CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

कलेक्टर पहुंचे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र बहरासी...विभिन्न विकास कार्यों, गौठान नरवा विकास, स्वास्थ्य केंद्र, आँगनबाड़ी केंद्र, धान उपार्जन केंद्र, स्वामी आत्मानंद स्कूल और छात्रावास का औचक निरीक्षण

कलेक्टर पहुंचे दूरस्थ वनांचल क्षेत्र बहरासी...विभिन्न विकास कार्यों, गौठान नरवा विकास, स्वास्थ्य केंद्र, आँगनबाड़ी केंद्र, धान उपार्जन केंद्र, स्वामी आत्मानंद स्कूल और छात्रावास का औचक निरीक्षण

Ibtesam Deshmukh 16-Oct-2022 45

 

 

कलेक्टर श्री पी.एस.ध्रुव ने बीते दिनों दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों, गौठान नरवा विकास, स्वास्थ्य केंद्र, आँगनबाड़ी केंद्र, धान उपार्जन केंद्र, स्वामी आत्मानंद स्कूल और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केंद्र बहरासी में धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारी नहीं किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारी को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरासी में डॉक्टर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टर्स को 24X7 मरीजों के लिए उपलब्ध रहने, निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र के संचालन, मरीजों को दवाईयां उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान श्री ध्रुव ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मौजूद मरीज एवं उनके परिजनों से बात कर उन्हें दी जाने वाली चिकत्सकीय सुविधा एवं दवाई वितरण की जानकारी ली। 
 
कलेक्टर ने बहरासी में आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान सुविधाओं का अवलोकन कर मिली खामियों को तुरंत व्यवस्थित करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, कुपोषित बच्चों को अंडा नियमित रूप से वितरित करने, गर्भवती माताओं को गर्म भोजन देने का निर्देश दिया। 
*बहरासी गौठान में रीपा के तहत शुरू होंगी लघु औद्योगिक गतिविधियां*
ग्राम बहरासी में गौठान के निरीक्षण में कलेक्टर ने यहां सब्जी उत्पदान बढ़ाने, ग्रामीणों को रोजगार मूलक गतिविधि से जोड़ने तथा प्रतिदिन गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश बिहान के अधिकारी तथा सी.ई.ओ. जनपद को दिए। उल्लेखनीय है कि बहरासी गौठान छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा अंतर्गत चयनित हुआ है। इस गौठान में एल.ई.डी. बल्ब बनाने, सरसों का तेल निकालने, मशरूम उत्पादन की इकाई संचालित है। 
इसके बाद कलेक्टर ने हायर सेकेंड्री स्कूल बहरासी में प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर कर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली और शिक्षकों को बच्चों के पाठ्यक्रम के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा की जानकारी देने तथा खेल गतिविधियों में जोड़ने हेतु निर्देशित किया। श्री ध्रुव द्वारा ग्राम काशीटोला में कोदो-कुटकी, रागी फसलों का निरीक्षण किया गया। इस ग्राम के 23 किसानों द्वारा 42 एकड़ पर कोदो-कुटकी, रागी फसलों की फसलों की खेती की गई है। जनपद पंचायत भरतपुर क्षेत्र अंतर्गत कुल 748 हेक्टेयर पर मिलेट्स (कोदो-कुटकी, रागी) की खेती इस वर्ष की गई है। श्री ध्रुव द्वारा मिलेट्स फसलों के रकबा को बढाने, किसानों को धान की जगह छोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती करने हेतु प्रेरित करने, आवश्यक तकनीकी सुविधा तथा उन्नत बीज उपलब्ध कराने, उक्त फसलों के प्रोसेसिंग यूनिट/प्लांट लगाने हेतु कार्य योजना प्रस्तुत करने के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देशित किया गया।
*कुंवारपुर में भी उप तहसील, स्कूल और धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण।

 
कलेक्टर ने कुंवारपुर में उप तहसील, हायर सेकेंड्री स्कूल, धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान धान उपार्जन केंद्र प्रभारी के अनुपस्थित मिलने कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उपार्जन केंद्र में धान खरीदने की प्रारंभिक तैयारी नहीं किये जाने पर कठोर एवं ठोस कार्यवाही किये जाने हेतु एआरसीएस को निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान समस्त खण्ड स्तरीय अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
continue reading
तहसील कार्यालय पोंड़ी (बचरा) का शुभारंभ....बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर लोगों ने बेहद खुशी और उत्साह से किया धन्यवाद...

तहसील कार्यालय पोंड़ी (बचरा) का शुभारंभ....बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर लोगों ने बेहद खुशी और उत्साह से किया धन्यवाद...

