CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का पालन सभी नर्सिंग होम एवं सोनोग्राफी सेंटर सुनिश्चित करें - कलेक्टर’ ’जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न’

पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का पालन सभी नर्सिंग होम एवं सोनोग्राफी सेंटर सुनिश्चित करें - कलेक्टर’ ’जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न’

Ibtesam Deshmukh 14-Nov-2022 114

 कोरिया 14 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेन्टरों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी सोनोग्राफीकर्ता चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट का पालन सभी नर्सिंग होम एवं सोनोग्राफी सेंटर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। यह एक बेहद महत्वपूर्ण अधिनियम है, इसके अंतर्गत नियमों का उल्लंघन ना हो। बैठक सह कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस सेंगर, डीपीएम एनएचएम डॉ प्रिंस जायसवाल, लीगल एक्सपर्ट श्री ध्रुव कश्यप सहित जिला सलाहकार समिति के सदस्य एवं शासकीय व निजी चिकित्सालयों के सोनोग्राफीकर्ता चिकित्सक उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में सोनोग्राफी केन्द्रों एवं पंजीकृत संस्थाओं की जानकारी ली। डीपीएम ने बताया कि कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कुल 17 पंजीकृत संस्था है। कलेक्टर ने नवीन पंजीयन, वैधता, फार्म-एफ में जानकारी संधारण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फॉर्म एफ का ऑनलाइन एवम ऑफलाइन दोनों स्थितियों में अद्यतन संधारण सुनिश्चित करें। कार्यशाला में पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत प्रावधानों एवं नवीन दिशानिर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
’पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, 1994 - पूर्व-गर्भाधान और पूर्व-प्रसव निदान तकनीक अधिनियम क्या है -’
गर्भधारण से पहले या बाद में, लिंग चयन के निषेध के लिए और आनुवंशिक असामान्यताओं या मेटाबोली संबंधी विकारों या क्रोमोसोमल असामान्यताओं या कुछ जन्मजात विकृतियों का पता लगाने के प्रयोजनों के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीकों के विनियमन के लिए एक अधिनियम है। लिंग अवधारण के लिए ऐसी तकनीकों के, जिनके कारण स्त्री लिंगी भ्रूण वध हो सकता है, दुरुपयोग के निवारण तथा उससे जुड़े या प्रासंगिक मामलों के लिए यह अधिनियम बनाया गया है।
continue reading
CG : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

CG : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

Ibtesam Deshmukh 11-Nov-2022 55

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेट मुलाकात अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में CM आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में जांजगीर-चांपा जिला के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल आमजनों संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.45 बजे जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम राछाभांठा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से राछाभांठा में मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम राछाभांठा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम सिवनी (नैला) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम सिवनी (नैला) में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम सिवनी (नैला) से शाम 4.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 4.35 बजे मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री जांजगीर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के पूर्व में जिले के पामगढ़ विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर चुके हैं। वहीं जांजगीर-चांपा जिला से पृथक हुए नवगठित सक्ती जिले के जैजैपुर व चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।

continue reading
कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर बच्चों को जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने स्कूलों में शिविर की हुई शुरुआत शा.उ.मा.वि. रनई में आयोजित शिविर में 62 बच्चों के बने प्रमाणपत्र

कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर बच्चों को जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने स्कूलों में शिविर की हुई शुरुआत शा.उ.मा.वि. रनई में आयोजित शिविर में 62 बच्चों के बने प्रमाणपत्र

Ibtesam Deshmukh 10-Nov-2022 75

 बच्चों को महत्वपूर्ण दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में कैम्प लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार स्कूलों में ही विशेष शिविर लगाकर बच्चों को जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर में व्यवस्थाओं हेतु प्राचार्य, प्रधानपाठकों, शिक्षकों तथा पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे प्रमाणपत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज शिविर स्थल में बनाए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन में विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 11 केन्द्रों में जाति प्रमाणपत्र बनाने का कार्य जारी है। शत प्रतिशत बच्चों को जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे शिविर का आयोजन 09 से 30 नवम्बर तक किया जाना है। 09 एवं 10 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय रनई केन्द्र में आयोजित शिविर में कुल 62 बच्चों के जाति प्रमाणपत्र बनाए गए। इसी प्रकार 11 एवं 12 नवम्बर को शा.कन्या उ.मा. विद्यालय चरचा में, 14 एवं 15 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय बालक पटना में, 16 एवं 17 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय नगर में, 18 एवं 19 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय मनसुख में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 21 एवं 22 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय रामानुज बैकुण्ठपुर में, 23 एवं 24 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय बुडार में, 25 एवं 26 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय जमगहना में, 28 एवं 29 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय भखार तथा 30 नवम्बर को शा.उ.मा. विद्यालय सोरंगा एवं स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम विद्यालय खरवत में शिविर का आयोजन किया जाना है।
continue reading
अविवादित नामांतरण, बंटवारा का कोई प्रकरण समयसीमा से बाहर ना हो, अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करें और लापरवाहों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित हो - कलेक्टर’

