CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

रायपुर में राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग रैंकिंग प्रतियोगिता 17 से 19 जून तक  25 राज्य के 3000 खिलाड़ी करेंगे शिरकत

रायपुर में राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग रैंकिंग प्रतियोगिता 17 से 19 जून तक 25 राज्य के 3000 खिलाड़ी करेंगे शिरकत

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल रैंकिंग रोलर स्केटिंग रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17, 18 और 19 जून 2022 को कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, रायपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 राज्यों के 3000 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग लेने रायपुर पहुंच रहे हैं।
आयोजन समिति एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रोलर स्केटिंग संघ भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है, जो विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में 35 से अधिक प्रमाणित कोच 4 से 23 आयु वर्ग समूह में 12 सौ से अधिक खिलाड़ियों को रोलर स्केटिंग खेलों का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। राज्य के खिलाड़ियों ने 2003 से अबतक अंतरराष्ट्रीय एवं एशियाड खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए हैं। प्रवीण जैन ने प्रतियोगिता की विधिवत जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदान कर उन्हे आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष किशोर भंडारी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून 2022 रखी गई थी, यह प्रतियोगिता पूर्णता ओपन है। संपूर्ण प्रतियोगिता के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं खिलाड़ियों के ठहरने भोजन एवं खिलाड़ियों को लाने ले जाने हेतु बसों की व्यवस्था कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना स्थित परिसर में की गई है आवश्यकता होने पर खिलाड़ियों का डोप टेस्ट अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार किया जा सकता है।
कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के प्रवक्ता डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि सभी स्पर्धा भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ के मापदंडों तथा निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा नियुक्त रैफरी अधिकारियों द्वारा संपन्न की जाएगी रोड रैश इंद्रप्रस्थ फेस 2 रायपुरा रोड पर तथा रिंग रेस कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना रायपुर स्थित 200 मीटर के अंतरराष्ट्रीय बैंड रोलर स्केटिंग रिंग में प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
continue reading
घनघोर नींद में व्यस्त वन परिक्षेत्र सोनहत... सक्षम अधिकारी सवालों से अक्सर मुंह फेरते आए नज़र...

घनघोर नींद में व्यस्त वन परिक्षेत्र सोनहत... सक्षम अधिकारी सवालों से अक्सर मुंह फेरते आए नज़र...

पेड़ों का कत्लेआम चरम सीमा पर... वनस्पतियों के संरक्षण में की जा रही भारी चूक...


वन विभागों पर डाला जा रहा क्या किसी तरह का राजनैतिक दबाव या वन विभाग के सक्षम अधिकारी खुद इन अवैद्य कृत्यों में शामिल ?


कोरिया/  छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जहां इन दिनों राज्य के समस्त विधानसभाओं के दौरे में हैं और जिला कोरिया में उनके आगमन के मात्र कुछ ही दिन शेष हैं, वहीं दूसरी तरफ़ वन विभाग का मनमौजी रवैया थमने का नाम नहीं ले रहा, साथ ही साथ वन परिक्षेत्रों में चल रहे अवैद्य उत्खनन एवं अन्य अवैद्य कारोबारों पर पूर्ण विराम लगाने में वन विभाग असक्षम नज़र आ रहा है।

मामला वन मंडल बैकुंठपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सोनहत के ग्राम कछाड़ी का है, जहां इन दिनों सोनहत के जंगलों में वृक्षों की कटाई चरम सीमा पर है, कटाई के नए नए तकनीकों को देखते हुए इस बात का अंदेशा लगाया जा सकता है कि अवैद्य कारोबारियों को भरपूर समय मिल जाता है वन वृक्षों एवं वनस्पतियों को हानि पहुंचाने जैसे कारनामों को अंजाम देने के लिए,  वन विभाग के आँखों में धूल झोंकना अवैद्य कारोबारियों के लिए क्या इतना आसान हो गया है, यह एक मुख्य प्रश्न उठता है वन मंडल बैकुंठपुर पर।

जहां लंबे समय से वन परिक्षेत्र सोनहत के वन परिक्षेत्र अधिकारी सुर्खियों में चले आ रहे हैं अपने क्रोधित तेवर एवं लापरवाही के लिए,  उनके परिक्षेत्र से जुड़े सवालों को पुछने पर उनके द्वारा ज़्यादातर नकारात्मक प्रतिक्रिया ही सुनने को मिलती है, इस बात का प्रमाण वे खुद एक नहीं कई दफा देते आए हैं, साथ ही साथ यह भी कहना बिल्कुल उचित होगा कि वन परिक्षेत्र सोनहत के जंगलों से संबंधित अनियमित कारनामों एवं जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही सोनहत के वन परिक्षेत्र अधिकारी अक्सर सवालों से भागते नज़र आते हैं और तो और कार्यालय में भी अक्सर अनुपस्थिति नज़र आते हैं।

