CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

नया रायपुर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) कार्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

नया रायपुर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) कार्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

Sawankumar 27-Aug-2022 249
रायपुर / छत्तीसगढ़
 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि NIA एक विश्वसनीय संगठन के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाहे उग्रवाद हो आतंकवाद ये मानवता के दुश्मन है और हमें इनके खिलाफ कार्य करने वाली सभी एजंसियों का समर्थन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) के रायपुर कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री के सहयोग से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का बहुत जल्द खात्मा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही वामपंथ उग्रवाद हमें विरासत में मिला। इसकी वजह से  जवान शहीद हुए, जनहानि हुई लेकिन आज हम नक्सलवाद को बहुत हद तक पीछे ढकेलने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस , केंद्रीय एजेंसियां, राजनीतिक लोग और आम जनता इसके लिए धन्यवाद की पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर है और बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे। 
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) रायपुर के कार्यालय भवन का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लोगों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत त्यौहारों को हमारे पूर्वजो ने बहुत सोच समझ कर बनाया है और पोला पर्व तो अन्न से जुड़ा त्यौहार है जिसमें कृषि से जुड़ी वस्तुओं की पूजा की जाती है। श्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद की लड़ाई केवल केंद्र और राज्य की नही है, बल्कि यह विकास का भी मुद्दा है और जब तक इन्हें खत्म नही किया जाता तब तक किसी भी देश या राज्य का विकास नही हो सकता है। नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर वो प्रदेश में वामपंद उग्रवाद का खात्मा करेंगे। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद भी दिया। 
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार उन्हें पोला पर्व की बधाई देने के साथ ही एक टुकनी भी भेंट की जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक एवं स्थानीय व्यंजन का समावेश था।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भरी टुकनी की भेंट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भरी टुकनी की भेंट

Ibtesam Deshmukh 27-Aug-2022 47

 

 

एनआईए के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश भागे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भरी टुकनी भेंट की। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने कहा कि आज केंद्रीय गृह मंत्री बड़े ही शुभ अवसर पर रायपुर पधारे हैं। आज छत्तीसगढ़ में विशेष लोकपर्व पोला मनाया जा रहा है। यह पर्व किसानों की आशाओं और आकांक्षाओं से जुड़ा हुआ है। बतादे की मुख्यमंत्री भूपेश भगेल ने ट्वीट कर दी जानकारी।

continue reading
रायपुर में NIA कार्यालय का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन...

रायपुर में NIA कार्यालय का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन...

Ibtesam Deshmukh 27-Aug-2022 39

 रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा सेक्टर 24 में स्थित है. उद्घाटन के दौरान सीएम भूपेश बघेल , गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और NIA के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित हैं. थोड़ी देर बाद में, शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ‘मोदी एट 20: ड्रीम्स मीटिंग डिलीवरी’ विषय पर एक सेमिनार में भाग लेंगे। शाम सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


बता दें कि सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के बाद शाह ने पिछली बार अप्रैल 2021 में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था।
continue reading
रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह...एयरपोर्ट पर किया गया अमित शाह का भव्य स्वागत...

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह...एयरपोर्ट पर किया गया अमित शाह का भव्य स्वागत...

Ibtesam Deshmukh 27-Aug-2022 31

   रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर रायपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया साथ ही स्वागत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल , ललित जैसिंघ सहित कई बीजेपी नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। बतादे की रायपुर पहुंचते ही अमित शाह ने ट्वीट कर कहा – आज पोला लोकपर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ आने का सौभाग्य मिला।पहले रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन होगा, इसके पश्चात@narendramodiजी द्वारा 20 साल के सार्वजनिक जीवन में भारत को महान बनाने हेतु किये गये अथक पुरुषार्थ को दर्शाती Modi@20 पुस्तक पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करूँगा।

continue reading
टाउनशिप पहुंचें मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल...दिया करोड़ों की सौगात... लोकार्पण कार्यकर्म में हुए शामिल...

टाउनशिप पहुंचें मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल...दिया करोड़ों की सौगात... लोकार्पण कार्यकर्म में हुए शामिल...