अविवादित नामांतरण, बंटवारा का कोई प्रकरण समयसीमा से बाहर ना हो, अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करें और लापरवाहों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित हो - कलेक्टर’

Ibtesam Deshmukh 10-Nov-2022 75

 दुकानों के बाहर चूने से मार्किंग, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ट्रैफिक सहित शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर कलेक्टर सख्त’

’समयसीमा की बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, नरवा मिशन, वेस्ट मैनेजमेंट, मनरेगा भुगतान, नक्शा दुरुस्ती, भू अर्जन के प्रकरण पर कलेक्टर के आवश्यक दिशा-निर्देश’

कोरिया 10 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा का कोई प्रकरण समय सीमा से बाहर ना हो। समयसीमा से प्रकरण बाहर जाने पर समुचित कारण दर्ज करें और यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बेहतर काम करने निर्देशित करें और लापरवाहों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही तहसीलों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
’दुकानों के बाहर चूने से मार्किंग, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ट्रैफिक सहित शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर कलेक्टर सख्त’
कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में सीएमओ नगरपालिका बैकुंठपुर को शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर चूने से मार्किंग की जाए जहाँ तक सामग्री रखी जा सकेगी। मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित ना हो। बैठक में बाजार व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ट्रैफिक सहित शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर कलेक्टर सख्त हुए। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना की प्रगति की रिपोर्ट भी ली। कलेक्टर ने स्वच्छता दीदियों द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन और इससे आजीविका संचालन की जानकारी ली। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की बात कही।
इसी तरह कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, नरवा मिशन, तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, मनरेगा भुगतान, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, भू अर्जन के प्रकरण, कृष्ण कुंज की स्थिति, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल के नवीन प्रस्ताव आदि पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
continue reading
निर्वाचक नामावली प्रकाशित, 21 नवम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने लोगों से की अपील

निर्वाचक नामावली प्रकाशित, 21 नवम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने लोगों से की अपील

Ibtesam Deshmukh 10-Nov-2022 63

 कोरिया 10 नवम्बर 2022/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड बैकुण्ठपुर एवं सोनहत में माह सितम्बर तक रिक्त पदों पर उप निर्वाचन 2022 कराये जाने हेतु दिनांक 09 नवम्बर 2022 को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में संबंधित जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायत क्रमशः जगतपुर, नगर, उमझर, बिशुनपुर, जूनापारा, रटगा, सरडी, खरवत, चेरवापारा, आनी, उरूमदुगा, जामपारा, केनापारा, जनकपुर, रामपुर-ज, तलवापारा, ओड़गी, सागरपुर, आमगांव, फूलपुर, सलका, भण्डारपारा, गदबदी, सारा, सलबा, अमरपुर, पोटेडांड़, डोहड़ा, मनसुख, चिल्का, गोल्हाघाट, खोंड, सोनहत में किया जा रहा है, जिस हेतु दावा आपत्ति दिनांक 21 नवम्बर 2022 तक प्राप्त की जा रही है।

जिले में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-6 में जिला पंचायत सदस्य का पद रिक्त है एवं ग्राम पंचायत खोंड़ में सरपंच के पद पर तथा 06 पंच पद क्रमशः ग्राम पंचायत उरूमदुगा के वार्ड क्रमांक-6, गोल्हाघाट वार्ड क्रमांक-4, खोड़ वार्ड क्रमांक-10,14,20 एवं सोनहत के वार्ड क्रमांक-10 में उप निर्वाचन कराया जाना है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदताओं का नाम निर्वाचक नामावली में नही है उसे नाम जुडवाने के लिए संबंधित तहसीलदार एवं संबंधित पंचायतों में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी से संपर्क कर निर्धारित फार्म भरकर नाम जुडवाये।
continue reading
जिले में धान खरीदी में आई तेजी, दूसरे सप्ताह में धान बेचने किसानों की संख्या बढ़ी, गुरुवार को 987 क्विंटल धान बेचने 30 किसानों ने कटाए टोकन

