CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान...

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान...

Ibtesam Deshmukh 07-Nov-2021 239

रायपुर: केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद से कई राज्यों की सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अभी तक एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाई है, जबकि यहां पट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर सियासत हो रही है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान ​सामने आया है। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को एक्साइज ड्यूटी और कम करना चाहिए। हम पड़ोसी राज्यों के दामों का अध्ययन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्यों से कम दाम पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा।

continue reading
राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द ले सकती है फ़ैसला

राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द ले सकती है फ़ैसला

Ibtesam Deshmukh 07-Nov-2021 92

 रायपुर: राज्य सरकार पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी को लेकर जल्द फ़ैसला ले सकती है। राज्य सरकार वेट टैक्स को लेकर कमी करने पर विचार और अध्ययन कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

राज्य सरकार वैट प्रतिशत कम करेगी लेकिन इससे लिए पहले दिगर राज्यों में वैट प्रतिशत कितना कम किया गया और छत्तीसगढ़ में कितने कमी की संभावनाएँ हैं इस पर अभी अध्ययन जारी है।

सूत्रों के अनुसार फ़ैसला जल्द होना है, और भीतरखाने से जो सूचनाएँ हैं, वह सूचनाएँ ही यदि अंतिम रुप लेती हैं तो राज्य में पेट्रोल के डीज़ल के रेट कम होंगे और उसमें भी डीज़ल पेट्रोल के मुक़ाबले ज़्यादा सस्ता हो सकता है। हालाँकि संकेत यह भी हैं कि यह कमी तो होगी पर बहुत ज्यादा कमी नहीं होनी है।

continue reading
छत्तीसगढ़ में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल… मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- वैट घटाएंगे, मुख्यमंत्री के सामने कटौती का प्रस्ताव रखेगा विभाग…

छत्तीसगढ़ में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल… मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- वैट घटाएंगे, मुख्यमंत्री के सामने कटौती का प्रस्ताव रखेगा विभाग…

Ibtesam Deshmukh 07-Nov-2021 123

 केंद्र सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दरों में कमी के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार भी वैट की दरों में कमी कर सकती है। वाणिज्यिक कर विभाग एक-दो दिन में इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने रखेगा। इस प्रस्ताव में पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी ध्यान में रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के पंचायत, स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर (GST) मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रायपुर में प्रेस से बातचीत में मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, जिस दिन केंद्र सरकार ने वैट की दरों में कटौती की घोषणा की थी, उसी दिन से संभावना तलाशी जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे इस मामले में पूछा था। उन्होंने कहा था, विभाग की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर आपको पेश किया जाएगा। सिंहदेव ने कहा, अभी डीजल और पेट्रोल पर 25 % का फ्लैट रेट है। एक और दो रुपए का उप कर भी लगाया गया है। इसको छोड़कर वैट की दर में कमी करने पर विचार हो रहा है।
टीएस सिंहदेव ने कहा, छत्तीसगढ़ चारों तरफ से दूसरे राज्यों से घिरा हुआ है। ऐसे में वहां की कीमतों को भी ध्यान में रखना होगा। इनका विवरण मांगा गया है। अगर हम पड़ोसी राज्यों से ज्यादा दाम रखते हैं तो लोग वहां दूसरे राज्यों में तेल भरा कर आते हैं। इससे वैट का भी नुकसान होता है। अगर पड़ोसियों की अपेक्षा कम कर देते हैं तो हो सकता है वॉल्यूम हमें ज्यादा मिलेगा। नए प्रस्ताव में इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
 
टीएस सिंहदेव ने कहा, पेट्रोल-डीजल से सेंट्रल एक्साइज कम होने से राज्य की आमदनी भी कम हो गई है। सेंट्रल एक्साइज का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को आता है। केंद्र सरकार ने इसके अलावा कई तरह के सेस लगा रखे हैं। जिसका हिस्सा राज्यों को नहीं मिलता। अब केंद्र ने राहत के नाम पर अपना हिस्सा नहीं घटाया। वह हिस्सा कम किया, जिससे राज्यों की आमदनी प्रभावित हो।
केंद्र सरकार ने 3 नवम्बर को सेंट्रल एक्साइज में 5 रुपए और 10 रुपए कटौती की घोषणा की थी। दिवाली से नई दरें लागू हुईं। तब से अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वैट की दरों में भी कटौती की है।
ऐसे प्रदेशों में कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार, मध्यप्रदेश, गोवा, गुजरात, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और लद्दाख शामिल हैं। वहीं केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल एक्साइज कम करने के बाद छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को भी राहत मिला है। गुरुवार को रायपुर में पेट्रोल की कीमत 101.91 रुपए प्रति लीटर हो गया। बुधवार को इसकी दर 107.73 रुपए प्रति लीटर थी। शनिवार को भी पेट्रोल के दाम 101.91 पर ही स्थिर बने रहे। वहीं डीजल की कीमत 93.80 रुपए प्रति लीटर है। दाम कम होने से पहले इसकी कीमत 106.38 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया था।
continue reading
TS सिंहदेव का बड़ा बयान...छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकता है पेट्रोल-डीजल पर वैट...

