CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 90

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 04 नवम्बर 2022/एकिकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड भरतपुर बाल विकास परियोजना छत्तीसगढ अन्तर्गत संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रो में से कार्यकर्ता के 21 पद एवं सहायिका के 24 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा तैयार अनन्तिम योग्यता सूची परियोजना कार्यालय भरतपुर एवं जनपद पंचायत कार्यालय भरतपुर में सूची चस्पा किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सूची क्रम में यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति हो तो दिनांक 03 नवम्बर से 12 नवम्बर 2022 तक कार्यालयीन समय 10ः30 बजे से 5ः30 बजे तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय भरतपुर में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

continue reading
प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 95

 कोरिया 04 नवम्बर 2022/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 के लिए पोर्टल -http://scholarships.gov.in में आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना है। मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति योजना हेतु योजना समाप्ति की तिथि 15 नवम्बर तथा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित है। वहीं पोस्ट मैट्रिक एवं व्यवसायिक, तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप सीएस हेतु योजना समाप्ति की तिथि 30 नवम्बर तथा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में संस्थाओं के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है। प्रत्येक संस्था अपने लॉगिन के माध्यम से संस्था को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी से आधार नंबर की प्रविष्टि की जानी है। उक्त प्रविष्टि को जिलाधिकारी द्वारा वेरिफाई किया जाना है, जिसके पश्चात ही विद्यार्थियों की स्क्रुटनी की जा सकेगी, नोडल अधिकारी द्वारा प्रविष्टि किये गये आधार नम्बर से लिंक मोबाईल नंबर पर ही संस्था को विभिन्न प्रक्रियाओं हेतु ओटीपी प्राप्त होगा।
continue reading
चिकित्सकीय प्रमाणीकरण अंतर्गत चिकित्सको एवं कोडकर्ताओं हेतु प्रशिक्षण 15 नवम्बर को

चिकित्सकीय प्रमाणीकरण अंतर्गत चिकित्सको एवं कोडकर्ताओं हेतु प्रशिक्षण 15 नवम्बर को

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 66

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 04 नवम्बर 2022/कलेक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) ने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी संचनालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार मृत्यु के कारणांे का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण (एमसीसीडी) अंतर्गत चिकित्सको एवं कोडकर्ताओं का प्रशिक्षण दिनांक 15 नवम्बर 2022 को दोपहर 01ः00 बजे जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभा कक्ष में आयोंजित किया गया है। उन्होंने निर्धारित तिथि एवं समय पर चिकित्सको एवं कोडकर्ताओं का प्रशिक्षण में उपस्थित होने कहा है।

continue reading
कलेक्टर ने दी 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

कलेक्टर ने दी 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 57

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 04 नवम्बर 2022/कलेक्टर ने जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो के अनुशंसा पर पर ग्राम पंचायत पूंजी छिरहाटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत मेहदौली ग्राम बडकुडपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्हांेने इस कार्य हेतु जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेन्सी नियुक्त किया है।

continue reading
सोनहत में कलेक्टर श्री लंगेह ने सड़कों के संधारण कार्य का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनहत में कलेक्टर श्री लंगेह ने सड़कों के संधारण कार्य का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 71

 कलेक्टर ने ग्रामीणों से की बात, ग्रामीणों ने सड़क बनने की जताई खुशी, कहा - आने जाने में बेहद सहूलियत होगी, धान खरीदी पर भी की चर्चा’

’कलेक्टर ने संधारण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश’

 
कोरिया 04 नवम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशनुसार कोरिया जिले में आवश्यकतानुसार सड़कों के संधारण का काम तेजी से किया जा रहा है। लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया कराने की मंशा से सड़कों का उन्नयन किया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज लोक निर्माण विभाग द्वारा सोनहत के रामगढ़ क्षेत्र में सड़क केंदई-चोटिया-बरदर-खड़गवां -बैकुण्ठपुर-सोनहत-रामगढ़ मार्ग के 19 किलोमीटर उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के संधारण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूर्ण हों अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को सहज और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त सड़क में डामरीकरण का कार्य चल रहा है, 13 किमी सड़क में संधारण कार्य पूरा हो चुका है। शेष भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
 
इसके बाद कलेक्टर श्री लंगेह ने संधारण कार्य का सघन निरीक्षण करते हुए आगे कर्री ग्राम में विक्रमपुर-कर्री-पोड़ी में पुल-पुलिया सहित 7 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में सभी सम्बन्धित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्माण पूर्ण करें।