Ibtesam Deshmukh 27-Aug-2022 165

   भिलाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई के टाउनशिप पहुंचकर करोड़ों के कई विकास कार्यों की सौगात दी साथ ही कई लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हुए। पावर हाउस निकट भिलाई नगर निगम द्वारा तैयार किए गए मदर्स मार्केट, सी मार्ट सहित सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लिनिक का सीएम आज लोकार्पण करेंगें।

आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा तैयार किया गया मदर्स मार्केट पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। सी मार्ट में महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को रखा गया है इनकी बिक्री से महिला स्व सहायता समूह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।


भूपेश बघेल अपने भिलाई दौरे के दौरान बैकुंठधाम भी पहुंचेंगे जहां पर वे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

continue reading
 तीजा-पोरा तिहार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में हुआ शुरू… पारंपरिक अंदाज में सजा मुख्यमंत्री निवास का प्रांगण...

तीजा-पोरा तिहार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में हुआ शुरू… पारंपरिक अंदाज में सजा मुख्यमंत्री निवास का प्रांगण...

Ibtesam Deshmukh 27-Aug-2022 96

 रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का कार्यक्रम शुरू हो गया है। बतादे की ठेठ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया गया है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है साथ ही ढेर सारी नंदी बैल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं।

वहीं सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है। 

continue reading
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Ibtesam Deshmukh 25-Aug-2022 76

 छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोल दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले। कार्यकर्ताओं ने ओसीएम चौक और कालीबाड़ी चौक सहित कई पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़प हुई।

पहली बार भीड़ सीएम हाउस के करीब पहुंची ऐसा पहली बार है कि भीड़ सीएम हाउस के इतने करीब पहुंच गई है। इससे पहले नगर निगम के पास हुई सभा में मंच से भाजयुमो अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वैकेंसी को भरा जाए। साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें। इसके लिए भूपेश सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद फिर से आंदोलन होगा।

जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर युवा के सवाल का जवाब देना पड़ेगा बेरोजगारी भत्ता नहीं दे रहे ना, ना ही रोजगार दे रहे हो l  छत्तीसगढ़ के सरकार ना नहीं कोई बेरोजगार युवकों के लिए कोई सार्थक पहल की है l सी एम हाउस घेरने गए उनके साथ जिला भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे l

 

 

continue reading
आज सीएम भूपेश बघेल विधायकों के साथ करेंगे बैठक

आज सीएम भूपेश बघेल विधायकों के साथ करेंगे बैठक

Ibtesam Deshmukh 25-Aug-2022 91

 रायपुर। आज सीएम भूपेश बघेल ST-SC विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सीएम हाउस में होगी जिसमें कई विधायक ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से ST-SC विस क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होगी। यह जानकारी भरतपुर शहर के विधायक गुलाब कमरों ने दी है। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है.


इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
continue reading
पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज के लिए उकसाने का आरोप ,कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज

पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज के लिए उकसाने का आरोप ,कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज

Ibtesam Deshmukh 25-Aug-2022 102

 रायपुर। कल भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान OCM चौक के पास जगदलपुर के अविनाश श्रीवास्तव, आनंद झा एवं अन्य के विरुद्ध लाठीचार्ज के लिए उकसाते हुए गाली अपशब्दों का प्रयोग एवं पुलिस से अभद्रता करने एवं धक्का देने पर कोतवाली में अपराध दर्ज़ किया गया है। OCM चौक के पास ही तुषार चोपड़ा एवं अन्य के द्वारा पुलिस से अभद्रता करने, मारपीट करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज़ किया गया है।