जिले में धान खरीदी में आई तेजी, दूसरे सप्ताह में धान बेचने किसानों की संख्या बढ़ी, गुरुवार को 987 क्विंटल धान बेचने 30 किसानों ने कटाए टोकन

Ibtesam Deshmukh 10-Nov-2022 67

 अब तक 1824.80 क्विंटल धान की हुई खरीदी, अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखने कलेक्टर के सख्त निर्देश’

’सोनहत में 38.8 क्विंटल अवैध धान के भंडारण पर हुई कार्रवाई’

कोरिया बैकुंठपुर 10 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप प्रदेश में एक नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। कोरिया जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों में किया जा रहा हैं, जिसे लेकर किसानों में काफी उत्साह देखने मिल रहा है। अब तक यहां 51 किसानों ने 37,22,592 रुपए का 1824.80 क्विंटल धान बेचा है, जबकि 30 किसानों ने आज गुरुवार के लिए 987.20 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया है। वर्षा के कारण जहां धान खरीदी में शुरुआत में विलंब हुआ, वहीं अब दूसरे सप्ताह में धान खरीदी के कार्य में तेजी आई है। शासन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए श्टोकन तुंहर हाथश् एप तैयार किया गया है, किसान अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन कटवा सकते हैं।
जिले में 15 समितियों के माध्यम से 20 उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे से लेकर बारदानों, तकनीकी उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध हैं, वहीं कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों के द्वारा धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों का जायजा लेकर कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखा जा रहा है। धान का अवैध परिवहन रोकने हेतु जिले में 3 चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं।

’कोचियों-बिचौलियों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी, अवैध धान पर कारर्वाई जारी’
जिला प्रशासन की टीम द्वारा कोचियों-बिचौलियों, धान के अवैध परिवहन तथा भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, इसी कड़ी में विकासखण्ड सोनहत स्थित कटगोड़ी में खाद्य एवं राजस्व टीम के द्वारा धान खरीदी से पूर्व सभी किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रुद्र किराना स्टोर्स नामक थोक दुकान में 97 बोरी अर्थात 38.8 क्विंटल अवैध धान पाया गया। दुकान के संचालक बिहारी राम साहू तथा रुद्र साहू द्वारा खरीदी बिक्री से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जांच दल द्वारा कार्रवाई हेतु धान जब्त कर लिया गया।
continue reading
आधार अपडेशन के लिए जिले में कैम्प आधार अपडेशन कैंप हेतु बैनर-पोस्टर का कलेक्टर ने किया अनावरण, जिले में 21 नवम्बर तक जारी रहेंगे ग्राम पंचायत वार शिविर

आधार अपडेशन के लिए जिले में कैम्प आधार अपडेशन कैंप हेतु बैनर-पोस्टर का कलेक्टर ने किया अनावरण, जिले में 21 नवम्बर तक जारी रहेंगे ग्राम पंचायत वार शिविर

Ibtesam Deshmukh 10-Nov-2022 89

कोरिया 10 नवम्बर 2022/भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं व सेवाओं के लाभ लेने हेतु आधार कार्ड का डाक्यूमेंट सत्यापन किया जाना जरुरी है। इसके लिए 10 वर्ष पूर्व बने हुए आधार कार्डों का सत्यापन (दस्तावेज अपडेट) किया जाना है। जिले में भी 10 वर्ष पूर्व बने ऐसे आधार कार्ड जिनके द्वारा अपडेट नहीं कराया गया है, उन्हें नवीनीकरण हेतु ’अपडेट आधार’ नामक नई सुविधा यूआईडीएआई आधार सॉफ्टवेयर के द्वारा अपडेट कराया जाना है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इस हेतु आधार अपडेशन कैंप के लिए बैनर-पोस्टर का अनावरण किया तथा जनसामान्य से अपना आधार अपडेट कराने की अपील की। कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन में आधार अपडेट के लिए जिले में ग्रामपंचायतवार कुल 96 शिविर आयोजित किए जाएंगे। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में 7 से 17 नवंबर तक चिन्हित 63 स्थानों तथा विकासखण्ड सोनहत में 7 से 21 नवंबर तक चिन्हित कुल 33 स्थानों पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। आधार डाक्यूमेंट अपडेट रहने से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड कार्यक्रम के तहत देश में कहीं भी राशन प्राप्त करने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एक हजार से अधिक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए आधार कार्ड का उपयोग हो रहा है। वहीं बैंक में खाता खोलने, मोबाईल फोन का सिम लेने, आईटी रिटर्न भरने, ई वेरिफिकेशन, ऋण आवेदन, छात्रवृत्ति सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के साथ ही लापता व्यक्ति की खोज में भी आधार नंबर के जरिए मदद मिलती है।
continue reading
साप्ताहिक समयसीमा की बैठक सम्पन्न’ ’जिलास्तरीय अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में जाकर करें निरीक्षण, किसानों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का रखें ध्यान -कलेक्टर’