’कलेक्टर ने ग्रामीणों से की बात, ग्रामीणों ने सड़क बनने की जताई खुशी, कहा - आने जाने में बेहद सहूलियत होगी, धान खरीदी पर भी की चर्चा, ग्रामीणों ने कहा - वर्षा के कारण फसल पकने में हुई देरी, अब कटाई शुरू’
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से बात कर सड़क निर्माण कार्य पर फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बताया कि यहां सड़क की बेहद आवश्यकता थी। अब सड़क बनने से आने-जाने में बेहद सहूलियत होगी। कलेक्टर ने शीघ्र ही काम पूरा होने की बात की जिसपर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के प्रति आभार भी जताया।
कलेक्टर ने धान विक्रय पर भी ग्रामीणों से चर्चा की जइ ग्रामीणों ने कहा कि वर्षा के कारण फसल पकने में देरी हुई, अब कटाई शुरू कर दी है। नमी भी है। नमी प्रतिशत का ध्यान रखते हुए धान बेचेंगे।
continue reading
बाढ़ या भूकंप जैसी आपदा में लोगों के रेस्क्यू की प्रक्रिया का जिला स्तर पर हुआ सफल मॉक ड्रिल

बाढ़ या भूकंप जैसी आपदा में लोगों के रेस्क्यू की प्रक्रिया का जिला स्तर पर हुआ सफल मॉक ड्रिल

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 105

 आपदा के दौरान घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविर तक लाने, मेडिकल सुविधाएं और भोजन पानी की व्यवस्था इस एक्सरसाइज में रही शामिल’

’कलेक्टर एसपी स्वयं पहुंचे मॉक ड्रिल के निरीक्षण पर, आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की टीम ने की संयुक्त मॉक ड्रिल, एसईसीएल की भी रही सक्रिय भागीदारी’

कोरिया 04 नवम्बर 2022/आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा आज बाढ़ या भूकंप जैसी आपदा के दौरान लोगों के रेस्क्यू की प्रक्रिया का जिला स्तर पर सफल मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इस एक्सरसाइज में घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविर तक लाने, मेडिकल सुविधाएं और भोजन पानी की व्यवस्था शामिल रही। इसमें लोगों को आपदा के समय बचने और सावधानी बरतने के तरीके भी बताए गए।
 
लगभग 2 घंटे चली इस मॉक ड्रिल में सबसे पहले झुमका मैदान में भूकंप की स्थिति में भगदड़ को रोकने और लोगों को शांत रहने का अभ्यास किया गया। यहां नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार समीर शर्मा रहे। आपदा नियंत्रण कक्ष में आपदा की जानकारी के साथ सहायता भेजने सूचित किया गया। जिला कार्यालय नगर सेनानी में स्टेजिंग एरिया बनाया गया था जहां से घटनास्थल को खाली कराने के लिए रेस्क्यू टीम को भेजा गया। स्टेजिंग एरिया में ही सभी रिस्पांडर एकत्रित होते हैं और निर्देश मिलते से सहयोग के लिए रवाना किए जाते हैं। यहां नोडल तहसीलदार बैकुंठपुर श्री मनहरण सिंह राठिया को बनाया गया था। इसके बाद लोगों को राहत शिविर लाया गया जहां मेडिकल सुविधाएं और उनके ठहरने, भोजन पानी की व्यवस्था की गई थी। राहत शिविर में नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अमित सिन्हा और मेडिकल एड हेतु डॉ प्रिंस जयसवाल नोडल रहे।
 
दूसरे चरण में बाढ़ के कारण घरों की छतों पर और नदी या तालाब में फंसे लोगों के बचाव की एक्सरसाइज की गई। यहां बाढ़ बचाव केंद्र में नोडल नायब तहसीलदार श्री मनोज पैंकरा, सर्च एंड रेस्क्यू में नोडल नायब तहसीलदार श्री भीष्म पटेल को बनाया गया। इस पूरी मॉक ड्रिल में कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों और जवानों ने बेहद फुर्ती और सजगता से काम किया। पूरी मॉक ड्रिल के इंसीडेंट कमांड ऑफिसर संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार रहे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और एसपी श्री त्रिलोक बंसल ने स्वयं झुमका बांध में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री शेखर बोर्नवरकर एवं जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2022 69

 कोरिया 02 नवम्बर 2022/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना महत्वपूर्ण योजना है, उन्होंने योजनांतर्गत चल रहे कार्यों के समीक्षा की।

बैठक में समिति के सदस्य सचिव कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी समिति को उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने सदस्यों के समक्ष अनुमोदन हेतु एजेण्डा प्रस्तुत किया। इस दौरान विस्तृत चर्चा के पश्चात जल जीवन मिशन योजनांतर्गत चल रहे कार्यों के सुचारू संपादन हेतु विभिन्न एजेंडा पर अनुमोदन किया गया।
बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत वार्षिक कार्ययोजना AAP 2022-23 सपोर्ट एक्टिविटी के तहत प्रचार-प्रसार संबंधित प्रशिक्षण आदि बिंदुओं पर अनुमोदन किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।
continue reading
डाक विभाग ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सेवा शुरू की, विशेष शिविर 05 नवम्बर को

