CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

बीहीमाड़ा नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री

बीहीमाड़ा नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री

Ibtesam Deshmukh 29-Jun-2022 68

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज  बैकुण्ठपुर विकासखंड के ग्राम दुर्गापुर में नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां  दुधनिया, उमझर तथा दुर्गापुर क्षेत्र के कुल 2925 हेक्टेयर रकबा क्षेत्र को उपचारित करने बनाए गए 17 किमी लम्बाई के बीहीमाड़ा नाले पर बने स्टॉप डेम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद किया। गांव के किसान श्री राजेश ने बताया स्टॉप डेम बन जाने से उन्हें काफी फायदा हुआ है, जलस्तर ऊपर आया है जिससे खेती के लिए जलापूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों को स्टॉप डैम से डायरेक्ट पम्प के माध्यम से पानी लेकर अपनी खेती बाड़ी को विकसित करने प्रेरित किया।*

 *जलग्रहण क्षेत्र उपचार कार्य अंतर्गत 3165 संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिसमें लूज बोल्डर चेक डेम, ब्रशहुड चेकडेम, परकुलेशन टैंक, गलिप्लेग, स्ट्रगड कंटूर ट्रेंच, गेबियन स्ट्रक्चर, एनीकट, अर्दन डेम, डाइक संरचनाएं शामिल है।
continue reading
रजौली भेंट-मुलाकात... मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम आनंदपुर से आए बुजुर्ग श्री मिल साय से पूछा हालचाल...

रजौली भेंट-मुलाकात... मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम आनंदपुर से आए बुजुर्ग श्री मिल साय से पूछा हालचाल...

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 27

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम आनंदपुर से आए बुजुर्ग श्री मिल साय को अपने बगल में बिठाया और हालचाल पूछा। श्री मिल साय ने मुख्यमंत्री को बताया कि जुलाई 1984 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी से मिले थे, तब उन्होंने श्री राजीव गांधी को सिद्धा फल की माला पहनाई थी। मुख्यमंत्री ने श्री मिल साय और लवांगो बाई के बारे में ग्रामीणों को बताया।

continue reading
पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री शबघेल ने किया अनावरण...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री शबघेल ने किया अनावरण...

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 72

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर के इंदिरा पार्क में स्थापित की गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान लोक निर्माण, गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत उपस्थित रहे।

continue reading
स्थानीय विधायक गुलाब कमरो की मांग पर मुख्यमंत्री ने रजौली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएं...

स्थानीय विधायक गुलाब कमरो की मांग पर मुख्यमंत्री ने रजौली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएं...

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 112

 स्थानीय विधायक श्री गुलाब कमरो की मांग पर मुख्यमंत्री ने रजौली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएं-


1. कटगोड़ी, दूल्हीधार में एनिकट निर्माण।

2. रजौली में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना।

3. रजौली हाई स्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन।

4. सोनहत ब्लॉक के ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवा टोला, कचोहर तक विद्युतीकरण।

5. किशोरी से कचोहर मार्ग में तथा नवा टोला से देवतीडांड मार्ग पर नवीन पुलिया का निर्माण।

6. सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरयुक्त अस्पताल के तौर पर उन्नयन।
continue reading
सीएम भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात अभियान के दौरान कोरिया जिले की जनता से होंगे रूबरू

सीएम भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात अभियान के दौरान कोरिया जिले की जनता से होंगे रूबरू

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 61

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। भेंट मुलाकात अभियान के तहत सीएम कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में ग्राम बहरासी, रामगढ़ तथा रजौली में लोगों से रूबरू होंगे। वहीं जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे आज को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बहरासी पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश इसके बाद बहरासी से दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.55 बजे विकासखंड सोनहत अंतर्गत ग्राम रामगढ़ पहुंचेंगे। वे रामगढ़ में भेंट-मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 4.15 बजे विकासखंड सोनहत अंतर्गत ही ग्राम रजौली पहुंचेंगे। रजौली में भेंट-मुलाकात बाद शाम 5.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.55 बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचेंगे। सीएम बघेल इंदिरा पार्क बैकुंठपुर में शाम 6 बजे स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 7.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे।

continue reading
सीएम बघेल का ऐलान:9000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देगी भूपेश सरकार

सीएम बघेल का ऐलान:9000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देगी भूपेश सरकार

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 83

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित 09 हजार 623 पात्र युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी देने की बड़ी घोषणा की है।


