CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

रायपुर,समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी, तहसीलदार को सौपे ज्ञापन,

रायपुर,समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी, तहसीलदार को सौपे ज्ञापन,

Sawankumar 10-Aug-2022 98
समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने के सम्बंध में थाना प्रभारी खरोरा व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा  गया है ग्राम पंचायत मोहरेगा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्व मंडल दास गिलहरे के नाम पर मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 02 अगस्त को खरोरा की कॉलेज के उद्घाटन के समय घोषणा की थी जिसके विरोध में भाजपा द्वारा गांव वालों को उकसाकर चक्का जाम व धरना कर रही है जिसे बातचीत कर शांति पूर्ण ढंग से हल निकाला जा सकता था किन्तु भाजपा के इशारे
 
पर विरोध स्वरूप चक्का जाम करना और विरोध कर स्व मंडल दास गिलहरे जी का ही अपमान नही बल्कि पूरा सतनामी समाज अपमानित महसूस कर रहा है। जिसके कारण दिनांक 17 / 08/ 2022 को सशोधित कर 13/08 /2022 को समय 12 बजे तिग्गडा चौक मोहरेगा में विरोध प्रदर्शन सतनामी समाज द्वारा रखा जाएगा 
ज्ञापन सौपने वाले में सुरेंद्र गिलहरे पार्षद वार्ड1 खरोरा नगर* *पंचायत ,मुकेश भारतद्वज जनपद सदस्य प्रतिनिधि ,खुबी डहरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष धरसींवा विधानसभा  
 लकेश्वर कोशले जिला महासचिव सतनामी समाज रायपुर ,संत नवरंगे* 
 नरेंद्र गिलहरे सामाजिक कार्यकर्ता 
सतनामी समाज कार्यकारी सदस्य रायपुर  राजा बजारे युवा नेता , सुरेंद्र गेन्द्रे सरपंच माठ  मनीष कोशले लोकेश दिवाकर भागदास चतुर्वेदी प्रगतिशील सतनामी समाज ब्लाक अध्यक्ष खरोरा ,कोमल शान लोकेश दिवाकर तरुण कोशले हेमलाल सोनवानी झुमुक लाल ओगरे  सैकड़ो सतनामी समाज के पदाधिकारियो के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है सतनामी समाज का अपमान करना बंद करो।
continue reading
 MLA जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ अभियान पदयात्रा की हुई शुरवात..

MLA जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ अभियान पदयात्रा की हुई शुरवात..

09-Aug-2022 148
कोरिया/चिरमिरी 


देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी और निजीकरण के कारण देश की जनता की टूट रही कमर को मजबूत करने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर पद यात्रा की शुरवात की गई आपको बता दे. की आजादी के पूर्व अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश को आजादी दिलाने और उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए देशभर में अंग्रेजो भारत छोड़ो अभियान चलाया गया था ।  उसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो अभियान पद यात्रा का आगाज किया गया है । इस तारतम्य में मंगलवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी में स्थापित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर से पूजा अर्चना करते हुए इस बड़ी यात्रा का शुभारंभ किया गया । 

इस अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत विधायक डॉ विनय जयसवाल के नेतृत्व में दिनांक 09/08 /22 दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम  चिरमिरी से 75 किलोमीटर की पदयात्रा आगाज किया जिसका समापन आगामी 14 अगस्त को मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में होने की बात कही गई है । 

 
यह यात्रा शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए कालीबाड़ी होते हुए बड़ी बाजार होकर गोदरी पारा से ग्राम भूकभूकी तक पहुची ।पदयात्रा के दौरान समस्त कांग्रेस जन हाथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा के साथ गांधीवादी तरीके से सफ़ेद कुर्ता पजामा और सफेद टोपी में नजर आए । यह पद यात्रा चिरमिरी नगर निगम के सभी वार्डो से होकर खड़गवां ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र और मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड क्षेत्र से होकर नगर पंचायत झगराखंड से नगर पालिका क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में इस पदयात्रा का समापन होगा ।

यात्रा में कांग्रेस पार्टी के चिरमिरी नगर निगम महापौर श्रीमती कंचन जयसवाल, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नगर पंचायत झगड़ा खाड अध्यक्ष रजनीश पांडे, सहित सभी नगरीय निकायों के निर्वाचित और मनोनीत पार्षद सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यगण भारी संख्या में शामिल रहे और शहर वासियों ने सभी पदयात्रियों को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और सभी का अभिवादन की जो देखने योग्य था  ।
continue reading
आजादी से पहले भारत छोड़ो आंदोलन...तो अब 75 वर्ष बाद राष्टीय कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ अभियान का 09 अगस्त से होगा आगाज.