TS सिंहदेव का बड़ा बयान...छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकता है पेट्रोल-डीजल पर वैट...

Ibtesam Deshmukh 06-Nov-2021 87

 छत्तीसगढ़ सरकार के GST मंत्री TS सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। TS सिंहदेव ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकती हैं, इस मामले में GST विभाग प्रस्ताव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे राज्यों के दामों की तुलना कर रहे हैं। विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतिम निर्णय लेना है।

continue reading
पेट्रोल और डीजल के दामों में आई गिरावट...पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल...केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट...

पेट्रोल और डीजल के दामों में आई गिरावट...पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल...केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट...

Ibtesam Deshmukh 06-Nov-2021 166

केंद्र सरकार ने दिवाली पर देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। सरकार ने डीजल पर 10 और पेट्रोल पर पांच प्रतिशत टैक्स माफ करने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद अब राज्यों ने अपने हिस्से का टैक्स माफ करने का आदेश जारी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं किस राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितनी गिरावट आई, वही चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर केंद्र ने 5 रुपए घटाए तो योगी सरकार ने 7 रुपए यानी कुल 12 रुपए की कमी की है। इसी तरह डीजल पर यूपी ने दो रुपए घटाए जबकि केंद्र 10 रुपए घटा चुका था नतीजा डीजल 12 रुपए सस्ता हो गया। इसका आम इंसान पर क्या फर्क पड़ेगा इसे कुछ इस तरह समझते हैं। यूपी में अब पेट्रोल 12 रुपए सस्ता है। अगर कार में 40 लीटर पेट्रोल से टैंकफुल करवाते हैं तो 480 रुपए की बचत होगी। इसी तरह बाइक का दस लीटर पेट्रोल से टैंकफुल करवाते हैं तो 120 रुपए की बचत होगी। असम, त्रिपुरा, मणिपुर ने पेट्रोल और डीजल पर सात-सात रूपये घटाए जिससे पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 17 रुपए सस्ता हो गया। हरियाणा की खट्टर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर राहत दी है। इसके बाद राज्य में 12 रुपए पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा। गुजरात, कर्नाटक, गोवा भी इसी राह पर चले। पेट्रोल-डीजल पर सात-सात रुपए की कमी से यहां भी पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 17 रुपए सस्ता हो गया। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपए वैट घटाया और डीजल पर कोई राहत नहीं दी। नतीजा पेट्रोल 7 रूपये सस्ता हुआ तो डीजल 10 रुपए । बिहार सरकार ने भी 1.30 पैसे पेट्रोल से वैट कम किया जबकि डीजल से 1 रुपए 90 पैसे।

continue reading
छत्तीसगढ़ में आज 25 नए कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन

छत्तीसगढ़ में आज 25 नए कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Ibtesam Deshmukh 03-Nov-2021 91

 रायपुर: कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. और 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 3 कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है।

continue reading
WhatsApp ने दिया झटका...इन स्मार्टफोन में नहीं करेगा WhatsApp काम...सैमसंग और एप्पल फोने के नाम भी शामिल...

WhatsApp ने दिया झटका...इन स्मार्टफोन में नहीं करेगा WhatsApp काम...सैमसंग और एप्पल फोने के नाम भी शामिल...

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2021 64

WhatsApp को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की माने तो WhatsApp कई डिवाइस में काम नहीं करेगा। इसे लेकर एक लिस्ट जारी हुआ है। जिसमें सैमसंग और एप्पल फोने के भी नाम शामिल है। अगर आज से ये अपडेट हो जाता है तो लाखों लोग WhatsApp नहीं चला पाएंगे। जानकारी के अनुसार WhatsApp के नए अपडेट से पुराने फोन या ऑपरेटिंग सिस्टम में ये ऐप नहीं चलेगा। यानी अगर आप अपने फोन पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम है तो WhatsApp नहीं चलेगा। इसके लिए आपको ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा या उन्हें नया फोन लेना होगा।

continue reading
बैकुण्ठपुर:आज कोरिया प्रवास पर रहेंगे सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक...

बैकुण्ठपुर:आज कोरिया प्रवास पर रहेंगे सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक...

