CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

आम जन को बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने जिले में सड़कों के संधारण का काम तेजी से जारी कलेक्टर श्री लंगेह स्वयं प्रतिदिन कर रहे हैं समीक्षा

आम जन को बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने जिले में सड़कों के संधारण का काम तेजी से जारी कलेक्टर श्री लंगेह स्वयं प्रतिदिन कर रहे हैं समीक्षा

Ibtesam Deshmukh 30-Oct-2022 49

 पूर्व में पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस की बैठक कर समयसीमा में संधारण और नवीनीकरण कार्य करने के दिए थे सख्त निर्देश


 
कोरिया बैकुंठपुर 30 अक्टूबर 2022/ आमजन के आवागमन को सुलभ बनाना शासन की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने में सड़कों का प्रमुख योगदान है। पक्के रास्तों के सहारे इन क्षेत्रों तक बुनियादी आवश्यकताओं के पहुँचने से जिले में सुविधाओं का विस्तार होगा। वनांचलों से घिरे कोरिया जिले में सड़कें आमजनों के लिए केवल पहुँच मार्ग ही नहीं बल्कि बेहतर भविष्य का रास्ता भी तैयार करने का माध्यम है।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस की बैठक लेकर समयसीमा में सड़कों के आवश्यक संधारण और नवीनीकरण के कार्य किए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन में इन सभी विभागों द्वारा कार्यप्रगति में तेजी लाते हुए कार्य किया जा रहा है।

 
कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन फोटो सहित रिपोर्ट लेकर कर रहे हैं समीक्षा
कलेक्टर श्री लंगेह स्वयं जिले में चल रहे सड़कों के संधारण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करते हैं। विभागों को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट फोटो सहित साझा करने के निर्देश पूर्व में ही कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। विभागों द्वारा मिली रिपोर्ट के अनुसार पीएमजीएसवाय द्वारा सोनहत में लटमा से रावतसरई तक 10 किमी बीटी नवीनीकरण का काम पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह मंझराटोला से पत्थरगवां तक बीटी नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा बैकुंठपुर अंतर्गत चोटिया-बरदर-बैकुंठपुर-सोनहत-रामगढ़ सड़क पर बीटी नवीनीकरण, शंकरपुर-भंडारपारा सड़क पर ग्रानुलर सब बेस कार्य, खरवत-जमनीपारा नाली निर्माण कार्य और विक्रमपुर-कर्री सड़क पर जीएसबी कार्य प्रगति पर है।
 
सड़कों के संधारण कार्य के साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। आरईएस विभाग द्वारा सोनहत के बेलार्ड में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्णता पर है। इसी तरह सोनहत के ही तंजरा में सीसी रोड निर्माण में मटेरियल कलेक्शन कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों को शीघ्रता से और गुणवत्तापूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
continue reading
देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन...कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों से की दौड़ में शामिल होने की अपील...

देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन...कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों से की दौड़ में शामिल होने की अपील...

Ibtesam Deshmukh 30-Oct-2022 64

 कोरिया बैकुंठपुर 30 अक्टूबर 2022/ देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह दौड़ घड़ी चौक से शुरू होकर मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर तक आयोजित की गई है। यह दौड़ प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। समापन स्थल पर राष्ट्रीय एकता की सामूहिक रूप से शपथ भी ली जायेगी। दौड़ में जनप्रतिनिधि, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, स्थानीय नागरिक, सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आयोजित एकता दौड़ में हिस्सेदारी निभाने की अपील सबसे की है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

continue reading
धान खरीदी की तैयारियों पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों की ली बैठक....कटगोड़ी और जामपारा खरीदी केन्द्रों में स्वयं पहुंचकर लिया जायजा...

धान खरीदी की तैयारियों पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों की ली बैठक....कटगोड़ी और जामपारा खरीदी केन्द्रों में स्वयं पहुंचकर लिया जायजा...

Ibtesam Deshmukh 28-Oct-2022 72

 महापर्व छठ हेतु कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’


 
कोरिया बैकुंठपुर 28 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने गत गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा हेतु खाद्य, मार्कफेड और सहकारिता विभाग के अधिकारियों तथा सभी समिति प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को कलेक्टर स्वयं तैयारियों का जायजा लेने जामपारा और कटगोड़ी के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे। उन्होंने किसानों के जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी की व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, शौचालय, आर्द्रतामापी मशीन, स्टैकिंग व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी में लघु सीमांत किसानों को प्रथमिकता देते हुए खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि कोचियों, बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की आवक पर रोक लगाएं। धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी से संबंधित समस्त जानकारी और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वॉल पेंटिंग किए जाने के निर्देश दिए।
 
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधकों से किसानों के पंजीयन, चबूतरों की स्थिति, टोकन व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी ली तथा सुरक्षा हेतु केन्द्रों में घेराव के साथ ही सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