आजादी से पहले भारत छोड़ो आंदोलन...तो अब 75 वर्ष बाद राष्टीय कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ अभियान का 09 अगस्त से होगा आगाज.

Sawankumar 08-Aug-2022 80

राष्टीय कांग्रेस के आह्वान पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा में बनी रुपरेखा .मनेंद्रगढ़ विधायक के नेतृत्व में 100 किलों मीटर चलेंगे कांग्रेसी.


कोरिया/ चिरमिरी । देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी और निजीकरण के कारण देश की जनता को पड़ रही परेशानियों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जिस प्रकार आजादी के पूर्व अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश को आजादी दिलाने और उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए देशभर में अंग्रेजो भारत छोड़ो अभियान चलाया गया था ।  उसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने कांग्रेस का भारत जोड़ अभियान का कल से मनेंद्रगढ़ विधानसभा सहित पुरे देश भर में निकलेगी पद यात्रा ।

इस अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत विधायक डॉ विनय जयसवाल जानकारी देते हुए बताया की उनके नेतृत्व में कल दिनांक 9/08 /22 दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम  चिरमिरी से 75 किलोमीटर की पदयात्रा आगाज किया जाएगा । जिसका समापन आगामी 14 अगस्त को मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में होगा । 

जो यात्रा प्रथम दिवस से नगर निगम चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी चौक के राधा कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी जो शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए कालीबाड़ी होते हुए बड़ी बाजार होकर गोदरी पारा से ग्राम भूकभूकी तक जाएगी ।

श्री जायसवाल ने बताया की इस पदयात्रा के दौरान समस्त कांग्रेस जनों के हाथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा के साथ गांधीवादी तरीके से सफ़ेद कुर्ता पजामा और सफेद टोपी में नजर आएंगे । प्रदेश संगठन के आदेश पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत यह पदयात्रा कुल 100 किलोमीटर की होगी जिसका आगामी 14 अगस्त तक चलेगी ।

यह पद यात्रा चिरमिरी नगर निगम के सभी वार्डो से होकर खड़गवां ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र, और मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड क्षेत्र से होकर नगर पंचायत झाग्रखंड से शहरी नगर पालिका क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में इस पदयात्रा का समापन होगा ।
continue reading
पद के दुरुपयोग पर शासकीय उ मा वि कमर्जी के सहायक ग्रेड 02 पुष्पराज सिंह निलंबित’

पद के दुरुपयोग पर शासकीय उ मा वि कमर्जी के सहायक ग्रेड 02 पुष्पराज सिंह निलंबित’

Sawankumar 22-Jul-2022 1072

कोरिया /शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमर्जी के सहायक ग्रेड 02 पुष्पराज सिंह के द्वारा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर में संलग्न रहते हुए पद का दुरुपयोग कर अपात्र होने के बावजूद अपने पत्नी के नाम पर राजस्व प्रकरण के द्वारा खसरा क्रमांक 428, 460 से रकबा क्रमशः 0.32, 0.27 हेक्टेयर भूमि का बगैर पटवारी प्रतिवेदन वन अधिकार समिति की सूची में टंकित कर स्वीकृति हेतु प्रेषित करवाया गया। इनका यह कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाए जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण छ ग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अनुसार पुष्पराज सिंह को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ नियत किया जाता है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

continue reading
फिश हेचरी में मत्स्य बीज उत्पादन का किया निरीक्षण, हर विकासखण्ड से गौठान समूहों को जोड़ा जाएगा मत्स्य पालन गतिविधि से’

फिश हेचरी में मत्स्य बीज उत्पादन का किया निरीक्षण, हर विकासखण्ड से गौठान समूहों को जोड़ा जाएगा मत्स्य पालन गतिविधि से’

