CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

जिले में अब तक 6 हजार से अधिक किसानों से 2 लाख 68 हजार 450 क्विंटल धान की हुई खरीदी’

जिले में अब तक 6 हजार से अधिक किसानों से 2 लाख 68 हजार 450 क्विंटल धान की हुई खरीदी’

Sawankumar 15-Dec-2021 111

कोरिया जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी सतत जारी है। 1 दिसम्बर से जारी धान खरीदी में जिले के 41 उपार्जन केन्द्रों में  सुचारू रूप से किसानों से धान ख़रीदी की जा रही है। लघु एवं सीमांत किसानों को धान बेचने में प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 6 हजार से ज्यादा किसानों से 2 लाख 68 हजार 450 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें अभी तक 34 हजार 84 क्विंटल धान का उठाव हो गया है। किसानों द्वारा धान खरीदी में बारदाने में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। अभी तक 76 हजार 693 बारदाना किसानों ने अपनी सहमति से प्रदान किए है।
’लघु-सीमांत किसानों से एकमुश्त धान खरीदी से हुई सुविधा, रकबा समर्पण की कार्यवाही भी शुरू’
खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश पर जिले में लघु-सीमांत एवं बड़े किसानों से 80रू20 के अनुपात में खरीदी की जा रही है। छोटे किसानों से एकमुश्त धान खरीदी से उन्हें सुविधा हुई है। जिले में धान बेचने वाले कुल 33 हजार 878 किसान है जिनमें 27 हजार 422 लघु सीमांत कृषक है और 6 हजार 456 बड़े कृषक है। अभी तक जिले मे 5 हजार 60 लघु सीमांत कृषकों का धान खरीदी की गई है और 977 बड़े किसानों से धान खरीदी किया गया है।
’कटकोना में नवीन उपार्जन केंद्र खुलने से किसान रजत कुमार की दूर हुई समस्या, प्रशासन का मिल रहा सहयोग’
उपार्जन केंद्र कटकोना में अपना 21 क्विंटल धान बेचने पहुंचे किसान श्री रजत कुमार चक्रधारी बताते हैं कि जिले में नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से आवागमन में होने वाली समस्या दूर हुई है पहले गांव के किसानों को कोड़ा जाना पड़ता था। अब यहां किसान आसानी से धान बेच पा रहे है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में प्रशासन द्वारा धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था की गई है। हमे सभी का पूरा सहयोग मिल रहा है और किसी प्रकार की कोई समस्या नही हुई।
’उपार्जन केन्द्रों में प्रशासनिक अधिकारियों का सतत निरीक्षण जारी’
कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों की सुव्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनके द्वारा जिले के सभी 41 उपार्जन केन्द्रों में सतत निरीक्षण कर किसानों की सुविधा के लिए समस्त व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है।   गुणवत्तापूर्ण धान की जांच के साथ अमानक एवं पुराने मिश्रित धान पर भी कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी केंद्र जामपारा में निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी बैकुंठपुर तहसीलदार श्री राठिया द्वारा सतीश किराना स्टोर्स कंचनपुर के संचालक द्वारा 138 बोरा अमानक धान खपाए जाने पर कार्यवाही करते हुए समिति प्रबंधक को सुपुर्द कोय गया। इसी क्रम में धान उपार्जन बरबसपुर में  तहसीलदार श्री विभोर यादव के द्वारा निरीक्षण के दौरान 32 बोरी लगभग 12 क्विंटल अमानक धान ज़ब्त किया गया। इसी प्रकार सभी उपार्जन केन्द्रों में धान के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं कोचियों-बिचौलियों पर भी निगरानी रखी जा रही है

continue reading
वन परीक्षेत्र खड़गवां अंतर्गत छोटे बड़े पेड़ो की हो रही अंधा धुन कटाई ,वन अधिकारी बे खबर..

वन परीक्षेत्र खड़गवां अंतर्गत छोटे बड़े पेड़ो की हो रही अंधा धुन कटाई ,वन अधिकारी बे खबर..