’महापर्व छठ के अवसर पर बेहतर व्यवस्था हेतु कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’
 
कलेक्टर श्री लंगेह ने आज एसपी श्री त्रिलोक बंसल तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के साथ छठ महापर्व के अवसर पर लोगों की सुविधा हेतु बेहतर व्यवस्था बनाने छठ घाटों में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैकुण्ठपुर और चरचा स्थित छठ घाट के निरीक्षण के दौरान एसडीएम बैकुंठपुर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुंठपुर एवं चरचा को छठ घाटों में रोशनी, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि घाटों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हो, इस हेतु वोलेंटियर नियुक्त करें, असुविधा से बचाव हेतु वाहन पार्किंग की अच्छी व्यवस्था हो।
continue reading
छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक 2022रू जोन स्तरीय प्रतियोगता सम्पन्न, अब 27 अक्टूबर से विकासखंड स्तरीय मुकाबले की होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक 2022रू जोन स्तरीय प्रतियोगता सम्पन्न, अब 27 अक्टूबर से विकासखंड स्तरीय मुकाबले की होगी शुरुआत

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2022 80
कोरिया 26 अक्टूबर 2022/पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बेहद जोश और उत्साह के साथ प्रतिभागी अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 अक्टूबर से शुरू हुए ओलंपिक में अब तक क्लब और जोन स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हो चुकी हैं। काल 27 अक्टूबर से विकासखंड स्तरीय मुकाबले की शुरू होगी। बैकुंठपुर विकासखंड को 11 जोन में विभाजित किया गया है और सोनहत विकासखंड को 5 जोन में विभाजित किया गया है। एक जोन से लगभग 350 प्रतिभागी भाग लेंगे, जो 14 खेलों में अपना कौशल दिखाएंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगा।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने बेहतर आयोजन के साथ ही सभी प्रतियोगिता स्थलों पर चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
 
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छह स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण आयोजित किये जा रहे हैं।। इसमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब और दूसरा स्तर जोन सम्पन्न हो चुका है। अब 27 अक्टूबर से विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गाे में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
continue reading
राज्योत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय और आकर्षक पूर्ण मनाया जाए - कलेक्टर

राज्योत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय और आकर्षक पूर्ण मनाया जाए - कलेक्टर

Ibtesam Deshmukh 26-Oct-2022 78

 "धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा, समस्त व्यवस्था खरीदी शुरू होने से पूर्व सुनिश्चित हो

रीपा अंतर्गत निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न"

कोरिया 26 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम गरिमामय और आकर्षक पूर्ण मनाया जाए। विभागीय स्टालों पर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के जीवंत मॉडल प्रदर्शित किए जाए जिससे आम जन को योजनाओं की पूर्ण जानकारी मिल सके और उनका अनुभव बेहतर हो।
कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा कर खरीदी केंद्रों में सभी सुविधाएं और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा खाद्य अधिकारी से खरीदी केंद्रों और समितियों की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने चेक लिस्ट अनुसार फड़, कांटा-बांट, डनेज, कैंप कव्हर, आर्द्रतामापी यंत्र, कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रो में नये एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता, नये खरीदी केन्द्रों हेतु आवश्यक तैयारी, किसान पंजीयन की स्थिति, कस्टम मिलिंग की तैयारी की समीक्षा की।
कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जिले में जिन सड़कों के बीटी एवं पैच रिपेयर का काम किया जा रहा है, उनकी भौतिक प्रगति प्रतिदिन रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की कार्ययोजना का धरातल पर क्रियान्वयन जल्द सुनिश्चित करें। चयनित रीपा स्थल पर आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण शीघ्र शुरू करें, यहां गतिविधियों हेतु पानी तथा बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
राज्योत्सव कार्यक्रम 2022: कलेक्टर श्री लंगेह ने रामानुज मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

राज्योत्सव कार्यक्रम 2022: कलेक्टर श्री लंगेह ने रामानुज मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

Ibtesam Deshmukh 25-Oct-2022 81

  गरिमापूर्ण जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का होगा आयोजन


01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर में कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सभी जिलों में भी गरिमापूर्ण ढंग से जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह आज शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम पहुंचे। यहाँ उन्होंने राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण के दौरान राज्योत्सव की मुख्य तैयारियों के संबंध में जिन विभागों को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनसे चर्चा कर समय पर समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गरिमापूर्ण ढंग से राज्योत्सव मनाए जाने हेतु तैयारियां करने कहा।
कलेक्टर श्री लंगेह ने जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमें जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुख्य नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यस्था करने का दायित्व सौंपा है।
continue reading
कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा, एक नवंबर से होगी खरीदी, समितियों में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा, एक नवंबर से होगी खरीदी, समितियों में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

Ibtesam Deshmukh 21-Oct-2022 71

 

