Breaking News
राज्य
चिकित्सकीय प्रमाणीकरण अंतर्गत चिकित्सको एवं कोडकर्ताओं हेतु प्रशिक्षण 15 नवम्बर को
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 04 नवम्बर 2022/कलेक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) ने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार मृत्यु के कारणांे का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण (एमसीसीडी) अंतर्गत चिकित्सको एवं कोडकर्ताओं का प्रशिक्षण दिनांक 15 नवम्बर 2022 को दोपहर 01ः00 बजे जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभा कक्ष में आयोंजित किया गया है। उन्होंने निर्धारित तिथि एवं समय पर चिकित्सको एवं कोडकर्ताओं का प्रशिक्षण में उपस्थित होने कहा है।
कलेक्टर ने दी 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 04 नवम्बर 2022/कलेक्टर ने जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो के अनुशंसा पर पर ग्राम पंचायत पूंजी छिरहाटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत मेहदौली ग्राम बडकुडपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्हांेने इस कार्य हेतु जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेन्सी नियुक्त किया है।
सोनहत में कलेक्टर श्री लंगेह ने सड़कों के संधारण कार्य का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर ने ग्रामीणों से की बात, ग्रामीणों ने सड़क बनने की जताई खुशी, कहा - आने जाने में बेहद सहूलियत होगी, धान खरीदी पर भी की चर्चा’
बाढ़ या भूकंप जैसी आपदा में लोगों के रेस्क्यू की प्रक्रिया का जिला स्तर पर हुआ सफल मॉक ड्रिल
आपदा के दौरान घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविर तक लाने, मेडिकल सुविधाएं और भोजन पानी की व्यवस्था इस एक्सरसाइज में रही शामिल’
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
कोरिया 02 नवम्बर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना महत्वपूर्ण योजना है, उन्होंने योजनांतर्गत चल रहे कार्यों के समीक्षा की।
डाक विभाग ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सेवा शुरू की, विशेष शिविर 05 नवम्बर को
कोरिया 02 नवम्बर 2022/ कोरिया 02 नवम्बर 2022/इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से अब पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा भी मिलेगी, डिजिटल जीवन प्रमाण पेंशनभोगियों के लिए यह एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल सेवा है। केन्द्र या राज्य सरकार या किसी अन्य सरकारी संगठन से पेंशन लेने वाले सेवानिवृत कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि इस हेतु विशेष कैंप बैकुण्ठपुर के उप डाकघर में 05 नवम्बर को लगाया जायेगा।
श्रमेव जयते’’ मोबाईल एप के माध्यम से अब घर बैठे मिलेगी पंजीयन की सुविधा
कोरिया 02 नवम्बर 2022/श्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के श्रमिकों की सुविधा के लिये छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा ’’श्रमेव जयते’’ मोबाईल ऐप का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से घर बैठे अपने माबाईल से ही योजना हेतु स्वयं पंजीयन कर निःशुल्क आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल ऐप में क्यूआर कोड स्कैनर, पंजीयन कार्ड डाउनलोड करना एवं पलायन की जानकारी दिये जाने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
उन्होनें लोगों को श्रमेव जयते मोबाईल ऐप का उपयोग अधिक से अधिक करते हुए अपना समय बचाने एवं विभाग की सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि श्रमेव जयते मोबाइल ऐप गूूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध है एवं लिंक https://play.google.com/store/
झूम खेती की तैयारी का दृश्य दिखाया मणिपुर के कलाकारों ने खरिमखरा नृत्य से डांस आफ लाइवलीहुड कहा जाता है
रायपुर। जनजातीय क्षेत्रों में झूम खेती होती थी। झाड़ियों को आग लगाकर साफ किया जाता था और खेती की जमीन तैयार होती थी। यह पूरी प्रक्रिया श्रमसाध्य थी लेकिन उत्सव का प्रतीक भी थी क्योंकि खेती ही लाइवलीहुड का अवसर प्रदान करती थी।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने मणिपुर के कलाकारों ने खरिमखरा नृत्य के माध्यम से झूम खेती की तैयारी को सजीव किया। इसे डांस आफ लाइवलीहुड भी कहा जाता है। नृत्य में दिखाया गया कि कैसे खेती के लिए उपयोगी जमीन चिन्हांकित होती थी, फिर इसे तैयार किया जाता था और बीज रोपा जाता था। इस पूरी प्रक्रिया को खरिमखरा नामक सुंदर नृत्य से मणिपुर के लोककलाकारों ने प्रस्तुत किया। यह खुखरई जिले के निवासी हैं। नृत्य की खास विशेषता है कि इसमें घुटने में पहने हुए आभूषणों से तालबद्ध धुन निकलती है। स्टेप्स जितने सटीक बैठते हैं आभूषण से निकलने वाली धुन भी उतनी ही सटीक होती है। खरिमखरा नृत्य कृषि संस्कृति का उत्सव है और अपने श्रम के माध्यम से जमीन तैयार करने का अद्भुत उत्साह भी इससे झलकता है जो नृत्य रूप में और भी आकर्षक हो जाता है।
राज्योत्सव 2022 नवीन जिले के प्रथम राज्योत्सव का हुआ रंगारंग आयोजन सैला, करमा, सुआ नृत्यों के साथ अतिथियों का हुआ स्वागत
सांस्कृतिक रंगों से सजी संध्या, मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां,देर शाम तक लोगों की रही भीड़