वन विभाग के इस रवैए को निडरता का नाम देना सही होगा या फिर अवैद्य कारोबारियों को संरक्षण देना, इस बात का जवाब भी वन परिक्षेत्र सोनहत के परिक्षेत्र अधिकारी देने से कतराते ही दिखे हैं, कोएला उत्खनन से ले कर रेत के अवैद्य उत्खनन साथ ही साथ पेड़ों की अवैद्य कटाई, जंगल के कोने कोने तक पेड़ों की निर्मम तरीके से हत्या, इन सभी मामलों के रचयिता अगर वन परिक्षेत्र सोनहत के वन परिक्षेत्र अधिकारी खुद नहीं है, या तो यूं कहें कि अगर इन सभी काले बाजारी एवं अवैद्य कारोबार में वे खुद सम्मिलित नहीं हैं, फिर उन्हें उचित एवं ठोस कार्यवाही करने से कौन रोक रहा है, अवैद्य कारोबारियों को संरक्षण वन विभाग दे रहा है या फिर वन विभाग के सक्षम अधिकारियों पर किसी तरह का राजनैतिक दबाव बनाया जा रहा है, इन सभी सवालों के लिए अगर वन परिक्षेत्र सोनहत के परिक्षेत्र अधिकारी जवाबदेही नहीं हैं तो कौन हैं, और तो और इन काले कारनामों पर प्रतिबंध कब तक लगाया जाएगा या फिर प्रकृति के साथ इस प्रकार दुर्व्यवहार आगे भी किया जाएगा?

इन सारे सवालों के जवाब वन परिक्षेत्र सोनहत के परिक्षेत्र अधिकारी ना पहले देते नज़र आए ना ही उनके द्वारा किसी तरह की सख़्त कार्यवाही की गई जिसका खामियाजा वनस्पतियों को भुगतना पड़ रहा है और यह खबर तक चलेगा यह भी अपने आप में ही एक उलझा हुआ सवाल मन कर रहा गया है, जिस पर शासन प्रशासन को गंभीरता से विचार कर जंगलों के संरक्षण के लिए उचित कदम लेने की अब अति आवश्यकता है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो काफ़ी जल्द ही वन परिक्षेत्र सोनहत बंजर बीघड़ों में तब्दील होता हुआ नज़र आएगा।
continue reading
बाघिन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप..  गुरुघासीदास नेशनल पार्क सोनहत के रामगढ़ वन परिक्षेत्र के सलगवां खुर्द इलाके की घटना

बाघिन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप.. गुरुघासीदास नेशनल पार्क सोनहत के रामगढ़ वन परिक्षेत्र के सलगवां खुर्द इलाके की घटना

Sawankumar 06-Jun-2022 104

कोरिया / सोनहत



 
 
 
प्रारंभिक सूचना एवम सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बाघिन ने किया भैंस का शिकार, मरी हुई भैंस के मांस पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जहर डालने की आशंका जताई जा रही है, उसी भैंस के मांस को खाने से बाघिन की मौत की भी आशंका जताई जा रही है फिलहाल मौके पर वन विभाग के आला अफसरों के साथ वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल परमौजूद है।घटना की जांच जारी है। 
समाचार लिखे जाने तक विशेषज्ञ डॉक्टरों  की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा,वहीं इस घटना की पुख्ता जानकारी के लिए वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधा गया लेकिन संपर्क नहीं  हो सका 
सूत्रों की माने तो वन अमला  के द्वारा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है।

  बाघिन के द्वारा एक भैंसे का 4 जून को शिकार किया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी के द्वारा भैंस के शव पर जहर का छिड़काव कर दिया था। रात में जब बाधिन ने भैंस का मांस खाया तो संभवत: उसकी मौत हो गई। सुबह बाघिन का शव भैंस के शव के आस-पास ही देखा गया। फिलहाल बाघिन के शव का पीएम किया जा रहा है। पीएम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, तेंदुआ, हाथी, चीतल, वनभैंसा समेत काफी संख्या में जानवर व पशु पक्षी विचरण करते हैं। यहां कई बार जंगली जानवरों का शिकार करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
हाल ही में एक चीतल का अवैध शिकार का मामला सामने आ चुका है जिसमे संलिप्त अपराधियों पर कार्यवाही की जा चुकी है ।
continue reading
केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, उद्योग विभाग  श्रीमती स्मृति ईरानी से मिली रेणुका सिंह ।

केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास, उद्योग विभाग श्रीमती स्मृति ईरानी से मिली रेणुका सिंह ।

Sawankumar 04-Jun-2022 203

रायपुर: को मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर और जोनल सब जोनल मिटिंग में  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप रायपुर पहुँचे महिला एवं बाल विकास विभाग के केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी शिरकत की । कार्यक्रम में केन्द्र मंत्री जी के द्वारा  महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ चर्चा की ।

 
 
कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रेणुका सिंह जी अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया भी आमंत्रित रही। इस दौरान रेणुका सिंह जिला के  महिला एवं  बाल विकास के विभिन्न समस्याओं को विस्तृत चर्चा कर अवगत कराई। और कुछ मांगों की मांग रखी। जिस पर त्वरित कार्यवाही की बात कही  गई ।
इस दौरान केन्द्रीयराज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास, महिला एवं बाल विकास भारत सरकार के सचिव, छत्तीसगढ़ के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद  और जिला पंचायत सदस्य  सुनीता कुर्रे जी साथ रही।
continue reading
एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुलिस अधि/कर्म. को दिए टिप्स सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को वितरण किया गया आई कार्ड

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुलिस अधि/कर्म. को दिए टिप्स सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को वितरण किया गया आई कार्ड

Sawankumar 03-Jun-2022 434

आज दिनांक 3 जून 2022 दिन शुक्रवार को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो ने सलामी दी। इसके पश्चात एसपी ने परेड निरीक्षण किया, जिसमें अच्छा काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन में उन्हें ईनाम प्रदाय किया वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की क्लास भी ली।

परेड निरीक्षण के बाद माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आगामी प्रस्तावित दौरे को लेकर कानून व्यवस्था, व्ही.व्ही.आई.पी. ड्यूटी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं एसपी कोरिया ने आम जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा, साथ ही निर्देशित किया कि किसी शिकायतकर्ता

 

को थाना में परेशानी न हो एवं निष्पक्ष जाँच की जाए। कार्यक्रम के अंत मे पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए तैयार कराए गए आई कार्ड को एसपी कोरिया द्वारा मोजूद प्रत्येक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों स्वयं धारण कराया गया, जनरल परेड में लगभग 200 से अधिक पुलिस बल उपस्थि रहें।

continue reading
कोरबा. डिजनीलैंड मेला के झूले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झूला ऊपर ही फंसकर ठहर गया और उसमें बैठे लोग उल्टे लटक गए. डिज्नी मेले में लगे हथौड़े झूले में 20 लोग करीब 30 फीट ऊंचाई पर आधे घंटे तक फंसे रहे. इस दौरान हवा में उल्टे लटके लोगों के साथ उनके परिजनों की सांसे भी थमी रहीं.

कोरबा. डिजनीलैंड मेला के झूले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झूला ऊपर ही फंसकर ठहर गया और उसमें बैठे लोग उल्टे लटक गए. डिज्नी मेले में लगे हथौड़े झूले में 20 लोग करीब 30 फीट ऊंचाई पर आधे घंटे तक फंसे रहे. इस दौरान हवा में उल्टे लटके लोगों के साथ उनके परिजनों की सांसे भी थमी रहीं.

Ibtesam Deshmukh 29-May-2022 213

 कोरबा. डिजनीलैंड मेला के झूले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झूला ऊपर ही फंसकर ठहर गया और उसमें बैठे लोग उल्टे लटक गए. डिज्नी मेले में लगे हथौड़े झूले में 20 लोग करीब 30 फीट ऊंचाई पर आधे घंटे तक फंसे रहे. इस दौरान हवा में उल्टे लटके लोगों के साथ उनके परिजनों की सांसे भी थमी रहीं.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद झूले को नीचे लाकर लोगों की जान बचाई. इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार से रिकांडो बाइपास मार्ग पर डिज्नी लैंड मेला लगा हुआ है.


रात करीब 9 बजे लोग मेले में लगे हथौड़ेनुमा झूले में लोग बैठे हुए थे. शुरुआत में तो झूला ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऊपर जाकर हवा में अटक गया. इसके चलते अंदर बैठे लोगों का सिर नीचे और पैर ऊपर हो गया. इसके बाद चीख-पुकार मच गई. ऊपर इतनी ऊंचाई पर ऐसे लोगों को फंसे देख परिजनों ने भी हंगामा कर दिया.


थोड़ी ही देर में वहां आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद झूले में फंसे लोगों को निकालने की कवायद शुरू हुई. कर्मचारियों ने किसी तरह से झूले को रस्सी से बांधा फिर उसे लोगों की मदद से खींचना शुरू किया. करीब आधे घंटे तक यह सब चलता रहा. फिर किसी तरह से झूला नीचे आया और लोगों को बाहर निकाला गया. झूले से बाहर आते ही उसमें फंसे लोग फूट-फूटकर रोने लगे.

continue reading
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने ली समीक्षा बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी अधिकारीगण रहे उपस्थित

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने ली समीक्षा बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी अधिकारीगण रहे उपस्थित

Sawankumar 25-May-2022 209
आज दिनांक 25 मई 2022 को रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव द्वारा समस्त पुलिस प्रभारी अधिकारी/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमे आईजी सरगुजा द्वारा लंबित अपराध, विवेचना, चालान, लघु अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मर्ग जैसे अनेक विषयों पर गंभीरता से प्रत्येक थाना प्रभारी से विस्तृत चर्चा की। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा की इस बैठक में  उन्होंने कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "निजात", "जिंदगी न मिलेगी दुबारा" की तारीफ करते हुए एसपी कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को बधाइयां दी। थाना प्रभारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आईजी सरगुजा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति थाना से निराश होकर न लौटे, सभी के साथ शालीनता एवं सौहाद्रपूर्ण व्यवहार करें ।
 