Sawankumar 21-Jul-2022 72

कोरिया-कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने बुधवार को एसपी श्री त्रिलोक बंसल के साथ विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बेलबहरा में मत्स्य बीज उत्पादन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन में संलग्न उदलकछार गौठान के महिला स्वयं सहायता समूह को ज़ाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया।
मत्स्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रक्षेत्र का कुल जल क्षेत्र 1. 52 हेक्टेयर है जहां 0.52 हेक्टेयर में मत्सय बीज़ संवर्धन एवं एक हेक्टेयर जल क्षेत्र मे प्रजनक भंडारण किया जाता है। वर्ष 2022-23 में जिले को विभागीय स्पान उत्पादन लक्ष्य 12 करोड का दिया गया है जिसमें 5 करोड बेलबहरा से एवं 7 करोड मत्सय बीज़ प्रक्षेत्र झुमका बैकुंठपुर से किया जाना है। जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर द्वारा जिले के लक्ष्य को और बढ़ाने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखंड के दो-दो गौठान में हितग्राही चयन कर शतप्रतिशत अनुदान पर 25-25 लाख मत्स्य बीज स्पान संवर्धन कर आजीविका गतिविधयां को बढ़ाने के निर्देश दिए गए

continue reading
कलेक्टर ने की जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की समीक्षा’ ’प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बच्चों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश’

कलेक्टर ने की जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की समीक्षा’ ’प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बच्चों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश’

Sawankumar 21-Jul-2022 88

कोरिया- कलेक्टर  कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित समस्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने विद्यालय में बालक-बालिकाओं की संख्या तथा उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति एवं गतिविधियों के सम्बंध में प्राचार्यों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली, बालक तथा बालिका छात्रावासों में सभी व्यवस्था दुरस्त करते हुए सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा छात्रावास अधीक्षकों को समय-समय पर बच्चों की काउंसिलिंग कराए जाने के निर्देश दिए।
जिले में संचालित तीनों एकलव्य विद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कोचिंग की व्यवस्था कर तैयारी कराएं। बैठक में उन्होंने शिक्षकीय सामग्री, आवासीय विद्यालय के छात्रों को गणवेश तथा किट वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार संस्था को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर हों। इस दौरान उन्होंने सभी विद्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाए जाने तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किए जाने हेतु तिथी निर्धारित करने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बच्चों के नेत्र जांच सह चश्मा वितरण हेतु कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

continue reading
निजी विश्विद्यालय के मनमानी के विरोध में रायपुर ज़िला NSUI ने किया राजभवन मार्च

निजी विश्विद्यालय के मनमानी के विरोध में रायपुर ज़िला NSUI ने किया राजभवन मार्च

रायपुर/ छत्तीसगढ़


 

 

आज रायपुर ज़िला महासचिव प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में हज़ारों छात्रों ने निजी विश्विद्यालय द्वारा की जा रही अवैध वसूली धोखाधड़ी के विरोध में राजभवन मार्च कर दिया ज्ञापन । प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि Amity यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित अवधि से एक माह पश्चात शुल्क अदा करने पर 15000 हज़ार रुपय छात्र/छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है वही दूसरी तरफ़ श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी द्वारा विधि पाठ्यक्रम  बिना बार काउन्सिल ऑफ़ इंडिया के अनुमति के बग़ैर ही फ़र्ज़ी तरीक़े से संचालित की जा रही है तथा दोनो ही विश्विद्यालय द्वारा छात्रों को सत् प्रतिशत प्लेस्मेंट का वादा किया जाता है लेकिन अब तक ये दोनो ही विश्विद्यालय 30% छात्र/छात्राओं को रोज़गार देने में विफल रहे है ।

इन्ही मुद्दों को लेकर एनएसयूआई ने राजभवन मार्च कर दोनो विश्विद्यालय की मान्यता रद्द करने तथा कार्यवाही करने की माँग की ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निखिल वंजरी ,अभिनव शर्मा,राजकुमार यादव,अंकित शर्मा,भूपेश वर्मा,प्रशांत चंद्राकर,शिवांक सिंग,संदीप विश्वाकर्मा,
वैभव मुजावर,मांटी,सूरज,दिव्यांश,विराट,अनिमेष,भूपेन्द्र,भूपेश,यश,हर्षित, लक्की के साथ साथ हज़ारों की संख्या में छात्र मौजूद थे ।
continue reading
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने कोरिया एसपी का पदभार संभाला नव पदस्थ एसपी कोरिया ने सभी प्रभारियों की ली बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने कोरिया एसपी का पदभार संभाला नव पदस्थ एसपी कोरिया ने सभी प्रभारियों की ली बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Sawankumar 12-Jul-2022 160
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नव पदस्थ पुलिस कप्तान को सलामी दी गई इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी गण एवं कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सर का भी अभिनंदन किया गया पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया के पदाधिकारियों ने एसपी कोरिया से मुलाकात कर जिला कोरिया में पदस्थापना पर बधाइयां दी।