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
राज्योत्सव 2022 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों और थीम आधारित स्कूली बच्चों, ख्यातिप्राप्त कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से गुलजार रही राज्योत्सव की शाम
’जिला प्रशासन द्वारा राम वनगमन पथ, रीपा, जेजेएम, नरवा मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं पर बने लाइव मॉडल ने खींचा लोगों का ध्यान’
ग्लाइफोसेट नींदानाशक कृषि उपयोग हेतु प्रतिबंधित
राज्योत्सव 2022: कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा, 01 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में जीवंत विभागीय प्रदर्शनियों सहित लोकसंस्कृति से जुड़े कार्यक्रम
अंलकार सूफी बैंड, शिव तांडव, राधाकृष्ण मयूर नृत्य, कटपुतली नृत्य आदि की होगी प्रस्तुति’



कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र चैनपुर, बरबसपुर और नागपुर पहुंचकर धान खरीदी की तैयारी का लिया जायजा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 31 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र चैनपुर, बरबसपुर और नागपुर में पहुंचकर 1 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री ध्रुव ने मौके पर उपस्थित खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से धान खरीदी के तैयारियों के सबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए शुद्व पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ नमी मापक यंत्र, काटा-बाट, इंटरनेट सुविधा आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र का अवलोकन भी किया।

राज्य एवं जिला स्तर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु 02 नवम्बर को टेबल टॉप एवं 04 नवम्बर को होगी मॉक एक्सरसाइज, कलेक्टर श्री लंगेह ने तैयारी हेतु संबंधित विभागों की ली बैठक
कोरिया 31 अक्टूबर 2022/ राज्य एवं जिला स्तर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु 02 नवम्बर को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 04 नवम्बर 2022 को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक ली।
देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का हुआ आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की ली गई शपथ
.jpeg)
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 31 अक्टूबर 2022/ देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता दिवस पर आज जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के भगत सिंह चौक से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ में स्कूली बच्चों सहित जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों, तथा आम जनों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
.jpeg)
.jpeg)
राज्योत्सव 2022ः नवीन जिले का पहला राज्योत्सव, 01 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में होंगी लोक नृत्य और सूफी गायन समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुति
"कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव ने सफल आयोजन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी, जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों को हार्दिक आमंत्रण
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से जिला चिकित्सालय में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का किया उद्घाटन
केन्द्र में निःशुल्क जांच, उपचार, दवाई एवं परामर्श की सुविधा होगी उपलब्ध, सिकलसेल मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत


1 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में 21 खरीदी केन्द्र, 12 समितियां, 15 हजार से अधिक किसान बेचेंगे धान
अवैध परिवहन रोकने बनाए गए 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट, जांच दल गठित कर अवैध धान का आवक रोकने कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा बेहतर आयोजन के दिए दिशा-निर्देश
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 30 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचालक सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल होंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने सभी विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
.jpeg)
1 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में 20 खरीदी केन्द्रों में 20 हजार से अधिक किसान बेचेंगे धान
अवैध परिवहन रोकने बनाए गए 03 चेक पोस्ट, जांच दल गठित कर अवैध धान का आवक रोकने कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश’
.jpeg)