Sawankumar 26-Oct-2021 114

बैकुण्ठपुर: पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आज 26 अक्टुबर को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर प्रवास पर रहेंगे इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव रेंज में पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली कोरिया प्रवास है। इस दौरान रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर में पुलिस कर्मियों के परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग नैकों खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहयोग से जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में नशा मुक्ति हेतु काउंसिलिंग सेंटर व ओएसटी दवा सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

बतादे की  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरिया, कलेक्टर कोरिया व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं पहली बार कोरिया जिला मुख्यालय आईजी सरगुजा के आगमन को लेकर पुलिस विभाग द्वारा कई दिनों पूर्व से तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। रक्षित केंद्र परिसर में विशेष रूप से साफ सफाई की गयी।
continue reading
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में होगा रंगारंग कार्यक्रम सविप्रा उपाध्यक्ष कमरो होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में होगा रंगारंग कार्यक्रम सविप्रा उपाध्यक्ष कमरो होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Sawankumar 25-Oct-2021 23

कोरिया 25 अक्टूबर 2021/ 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिलों में एक दिवसीय राज्योत्सव मनाया जाने है। शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत  गुलाब कमरो होंगे। 

कलेक्टर  श्याम धावड़े ने जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुख्य नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। 
कलेक्टर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यस्था करने का दायित्व सौंपा है। जिसके अनुसार वनमण्डलाधिकारी बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ को सर्किट हाउस में अतिथियों के लिए सत्कार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर बास बल्ली की व्यवस्था, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मास्क, सेनेटाईजर, एम्बुलेंस तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, उप संचालक पंचायत को निमंत्रण पत्र प्रिंटिंग, जिला शिक्षा अधिकारी को प्रमाण पत्र, प्रतीक पुष्प, व्हीआईपी एवं सामान्य, उद्घोषक की व्यवस्था तथा अतिथियों हेतु मंच पर फोल्डर, सहायक संचालक उद्यान को गमला, फूलमाला, बुके की व्यवस्था तथा अतिथियों हेतु मंच पर फोल्डर की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को मंच डेकोरेशन, बैकग्राउण्ड बैनर एवं रंगोली, खनिज अधिकारी को मंच एवं ग्रीन रूम में जलपान, शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, स्टॉल निर्माण, बैठने हेतु सोफा एवं कुर्सियां एवं कार्यक्रम स्थल, मंच पर चाय नास्ते की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी को लाईट, साउण्ड, जनरेटर, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी एवं चाय नास्ते की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को अतिथियों हेतु प्रतीक चिन्ह उपलब्ध कराने व्हीआईपी एवं सामान्य, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार बैकुण्ठपुर को आमंत्रण पत्र वितरण एवं मंच पर बैठक, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं समन्वय राजीव गांधी शिक्षा मिशन को लाईजनिंग एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर को साफ-सफाई, पानी टैंकर, चलित सुलभ शौचालय, जिला सेनानी नगर सेना को फायर ब्रिगेड, जिला परिवहन अधिकारी को व्हीआईपी के लिए वाहन एवं परिवहन, परियोजना अधिकारी लोक शिक्षा समिति को मंच संचालन, तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग को स्टॉल व्यवस्था निर्माण एवं आबंटन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

 

continue reading
जिले के अंतर्गत तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी उपखण्ड (अनुभाग) सृजित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी का भी मिला प्रभार

जिले के अंतर्गत तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी उपखण्ड (अनुभाग) सृजित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी का भी मिला प्रभार

Sawankumar 25-Oct-2021 203

कोरिया 25 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा प्रशासनिक कसावट व कार्य सुविधा की दृष्टि से जनहित में तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी को भू-राजस्व संहिता 1959 (क्रमांक 20 सन् 1959) की धारा 13 की उपधारा (2) द्वारा राज्य सरकार को प्रदत्त शक्तियों के अनुमोदन की प्रत्याशा में जिले के अंतर्गत तहसील मुख्यालय चिरमिरी एवं केल्हारी को उपखण्ड (अनुभाग) सृजित किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर  तुलसीदास मरकाम को नवीन सृजित अनुभाग चिरमिरी का आगामी आदेश पर्यन्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी चिरमिरी का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर  अरूण कुमार सोनकर को नवीन सृजित अनुभाग केल्हारी का आगामी आदेश पर्यन्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी केल्हारी का प्रभार सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार सोनकर का समस्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से डिप्टी कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपा गया है

continue reading
मिट्टी के दियों को बढ़ावा देने कलेक्टर  धावड़े की विशेष पहल’ ’कुम्हारों और दिये बेचने वालों की सुविधा का रखा जाएगा खास ख्याल, नहीं लगेगा कोई कर, अधिकारियों को दिए निर्देश’

मिट्टी के दियों को बढ़ावा देने कलेक्टर धावड़े की विशेष पहल’ ’कुम्हारों और दिये बेचने वालों की सुविधा का रखा जाएगा खास ख्याल, नहीं लगेगा कोई कर, अधिकारियों को दिए निर्देश’