*एसपी कोरिया ने जिले के पुलिस थाना चौकी एवं कार्यालय  प्रभारियों के लिए आवश्यक बैठक*
पदभार ग्रहण करने के पश्चात एसपी कोरिया श्री त्रिलोक बंसल द्वारा रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा बैठक ली, जिस पर एसपी कोरिया ने जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने अपराधों पर नियंत्रण करने एवं किसी भी स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित ना हो के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कप्तान ने शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु सभी थाना/चौक़ी प्रभारियों को निर्देशित किया, साथ ही पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित गणवेश में साफ-सुथरी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया। एसपी कोरिया ने कहा कि कार्यालय, थाना, चौकी परिसरों में साफ-सफाई रखी जावे।

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, शस्त्रागार, पुलिस कैंटीन, थाना बैकुंठपुर समेत विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण*
रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा बैठक के पश्चात पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा रक्षित केंद्र, शस्त्रागार शाखा, एमटी शाखा, पुलिस कंट्रोल रूम, महिला परामर्श केंद्र, साइबर सेल, जिला विशेष शाखा, थाना कोतवाली बैकुंठपुर, थाना अजाक, पुलिस सब्सिडियरी कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं उक्त शाखा कार्यालयों के प्रभारियों से कार्यालय के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात एसपी कोरिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दस्तावेज जांचे। एसपी कोरिया ने यह निर्देश दिया की पुलिस मुख्यालय आईजी कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त होने वाले पत्रों को अनावश्यक विलंब ना रखा जावे एवं सभी का तत्काल निराकरण किया जाए साथ ही पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री त्रिलोक बंसल द्वारा अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी /कर्मचारियों की सराहना भी की।
continue reading
श्री साईं महिमा समिति हल्दीबाड़ी के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आगामी 13 जुलाई 2022

श्री साईं महिमा समिति हल्दीबाड़ी के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आगामी 13 जुलाई 2022

Sawankumar 09-Jul-2022 96

श्री साईं महिमा समिति हल्दीबाड़ी के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आगामी 13 जुलाई 2022 


साईं मंदिर हीरा गिर में संपन्न किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तगण सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ सादर आमंत्रित हैं बाबा के भंडारे में अगर कोई भक्तगण सहयोग करना चाहते है तो इस अकाउंट नंबर में आप अपना योगदान दे सकते हैं। श्री साईं महिमा समिति हल्दीबाड़ी चिरिमीरी,
SBI.AC. 36697696552
IFSC. SBIN0003811
 
continue reading
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, नारायणपुर के प्रधानपाठक निलंबित

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, नारायणपुर के प्रधानपाठक निलंबित

Sawankumar 05-Jul-2022 120

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, नारायणपुर के प्रधानपाठक मनोहर सिंह सुधाकर को जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार लोक शिक्षण संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
उक्त प्रधानपाठक द्वारा शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से शाला के कक्षा में झाड़ू लगवाया जा रहा है, ऐसा एक विडियो में देखा गया जो जांच के दौरान सत्य पाया गया। प्रधानपाठक श्री सिंह का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(तीन) (दो) (तीन-क) (ग) के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री सिंह सुधाकर का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

continue reading
पिता की ख्वाहिश पूरी करने..पहली बरसी पर इन दोनों पुत्रों ने किया ऐसा नेक काम..लोगों ने की सराहना..

पिता की ख्वाहिश पूरी करने..पहली बरसी पर इन दोनों पुत्रों ने किया ऐसा नेक काम..लोगों ने की सराहना..

Sawankumar 27-Jun-2022 116

आप को बता दे कि आज के स्वार्थ व भौतिकवादी परिवेश में जहां पुत्र जीते जी अपने पिता की सुध नही लेते हैं। वही कोरिया के इन श्रवण कुमार पुत्रो