Ibtesam Deshmukh 14-Oct-2022 190
*’ नवीन प्रशासनिक इकाई के गठन से लोगों तक जनसुविधाओं की पहुंच होगी आसान, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा साकार’*
 
*’गृह, लोकनिर्माण एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित’*
 
*’संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने फीता काटकर किया औपचारिक उद्घाटन’*
 
*’तहसील क्षेत्र में 33 ग्राम पंचायतें, 15 पटवारी हल्का शामिल’*
 
 
 
 
कोरिया 14 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण से प्रदेश में जनसुविधाओं की लोगों तक पहुंच आसान हो रही है। इसी कड़ी में आज नवीन तहसील पोंड़ी (बचरा) का शुभारंभ सम्पन्न हुआ। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पर नवीन तहसील के शुरू होने से इस क्षेत्र के अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतों के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से जुड़े गृह, लोकनिर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्र की जनता को नवीन तहसील के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आज नवीन तहसील निर्माण से लोगों को समय पर राजस्व सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। प्रशासनिक कामकाज में कसावट आएगी।
तहसील कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के द्वारा तहसील कार्यालय में फीता काटकर किया गया। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का मुआयना कर सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा आम जनता के सर्वांगीण विकास और सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करना है। नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने से लोगों के समय, श्रम और धन की बचत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी ने भी जनता को नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को नवीन तहसील की जानकारी दी। तहसील पोड़ी (बचरा) बनने से 33 ग्राम पंचायतों के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण की सुविधा मिलेगी, नवीन तहसील में एक राजस्व निरीक्षक मण्डल तथा 15 पटवारी हल्का होंगे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर राजस्व मामलों के निराकरण के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया। इस मौके पर एसपी श्री त्रिलोक बंसल भी मौजूद रहे।
 
 
*’राजस्व मामलों के निराकरण के लिए नहीं जाना होगा दूर, नवीन तहसील के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद’*
ग्राम बैमा के विजय कुमार जायसवाल ने नवीन तहसील के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। ग्रामीण दिलभरन ने बताया कि जिन राजस्व कार्यों के लिए पहले दूर जाना पड़ता था, वे अब यहीं हो जाएंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से मैं शासन तथा प्रशासन को धन्यवाद देता हूं। शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 
continue reading
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप व मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल के प्रयास से नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए  500 लाख की अनुशंसा

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप व मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल के प्रयास से नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 500 लाख की अनुशंसा

Ibtesam Deshmukh 07-Oct-2022 88

 मनेंद्रगढ़


छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी के घोषणा अनुरूप व मनेंद्रगढ़ विधायक माननीय डॉ विनय जयसवाल जी के प्रयास से नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों हेतु रुपए 500.00 लाख की अनुशंसा की गई है।

1- नगरपालिका मनेंद्रगढ़ को 31 विकास कार्यों हेतु 327.71 लाख ।

2- पुराने इंटरवल हेतु 250 hp वर्टिकल

टरबाइन मोटर पंप हेतु 60.00 लाख।

3. जल प्रदाय ग्रह हेतु 40 hp वर्टिकल टरबाइन मोटर हेतु 40 लाख।

4- पुराने इंटरवेल हेतु 500 केवीए पावर जनरेटर मशीन हेतु 65.80 लाख।

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में उक्त विकास कार्यों की राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी, नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री शिव डहरिया जी, मनेंद्रगढ़ विधायक माननीय डॉ विनय जयसवाल जी सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल का आभार जताया।
continue reading
दुर्ग में साधुओं के बेरहमी से पिटाई पर भाजपा ने कहा,छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं भाजपा,छत्तीसगढ़ में ऐसा अराजकता का माहोल कभी नही देखा: अरुण साव

दुर्ग में साधुओं के बेरहमी से पिटाई पर भाजपा ने कहा,छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं भाजपा,छत्तीसगढ़ में ऐसा अराजकता का माहोल कभी नही देखा: अरुण साव

Sawankumar 06-Oct-2022 101
दुर्ग/छत्तीसगढ़



मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में साधुओं की हुई बेरहमी से पिटाई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस से सवाल किया है प्रदेश में  अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो सरकार समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाई ?
श्री साव ने सवाल किया कि ऐसा क्या हो गया है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे उनकी मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ में हो गई और पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही?

श्री साव ने सवाल किया कि मंदिरों के पुजारी, मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिक्षुक, साधु संत, पूजा पाठ करने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार उदासीन क्यों है?श्री साव चिंता जताई की कही ऐसा न  हो कि अफवाह के  चलते किसी निर्दोष व्यक्ति की जान चली जाए?

श्री साव ने कहा कि प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहोल है हर दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन, सरकार इस पर मौन रहती है ऐसे में जनता की सुरक्षा करने का जिम्मा आखिर कौन संभाल रहा है?

श्री साव ने कहा की दुर्ग जिले से ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते है आखिर इतने दिग्गज नेताओं के रहते कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा क्यों है? यह घटना हुए 24 घंटे बीत रहे है ऐसे में अब तक सरकार क्यों सोती रही ?