Sawankumar 25-Oct-2021 103

कोरिया 25 अक्टूबर 2021/ दीपावली दीपों का पर्व है। इस त्योहार का अर्थ ही दीपों की कतार है। दीपावली पर दिए जलाने की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। दीपों का महत्व बताया नहीं जा सकता। जहां दिए जलाना अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, वहीं कुम्हार के लिए यह आजीविका का साधन है।
वर्तमान परिदृश्य में दीपावली मनाने के तरीकों में बदलाव आया है। दियों की जगह झालर और कृत्रिम लाइट ने ले ली है। प्लास्टिक से बने ये लाइट पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। वहीं दिए जलाने से मौसमी कीड़े-मकोड़े नष्ट होते हैं और आकर्षक भी लगते हैं।
दीपावली पर दिए जलाने की परंपरा को प्रोत्साहित करने और कुम्हारों तथा दिए बनाने वाले ग्रामीणों की आय को बढ़ाने के मद्देनजर कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने विशेष पहल की है। जिले के कुम्हारों और ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दिए बनाये जाते हैं। इन्हीं दियों को बाज़ारों में विक्रय के लिए लाया जाता है। ये दिए ही उनके आजीविका का जरिया होते हैं। दियों की बिक्री से ही उनकी दीपावली रोशन होती है।
इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने बेहद संवेदनशील निर्णय लेते हुए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व, नगर निगम आयुक्त और नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने के लिए आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। नगरीय क्षेत्रों में इससे किसी प्रकार की कर वसूली ना कि जाए।
उन्होंने जिले के सभी लोगों से मिट्टी के दिए के उपयोग को प्रोत्साहित करने की भी अपील की है

continue reading
निजात अभियान के तहत साइकिल रैली का हुआ आयोजन  रक्षित केंद्र से निकली साइकिल रैली संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने दिखाई हरी झंडी

निजात अभियान के तहत साइकिल रैली का हुआ आयोजन रक्षित केंद्र से निकली साइकिल रैली संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने दिखाई हरी झंडी

Sawankumar 19-Oct-2021 172

कोरिया 



ड्रग्स/नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध कोरिया पुलिस द्वारा विगत 3 माह से निजात अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के तहत विभिन्न सम्पूर्ण जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम सख्त कार्यवाही एवं नशे में लिप्त लोगो की पुलिस के द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में साइकल रैली का आयोजन रखा गया जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में रक्षित केंद्र बैकुंठपुर से झुमका बांध तक की साइकिल रैली रखी गई उक्त रैली में लगभग 300 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न संगठन राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख पत्रकार एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंह देव एवं अन्य अतिथियों का पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात जिला दंडाधिकारी कोरिया श्री श्याम धावडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, नगर सेना सेनानी श्री डीसी शेखर, सिविल सर्जन श्री सुनील गुप्ता एवं डॉ श्री राजेंद्र बंसरिया सभी ने अपना-अपना उद्धबोधन देते हुये नशे के खिलाफ #निजात अभियान की प्रशंसा की एवं पुलिस कप्तान समेत सभी पुलिस विभाग को बधाईया दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती अंबिका सिंह देव संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में नशे के खिलाफ हर कदम पर कोरिया पुलिस के साथ होने की बात कही एवं इसके पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाई। साइकिल रैली आरक्षित केंद्र से प्रारंभ होते हुए घड़ी चौक से गुजरते हुए ओड़गी नाका से झुमका बांध बोट क्लब तक गई जहां पर कोरिया पुलिस द्वारा सभी को जलपान कराया एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने उद्बोधन देते हुए सभी को इस रैली में शामिल होने के फल स्वरुप प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की। रैली समाप्ति के पश्चात कलेक्टर श्री श्याम धावडे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत कमांडेंट नगर सेना डी सी शेखर समेत कई लोगों ने वोट का आनंद लिया जिला दंडाधिकारी द्वारा एशिया के सबसे बड़े कृतिम फिश एक्यूरियम को वहाँ मौजूद सभी लोगो के आनंद के लिए उसे ओपन कराया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कविता ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री राकेश कुर्रे समेत रक्षित केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी/कमर्चारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री महेश मिश्रा द्वारा किया गया।
continue reading
शासन की औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को मिलेगा वनांचल पैकेज सुविधाओं के प्रचार-प्रसार हेतु उद्यमिता जागरूक शिविर 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक

शासन की औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को मिलेगा वनांचल पैकेज सुविधाओं के प्रचार-प्रसार हेतु उद्यमिता जागरूक शिविर 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक

Sawankumar 05-Oct-2021 126

 कोरिया - जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उद्योग विभाग में संचालित रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं एवं शासन द्वारा घोषित औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं वनांचल पैकेज के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं के प्रसार-प्रचार हेतु एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि शिविर का आयोजन 11 अक्टूबर  विकासखण्ड जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ के जनपद सभाकक्ष में 13 अक्टूबर, विकासखण्ड खड़गवां के सामुदायिक भवन खड़गवां में 21 अक्टूबर, सामुदायिक भवन हल्दीबाडी चिरमिरी में 27 अक्टूबर तथा विकासखण्ड सोनहत के जनपद सभाकक्ष में 30 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। शिविर का आयोजन दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक होगा।

continue reading
वनाधिकार पट्टे को किसी भी स्थिति खरीदा या बेचा नहीं जा सकता - कलेक्टर  धावड़े, जनचौपाल में मिले एक प्रकरण पर कलेक्टर ने बताया’