डाक विभाग ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सेवा शुरू की, विशेष शिविर 05 नवम्बर को

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2022 51

 कोरिया 02 नवम्बर 2022/ कोरिया 02 नवम्बर 2022/इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से अब पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा भी मिलेगी, डिजिटल जीवन प्रमाण पेंशनभोगियों के लिए यह एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल सेवा है। केन्द्र या राज्य सरकार या किसी अन्य सरकारी संगठन से पेंशन लेने वाले सेवानिवृत कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि इस हेतु विशेष कैंप बैकुण्ठपुर के उप डाकघर में 05 नवम्बर को लगाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद, पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बैंकों, डाकघरों आदि जैसी अधिकृत पेंशन वितरण एजेंसियों को जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करना है, जिसके बाद उनकी पेंशन उनके खाते में जमा की जाती है। इस जीवन प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए, पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति को या तो व्यक्तिगत रूप से पेंशन वितरण एजेंसी के समक्ष उपस्थित होना होगा या सरकारी विभाग/कार्यालय द्वारा जारी किया गया जीवन प्रमाण पत्र होना चाहिए जहॉ उन्होंने पहले सेवा की है और इसे फिर अपने सम्बंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस को प्रदान करना होता है। इस सेवा के शुरू होने से पेंशनभोगियों को पेंशन वितरण एजेंसी के कार्यालय में आने की जरूरत नही होगी। पेंशनभोगी या तो निकटतम डाकघर में जाकर या आईपीपीबी द्वारा दी जाने वाली डोरस्टेप बैंकिग सेवा के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कर सकेंगे। यह सेवा सभी पेंशनभोगियों को प्रदान की जाएगी, भले ही उनका आईपीपीबी या किसी अन्य बैंक में खाता हो। संख्या अधिक होने पर उक्त सेवा कैम्प के माध्यम से भी प्रदान की जा सकती है। जिसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक बैकुण्ठपुर शाखा प्रबंधक से 8357810999 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
continue reading
श्रमेव जयते’’ मोबाईल एप के माध्यम से अब घर बैठे मिलेगी पंजीयन की सुविधा

श्रमेव जयते’’ मोबाईल एप के माध्यम से अब घर बैठे मिलेगी पंजीयन की सुविधा

02-Nov-2022 34

कोरिया 02 नवम्बर 2022/श्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के श्रमिकों की सुविधा के लिये छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा ’’श्रमेव जयते’’ मोबाईल ऐप का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से घर बैठे अपने माबाईल से ही योजना हेतु स्वयं पंजीयन कर निःशुल्क  आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल ऐप में क्यूआर कोड स्कैनर, पंजीयन कार्ड डाउनलोड करना एवं पलायन की जानकारी दिये जाने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
उन्होनें लोगों को श्रमेव जयते मोबाईल ऐप का उपयोग अधिक से अधिक करते हुए अपना समय बचाने एवं विभाग की सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि श्रमेव जयते मोबाइल ऐप गूूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध है एवं लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=Raipur.nic.cglabour से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

continue reading
झूम खेती की तैयारी का दृश्य दिखाया मणिपुर के कलाकारों ने खरिमखरा नृत्य से  डांस आफ लाइवलीहुड कहा जाता है

झूम खेती की तैयारी का दृश्य दिखाया मणिपुर के कलाकारों ने खरिमखरा नृत्य से डांस आफ लाइवलीहुड कहा जाता है

Sawankumar 02-Nov-2022 87

रायपुर। जनजातीय क्षेत्रों में झूम खेती होती थी। झाड़ियों को आग लगाकर साफ किया जाता था और खेती की जमीन तैयार होती थी। यह पूरी प्रक्रिया श्रमसाध्य थी लेकिन उत्सव का प्रतीक भी थी क्योंकि खेती ही लाइवलीहुड का अवसर प्रदान करती थी।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने मणिपुर के कलाकारों ने खरिमखरा नृत्य के माध्यम से झूम खेती की तैयारी को सजीव किया। इसे डांस आफ लाइवलीहुड भी कहा जाता है। नृत्य में दिखाया गया कि कैसे खेती के लिए उपयोगी जमीन चिन्हांकित होती थी, फिर इसे तैयार किया जाता था और बीज रोपा जाता था। इस पूरी प्रक्रिया को खरिमखरा नामक सुंदर नृत्य से मणिपुर के लोककलाकारों ने प्रस्तुत किया। यह खुखरई जिले के निवासी हैं। नृत्य की खास विशेषता है कि इसमें घुटने में पहने हुए आभूषणों से तालबद्ध धुन निकलती है। स्टेप्स जितने सटीक बैठते हैं आभूषण से निकलने वाली धुन भी उतनी ही सटीक होती है। खरिमखरा नृत्य कृषि संस्कृति का उत्सव है और अपने श्रम के माध्यम से जमीन तैयार करने का अद्भुत उत्साह भी इससे झलकता है जो नृत्य रूप में और भी आकर्षक हो जाता है।

continue reading
राज्योत्सव 2022 नवीन जिले के प्रथम राज्योत्सव का हुआ रंगारंग आयोजन सैला, करमा, सुआ नृत्यों के साथ अतिथियों का हुआ स्वागत