साप्ताहिक समयसीमा की बैठक सम्पन्न’ ’जिलास्तरीय अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में जाकर करें निरीक्षण, किसानों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का रखें ध्यान -कलेक्टर’

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2022 61

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 09 नवम्बर 2022/ साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज जिले में धान खरीदी पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी खरीदी केन्द्रों में जाकर सतत निरीक्षण करें तथा किसानों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था दुरस्त करें। बैठक में कलेक्टर श्री ध्रुव ने जिले में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा कहा कि कुपोषित बच्चों को देखभाल हेतु पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भेजें, इस सम्बंध में उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते कहा कि कोई भी एनआरसी खाली ना रहे।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी गौठानो मे गोबर खरीदी अच्छे से हो। नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजनांतर्गत गौठानो में आजीविकामूलक गतिविधियां निरंतर संचालित रहें, इस बात का ध्यान रखें, सभी सम्बन्धित अधिकारी गौठानो में जाकर निरीक्षण करें। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ई- कोर्ट में लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों के यथाशीघ्र मामले निराकृत हो जाएं। बैठक में श्री ध्रुव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा कहा कि घोषणाओं के क्रियान्वित में प्रगति लाएं। इस दौरान उन्होंने जिले में सड़कों के संधारण के प्रगति के सम्बंध में लोक निर्माण विभाग से जानकारी ली तथा कहा कि पेंच वर्क से सम्बंधित कार्य तत्काल पूर्ण कराएं।
continue reading
राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 नवंबर से 11 नवंबर तक उज्जैन प्रवास पर रहेंगी …

राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 नवंबर से 11 नवंबर तक उज्जैन प्रवास पर रहेंगी …

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2022 52

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 नवंबर से 11 नवंबर तक उज्जैन प्रवास पर रहेंगी। उज्जैन प्रवास के दौरान राज्यपाल उइके 10 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे दशहरा मैदान उज्जैन में स्टेडियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यपाल शाम 4 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास संस्कृति संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शामिल होंगी।

continue reading
स्वीप कार्यक्रम के तहत नवीन कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने मतदाता पंजीयन एवं मतदान देने के प्रति सभी को किया प्रोत्साहित

स्वीप कार्यक्रम के तहत नवीन कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने मतदाता पंजीयन एवं मतदान देने के प्रति सभी को किया प्रोत्साहित

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2022 78

 मतदान सहभागिता के लिए कोई मतदाता छूटने ना पाए थीम पर शहर में निकाली गई रैली, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

निर्वाचन संबंधी क्विज प्रतियोगिता भी हुई आयोजित

कोरिया, 9 नवम्बर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्थानीय नवीन कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम जोड़ने सहित शत-प्रतिशत मतदान से सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत लोगों को मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और मतदान के प्रति जागरूक करने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें जिया, ब्रिज कुमारी सिंह और यास्मीन नाज़ ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से जनजागरूकता के लिए शहर में रैली निकाई गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
      कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वायें। ऑनलाईन जुड़वाने के साथ मतदान केन्द्रों पर जाकर भी नाम जुड़वाया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया बड़ी सरल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में केवल नाम होना पर्याप्त नहीं है। यह तभी सार्थक होगा जब आप वोट अधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले 1 जनवरी को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति अपना नाम जुड़वा सकते थे। साल में इसी तिथि को आधार माना जाता था। लेकिन अब 4 तिथियां निर्धारित की गई हैं। अब 1 जनवरी के साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने आवेदन कर सकते हैं।

