CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

वृहद वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा पौधरोपण हेतु इच्छुक व्यक्ति नजदीकी नर्सरी से ले सकते हैं पौधे निशुल्क

वृहद वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा पौधरोपण हेतु इच्छुक व्यक्ति नजदीकी नर्सरी से ले सकते हैं पौधे निशुल्क

Sawankumar 29-Jul-2021 75

 कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में 28 जुलाई को जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर ग्राम गौठानों, चारागाहों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कार्य किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सक्रिय भाग लेते हुए प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। आजादी का अमृत महोत्सव पर राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप पौधरोपण का कार्य कोविड से बचाव के लिए सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखकर वृहद अभियान के रूप में संपादित किया गया।
     इस आयोजन के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) योजना के तहत के उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केंद्र, रेशम विभाग और समस्त जनपद पंचायतों के माध्यम से जिले में वृहद वृक्षारोपण किया गया। ब्लॉक पौधरोपण, सड़क किनारे पौधरोपण सहित समस्त गौठनों और चारागाहों में भी वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में गौठानों में फलदार पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया गया जिससे आने वाले समय में फलों के उत्पादन से भी समितियों की आय सुनिश्चित हो सके। बता दें कि मनरेगा योजनांतर्गत 830 एकड़ में लगभग 06 लाख 45 हजार पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। रोपित पौधों के रखरखाव के लिए उचित प्रावधान भी किया गया है।
उद्यानिकी, केवीके, वन और रेशम विभाग ने लगाए पौधे
     वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम झरनापारा में दो सौ फलदार पौधों का रोपण किया गया एवं ग्राम कुड़ेली में भी चार सौ फलदार पौधों का रोपण किया गया। पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत कृषकों को बाड़ी में भी पौधे वितरित कर पौधरोपण के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा ग्राम पंचायत फूलपुर में लगभग पांच सौ नारियल के पौधे लगाए गये हैं। वहीं रेशम विभाग के द्वारा लगभग 2 हजार पौधे जिले में स्थित रेशम केन्द्रों में रोपित किये गये हैं। जिनमें अर्जुन और बाउंड्री फेंसिंग के रूप में बांस के पौधे शामिल हैं। वन विभाग ने भी इस अभियान में भाग लिया।

पौधरोपण हेतु इच्छुक व्यक्ति नजदीकी नर्सरी से ले सकते हैं पौधे निशुल्क
    पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने और इसके संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देने के इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी उद्यानिकी अथवा वन विभाग की रोपणी से रोपण के लिए पौधे निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।  

continue reading
कोरिया जिले में अब तक 492.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरिया जिले में अब तक 492.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Sawankumar 29-Jul-2021 83

 कोरिया - भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.9 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11.5 मि.मी. औसत वर्षा चिरमिरी तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 492.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2021 से 29 जुलाई 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 519.6, सोनहत तहसील में 606.0, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 387.0, खड़गवां तहसील में 504.5, चिरमिरी तहसील में 689.5, भरतपुर तहसील में 488.1, केल्हारी तहसील में 250.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

continue reading
जिले में आयुर्वेद विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का हो रहा आयोजन बीमारियों से बचने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए बताए जा रहे घरेलू आयुर्वेदिक उपाय

जिले में आयुर्वेद विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का हो रहा आयोजन बीमारियों से बचने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए बताए जा रहे घरेलू आयुर्वेदिक उपाय

27-Jul-2021 88

कोरिया -छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं संचालनालय आयुष के निर्देश पर कोरिया जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। अब तक आयोजित शिविरों में 800 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ.ए.एन.सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री श्याम धावड़े मार्गदर्शन में औषधालयों के आसपास के गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि शिविरों में आए हुए रोगियों को परीक्षण उपरान्त निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियां प्रदान की जाती है। साथ ही कोरोना महामारी से बचने के उपाय, सोशल डिस्टेंसिंग, आयुष काढ़ा का सेवन, मास्क का निरंतर उपयोग तथा साबुन से बार बार हाथ धोने के बारे भी बताया जाता है। आयुष काढ़ा घर पर बनाने की विधि बताने के साथ-साथ हल्दी वाले दुध का सेवन करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। मौसमी बिमारियों से बचने के उपाय, घरेलु आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन, योग एवं प्राणायम का अपनाने के तरीके, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या, रात्रिचर्या, खान-पान, आहार-विहार के बारे मेें विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जाती है। अब तक आयोजित हुए शिविरों में ग्राम कटगोडी में 204, केल्हारी में 168, तिलोखन में 186, कमर्जी  खिरकी में 142 व मनेन्द्रगढ़ मेें 182 रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधिया प्रदान की गई। 
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार कोरिया जिले के पूर्व चिन्हाकिंत 13 आयुर्वेद औषधालय बैकुण्ठुपर, सरभोका, मनसुख, कटगोडी, उमझर, नगर, नागपुर, घुटरा, कछौड़, केल्हारी, कुवांरपुर, बडगावंकला, एवं कोटाडोल के अंतर्गत आसपास के गांवो में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है।

continue reading
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हुई आसान 1 अप्रैल से अब तक आयोजित शिविरों में साढ़े तीन हजार से अधिक मरीजों को मिला इलाज और निःशुल्क दवाईयां

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हुई आसान 1 अप्रैल से अब तक आयोजित शिविरों में साढ़े तीन हजार से अधिक मरीजों को मिला इलाज और निःशुल्क दवाईयां