राज्योत्सव 2022 नवीन जिले के प्रथम राज्योत्सव का हुआ रंगारंग आयोजन सैला, करमा, सुआ नृत्यों के साथ अतिथियों का हुआ स्वागत

Ibtesam Deshmukh 02-Nov-2022 79

 सांस्कृतिक रंगों से सजी संध्या, मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां,देर शाम तक लोगों की रही भीड़

पारंपरिक खेलों में विभिन्न आयुवर्ग के लोगों ने लगाया जोर, कलेक्टर ने किया उत्साहवर्धन
आयोजन स्थल में विभागीय प्रदर्शनी हेतु लगाए गए स्टाल, लोगों को शासकीय योजनाओं के सम्बंध में दी गई जानकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को दी गयी सामग्री

 
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर 02 नवम्बर 2022/ 01 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मैदान में नवीन जिले के प्रथम राज्योत्सव का एक दिवसीय गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचालक सीजीएमएससी तथा मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल का स्वागत सैला, करमा तथा सुआ नृत्यों के साथ किया गया। श्री जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ छतीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलन कर किया, इसके बाद राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिले की जनता को नवीन जिले के रूप में दी गई सौगात के लिए धन्यवाद दिया। जनता को सम्बोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं आज जन-जन तक पहुंची हैं, गरीब परिवारों के बच्चों का अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का सपना पूरा हुआ है, आमजन के द्वार तक आज स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव तक अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
 
कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के विषय में छत्तीसगढ़िया भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नवीन जिले में राज्य शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे यही हमारा प्रयास है।
राज्योत्सव 2022 मुख्य समारोह में नगर निगम चिरमिरी के महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, एसपी श्री टीआर कोशिमा, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
सांस्कृतिक रंगों से सजी संध्या, मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गयीं। जिसमें शिव तांडव स्त्रोतम, गणेश स्तुति, कत्थक, भरतनाट्यम ने दर्शकों का मन मोहा। आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों ने भारत माता की जय देशभक्ति गीत की सुंदर प्रस्तुति के साथ पशु पक्षियों की आवाजें निकाल सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़िया कला जत्था दल के सुनील मानिकपुरी तथा सूफी गायक जिशान सिद्दकी की प्रस्तुतियों ने लोगों को आकर्षित किया।
पारंपरिक खेलों में विभिन्न आयुवर्ग के लोगों ने लगाया जोर, कलेक्टर ने किया उत्साहवर्धन
राज्योत्सव के मुख्य कार्यकम के पूर्व मैदान में लंगड़ी दौड़, गेड़ी दौड़, कबड्डी और रस्सा कस्सी जैसे विभिन्न पारम्परिक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन महिला तथा पुरूष दोनों वर्गों में किया गया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
 
आयोजन स्थल में विभागीय प्रदर्शनी हेतु लगाए गए स्टॉल, लोगों को योजनाओं के सम्बंध में दी गई जानकारी
शासन की कल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जायसवाल द्वारा विभागों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी व स्टॉल का उद्घाटन कर अवलोकन किया गया। इन स्टॉल में नागरिकों को शासकीय योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी गयी।
 
मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को बांटे हितग्राहीमूलक सामग्रियां
राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने विभागीय स्टॉलों से सम्बंधित विभागों के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। जिसमें 05 हितग्राहियों को पावर स्पेयर, 10 हितग्राहियों को सरसों मिनीकिट, मछली पालन विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को जाल तथा 01 हितग्राही को आइसबॉक्स का वितरण किया गया।
continue reading
राज्योत्सव 2022 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों और थीम आधारित स्कूली बच्चों, ख्यातिप्राप्त कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से गुलजार रही राज्योत्सव की शाम

राज्योत्सव 2022 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों और थीम आधारित स्कूली बच्चों, ख्यातिप्राप्त कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से गुलजार रही राज्योत्सव की शाम

Ibtesam Deshmukh 01-Nov-2022 79

 

 

’जिला प्रशासन द्वारा राम वनगमन पथ, रीपा, जेजेएम, नरवा मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं पर बने लाइव मॉडल ने खींचा लोगों का ध्यान’