मुख्यमंत्री ने आज जशपुर विधानसभा के बगीचा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में यह घोषणा करते हुए कहा कि 27 अगस्त 2019 को आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में विशेष पिछड़ी जनजातियों पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, भुंजिया, अबूझमाड़िया, बैगा और पण्डो जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया था।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में सर्वे कराकर विशेष पिछड़ी जनजातियों के पात्र युवाओं की सूची तैयार की गई है। इन युवाओं को नौकरी देने में 346 करोड़ 42 लाख 80 हजार रूपए का व्यय अनुमानित है।
continue reading
नगर निगम रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” का आज से आगाज,महापौर एजाज़ ढेबर ने समस्या सुनने किया स्पेशल बस तैयार…

नगर निगम रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” का आज से आगाज,महापौर एजाज़ ढेबर ने समस्या सुनने किया स्पेशल बस तैयार…

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 18

 रायपुर: Raipur Breaking नगर निगम रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” का आज से आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए महापौर एजाज़ ढेबर ने एक स्पेशल बस बस तैयार करवाया है, जिससे वो आम जनता की समस्या सुन उनका समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम आज से लेकर पांच अगस्त तक चलेगा सबसे पहले संत कबीर दास वार्ड तीन स्थित गोगांव के शासकीय मिडिल स्कूल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।बता दे कि इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के अंतर्गत पानी, बिजली, साफ-सफाई, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आश्रय निर्माण एवं संधारण कार्य, नल कलेक्शन, भवन अनुज्ञा, अवैध निर्माण, मतदाता सूची आदि सेवाओं के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अन्य शासकीय विभागों जैसे स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं समाज कल्याण, चिकित्सा, राजस्व आदि से जुड़ी नागरिक सेवाओं की आम नागरिकों तक त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

continue reading
सीएम बघेल आज जशपुर, दुर्ग और रायपुर जिले में कई विकास कार्यों का देंगे सौगात

सीएम बघेल आज जशपुर, दुर्ग और रायपुर जिले में कई विकास कार्यों का देंगे सौगात

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 68

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इन दिनों जशपुर जिले का दौरा कर रहे हैं और वहाँ के लोगों से भेंट मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं आज सीएम बघेल जशपुर, दुर्ग और रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. वह दुर्ग जिले के सिकोला में हाइटेक नर्सरी का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद निमोरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और उच्च स्तरीय जलागारों का लोकार्पण करेंगे.

वहीं इसके बाद वह जशपुर जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे. इसके बाद सीएम बघेल जशपुर दौरे से सीधे पाटन पंहुचेंगे और दोपहर 12.35 तक जशपुर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद पाटन पहुंचकर अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह करेंगे. फिर पाटन के सिकोला और निमोरा गांव में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे.

continue reading
मुख्यमंत्री जन चौपाल के लिए प्रोटोकॉल हुआ जारी 25 एवं 26 जून को दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले में रहेंगे

मुख्यमंत्री जन चौपाल के लिए प्रोटोकॉल हुआ जारी 25 एवं 26 जून को दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले में रहेंगे

Ibtesam Deshmukh 25-Jun-2022 51

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल दो दिवसीय दौरे पर जशपुर प्रवास पर रहेंगे कल देर शाम इस सम्बंध में प्रोटोकॉल जारी हुआ प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जशपुर जिले के सभी विभाग हाई अलर्ट पर दिख रहे हैं मुख्यमंत्री के पूर्व के जन चौपाल में जिस तरह से अधिकारियों कर्मचारियों पर गाज गिरी है उसे देखते हर विभाग स्वंय को चुस्त दुरुस्त दिखाने प्रयत्नरत है मुख्यमंत्री के जशपुर जिले का कार्यक्रम ने जहां कांग्रेस में ऊर्जा का संचार किया है वहीं भाजपा इस दौरे को भुनाने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी विश्वस्त सूत्रों के हवाले से भाजपा मुख्यमंत्री को जन चौपाल के दौरान जशपुर के नामी गिरामी घोटालों पर घेरने कमर कस चुकी है मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सियासत का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है वहीं गैर राजनीतिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात करने कांग्रेस के आला अधिकारियों एवं प्रशासन से गुहार लगाई है मुख्यमंत्री के इस दौरे पर भाजपा द्वारा चटकपुर दुलदुला स्कूल भवन, जिला अस्पताल कोरोना घोटाला, केरसई प्राथमिक शाला भवन, दुलदुला अस्पताल कांड की शिकायत करने अनुमान लगाया जा रहा है वहीं सत्तापक्ष द्वारा निर्माण में कोई कोताही न हो इसके लिए अधिकारियों की लगातार बैठक कर निर्माण सम्बन्धी जानकारी ली जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपरान्ह 12 बजे फरसाबहार के पम्पशाला में पूजा अर्चना करने के पश्चात स्थानीय लोगों जनता से भेंट मुलाकात कर पार्टी के वरिष्ठजनों से संक्षिप्त मुलाकात कर पतराटोली हैलीपैड उतरेंगे जहां विभिन्न भेंट मुलाकात पश्चात शाम 4 बजे कुनकुरी के सलियाटोली हैलीपैड उतरेंगे जहां नव निर्मित स्व आत्मानन्द स्कूल का लोकार्पण कर प्रबुद्ध नागरिकों एवं अन्य लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे जिसके बाद सड़क मार्ग से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंच कर अल्पाहार लेंगे जिसके बाद प्रेसवार्ता करेंगे पार्टी के अधिकारियों से चर्चा करेंगेए रात्रि विश्राम करेंगे ततपश्चात सुबह 11 बजे हनुमान टेकरी पहुंच पूजा अर्चना कर पौधरोपण करेंगे 12 बजे जशपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
continue reading
रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर,सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन,और कहा..