*विवेचना के स्तर पर रखें खास ध्यान  - आईजी सरगुजा*
कोरिया जिले की इस अपराध समीक्षा बैठक में आईजीपी सरगुजा श्री अजय यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपके अधिनस्थ एवं आपके द्वारा की जाने वाली विवेचना एवं दोषसिद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाए।  विवेचना का स्तर पर आवश्यक सुधार कर स्तर बढाने का भरपूर प्रयास करें। साथ ही मामलों में फास्ट ट्रैक चालान करने को भी निर्देशित किया।

बैठक में आगे नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं ओएसडी पुलिस मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तिलक राम कोशिमा द्वारा बताया गया कि इस हेतु कमेटी का गठन किया जा चुका है एवं फर्नीचर, बल एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से नवगठित जिले हेतु पहले से ही आवेदन मंगवा लिया गया है।
continue reading
15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपए के कार्यों का हुआ अनुमोदन’

15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपए के कार्यों का हुआ अनुमोदन’

Sawankumar 23-May-2022 130

कोरिया / छत्तीसगढ़


आप को बता दे कि 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य से प्राप्त आरओपी के संबंध में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अनुदान समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 3 करोड़ की राशि का अनुमोदन किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना निर्माण, तकनीकी उपकरणों, अन्य आवश्यकताओं के लिए समिति द्वारा इस राशि का अनुमोदन किया गया।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दुदावत ने आमजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराए जाने कहा। उन्होंने सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत आवश्यकताओं को चिन्हांकित कर कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएचओ श्री रामेश्वर शर्मा, डीपीएम सुश्री रंजना पैंकरा सहित सर्वसम्बन्धित मौजूद रहे।

continue reading
एम सी बी जिले के प्रथम शासकीय उचित मूल्य सह गोदाम का शुभारंभ।

एम सी बी जिले के प्रथम शासकीय उचित मूल्य सह गोदाम का शुभारंभ।

Sawankumar 22-May-2022 198

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नया जिला एमसीबी में प्रथम शासकीय उचित मूल्य की  सह गोदाम का उद्घाटन माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी चिरमिरी की अध्यक्षता में रिबन काटकर किया गया।



सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नया जिला एमसीबी में प्रथम शासकीय उचित मूल्य की  सह गोदाम का उद्घाटन माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी चिरमिरी की अध्यक्षता में रिबन काटकर किया गया। तत्पश्चात मौजूद सभी अतिथियों के द्वारा लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया गया।

 

आपको बता दें की छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के द्वारा पूरे प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं के साथ 1500 राशन दुकान सह गोदाम का निर्माण कराना तय किया गया है । जिससे पूरे प्रदेश में आवश्यकता वाले स्थानों पर राशन दुकान सह गोदाम की सुविधा होने से पीडीएस का राशन लोगों को समय पर मिल सकेगा।

 

इन दुकानों में पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था रहेगी । ताकि लोगों को  खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध हो सके इस शासकीय उचित मूल्य दुकान सह गोदाम उद्घाटन के दौरान जिले के खाद्य अधिकारी बीएन शुक्ला, पीडीएस प्रोग्रामर विक्की यादव, नगर निगम सभापति गायत्री बिरहा, शासकीय उचित मूल्य संचालिका पुष्पा कारफार्मा, खाद्य सुरक्षा निगरानी समिति कोरिया से मंजीत सिंह, नीता डे, एल्डरमैन शैल कुमारी, वार्ड पार्षद मोती मंजारे, सैनी चौहथा, प्रेम शंकर सोनी, महिला समूह से गीता रानी, राजकुमारी के साथ साथ हितग्राही भी मौजूद रहे।

 
continue reading
विधायक डॉ विनय जयसवाल ने खड़गवां सहकारी समिति को भीषण गर्मी में दी बड़ी राहत हैंडपंप एवं वाटर कूलर की घोषणा , 2073. किसान ले सकेंगे इसका लाभ।

विधायक डॉ विनय जयसवाल ने खड़गवां सहकारी समिति को भीषण गर्मी में दी बड़ी राहत हैंडपंप एवं वाटर कूलर की घोषणा , 2073. किसान ले सकेंगे इसका लाभ।

Sawankumar 20-May-2022 201

आप को बता दे कि मनेंद्रगढ़ विधायक राज्यमंत्री   डॉक्टर विनय जायसवाल जी ने आज विकासखंड खड़गवां के सहकारी समिति कार्यालय पहुंचकर किसान भाइयों से मुलाकात की एवम शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।साथ ही