श्री साव ने कहा की एसपी ने खुद पुष्टि कर दी है की बच्चा चोरी का कोई मामला नही है तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?
continue reading
सहायिका को परियोजना अधिकारी,कार्यकर्ता,सुपरवाइजर,के द्वारा किया जा रहा परेशान सहायिका द्वारा लगाई गई कलेक्टर से मदद की गुहार

सहायिका को परियोजना अधिकारी,कार्यकर्ता,सुपरवाइजर,के द्वारा किया जा रहा परेशान सहायिका द्वारा लगाई गई कलेक्टर से मदद की गुहार

Sawankumar 03-Oct-2022 160

रायपुर /छत्तीसगढ़

आप को बता दे कि यह मामला वीर गांव क्षेत्र के आंगनबाड़ी का है ।जहा तीन महिलाओं को अपने कार्य से निल्ंबीत कर दिया गया है इन सहाइकाओ द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चो के मध्यान भोजन के संबंध मेंअपनी आवाज उठाई तो उन तीनो महिलाओं को काम  से निकाल दिया गया है।उन सभी महिलाओं का नाम - श्रीमती मौसमी सिंग राजपूत, श्रीमती सीता साहू,मीरा वर्मा है।

इनके द्वारा कहा गया कि सब आँगनबाड़ी में कमीशन और कालाबाजारी का खेल चल रहा है।जिसमे छोटे अधिकारीयो से लेकर बड़े अधिकारी जिनके नाम
(1) धिरेन्द्र साहू,
(2) मूनी कठोघारे,
(3) वंदना पाठक,
(4) निरन वर्मा,
(5) जीतेन्द्र,
(6) अभीलाषा तिवारी
(7) सीमा बोपचे है।
और कहा गया की कुछ नेता और मंत्री भी शामिल है।  महिलाओं ने अपने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि हमें कहा जाता है की  15 किलो चावल आप को 2 महीने चलाना है। जिसकी शिकायत महिलाओं
 
ने लिख कर परियोजनाअधिकारी,कलेक्टर, महापौर पार्षद,को भेजा है। और जांच की मांग की है।
 
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
continue reading
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ आयोजन। आदर्श पैरामेडिकल की टीम ने बुजुर्गों का किया सम्मान। बांटे फल, मिठाई और शाल। हुई स्वास्थ्य की जांच

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ आयोजन। आदर्श पैरामेडिकल की टीम ने बुजुर्गों का किया सम्मान। बांटे फल, मिठाई और शाल। हुई स्वास्थ्य की जांच

Sawankumar 01-Oct-2022 107

मनेन्द्रगढ़। 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है। इस दिन को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कोई इसे अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस कहते है तो कोई इसे अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक, विश्व प्रौढ़ दिवस’ के नाम से भी जानते है। इस खास अवसर पर वृद्धों के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उम्रदराज लोगों के साथ होने वाले भेदभाव, अपमानजनक व्यवहार को खत्म करना तथा उनके देखभाल के प्रति लोगों के बीच में जागरूकता बढ़ाना है।

       
आपको बता दें की संयुक्त राष्ट्र ने विश्व में वृद्धों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए 14 दिसम्बर, 1990 को यह निर्णय लिया था कि हर साल '1 अक्टूबर' को 'अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' के रूप में मनाया जाए। इस दिवस के माध्यम से बुजुर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
       इसके बाद 1 अक्टूबर, 1991 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। तभी से यह क्रम जारी है। आज दुनियाभर में वृद्धजनों के सम्मान और उनके देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जा रहा है। भारत में बच्चों को घरों में ही यह शिक्षा दी जाती है कि किसी भी हाल में बड़ों का सम्मान किया जाना चाहिए।
           इसी कड़ी में आदर्श कम्प्यूटर एकेडमी और आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट मनेन्द्रगढ़ द्वारा स्थानीय बस स्टैंड में संचालित वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवा की गई। संस्था के संचालक और बच्चों ने आश्रम पहुंचकर सबसे पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्हें फल, मिठाई और शाल का वितरण किया। सभी ने काफी समय तक उनके साथ बैठकर उनसे उनके स्वास्थ्य और निजी जीवन पर चर्चा की साथ ही भविष्य में हर संभव सहायता का वादा भी किया।
         सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी और उनकी टीम द्वारा भी एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले वृद्धाआश्रम में निवासरत सभी बुजुर्गों के बीपी शुगर और अन्य शारीरिक जांच की गई साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।
          विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़
सुलेमान खान ने वृद्धजनों को बताया अनमोल रत्न। उन्होंने कहा की हमे इनका ख्याल रखना चाहिए तथा नियमित रूप से इनका बीपी शुगर इत्यादि की जांच करानी चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेंद्रगढ़ द्वारा विकासखंड के समस्त वृद्धा आश्रमों में हेल्थ कैम्प लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसकी शुरुआत मनेन्द्रगढ़ से वृद्धजन दिवस को की गई है।
                इस अवसर पर संस्था के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, शिक्षिका मनीषा सिंह, सोहन यादव, स्वाति सोनी, आशिया, डॉ अतीक सोनी, फार्मासिस्ट संगीता, लैब टेक्नीशियन निकेश गुप्ता, संस्था के विद्यार्थी प्रीति, कविता, जया, दीपा, प्रिया, मोनिका, आरजू, माया, नीरज, देवेन्द्र, गणेश, मुकेश, सचिन, रोहन, अविनाश, अनुप, दीप्ती, विजेन्द्र, शिवभजन, ज्योति, गीता, अरुण के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
continue reading
राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