एक स्वस्थ पेड़ हर दिन करीब 230 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है, यही ऑक्सीजन पृथ्वी में जीवन को संतुलित रखने एवं जीवित रखने का मूल आधार के रूप में भी देखा जा सकता है।


मगर इन दिनों वन मंडल बैकुंठपुर के वन परिक्षेत्र खड़गवां में अंधाधुंध कटाई देखी जा रही है, जहां पर मनमौजी ढंग से पेड़ों की अवैध कटाई जारी है, जहां एक नहीं दो नहीं करीबन दर्जन भर पेड़ों को काटा गया, जिस पर वन परिक्षेत्र खड़गवां के वन परिक्षेत्राधिकारी की नज़र या तो इन पेड़ों, वनस्पतियों की अवैध कटाई पर पड़ नहीं रही है या फिर ऐसा माना जा सकता है कि वन परिक्षेत्राधिकारी, खड़गवां को इसकी कोई खबर ही नहीं कि उनके ही रेंज में ये अवैध कारनामें किए जा रहे हैं, जिस पर उनका इस तरह मौन रहना उनकी बड़ी लापरवाही को दर्शाता नज़र आ रहा है, अगर वन परिक्षेत्र खड़गवां इन अवैद्य कारनामों में शामिल नहीं, फ़िर क्यों खड़गवां वन परिक्षेत्राधिकारी ऐसी दुर्दशा पर अब तक मौन हैं।

 
 
पेड़ पौधों की महत्वत्ता की बात की जाए तो इनका संरक्षण बेहद ज़रूरी है, पेड़-पौधे वर्षा का कारण बन कर तो पर्यावरण की रक्षा करते ही हैं, इनमें कार्बनडाई ऑक्साइड जैसी विषैली, स्वास्थ्य विरोधी और घातक कही जाने वाली प्राकृतिक गैसों का पोषण और शोषण करने की भी बहुत अधिक शक्ति रहा करती है। स्पष्ट है कि ऐसा करने पर भी वे हमारी धरती पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायता ही पहुँचाया करते हैं।

 
 
एक मुख्य प्रश्न ऐसे नज़ारों को देखने के बाद यह पता चलता है कि वन विभाग की गैरज़िम्मेदाराना हरकतों की वजह क्या है, साथ ही साथ इन वनस्पतियों का दुरुपयोग करने का साहस अवैध कारोबारियों को किनकी वजह से मिल रहा है, क्या वन विभाग खड़गवां अपने ही क्षेत्र के वनस्पतियों को संरक्षित करने का सामर्थ्य नहीं रखता और अगर वन परिक्षेत्राधिकारी, खड़गवां की पैनी नज़र अपने क्षेत्र में बनी है फिर इस तरह की अवैध कटाई को किस तरह अंजाम दिया जा रहा है।

उनके सभी तरह के अभावों को दूर करने के साधन भी है। पेड़-पौधे और वनस्पतियाँ हमें फल-फूल, औषधियाँ, एवं अनन्त विश्राम तो प्रदान किया ही करते हैं, वे उस प्राणवायु (ऑक्सीजन) का अक्षय भण्डार भी हैं की जिसके अभाव में किसी प्राणी का एक पल के लिए जीवित रह पाना भी असंभव है, मगर दुर्भाग्यपूर्ण इन वनस्पतियों को संरक्षित करने में वन परिक्षेत्र खड़गवां कमज़ोर नज़र आ रहा है।
continue reading
छत्तीसगढ़ में कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानें अभी कितने का मिल रहा है और कितने हुए कम

छत्तीसगढ़ में कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानें अभी कितने का मिल रहा है और कितने हुए कम

Ibtesam Deshmukh 22-Nov-2021 275

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज कम हो सकती हैं. राज्य की भूपेश बघेल सरकार आज पेट्रोल-डीजल से वैट कम कर सकती है. वैट कम होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुछ कम हो जाएंगी.

बता दें कि इसको लेकर आज छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ ये बैठक होगी.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद कई राज्यों की सरकार वैट में कमी कर चुकी है. छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल बीजेपी लगातार वैट कम करने की मांग कर रही है.बीजेपी राज्य सरकार के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी कर चुकी है.

ऐसे में माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की कमी को लेकर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. सीएम भूपेश बघेल ने कई बार अपने बयान में यह दावा किया है कि पड़ोसी राज्यों से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे.

राजधानी रायपुर में पेट्रोल 101.88 रुपये प्रति लीटर, राजनांदगांव में 102.92 रुपये प्रति लीटर, सुकमा में 105.83 रुपये प्रति लीटर, दुर्ग में 101.92 रुपये प्रति लीटर, बिलासपुर में 102.98 रुपये प्रति लीटर और बस्तर में 104.83 रुपये प्रति लीट में बिक रहा है.