वनाधिकार पट्टे को किसी भी स्थिति खरीदा या बेचा नहीं जा सकता - कलेक्टर धावड़े, जनचौपाल में मिले एक प्रकरण पर कलेक्टर ने बताया’

Sawankumar 05-Oct-2021 363

 ’आश्रम, छात्रावासों में कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत के ऑफिस की बजाय मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देश, आपात ज़रूरत पर सीधे हो सके बात’

’एकलव्य स्कूल में प्रबंधन दुरुस्त करने, छात्रावासों में अधीक्षक बदलने और सुपोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आंगनबाड़ी में अंडा व चिकी वितरण शुरू करने के निर्देश’

कोरिया  - साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने जनचौपाल में वनाधिकार पत्र विक्रय के मिले एक प्रकरण पर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वनाधिकार पट्टे को किसी भी स्थिति खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है। सोनहत के पाराडोल निवासी आवेदक रामशरण ने अनावेदक जवाहीर के विरुद्ध जबरन परेशान करने का आवेदन किया। आवेदन का विस्तार से जानकारी पर ज्ञात हुआ कि 20 जनवरी 2014 को वनाधिकार पट्टा का विक्रय किया गया है। कलेक्टर ने इसपर शासन के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कड़े निर्देश दिए कि वनाधिकार पट्टे को किसी भी स्थिति खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है। एवं संबंधित प्रकरण में एसडीएम सोनहत को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि बीते 01 अक्टूबर को कलेक्टर ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था जिसमें अधोसंरचना में बेहद खामियां देखने को मिली। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र अधीक्षकों का प्रभार बदलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कन्या आश्रमों व छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए और मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। सभी छात्रावासों में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के ऑफिस की बजाय निजी मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए जिससे आपात स्थिति में सीधे बात की जा सके। साथ ही अन्य अधिकारियों के भी नाम और संपर्क नंबर अद्यतन करने के निर्देश दिए। 
बैठक में कलेक्टर ने सुपोषण अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित भविष्य देने के लिए पंचायतो के नोडल अधिकारी भी अपने प्रभार के गांवों में शत प्रतिशत प्रयास करें। उन्होंने गम्भीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को सुपोषण के स्तर तक लाने हेतु बिहान के अंतर्गत स्वसहायता समूहों के माध्यम से अंडा एवं गुड़ चिकी आंगनबाड़ियों में वितरण शुरू करने के निर्देश दिए। जिससे समूहों को भी रोजगार मिले और आंगनबाड़ियों में निर्बाध आपूर्ति की जा सके। विदित हो कि सुपोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर द्वारा सीडीपीओ के प्रभार भी बदले गए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में लोक सेवा गारन्टी अधिनियम के अंतर्गत सभी लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंतर्गत आमजन के हित में सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ज़िले में 99 प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण होने पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बधाई दी और धान, कोदो, कुटकी और रागी जैसी खरीफ फसलों का रकबा की जानकारी देने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कोविड टीकाकरण - बैठक में कलेक्टर द्वारा कोविड 19 के सम्भावित तीसरे लहर से सुरक्षा हेतु प्रथम टीकाकरण के शतप्रतिशत लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने बैठक में बताया कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस सूरजपुर में कटे-फ़टे होंठ, तालु का इलाज किया जा रहा है। जिले के मरीज इसका लाभ ज़रूर उठाएं। 
बैठक में कलेक्टर ने 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के एजेंडा पर चर्चा करते हुए लोक सेवा गारंटी, गिरदवारी, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल का संचालन एवं अधोसंरचना निर्माण, महतारी दुलार योजना के अंतर्गत बच्चों को प्रवेश, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी योजना, गोधन न्याय, चिटफंड, आदि की जानकारी ली।

continue reading
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने किया जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां होंगी आमजनों को उपलब्ध

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने किया जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां होंगी आमजनों को उपलब्ध

Sawankumar 27-Sep-2021 141

कोरिया  - संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव ने आज जिला चिकित्सालय परिसर में रेडक्रॉस सोसाइटी अंतर्गत जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। जनऔषधि केंद्र के संचालन से सस्ती दरों में जेनेरिक दवाइयां आमजनों को उपलब्ध होंगी। यह जन औषधि केंद्र 24 घंटे संचालित होगा जिससे मरीजों को किसी भी समय दवाइयां प्राप्त हो सकेंगी।

 