 
विधायक द्वारा किसानों  से हो रही परेशानिया को  पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि वे सुविधाओं से संतुष्ट एवं खुश हैं सरकार के सभी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।बताया गया कुछ किसानों की मांग थी जिसे विधाय ने पूरा किया ।
आदिम जाति सरकारी समिति खंडगवा धान केंद्र क्रमांक 185, हैंडपंप खनन एवं वाटर कूलर लगाने की घोषणा कि है। जिससे समिति के 2073 किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
 
 
गजमखापारा ढोलू के घर के पास हैंडपंप खनन, गड़ही पारा सागर के घर के पास हैंडपंप खनन , साथ ही के. सी. सी. ऋण योजना के तहत की घोसडा जिसमें- शुभ रनिया /मोहन ब्रदर 80000 , जलजीत सिंह/ धन सिंह गिड़मूड़ी 40000, वंसरूप /हरीनाथ बरदर 11,000, विजय सिंह/ सतनारायण सेंधा 1 लाख, प्रेमलाल /रघुनाथ कौडिमार 45000, कुल घोषणा दो लाख 78 हजार की घोषणा की साथ ही कहा कहा कि मेरे से जो संभव होगा मैं अपने किसान भाइयों के लिए आगे भी करता रहूंगा
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी कार्यवाही   सीईओ ज़िला पंचायत सूरजपुर राहुल देव हटाए गए   लीना कोसम होंगी सूरजपुर की नई सीईओ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी कार्यवाही सीईओ ज़िला पंचायत सूरजपुर राहुल देव हटाए गए लीना कोसम होंगी सूरजपुर की नई सीईओ

Sawankumar 09-May-2022 230

 *Big Breaking*


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी कार्यवाही 

सीईओ ज़िला पंचायत सूरजपुर राहुल देव हटाए गए 

लीना कोसम होंगी सूरजपुर की नई सीईओ 

मुख्यमंत्री के टेक ऑफ़ होते ही निकला आदेश
continue reading
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना: महज 1 महीने में ही नगर पालिका बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के डेढ़ हजार से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना: महज 1 महीने में ही नगर पालिका बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के डेढ़ हजार से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

Sawankumar 07-May-2022 78
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना: महज 1 महीने में ही नगर पालिका बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के डेढ़ हजार से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

*कलेक्टर ने बैकुंठपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*बैकुण्ठपुर के राजेश कुमार ने कहा जरूरतमंदों के लिए शासन की अच्छी योजना, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां पाकर खुश हुईं दिनेश कुमारी*
 
कोरिया 07 मई 2022/मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगरपालिका बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा जनसामान्य को उनके द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बैकुंठपुर में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में एमएमयू वाहन का औचक निरीक्षण कर वाहन में चिकित्सकों की उपस्थिति, आवश्यक उपकरणों, लैब टेस्ट की सुविधा एवं दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों की जानकारी लेते हुए पंजी का अवलोकन किया।
समस्त नगरीय निकायों में एमएमयू के माध्यम से  इलाज और टेस्टिंग की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा को 1 एमएमयू एवं मनेन्द्रगढ़ नगरीय निकाय के साथ ही नई लेदरी, झगराखाण्ड और खोंगापानी को 1 एमएमयू के द्वारा कवर किया जा रहा है। 
 
*बैकुण्ठपुर के वार्ड क्र.19 के राजेश कुमार ने कहा जरूरतमंदों के लिए शासन की अच्छी योजना, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच पाकर खुश हुईं दिनेश कुमारी*
नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के एमएमयू में जांच हेतु आए वार्ड क्र. 19 के श्री राजेश कुमार गुप्ता ने निःशुल्क बीपी, रक्त जांच एवं यूरिन जांच करवाया। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एमएमयू में मुझे जांच की अच्छी सुविधा मिली और साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी दी गयी, उन्होंने कहा कि शासन की यह अच्छी योजना इसी प्रकार निरन्तर जारी रहे, जिससे जरूरतमंदों को लाभ मिल सकेगा। इसी प्रकार एमएमयू में निःशुल्क रक्त एवं बीपी जांच पाकर दिनेश कुमारी बहुत खुश हुईं, वहीं परीक्षण के लिए आए श्री जे.पी. कंवर ने भी शुगर एवं बीपी जांच करवाई। शासन की इस महती योजना से जहां छोटी-छोटी बीमारियों और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लोगों को अस्पताल तक जाना पड़ता था, अब एमएमयू के माध्यम से अस्पताल स्वयं चलकर जरूरतमंदों के द्वार पहुंच रहा है।
 