वहीं, रायपुर में डीजल 93.78 रुपये प्रति लीटर, राजनांदगांव में 94.81 रुपये प्रति लीटर, सुकमा में 97.70 रुपये प्रति लीटर, दुर्ग में 93.82 रुपये प्रति लीटर, बिलासपुर में 94.88 रुपये प्रति लीटर और बस्तर में 96.71 रुपये प्रति लीटर रेट है।

continue reading
ग्राम पंचायत गिरजापुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य अधूरा होने तथा मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

ग्राम पंचायत गिरजापुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य अधूरा होने तथा मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

Sawankumar 19-Nov-2021 132

कोरिया 19 नवम्बर 2021/जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरजापुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य अधूरा होने तथा मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर पंचायत सचिव श्रीमती शशि कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर संपादित समस्त निर्माण कार्यों का औचक स्थल निरीक्षण कर कार्यों का अवलोकन किया जा रहा है। 15 नवम्बर को ग्राम पंचायत गिरजापुर के निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव श्रीमती शशि कुशवाहा द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने की जानकारी सामने आई। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत विगत वर्ष में स्वीकृत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को प्लास्टर कराकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसमें आज तक दरवाजे एवं खिड़की नहीं लगवाये गए हैं, जिससे इसका उपयोग ग्रामवासी नहीं कर पा रहे हैं।
इस लापरवाही पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। जिला एवं जनपद कार्यालय द्वारा बार-बार उक्त सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण कराये जाने के निर्देशों के बावजूद पंचायत सचिव द्वारा मनमानी एवं लापरवाही करते हुए पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता तथा उच्च कार्यालय द्वारा दिये गये आदेशों की अवहेलना किए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में पंचायत सचिव श्रीमती शशि कुशवाहा को सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को अविलंब प्रारंभ कराते हुये कार्य स्थल की रिपोर्टिंग करने और उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण उचित कारणों सहित 03 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

continue reading
अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर कार्यवाही करने प्रशासनिक टीम सक्रिय, कार्यवाही करते हुए 56 क्विंटल धान जप्त

अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर कार्यवाही करने प्रशासनिक टीम सक्रिय, कार्यवाही करते हुए 56 क्विंटल धान जप्त

Sawankumar 19-Nov-2021 120

कोरिया 19 नवम्बर 2021/कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर जिले में  कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध धान खपाने व भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि 17 नवम्बर को जिला खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी बैकुंठपुर की संयुक्त टीम द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में ग्राम पंचायत बुढार स्थित जैकी जायसवाल ट्रेडर्स में बिना वैध दस्तावेज के 10 क्विंटल, मनोज राजवाड़े किराना स्टोर्स मे 28 क्विंटल एवं पटना स्थित जैन ट्रेडर्स से 18 क्विंटल धान अवैध रूप से पाया गया। इन स्थानों में अकास्मिक रूप से दबिश देते हुए टीम द्वारा कुल 56 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी प्रकरणों पर मण्डी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

continue reading
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़...

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़...

Ibtesam Deshmukh 15-Nov-2021 90

 रायगढ़। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का पार्थिव शरीर जिंदल एयरपोर्ट पहुंचा है. अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद है. मणिपुर में हुए आतंकवादी हमले में शहर के लाल करर्नल विप्लव त्रिपाठी के घर शोक का माहौल बना हुआ है, विप्लव के बारे में उनके चाचा राजेश पटनायक ने कहा कि “विप्लव अपने दादा, एक महान स्वतंत्रता सेनानी से प्रेरणा लेकर, राष्ट्र की सेवा करने के लक्ष्य के साथ भारतीय सेना में शामिल हुए. उनके पिता, एक वरिष्ठ पत्रकार, और उनकी माँ, एक सामाजिक कार्यकर्ता, ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है. हमें उस पर गर्व है, “

परिजन ने बताया कि कर्नल साहब काफी जिंदादिल इंसान थे और कुछ दिनों बाद रायगढ़ में ही आकर बसना चाह रहे थे. करर्नल विप्लव त्रिपाठी मणिपुर की चुनौतियों के बारे में भी परिवार को बताया करते थे कि किस तरह से वहां आतंकवादियों से चुनौतियां रहा करती थी. हमले में त्रिपाठी की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई और घायल कर्मियों को बेहियांगा स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया.