 
अवैध धान की आवक को रोकने कड़ी व्यवस्था के निर्देश
 
कोरिया 21 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों की। कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा कर खरीदी केंद्रों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा खाद्य अधिकारी से खरीदी केंद्रों और समितियों की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने चेक लिस्ट अनुसार फड़, कांटा-बांट, डनेज, कैंप कव्हर, आर्द्रतामापी यंत्र, कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रो में नये एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता, नये खरीदी केन्द्रों हेतु आवश्यक तैयारी, किसान पंजीयन की स्थिति, कस्टम मिलिंग की तैयारी की समीक्षा की।
खरीदी से पूर्व सभी तैयारियां हो पूर्ण, अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने कड़ी व्यवस्था के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि 1 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। इससे पूर्व 31 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने कड़ी व्यवस्था के निर्देश दिए। केन्द्रों में कलेक्टर, एसपी सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों के कॉन्टेक्ट नम्बर चस्पा किए जाएं। उन्होंने केन्द्रों में आर्द्रतामापी यंत्रों, तौल मशीन, पेयजल, विद्युत, तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था तथा कोचियों-बिचौलियों पर नजर रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें, सभी पंजियों का संधारण करें, धान खरीदी में बारदाने की समस्या न हो। उन्होंने समस्त सुविधाओं की चेक लिस्ट के माध्यम से उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
continue reading
वनाधिकार दावा का जल्द करें निराकरण - कलेक्टर...

वनाधिकार दावा का जल्द करें निराकरण - कलेक्टर...

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2022 92

 "कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण कार्य में प्रगति लाने एवं त्योहारों मे स्वसहायता समूहों के उत्पादों का गिफ्ट पैक बनाकर विक्रय के दिए निर्देश साप्ताहिक समयसीमा की बैठक सम्पन्न"

 
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 20 अक्टूबर 2022/साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले में सड़कों के संधारण के कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में एसपी श्री टी.आर.कोशिमा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन भी मौजूद रही। बैठक में कलेक्टर ने जिले में देवगुड़ी निर्माण की जानकारी सहायक आयुक्त से ली और इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय की समीक्षा की और बेहतर प्रगति लाने सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने त्योहारों मे स्वसहायता समूहों के उत्पादों का गिफ्ट पैक बनाकर विक्रय विक्रय करने के भी निर्देश दिए जिससे समूहों को भी त्योहार के अवसर पर बेहतर लाभ मिल सके।
उन्होंने बैठक में वनाधिकार दावा का जल्द करने निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा, आश्रम-छात्रावास, मुख्यमंत्री स्लम योजना के तहत परीक्षण रिपोर्ट बनाने के लिये जिला पंचायत सीईओ निर्देशित किया गया। उन्होंने बैठक में धान खरीदी, किसान क्रेडिट कार्ड एवं पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा की। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं स्कूलों में शिविर आयोजित कर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिये बी.ई.ओ को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-सीमा के प्रकरण का निराकरण तत्काल करे। साथ ही जनदर्शन में प्राप्त आवेदन के निराकरण की कार्यवाही समय-सीमा में पूरी करें। बैठक में सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
continue reading
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाये तेजी - कलेक्टर श्री ध्रुव...कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न...

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाये तेजी - कलेक्टर श्री ध्रुव...कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न...

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2022 52

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 20 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री पी.एस.ध्रुव की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण एवं कोई भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर न हो, कड़ाई से पालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में कलेक्टर द्वारा वन अधिकार पट्टों के वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि अनुविभागीय स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित न हो, इस पर त्वरित कार्यवाही करें। भू-अर्जन प्रकरणों के मुआवजा वितरण का भुगतान जल्द से जल्द किये जाए। जन हानि, फसल हानि, पशु हानि के प्रकरण तहसील स्तर पर लंबित न रहे।

उन्होंने 1 नवम्बर से होने वाले धान खरीदी की तैयारियो की समीक्षा कर किसानों के धान पंजीयन एवं रकबा सत्यापन का कार्य समय सीमा में किया जाने के निर्देश दिए। लेाक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा के बाहर प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिसमें केल्हारी तहसील के 4 प्रकरण एवं मनेन्द्रगढ़ तहसील के 1 प्रकरण समय-सीमा के बाहर पाये गये जिस पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य मे गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेख दुरूस्ती, खसरों की तुलना में नक्शा बंटाकन, डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित खसरों की समीक्षा की। राजस्व अधिकारियों की बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री सी.एस. पैकरा, श्री प्रवीण भगत एवं जिले के सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार तथा सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
continue reading
कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2022 74
आमजनों की आवश्यकताओं का हो त्वरित समाधान, फील्ड विजिट कर सभी कार्यों की भौतिक सत्यापित रिपोर्ट प्रस्तुत करें