*1 माह में ही नगर पालिका बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के डेढ़ हजार से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधा का लाभ*
वर्तमान में जिले में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत सभी नगरीय निकायों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। योजना के द्वितीय चरण में 4 अप्रैल से नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर चरचा में संचालित एमएमयू द्वारा लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचायी जा रही है। जिसके माध्यम से शुरुआत से अब तक 1 हजार 729 मरीज लाभान्वित हुए, जिनमें से 1 हजार 287 लोगों को आवश्यक दवाईयां दी गयी तथा 862 का लैब टेस्ट हुआ। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 1 हजार 33 का परीक्षण कर 566 की लैब जांच हुई एवं 739 को निःशुल्क दवा भी दी गई। वहीं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में 696 का परीक्षण कर 296 की लैब जांच हुई एवं 548 को निःशुल्क दवा दी गई।
continue reading
ब्रेकिंग, मुख्यमंत्री  बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

ब्रेकिंग, मुख्यमंत्री बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

Sawankumar 04-May-2022 115

 *ब्रेकिंग*


*मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के दिए निर्देश*


*शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री श्री बघेल से की शिकायत* 

*राशन कार्ड के लिए भटक रही थी महिला*
continue reading
बाल विवाह के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी, विकासखण्ड सोनहत के ग्राम सलगवांकला में बाल विवाह रोकने में मिली सफलता

बाल विवाह के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी, विकासखण्ड सोनहत के ग्राम सलगवांकला में बाल विवाह रोकने में मिली सफलता

Sawankumar 23-Apr-2022 207

 कोरिया /जिला बाल संरक्षण इकाई एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की के द्वारा विकासखण्ड सोनहत के ग्राम सलगवांकला में बाल विवाह के प्रकरण को संज्ञान में लेकर, मौके में पहुंच कर विवाह होने से रोके जाने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी प्राप्त होते ही टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिका की निर्धारित आयु 18 वर्ष से कम होने के कारण टीम द्वारा परिजनों को समझाइश देकर पंचनामा तैयार कर विवाह रोका गया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सुपरवाइजर, विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला संरक्षण इकाई के कर्मचारी पर्यवेक्षक उपस्थित थे।  


महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध भी है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता सगे संबंधी बराती एवं विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यदि वर या कन्या बाल विवाह पश्चात विवाह को स्वीकार नही करते है तो बालिग होने के पश्चात विवाह को शून्य घोषित करने हेतु आवेदन कर सकते है। बाल विवाह के कारण बच्चों में कुपोषण, शिशु-मृत्यु दर एवं मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि होती है। अतः हम सभी का दायित्व है कि समाज में व्याप्त इस बुराई के पूर्णतः उन्मूलन हेतु जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों एवं आमजनों से सहयोग प्राप्त कर इस प्रथा के उन्मूलन हेतु कारगर कार्यवाही किया जाए। जिले को बाल विवाह से मुक्त करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

continue reading
निर्माणाधीन स्वामी आत्मानन्द स्कूल सोनहत के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर’ ’स्कूल के निर्माण कार्य में लापरवाही पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी को लगायी फटकार, नोटिस जारी किए जाने के दिए निर्देश’

निर्माणाधीन स्वामी आत्मानन्द स्कूल सोनहत के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर’ ’स्कूल के निर्माण कार्य में लापरवाही पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी को लगायी फटकार, नोटिस जारी किए जाने के दिए निर्देश’

Sawankumar 22-Apr-2022 113

कोरिया 22 अप्रैल 2022/ वकासखण्ड सोनहत में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माण कार्य के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने अधोसंरचना निर्माण, निर्माणाधीन भवन, लैब, अध्ययन कक्ष, शिक्षक कक्ष, कैंपस, शौचालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रवेश द्वार, भवन की पेंटिंग, बिजली व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नही पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीओ लोक निर्माण विभाग को कड़ी फटकार लगायी तथा  नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।


स्कूल में अधोसंरचना बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के अनुकूल बनाई जा रही है। साथ ही बाल आकर्षण को ध्यान रखते हुए स्कूल में महान विभूतियों, शिक्षा से जुड़े मॉडल और ड्राइंग, वाक्य दीवारों अंकित किये जायेंगे। इसके लिए कलेक्टर ने स्वयं चयनित चित्रों का अवलोकन किया जिन्हें स्कूल की दीवारों पर बनाया जाएगा। उन्होंने विद्यालय कैंपस में ऑक्सिजोन बनाए जाने हेतु छायादार वृक्ष लगाने तथा बच्चों के लिए स्पोर्ट्स कैंपस बनाए जाने के निर्देश दिए। स्पोर्ट्स कैंपस में बास्केटबॉल, बैडमिंटन कोर्ट बनाये जाएंगे और छोटे बच्चों के लिए झूले आदि लगाए जा रहे हैं।

 


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूरे किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सोनहत श्री अमित सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी, सीईओ जनपद पंचायत एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
मुख्यमंत्री के डॉक्टरों द्वारा जेनरिक दवाइयां लिखे जाने के निर्देश के पालन में कलेक्टर ने किया मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण, ब्रांडेड दवाइयों के प्रिस्क्रिप्शन मिले, चार डॉक्टरों को नोटिस