बतादे की अधिकारियों ने कहा कि शनिवार सुबह मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल त्रिपाठी, उनकी पत्नी और छह साल के बेटे और अर्धसैनिक बल के चार जवान शहीद हो गए. हमला सिंघत उपमंडल के एस सेहकेन गांव के पास हुआ, जब कर्नल त्रिपाठी अपने परिवार और भारतीय सेना के अर्धसैनिक बल के अन्य कर्मियों के साथ सुबह करीब 10 बजे सीमा चौकी बेहियांग से लौट रहे थे. असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि उन्हें संदेह है कि इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार विद्रोही समूह PREPAK (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक) कैडर से होना चाहिए क्योंकि PREPAK स्मरण दिवस 12/13 नवंबर 2021 को मनाया जाता है.

continue reading
WEATHER ALERT : बस्तर में बारिश की संभावना… रायपुर-दुर्ग में बढ़ेगी ठंड…

WEATHER ALERT : बस्तर में बारिश की संभावना… रायपुर-दुर्ग में बढ़ेगी ठंड…

Ibtesam Deshmukh 12-Nov-2021 73

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश की राजधानी रायपुर , दुर्ग व आसपास के जिलों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इससे ठंड बढ़ेगी.

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. दक्षिण छत्तीसगढ़ में गुरुवार से हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होने की सम्भावना है. इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की सम्भावना है. इसके अलावा बस्तर संभाग में बारिश की संभावना है.

रायपुर के मौसम वैज्ञानिक 12 नवम्बर से बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना है. वहीं प्रेदश के दक्षिणी भाग के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की सम्भावना है.

बारिश होने से किसानों को नुकसान होने की आशंका है. क्योंकि धान खरीददारी के लिए संग्रहण केन्द्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. ऐसे में उचित इंतजाम नहीं होने से धान भीगने की आशंका है. इसके अलावा खेतों में पड़ी फसल भी पानी पड़ने से खराब हो सकती है. किसान मौसम को लेकर इंतजाम में लगे हैं

मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा का कहना है कि प्रदेश ठंड बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इधर चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां फैलने की भी आशंका है. ऐसे में मौसमी बीमारी से ऐतिहात बरतने की जरूरत है.

खासकर पहले से बीमार लोगों, बुजुर्ग व बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए. पिछले कुछ दिनों में सर्दी, खासी व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है. इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी.

continue reading
पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान...

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान...

Ibtesam Deshmukh 07-Nov-2021 223

रायपुर: केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद से कई राज्यों की सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अभी तक एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाई है, जबकि यहां पट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर सियासत हो रही है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान ​सामने आया है। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को एक्साइज ड्यूटी और कम करना चाहिए। हम पड़ोसी राज्यों के दामों का अध्ययन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्यों से कम दाम पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा

continue reading
राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द ले सकती है फ़ैसला

राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द ले सकती है फ़ैसला

Ibtesam Deshmukh 07-Nov-2021 84

 रायपुर: राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द फ़ैसला ले सकती है। राज्य सरकार वेट टैक्स को लेकर कमी करने पर विचार और अध्ययन कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

राज्य सरकार वैट प्रतिशत कम करेगी लेकिन इससे लिए पहले दिगर राज्यों में वैट प्रतिशत कितना कम किया गया और छत्तीसगढ़ में कितने कमी की संभावनाएँ हैं इस पर अभी अध्ययन जारी है।

सूत्रों के अनुसार फ़ैसला जल्द होना है, और भीतरखाने से जो सूचनाएँ हैं, वह सूचनाएँ ही यदि अंतिम रुप लेती हैं तो राज्य में पेट्रोल के डीज़ल के रेट कम होंगे और उसमें भी डीज़ल पेट्रोल के मुक़ाबले ज़्यादा सस्ता हो सकता है। हालाँकि संकेत यह भी हैं कि यह कमी तो होगी पर बहुत ज्यादा कमी नहीं होनी है।

continue reading
छत्तीसगढ़ में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल… मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- वैट घटाएंगे, मुख्यमंत्री के सामने कटौती का प्रस्ताव रखेगा विभाग…

छत्तीसगढ़ में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल… मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- वैट घटाएंगे, मुख्यमंत्री के सामने कटौती का प्रस्ताव रखेगा विभाग…