26-Jul-2021 111

 कोरिया - मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना राज्य शासन की ऐसी महत्वाकांक्षी योजना जिसने प्रदेश में दूरस्थ गाँवो एवं वनांचलों में रहने वाले लोगों को घर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई है। हाट बाज़ारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) शिविर के माध्यम से लोगों की निःशुल्क जांच और उपचार कर दवाइयां उपलब्ध करायी जा रही है। जो ऐसे क्षेत्रों में वरदान बनकर उभरी हैं।
मुखयमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार कोरिया जिले में हाट बाज़ारों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 2021 से 24 जुलाई 2021 तक कोरिया जिले में कुल 3 हजार 617 लाभार्थियों ने हाट बाजार क्लीनिक में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया, जिसमें विकासखंड बैकुण्ठपुर से 340, विकासखंड भरतपुर से 2 हजार 191, विकासखंड खड़गवां से 138, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ से 584 एवं विकासखंड सोनहत से 350 से अधिक लाभार्थी शामिल है। अब तक 3 हजार 532 मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया है।
विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम सोरंगा निवासी 56 वर्षीय रामभरोस बताते हैं कि उन्हें हाई बी.पी. की समस्या है। साप्ताहिक हाट बाजार तो जाते ही थे, यहां ही हाट बाजार क्लीनिक में उन्होंने जांच भी करवाई। यहां मिले इलाज एवं दवाइयों से उन्हें काफी आराम मिला और वे इस सुविधा से पूर्ण रूप से सन्तुष्ट है। वे बताते हैं कि पूर्व से ही हाट बाजार क्लीनिक का लाभ लेते रहे हैं।
विकासखण्ड भरतपुर के अंतर्गत ग्राम बडगांवकला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम बताती है कि टीम के गांव पहुचते ही बडी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में जॉच कराने पहुंच रहे हैं। यहां एब्डोमिनल पेन, हाई बीपी, शुगर, दुर्घटना के मामले, खून की जांच, लिवर, हड्डी रोग, आंख-कान-गला, डायरिया और रैपिड एंटीजन किट से कोविड जांच भी टीम द्वारा की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को निःशुल्क दवाईयां वितरण की जाती हैं और बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी देते हैं। इस मेडिकल टीम में डॉ. उमेश आदित्य, फार्मशिष्ट आदिल खान, लैब टेक्निशियन ठाकुर दयाल राजवाड़े, एएनएम नम्रता विश्वास की सक्रियता रही।
हाट बाजार क्लिनिक में मेडिकल टीम के द्वारा मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ टीकाकरण, एनीमिया, कुपोषण से बचाव तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग से उपलब्ध जानकारी के अनुसार हाट बाजार क्लीनिक में एनीमिया, मलेरिया, डायरिया, एचआईव्ही, टीबी, लेप्रोसी, बीपी, हाई बीपी, मधुमेह, नेत्र जांच एवं गर्भवती महिलाओं की जांच समेत अन्य मौसमी बीमारियों व कोविड-19 की जांच की जाती है। इसके साथ ही टीकाकरण भी किया जाता है।

continue reading
मोहल्ला क्लास निर्माण एवं संचालन व उपस्थिति के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

मोहल्ला क्लास निर्माण एवं संचालन व उपस्थिति के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

Sawankumar 26-Jul-2021 70

 कोरिया - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर के ऑडिटोरियम हॉल में आज कोरिया जिले के पांच विकासखंड शैक्षिक समन्वयक एवं सहायक विकास शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, एडीपीओ कोरिया, एमआईएस प्रशासक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक, जिला प्रोग्रामर द्वारा शासन के मोहल्ला क्लास निर्माण एवं संचालन व उपस्थिति के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित कर जानकारी दी गई। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, अंगना मा शिक्षा, आयरन फोलिक एसिड टेबलेट, शाला की साफ-सफाई एवं वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल भौतिक रूप से बंद है और विद्यार्थियों की मोहल्ला क्लास की व्यवस्था की गई है। जिसका संचालन सीजीस्कूल.इन के माध्यम से किया जाना है। इस संबंध में उन्होंने मोहल्ला कक्षाओं का सीजीस्कूल.इन के माध्यम से निर्माण एवं बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराने, आनलाईन, आफलाईन कक्षाओं के अभिलेखों का संधारण, उपस्थिति पंजी रखने, सभी विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, शैक्षिक समन्वयकों द्वारा मोहल्ला क्लास की सघन मानीटरिंग करने, मोहल्ला क्लास का स्वरूप स्कूल के रूप में करने, सभी शिक्षकों को अनिवार्यतः मोहल्ला क्लास में जोड़ने, मानीटरिंग राज्य, जिला, विकासखण्ड, संकुल स्तर पर करने, कक्षा 2 से 8 तक के सेतु पाठ्यक्रम को पूर्ण करके अध्यापन कार्य करने, प्रत्येक विद्यार्थियों का आकलन करने और सभी का रिकार्ड विद्यालय स्तर पर रखने की बात कही।

 उन्होंने जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के संबंध में भी चर्चा की। कोरोना गाईड लाईन का कड़ाई से पालन कराने हुए 30 जुलाई तक संस्था प्रमुखों से प्रमाण पत्र लेने, कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में सभी संस्था प्रमुख से वैक्सीनेशन संबंधी प्रमाण पत्र लेने, वैक्सीनेशन नहीं कराने वाले का कारण सहित प्रमाण पत्र लेने सहित विद्यार्थियों को आयरन फोलिक ऐसीड टेबलेट वितरण एवं उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण किया गया।
प्रशिक्षण में माध्यमिक स्तर से लेकर हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कियान्वयन, स्वास्थ परीक्षण, चश्मा हेतु नेत्र परीक्षण एवं एस.एम.सी., एम.एम.डी.सी. की बैठक जुलाई माह के अन्दर लेने सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की
गई
continue reading
कलेक्टर श्री धावड़े की संवेदनशीलता ने दिव्यांग कुसुम को दिलाई पुरानी ट्राइसायकिल से मुक्ति नई ट्राइसायकिल मिलने पर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का किया धन्यवाद

