Breaking News
राज्य
पुलिस के प्रति अपराधियो के मन में भय और आम जनता के मन में सम्मान होना चाहिएः गृहमंत्री
रायपुर / छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मे निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत मुस्लिम समाज ने किया।।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कृष्ण कुंज” का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कृष्ण कुंज” का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की. साथ ही मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के ‘कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण किया। कृष्ण कुंज में लगाया कदम्ब का पौधा। तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपित किये। बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए. कृष्ण कुंज में जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी के पौधे लगाए।
बता दें कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों के कृष्ण कुंज में पौधारोपण किया गया. वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया.
मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ में गणेशोत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिमाओं और विसर्जन के संबंध में सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गणेशोत्सव को लेकर गाइडलाइन(Ganesh Utsav Guideline) जारी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिमाओं और विसर्जन के संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है। छत्तीसगढ़ में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और राज्य शासन के पर्यावरण से जुड़े मानकों के आधार पर प्रतिमाओं का विसर्जन और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
CM भूपेश बघेल की ओर से कहा गया है कि किसी भी स्थिति में नदियों में विसर्जन न किया जाए इसका बंदोबस्त करना होगा। इस संबंध में सीएम बघेल ने हर जिले के कलेक्टर को पत्र भेजा है।ये हैं जारी की गई गाइडलाइनजारी किए गए गाइडलाइन में पहला पॉइंट यह है कि तीज, गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा, पितृ मोक्ष अमावस्या और अन्य त्योहारों के लिए सार्वजनिक आयोजनों हेतु तालाबों / घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।तालाबों / घाटों पर विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग-अलग कर उपयुक्त स्थल पर रखा जाए।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के अनुसार किसी भी परिस्थिति में नदी में मूर्तियों का विसर्जन न किया जाए, नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाए।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के अनुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।प्लास्टर ऑफ पेरिस और अन्य प्रतिबंधित सामग्री से बनी मूर्तियों के निर्माण को रोकने के लिए कार्रवाई हो।
आयोजन स्थलों के समीप यथा संभव मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की जाए।मूर्ति विसर्जन के रूट का चयन न्यूनतम यातायात बाधा के आधार पर कियाआयोजन स्थलों पर प्रॉपर लाइटिंग हो।शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।
किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
कोरिया/ छत्तीसगढ़
भारतीय किसान संघ के द्वारा आज कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा । जिसमें किसानों के द्वारा प़मुख मांगे है खाद की किल्लत,और काला बाजारी पर अंकुश लगाना अघोषित बिजली कटौती,जर्जर एवं घटिया सड़क पूल निर्माण ।

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल उद्घोष के साथ मनाया जाएगा गुढिय़ारी में भव्य दही हांडी उत्सव
रायपुर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीनगर रोड दही हांडी मैदान गुढिय़ारी में विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। दिनांक 19 अगस्त, दिन शुक्रवार को यह आयोजन शाम 4 बजे से आरंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा। यह कार्यक्रम राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य आतिथ्य में होगा। विशेष सहयोगी पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय अपनी उपस्थिति देगें।

कार्यक्रम के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि दही हांडी प्रतियोगिता में विजयी टोली को साढ़े तीन लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। भाग लेने वाले गोविंदा टोली प्रतियोगिता हेतु पंजीयन करा सकते हैं। टोलियों को पंजीयन के क्रम आधार पर मौकें दिए जाऐंगे। युवतियों की टोली के सुरक्षा एवं आपातकाल प्राथमिक उपचार व एम्बुलेंस की व्यवस्था होगी। प्रत्येक टोली को 20 मिनट का समय दिया जाएगा। 50 व्यक्तियों से ऊपर वाली सभी टोली जो मटकी फोडऩे का प्रयास करेगी उन्हें भी 71 सौ रूपए का प्रोत्साहन राशि समिति द्वारा दिया जाएगा। यह जानकारी समिति द्वारा पत्रवार्ता आयोजित कर दी गई, जिसमें विधायक विकास उपाध्याय कार्यक्रम के सह-संयोजक हमेन्द्र साहू, संयोजक बंसत अग्रवाल, लक्की ठाकुर, निवेश शर्मा एवं अन्य शामिल रहे।
11 अलग अलग चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह को दुर्ग पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली
दुर्ग / छत्तीसगढ़

राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 15 अगस्त 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।

रायपुर,राजधानी के दोंदेखुर्द में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में 75वी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।।
विश्व आदिवासी दिवस’ ’मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित, जिला स्तरीय कार्यक्रम में 35 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र, पीव्हीटीजी युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र’ जेईई मेन्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एकलव्य विद्यालय के छात्र हुए सम्मानित’
कोरिया 09 अगस्त 2022/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिवासी हितों के लिए प्रतिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य आदिवासी समाज को मान-सम्मान देने, आदिवासी संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ उनके लिए न्याय और रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने टी.आर.आई. द्वारा प्रकाशित आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं, ग्राम सभा जागरूकता अभियान कैलेंडर, अभियान गीत का विमोचन किया।
कार्यक्रम में इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव तथा श्री शिशुपाल सिंह सोरी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति के के सचिव श्री डी.डी. सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।
’जिला पंचायत ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न -’
जिला स्तर पर जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदान्ती तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत जुड़े। इस अवसर पर बैगा समाज प्रमुख, विभिन्न हितग्राही एवं छात्र-छात्राएं, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक श्री कमरो ने इस अवसर पर आदिवासी हितों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्णयों ने आदिवासी समाज के उन्नति की राह तैयार की है।
’

आदिवासी हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र, एकलव्य विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र हुए सम्मानित’
सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक श्री गुलाब कमरो ने कार्यक्रम में जिले के 33 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र एवं 02 हितग्राहियों को वन संसाधन पत्र वितरित किए। वहीं पीव्हीटीजी आवेदकों में शासकीय सेवा में नियुक्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम द्वारा 01 हितग्राही को ट्रेक्टर एवं 01 हितग्राही को पैसेंजर व्हीकल प्रदाय किया गया। विकासखण्ड खड़गवां के एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह के जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों, 10वीं कक्षा बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 08 छात्रों तथा 12वीं कक्षा में 75.40 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा संध्या पैकरा को सम्मानित किया गया
श्रावण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी से थिरके सांसद व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष

मुख्यमंत्री भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर / सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इसके पूर्व मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया है।
रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का खरोरा प्रवास: लगभग 03 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत के कॉलेज भवन का किया लोकार्पण,
दानवीर दाऊ स्व. श्री रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया,
कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया,


रायपुर ब्रेकिंग - सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर बड़ी कार्रवाई.... हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के वेतन काटने का आदेश.….
रायपुर ब्रेकिंग - सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर बड़ी कार्रवाई....
हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के वेतन काटने का आदेश.….
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश....
2006 में जारी नियम के अनुसार कार्रवाई का आदेश....
हड़ताल की अवधि को ब्रेक इन सर्विस मानने का प्रावधान....
ड्रोन के माध्यम से खेतों में होगा छिड़काव, बैटरीचलित कल्टिवेटर वाले नांगर से कम समय में हो सकेगी अधिक जुताई-
भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों का आधुनिक नवाचारों से परिचय कराया और दुर्ग जिले के ग्राम करसा में आयोजित हरेली उत्सव में दो महत्वपूर्ण कृषि उपकरणों की लांचिंग की। इनमें से एक एग्रीकल्चर ड्रोन है जिसके माध्यम से खेतों में बेहद कम समय में छिड़काव संभव हो सकेगा। इसके साथ ही पशुचलित कल्टीवेटर और प्लांटर की लांचिंग भी की। इन उपकरणों से बहुत कम समय में और अधिक दक्षता के साथ जुताई और बुआई का कार्य किया जा सकेगा। चूंकि यह बैल के पीछे लगा होगा और ट्रैक्टर की तरह जुताई करेगा, इसलिए मुख्यमंत्री ने इस मशीन के लिए ‘बुलट्रैक’ नाम सुझाया।