मुख्यमंत्री के डॉक्टरों द्वारा जेनरिक दवाइयां लिखे जाने के निर्देश के पालन में कलेक्टर ने किया मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण, ब्रांडेड दवाइयों के प्रिस्क्रिप्शन मिले, चार डॉक्टरों को नोटिस

Sawankumar 21-Apr-2022 101

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा गत दिनों सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा जेनरिक दवाइयां लिखे जाने के निर्देश दिए गए थे, उन्होंने ब्रांडेड दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। 

 

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री शर्मा ने आज जिला अस्पताल सहित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर पिछले 2 दिनों में डॉक्टरों द्वारा लिखी गई पर्चियों की जांच की। उन्होंने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जेनरिक दवाइयों की बजाए ब्रांडेड दवाइयां लिखी जाने पर नाराजगी जताते हुई मेडिकल कोड ऑफ कंडक्ट की तहत चार डॉक्टरों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि पुनः इस प्रकार की स्थिति पायी जाने पर डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को औषधि निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से टीम गठित कर निरन्तर जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
 
 
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन और आवास पर्यावरण विभागों की बैठक में बीते सोमवार को अफसरों को निर्देश दिए थे कि सरकारी डॉक्टरों ने अगर ब्रांडेड दवा लिखी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी किया कि डाक्टरों का जेनेरिक दवाइयां लिखना सुनिश्चित किया जाए।
continue reading
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को मिलने वाले भोजन की स्वयं चखकर जांची गुणवत्ता *

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को मिलने वाले भोजन की स्वयं चखकर जांची गुणवत्ता *

Sawankumar 21-Apr-2022 98

अनुपस्थित पाए गए 03 डॉक्टरों सहित कार्य में लापरवाही पर किचन इंचार्ज तथा फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर को नोटिस जारी किए जाने के दिए निर्देश*

पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, माताओं से बच्चों के देखभाल के विषय मे की चर्चा*
 
कोरिया / कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने आज जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन करने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एसएनसीयू, ऑपेरशन वार्ड, एनआरसी, दवा वितरण केंद्र, डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट, मेल एवं फीमेल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में निर्माणाधीन द्वितीय तल का भी निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था किए जाने कहा।उन्होंने अस्पताल किचन में बनाए जा रहे भोजन का अवलोकन किया तथा स्वयं चखकर गुणवत्ता की जांच की।
 
 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच, दवाइयों की समय पर उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में पूछा। दवा वितरण केंद्र में दवाइयों के स्टॉक की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने स्टॉक में रखी सभी दवाइयों की ऑनलाइन एंट्री किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर किए जाने के निर्देश देते हुए शौचालयो में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था में जल्द ही सुधार किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की भी जानकारी ली।
*अनुपस्थित पाए गए 03 डॉक्टरों सहित कार्य में लापरवाही पर किचन इंचार्ज तथा फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर को नोटिस जारी किए जाने के दिए निर्देश*
निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने वाले तीन डॉक्टरों को कलेक्टर श्री शर्मा ने नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।
 
 
वहीं जननी शिशु सुरक्षा के तहत मेनू अनुसार भोजन नही दिए जाने पर किचन इंचार्ज को तथा एनआरसी फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर को कार्य मे लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश सीएस को दिये।
*पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, माताओं से बच्चों के देखभाल के विषय मे की चर्चा*
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र का अवलोकन किया। बताया गया कि वर्तमान में एनआरसी में 6 बच्चे भर्ती हैं।कलेक्टर श्री शर्मा ने एनआरसी में स्वच्छता, देखभाल, पोषण आहार की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों से बात की और माताओं से उनकी देखभाल पर चर्चा की। उन्होंने एनआरसी में  भर्ती बच्ची दिव्या से बात कर कलेक्टर श्री शर्मा ने उसका वजन करवाया जिसमे 10 दिन में ही बच्ची के वजन में 500 ग्राम की वृद्धि पायी गई।
continue reading
बिलासपुर, कानन पेंडारी में हुई गर्भवती शेरनी मौसमी की मौत...डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई शेरनी मौसमी की मौत...

बिलासपुर, कानन पेंडारी में हुई गर्भवती शेरनी मौसमी की मौत...डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई शेरनी मौसमी की मौत...