कलेक्टर श्री धावड़े की संवेदनशीलता ने दिव्यांग कुसुम को दिलाई पुरानी ट्राइसायकिल से मुक्ति नई ट्राइसायकिल मिलने पर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का किया धन्यवाद

Sawankumar 26-Jul-2021 84

 कोरिया -कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की संवेदनशीलता एवं त्वरित सहायता से दिव्यांग श्रीमती कुसुम को आधे घंटे में पुरानी जर्जर ट्राइसायकिल से मुक्ति मिली और नई ट्राइसायकिल पाकर उन्होंने खुशी-खुशी कलेक्टर श्री धावड़े एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।  
   विकासखंड मनेन्द्रगढ के ग्राम लालपुर की रहने वाली दिव्यांग श्रीमती कुसुम की ट्राइसायकिल काफी पुरानी हो चुकी थी जिसे चलाने में उन्हें बेहद परेशानी हो रही थी। अपनी फरियाद लेकर कुसुम आज ट्राइसायकिल से जिला कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर श्री धावड़े ने उनकी समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री श्यामसुंदर रैदास को नई ट्राइसायकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके पालन में दिव्यांग महिला को कलेक्टर श्री धावड़े के हाथों ट्राइसायकिल प्रदाय की गई।  

continue reading
पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत सभी कार्यों को समय पर करने निर्देश जारी

पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत सभी कार्यों को समय पर करने निर्देश जारी

Sawankumar 24-Jul-2021 94

 कोरिया - जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष (कार्यकारिणी) जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरिया के द्वारा आयोजित बैठक में दिये गये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव विकासखण्ड साक्षरता मिशन समिति, बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़, खडगवां, सोनहत को पत्र जारी किया है। उन्होंने पढ़ना लिखना अभियान के पोर्टल में शिक्षार्थियों व स्वयंसेवी शिक्षको की फोटो के अपलोड का कार्य, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ एवं खडगवां के द्वारा पूर्ण करने, शतप्रतिशत मोहल्ला साक्षरता कक्षा का संचालन, शतप्रतिशत मोहल्ला साक्षरता कक्षा संचालन का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ग्राम प्रभारी से 26 जुलाई 2021 तक, संकुल प्रभारी से 27 जुलाई 2021 तक, विकासखण्ड स्तर से जिला कार्यालय को प्रेषण  27 जुलाई 2021 करने, मोहल्ला साक्षरता कक्षा में बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व पठन-पाठन सामग्री, प्रवेशिका, (बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका आखर झापी), पेंसिल, रबर, कॉपी, उपस्थिति पंजी, कैलैण्डर, स्वयंसेवी शिक्षक हेतु समय-सारणी, केन्द्र में प्रदर्शित किये जाने हेतु 04 प्रकार के प्रपत्र, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा मोहल्ला साक्षरता कक्षा की नियमित मानीटरिंग के निर्देश दिये हैं।
इसी तरह संकुल प्रभारी एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा मोहल्ला साक्षरता कक्षा की नियमित मानीटरिंग, स्वयंसेवी शिक्षको के द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय प्रयासो तथा शिक्षार्थियों के द्वारा अर्जित साक्षता कौशल (पढ़ना लिखना व गणतीय कौशल) के आधार पर प्रोत्साहित करने, आँखर झाँपी प्रवेशिका के प्रत्येक चार पाठ का अध्यापन पूर्ण हो जाने के उपरान्त जांच पत्रक के माध्यम से आंतरिक मूल्यांकन कर शिक्षार्थियों के पढना, लिखना एवं गणितीय दक्षता को प्रपत्र (शिक्षार्थी प्रगति पत्रक) में अंकित करने, मानीटरिंग से संबंधित चयनित फोटोग्राफ पढ़ना लिखना अभियान के वाट्सअप ग्रुप में पोस्ट करने, पढ़ना लिखना अभियान से संबंधित गतिविधियों के संबंध में जन प्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों को नियमित रूप से अवगत कराने, विकासखण्ड अंतर्गत कलस्टर में लगाये जाने वाले नेत्र शिविर में दृष्टि संबंधित समस्याओं से ग्रसित असाक्षरों को उपस्थित कराकर नेत्र जांच कराने तथा आवश्यकता अनुसार उन्हे चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि पढ़ना लिखना अभियान का संचालन माह अगस्त 2021 तक करना है, इस हेतु निर्धारित समय-सीमा को दृष्टिगत रखते हुये प्रशिक्षित स्वंयसेवी शिक्षक, ग्राम प्रभारी, शिक्षक के माध्यम से नियमित मोहल्ला साक्षरता कक्षा का संचालन कराकर आखर झॉपी प्रवेशिका के 24 पाठ का अध्यापन पूर्ण करायें ताकि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीन संस्थान नई दिल्ली के द्वारा पढ़ना लिखना अभियान के शिक्षार्थियों का बाहय मूल्यांकन कराया जा सके। उन्होंने निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर साप्ताहिक प्रतिवेदन (प्रत्येक सोमवार को) को भेजने के भी निर्देश दिए हैं।

continue reading
डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 जुलाई से दो पालियों में होगी परीक्षा

डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 जुलाई से दो पालियों में होगी परीक्षा