’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना हो रही साकार, अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंची विकास की बयार - मुख्य अतिथि श्री कमरो’
’आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन कर रही बेहतर काम’

 
कोरिया 01 नवंबर 2022/ राज्योत्सव 2022 के जिला स्तरीय समारोह की संध्या लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों और स्कूली बच्चों व कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से गुलजार रही। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम में आदिवासी धुनों, शासकीय योजनाओं के जीवंत प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया। राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो ने उपस्थित लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों ने अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की बयार पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि शासन ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने पूरे विश्व में अभिनव पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यक्रम में जिला प्रशासन की टीम को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गोधन न्याय योजना, हाट बाजार क्लिनिक, मनरेगा और राजस्व मामलों में सकारात्मक प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। राज्योत्सव समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी एवं जनपद पंचायतों तथा नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी दी। सीईओ जिला पंचायत श्रीमति नम्रता जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
’शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं के लाइव मॉडल’
राज्योत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं पर बने लाइव मॉडल ने लोगों का ध्यान खींचा। राम वन गमन पर्यटन पथ, कार्यक्रम स्थल के मध्य में उद्यानिकी विभाग द्वारा ड्रिप इरिगेशन मॉडल, महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, देवगुडी एवं आदिवासी पोशाक आभूषण, सुपोषण वाटिका, जल जीवन मिशन सिस्टम जैसे मॉडल विभागों द्वारा प्रस्तुत किए गए जिनके जरिए लोगों ने योजनाओं की विस्तार से कार्यप्रणाली को समझा। मुख्य अतिथि श्री कमरो ने भी इन मॉडल का अवलोकन किया और जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयास की सराहना की।
 
करमा के ताल, छत्तीसगढ़ ला कईथे धान के कटोरा, कालबेलिया नृत्य स्कूली बच्चों के सुंदर नृत्य से भाव विभोर हुए लोग,
स्कूली बच्चों के नृत्य के साथ धान खरीदी तिहार की छटा राज्योत्सव में देखने को मिली। बच्चों के सुंदर नृत्य पर मुख्य अतिथि श्री कमरो सहित कलेक्टर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और मौजूद सभी दर्शक भाव विभोर हो उठे। राज्योत्सव में प्रसिद्ध राजस्थानी नृत्य कालबेलिया की प्रस्तुति भी देखने को मिली। इसके साथ ही श्आओ दोस्तो तुमको बताएश् गीत पर डांस कर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
’राज्योत्सव में मुख्य अतिथि श्री कमरो ने द्वारा हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण’
राज्योत्सव में मुख्य अतिथि श्री कमरो ने शंकर एवं जय मां गौरी महिला स्वयं सहायता समूह, कटकोना, भावना महिला स्वसहायता समूह सुंदरपुर, और राखी समूह को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया। इसी तरह कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मछली पालन, समाज कल्याण, राजस्व एवं महिला बाल विकास के हितग्राहियों को सहायता राशि तथा आवश्यक उपकरण प्रदाय किए गए।
continue reading
ग्लाइफोसेट नींदानाशक कृषि उपयोग हेतु प्रतिबंधित

ग्लाइफोसेट नींदानाशक कृषि उपयोग हेतु प्रतिबंधित

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2022 80

 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 31 अक्टूबर 2022/ उपसंचालक कृषि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने बताया कि ग्लाइफोसेट संपूर्ण खरपतवार नाशक होने के कारण किसानों द्वारा व्यापक तौर पर उपयोग किया जा रहा है। किन्तु ग्लाइफोसेट एवं उसके अन्य उत्पादों का भूमि, मनुष्यों एवं पशुओं के स्वास्थ्य में दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है एवं इसको देखते हुए कई देशों में प्रतिबंध लगाया गया है। भारत सरकार के द्वारा भी राजपत्र के माध्यम से दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को अधिसूचना जारी कर मनुष्य एवं पशुओं के स्वास्थ्य में दुष्परिणाम देखते हुए ग्लाफोसेट के उपयोग को कृषि उपयोग हेतु प्रतिबंधित किया गया है। केरल सरकार से ग्लाइफोसेट और उसके उत्पाद के वितरण, बिक्री और उपयोग को रोक लगाने हेतु भारत सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया था। प्रस्तुत रिपोर्ट का विशेषज्ञ समिति द्वारा विचार-विमर्श पश्चात् उक्त प्रस्ताव से संतुष्ट होकर ग्लाइफोसेट को संपूर्ण भारत वर्ष में सामान्य उपयोग हेतु प्रतिबंधित किया गया है। जिसके अनुसार ग्लाइफोसेट एवं उसके व्युत्पाद का भण्डारण एवं वितरण कीटनाशक विर्क्रेताओं द्वारा नहीं किया जाएगा तथा पूर्व में बचत स्कंध (ग्लाइफोसेट) को संबंधित विनिर्माता कंपनी अथवा थोक विक्रेताओं को निश्चित समयावधि में वापस करना होगा। निश्चित समयावधि उपरांत उक्त नींदानाशक के भण्डारण एवं वितरण की स्थिति में कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत् संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही किया जावेगा।
अतः किसान भाईयों से प्रतिबंधित नींदानाशक ग्लाइफोसेट के दुष्परिणाम को देखते हुए इसका उपयोग कृषि कार्य हेतु नहीं करने की अपील की जाती है तथा फुटकर विक्रेताओं को ग्लाइफोसेट का विक्रय नहीं कर स्कंध को विनिर्माता/थोक विक्रेताओं को वापस करने की सलाह दी जाती है।
continue reading
राज्योत्सव 2022: कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा, 01 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में जीवंत विभागीय प्रदर्शनियों सहित लोकसंस्कृति से जुड़े कार्यक्रम