इस दौरान कलेक्टर श्याम धावड़े, मुख्य कार्यापालन अधिकारी  कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर धावड़े के द्वारा सीएमएचओ को रेडक्रॉस सोसाइटी के अन्तर्गत जनऔषधि केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। एक माह के भीतर ही आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जनऔषधि केंद्र की शुरुआत की गई है। कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण दवाइयां ही लोगों को उपलब्ध कराने निर्देशित किया है। जन औषधि केंद्रों में केवल जेनेरिक दवाइयां रखना अनिवार्य होगा।
जेनरिक एवं ब्रॉडेड दवा का सॉल्ट समान - किसी एक बीमारी के ईलाज के सभी तरह के खोज और अनुसंधान के बाद एक केमिकल (सॉल्ट) तैयार किया जाता है जिसे आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए दवा का रूप दे दिया जाता है। इस सॉल्ट को हर कंपनी अलग-अलग नामों से बेचती है, लेकिन इस सॉल्ट का जेनरिक नाम सॉल्ट के कम्पोजिशन और बीमारी का ध्यान रखते हुए एक विशेष समिति द्वारा नाम तय किया जाता है। किसी भी सॉल्ट का जेनरिक नाम पूरी दुनिया में एक ही रहता है। जेनरिक दवायें ब्रॉडेड दवाईयों से सस्ती होती हैं क्योंकि जेनरिक दवाईयों की कीमत तय करने के लिए सरकारी हस्तक्षेप होता है। इनका इस्तेमाल, असर सब ब्रांडेड दवाओं जैसा ही होता है
।

continue reading
ऊफानते नंदी से जांबाज बच्चों ने बचाई महिला की जान

ऊफानते नंदी से जांबाज बच्चों ने बचाई महिला की जान

Sawankumar 20-Sep-2021 108
लोरमी / छत्तीसगढ़


कहते हैं मरने वाले को तिनके के भी  जरुरत होती है किन्तु यहां तिनके नहीं त्रिदेव बनकर  जांबाज बच्चों ने बचाई  अधेड़ महिला की जान ये पूरा मामला  रहन नदी धौराभाठ का है जहां  50/कुमारी बाई साहू घांस काटने नदी किनारे गई हुई थी जहां पैर फिसलने से नदी में आये बाढ  के चपेट में आजाने से लगभग 25कि,मी,दुर बहकर बैगाकापा के पास  पहुंच गए जहां एक महिला को नदी मे बहते देख तीन नाबालिक बच्चों ने अपने जान पर खेलकर महिला को बाहर निकाले और कांग्रेस नेता दिपकचंन्द़ाकर एवं नर्स ईन्दरानी साहू को अवगत कराया गया जहां तत्पार्ता दिखाते हुए कांग्रेस नेता ने 108एमबूलेस को सूचित किया गया जहां  तत्काल लोरमी 50/बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां पिंडिता के होंश आने पर परिजनों को जानकारी दी गई यदि इन जांबाज बच्चें यदि तत्पारता के साथ हौसला नहीं दिखाये होते तो महिला को बचा पाना संभव नहीं था फिर भी25 कि,भी की दुरी,बहकर जाने से भी सकुशल बच जाना किसी कुदरत के करिश्मा से कम नहीं। 
 
continue reading
प्रदेष में सहकारी कानूनों का हुआ सरलीकरण:मुख्यमंत्री  बघेल

प्रदेष में सहकारी कानूनों का हुआ सरलीकरण:मुख्यमंत्री बघेल

Sawankumar 20-Sep-2021 291

बेमेतरा में 96 लाख रूपए की लागत से सहकारी बैंक के नए भवन की घोषणा

 

देवरबीजा बैंक शाखा में एटीएम का शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री शामिल हुए सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में

 

रायपुर 20 सितंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल आज दुर्ग जिले के सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में बेमेतरा में सहकारी बैंक के नए भवन की घोषणा की। यह भवन 96 लाख की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने सहकारिता सम्मेलन में कहा कि सहकारिता कानून इतने क्लिष्ट होते थे कि आम जनता को समझ में नहीं आते थे जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती थी। हमने सरकार में आते ही इन कानूनों को सरल करने के लिए कहा ताकि आम जनता को भी यह आसानी से समझ में आएं और उनके लिए सहकारिता से लाभ उठाना आसान हो।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जिसने सहकारिता के महत्व को समझा यहां सोसाइटी के माध्यम से धान की खरीदी आरंभ हुई जिसके लिए वासुदेव चंद्राकर जैसे पुरखों का बहुत बड़ा योगदान है। हमने किसानों के लिए न केवल कर्ज माफी की अपितु साथ ही सिंचाई कर भी माफ किया, इसके साथ ही स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ किया। भूमिहीन कृषकों के लिए योजना षुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से हम तेजी से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में गोबर से बिजली बनाने के संबंध में भी विचार हो रहा है। गौठान के गोबर की बिजली से गांव की स्ट्रीट लाइट, हालर मिल आदि इसी बिजली से चल सकेगी। उन्होंने कहा कि गौठान आत्मनिर्भर ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार की नई संभावनाएं विकसित हो रही है। 