Sawankumar 24-Jul-2021 75

कोरिया - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा वर्ष 2021 में संचालित की जाने वाली डिप्लोमा इन एलीमेंट्र एजुकेशन (डी.एल.एड) प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य एवं अवसर परीक्षा 30 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में अयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से सुबह 11.30 बजे तक डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित होगी। द्वितीय पाली दोपहर 1.30 बजे से सायं 5 बजे तक डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं सम्पन्न होगी।
डी.एल.एड. प्रथम वर्ष हेतु घोषित समय सारणी अनुसार 30 जुलाई को बाल विकास और सीखना, 31 जुलाई को ज्ञान, शिक्षा क्रम व शिक्षण शास्त्र, 2 अगस्त को शैक्षिक तकनीकी, 3 अगस्त को हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर 1, 4 अगस्त को अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिऐंसी, 5 अगस्त को गणित शिक्षण, 6 अगस्त को पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण एवं 7 अगस्त को शालेय संस्कृति, नेतृत्व एवं विकास विषय की परीक्षा होगी।
डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष हेतु घोषित समय सारणी अनुसार 30 जुलाई को आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा, 31 जुलाई को सामाजिक, सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में संज्ञान एवं अधिगम, 2 अगस्त को विविधता, समावेशी शिक्षा और जेण्डर, 3 अगस्त को हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर 2, 4 अगस्त को अंग्रेजी शिक्षण भाग 1 व संस्कृत शिक्षण भाग 2 एवं  5 अगस्त को गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषय की परीक्षा होगी।

continue reading
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार का वर्चुअल आयोजन

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार का वर्चुअल आयोजन

Sawankumar 22-Jul-2021 85

कोरिया  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 हेतु चयनित 3 शिक्षकों और राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित 47 शिक्षकों का सम्मान किया। वर्चुअल रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में आज कोरिया जिले के दो शिक्षकों सुश्री परवीन बानो एवं श्री जयप्रकाश साहू को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने एनआईसी कक्ष में शिक्षकों को श्रीफल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र सहित 21 हजार रूपए की राशि चेक प्रदाय किया। परवीन बानो, सहायक शिक्षक(एलबी) प्राथमिक शाला आजाद नगर पूटा तथा श्री साहू प्राथमिक शाला महुआपारा में शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री धावड़े ने शिक्षक द्वय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को हमारे मार्गदर्शक और हमारे व्यक्तित्व के निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा हैं, परंतु शिक्षकों ने इस नए मोर्चे पर भी ऑनलाइन शिक्षण के जरिए पूरी काबिलियत और मेहनत के साथ शिक्षा के मुहिम को जारी रखा। शिक्षकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ शिक्षण की निरंतरता में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ में अपनी परम्पराओं का सम्मान और शिक्षा का सर्वोच्च स्थान है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान शिक्षक हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के विषम काल में शिक्षा की बागडोर थामे रखने के लिए शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षक सम्मान के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शिक्षकों से आव्हान किया कि सभी छात्र-छात्राओं को ऐसी शिक्षा प्रदान करें, जिससे उनमें जीवन मूल्यों का विकास हो सके।  
शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा कार्यक्रम में वर्ष 2020 में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई। इसमें जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लालपुर की प्राचार्य श्रीमती सुदीप्ता शर्मा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोड़ीडीह की प्रधानपाठक श्रीमती मटिल्डा टोप्पो शामिल हैं। समारोह में कृषि मंत्री श्री रविंद्र चैबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह और राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलको उपस्थित थे। जिले से जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अजय मिश्रा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री राजकुमार चाफेकर तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एनआईसी कक्ष में उपस्थित रहे।

continue reading
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेगें कार्यपालिक दण्डाधिकारी

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेगें कार्यपालिक दण्डाधिकारी

Sawankumar 19-Jul-2021 86

कोरिया - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आगामी 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया है। कलेक्टर ने श्री मनमोहन सिंह तहसीलदार बैकुण्ठपुर को थाना बैकुण्ठपुर, चरचा, नायब तहसीलदार पटना श्री भीष्म पटेल को थाना पटना, कटकोना एवं पण्डोपारा चौकी क्षेत्र, प्रभारी तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ श्री बजरंग साहू को थाना मनेन्द्रगढ़, नागपुर चौकी, नायब तहसीलदार केल्हारी श्री विप्लव श्रीवास्तव को झगराखांड, खोंगापानी, प्रभारी तहसीलदार केल्हारी श्री मनोज पैकरा को थाना केल्हारी, प्रभारी तहसीलदार सोनहत श्रीमती अंकिता पटेल को थाना सोनहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह तहसीलदार खड़गवां श्री सुधीर खलखो को थाना खड़गवां, नायब तहसीलदार खड़गवा श्री भगवान दास कुशवाहा को थाना पोड़ी, नायब तहसीलदार चिरमिरी श्री विभोर यादव को थाना चिरमिरी, प्रभारी तहसीलदार श्री अशोक सिंह को थाना जनकपुर एवं चौकी कुवांरपुर तथा नायब तहसीलदार श्री श्रीकांत पाण्डेय को थाना कोटाडोल में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहने के भी निर्देश दिये हैं।

continue reading
मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. जायसवाल ने जाति प्रमाण पत्र शिविर में शामिल होकर 12 हितग्राहियों को दिए स्थायी जाति प्रमाण पत्र

मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. जायसवाल ने जाति प्रमाण पत्र शिविर में शामिल होकर 12 हितग्राहियों को दिए स्थायी जाति प्रमाण पत्र

Sawankumar 19-Jul-2021 126

कोरिया -  मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने आज नगर निगम चिरमिरी के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल हल्दीबाड़ी में आयोजित जाति प्रमाण पत्र शिविर में शामिल होकर हितग्राहियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान विधायक डॉ. जायसवाल द्वारा 12 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देश पर समस्त विकासखण्डों में शिविर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र सहित निवास, आय प्रमाण पत्र तथा राशन कार्ड एवं पेंशन तैयार करवाने की सुविधा भी आम जन को दी जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार स्कूलों एवं ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका अच्छा प्रतिसाद भी देखने को मिल रहा है। अपने द्वार तक पहुंची इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठाने अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही शामिल हो रहे हैं और राज्य एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविर में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित 65, आय से संबंधित 30 तथा निवास प्रमाण पत्र से संबंधित 80 आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह ग्राम पंचायत कोड़ा और बंजारीड़ांड में भी शिविर के माध्यम से राशन कार्ड एवं पेंशन के आवेदन प्राप्त किये गये।

विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में पण्डो जनजाति के लोगों के लिए गए आवेदन-
नायब तहसीलदार भीष्म पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत महोरा में पंडो जनजाति के कुछ परिवार अशिक्षित एवं अज्ञानता वश जाति प्रमाण पत्र बनवाने से वंचित थे। कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश अनुसार आज पंडो जनजातियों के जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राथमिक शाला पंडोपारा में शिविर के रूप में सभी के आवेदन लिए गए। कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिनके पास दस्तावेज नही हैं उनके लिए ग्राम सभा के प्रस्ताव के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जायेंगे। इसी तरह छिंदिया हाई स्कूल में जाति प्रमाण पत्र हेतु आयोजित विशेष शिविर में जाति प्रमाण पत्र के कुल 55, आय के 29 और निवास के कुल 30 पूर्ण आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा शिविर में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों को आय, जाति, निवास, शिशु जाति प्रमाण पत्र बनने की पूरी प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।

विकासखण्ड सोनहत में कुल 214 मिले आवेदन-
विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सुंदरपुर में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इनमें अनुसूचित जनजाति के 47, अनुसूचित जाति के 17 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 15 प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही निवास हेतु 24 एवं आय प्रमाण पत्र हेतु 40 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। शिविर में राशन कार्ड के 31 एवं पेंशन के 40 आवेदन हितग्राहियों से लिए गए हैं। इस दौरान शिक्षक, पटवारी तथा सचिव उपस्थित थे

continue reading
अनुकंपा नियुक्ति बनी अविनाश और उसके परिवार का संबल राज्य एवं जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

अनुकंपा नियुक्ति बनी अविनाश और उसके परिवार का संबल राज्य एवं जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

Sawankumar 15-Jul-2021 124

कोरिया 15 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के निर्णय से अविनाश लकड़ा और उनके परिवार को जीवन निर्वाह का सहारा मिल गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अविनाश कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में शासन द्वारा लिये गये निर्णय के फलस्वरूप उन्हें मिली अनुकंपा नियुक्ति उनके परिवार का संबल बनी है।
अविनाश बताते हैं कि उनकी माता स्व. श्रीमती रजनी टोप्पो एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा में पदस्थ थी। 21 जुलाई 2019 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। मातृछाया से वंचित अविनाश को माता का ही आशीर्वाद मिला और छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी नीति एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से अनुकंपा नियुक्ति को जरिये आजीविका का साधन मिला।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मनोज खलखो ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा में चतुर्थ श्रेणी का पद रिक्त नही होने के कारण अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 के कण्डिका-15(9) के अनुसार अविनाश लकड़ा माता स्व. श्रीमती रजनी टोप्पो, पर्यवेक्षक, नियमित स्थापना, एकीकृत बाल विकास परियोजना, लुण्ड्रा के सेक्टर लुण्ड्रा, जिला सरगुजा का भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति किये जाने हेतु प्रकरण प्राप्त हुआ। प्रकरण पर उचित कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा जारी संशोधित परिपत्र में निहित प्रावधान तथा जिला स्तरीय अनुकम्पा नियुक्ति हेतु गठित समिति के अनुशंसा अनुसार एवं कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में अविनाश लकड़ा को कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया में भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।  

continue reading
कलेक्टर  धावड़े की पहल ला रही रंग, सभी विकासखंडों में शिविर के माध्यम से आसानी से मिल रहे स्थायी जाति प्रमाण पत्र,

कलेक्टर धावड़े की पहल ला रही रंग, सभी विकासखंडों में शिविर के माध्यम से आसानी से मिल रहे स्थायी जाति प्रमाण पत्र,

15-Jul-2021 91

कोरिया 15 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देश पर जिले में महाभियान के रूप में जाति प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को प्राथमिकता देते हुए शिविर का लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को भी अधिक से अधिक मिल रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल की सफलता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि केवल विकासखंड भरतपुर में ही 3 हज़ार से अधिक आवेदन जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्राप्त हुए हैं। बता दें कि कलेक्टर श्री धावड़े के द्वारा साप्ताहिक समयसीमा की बैठक में सभी एसडीएम को शिविर आयोजित कर जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋणपुस्तिका वितरण, राशन कार्ड आवेदन जैसी सुविधाएं आसानी से लोगों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
जाति प्रमाण पत्र हेतु जहां पहले हितग्राही को बेहद मशक्कत करनी पड़ती थी, अब शासन की नई नीतियों से सरलता से प्रमाण पत्र प्राप्त कर पा रहे हैं। शिविर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के साथ साथ केसीसी कार्ड, वर्मी कम्पोस्ट, किसान किताब वितरण सहित आय, निवास प्रमाण पत्र वितरण, आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड हेतु आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
सभी एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में शिविर का आयोजन कर केसीसी के 19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही 14 ऋण पुस्तिका प्रकरण निराकृत तथा 22 फसल बीमा योजना के आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों में 702 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं 339 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 28 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिए गए हैं। विकासखण्ड खड़गवां में कुल 815 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन शिविर एवं स्कूलों में प्राप्त हुए हैं जिसमें 51 अनुसूचित जाति, 566 अनुसूचित जनजाति एवं 198 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन शामिल हैं। इनमें कुल 236 जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिए गए हैं जिनमें 10 अनुसूचित जाति, 192 अनुसूचित जनजाति एवं 34 अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसी तरह विकासखण्ड सोनहत में 15 विशेष पिछड़ी जनजाति, 66 अनुसूचित जाति, 102 अनुसूचित जनजाति एवं 98 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 05 विशेष पिछड़ी जनजाति, 07 अनुसूचित जाति, 67 अनुसूचित जनजाति एवं 48 अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिए गए हैं। । इसी तरह विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 14 विशेष पिछड़ी जनजाति, 69 अनुसूचित जाति, 278 अनुसूचित जनजाति एवं 122 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें कुल 78 विशेष पिछड़ी जनजाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र तैयार कर जारी कर दिए गए हैं। जिन हितग्राहियों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं उनका परीक्षण कर तुरंत जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।