Sawankumar 29-Sep-2022 88

*राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू*


*मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली*

*सम्मान एवं पुरस्कारों की जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को देने के निर्देश*

रायपुर, 28 सितम्बर 2022/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से 22वें राज्योत्सव और इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने इसके गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागांे के अधिकारियों को निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित होगा। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे। 

मुख्य सचिव ने राज्योत्सव के आयोजन के संबंध में संस्कृति विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कारों के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के सभी विभागों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर, पॉम्प्लेट, हैण्ड बिल और ऑडियो-वीडियो तैयार कर इसका वितरण एवं प्रदर्शन करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्योत्सव एक ऐसा अवसर है, जिसके माध्यम से शासकीय विभाग अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं प्रगति को आम जनता तक सहजता से पहुंचा सकते हैं। 

मुख्य सचिव ने राज्योत्सव स्थल साईंस कॉलेज मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समारोह आयोजन समन्वय समिति का शीघ्र गठन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रण हेतु राज्य के जनप्रतिनिधि विभिन्न राज्यों में जायेंगे। 

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, अग्निशमन दल, शौचालय इत्यादि व्यवस्था करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 के आयोजन के संबंध में भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गये। राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 का आयोजन फरवरी 2023 में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. सहित आदिम जाति कल्याण विभाग, गृह, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, श्रम, उद्योग, ग्रामोद्योग, पंचायत ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।
continue reading
आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज..   आरक्षण यथावत रखने की मांग को लेकर छात्रों ने किया CM हॉउस का घेराव

आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज.. आरक्षण यथावत रखने की मांग को लेकर छात्रों ने किया CM हॉउस का घेराव

Sawankumar 27-Sep-2022 70
रायपुर/छत्तीसगढ़


आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद छत्‍तीसगढ़ में राजनीति तेज हो गई है। अब आदिवासी छात्र छात्राएं भी आरक्षण के मुद्दे पर सड़क पर आ गये है। मंगलवार को आरक्षण यथावत रखने की मांग को लेकर आदिवासी छात्र मुख्यमंत्री निवास का घेराव करना चाहा, जिन्हे पुलिस ने रास्ते मे ही रोक दिया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे छात्र छात्राओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सोमवार को आरक्षण पर बड़ा फैसला देते हुए राज्य के लोक सेवा आरक्षण अधिनियम को रद्द कर दिया है। इसकी वजह से अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 32 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं अनुसूचित जाति का आरक्षण 13 प्रतिशत से बढ़कर 16 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत हो गया है।
 
जिस वजह से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।  हाई कोर्ट ने सरकारी नौकरी और परीक्षा के लिए 58 प्रतिशत के आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए रद्द किया है। केवल 50 प्रतिशत आरक्षण रखने की अनुमति है, ऐसे में राज्य की वर्ग वार आरक्षण में बड़ी उलझन की स्थिति आ गई है।इससे जनजाति समाज व्यथित है, छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार ने जान बूझकर जनजातियों को कमजोर करने के लिए ऐसा किया है।
continue reading
कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल सोनहत का निरीक्षण...शासन की मंशानुरूप स्कूल का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें - कलेक्टर...

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल सोनहत का निरीक्षण...शासन की मंशानुरूप स्कूल का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें - कलेक्टर...

Ibtesam Deshmukh 22-Sep-2022 30
 
 
 कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने सोनहत में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों के खेल-कूद और अधोसंरचना का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय को और बेहतर बनाने तथा अध्यापन में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने स्कूल में आवश्यक अधोसंरचना के विस्तार पर चर्चा करते हुए मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कक्षा 11वीं में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्होंने शिक्षकों द्वारा पढ़ाई पर फीडबैक लिया। इसी बीच हिंदी की कहानी नमक का दारोगा पढ़ते बच्चों से कलेक्टर ने कहानी से जुड़े पर किताब से अलग सवाल पूछे। बच्चों ने भी पढ़ाई के इस नए अनुभव पर उत्साह से जवाब दिए। उन्होंने लैब, लाइब्रेरी तथा क्लास रूम का अवलोकन किया और संबंधित शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसी बीच कलेक्टर ने कक्षा 7वीं में भी बच्चों से मुलाकात की। अपने बीच एक बार फिर कलेक्टर को देख बच्चे बेहद खुश हुए। इस दौरान गणित की क्लास चल रही थी जिसमें दशमलव के सवाल हल किये जा रहे थे। कलेक्टर ने शिक्षक की बेहतर तरीके से बच्चों को गणित समझाने पर शिक्षक की सराहना की। कलेक्टर श्री शर्मा फिर टीचर बन और बच्चों से सवाल हल करने कहा। जिसपर छात्रा श्वेता ने सबसे पहले सवाल को सही हल कर दिखाया। कलेक्टर ने छात्रा की सराहना की और बेहतर पढ़ाई करने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया।
continue reading
आदिवासी कन्या आश्रम सोनहत में कलेक्टर ने पढ़ाई और आवासीय सुविधाओं का लिया जायजा...