राज्योत्सव 2022: कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा, 01 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में जीवंत विभागीय प्रदर्शनियों सहित लोकसंस्कृति से जुड़े कार्यक्रम

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2022 79

 अंलकार सूफी बैंड, शिव तांडव, राधाकृष्ण मयूर नृत्य, कटपुतली नृत्य आदि की होगी प्रस्तुति’

’सविप्रा उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि’
’कलेक्टर श्री लंगेह ने सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जिलेवासियों को राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने हार्दिक आमंत्रण’
’अलग-अलग व्यंजनों से सजा फ़ूड कोर्ट, बच्चों के लिए टॉय सेंटर, आकर्षणों से भरा होगा रामानुज मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में जिला स्तरीय आयोजन’

 
कोरिया 31 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एक नवंबर को कोरिया जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम बैकुंठपुर शहर स्थित मिनी स्टेडियम शास.आ.रामा.उच्च.मा.वि. बैकुंठपुर में आयोजित किया जाएगा जहां शासकीय विभागों की जीवंत प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत श्री गुलाब कमरो होंगे।
 
’जिले में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -’
विद्यालयीन/महाविद्यालयीन छात्र- छात्राओं के साथ फोक फ्यूज़न बैंड छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक घनश्याम महानंद व समूह द्वारा प्रस्तुति, अंलकार सूफी बैंड की प्रस्तुति, पारम्परिक नृत्य समूह द्वारा शिव तांडव, राधा कृष्ण, मयूर नृत्य, कटपुतली नृत्य व नटराज डांस ग्रुप समूह एंकर हर्षाली द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
 
जिला स्तरीय कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज स्वयं राज्योत्सव स्थल पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिलेवासियों को राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने हार्दिक आमंत्रित किया है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन भी उपस्थित रही।
continue reading
कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र चैनपुर, बरबसपुर और नागपुर पहुंचकर धान खरीदी की तैयारी का लिया जायजा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र चैनपुर, बरबसपुर और नागपुर पहुंचकर धान खरीदी की तैयारी का लिया जायजा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2022 70

 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 31 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र चैनपुर, बरबसपुर और नागपुर में पहुंचकर 1 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री ध्रुव ने मौके पर उपस्थित खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से धान खरीदी के तैयारियों के सबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए शुद्व पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ नमी मापक यंत्र, काटा-बाट, इंटरनेट सुविधा आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र का अवलोकन भी किया।

 
 
धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर श्री ध्रुव ने समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर उन्हें बेहतर एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सम्पन्न कराने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
continue reading
राज्य एवं जिला स्तर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु 02 नवम्बर को टेबल टॉप एवं 04 नवम्बर को होगी मॉक एक्सरसाइज, कलेक्टर श्री लंगेह ने तैयारी हेतु संबंधित विभागों की ली बैठक

राज्य एवं जिला स्तर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु 02 नवम्बर को टेबल टॉप एवं 04 नवम्बर को होगी मॉक एक्सरसाइज, कलेक्टर श्री लंगेह ने तैयारी हेतु संबंधित विभागों की ली बैठक

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2022 59

 कोरिया 31 अक्टूबर 2022/ राज्य एवं जिला स्तर पर बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु 02 नवम्बर को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 04 नवम्बर 2022 को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि आपदाओं पर किसी का बस नहीं है, इसके लिए पूर्व तैयारियां आवश्यक है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट को गाइडलाइन तैयार कर लोगों को आपदाओं के प्रति जागरुक करने हेतु प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए सभी मॉक ड्रिल को गम्भीरता से लें।
 