विकासखण्ड भरतपुर में 09 जुलाई से शुरू हुए शिविर में 3 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त-
विकासखण्ड भरतपुर में 09 जुलाई से चयनित ग्रामों में शिविर आय़ोजित किये जा रहे हैं। इनमें अब तक कुल 3 हजार 869 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 1401 आवेदन सहित 2 हजार 611 अनुसूचित जनजाति, 332 अनुसूचित जाति, एवं 926 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन शामिल हैं। इनमें दस्तावेज सहित एवं दस्तावेज विहीन सभी हितग्राहियों के आवेदन शामिल हैं। दस्तावेज विहीन हितग्राहियों की सुविधा हेतु ग्राम सभा में परीक्षण एनं संकल्प की कार्यवाही आज से प्रारंभ की गई है। आयोजित शिविर में कोविड-19 जांच, अन्य बीमारियों की जांच एवं हितग्राहियों को दवा प्रदान की जाती है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट विक्रय, श्रमिक पंजीयन, सीड किट वितरण का भी कार्य करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त राजीव गांधी किसान न्याय योजना फार्म वितरण एवं परीक्षण की भी कार्यवाही शिविर स्थल पर करवाई जा रही
है।  

continue reading
कलेक्टर  धावड़े ने किया सहायक गेड-02 एवं 03 की पदस्थापना मुख्यालय में फेरबदल

कलेक्टर धावड़े ने किया सहायक गेड-02 एवं 03 की पदस्थापना मुख्यालय में फेरबदल

Sawankumar 12-Jul-2021 233

 कोरिया 12 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लिपिकों के मध्य पूर्व में किये गये कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से उनकी पदस्थापना मुख्यालय में फेरबदल किया है। जिसके अनुसार शिकायत शाखा के साथ-साथ आई.ए.पी. जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 श्री ए.एम.ईराकी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत कार्यालय, वरिष्ठ लिपिक शाखा के सहायक ग्रेड-02 श्री विजय शंकर सिंह को वित्त लेखा शाखा, वित्त लेखा शाखा के सहायक ग्रेड-02 श्री बालेन्द्र शेखर मिश्रा को वरिष्ठ लिपिक शाखा, राजस्व लेखा शाखा के सहायक ग्रेड-02 श्री मोहनलाल राजवाड़े को राजस्व लेखा शाखा के साथ-साथ आई.ए.पी. शाखा, तहसील कार्यालय खड़गवां से तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर में संलग्न सहायक ग्रेड-02 श्री मोहन राम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर कार्यालय, खाद्य शाखा की सहायक ग्रेड-02 श्रीमती सुनीता मिंज को सूचना का अधिकार शाखा जिला कार्यालय, तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के सहायक ग्रेड-02 श्री राहुल केरकेट्टा को शिकायत शाखा जिला कार्यालय, सामान्य निर्वाचन शाखा के सहायक ग्रेड-02 श्री देवेन्द्र कुमार को तहसील कार्यालय खड़गवां, तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर कार्यालय में संलग्न सहायक ग्रेड-02 श्री विरेन्द्र कुमार तिवारी को खाद्य शाखा, तहसील कार्यालय मनेन्द्रगढ़ के सहायक ग्रेड-02 श्री रामकृपाल साहू को तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर, तहसील कार्यालय सोनहत से वरिष्ठ लिपिक शाखा में संलग्न सहायक ग्रेड-03 श्री रविशंकर पाण्डेय को अल्पबचत एवं प्रपत्र शाखा, प्रतिलिपि शाखा की सहायक ग्रेड-03 श्रीमती रीता भगत को तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर, वित्त लेखा शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री अजीत सिंह पैकरा को प्रतिलिपि शाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत कार्यालय में संलग्न सहायक ग्रेड-03 श्री ज्ञान प्रसाद भगत को राजस्व अभिलेखागार जिला कार्यालय में आगामी आदेश तक के लिए पदस्थ किया गया है।
इसी तरह राजस्व अभिलेखागार के सहायक ग्रेड-03 श्री सतीश मिंज को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत कार्यालय, तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के सहायक ग्रेड-03 श्री अश्वनी भगत को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर कार्यालय, खाद्य शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री संदीप कुमार एक्का को राजस्व लेखा शाखा सहायक, आवक शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री चन्द्रेश शर्मा को सामान्य निर्वाचन शाखा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर कार्यालय की सहायक ग्रेड-03 श्रीमती सोफिया सेमुअल को खाद्य शाखा, तहसील कार्यालय सोनहत के सहायक ग्रेड-03 मो. शाकिर हुसैन अंसारी को तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर, तहसील कार्यालय चिरमिरी के सहायक ग्रेड-03 श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव को तहसील कार्यालय मनेन्द्रगढ़, वरिष्ठ लिपिक शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्रीमती स्वर्णिका तिग्गा को शिकायत शाखा, प्रपत्र एवं अल्पबचत शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री शिवगोपाल सारथी को वरिष्ठ लिपिक शाखा, नाजरात शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्रीमती अनिता साहू को वित्त लेखा शाखा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां-चिरमिरी कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 श्री बलराम शर्मा को तहसील कार्यालय भरतपुर, तहसील कार्यालय भरतपुर के सहायक ग्रेड-03 श्री जशवंत सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां-चिरमिरी कार्यालय तथा तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के सहायक ग्रेड-03 ललिता कुजूर को आवक शाखा जिला कार्यालय में आगामी आदेश तक के लिए पदस्थ किया गया है।

continue reading
16 जुलाई तक होगा वजन त्यौहार का आयोजन...