Ibtesam Deshmukh 07-Nov-2021 109

 केंद्र सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दरों में कमी के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार भी वैट की दरों में कमी कर सकती है। वाणिज्यिक कर विभाग एक-दो दिन में इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने रखेगा। इस प्रस्ताव में पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी ध्यान में रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के पंचायत, स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर (GST) मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रायपुर में प्रेस से बातचीत में मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, जिस दिन केंद्र सरकार ने वैट की दरों में कटौती की घोषणा की थी, उसी दिन से संभावना तलाशी जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे इस मामले में पूछा था। उन्होंने कहा था, विभाग की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर आपको पेश किया जाएगा। सिंहदेव ने कहा, अभी डीजल और पेट्रोल पर 25 % का फ्लैट रेट है। एक और दो रुपए का उप कर भी लगाया गया है। इसको छोड़कर वैट की दर में कमी करने पर विचार हो रहा है।
टीएस सिंहदेव ने कहा, छत्तीसगढ़ चारों तरफ से दूसरे राज्यों से घिरा हुआ है। ऐसे में वहां की कीमतों को भी ध्यान में रखना होगा। इनका विवरण मांगा गया है। अगर हम पड़ोसी राज्यों से ज्यादा दाम रखते हैं तो लोग वहां दूसरे राज्यों में तेल भरा कर आते हैं। इससे वैट का भी नुकसान होता है। अगर पड़ोसियों की अपेक्षा कम कर देते हैं तो हो सकता है वॉल्यूम हमें ज्यादा मिलेगा। नए प्रस्ताव में इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
 
टीएस सिंहदेव ने कहा, पेट्रोल-डीजल से सेंट्रल एक्साइज कम होने से राज्य की आमदनी भी कम हो गई है। सेंट्रल एक्साइज का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को आता है। केंद्र सरकार ने इसके अलावा कई तरह के सेस लगा रखे हैं। जिसका हिस्सा राज्यों को नहीं मिलता। अब केंद्र ने राहत के नाम पर अपना हिस्सा नहीं घटाया। वह हिस्सा कम किया, जिससे राज्यों की आमदनी प्रभावित हो।
केंद्र सरकार ने 3 नवम्बर को सेंट्रल एक्साइज में 5 रुपए और 10 रुपए कटौती की घोषणा की थी। दिवाली से नई दरें लागू हुईं। तब से अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वैट की दरों में भी कटौती की है।
ऐसे प्रदेशों में कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार, मध्यप्रदेश, गोवा, गुजरात, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और लद्दाख शामिल हैं। वहीं केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल एक्साइज कम करने के बाद छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को भी राहत मिला है। गुरुवार को रायपुर में पेट्रोल की कीमत 101.91 रुपए प्रति लीटर हो गया। बुधवार को इसकी दर 107.73 रुपए प्रति लीटर थी। शनिवार को भी पेट्रोल के दाम 101.91 पर ही स्थिर बने रहे। वहीं डीजल की कीमत 93.80 रुपए प्रति लीटर है। दाम कम होने से पहले इसकी कीमत 106.38 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया था।
continue reading
TS सिंहदेव का बड़ा बयान...छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकता है पेट्रोल-डीजल पर वैट...

TS सिंहदेव का बड़ा बयान...छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकता है पेट्रोल-डीजल पर वैट...

Ibtesam Deshmukh 06-Nov-2021 81

 छत्तीसगढ़ सरकार के GST मंत्री TS सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। TS सिंहदेव ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकती हैं, इस मामले में GST विभाग प्रस्ताव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे राज्यों के दामों की तुलना कर रहे हैं। विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतिम निर्णय लेना है।

continue reading
पेट्रोल और डीजल के दामों में आई गिरावट...पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल...केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट...

पेट्रोल और डीजल के दामों में आई गिरावट...पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल...केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट...