4 नवम्बर को होगा मॉक एक्सरसाइज, 5 अलग-अलग परिस्थितियों की तैयारी के होंगे अभ्यास
पहली परिस्थिति में प्रोफाइलैक्टिक इवेक्युएशन का अभ्यास होगा जिसमें बाढ़ग्रस्त गांव, मेले की भगदड़ भूकंप की सूचना जैसा ट्रिगर मिलने पर न्यूनतम 100 लोगों को उस स्थान से हटाने की प्रैक्टिस की जाएगी. दूसरा अभ्यास सर्च एण्ड रेस्क्यू का होगा।बाढ़ जैसी स्थिति में लोगों को वहां से निकालने का प्रयास किया जाएगा। तीसरी साइट स्टेजिंग एरिया में आपदा की स्थिति में बाहर से मदद के लिए आए रिस्पांडर को एकत्र करने, गाड़ियों की पार्किंग, लोगों की गैदरिंग, सैनिटेशन, हाइजीन, पेयजल, वे इन और वे आउट, आदि की व्यवस्था बताई जाएगी। चौथी साइट रिलीफ कैंप जिसमें लोगों को कुछ देर ठहराने आदि की व्यवस्था का अभ्यास होगा। पांचवी साइट में डिजास्टर की कल्पना के साथ इसमें फंसे लोगो को निकाला जाएगा। हर साइट के लिए नोडल अधिकारी का चयनित होंगे, जो उस साइट पर होने वाली प्रक्रियाओं को कोऑडिनेट करेंगे। जिले के इओसी केन्द्र से इन नोडल अधिकारियों से समन्वय करने के लिए एक नोडल अधिकारी वहां भी होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा बाढ़ से निपटने हेतु राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण के विषय में ब्रिगेडियर (रिटायर) श्री बिरेन्दर सिंह ठाकर, सलाहकार की अध्यक्षता में विडियो कान्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें मॉक एक्सरसाइज के निर्देश दिए गए।
continue reading
देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का हुआ आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की ली गई शपथ

देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का हुआ आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की ली गई शपथ

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2022 79

 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 31 अक्टूबर 2022/ देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता दिवस पर आज जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के भगत सिंह चौक से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ में स्कूली बच्चों सहित जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों, तथा आम जनों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र श्री गुलाब कमरो तथा संचालक, सीजीएमएससी एवं विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ.विनय जायसवाल ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इसके साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी एकता की शपथ का वाचन किया गया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली गई। उन्होंने शपथ ली कि देश की एकता का यह संदेश देशवासियों के बीच फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे। अपने देश की एकता की भावना से शपथ ली गयी जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प किया गया।ीी
 
 
 
 
 
continue reading
राज्योत्सव 2022ः नवीन जिले का पहला राज्योत्सव, 01 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में होंगी लोक नृत्य और सूफी गायन समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुति

राज्योत्सव 2022ः नवीन जिले का पहला राज्योत्सव, 01 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में होंगी लोक नृत्य और सूफी गायन समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुति

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2022 51

 "कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव ने सफल आयोजन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी, जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों को हार्दिक आमंत्रण

इस जिला स्तरीय आयोजन में लगेंगे स्थानीय व्यंजनों के फूड स्टॉल और छत्तीसगढ़िया ओलिम्पिक की भी दिखेगी झलक"

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 31 अक्टूबर 2022/ एक नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर, नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजयोत्सव का आयोजन मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद स्कूल के मैदान में किया जाएगा। कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और उनसे व्यवस्था के संदर्भ में फीडबैक भी लिया।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने एक नवंबर को आयोजित राज्योत्सव को होने वाले कार्यक्रम में होने वाले व्यवस्था को लेकर खास निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त रोशनी और बिजली की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्होंने आकस्मिक घटनाओं के लिए पहले से तैयारी रखने को कहा है।          

कार्यक्रम में दिखेगी छत्तीसगढ़िया ओलिम्पिक की झलक, विभिन्न कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
राज्योत्सव कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से होगी जिनमें लंगड़ी दौड़, गेड़ी दौड़, कबड्डी और रस्सा कस्सी जैसे खेल शामिल होंगे। सांस्कृतिक दलों द्वारा कर्मा, शैला और सुआ नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही सरगुजिहा नृत्य और छत्तीसगढ़ लोक कला नृत्य की प्रस्तुति होगी। शाम को होने वाले रंगा-रंग कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त कलाकार श्री सुनील मानीकपुरी(छत्तीसगढ़ कला जत्था दल, चिरमिरी) की प्रस्तुति और ज़ीशान सिद्दीकी की सूफी गायन की भी प्रस्तुति होगी।
continue reading
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से जिला चिकित्सालय में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से जिला चिकित्सालय में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का किया उद्घाटन

Ibtesam Deshmukh 30-Oct-2022 85

 केन्द्र में निःशुल्क जांच, उपचार, दवाई एवं परामर्श की सुविधा होगी उपलब्ध, सिकलसेल मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर रहे उपस्थित 