16 जुलाई तक होगा वजन त्यौहार का आयोजन...

Sawankumar 12-Jul-2021 100

कोरिया - जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिले में 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन हेतु समुदाय की सहभागिता करते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 07 जुलाई 2021 से 16 जुलाई 2021 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में वजन त्यौहार का आयोजन कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। वजन त्योहार में बच्चों का वजन कर पोषण स्तर का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया जा रहा है, उनका बीएमआई स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निकाला जा रहा है। इस हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाली 11 से 18 वर्ष की सभी किशोरी बालिकाओं को इस अभियान में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि 7 जुलाई से 12 जुलाई 2021 तक आयोजित हुए वनज त्यौहार में परियोजना बैकुण्ठपुर, खड़गवां, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, सोनहत एवं चिरमिरी में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 63 हजार 180 बच्चों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें से 25 हजार 677 बच्चों का वजन लिया गया जिसमें 12 हजार 593 बालक एवं 13 हजार 84 बालिकाएं शामिल हैं। इसी तरह वजन त्यौहार में 11 से 18 वर्ष की कुल 5 हजार 937 किशोरी बालिकाओं की वजन, ऊंचाई व एचबी ली गई।

continue reading
युवक पेश कर गया ईमानदारी की मिसाल, चांदी के जेवरों से भरा झोला सौंपा जांजगीर पुलिस को

युवक पेश कर गया ईमानदारी की मिसाल, चांदी के जेवरों से भरा झोला सौंपा जांजगीर पुलिस को

Sawankumar 10-Jul-2021 114

रिपोर्ट- अमित सूर्यवंशी /जांजगीर-चांपा


 जांजगीर में ड्राईवरी का काम करने वाले एक युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। दरअसल आज सुबह जांजगीर के एक निजी होटल एसडी पैलेस में ड्राईवर का काम करने वाले युवक को होटल के सामने हिस्से में लगे छज्जे में एक थैला मिला खोलकर देखने पर थैले के अंदर बक्से में सोना-चांदी के जेवर कुछ सिक्के, दरवाजे का हैंडल भरा था। जेवर की कीमत हजारों में होगी मगर युवक रामगोपाल यादव का ईमान नही डोला और उसने होटल के संचालकों को इस झोले के बारे में जानकारी दी। होटल संचालकों ने भी उसे नेक सालह दिया और युवक गहनों से भरा थैला लेकर जांजगीर थाने पहुॅच गया जहॉ पर उस थैले को ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले युवक रामगोपाल यादव का बयान लेकर जमा किया गया। जांजगीर पुलिस के मुताबिक तौल कराने पर थैले में 4 ग्राम सोना, 861 ग्राम चांदी के जेवर थे साथ ही दरवाजे का हैंडल भी उस थैले में मौजूद था। जिन्हे धारा 102 के तहत जब्ती बनाकर पड़ताल की जा रही है। थैले के मिलने के संबंध में यह संभावना जाहिर की जा रही है कि किसी चोर ने इस थैले को छज्जे के अंदरूनी भाग में छुपाया होगा मगर गनीमत रहा कि ईमानदार युवक रामगोपाल की नजर उस पर पड़ गई।
continue reading
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ एसपी (कप्तान) पदभार ग्रहण करते ही, जन जागरूकता अभियान ,को लेकर पहुंची जनता के बीच

सूरजपुर जिले के नव पदस्थ एसपी (कप्तान) पदभार ग्रहण करते ही, जन जागरूकता अभियान ,को लेकर पहुंची जनता के बीच

Sawankumar 09-Jul-2021 157
रिपोर्ट- सुमंन्त साहु
 
रामानुजनगर - सूरजपुर जिले के नव पदस्थ एसपी भावना गुप्ता पदभार ग्रहण करते ही जिले के सभी थानों का निरीक्षण करने के साथ साथ जनहित में  जन जागरूकता अभियान, के तहत उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए , लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है । आज सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन पर प्रेमनगर एसडीओपी प्रकाश सोनी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस थाना रामानुजनगर,  व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर, में उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए यह समझाइस दिया गया कि,  ज्यादातर ग्रामीण अंचलों में यह देखने को मिलता है कि, कच्चे या पक्के से बना कुआ, बावली, या ढोढही रहते है। जो उसमें सुरक्षा की दृष्टि से लोगों के द्वारा कोई पहल नहीं किया जाता है। कुआ, बावली, या ढोंढही को खुदाई करके ऐसी ही छोड़ दिया जाता है। जो आए दिन बच्चे खेलते  हुए या फिर कोई भी इंसान या जानवर चलती हुए अचानक से फिसल कर गिर जातें है। जिससे उनकी पानी में डूब कर उसकी मौत हो जाती है। इस तरह हमारे छोटे से लापरवाही के वजह से सैकड़ों मौतें हो जाती हैं।   इस संबंध में प्रेमनगर एसडीओपी प्रकाश सोनी के द्वारा सभी को जानकारी देते हुए, लोगों से यह  अपील किया गया कि आगामी भविष्य को देखते हुए ,आप सभी जितने भी उपयुक्त कुआं ढोंढही,या बावली है ,उसमें अच्छे से फर्श जगत, और ईट या लकड़ी का बाउंड्री कर उसे सुरक्षित करें ।और जो  कुआ ,बावली  ढोंढी  या बोरिंग गड्ढा उपयुक्त उपयुक्त नहीं है ,उसे लकड़ी के कपाट से अच्छे से ढक दें। ताकि जनधन की क्षति होने से बचाया जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह, बीएमओ डॉ डीके विश्वकर्मा उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज , थाना व स्वास्थ्य के संयुक्त टीम के साथ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर श्री धावड़े ने बैकुण्ठपुर तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण दो साल से भी अधिक समय से लंबित प्रकरणों की जानकारी पर कलेक्टर हुए नाराज,