Ibtesam Deshmukh 06-Nov-2021 158

केंद्र सरकार ने दिवाली पर देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। सरकार ने डीजल पर 10 और पेट्रोल पर पांच प्रतिशत टैक्स माफ करने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद अब राज्यों ने अपने हिस्से का टैक्स माफ करने का आदेश जारी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं किस राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितनी गिरावट आई, वही चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर केंद्र ने 5 रुपए घटाए तो योगी सरकार ने 7 रुपए यानी कुल 12 रुपए की कमी की है। इसी तरह डीजल पर यूपी ने दो रुपए घटाए जबकि केंद्र 10 रुपए घटा चुका था नतीजा डीजल 12 रुपए सस्ता हो गया। इसका आम इंसान पर क्या फर्क पड़ेगा इसे कुछ इस तरह समझते हैं। यूपी में अब पेट्रोल 12 रुपए सस्ता है। अगर कार में 40 लीटर पेट्रोल से टैंकफुल करवाते हैं तो 480 रुपए की बचत होगी। इसी तरह बाइक का दस लीटर पेट्रोल से टैंकफुल करवाते हैं तो 120 रुपए की बचत होगी। असम, त्रिपुरा, मणिपुर ने पेट्रोल और डीजल पर सात-सात रूपये घटाए जिससे पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 17 रुपए सस्ता हो गया। हरियाणा की खट्टर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर राहत दी है। इसके बाद राज्य में 12 रुपए पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा। गुजरात, कर्नाटक, गोवा भी इसी राह पर चले। पेट्रोल-डीजल पर सात-सात रुपए की कमी से यहां भी पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 17 रुपए सस्ता हो गया। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपए वैट घटाया और डीजल पर कोई राहत नहीं दी। नतीजा पेट्रोल 7 रूपये सस्ता हुआ तो डीजल 10 रुपए । बिहार सरकार ने भी 1.30 पैसे पेट्रोल से वैट कम किया जबकि डीजल से 1 रुपए 90 पैसे

continue reading
छत्तीसगढ़ में आज 25 नए कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन

छत्तीसगढ़ में आज 25 नए कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Ibtesam Deshmukh 03-Nov-2021 81

 रायपुर: कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. और 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 3 कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है।

continue reading
WhatsApp ने दिया झटका...इन स्मार्टफोन में नहीं करेगा WhatsApp काम...सैमसंग और एप्पल फोने के नाम भी शामिल...

WhatsApp ने दिया झटका...इन स्मार्टफोन में नहीं करेगा WhatsApp काम...सैमसंग और एप्पल फोने के नाम भी शामिल...

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2021 54

WhatsApp को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की माने तो WhatsApp कई डिवाइस में काम नहीं करेगा। इसे लेकर एक लिस्ट जारी हुआ है। जिसमें सैमसंग और एप्पल फोने के भी नाम शामिल है। अगर आज से ये अपडेट हो जाता है तो लाखों लोग WhatsApp नहीं चला पाएंगे। जानकारी के अनुसार WhatsApp के नए अपडेट से पुराने फोन या ऑपरेटिंग सिस्टम में ये ऐप नहीं चलेगा। यानी अगर आप अपने फोन पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम है तो WhatsApp नहीं चलेगा। इसके लिए आपको ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा या उन्हें नया फोन लेना होगा।

continue reading
बैकुण्ठपुर:आज कोरिया प्रवास पर रहेंगे सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक...

बैकुण्ठपुर:आज कोरिया प्रवास पर रहेंगे सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक...

Sawankumar 26-Oct-2021 104

बैकुण्ठपुर: पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आज 26 अक्टुबर को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर प्रवास पर रहेंगे इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव रेंज में पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली कोरिया प्रवास है। इस दौरान रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर में पुलिस कर्मियों के परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग नैकों खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहयोग से जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में नशा मुक्ति हेतु काउंसिलिंग सेंटर व ओएसटी दवा सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

बतादे की  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरिया, कलेक्टर कोरिया व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं पहली बार कोरिया जिला मुख्यालय आईजी सरगुजा के आगमन को लेकर पुलिस विभाग द्वारा कई दिनों पूर्व से तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। रक्षित केंद्र परिसर में विशेष रूप से साफ सफाई की गयी।
continue reading
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में होगा रंगारंग कार्यक्रम सविप्रा उपाध्यक्ष कमरो होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में होगा रंगारंग कार्यक्रम सविप्रा उपाध्यक्ष कमरो होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Sawankumar 25-Oct-2021 17

कोरिया 25 अक्टूबर 2021/ 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिलों में एक दिवसीय राज्योत्सव मनाया जाने है। शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत  गुलाब कमरो होंगे। 