पंचशील नगर में बैरिकेड के पास शुभम गुप्ता निवासी अकलतरा, सोनू सिंह निवासी अकलतरा, रवि पांडे निवासी जांजगीर चांपा, नरोत्तम गव्हेल निवासी मालखरोदा, सुमित पांडे निवासी अकलतरा, राजकुमार चंद्रा निवासी जांजगीर,गिरधर गोपाल चंद्रा निवासी जयजयपुर, मनोज कुमार साहू निवासी जय जयपुर, करण कुमार यादव निवासी अकलतरा, सुनील सिंह निवासी अकलतरा एवं अन्य के द्वारा तोड़फोड़, अभद्रता, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने, पुलिस अधिकारियों को चोट कारित करने पर थाना सिविल लाईंस में अपराध दर्ज़ किया गया है।शहीद भगत सिंह चौक पर निखिल सिंह राठौर निवासी भानूप्रतापपुर ,राज कमल राठौर निवासी सक्ती ,सतनाम सिंह निवासी रायगढ़, सूरज शर्मा निवासी रायगढ़ ,मयूरेश केसरवानी निवासी सारंगढ़ ,आलोक पटेल निवासी डभरा चंद्रपुर एवं अन्य के द्वारा तोड़फोड़ करने, संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने, पुलिस कर्मचारियों को चोट कारित करने पर थाना सिविल लाईंस में अपराध दर्ज़ किया गया है।
 
वीडियो के आधार पर कुछ अन्य नामों की भी पहचान की जा रही है इन्होंने प्रदर्शन के अतिरिक्त विधि विरुद्ध कार्य किया है।
continue reading
क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा में समीक्षा बैठक आयोजित

क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा में समीक्षा बैठक आयोजित

Ibtesam Deshmukh 25-Aug-2022 48

 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यपालक निदेशक (ईडी) श्री संजय पटेल ने बिलासपुर रीजन के सभी अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यों की समीक्षा की।


श्री पटेल ने बकाया वसूली, लाईन लॉस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, स्पॉट बिलिंग, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लॉस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति. मुख्य अभियंता श्री पी.के. कश्यप, अधीक्षण अभियंता, श्री जी.पी. सोनवानी, श्री एस. के. दुबे, श्री बी. पी. जायसवाल एवं क्षेत्र के सभी कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे।
continue reading
फाडा (Federation of Automobile Dealers Associations) के 36वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उद्योगपति मनीष राज सिंघानिया, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल…

फाडा (Federation of Automobile Dealers Associations) के 36वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उद्योगपति मनीष राज सिंघानिया, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल…

Ibtesam Deshmukh 25-Aug-2022 63

 रायपुर। प्रसिद्ध उद्योगपति और रालास मोटर के संचालक मनीष राज सिंघानिया, देश के ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। वे फाडा के 36वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने आज अध्यक्ष के रुप में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बता दें, छत्तीसगढ़ से पहली बार कोई फाडा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।

उद्योगपति मनीष राज सिंघानिया ने निवर्तमान अध्यक्ष विंकेश गुलाटी का स्थान लिया जिनका 2 साल का कार्यकाल 22 अगस्त को पूरा हो गया है। मनीष सिंघानिया ने आज 24 अगस्त को 58वीं जनरल वार्षिक मीटिंग में अपने कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ किया गया। मनीष राज सिंघानिया अब तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे साथ ही छत्तीसगढ़ रायपुर डीलर एसोसिएशन के 6 साल से अध्यक्ष रहे हैं।


उन्होंने अपने भाषण में कहा – इतनी बड़ी पोस्ट सँभालने का मौका मिल रहा है। इस पोस्ट को सही नेतृत्व और सही जिम्मेदारी से निभा पाऊं यही कामना है। उन्होंने आगे कहा – FADA का नाम सभी जिलों, सभी तहसीलों तक पहुंचे। मैं यह प्रयास करूँगा कि हिन्दुस्तान का हर एक डीलर FADA का मेंबर बने और इसकी ताकत इसके मेंबर से है। उन्होंने हरित पहल को लेकर कहा कि हिन्दुस्तान में हर दिन 2 करोड़ गाड़ियां बिकती हैं।


उन्होंने कहा, हम अगर हर गाडी की बिक्री के साथ सभी ग्राहकों को एक पौधा देंगे तो ये कितना प्रकृति में कितना जादुई असर देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि उनके रालास मोटर्स ने हर गाडी के साथ अब तक 22 हजार आम के पौधे ग्राहकों को गिफ्ट कर चुके हैं। अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों को किस तरह बदलाव के रुप में देखना होगा , हरित पहल समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

continue reading
रायपुर,राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,केन्द्रीय गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी बधाई,