आदिवासी कन्या आश्रम सोनहत में कलेक्टर ने पढ़ाई और आवासीय सुविधाओं का लिया जायजा...

Ibtesam Deshmukh 22-Sep-2022 45

 

 कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने बीते बुधवार को आदिवासी कन्या आश्रम सोनहत में छात्राओं से मुलाकात कर आश्रम में पढ़ाई और आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं में छात्राओं से हिंदी के पाठ पर सवाल पूछे। “श्रम के आरती” नामक छत्तीसगढ़ी कविता पर कलेक्टर ने बच्चियों से चर्चा करते हुए उन्हें कविता का प्रैक्टिकल कराया।
कक्षा के बाहर छोटे गार्डन में कलेक्टर ने बच्चियों को भुइंया कइसे हरिया जाथे सवाल पर इसे विस्तार से समझाया कि जमीन को खोदकर, बीज, खाद और पानी से भूमि हरी भरी हो जाती है। बच्चियों ने कविता के जरिए भुइंया के हरिया जाने का राज जाना। जिसके बाद कक्षा 5वीं की छात्रा आकृति ने छत्तीसगढ़ी में बताया कि कुदाली, फावड़ा चलाकर, खाद बीज पानी से भूमि में हरियाली आती है। कलेक्टर ने छात्राओं को समझाया कि इसी तरह पाठ को समझ कर, उदाहरण के साथ पढ़ने से जल्दी एवं बेहतर तरीके से पाठ समझ आते हैं। कलेक्टर ने बच्ची की त्वरित समझ पर सराहना की और बेहतर पढ़ाई करने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एसडीएम सोनहत, जिला शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर ध्रुव ने किया विकासखंड मनेन्द्रगढ़ का दौरा...मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर...

कलेक्टर ध्रुव ने किया विकासखंड मनेन्द्रगढ़ का दौरा...मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर...

Ibtesam Deshmukh 22-Sep-2022 36
 
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 22 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव आज सघन निरीक्षण करते हुए विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बंजी तथा बुंदेली के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आश्रम-छात्रावास, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंचे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्कूलों में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने निर्देशित किया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो। इस दौरान कलेक्टर द्वारा ग्राम बुन्देली स्थित विद्यालयों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर*
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री ध्रुव ने आंगनबाड़ी केंद्र बंजी में कार्यकर्ता तथा सहायिका से कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों को अण्डे भी खिलाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों एवं एनीमिक तथा गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पोषण आहार सुनिश्चित करें।

*बुन्देली गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं से मिले कलेक्टर, आजीविकामूलक गतिविधियों हेतु किया प्रेरित*
कलेक्टर श्री ध्रुव ने बुन्देली गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं से आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि वे बाड़ी में सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहती हैं। इसपर कलेक्टर ने सचिव को सब्जी उत्पादन हेतु कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी तथा वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अभी तक 6.08 क्विंटल खाद की खरीदी की गई है।

*ग्रामीणों से भेंटकर आवश्यकताओं तथा मांगों पर की चर्चा*
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से भेंट कर विभिन्न आवश्यकताओं तथा मांगों के सम्बंध में चर्चा की। गांव में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, राजस्व मामलों के निराकरण से सम्बंधित जानकारी ली। राजीव युवा मितान के सदस्यों से मिलकर उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु बीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
continue reading
02 किलोमीटर पैदल चलकर रमदहा वाटर फाल पहुंचे कलेक्टर...पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा तथा पर्यटन स्थल के विकास पर कलेक्टर ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश...

02 किलोमीटर पैदल चलकर रमदहा वाटर फाल पहुंचे कलेक्टर...पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा तथा पर्यटन स्थल के विकास पर कलेक्टर ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश...

Ibtesam Deshmukh 18-Sep-2022 71

 

कलेक्टर मनेन्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्री पी.एस.ध्रुव तहसील भरतपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान 02 किमी पैदल चलकर प्रमुख पर्यटन स्थल रमदहा जलप्रपात पहुंचे। यहां पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा तथा पर्यटन स्थल के विकास के संबंध में निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर मार्ग बाधित होने के कारण 02 किलो मीटर पैदल चल कर जलप्रपात तक पहुंचे। उन्होंने मार्ग को बाधामुक्त कर आवागमन को शीघ्र दुरुस्त करने भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने पर्यटकों की सुरक्षा हेतु उन्हें जलप्रपात के नजदीक जाने, नहाने, तैरने या सेल्फी लेने से रोकने के लिए जलप्रपात के निकट के मार्ग को वहाँ स्थित पत्थरों से बंद करवाने और रेलिंग से घेरने के निर्देश दिए। पर्यटक सुरक्षित रूप से इस सुंदर जलप्रपात को देखने का आनंद ले सकें, इसके लिए उन्होंने जलप्रपात को देखने हेतु उचित दूरी से रास्ता बनवाने एवं सुरक्षित जगह पर सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था करवाने का निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए। साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करवा कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जलप्रपात पहुंचे पर्यटकों से बात कर कलेक्टर श्री ध्रुव ने उन्हें चेतावनी बोर्ड पर बताए गए निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी।
continue reading
कलेक्टर ध्रुव ने भरतपुर क्षेत्र का किया दौरा...बहरासी गौठान का ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा योजना अंतर्गत चयन, बड़े स्तर पर रोजगार परक गतिविधियाँ होंगी शुरू...