डॉ. विकाश गुप्ता एवं विशाल गुप्ता ने अपने पिता स्व. बंश गोपाल गुप्ता की पहली बरसी पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक व्हील चेयर बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन में भेंट की। उनके पिता की पिछले वर्ष कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी। विकाश व विशाल ने बताया कि दरअसल उनके पिता अंतिम समय मे जब काफी बीमार चल रहे थे तो उन्हें इलाज के लिए भोपाल ले जाया जा रहा था, स्टेशन में व्हीलचेयर से ट्रेन में चढ़ाने की तकलीफ पर उन्होंने अपने पुत्रों से रेलवे स्टेशन में एक उच्चकोटि की व्हीलचेयर डोनेट करने को कहा था। इस पर दिवंगत पिता की इस ख्वाहिश को दोनों पुत्रो ने पूरा करते हुए 26 जून को बैकुंठपुर रोड के मुख्य स्टेशन अधीक्षक एसके जेना को बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण एक व्हील चेयर सौंपा।
 इस दौरान स्वर्गीय गुप्ता जी दोनों पुत्रवधु श्वेता ऐवं दीप्ती गुप्ता ऐवं पौत्र पारस एवं तकशील  गुप्ता, स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेल कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
continue reading
रायपुर : छत्तीसगढ़ इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने दी चेतावनी.....

रायपुर : छत्तीसगढ़ इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने दी चेतावनी.....

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 91

 रायपुर : भारत में मानसून की दस्तक हो गई है, इसके साथ ही बारिश भी शुरू हो गई है। अभी हल्की बारिश के बाद भी उमस का दौर लगातार जारी है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


Weather Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून का तेजी से प्रसार हो रहा है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. मानसून के एक्टिव होने से कई जिलों के तापमान में नमी देखने को मिली है. हालांकि अब भी प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में अच्छी बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग की मानें तो इस साल ज्यादात्तर जिलों में औसत से भी कम बारिश हुई है.

जानिए कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून की बेरुखी की वजह से औसत से कम बारिश हुई है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 24 जून तक रिकार्ड की गई बारिश के मुताबिक गौरेला पेण्ड्रा - मरवाही जिलें में सर्वाधिक 181.1 मिमी दर्ज की गई. जबकि सरगुजा जिले में सबसे कम 47.8 मिमी दर्ज की गई है. वहीं सूरजपुर में 58.8 मिमी, बलरामपुर में 52.1 मिमी, जशपुर में 49.7 मिमी, कोरिया में 68.8 मिमी, रायपुर में 57.4 मिमी, बलौदाबाजार में 100.0 मिमी, गरियाबंद में 90.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

छत्तीसगढ़ में मानसून के आने से बिलासुपर, मुंगेली, कबीरधाम और राजगढ़ के आस-पास अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका एक्टिव हो गया है. जिसके चलते पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश हो रही है. वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है.
continue reading
रायपुर,राजधानी,शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के कर कमलों से नए विधायक भवन का लोकार्पण संपन्न,

रायपुर,राजधानी,शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के कर कमलों से नए विधायक भवन का लोकार्पण संपन्न,

रायपुर, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज जी के कर कमलों से धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का राजधानी के सांकरा स्थित नए विधायक भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ

इस अवसर पर महाराज जी के द्वारा चरण पादुका पूजा कर वैदिक मंत्रोचार से बृहद रूप से पूजा पाठ कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आप अपने कार्य में नित नए सदैव आगे बढ़ते रहें और लगातार अपने कार्य में उच्च शिखर पर पहुंचे और जनहित समाज हित देश हित राष्ट्र हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और सदैव सही क्षेत्रवासी सेवा करते रहें।
 
इस अवसर में धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि श्री गुरुदेव जी का चरण कमल कार्यालय में पड़ने से हम धन्य हो गए और निश्चित ही इस कार्यालय से हम एक नई बुलंदी तक पहुंचेंगे और यहां से संपादित होने वाले कार्य और क्षेत्रवासियों एवं प्रदेश वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है की आज निश्चलानंद जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ नए भवन का शुभारंभ हुआ हम और हमारे पूरे क्षेत्रवासी सदैव गुरुदेव की आभारी रहेंगे कि अपने बहुमूल्य समय को हमें आशीर्वाद स्वरुप हमें दिया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ साथ भारी संख्या में आसपास के क्षेत्र वासी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
continue reading
योग मनुष्य का शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है - महापौर कंचन जायसवाल

योग मनुष्य का शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है - महापौर कंचन जायसवाल

Sawankumar 21-Jun-2022 89

कोरिया/चिरमिरी 


नगर पालिक निगम चिरमिरी के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। जिसमें नगर निगम समेत स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
     मंगलवार को पूरे विश्व मे योग दिवस मनाया जा रहा है इसी क्रम में नगर निगम के द्वारा शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय के ग्राउण्ड प्रांगण नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल, निगम के एमआईसी पार्षद समेत अधिकारीगण ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास की।
बता दे कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर निगम के तत्वाधान में किया गया जिसमें प्रातः सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक योग आयोग के गुरु अरुण वर्मा के द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया । 