 
कोरिया 20 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत शालाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य केन्द्रों में रनिंग वाटर कनेक्शन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने समूह जलप्रदाय योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग में सम्मिलित ग्राम तथा एकल ग्राम की जानकारी ली।
 
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ को ग्राम पंचायतों में जाकर रनिंग वाटर के कार्यों का सत्यापन कर आगामी बुधवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा तथा सभी सम्बन्धित विभागों को किए गए कार्यों की जानकारी तथा प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफी सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे क्षेत्रों का चयन कर, जहां पानी की समस्या है, निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्या का निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र हो, शिकायतों के निराकरण में देरी ना करें। सभी उपयंत्री किए गए कार्यों की जांच कर व्यवस्था सुधारें, कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्राम स्तर की समिति द्वारा गांवों में जाकर लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरूक करने का कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
continue reading
स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एक्शन मोड में कलेक्टर श्री लंगेह

स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एक्शन मोड में कलेक्टर श्री लंगेह

Ibtesam Deshmukh 20-Oct-2022 156

 "पहले दौरे में ही सीएचसी सोनहत औचक पहुंचकर लगभग 1 घण्टे तक सभी पंजियों जांच की, बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित स्टाफ पर हुई कार्रवाई

सजगता और सहृदयता के साथ मरीजों और परिजनों से पेश आएं, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई - कलेक्टर
मरीजों से बात कर लिया फीडबैक, पोषण पुनर्वास केन्द्र में माताओं को सलाह, घर पर भी बच्चों के पोषण आहार तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें"

कोरिया 20 अक्टूबर 2022/जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मंशा के साथ औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह बुधवार को अपने दौरे के पहले ही दिन विकासखण्ड सोनहत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में अचानक पहुंचकर उन्होंने लगभग 1 घण्टे तक डॉक्टरों तथा स्टाफ की उपस्थिति पंजी की जांच की तथा अनुपस्थित पाए जाने वालों को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विगत तीन दिवस से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित लैब टेक्नीशियन अतर सिंह पर वेतन कटौती के साथ कड़ी कारर्वाई के किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान समस्त चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों और उनके परिजनों से सहृदयता और सजगता से पेश आएं, बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने ओपीडी, प्रसव तथा जांच कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, दवा वितरण केन्द्र, सोनोग्राफी, एनआरसी, जनरल वार्ड, मेल एवं फीमेल वार्ड आदि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भण्डार कक्ष में स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने निरंतर दवाइयों का भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सोनहत को जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत विगत माह पंजीकृत हितग्राहियों को भुगतान की जांच के निर्देश दिए तथा बीएमओ को प्रत्येक मरीज के डिस्चार्ज के पश्चात रेगुलर फ़ॉलोअप करने कहा।
 
मरीजों से बात कर लिया फीडबैक, पोषण पुनर्वास केन्द्र में माताओं को दी सलाह, घर पर भी बच्चों के पोषण आहार तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें
कलेक्टर श्री लंगेह ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं में फीडबैक लेते हुए समय पर भोजन, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाईयों, स्वच्छता आदि के विषय में बात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र का अवलोकन किया, बताया गया कि वर्तमान में यहां 06 बच्चे भर्ती हैं। उन्होंने माताओं से समय पर पोषण आहार की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। 2 वर्षीय बालिका प्रियांशी की माता ने बताया कि प्रियांशी का वजन मात्र 8 किलोग्राम था, यहां पर भोजन एवं देखभाल से इसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कलेक्टर श्री लंगेह ने माताओं को सलाह दी कि बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु घर पर भी पोषण आहार तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने प्री तथा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक आश्रम सोनहत का भी निरीक्षण कर आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
continue reading
शासन की मंशानुरूप गौठान आजीविका से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती

शासन की मंशानुरूप गौठान आजीविका से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2022 81

 "कलेक्टर श्री लंगेह ने घुघरा गौठान का निरीक्षण कर देखी वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, पेवर ब्लॉक, स्लीपर निर्माण, मिनी राइस मिल, चप्पल दुकान आदि संचालित आजीविका

महिलाओं की मेहनत और आत्मविश्वास की कलेक्टर ने की प्रशंसा, बढ़ाया हौसला, लाभांश की ली जानकारी
रीपा योजनांतर्गत गौठान घुघरा चयनित, बड़े स्तर पर बटन मशरूम, अंडा उत्पादन जैसी गतिविधियां होंगी शुरू"
 
कोरिया 19 अक्टूबर 2022/ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और महिलाओं को रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक मजबूती देने की दिशा में शासन द्वारा संचालित सुराजी योजना सफल हो रही हैं। ग्राम गौठान आजीविका के केंद्र बने हैं जिनसे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार और आय का साधन मिला है। सोनहत के घुघरा गौठान में महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, पेवर ब्लॉक, स्लीपर निर्माण, मिनी राइस मिल, चप्पल दुकान, सिलाई व किराना दुकान, फ्लाई ऐश ईंट का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज विकासखण्ड सोनहत का दौरा कर घुघरा गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आजीविका का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और महिलाओं की मेहनत व आत्मविश्वास की प्रशंसा की और उनका हौसला बढ़ाया।
 