कलेक्टर ध्रुव ने भरतपुर क्षेत्र का किया दौरा...बहरासी गौठान का ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा योजना अंतर्गत चयन, बड़े स्तर पर रोजगार परक गतिविधियाँ होंगी शुरू...

Ibtesam Deshmukh 18-Sep-2022 83

 *निर्माणाधीन डौकीझरिया डायवर्सन बाँध, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी एवं गिरदावरी कार्य सहित विभिन्न शासकीय कार्यों का सघन निरीक्षण*  

 
नवीन अस्तित्व में आये जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर श्री पी. एस. ध्रुव बीते शनिवार को तहसील भरतपुर क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्य, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी एवं गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को समय-सीमा में सभी शासकीय कार्य संपादित करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर ने ग्राम बरेल में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शाला में आवश्यक संधारण कराने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए। शाला में बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षक को पालकों से चर्चा कर बच्चों को शाला भेजने प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर में कार्यरत एएनएम को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज सभी बच्चों को केन्द्र तक लाने, तथा कुपोषित बच्चों को अंडा नियमित रूप से खिलाने के निर्देश दिए। किचन के निरीक्षण में सभी खाद्य सामग्री अच्छी गुणवत्ता की पाई गई।  

*गोबर खरीदी बढ़ाने और अमृत सरोवर की मेड़ पर फलदार वृक्ष रोपित करवाए जाने के निर्देश*
निरिक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क में जल जमाव की स्थिति पर कलेक्टर ने सचिव ग्राम पंचायत धोवाताल को शीघ्र नाली बनवा कर जल जमाव को हटाने के निर्देश दिए। ग्राम धोवाताल में कलेक्टर ने गोठान एवं मनरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। गोठान में निरीक्षण के दौरान स्वसहायता समूह द्वारा तैयार की गई वर्मी कम्पोस्ट की बेहतर गुणवत्ता पर कलेक्टर ने समूह की सराहना की और इसी तरह बेहतर काम करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने गोबर खरीदी बढ़ाने और अमृत सरोवर की मेड़ पर कटाव रोकने के लिए फलदार वृक्ष रोपित करवाए जाने के निर्देश दिए।
इसी तरह ग्राम चुटकी में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माणाधीन डौकीझरिया डायवर्सन के बाँध एवं कैनाल का निरीक्षण किया और समय सीमा में कार्य पूर्ण करवा कर किसानों को लाभान्वित करने कहा। ग्राम उमरवाह में आंगनबाड़ी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर होने पर संबंधित अधिकारियों को नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करवा कर प्रेषित करने कहा। 

*बहरासी गौठान का ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा योजना अंतर्गत चयन, बड़े स्तर पर रोजगार परक गतिविधियाँ होंगी शुरू*
ग्राम बहरासी में गौठान, पीडीएस दुकान, ग्राम पंचायत कार्यालय, कन्या छात्रावास एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। गोठान में वर्मी कम्पोस्ट, एलईडी बल्ब निर्माण इकाई, मिनी आयल मिल, मशरूम उत्पादन यूनिट के निरीक्षण में गुणवत्ता परक उत्पादन बढाने तथा ग्रामीण जन को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए अन्य आजीविका गतिविधि भी प्रारम्भ करने का निर्देश दिए गए। ग्राम बहरासी के गोठान का चयन रीपा योजना अंतर्गत किया गया है, इस योजना अंतर्गत बड़े स्तर पर इस ग्राम में रोजगार परक गतिविधियाँ आरम्भ होंगी।
ग्राम खमरौध में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत त्रुटि रहित गिरदावरी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश मौके पर मौजूद पटवारी, राजस्व निरीक्षक व तहसीलदार को दिए गए। भ्रमण के दौरान एसडीएम भरतपुर एवं खण्ड स्तरीय अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
continue reading
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने घरघोड़ा निवासी चमरु पैकरा के घर बड़ी ही सादगी के साथ लिया भोजन का स्वाद क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी का लिया आनंद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घरघोड़ा निवासी चमरु पैकरा के घर बड़ी ही सादगी के साथ लिया भोजन का स्वाद क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी का लिया आनंद

Sawankumar 14-Sep-2022 118

धरमजयगढ़ / छत्तीसगढ़


रायगढ़ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम घरघोड़ा पहुंचे। उन्होंने ग्राम घरघोड़ा हेलीपेड आगमन के बाद ग्राम पंचायत भेंड्री, प्रेमनगर मोहल्ला निवासी किसान श्री चमरु पैकरा (पुत्र हरिकृष्ण पैकरा, बाबूलाल पैकरा) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में मुख्यमंत्री ने श्री चमरु पैकरा के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन में लाल भाज़ी- बड़ी की सब्जी, लौकी चना दाल, बैंगन मटर का भर्ता, आम की चटनी, टमाटर की चटनी और अंकुरित सलाद आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, किसान श्री चमरु पैकरा ने भी भोजन किया। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का किसान श्री चमरु पैकरा सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश दीप जलाकर मुख्यमंत्री को चंदन, आरती कर और पुष्प गुच्छ भेंट करके आत्मीय स्वागत किया।