महापौर कंचन जायसवाल ने बताया कि योग करने से शरीर रोग मुक्त होता है, योग को शरीर, मन चिंतन की शुद्धि के लिए अपनाना चाहिए,उन्होंने कहा कि योग मनुष्य की शारीरिक मानसिक औऱ आध्यमिक ऊर्जा को बढ़ाता है, यह के व्यायाम नही वरन जीवन की दृष्टि से जुड़ा हुआ है ।

इस दौरान एमआईसी संदीप सोनवानी, पार्षद इकराम, योग आयोग के गुरु अरुण वर्मा, नगर निगम आयुक्त बिजेंद्र सिंह, सचिन अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल व अन्य आमजनमानस मौजुद रहे।
continue reading
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा स्थापना दिवस अवसर पर रायपुर में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा स्थापना दिवस अवसर पर रायपुर में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Sawankumar 18-Jun-2022 80

रायपुर/ छत्तीसगढ़

आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा स्थापना दिवस अवसर पर रायपुर में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में आयोग की अध्यक्षा श्रीमती तेजकुँवर नेताम ने

बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में एवं नाबालिक बालकों,बच्चों के अपराध में आरोपियों को सजा दिलाने एवं अपहृत बालक बालिकाओं के विवेचना में त्वरित कार्रवाई करने सकुशल बरामद करने पर

 

उत्कृष्ठ योगदान देने वाले कोरिया जिला के दो उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवां  विजय सिंह, थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सचिन सिंह को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानीत किया गया!


 
.
continue reading
विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने फीता काटकर अमृत संदेश ब्यूरो कार्यालय का किया शुभारंभ

विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने फीता काटकर अमृत संदेश ब्यूरो कार्यालय का किया शुभारंभ

Sawankumar 17-Jun-2022 100

बैकुंठपुर/कोरिया


दैनिक अमृत संदेश अखबार का जिला ब्यूरो कार्यालय शुक्रवार दिनांक 17 जून 2022 को शहर के धौराटिकरा में विधायक एवम संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के कर कमलों से फीता काटके संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रीमती सिंहदेव ने कहा कि यह मौका बहुत ही शानदार है मैं बधाई देती हूं कि पत्रकारिता के लिए यह ब्यूरो नया आयाम गढ़ेगा।

साथ ही पूर्व श्रममंत्री भईया लाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व आशीष यादव उपाध्यक्ष नपा ने भी उक्त अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शुभकामनाएं दी। अमृत संदेश के वरिष्ठ पत्रकार मनेंद्रगढ से मृत्युंजय चतुर्वेदी ने इस अवसर पर आयोजकों को बधाई दियाऔर हौसला अफजाई की।


विदित हो कि प्रेस क्लब कोरिया की सहसचिव कमरून निशा ने कोरिया जिले ब्यूरो का दायित्व संभाला है। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोरिया के अध्यक्ष कमलेश शर्मा, महासचिव एस. के."रूप",कृष्ण विभूति तिवारी,फारूक ढेबर,कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव,अनूप बड़ेरिया,अजीत पाटकर,कृष्ण सिंह बाबा,नसरीन , जूही खातून,राजू खान,विवेकानंद पांडेय,अरुण जैन, के आर गिरी,राजू शर्मा,प्रदीप पाटकर,कमलुद्दीन,मनोज सिंह,अनुराग दुबे अन्नू, आफताब अहमद, अभिनेंद्र सिंह चंदेल, विनीत जायसवाल, सुद्धु लाल वर्मा,विपुल शुक्ला, आयुष नामदेव  सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 

continue reading
स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध गांव के उद्देश्य के साथ ओड़गी पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत

स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध गांव के उद्देश्य के साथ ओड़गी पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत

Sawankumar 16-Jun-2022 100

कोरिया / स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध गांव के उद्देश्य के साथ स्वच्छता दीदियों के द्वारा आज से ओड़गी ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सेग्रिगेशन यूनिट भी शुरू की गई है।
संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत ने आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़गी के पंचायत भवन कार्यालय परिसर में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कचरा कलेक्शन के लिए चार ई-रिक्शा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। ई-रिक्शा के माध्यम से ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन किया जाएगा।


संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती सिंहदेव ने स्वच्छता दीदियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें बेहतर काम करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने उपस्थित स्वच्छता दीदियों एवं ग्रामीणों को स्वयं के प्रयास से अपशिष्ट प्रबंधन करने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के लिए घरों में डस्टबिन का उपयोग सुनिश्चित करने कहा जिससे स्वच्छता दीदियों को कचरा कलेक्शन में आसानी हो। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को मवेशियों के बेहतर प्रबंधन और मवेशियों को गौठान भेजने की अपील की। कलेक्टर के आह्वान पर सभी ग्रामीणों ने गांव में स्वच्छता बनाये रखने की शपथ ली। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे

continue reading
जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक तथा कलेक्टर हुए शामिल, बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने दी शुभकामनाएं’

जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक तथा कलेक्टर हुए शामिल, बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने दी शुभकामनाएं’

Sawankumar 16-Jun-2022 85

कोरिया / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में अपने निवास कार्यालय से राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश के सभी जिलों से जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राएं इस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी बच्चों को नए शिक्षण सत्र में बेहतर पढ़ाई करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को रचनात्मकता से पूर्ण बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय करने की बात कही। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से नए शिक्षण सत्र के शुभारंभ, शाला प्रवेशोत्सव को सार्थक बनाते हुए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ शिक्षादान के कार्य में पूरे समर्पण से जुट जाने को प्रेरित किया।
कोरिया जिले में बैकुंठपुर के रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी, नगरपालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण सहित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं परिजन उपस्थित रहे।
’नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल, फूलमाला और स्कूल बैग देकर किया गया स्वागत’

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्राथमिक और माध्यमिक शाला से नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल, फूलमाला और स्कूल बैग देकर स्वागत किया गया। खुशी और उल्लास से भरे इस कार्यक्रम में बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गयी।
’बच्चे हमारा भविष्य, उनकी बेहतर शिक्षा के लिए हर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी - संसदीय सचिव एवं विधायक’

 

 

संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए हर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के परिजनों से बच्चों की शिक्षा में अपनी सक्रिय सहभागिता देने की बात कही।
’बच्चों में असीम क्षमता, इस क्षमता को उभारने का प्रयास करें - कलेक्टर’

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों में असीम क्षमता और प्रतिभा है। ज़रूरत है इस क्षमता को पहचानकर दिशा देने की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने परिजनों को भी बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान देने की अपील की।
’बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का किया गया सम्मान’
कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का मेडल एवं मोमेंटो प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य स्तर पर मेरिट में 10वां स्थान हासिल करने वाली अंजिला कुशवाहा, 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा भारद्वाज, 12 वीं में जिले में प्रथम स्थान रखने वाली दिशा सोनी और 12वीं के ही शुभम बेक शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से तीन छात्राओं रोशनी, असरिता और मनीषा को संसदीय सचिव व विधायक श्रीमती सिंहदेव एवं कलेक्टर श्री शर्मा के हाथों साईकल वितरण किया गया।

continue reading
रील्स बनाना छात्र-छात्रा को पड़ा भारी,चली गई जान,जानें पूरा मामला

रील्स बनाना छात्र-छात्रा को पड़ा भारी,चली गई जान,जानें पूरा मामला

Ibtesam Deshmukh 16-Jun-2022 153

 जबलपुर: भेड़ाघाट से बड़ी घटना सामने आई है जहां में टीचर और दो स्टूडेंट्स नर्मदा में डूब गए, कटनी के विजयराघवगढ़ से टीचर और 8 स्टूडेंट्स का ग्रुप बुधवार दोपहर न्यू भेड़ाघाट में पिकनिक मनाने पहुंचा था.जिसके बाद छात्र रेलिंग पार करके नदी के किनारे इंस्टाग्राम रील बनाने लगे। इस बीच छात्रा का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में एक छात्र और टीचर भी बह गए। छात्रा का शव घटना के 1 घंटे बाद चट्‌टानों में फंसा हुआ मिला, लेकिन बचाने गए छात्र और टीचर अब भी लापता बताये जा रहे है ।

ऐसे पहुंचे भेड़ाघाटछात्र अभिषेक ने बताया कि सीजीएस कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद हम रूम देखने गए थे। हम वहां पहुंचे तो मकान मालिक नहीं थे। वह चाबी पड़ोसी को दे दिया करते थे और पड़ोसी भी घर पर नहीं थे। ऐसे में चाबी नहीं मिली और हम सबने मिलकर भेड़ाघाट जाने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी ऑटो से भेड़ाघाट पहुंचे।4 साल यहीं रहना है- मृतक खुशबुसाथ में पिकनिक गई छात्रा धनेश्वरी सोनी के अनुसार भेड़ाघाट पहुंचने के बाद सभी रोपवे में घूमे। थकान महसूस होने पर हाथ-मुंह धोने के लिए संगमरमर के पत्थरों पर बैठ गए।