छात्रा ने पूछा आईएएस बनने का सफर, कलेक्टर ने कहा- राह मुश्किल पर पीछे ना हटें, अभिभावकों और दोस्तों को दिया श्रेय
इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं के साथ उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा की और उन्हें पूरा करने की बात कही। इसी बीच एक छात्रा ने कलेक्टर श्री लंगेह से उनके आईएएस बनने के सफर पर सवाल किया जिसपर कलेक्टर ने बताया कि उनके ऑसि लक्ष्य को हासिल करने में अभिभावकों और दोस्तों ने बेहद साथ दिया। उन्होंने कहा कि आईएएस बनने की राह मुश्किल तो है, पर डर कर पीछे ना हटें। यही मूलमंत्र है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल-कूद एवं एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी सक्रिय सहभागिता रखने प्रोत्साहित किया जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति नीलिमा कच्छप ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने स्वीप अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार एवं एसडीएम बैकुंठपुर श्रीमती अंकिता सोम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवीन कन्या महाविद्यालय सहित एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवक सहित प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
continue reading
Yमतदाता जागरूकता के लिए जिले में निकाली गई रैली, कलेक्टर श्री ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Yमतदाता जागरूकता के लिए जिले में निकाली गई रैली, कलेक्टर श्री ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2022 63

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर 09 नवम्बर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 नवम्बर 2022 को किया गया है। जिसके सम्बन्ध में आज जिले में सभी विकासखण्डों विभिन्न स्थानों में मतदाता सूची में युवा मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने रैली का आयोजन किया गया।विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बेलबहरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता रैली को कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव ने लोगों को मतदाता सूची में नाम जुडवाने और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऑनलाईन नाम जुड़वाने के साथ मतदान केन्द्रों पर जाकर भी नाम जुड़वाया जा सकता है। पहले 1 जनवरी को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति अपना नाम जुड़वा सकते थे। साल में इसी तिथि को आधार माना जाता था। लेकिन अब 4 तिथियां निर्धारित की गई हैं। अब 1 जनवरी के साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवीन मतदाता पंजीयन के साथ संशोधन, विलोपन व सुधार, मतदाता सूची में अपने नाम की प्रविष्टी देखने तथा अपने वोटर कार्ड को आधार से लिंक करवा सकते हैं इसके साथ ही दिव्यांग मतदाता विशेष सुविधा हेतु आवेदन कर सकते हैं।
continue reading
किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर श्री ध्रुव

किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर श्री ध्रुव

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2022 118

 किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाकर उतेरा फसलों की बुआई की अपील

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर 09 नवम्बर 2022/ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने आज महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी. एस. ध्रुव ने खड़गवा तहसील के ग्राम पंचायत उधनापुर एवं कौड़ीमार का दौरा किया। उधनापुर में ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य दुकान तथा ग्राम कौड़ीमार में धान खरीदी केन्द्र, गौठान और सड़क निर्माण कार्य का उन्होंने मुआयना किया।
खड़गवा ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर से चोपन वाया कोटिया सड़क निर्माण कार्य के मुआयना के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव की नजर थोड़ी दूर पर सड़क किनारे खेत में धान की कटाई कर रहे कृषक श्री छोटेलाल और श्री जहान साय पर पड़ी। कलेक्टर श्री ध्रुव उनके पास पहुंचे और उनसे धान कटाई-मिजाई तथा समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के संबंध में बात-चीत करते हुए हाथ में हसिया पकड़ उनके साथ धान की फसल की कटाई करने लगे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि खेत में नमी अच्छी है, उतेरा फसल की बुआई करना लाभदायक होगा। उन्होंने कृषक श्री छोटेलाल और श्री जहान साय के खेत में तत्काल तिवड़ा, चना, गेहूं की फसल बुआई की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगी।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने खरीफ फसल के बाद किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाते हुए उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा, बटरी, सरसों, उड़द, चना की बुआई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय होने से उनकी माली हालत बेहतर होगी। इसके पूर्व कलेक्टर कौड़ीमार गांव में गौठान के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्व-सहायता समूूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। कौड़ीमार में महिला समूह द्वारा उत्पादित हल्दी का सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण खराब होने की स्थिति पर अप्रसन्नता जताई और अधिकारियों को महिला समूहों के उत्पादों के रख-रखाव एवं मार्केटिंग के संबंध में सतत मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कौड़ीमार में कृषक गुरूदेव पांडेय सहित अन्य कृषकों को कोचियों के बजाय उपार्जन केन्द्र में जाकर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की समझाईश दी।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने इसके पूर्व उधनापुर में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य के दुकान का निरीक्षण किया और वहां हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उचित मूल्य दुकान भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत खड़गवा के सीईओ श्री सेंगर को तत्काल मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र कौड़ीमार के प्रभारी को केन्द्र परिसर की साफ-सफाई एवं बारदाना गठान को व्यवस्थित रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण श्री सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे।
continue reading
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी अंचल में युद्ध स्तर पर जारी है दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी अंचल में युद्ध स्तर पर जारी है दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2022 60