कलेक्टर  श्याम धावड़े ने जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुख्य नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। 
कलेक्टर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यस्था करने का दायित्व सौंपा है। जिसके अनुसार वनमण्डलाधिकारी बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ को सर्किट हाउस में अतिथियों के लिए सत्कार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर बास बल्ली की व्यवस्था, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मास्क, सेनेटाईजर, एम्बुलेंस तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, उप संचालक पंचायत को निमंत्रण पत्र प्रिंटिंग, जिला शिक्षा अधिकारी को प्रमाण पत्र, प्रतीक पुष्प, व्हीआईपी एवं सामान्य, उद्घोषक की व्यवस्था तथा अतिथियों हेतु मंच पर फोल्डर, सहायक संचालक उद्यान को गमला, फूलमाला, बुके की व्यवस्था तथा अतिथियों हेतु मंच पर फोल्डर की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को मंच डेकोरेशन, बैकग्राउण्ड बैनर एवं रंगोली, खनिज अधिकारी को मंच एवं ग्रीन रूम में जलपान, शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, स्टॉल निर्माण, बैठने हेतु सोफा एवं कुर्सियां एवं कार्यक्रम स्थल, मंच पर चाय नास्ते की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी को लाईट, साउण्ड, जनरेटर, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी एवं चाय नास्ते की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को अतिथियों हेतु प्रतीक चिन्ह उपलब्ध कराने व्हीआईपी एवं सामान्य, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार बैकुण्ठपुर को आमंत्रण पत्र वितरण एवं मंच पर बैठक, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं समन्वय राजीव गांधी शिक्षा मिशन को लाईजनिंग एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर को साफ-सफाई, पानी टैंकर, चलित सुलभ शौचालय, जिला सेनानी नगर सेना को फायर ब्रिगेड, जिला परिवहन अधिकारी को व्हीआईपी के लिए वाहन एवं परिवहन, परियोजना अधिकारी लोक शिक्षा समिति को मंच संचालन, तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग को स्टॉल व्यवस्था निर्माण एवं आबंटन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

 

continue reading
जिले के अंतर्गत तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी उपखण्ड (अनुभाग) सृजित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी का भी मिला प्रभार

जिले के अंतर्गत तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी उपखण्ड (अनुभाग) सृजित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी का भी मिला प्रभार

Sawankumar 25-Oct-2021 186

कोरिया 25 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा प्रशासनिक कसावट व कार्य सुविधा की दृष्टि से जनहित में तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी को भू-राजस्व संहिता 1959 (क्रमांक 20 सन् 1959) की धारा 13 की उपधारा (2) द्वारा राज्य सरकार को प्रदत्त शक्तियों के अनुमोदन की प्रत्याशा में जिले के अंतर्गत तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी को उपखण्ड (अनुभाग) सृजित किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर  तुलसीदास मरकाम को नवीन सृजित अनुभाग चिरमिरी का आगामी आदेश पर्यन्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी चिरमिरी का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर  अरूण कुमार सोनकर को नवीन सृजित अनुभाग केल्हारी का आगामी आदेश पर्यन्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी केल्हारी का प्रभार सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार सोनकर का समस्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से डिप्टी कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपा गया है

continue reading
मिट्टी के दियों को बढ़ावा देने कलेक्टर  धावड़े की विशेष पहल’ ’कुम्हारों और दिये बेचने वालों की सुविधा का रखा जाएगा खास ख्याल, नहीं लगेगा कोई कर, अधिकारियों को दिए निर्देश’

मिट्टी के दियों को बढ़ावा देने कलेक्टर धावड़े की विशेष पहल’ ’कुम्हारों और दिये बेचने वालों की सुविधा का रखा जाएगा खास ख्याल, नहीं लगेगा कोई कर, अधिकारियों को दिए निर्देश’

Sawankumar 25-Oct-2021 81

कोरिया 25 अक्टूबर 2021/ दीपावली दीपों का पर्व है। इस त्योहार का अर्थ ही दीपों की कतार है। दीपावली पर दिए जलाने की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। दीपों का महत्व बताया नहीं जा सकता। जहां दिए जलाना अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, वहीं कुम्हार के लिए यह आजीविका का साधन है।
वर्तमान परिदृश्य में दीपावली मनाने के तरीकों में बदलाव आया है। दियों की जगह झालर और कृत्रिम लाइट ने ले ली है। प्लास्टिक से बने ये लाइट पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। वहीं दिए जलाने से मौसमी कीड़े-मकोड़े नष्ट होते हैं और आकर्षक भी लगते हैं।
दीपावली पर दिए जलाने की परंपरा को प्रोत्साहित करने और कुम्हारों तथा दिए बनाने वाले ग्रामीणों की आय को बढ़ाने के मद्देनजर कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने विशेष पहल की है। जिले के कुम्हारों और ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दिए बनाये जाते हैं। इन्हीं दियों को बाज़ारों में विक्रय के लिए लाया जाता है। ये दिए ही उनके आजीविका का जरिया होते हैं। दियों की बिक्री से ही उनकी दीपावली रोशन होती है।
इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने बेहद संवेदनशील निर्णय लेते हुए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व, नगर निगम आयुक्त और नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने के लिए आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। नगरीय क्षेत्रों में इससे किसी प्रकार की कर वसूली ना कि जाए।
उन्होंने जिले के सभी लोगों से मिट्टी के दिए के उपयोग को प्रोत्साहित करने की भी अपील की है