गौठान गतिविधियों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का कार्य कर रहीं राखी स्व सहायता समूह की महिलाओं से कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली तथा जनपद पंचायत सीईओ को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कराए जाने के निर्देश दिए।इस दौरान अन्य गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पेवर ब्लॉक निर्माण करने वाली शिवानी स्वसहायता समूह की महिलाओं से उत्पादन तथा लाभ के सम्बंध में जानकारी ली, महिलाओं ने बताया कि अब तक समूह द्वारा 7 हजार 500 पेवर ब्लॉक बेचे गए हैं, वहीं चप्पल निर्माण का कार्य कर रहीं पूजा समूह की दीदी श्यामवती ने बताया कि 6 हजार चप्पल बेचकर हमने 1 लाख 20 हजार लाभ कमाया है।
इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में निर्मित सामुदायिक शौचालय सह दुकानों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मिनी राइस मिल का संचालन कर रहीं सुशीला तथा किराना दुकान संचालन कर रहीं दीदी सुदेश्वरी से भी बात की।
 
रीपा योजनांतर्गत गौठान घुघरा चयनित, बड़े स्तर पर बटन मशरूम, अंडा उत्पादन जैसी गतिविधियां होंगी शुरू
शासन की महत्वपूर्ण महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजनांतर्गत गौठान घुघरा का भी चयन किया गया है। जिससे अब यहां बड़े स्तर पर रोजगार मूलक गतिविधियां शुरू होंगी। यहां रीपा के तहत बटन मशरूम, अंडा उत्पादन, बोरी सिलाई और टेंट हाउस की गतिविधियां प्रस्तावित हैं। जिनका स्व सहायता समूह द्वारा ही संचालन किया जाएगा।
 
continue reading
कलेक्टर लंगेह का पहला दौरा, पहुंचे स्वामी आत्मानंद स्कूल सोनहत के निरीक्षण पर

कलेक्टर लंगेह का पहला दौरा, पहुंचे स्वामी आत्मानंद स्कूल सोनहत के निरीक्षण पर

Ibtesam Deshmukh 19-Oct-2022 84

 ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से लेकर पॉलिटिकल साइंस तक, कलेक्टर के सवालों पर बच्चों ने भी उत्साह से दिए जवाब, कलेक्टर ने बेहतर पढ़ाई के लिए बच्चों को दी शुभकामनाएं

पढ़ाने के लिए कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास के जरिए ज्यादा से ज्यादा क्लास लें, विजुअल रिप्रेजेंटेशन से बच्चों को समझने में आसानी होगी - कलेक्टर


कोरिया 19 अक्टूबर 2022/कोरिया जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज बुधवार को अपना पहला दौरा किया। कलेक्टर ने सोनहत विकासखंड से अपने दौरे की शुरुआत की। जहां वे शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर श्री लंगेह ने स्कूल में अधोसंरचना एवं बच्चों के लिए लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, खेल का मैदान सभी सुविधाओं का अवलोकन किया और इन्हें और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
कलेक्टर श्री लंगेह ने इस दौरान शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अध्यापन में कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास के जरिए ज्यादा से ज्यादा क्लास लें, विजुअल रिप्रेजेंटेशन से बच्चों को टॉपिक्स को समझने और सीखने में आसानी होगी।
दसवीं की क्लास में संसद, तो ग्यारहवीं की क्लास में पीरियॉडिक टेबल और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पर कलेक्टर ने बच्चों से किए सवाल
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से भी मुलाकात की। अपने बीच कलेक्टर को पाकर बच्चे बेहद उत्साहित हुए। कक्षा दसवीं में जब कलेक्टर पहुंचे, तब सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई चल रही थी। कलेक्टर ने इस दौरान बच्चों से पार्लियामेंट यानी संसद, लोकसभा और राज्यसभा पर सवाल किए जिसके बच्चों ने जवाब दिए। इसी तरह कक्षा ग्यारहवीं में कलेक्टर ने पीरियॉडिक टेबल और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पर बच्चों से चर्चा की। बच्चों ने बेहद उत्साहित होकर कलेक्टर के सवालों के जवाब दिए।

 
 
“आप को आईएएस बनने की प्रेरणा कैसे मिली, बच्चों के सवाल पर कलेक्टर ने दिया जवाब - पिता से मिली प्रेरणा और सहयोग“
अपने बीच कलेक्टर को पाकर खुश बच्चों ने कलेक्टर से भी उनकी प्रेरणा पर जिज्ञासा जाहिर की। जिसपर कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने पिता से प्रेरित होने की बात कही। उन्होंने बच्चों को अपनी तैयारी, यूपीएससी की परीक्षाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ाई करने और अपने जीवन लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन को एंजॉय करें, स्पोर्ट्स में भाग लें, साथ ही पढ़ाई में भी पूरा ध्यान दें।
इस दौरान एसडीएम सोनहत श्री अमित सिन्हा एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
continue reading
कोरिया जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने की कवायद शुरू....कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने एक-एक टीबी मरीज की मदद की ली जिम्मेदारी....