कलेक्टर श्री धावड़े ने बैकुण्ठपुर तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण दो साल से भी अधिक समय से लंबित प्रकरणों की जानकारी पर कलेक्टर हुए नाराज,

Sawankumar 08-Jul-2021 101

कोरिया 08 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े आज बैकुण्ठपुर तहसील कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर की निगरानी में टीम बनाकर अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र ठाकुर और श्री अरूण सोनकर, तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राकेश सिंह के द्वारा कार्यालय लंबित प्रकरणों और दस्तावेजों का दिनभर निरीक्षण किया गया। फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के प्रकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के दस्तावेजों के निरीक्षण के आधार पर किस मद में कितने प्रकरण लंबित हैं, इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। निरीक्षण के दौरान ई-कोर्ट में प्रकरणों के अद्यतन ना होने तथा दो साल से भी अधिक समय से लंबित प्रकरणों की जानकारी संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री धावड़े ने नाराजगी जताते हुए राजस्व विभाग को जनता के हित में कार्यशैली को सुधारने और सुलभ-सुगम बनाने के सख्त निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री धावड़े ने इस दौरान तहसील कार्यालय एवं परिसर के अंतर्गत उप पंजीयक कार्यालय, निर्वाचन व जनगणना शाखा, कानूनगो, भूईंया, न्यायालय नायब तहसीलदार सहित हर कक्ष का सूक्ष्म निरीक्षण किया और अव्यवस्थित कक्षों को देख फटकार लगाते हुए दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। तहसील कार्यालय के अधोसंरचना में आवश्यक सुधार एवं परिसर में स्वच्छता रखने हेतु कलेक्टर ने कार्यालय निरीक्षण में मौजूद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और सीएमओ बैकुंठपुर को निर्देशित किया।

continue reading
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने आमजन व किसानों से जुड़े विषयों पर की चर्चा

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने आमजन व किसानों से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Sawankumar 07-Jul-2021 95

 कोरिया - कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल उपयोगिता समिति श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव की उपस्थिति में जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रस्तावित समूह जल प्रदाय योजना हेतु आवश्यक जल की मात्रा के आपूर्ति प्रस्तावित जल स्त्रोतों से किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रस्तुत करने एवं जिला जल उपयोगिता समिति से अनुमोदन कराने का साथ ही जिले में सिंचाई क्षमता बढ़ाने, नहरों, जलाशयों, बांधों एवं सलूज गेट के निरीक्षण व मरम्मत, झुमका बांध के जल की गुणवत्ता जांच, एसईसीएल द्वारा झुमका बांध में फिल्टरेशन प्लांट तैयार करने तथा नगरीय निकायों में जल आवर्धन योजना के क्रियान्वयन आदि विषयों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में संसदीय सचिव ने मुख्य बिंदुओं के साथ ही जनसामान्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में किसानों की सुविधा को देखते हुए सिंचाई के लिए नहरों की आवश्यक मरम्मत कराये जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने झुमका बांध के पानी की गुणवत्ता जांच के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी से भी चर्चा की। कलेकटर श्री धावड़े ने इस संबंध में विभागों को जिले में बांधों एवं स्लूज गेट आदि के निरीक्षण व आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए। इसके साथ ही मनरेगा के तहत नहरों के सुधार की कार्य स्वीकृति तथा खाड़ा जलाशय बांध की मरम्मत हेतु मनरेगा एवं डीएमएफ के अभिसरण से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र की पेयजल की समस्याएं बैठक में रखी। इस संबंध में कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय करते हुए निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग ने कोरिया जिले में निर्मित सिंचाई योजनाओं का जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले का सिंचाई प्रतिशत 23.86 प्रतिशत है। वर्ष 2021 में खरीफ सिंचाई हेतु 20274 हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों के द्वारा वर्ष 2021 में खरीफ सिंचाई हेतु लक्ष्य का भी अनुमोदन किया गया।
इसी तरह कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजनाएं नरकेली जल समूह प्रदाय योजना, बरदिया जल समूह प्रदाय योजना, देवाडांड़ जल समूह प्रदाय योजना, उधनापुर जल समूह प्रदाय योजना, तामडांड़ जल समूह प्रदाय योजना, लाई जल समूह प्रदाय योजना, चैनपुर जल समूह प्रदाय योजना, कटगोड़ी जल समूह प्रदाय योजना, घुटरा जल समूह प्रदाय योजना तथा खरलाधार जल समूह प्रदाय योजना के संबंध में अवगत कराया गया तथा समूह जल प्रदाय योजनाओं के लिये जल का आरक्षण हेतु उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों के द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य तथा विभागीय अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
जंगली भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला महिला हुई गंभीर रूप से घायल

जंगली भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला महिला हुई गंभीर रूप से घायल

Sawankumar 06-Jul-2021 75
कोरिया जिला अंतर्गत विकास खंड भरतपुर के वनमंडल  मनेन्द्रगढ के वन परिश्रेत्र कुवारपुर के  ग्राम सगरा में दो जंगली भालू के हमले से एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल  महिला सुबह शौच के लिए पास के जंगल में गई थी  55 वर्षीय कौशिल्या  को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया हल्ला सुनकर ग्रामीण भालूओं से महिला को बचाया परिजनों के द्वारा एबुंलेस को फोन किया गया परंतु  एबुंलेस  के समय से न आने के कारण महिला लगभग दो तीन धंटे जंगल में ही पडी रही किसी तरह परिजनों के द्वारा  प्रायवेट गाड़ी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर लाया गया जहाँ चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर रिफर कर दिया गया।
continue reading
dpboss