रायपुर,राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,केन्द्रीय गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी बधाई,

रायपुर / छत्तीसगढ़


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 
राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्रीगण समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे। 

*लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री,गजमाला पहनाया :* 
मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

*जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचा पिहरीद का राहुल :* 
मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी। 

*नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने दुलारा :* 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चाहने वाले उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से बधाई देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के करती गांव के बैगा जनजाति का परिवार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल को पारम्परिक पगड़ी पहनाई और साफा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और अपना प्यार दिया। 

*रामनामी संप्रदाय और ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने की मुलाकात :* 
मुख्यमंत्री बघेल से आज उनके निवास में मुलाकात करने बड़ी संख्या में रामनामी संप्रदाय के लोग पहुंचे थे। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए लम्बी उम्र की कामना की। 

*सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री  बघेल का चेहरा :* 
मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।
continue reading
रायपुर : ​​​​​​​लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण

रायपुर : ​​​​​​​लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण

रायपुर / छत्तीसगढ़


लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें। 


लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने आज रायपुर के डीआरएम कार्यालय, गोगांव एवं तेलघानी नाका के पास के बन रहे अंडर ब्रिज, एक्सप्रेस-वे, तेलीबांधा ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेलवे से समन्वय कर कार्य समय पर पूर्ण करें। मंत्री श्री साहू ने एक्सप्रेस-वे और ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष बचे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें; ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण हो सके और आम नागरिकों को इन क्षेत्रों में सुविधाजनक यातायात का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माणः लोक निर्माण मंत्री

छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माणः लोक निर्माण मंत्री

रायपुर / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री  भूपेश बघेल ने राज्य मे पुल पुलियों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने की बात कही थी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कई जिलों में नए निर्माण कार्यों की घोषणाएं भी की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पुल निर्माण के लिए जगदलपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 10 कार्यों की स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही दस कार्यों का प्राक्कलन भी भेज दिया गया है। ये बातें लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंत्री श्री साहू को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ रूपए से अधिक लागत के कुल 39 पुलों के कार्य हेतु जगदलपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं कांकेर में 927.27 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें से 602 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत 495 करोड़ की लागत के कुल 4132 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 2245 कार्य पूर्ण, 870 कार्य प्रगतिरत हैं एवं 973 कार्य निविदा स्तर पर है। इसके साथ ही ए.डी.बी. प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल 24 कार्य प्रगतिरत है।

समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकिरयों ने लोक निर्माण मंत्री को ये जानकारी दी है कि  आर.पी.सी.एल.डब्ल्यू.ई. योजनांतर्गत 3535 करोड़ की लागत के कुल 310 स्वीकृत कार्य में से अब तक 161 मार्ग पूर्ण, 07 पुल निर्माण पूर्ण, 139 कार्य प्रगति पर एवं  03 कार्यों की पुनर्निविदा की गई है।  समीक्षा बैठक में ये जानकारी दी गई है कि आयोजनोत्तर मद में 452 करोड़ की लागत के कुल 1050 स्वीकृत कार्य में से अब तक 827 कार्य पूर्ण, 176 कार्य प्रगति पर एवं  47 कार्य निविदा स्तर पर हैं।

लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा ली जा रही समीक्षा बैठक में ये बात भी सामने आई है कि जर्जर सड़कों, भवनों, पुल-पुलियों के मरम्मत एवं संधारण के कार्य जारी है तथा समय-समय पर संबंधित अधिकारियों द्वारा इनका निरीक्षण भी किया जा रहा है। बैठक में जानकारी दी गई है कि ई-श्रेणी पंजीयन अंतर्गत लगभग 06 हजार युवाओं का पंजीयन हुआ है, जिन्हें लगभग 300 करोड़ के कार्य स्वीकृत किये गये हैं और अनुबंध के प्रावधान अनुसार लगभग 3500 इंजीनियरों को नियोजित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि सिंह, सीजीआरडीसी के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर, लोक निर्माण विभाग के ईएनसी श्री बीके भदपहरी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
continue reading
पुलिस के प्रति अपराधियो के मन में भय और आम जनता के मन में सम्मान होना चाहिएः गृहमंत्री