Sawankumar 19-Apr-2022 75

कानन पेंडारी में गर्भवती शेरनी मौसमी की डॉक्टरों की लापरवाही एवं प्रसव के दौरान मौत हो गई।वहीं इसी दिन बाघिन रंभा ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।शेरनी मौसमी की उम्र चार साल थी। उसकी मौत में इलाज में लापरवाही की बात सामने आ रही है। बीते रविवार से शेरनी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। रातभर गुजरने के बाद भी प्रसव नहीं हुआ। सोमवार की सुबह भी शेरनी अपने केज में टहलते हुए प्रसव का प्रयास करती रही। इस बीच भी वह सफल नहीं हुई। दो दिनों की प्रसव पीड़ा के कारण उसकी हालत खराब हो गई थी। सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। इस 24 घंटे के दौरान शेरनी को किसी प्रकार के इलाज की सुविधा नहीं मिली।यहां तक कि केज के आसपास जू प्रबंधन का कोई डाक्टर भी मौजूद नहीं था। शेरनी को कोई मदद नहीं मिलने के कारण उसकी सेहत खराब हो गई। मौत होने के बाद जू प्रबंधन व डाक्टरों की टीम केज में पहुंची। मृत शेरनी का आपरेशन किया गया। पेट के अंदर दो बच्चे थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। शेरनी की मौत से कानन प्रबंधन में हड़कंप मच गया।शेरनी की मौत के बाद अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व कोनी एवं परिक्षेत्राधिकारी, कानन पेंडारी जू की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों की समिति गठित की गई। इसमें तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया।इसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया।बता दें की इस साल 20 मार्च को कानन पेंडारी जू के नर हिप्पोपोटामस गजनी और दो साल पहले गजनी की साथी सजनी की भी जू में अव्यवस्थाओं के चलते मौत हुई थी।इसी बीच कानन पेंडारी जूलाजिकल गार्डन में बीती रात मादा बाघिन रंभा ने चार बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।कानन पेंडारी के डीएफओ ने बताया कि रंभा का जन्म कानन पेंडारी में 25 अप्रैल 2015 को हुआ था। मादा रंभा 11 नवंबर 2018 ने दो बच्चे भैरव व दुर्गा को जन्म दिया था। इस बीच उसे जंगल सफारी, रायपुर से साल 2018 को वन्यप्राणी आदान-प्रदान के तहत लाए गए नर बाघ शिवाजी के साथ मैटिंग कराया गया था।

continue reading
हिंदू सेना द्वारा श्रद्धालुओं को किया गया शरबत वितरण

हिंदू सेना द्वारा श्रद्धालुओं को किया गया शरबत वितरण

Sawankumar 10-Apr-2022 118
 हिंदू सेना संगठन के द्वारा  चैत्र नवरात्रि के आखरी दिन महामाया मंदिर चनवारीडांड में आए सभी श्रद्धालुओं को शरबत वितरण किया गया

 आपको बता दे की हिंदू सेना संगठन के द्वारा चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन महामाया मंदिर चनवारीडांड में आए सभी श्रद्धालुओं को शरबत वितरण किया गया चैत्र रामनवमी के इस पवित्र पर्व पर जहां श्रद्धालु दूर-दूर से मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं ऐसे में हिंदू सेना के द्वारा निशुल्क शरबत वितरण कराया गया जिसमें हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष राजेश यादव प्रदेश महामंत्री भारती सिंह , ज्योति सिंह, सूरज देवांगन , अजय पांडे, ध्यान सिंह , अजीत सिंह, मोंटू ओम शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा

 

continue reading
कण कण में बसे हैं श्री राम- डॉ.  महंत शिवरीनारायण में मानस पाठ भगवान राम की इच्छा

कण कण में बसे हैं श्री राम- डॉ. महंत शिवरीनारायण में मानस पाठ भगवान राम की इच्छा

Sawankumar 09-Apr-2022 140

जांजगीर-  राम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत मौजूद रहे. डॉ चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये बहुत  खुशी की बात है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण का लोकार्पण हो रहा है. डॉ. महंत ने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से ही  यहां मानस का पाठ हो रहा है यह श्री राम की खुद की इच्छा है तभी इस तरह का आयोजन हो पा रहा है. 


डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कबीर परंपरा के अनुसार जगत में चार प्रकार के भगवान राम हैं.... एक राम दशरथ के बेटे हैं,  दूसरे राम घट-घट में बैठे हैं, तीसरे राम ने पूरे ब्रह्मांड को बनाया है और चौथे राम अन्य सभी के राम हैं...डॉ. महंत ने कहा कि भले ही कबीर ,तुलसी या वाल्मीकि के रामायण अलग-अलग हो लेकिन सब में एक चीज समान है और वह है भगवान श्री राम..... डॉ. महंत ने कहा कि राम हम सभी की आत्मा में विराजमान हैं,  हम सबको राम का भरोसा है और जब तक हम  उनके भरोसे रहेंगे कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता..... 

इस दौरान मंच पर देश की विख्यात पार्श्व गायिका श्रीमती अनुराधा पौडवाल भी उपस्थित थीं.... छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने श्रीमती अनुराधा पौडवाल को एक विशेष साड़ी से सम्मानित किया, इस साड़ी में विशेष तौर पर  राम दरबार का अंकन किया गया ह....ये साड़ी कोसा से निर्मित है  जिसे जांजगीर के कलाकारों ने तैयार किया है.....
कार्यक्रम के दौरान राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, जांजगीर कलेक्टर, एसपी समेत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे.
continue reading
dpboss