प्रदेश का पहला लोकपर्व हरेली तिहार विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा गौठानो में विधिवत पूजा पाठ कर मनाया
रायपुर-प्रदेश का पहला लोकपर्व हरेली तिहार आज उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया इस अवसर में आज ग्राम पंचायत तर्रा और जरौदा गौठानो में गौ माता की विधिवत पूजा पाठ में कर विभिन्न खेल गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, और वृक्षारोपण कर मनाया गया।


28 हजार करोड़ से ज्यादा के स्वदेशी हथियारों से बढ़ेगी भारतीय सेनाओं की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
नई दिल्ली : उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सैन्य बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करने के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 28,000 करोड़ रुपये के स्वार्म ड्रोन, क्लोज क्वार्टर कार्बाइन समेत अन्य सैन्य उपकरणों और हथियारों की खरीद को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘सशस्त्र बलों के 28,732 करोड़ रुपये के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों के लिए स्वीकृति की आवश्यकता (एओएन) को डीएसी ने मंजूरी दे दी है।’ पूर्वी लद्दाख में भारत की चीन के साथ लगी सीमा पर दो साल से अधिक समय से जारी गतिरोध के बीच नए खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
चार लाख क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन खरीदने की दी गई मंजूरी
मंत्रालय ने कहा कि ‘पारंपरिक और हाइब्रिड युद्ध के मौजूदा जटिल प्रतिमान’ का मुकाबला करने के लिए चार लाख क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन खरीदने की स्वीकृति दी गई है। बयान में कहा गया, ‘यह कदम भारत में छोटे हथियार निर्माण उद्योग को एक बड़ा प्रोत्साहन प्रदान करने और छोटे हथियारों के निर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगा।’ मंत्रालय ने कहा, ‘नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात हमारे सैनिकों के समक्ष दुश्मन के खतरे के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, और आतंकवाद विरोधी परिदृश्य में कॉम्बैट अभियानों के मद्देनजर डीएसी ने भारतीय मानक बीआईएस-छह स्तर की सुरक्षा के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए एओएन को मंजूरी दी।’
भारतीय सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए ख़रीदे जाएंगे सशस्त्र स्वार्म ड्रोन
सशस्त्र स्वार्म ड्रोन के बारे में मंत्रालय ने कहा कि इनकी खरीद इसलिए की जा रही है क्योंकि ड्रोन तकनीक सैन्य अभियानों में सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाने वाली साबित हुई है। मंत्रालय ने कहा, ‘दुनिया भर में हाल के संघर्षों में ड्रोन तकनीक सैन्य अभियानों में सुरक्षा बलों की ताकत बनी है। इसलिए, आज के समय के युद्ध में भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ाने के लिए डीएसी द्वारा (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत निगरानी और सशस्त्र ड्रोन स्वार्म की खरीद के लिए एओएन की स्वीकृति दी गई है।’
14 तेज गश्ती पोत की खरीदने की भी मिली मंजूरी
Indian Army will be more powerful : डीएसी ने भारतीय उद्योग के माध्यम से कोलकाता श्रेणी के जहाजों पर बिजली उत्पादन के लिए 1,250-किलोवाट क्षमता वाले उन्नत समुद्री गैस टर्बाइन जनरेटर की खरीद को लेकर नौसेना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा, ‘इससे गैस टर्बाइन जनरेटर के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।’ मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तटरक्षक के लिए 14 तेज गश्ती पोत की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। बयान में कहा गया, ‘तटीय क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से डीएसी ने 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ भारतीय तटरक्षक के लिए 14 तीव्र गश्ती पोत (एफपीवी) की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।’
कांग्रेस विधायक ने उठाया घटोई डैम में प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा का मामला
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के केकराभाट और कबारीपाली के घटोई डैम में प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा राशि का मामला उठाया। इस पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुआवजा राशि नहीं मिलने की बात स्वीकार की है