continue reading
निजात अभियान के तहत साइकिल रैली का हुआ आयोजन  रक्षित केंद्र से निकली साइकिल रैली संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने दिखाई हरी झंडी

निजात अभियान के तहत साइकिल रैली का हुआ आयोजन रक्षित केंद्र से निकली साइकिल रैली संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने दिखाई हरी झंडी

Sawankumar 19-Oct-2021 159

कोरिया 



ड्रग्स/नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध कोरिया पुलिस द्वारा विगत 3 माह से निजात अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के तहत विभिन्न सम्पूर्ण जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम सख्त कार्यवाही एवं नशे में लिप्त लोगो की पुलिस के द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में साइकल रैली का आयोजन रखा गया जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में रक्षित केंद्र बैकुंठपुर से झुमका बांध तक की साइकिल रैली रखी गई उक्त रैली में लगभग 300 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न संगठन राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख पत्रकार एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंह देव एवं अन्य अतिथियों का पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात जिला दंडाधिकारी कोरिया श्री श्याम धावडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, नगर सेना सेनानी श्री डीसी शेखर, सिविल सर्जन श्री सुनील गुप्ता एवं डॉ श्री राजेंद्र बंसरिया सभी ने अपना-अपना उद्धबोधन देते हुये नशे के खिलाफ #निजात अभियान की प्रशंसा की एवं पुलिस कप्तान समेत सभी पुलिस विभाग को बधाईया दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती अंबिका सिंह देव संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में नशे के खिलाफ हर कदम पर कोरिया पुलिस के साथ होने की बात कही एवं इसके पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाई। साइकिल रैली आरक्षित केंद्र से प्रारंभ होते हुए घड़ी चौक से गुजरते हुए ओड़गी नाका से झुमका बांध बोट क्लब तक गई जहां पर कोरिया पुलिस द्वारा सभी को जलपान कराया एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने उद्बोधन देते हुए सभी को इस रैली में शामिल होने के फल स्वरुप प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की। रैली समाप्ति के पश्चात कलेक्टर श्री श्याम धावडे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत कमांडेंट नगर सेना डी सी शेखर समेत कई लोगों ने वोट का आनंद लिया जिला दंडाधिकारी द्वारा एशिया के सबसे बड़े कृतिम फिश एक्यूरियम को वहाँ मौजूद सभी लोगो के आनंद के लिए उसे ओपन कराया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कविता ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री राकेश कुर्रे समेत रक्षित केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी/कमर्चारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री महेश मिश्रा द्वारा किया गया
continue reading
शासन की औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को मिलेगा वनांचल पैकेज सुविधाओं के प्रचार-प्रसार हेतु उद्यमिता जागरूक शिविर 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक

शासन की औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को मिलेगा वनांचल पैकेज सुविधाओं के प्रचार-प्रसार हेतु उद्यमिता जागरूक शिविर 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक

Sawankumar 05-Oct-2021 110

 कोरिया - जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उद्योग विभाग में संचालित रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं एवं शासन द्वारा घोषित औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं वनांचल पैकेज के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं के प्रसार-प्रचार हेतु एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि शिविर का आयोजन 11 अक्टूबर  विकासखण्ड जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ के जनपद सभाकक्ष में 13 अक्टूबर, विकासखण्ड खड़गवां के सामुदायिक भवन खड़गवां में 21 अक्टूबर, सामुदायिक भवन हल्दीबाडी चिरमिरी में 27 अक्टूबर तथा विकासखण्ड सोनहत के जनपद सभाकक्ष में 30 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। शिविर का आयोजन दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक होगा।

continue reading
dpboss