साथी छात्र इंस्टाग्राम रील बनाने लगे। खुशबू ने उन्हें मना किया और कहा कि 4 साल तक हमें यहीं रहना है, बाद में रील बना लेंगे, लेकिन छात्र नहीं माने और इंस्टाग्राम में रील बनाने लगे। खुशबू उठने लगी, तभी वह डिस्बैलेंस होकर बहाव में गिर गई।

टीचर राकेश ने हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से वह भी बह गए। दोनों को बचाने के लिए छात्र राम साहू ने भी कोशिश की, लेकिन वह भी नर्मदा के तेज बहाव में बह गया.
continue reading
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने मुर्गी हेचरी को अन्यत्र स्थापित कराये जाने  मांग की

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने मुर्गी हेचरी को अन्यत्र स्थापित कराये जाने मांग की

Sawankumar 14-Jun-2022 116

आप को बताते चले कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए की है मांग ज्ञात हो कि मुर्गी हेचरी वार्ड नंबर 16 रहवासी वार्ड में स्थित है हेचरी के अगल-बगल सरकारी कॉलोनी बने हुए हैं जिसमें सपरिवार लगभग  सौ लोग निवासरत हैं एक और दूसरी तरफ वार्ड वासी लगभग सवा सौ निवासरत है तीसरे तरफ जल संसाधन विभाग/दूध डेयरी कॉलोनी में भी लगभग 50 लोग निवासरत हैं वही चौथी तरफ कुमार वाटिका एवं चिल्ड्रन पार्क भी स्थित है जहां पर सुबह शाम परिवार सहित लोग टहलने और व्यायाम करने आते हैं वही पास मे सिख धर्म का पवित्र गुरुद्वारा भी स्थित है जिसमें सिख समाजो का गुरुद्वारा में आना जाना एवं कई प्रकार के आयोजन आयोजित किए जाते हैं  100 साल पुराना देवराहा बाबा सेवा समिति एवं हिंदू धर्म के देवी देवताओं का मंदिर भी स्थापित है जहां पर अनेक प्रकार के धार्मिक आयोजन आए दिन होते रहते हैं मुर्गी हैचरी से फैलने वाले दुर्गंध एवं अपशिष्ट पदार्थों से वहां का वातावरण दूषित हो रहा है

मुर्गी हैचरी से मरे हुए मुर्गों  अंडों का अपशिष्ट  को पशु पक्षियों के द्वारा कालोनियों में पीने वाले पानी टंकी के ऊपर गिरा दिया जाता है या उनके घर के आंगन  के सामने जिससे उनके धर्म  आस्था पर चोट पड़ता है  कॉलोनी वासी एवं वार्ड वासी के द्वारा लगातार यह मांग किया जा रहा है कि मुर्गी हैचरी को कहीं अन्यत्र स्थापित कराया जाए और हम सभी वार्ड वासियों को एवं शहर वासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले क्योंकि शहर का एकमात्र चिल्ड्रन पार्क कुमार वाटिका गुरुद्वारा एवं देवराहा बाबा सेवा समिति इसी वार्ड में स्थित है यहां शहर के अलावा कई गांव एवं राज्य के भागवत गीता शिव पुराण राम कथा के प्रवक्ता भक्तिमय कथा वक्ता का आगमन होते रहता हैं महापुरुष वक्ताओं के द्वारा सुनाई गए भगवान भोलेनाथ प्रभु श्री राम जी की कथा का रसपान करने परिवार सहित दूरदराज एवं शहर के अत्यधिक श्रोतागड आते हैं जिससे यहां भीड़ बना रहता हैं  जब हवा चलता है मुर्गी हैचरी की अत्यधिक दुर्गंध से वातावरण दूषित हो जाता है ज्ञात हो की कुछ समय पहले मुर्गी हैचरी में बर्ड फ्लू फैल गया  था लोगों की मांग को देखते हुए नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने  माननीय कलेक्टर कोरिया व सम्मानीय  कोरबा सांसद माननीय ज्योत्सना चरणदास महंत व माननीय संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव जी का ध्यान आकर्षण कराते हुए पत्र  लिखकर  निवेदन किया गया है
continue reading
dpboss