कोरिया जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने की कवायद शुरू....कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने एक-एक टीबी मरीज की मदद की ली जिम्मेदारी....

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2022 68

 "कोरिया जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने की कवायद शुरू

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने एक-एक टीबी मरीज की मदद की ली जिम्मेदारी
कलेक्टर ने आम जन से भी की अपील, टीबी मरीजों की मदद के लिये सहयोग प्रदान करें"

कोरिया 18 अक्टूबर 2022/जिले को 2023 तक टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन ने पहल करते हुए एक-एक टीबी मरीज को सहभागिता स्वरूप पोषण आहार /फूड बास्केट देने के लिये सहयोग प्रदान करने की अनुमति दी है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, शासकीय एवं निजी संस्थानों, और औद्योगिक संस्थानों, कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) शासकीय सेवकों और जन सामान्य के योगदान के जरिए टीबी मरीजों के उपचार में मदद करने के लिये अपील की है ।
इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सेंगर ने बतायारू “जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर जिले में सतत प्रयास जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन ने पहल करते हुए एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया है, टीबी मरीजों को सहयोग प्रदान करने की अनुमति दी है। टीबी मरीजों के स्वस्थ होने का मूल मंत्र समय पर दवाई और पोषण आहार है।”
आगे उन्होंने कहा,’’राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त किया जाना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिये ‘’टीबी मरीज के लिये सामाजिक सहयोग’’ (कम्युनिटी सपोर्ट टू टीबी पेशेंट) कार्यक्रम आरंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों के उपचार एवं पोषण आहार में समुदाय की सहभागिता तथा मरीजों को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराना है । सामाजिक योगदान के जरिए टीबी के उपचार में मदद करना है। इनके द्वारा विकासखंडों और शहरों के वार्ड, टीबी मरीजों समूह को गोद लेकर प्रेरित किया जाना है जिससे मरीज टीबी की जांच, उपचार, पोषण आहार आदि के प्रति अधिक जागरूक हो एवं निदान सेवाओं तक सुगमता से पहुंच पाए। इस प्रयास से बीमारी के संबंध में फैली हुई सामाजिक भ्रांतियों को भी दूर करने का प्रयास किया जाना है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि टीबी मरीजों को दवाइयों के अतिरिक्त बेहतर पोषण आहार की भी सहायता दी जानी है ।“
कोरिया जिले को टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्रदान किया गया है। वर्तमान में जिले में 521 टीबी संक्रमित मरीज पंजीकृत है। गोद लेने वालों को एक शपथ भी दिलाई जाएगी जिसमें ‘’हम कम से कम प्रति मरीज को छह माह या उपचार अवधि तक पोषण आहार/फूड बास्केट के लिये सहायता प्रदान करेंगे।
continue reading
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से नवीन उपखण्ड खड़गवां एवं भरतपुर कार्यालय का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से नवीन उपखण्ड खड़गवां एवं भरतपुर कार्यालय का किया शुभारंभ

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2022 83

 "राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 18 हजार 766 किसानों तथा गोधन न्याय योजनांतर्गत 2 हजार 112 पशुपालकों को हुआ राशि का भुगतान, दीपावली त्यौहार की खुशी हुई दोगुनी"

 

 
 
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 18 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के अंतर्गत नवीन उपखण्ड खड़गवां एवं भरतपुर कार्यालय का शुभारंभ किया। वर्चुअल कार्यक्रम में 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन किया गया है। जिससे प्रदेश में अब अनुविभागों की संख्या 108 और तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो गयी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवीन अनुविभागों की स्थापना से क्षेत्र के निवासियों को लाभ पहुंचेगा, साथ ही शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी, शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम जनता को आसानी से उपलब्ध होंगी।
 
इस दौरान जिले के किसानों तथा पशुपालकों को दीपावली त्यौहार में सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 20 हजार 272 किसानों के खाते में कुल 15.82 करोड़ की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कुल 222 सक्रिय गौठानो के 2 हजार 112 गोबर विक्रेताओं को गोधन न्याय योजनांतर्गत 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किए गए विक्रय हेतु 15.40 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अन्तरित की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दीपावली त्यौहार के पहले सभी वर्गों के खाते में राशि की जा रही है। ताकि सभी खुशी पूर्वक त्यौहार मना सकें।
स्थानीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिलास्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
continue reading
किसानों तथा पशुपालकों के चेहरे पर छायी खुशी, मुख्यमंत्री के सौगात से दिपावली त्यौहार की ख़ुशी हुई दोगुनी