 

continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 32 वे जिले के रूप में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 32 वे जिले के रूप में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का किया शुभारंभ

Sawankumar 09-Sep-2022 224

MCB / छत्तीसगढ़


 
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का हुआ उद्घाटन 
 
नवगठित जिले में मुख्यमंत्री ने लगभग 200 करोड़ 73 लाख रूपए के 15 कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 
 
अब छत्तीसगढ़ के 32 वें जिले के रूप में आकार लेगा यह क्षेत्र 

देश के प्रमुख कोल खनिज सम्पदा से परिपूर्ण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र अब कोरिया जिले से अलग होकर छत्तीसगढ़ के 32वें जिले के रूप में आकार ले रहा है। यह जिला वन संपदा और खनिजों के भण्डार से समृद्ध है। छत्तीसगढ़ में 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में खदानों से कोयला खनन के प्रारंभ होने और रेलवे लाईन के विकास का भी साक्षी रहा है यह क्षेत्र। मनेन्द्रगढ़ शहर जो इस नए जिले का मुख्यालय बनने जा रहा है वह वर्ष 1930 में नियोजित शहर के रूप में बसाया गया था। उस जमाने में यह शहर छत्तीसगढ़ का पहला नियोजित शहर था। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ और देश की औद्योगिक प्रगति का शुरू से ही आधार रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 सितंबर को भव्य समारोह में इस जिले का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ
ही इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी।

नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सरगुजा संभाग के अंतर्गत होगा। जिले में कुल ग्रामों की संख्या 376 है। यहां 13 राजस्व निरीक्षक मण्डल तथा 87 पटवारी हल्का है। इस जिले में मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां अनुविभाग और मनेन्द्रगढ़, केल्हारी, भरतपुर, खड़गवां, चिरमिरी और कोटाडोल तहसील होंगी। जिले में 5 नगरीय निकाय जिनमें नगरपालिका निगम चिरमिरी, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड़, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी सम्मिलित हैं। नवगठित जिले में अमृतधारा जलप्रपात, सिद्धबाबा मंदिर (मनेन्द्रगढ़) सीतामढ़ी-हरचौका (रामवनगमन पर्यटन परिपथ) भरतपुर, रमदहा जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नवगठित जिले की सीमा उत्तर में तहसील कुसमी, जिला सीधी एवं जिला सिंगरोली (मध्यप्रदेश), दक्षिण में तहसील पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), पूर्व में तहसील बैकुण्ठपुर एवं सोनहत, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़), पश्चिम में जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़), अनुपपुर और शहडोल (मध्यप्रदेश) निर्धारित की गई है। इस नवीन जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख 46 हजार 824 हेक्टयर है। यहां की जनसंख्या 3 लाख 76 हजार 696 है। प्रस्तावित गठित नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तहसील मनेन्द्रगढ़ में ग्रामों की संख्या 59, केल्हारी में ग्रामों की संख्या 74, भरतपुर में ग्रामों की संख्या 108, खड़गवां में ग्रामों की संख्या 44 एवं चिरमिरी में ग्रामों की संख्या 16 और तहसील कोटाडोल में ग्रामों की संख्या 75 है।

 
continue reading
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कल करेंगे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का शुभारंभ....कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का  होगा उद्घाटन...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का शुभारंभ....कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का होगा उद्घाटन...

Ibtesam Deshmukh 08-Sep-2022 46
रायपुर।  राज्य के 32 वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।  नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला कोरिया जिले से अलग होकर अस्तित्व में आ रहा है । मुख्यमंत्री द्वारा नवीन कलेक्टर  कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा अन्य विभाग के कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के  200 करोड़ 73 लाख 23 हजार  रूपए के 15 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।जिसमें 187 करोड़ 04 लाख 66 हजार के 09 कार्यों का भूमिपूजन तथा 13 करोड़ 68 लाख 57 हजार के 06 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।इस दौरान विभिन्न विभागों से सम्बंधित योजनाओं के 431 हितग्राहियों को 5.53 करोड़ रुपए के हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा। 