 कलेक्टर श्री ध्रुव ने रतनपुर-चोपन सड़क निर्माण कार्य का किया मुआयना

अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर 09 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा अंचल से लेकर बस्तर अंचल तक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कलेक्टर स्वयं कर रहे हैं। नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी दर्जनभर से अधिक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

  कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव आज जिले के खड़गवा तहसील अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क रतनपुर-चोपन वाया कोटिया का मुआयना किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने निरीक्षण के दौरान सड़क की कई जगहों पर खुदाई कराकर निर्माण कार्य की लेयर और प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। यह सड़क 2 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से तैयार की जा रही है। कलेक्टर ध्रुव ने लोक निर्माण विभाग की अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने और डामरीकरण का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण श्री सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगभग 60 करोड़ रूपए की लागत से दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से जारी हैं। जनकपुर बाईपास सड़क का निर्माण 3 करोड़ 35 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है। यह बाईपास 1.50 किलोमीटर लम्बा है। इसी तरह जिले में 3.73 करोड़ रूपए की लागत से सरभोका से डोंगरीटोला सड़क, 8.09 करोड़ की लागत से पेण्ड्री अटल चौक से मटुकपुर मार्ग, 6.09 करोड़ की लागत से घुटरा से मुसरा मार्ग, 2.19 करोड़ रूपए की लागत से केल्हारी चौक से मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क, 3.12 करोड़ रूपए की लागत से गुड़घेला नाल से सिंगरघाट, 5.95 करोड़ रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवा, 2.58 करोड़ रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़-लेदरी-पाराडोल सड़क, 3.34 करोड़ रूपए की लागत से लेदरी से गुरचहवा मार्ग, 7.52 करोड़ रूपए की लागत से भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर से भैसुन सड़क तथा 4.18 करोड़ रूपए की लागत से भगवानपुर से मां चांग देवी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।
continue reading
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी अंचल में युद्ध स्तर पर जारी है दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी अंचल में युद्ध स्तर पर जारी है दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार

Ibtesam Deshmukh 08-Nov-2022 67
* कलेक्टर श्री ध्रुव ने रतनपुर-चोपन सड़क निर्माण कार्य का किया मुआयना*

*अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश* 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 08 नवम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा अंचल से लेकर बस्तर अंचल तक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कलेक्टर स्वयं कर रहे हैं। नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी दर्जनभर से अधिक ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

 कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव आज जिले के खड़गवा तहसील अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क रतनपुर-चोपन वाया कोटिया का मुआयना किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने निरीक्षण के दौरान सड़क की कई जगहों पर खुदाई कराकर निर्माण कार्य की लेयर और प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। यह सड़क 2 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से तैयार की जा रही है। कलेक्टर ध्रुव ने लोक निर्माण विभाग की अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने और डामरीकरण का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण श्री सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे। 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगभग 60 करोड़ रूपए की लागत से दर्जनभर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य तेजी से जारी हैं। जनकपुर बाईपास सड़क का निर्माण 3 करोड़ 35 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है। यह बाईपास 1.50 किलोमीटर लम्बा है। इसी तरह जिले में 3.73 करोड़ रूपए की लागत से सरभोका से डोंगरीटोला सड़क, 8.09 करोड़ की लागत से पेण्ड्री अटल चौक से मटुकपुर मार्ग, 6.09 करोड़ की लागत से घुटरा से मुसरा मार्ग, 2.19 करोड़ रूपए की लागत से केल्हारी चौक से मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क, 3.12 करोड़ रूपए की लागत से गुड़घेला नाल से सिंगरघाट, 5.95 करोड़ रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवा, 2.58 करोड़ रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़-लेदरी-पाराडोल सड़क, 3.34 करोड़ रूपए की लागत से लेदरी से गुरचहवा मार्ग, 7.52 करोड़ रूपए की लागत से भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर से भैसुन सड़क तथा 4.18 करोड़ रूपए की लागत से भगवानपुर से मां चांग देवी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।
continue reading
किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर श्री ध्रुव

किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर श्री ध्रुव

Ibtesam Deshmukh 08-Nov-2022 41

 *किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाकर उतेरा फसलों की बुआई की अपील* 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 08 नवम्बर 2022/ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने आज महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी. एस. ध्रुव ने खड़गवा तहसील के ग्राम पंचायत उधनापुर एवं कौड़ीमार का दौरा किया। उधनापुर में ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य दुकान तथा ग्राम कौड़ीमार में धान खरीदी केन्द्र, गौठान और सड़क निर्माण कार्य का उन्होंने मुआयना किया। 

खड़गवा ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर से चोपन वाया कोटिया सड़क निर्माण कार्य के मुआयना के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव की नजर थोड़ी दूर पर सड़क किनारे खेत में धान की कटाई कर रहे कृषक श्री छोटेलाल और श्री जहान साय पर पड़ी। कलेक्टर श्री ध्रुव उनके पास पहुंचे और उनसे धान कटाई-मिजाई तथा समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के संबंध में बात-चीत करते हुए हाथ में हसिया पकड़ उनके साथ धान की फसल की कटाई करने लगे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि खेत में नमी अच्छी है, उतेरा फसल की बुआई करना लाभदायक होगा। उन्होंने कृषक श्री छोटेलाल और श्री जहान साय के खेत में तत्काल तिवड़ा, चना, गेहूं की फसल बुआई की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगी। 

कलेक्टर श्री ध्रुव ने खरीफ फसल के बाद किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाते हुए उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा, बटरी, सरसों, उड़द, चना की बुआई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय होने से उनकी माली हालत बेहतर होगी। इसके पूर्व कलेक्टर कौड़ीमार गांव में गौठान के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्व-सहायता समूूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। कौड़ीमार में महिला समूह द्वारा उत्पादित हल्दी का सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण खराब होने की स्थिति पर अप्रसन्नता जताई और अधिकारियों को महिला समूहों के उत्पादों के रख-रखाव एवं मार्केटिंग के संबंध में सतत मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कौड़ीमार में कृषक गुरूदेव पांडेय सहित अन्य कृषकों को कोचियों के बजाय उपार्जन केन्द्र में जाकर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की समझाईश दी। 

कलेक्टर श्री ध्रुव ने इसके पूर्व उधनापुर में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य के दुकान का निरीक्षण किया और वहां हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उचित मूल्य दुकान भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत खड़गवा के सीईओ श्री सेंगर को तत्काल मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र कौड़ीमार के प्रभारी को केन्द्र परिसर की साफ-सफाई एवं बारदाना गठान को व्यवस्थित रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण श्री सी.पी. बंजारे, उप अभियंता एस. के. लोध, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उनके साथ थे।
continue reading
श्रमिकों को पंजीयन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से  लाभांवित करने जिले में विकासखण्डवार लगाए जाएंगे शिविर

श्रमिकों को पंजीयन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करने जिले में विकासखण्डवार लगाए जाएंगे शिविर

Ibtesam Deshmukh 08-Nov-2022 64

 श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा छतीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामालिक सुरक्षा मण्डल तथा ई-श्रम के अंतर्गत श्रमिकों का पंजीयन एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को लाभांवित किये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 10 नवम्बर को ग्राम पंचायत बरपारा, मोदीपारा, सोरगा तथा विकासखण्ड सोनहत के अंतर्गत 14 नवम्बर को ग्राम पंचायत सोनहत, ओरगई, सलगवां में शिविर आयोजन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि हितग्राही उक्त शिविर में आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, मोबाईल नम्बर एवं अन्य दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर प्रवर्ग अनुसार पंजीयन एवं पात्रतानुसार योजना हेतु आवेदन करा सकते है।
continue reading
लोकसभा सांसद श्रीमति ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में 12 नवम्बर को होगी दिशा समिति की बैठक

लोकसभा सांसद श्रीमति ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में 12 नवम्बर को होगी दिशा समिति की बैठक

Ibtesam Deshmukh 08-Nov-2022 67

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा हेतु गठित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा क्षेत्र कोरबा सांसद एवं समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में 12 नवम्बर 2022 को दोपहर 12.00 बजे से कार्यालय कलेक्टर जिला कोरिया के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों को निर्धारित दिनाँक एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