 
कोरिया 30 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्थापित नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित जिला चिकित्सालय में भी पैथोलॉजी विभाग में सिकल सेल प्रबन्धन केंद्र का उदघाटन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिकलसेल की समस्या का प्रभावी रूप से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जा रही है। यह केंद्र प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेज अस्पतालों एवं सभी जिला चिकित्सालयों में संचालित किए जाएंगे। इन केन्द्रों में सिकलसेल की जांच एवं उपचार के साथ अस्पताल की प्रयोगशाला के माध्यम से साल्युबिटी टेस्ट द्वारा स्क्रीनिंग एवं इलेक्ट्रोफोरेसिस तथा नवीन विधि पॉइंट ऑफ केयर टेस्ट द्वारा पुष्टि हेतु जांच उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सिकलसेल जांच की नवीन विधि पॉइंट ऑफ केयर (POC) टेस्ट काफी आसान है। मितानिनें भी इस विधि से जांच कर सकती है। इस पद्धति से अभियान चलाकर सिकलसेल मरीजों की पहचान की जा सकती है।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि सिकलसेल के मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसका जल्द ही शिलान्यास होगा। उन्होंने कहा कि सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों में निःशुल्क जांच, उपचार और परामर्श सुविधा से पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष श्री वेदान्ती तिवारी, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
1 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में 21 खरीदी केन्द्र, 12 समितियां, 15 हजार से अधिक किसान बेचेंगे धान

1 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में 21 खरीदी केन्द्र, 12 समितियां, 15 हजार से अधिक किसान बेचेंगे धान

Ibtesam Deshmukh 30-Oct-2022 63

 अवैध परिवहन रोकने बनाए गए 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट, जांच दल गठित कर अवैध धान का आवक रोकने कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

हर खरीदी केंद्र में नोडल नियुक्त, ऑनलाइन ले सकेंगे किसान टोकन


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 30 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने धान खरीदी से सम्बंधित अधिकारियों को धान खरीदी के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं तथा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, बारदाने, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों इत्यादि व्यवस्थाओं को दुरस्त करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपार्जन अवधि के दौरान धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान की आवक को रोकने एवं कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखने हेतु आदेश जारी कर जांच दल गठित किया है, साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 10 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री ध्रुव द्वारा स्वयं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू संचालन हेतु सभी अधिकारी निरंतर खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें, किसानों को किसी तरह की समस्या ना हो।
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 1 नवम्बर से शुरू होने वाली है। जिले में 21 उपार्जन केन्द्रों में 12 समितियों के माध्यम से खरीदी की जाएगी। इस वर्ष कुल 15,340 किसानों ने पंजीयन करवाया, जिनका कुल रकबा 18574.4770 हेक्टर है। धान खरीदी का लक्ष्य 62,810 मीट्रिक टन रखा गया है। इसके लिए जिले में सभी तैयारियां नियुक्त नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा चेक लिस्ट अनुसार की गईं हैं।

एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’ के जरिए पंजीकृत किसान धान विक्रय हेतु घर बैठे ऑनलाइन टोकन कर सकेंगे प्राप्त
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए को धान बेचने के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड एप ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ विकसित किया गया है। ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस एप के जरिए किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीन जानकारियां प्राप्त होंगी। साथ ही एप के उपयोग से पंजीकृत किसानों द्वारा संबंधित समिति अथवा उपार्जन केन्द्रों में आगामी सात दिनों तक टोकन प्राप्त किया जा सकता है। एप के जरिए संबंधित समिति अथवा उपार्जन केन्द्र में हर दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। उक्त सीमा में भी सीमांत, लघु और दीर्घ किसानों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन हेतु समान अवसर उपलब्ध होगा। संबंधित समिति/उपार्जन केन्द्र में शेष 70 प्रतिशत खरीदी क्षमता की मात्रा ऑफलाइन टोकन हेतु उपलब्ध रहेगी, ताकि ऐसे किसान जो एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने में असुविधा महसूस करते हैं, उन्हें पूर्व की भांति समिति मॉड्यूल से टोकन प्राप्त हो सके। गौरतलब है कि एप के जरिए टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों में समिति मॉड्यूल से टोकन जारी करने की व्यवस्था करने की प्रक्रिया के अलावा अतिरिक्त रूप से की जा रही है। इस तरह किसानों को ऑनलाइन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त हो सकेगा। उक्त एप के उपयोग से समिति/उपार्जन केन्द्रों में टोकन प्राप्त करने हेतु किसानों की भीड़ में कमी आएगी। किसानों को घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन मिल सकेगा। उन्हें समिति/उपार्जन केन्द्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
continue reading
dpboss