पुलिस के प्रति अपराधियो के मन में भय और आम जनता के मन में सम्मान होना चाहिएः गृहमंत्री

Sawankumar 21-Aug-2022 75

 रायपुर / छत्तीसगढ़



*कानून को सख्ती से करें लागू और अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाईः श्री ताम्रध्वज साहू*

*गृहमंत्री ने ली रायपुर पुलिस की समीक्षा बैठक, सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश*

*बंदूक लाइसेंस धारकों का परीक्षण करने के निर्देश, यदि आवश्यक नहीं होगी निरस्तीकरण की कार्रवाई*

*पुलिस चेकिंग के दौरान आरटीओ कैंप लगाने के निर्देश ताकि तत्काल बन सके लाइसेंस*

रायपुर पुलिस अपराध पर लगाम और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई और बेहतर हो सके तथा आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे इसके लिए प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में रायपुर पुलिस के काम काज की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस के अधिकारियो से कहा है कि वो साइबर सेल और सूचना तंत्र को ज्यादा मजबूत करें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। गृहमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित लोगो की रिपोर्ट थाने में आवश्यक रूप से दर्ज करें और अपराध की रोकथाम के लिए रातों में गश्त बढ़ाएं।
गृहमंत्री ने कहा है कि रायपुर पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर ऐसे गैराज संचालकों को निर्देश जारी करना चाहिए जो सड़क किनारे गाडियों को खड़ी कर देते हैं और इससे ट्रेफिक की समस्या पैदा होती है। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान ही वहीं पर आरटीओ का भी कैंप लगवाएं ताकि बिना लाइसेंस वालों का वहीं पर लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। गृहमंत्री श्री साहू ने कहा है कि वो पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए रायपुर में पुलिस पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है ताकि अपराध पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सके। 
 
बैठक में गृहमंत्री ने कहा है कि पुलिस अधिकारियो को स्कूल और कालेज में जाकर छात्रों को कानून और यातायात के प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वो दूसरों को भी जागरूक करें। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि नया रायपुर क्षेत्र की पुलिस को ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है और यहां चारों तरफ से पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। गृहमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ये भी निर्देशित किया है कि वो महीने में कम से कम एक बार अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलें और उनसे सीधे बात करें ताकि कहीं कोई समस्या हो तो वो सामने आ सके और उसका निराकरण किया जा सके। 
लाइसेंसी बंदूक धारकों के बारे में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि एक बार सभी का परीक्षण करें और संबंधित के लिए आवश्यक महसूस ना होने पर इसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करें। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए कहा है कि पुलिस ऐसा काम करती रहे जिससे अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और बढ़ता रहे। 
 
समीक्षा बैठक के दौरान संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, रायपुर रेंज के आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।
continue reading
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Sawankumar 20-Aug-2022 63
रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी लोग ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अय्याज फकीर भाई तम्बोली सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान और अधिकारी भी जुड़े।

 

continue reading
 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मे निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत मुस्लिम समाज ने किया।।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मे निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत मुस्लिम समाज ने किया।।

दुर्ग / छत्तीसगढ़



दुर्ग शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोसरिया यादव समाज दुर्ग नगर यादव समाज एवं युवा यादव समाज द्वारा निकाली गई विशाल श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा का इस्तकबाल स्वागत दुर्ग मुस्लिम समाज के प्रमुख जनों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों  का फूलो के हार  से स्वागत किया गया एवं शोभायात्रा में शामिल कृष्ण भक्तों को पेयजल कोल्ड ड्रिंक्स एवं मिठाइयां वितरित की गई।
मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन और यादव समाज प्रमुख जनों ने शोभा यात्रा शामिल भक्तजनों को संबोधित करते हुये कहां कि दुर्ग शहर में एकता का मिशाल देखने को अकसर मिलता है जब हिन्दू,मुस्लिम,सिख और ईसाई समाज का त्योहार जब भी आता है या समाज की जुलूस या सोभायत्रा निकाली जाती है तो सभी मिलकर मनाते है जुलुस का स्वागत करते है फल, पानी ,मिठाई बांटकर एवं फुलो से जुलुस का स्वागत किया करते है ये मिशाल हमारे छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग भिलाई मे हमेशा देखने को मिलती है 