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने धान खरीदी केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया गया ताकि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो। पहले 2000 धान खरीदी केंद्र थे अब इनकी संख्या बढ़कर 2300 हो गई है। इसके साथ ही पहले किसानों को तहसील केंद्र तक आने में काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। हमने नए तहसील बनाए और अब 222 तहसीलों के माध्यम से किसानों को सुविधा आसान हो गई है।

    सहकारिता सम्मेलन को सहकारिता मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ,गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, विधायक श्री अरुण वोरा, श्री कुंवर  निषाद और श्रीमती संगीता सिन्हा, अपेक्स बैंक के चेयरमैन श्री बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर विधायक श्री आशीष छाबड़ा, श्री गुरूदयाल बंजारे, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर,  जिला मंडी बोर्ड अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू उपस्थित थे। 

      मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देवरबीजा बैंक शाखा में 40 लाख की लागत से बने एटीएम का शुभारंभ किया गया। वही 15 लाख की लागत से बने तरौद खाद गोदाम का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने पहांदा के शहीद परिवार के परिजनों को 20 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने सेलूद और पतोरा के स्व-सहायता समूह नया सवेरा को वर्मी कंपोस्ट के वितरण से प्राप्त लाभांश राशि 37 हजार 597 और सत्य कबीर समहू की महिलाओं को 48 हजार 75 रूपए का चेक दिया।  

        मुख्यमंत्री ने नंदोरी धान केंद्र में अपने कर्तव्य के लिए जान गवाने वाले चौकीदार स्वर्गीय हरि शंकर वर्मा की पत्नी श्रीमती रेखा वर्मा को सहकारी बैंक द्वारा एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन में शून्य प्रतिशत शॉर्टेज वाली कुल 19 समितियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समिति के अध्यक्ष् एवं प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। सम्मेलन में 311 समितियों के 5000 प्रतिनिधि शामिल हुए। सहकारिता सम्मेलन में कृषि विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे।

 

continue reading
जिला कलेक्टर जशपुर महादेव कावरे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत द्वारा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाई।

जिला कलेक्टर जशपुर महादेव कावरे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत द्वारा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाई।

Sawankumar 15-Sep-2021 114

ब्यरो रिपोर्ट जशपुर -नितीश कुमार




जशपुरनगर। जिला कलेक्टर जशपुर महादेव कावरे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता गतिविधि के क्रियान्वयन हेतु स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाई।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 15 सितंबर 2021 से 2 अक्टूबर 2021 तक आजादी का अमृत महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में सुजल अभियान के तहत100 दिवस गंदे भूरे पानी ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत गांव में सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जावेगा। साथ ही वृहद स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं गांव में सामुदायिक श्रमदान के माध्यम से गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं स्वच्छता के महत्व को बताने हेतु श्रमदान किया जाएगा। जिससे गांव के चौक चौराहे जल स्रोत सार्वजनिक स्थान श्रमदान के माध्यम से साफ और स्वच्छ होंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत यह अभियान गांव के परिवेश को फिर चाहे चौक चौराहों पर फैला कचरा पेय जल स्रोत नालियों की सफाई बोरिंग हैंडपंप के पास सोख्ता गड्ढा का निर्माण करके गंदे पानी का उचित प्रबंधन करना है।

घरेलू गन्दे पानी के उचित प्रबंधन से एंव घरेलू गीले कचरे के प्रबंधन जैविक खाद निर्माण से किचिन गार्डन बाड़ीयो को अधिक से अधिक बनाया जा सकता है। जिससे घर पर जैविक सब्जियां फल इत्यादि आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव जिसमे स्वच्छता ही सेवा एंव 100 दिवसीय सुजलाम अभियान समाहित है। ग्राम स्तर पर ठोस कचरे अपशिष्ट के प्रबंधन हेतु डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण एव तरल अपशिष्ट गंदे पानी के उचित प्रबंधन हेतु सोख्ता गड्ढो के निर्माण कर श्रमदान के माध्यम से गॉंव को स्वच्छ बनाना।

ग्राम पंचायत गिरांग एव घोलेंगे में कलेक्टर महादेव कावरे जिला पंचायत अध्यक्ष राय मुनि भगत जिला पंचायत सीईओ के एस मण्डावी ,अजय गुप्ता के द्वारा ग्राम की गलियों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम की चौक आम रास्ता नालियों में श्रमदान कर यह अपील की स्वच्छता हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है। यदि हमारा परिवेश स्वच्छ है तो स्वस्थ जीवन की राह आसान हो जाती है।हमे अपनी दैनिक क्रियाओं में स्वच्छता के घटकों को सदैव स्मरण रखते हुए शिरोधार्य करना होगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान कलेक्टर ने जिले समस्त जनप्रतिनिधियों समस्त कर्मचारियों अधिकारियों से यह अपील की है। अपने आफिस घर आँगन रशोई चौक चौराहों जल स्रोत्रों को श्रमदान कर स्वच्छ रखे
जल स्रोतों के पास नाली के मुहावने एंव अपने घरों पर घरेलू गंदे पानी (ग्रे वाटर) के प्रबंधन हेतु सोख्ता गड्ढो का निर्माण कर उचित प्रबंधन करे।
continue reading
महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मण्डल-पंडरीपानी का प्रथम कार्यकारी समिति का बैठक फरसाबहार में रखा गया

महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मण्डल-पंडरीपानी का प्रथम कार्यकारी समिति का बैठक फरसाबहार में रखा गया

Sawankumar 12-Sep-2021 124

 जशपुर/फरसाबहार  -  डोनेश यादव की रिपोर्ट




महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मण्डल-पंडरीपानी का प्रथम कार्यकारी समिति का बैठक फरसाबहार में रखा गया जिसमें बैठक कि अध्यक्षता पूर्व विधायक  और भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साय जी, मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा श्रीमती ममता कश्यप जी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष  अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री वेदप्रकाश भगत जी, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्रीमती उमा देवी जी, जिला मंत्री सुनीति भोय जी,भाजपा,पंडरीपानी मण्डल प्रभारी श्री चरित कुमार दास जी  मण्डल अध्यक्ष श्री देवशरण साय जी युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान जी, महामंत्री प्रियांश भगत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शोभनाथ साय जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री शिव कुमार साय जी के उपस्थिति में आज  महिला मोर्चा पंडरीपानी मण्डल  का बैठक रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती ममता कश्यप जी ने भूपेश बघेल की वादाखिलाफी शराबबंदी को लेकर जमकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा।बाद में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री वेदप्रकाश जी ने अपने संबोधन में  महिला सशक्तिकरण,शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को रोजगार धर्मातंरण, गौहत्या और भूपेश बघेल की सरकार की नाकामी को गिनाया।उसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रोहित कुमार साय जी महिला मोर्चा के बैठक को संबोधित करते हुए।कहा की जिले में तीनोँ सीट जितने के लिए महिलाओं को संगठित होकर काम करने के लिए प्रेरित करते हुए क्रेंद सरकार कि योजनाओं को बताया और महिला मोर्चा के नवगठित टीम को बधाई दिए। आज की इस बैठक में महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा श्रीमती राधिका पैंकरा जी, उपाध्यक्ष श्रीमती चंपावती सिंह, श्रीमती शकुंतला साय जी, महामंत्री चंद्रकला साय जी कन्या शक्ति संयोजिका कुमारी सरोजनी भगत सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी सदस्य, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
continue reading
3 घरों को टूटने से बचाया कोरिया पुलिस ने, महिला परामर्श केंद्र में निरन्तर की जा रही है कॉउंसलिंग

3 घरों को टूटने से बचाया कोरिया पुलिस ने, महिला परामर्श केंद्र में निरन्तर की जा रही है कॉउंसलिंग

Sawankumar 06-Sep-2021 117

कोरिया 


पुलिस की एक शाखा महिला परामर्श केंद्र जो निरन्तर पति-पत्नी को मिलाने के कार्य मे लगी रहती है। कोरिया पुलिस के महिला परामर्श केंद्र ने आज फिर तीन परिवारों को बिखरने से बचा लिया।  पटना में रहने वाली 28 वर्षीय अर्चना अवधिया ने शिकायत की थी कि उसका पति सौरभ अवधिया उम्र 30 वर्ष नरसिंहपुर मध्य प्रदेश दहेज को लेकर मारपीट करने की शिकायत पर आज 06.09.21 को कॉउंसलिंग में निराकरण कर दोनो को पुनः मिलवाया गया। पटना की रहने वाली मंजू पनिका उम्र 23 वर्ष ने शिकायत की थी कि उसका पति संतोष, उम्र 25 वर्ष खड़गवां शराब पीकर उससे मारपीट करता है जिसे महिला परामर्श केंद्र की महिला आरक्षक कॉउंसलिंग में दोनों को समझाने के प्रयास में सफल हो गई और उनका परिवार हँसते हुए एक साथ घर गए वहीं एक मामले में रीना रवि उम्र 21 वर्ष ग्राम महोरा ने अपने पति मुकेश कुर्रे उम्र 25 वर्ष बैकुंठपुर को लेकर कहा की शादी के बाद से ही किसी अन्य व्यक्ति से संबंध के शक में 02 वर्ष से मुझे अपने साथ नहीं रखे है और शादी के सामान को भी मेरे ससुराल लेकर नहीं गए है जिसपर महिला आरक्षकों को मामले को सुलझाने में सफल हुई और आज दोनो पति-पत्नी राजी खुशी अपने घर गए। 
   उपरोक्त कांउसिलिंग मे महिला प्रधान आरक्षक कीर्ति तिवारी, महिला आरक्षक सुनीता पैकरा एवं चंद्रमुनी का कार्य सराहनीय रहा। एसपी ने काउंसलिंग कार्य की प्रशंसा की।

 

continue reading

dpboss