*भूमिपूजन के प्रमुख कार्य-*

विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के घुटरा समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 29 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4517 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 4184.46 लाख रुपए, खरलाधार समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 30 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4042 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 3402.06 लाख रुपए, लाई समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 20 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 4288 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 3795.07 लाख रुपए, चैनपुर समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 25 सम्मिलित ग्राम तथा वर्ष 2023 के प्रस्तावित 6271 घरेलू नल कनेक्शन हेतु लागत राशि 5221.81 लाख रुपए, चनवारीडांड एकल ग्राम जनप्रदाय योजना हेतु 216.76 लाख रुपए, पूंजी से छिरहाटोला मार्ग पुल-पुलिया सहित निर्माण 2 किलोमीटर लम्बाई हेतु 599.91 लाख रुपए, नवीन विद्युत उपकेन्द्र माड़ीसरई हेतु 438.95 लाख रुपए लागत राशि का भूमिपूजन किया जाएगा।
वहीं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 4 किलोमीटर लम्बाई की मुख्य सड़क कमलडांड होकर चौघड़ा मार्ग निर्माण हेतु 559.92 लाख रुपए लागत राशि, नवीन विद्युत उपकेन्द्र छोटेकलुवा हेतु 285.72 लाख रुपए लागत राशि का भूमिपूजन किया जाएगा।


*लोकार्पण के प्रमुख कार्य-*
विकासखण्ड भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाड़ाखोह के सिंघोर व्यपवर्तन योजना के शेष कार्य निर्माण हेतु 492.84 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत खेतौली शैलापटपर व्यपवर्तन योजना के शेष कार्य निर्माण हेतु 324.60 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत तरतोरा जलाशय योजना के बांध एवं नहर जीर्णोद्धार हेतु 132.55 लाख रुपए लागत राशि, ग्राम पंचायत बरौता जलाशय योजना के बांध एवं नहर जीर्णोद्धार हेतु 119.33 लाख रुपए लागत राशि के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
वहीं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के जिला जेल मनेन्द्रगढ़ में 03 नग बंदी बैरक्स एवं बंदी शौचालय निर्माण कार्य हेतु 179.25 लाख रुपए लागत राशि तथा नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ क्षेत्रांतर्गत एन. एच. 43 मेन रोड में सिंह पेट्रोल पंप से चंदन होटल तक स्ट्रीट लाईट कार्य हेतु 120 लाख रुपए लागत राशि के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
continue reading
जिला प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया... जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक...

जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया... जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक...

Ibtesam Deshmukh 31-Aug-2022 59
लोक निर्माण, गृह, जेल, एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने जिला
प्रवास पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से शासन की नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानांतरण नीति के नियमों की विस्तार से जानकारी दी और नियम अनुसार जिला स्तरीय स्थानांतरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 
बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के संचालक एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर नगरनिगम चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, एसपी श्री त्रिलोक बंसल, ओएसडी श्री पीएस ध्रुव, वनमंडल अधिकारी बैकुंठपुर श्री एम्यूतेम्सु आओ, वनमंडल अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री लोकनाथ पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत उपस्थित रहे।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री साहू ने कहा कि सभी प्रस्ताव नई स्थानांतरण नीति में उल्लेखित नियमों के आधार पर हों। वरीयता क्रम एवं ट्रांसफर प्रतिशत के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों पर जिले की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुपोषण टिफिन की पहल की जानकारी दी जिसे प्रभारी मंत्री ने भी जाना और सराहा। इसी तरह कलेक्टर ने कृष्ण कुंज, जिले में अल्प व अति वृष्टि की स्थिति, गोधन न्याय योजना, गिरदावरी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, सी मार्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर, आश्रम-छात्रावासों के शत-प्रतिशत निरीक्षण की जानकारी दी। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
continue reading
भिलाई में खुले सी-मार्ट के पहले ग्राहक बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

भिलाई में खुले सी-मार्ट के पहले ग्राहक बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

Ibtesam Deshmukh 28-Aug-2022 67

 

 भिलाई में खुले सी-मार्ट के पहले ग्राहक  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने। बतादे की सी-मार्ट के पहले ग्राहक बन पहले खरीदी करने से दुकाहनदार वा आम लोग खुश हुए। जहां मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर लोगो दी जानकारी वही लोगो ने मुख्यमंत्री के कॉमेंट में तारीफ कर लिखा की बेहतरीन भूपेश कका-

  काश हिंदुस्तान का हर मुख्यमंत्री आपकी तरह जमीन से जुड़ा हो जाए।
   मजाक नही हकीकत है, तो बंजर भूमि में भी फसल लहलहा जाएगा।

बतादे की मुख्यमंत्री ने एसएचजी की महिलाओं की प्रशंसा की तथा सी-मार्ट से ठेठरी खुरमी की खरीदी की।

 

continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का किया लोकार्पण...

मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का किया लोकार्पण...

Ibtesam Deshmukh 28-Aug-2022 50

 

मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का  लोकार्पण किया। बतादे की 10 हजार की आबादी को प्रतिदिन मिल सकेगा आर ओ वाला पानी क्लिनिक में 5000 लीटर वाटर प्रति घंटे किया जा सकता है फिल्टर। वही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी।

continue reading
अखिल भारतीय महापौर परिषद के 51वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री  बघेल ने की शिरकत...

अखिल भारतीय महापौर परिषद के 51वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल ने की शिरकत...

Ibtesam Deshmukh 28-Aug-2022 47

 अखिल भारतीय महापौर परिषद के 51वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  शिरकत की साथ ही उन्होंने कहा कि महापौर नगर निगमों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने ट्वीट कर लोगो को दी जानकारी।

continue reading


dpboss