किसानों तथा पशुपालकों के चेहरे पर छायी खुशी, मुख्यमंत्री के सौगात से दिपावली त्यौहार की ख़ुशी हुई दोगुनी

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2022 51

 " राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 14 हजार 288 किसानों तथा गोधन न्याय योजनांतर्गत 979 पशुपालकों के खाते में हुआ राशि का अंतरण "

कोरिया 18 अक्टूबर 2022/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के किसानों तथा पशुपालकों को दीपावली त्योहार के पूर्व बड़ी सौगात दी है। वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए कोरिया ज़िले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 14 हजार 288 किसानों के खाते में कुल 10,89,57,438 रूपए की राशि का अंतरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कुल 113 सक्रिय गौठानो के 979 गोबर विक्रेताओं को गोधन न्याय योजनांतर्गत 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किए गए विक्रय हेतु 6.0862 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अन्तरित की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दीपावली त्यौहार के पहले सभी वर्गों के खाते में राशि अंतरित की जा रही है। ताकि सभी खुशी पूर्वक त्यौहार मना सकें।
 
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के जरिए विभिन्न योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लगभग 1900 करोड़ की राशि अंतरित की गई, जिससे प्रदेश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा।
continue reading
स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विनय ने साझा किया अपना विजन...

स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विनय ने साझा किया अपना विजन...

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2022 83

 " जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता - कलेक्टर

 
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत एनीमिया से माताओं और बच्चियों के बचाव और इलाज पर फोकस
कलेक्टर की पहल, मेंटल हेल्थ पर जल्द होगी कार्यशाला "

 
कोरिया 18 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में अपना विजन साझा करते हुए कहा कि उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने के लिए जिले की जनता जिला चिकित्सालय पर निर्भर करती है। यहां बेहतर सुविधाएं समय पर आमजन को उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद रहें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश देते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चाहे पीएचसी हो या सीएचसी अथवा सब हेल्थ सेंटर, सभी जगह हाइजीन बनाए रखने कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
बैठक में कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में मानव संसधान और मशीनरी की आवश्यकता पर भी चर्चा की। उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि आवश्यक संसाधन प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जायेंगे, जिला चिकित्सालय के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्री लंगेह ने इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेंटल हेल्थ पर भी पहल करते हुए कलेक्टर ने जल्द ही कार्यशाला आयोजित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।
सुकन्या समृद्धि और नोनी सुरक्षा योजना के प्रचार प्रसार और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान की जानकारी ली। उन्होंने समीक्षा के बाद एनीमिया से माताओं एवं बच्चियों के सुरक्षा एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से काम करने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने कहा कि सभी सुपरवाइजर अपने मुख्यालय में रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका समय पर आंगनबाड़ी में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विभाग योजना की प्रभावी निगरानी और संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और नोनी सुरक्षा आदि योजनाओं के प्रचार-प्रसार और ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से लाभ दिलाने की बात कही। बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला विकास विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक...गौठान गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने नोडल अधिकारियों की लगायी गई ड्यूटी, लापरवाही बरतने पर संबंधितों पर होगी कार्रवाई...

कलेक्टर ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक...गौठान गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने नोडल अधिकारियों की लगायी गई ड्यूटी, लापरवाही बरतने पर संबंधितों पर होगी कार्रवाई...

Ibtesam Deshmukh 18-Oct-2022 56

 ग्रामपंचायत वार फील्ड विजिट कर महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ने प्रोत्साहित करें

रीपा योजनांतर्गत गतिविधियों के संचालन पर हुई विस्तृत चर्चा, निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए गए निर्देश
 
 
कोरिया 18 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री नम्रता जैन, जनपद पंचायत सीईओ तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा गौठानो में आजीविका मूलक गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित करें जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की शासन की मंशा को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जनपद सीईओ गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय पर फोकस करें। उन्होंने इस हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों द्वारा आगामी शुक्रवार तक गौठानो का निरीक्षण कर लिखित प्रपत्र में कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने कहा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य मे लापरवाही पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
 
बैठक में सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि नरवा विकास कार्यों में तेजी लाएं जिससे भूजल संरक्षण और संवर्धन में तथा सिंचाई सुविधा में वृद्धि हो सके। उन्होंने ग्राम पंचायतवार फिल्ड विजिट कर रोजगार हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में सामुदायिक तथा व्यक्तिगत शौचालयों के बारे में जानकारी ली एवं सोखता गढ्ढा निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायत की विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
 