बैठक एजेंडा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल आजीविका मिशन,दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन-राष्ट्रीय रर्बन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समेकित बाल विकास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मिड- डे मील, एकलव्य विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सरफेस माइनर इर्रिगेशन स्कीम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्स से प्रोग्राम-प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केंद्र उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से सम्बंधित कार्य शामिल हैं।
continue reading
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने साइबर क्राइम से बचने आम जन से की अपील’

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने साइबर क्राइम से बचने आम जन से की अपील’

Ibtesam Deshmukh 08-Nov-2022 76

 कलेक्टर ने कहा - मेरे नाम की फर्जी फेसबुक आईडी अथवा फर्जी कॉल को इग्नोर करें, यह डिजिटल फ्रॉड का हिस्सा है

 कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त जिलेवासियों से साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होने और इससे बचने की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि वर्तमान में मेरे नाम की फर्जी फेसबुक आईडी अथवा फर्जी कॉल आपके पास आती है तो इसे इग्नोर करें और अपने परिजनों को भी जागरूक करें। आईएएस अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी या उनके नाम से फर्जी कॉल के ज़रिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से राशि की मांग जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो डिजिटल फ्रॉड का हिस्सा है। फेसबुक या व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर परिचित व्यक्ति के नाम से पैसे मांगे जाने पर सावधान रहें। पैसे बिल्कुल ना भेजें।

उन्होंने अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक बिल्कुल ना करें। यदि कोई व्यक्ति आपको कॉल या मैसेज पर लॉटरी लगने, गाड़ी या अन्य आकर्षक वस्तु जीतने के बात कहकर आपसे रजिस्ट्रेशन के लिए राशि या किसी तरह का पिन नंबर मांगता है, तो यह फ्रॉड है। कोई जानकारी ना दें। यदि कोई व्यक्ति बैंक की ओर से कॉल कर पैन या आधार कार्ड अपडेट कराने, एटीएम के बंद होने की बात कहकर एटीएम नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी या एप्लिकेशन से जुड़ा पासकोड मांगता है, तो सावधान रहें। कोई जानकारी ना दें। ओटीपी या पासकोड देने से कॉल करने वाले व्यक्ति को आर्थिक लेनदेन करने के लिए आपके फ़ोन/डिवाइस से जुड़ी सभी अनुमति मिल जाती है। ऐसी झूठी कॉल्स या मैसेज से सावधान रहें और साइबर धोखाधड़ी से ख़ुद को सुरक्षित रखें।
continue reading
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 94

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, 04 नवम्बर 2022/एकिकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड भरतपुर बाल विकास परियोजना छत्तीसगढ अन्तर्गत संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रो में से कार्यकर्ता के 21 पद एवं सहायिका के 24 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा तैयार अनन्तिम योग्यता सूची परियोजना कार्यालय भरतपुर एवं जनपद पंचायत कार्यालय भरतपुर में सूची चस्पा किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सूची क्रम में यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति हो तो दिनांक 03 नवम्बर से 12 नवम्बर 2022 तक कार्यालयीन समय 10ः30 बजे से 5ः30 बजे तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय भरतपुर में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

continue reading
प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

Ibtesam Deshmukh 04-Nov-2022 100

 कोरिया 04 नवम्बर 2022/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 के लिए पोर्टल -http://scholarships.gov.in में आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना है। मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति योजना हेतु योजना समाप्ति की तिथि 15 नवम्बर तथा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित है। वहीं पोस्ट मैट्रिक एवं व्यवसायिक, तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप सीएस हेतु योजना समाप्ति की तिथि 30 नवम्बर तथा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में संस्थाओं के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है। प्रत्येक संस्था अपने लॉगिन के माध्यम से संस्था को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी से आधार नंबर की प्रविष्टि की जानी है। उक्त प्रविष्टि को जिलाधिकारी द्वारा वेरिफाई किया जाना है, जिसके पश्चात ही विद्यार्थियों की स्क्रुटनी की जा सकेगी, नोडल अधिकारी द्वारा प्रविष्टि किये गये आधार नम्बर से लिंक मोबाईल नंबर पर ही संस्था को विभिन्न प्रक्रियाओं हेतु ओटीपी प्राप्त होगा।
continue reading

dpboss