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अय्यूब ख़ान, मुस्लिम समाज के उद्योगपति समाजसेवी  फजल फारुकी , पुर्व पार्षद अफजल हुसैन , कांग्रेस नेता अजहर जमील, समाजसेवी शरमेश पटेल, युवा क्रांति संगठन के अध्यक्ष गफ्फार खान , समाज के वरिष्ट गफ्फार रिजवी ,कपड़ा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष तबरेज खान, दुर्ग हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार खान , एमआईसी प्रभारी  भोला महोबिया डॉक्टर यूनुस वहीद अशरफी , सैय्यद सैफ,गुडडू भाई , सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर सिद्दीकी, इकराम चौहान ,सैयद इकबाल अली ,शरीफ खान , प्रकाश भारद्वाज गौरव सेन हाजी जमाल ख़ान,शमशाद खान फिरोज खान इरफान खान शाहिद भाई नासीर भाई आदि उपस्थित थे।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कृष्ण कुंज” का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कृष्ण कुंज” का किया लोकार्पण

Ibtesam Deshmukh 19-Aug-2022 24

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कृष्ण कुंज” का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की. साथ ही मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के ‘कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण किया। कृष्ण कुंज में लगाया कदम्ब का पौधा। तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपित किये। बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए. कृष्ण कुंज में जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी के पौधे लगाए।

बता दें कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों के कृष्ण कुंज में पौधारोपण किया गया. वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया.

continue reading
मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमि पूजन

Ibtesam Deshmukh 19-Aug-2022 52

 मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन


स्मार्ट रीडिंग जोन का भूमि पूजन मोती बाग में 6.50 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
इस रीडिंग जोन में ग्राउंड के साथ तैयार होगा

दो मंजिला भवन600 से अधिक विद्यार्थी एक साथ कर सकेंगे अध्ययन

भवन में वाई-फाई, लेन सहित सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

दिव्यांग विद्यार्थियों को आधारतल पर पढ़ने के लिए मिलेगा स्थान
continue reading
छत्तीसगढ़ में गणेशोत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिमाओं और विसर्जन के संबंध में सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश

छत्तीसगढ़ में गणेशोत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिमाओं और विसर्जन के संबंध में सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश

Ibtesam Deshmukh 19-Aug-2022 56

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में गणेशोत्सव को लेकर गाइडलाइन(Ganesh Utsav Guideline) जारी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिमाओं और विसर्जन के संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है। छत्तीसगढ़ में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और राज्य शासन के पर्यावरण से जुड़े मानकों के आधार पर प्रतिमाओं का विसर्जन और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।

CM भूपेश बघेल की ओर से कहा गया है कि किसी भी स्थिति में नदियों में विसर्जन न किया जाए इसका बंदोबस्त करना होगा। इस संबंध में सीएम बघेल ने हर जिले के कलेक्टर को पत्र भेजा है।ये हैं जारी की गई गाइडलाइनजारी किए गए गाइडलाइन में पहला पॉइंट यह है कि तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा, पितृ मोक्ष अमावस्या और अन्य त्योहारों के लिए सार्वजनिक आयोजनों हेतु तालाबों / घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।तालाबों / घाटों पर विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग-अलग कर उपयुक्त स्थल पर रखा जाए।


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के अनुसार किसी भी परिस्थिति में नदी में मूर्तियों का विसर्जन न किया जाए, नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाए।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के अनुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।प्लास्टर ऑफ पेरिस और अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने के लिए कार्रवाई हो।


आयोजन स्थलों के समीप यथा संभव मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जाए।मूर्ति विसर्जन के रूट का चयन न्यूनतम यातायात बाधा के आधार पर कियाआयोजन स्थलों पर प्रॉपर लाइटिंग हो।शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।

continue reading


dpboss