रीपा योजनांतर्गत गतिविधियों के संचालन पर हुई विस्तृत चर्चा, निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए गए निर्देश
कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की कार्ययोजना का धरातल पर क्रियान्वयन जल्द सुनिश्चित करें। चयनित रीपा स्थल चिन्हांकन पर आवश्यक आधारभूत संरचनाओं पर विशेष ध्यान दें, गतिविधियों हेतु पानी तथा बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हो। गतिविधियों का चयन करने से पूर्व स्थानीय बाजार का सर्वे करें ताकि आवश्यकता एवं कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर उपर्युक्त गतिविधि का चयन किया जा सके। उन्होंने अधोसंरचना निर्माण हेतु एसडीओ आरईएस को निर्देशित किया।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ सरकार धान की फसल के साथ-साथ अब अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल भी समर्थन मूल्य में खरीदेगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ सरकार धान की फसल के साथ-साथ अब अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल भी समर्थन मूल्य में खरीदेगी

Ibtesam Deshmukh 17-Oct-2022 64

 रायपुर, प्रदेश में धान की फसल के साथ साथ अन्य फसलों की उत्पादकता को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार धान की फसल के साथ-साथ अब अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल भी समर्थन मूल्य में खरीदेगी। दीवाली से पहले लिए गए सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। प्रदेश के पंजीकृत किसानों से अरहर, मूंग एवं उड़द की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 अक्टूबर से करेंगे।

 


छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के माध्यम से अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जायेगी।योजना का लाभ लेने के लिए इन फसलों की बुवाई करने वाले किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से सेवा सहकारी समितियो में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका के साथ बी-I, पी-II, आधारकार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर kisan.cg.nic.in पोर्टल पर पंजीयन करवा सकते हैं, पंजीयन अभी जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर करने की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार किसान हितैषी योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में उड़द, मूंग एवं अरहर की फसलें भी अच्छी मात्रा में होती हैं, राज्य के जशपुर, सरगुजा, गरियाबंद, रायगढ़, कोंडागांव के क्षेत्रों में 122.01 हेक्टेयर में उड़द, जांजगीर, रायगढ़, कबीरधाम, कोंडागांव, जशपुर के क्षेत्रों में 16.34 हेक्टेयर में मूंग और कबीरधाम, जशपुर, बलरामपुर, राजनांदगांव, सरगुजा के क्षेत्रों में 120.31 हेक्टेयर में अरहर की फसल का उत्पादन किया जाता है। किसानों की सुविधा को देखते हुए राज्य में 20 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

इस वर्ष उड़द और मूंग का उपार्जन 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक और अरहर का उपार्जन आगामी वर्ष में 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा पंजीकृत किसानों से अरहर 4 क्विंटल., मूंग 2 क्विंटल. एवं उड़द 3 क्विंटल. प्रति एकड़ की दर से समर्थन मूल्य में खरीदी की जाएगी। प्रदेश के कुल 20 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की जाएगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और अरहर की खरीदी के लिए सुविधाजनक क्रय व्यवस्था बनाने हेतु बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़, गरियाबंद, महासमुंद जिले के बसना, दुर्ग, बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया, कबीरधाम जिले के पंडरिया, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही, जांजगीर जिले के बोड़ासागर, कोरबा, बलरामपुर जिले के राजपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिले के अम्बिकापुर, जशपुर जिले के बगीचा, कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ जिले के लोहारसिंह-2, नारायणपुर में उपार्जन एवं भंडारण केंद्र बनाए गए हैं।
continue reading
छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर पर पहुंचे कलेक्टर श्री ध्रुव, मन्नौड़, मलकडोल, घटई पहुंचकर ग्रामीणों से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर पर पहुंचे कलेक्टर श्री ध्रुव, मन्नौड़, मलकडोल, घटई पहुंचकर ग्रामीणों से की मुलाकात

Ibtesam Deshmukh 16-Oct-2022 91
"औचक निरीक्षण कर सीएचसी जनकपुर और स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा"
 
 
छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर के ग्राम मन्नौड़, मलकडोल और घटई पहुंचकर कलेक्टर श्री पी.एस.ध्रुव ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण का निर्देश दिए। उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र मलकडोल में आवश्यक अधोसंरचना की ज़रूरतों का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत करवाने का निर्देश सी.ई.ओ. भरतपुर को दिया गया। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम कंजिया स्थित धान उपार्जन केंद्र, बालक छात्रावास, एवं गौठान ग्राम घटई का निरीक्षण किया गया। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चांटी में निरीक्षण में कोई कर्मचारी नहीं मिलने पर कार्यवाही हेतु जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया। 
*औचक निरीक्षण कर सीएचसी जनकपुर और स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय जनकपुर एवं बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास जनकपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का भी औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्य पूर्णता में बिलम्ब होने के कारण ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही हेतु नस्ती प्रस्तुत करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
इसी तरह सीएचसी जनकपुर में निरीक्षण कर कलेक्टर ने डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली।
continue reading


dpboss