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर,सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन,और कहा..

Ibtesam Deshmukh 24-Jun-2022 53

 आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर देश के नेताओं ने नमन किया है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नमन किया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि, “रानी दुर्गावती साहस , त्याग, वीरता और नारीशक्ति की प्रतिमूर्ति अद्वितीय प्रतिमूर्ति थी जो आत्मगौरव एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए साक्षात रणचंडी बन विदेशी आक्रांताओं से लड़ी और कई बार उन्हें नतमस्तक कर भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित किया।

ऐसी देशभक्त वीरांगना के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।”वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि,”मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।


”कालिंजर के राजा कीर्तिवर्मन/कीर्तिसिंह चंदेल की एकमात्र संतान दुर्गावती ने अपने विवाह के चार वर्ष बाद अपने पति गौड़ राजा दलपत शाह की असमय मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीरनारायण को सिंहासन पर बैठाकर उसके संरक्षक के रूप में स्वयं शासन करना प्रारंभ किया। उनके राज्य का नाम गोंडवाना था , जिसका केन्द्र जबलपुर था।

continue reading
मुख्यमंत्री लेंगे नरवा योजना सहित संस्कृति परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री लेंगे नरवा योजना सहित संस्कृति परिषद की बैठक

Ibtesam Deshmukh 24-Jun-2022 61

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वर्चुअल रूप से विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यक्रम में भाग लेने सहित वन विभाग अंतर्गत नरवा योजना के कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 01 बजे से छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की बैठक लेंगे।

continue reading
सभापति प्रमोद दुबे द्वारा कुशालपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को ड्रेस एवं किताबों का वितरण किया ।

सभापति प्रमोद दुबे द्वारा कुशालपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को ड्रेस एवं किताबों का वितरण किया ।

प्रवेश उत्सव हायर सेकेंडरी स्कूल कुशालपुर के बच्चों को ड्रेस एवं किताबों का वितरण किया नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने कुशालपुर उच्चतर माध्यमिक शाला में आज शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था ।जिसमें सभापति प्रमोद दुबे द्वारा गणवेश एवं किताब कॉपी का वितरण किया गया ।। 

शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, मनहरण साहू, डॉ विष्णु राजपूत ,महेंद्र देवांगन, एवं प्राचार्य कल्पना देशमुख  आचार्य श्री बंजारे संहित अनेक गणमान्य जन एवं छात्र छात्राएं उपस्थित होकर  प्रवेश उत्सव  में शामिल हुए ।शाला के बच्चों द्वारा कई उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न उत्तर भी किए गए।ऑनलाईन पढ़ाई में बच्चों की शिक्षा में जो कमी आई है उन कमियों को दूर करने की बात प्रमोद दुबे ने कहीं तथा इन 2 वर्षों में ऑनलाइन क्लासेस से बच्चों के मानसिक स्तर पर जो प्रभाव पड़ा उस से ऊपर उठकर अब ऑफलाइन में उन कमियों को दूर करने कहा।।
 
continue reading
रायपुर,धरसीवां,विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश,बोली शिक्षा से ही देश का विकास होता है,

रायपुर,धरसीवां,विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश,बोली शिक्षा से ही देश का विकास होता है,

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नगर पंचायत कुरा में नव प्रवेशित बच्चों को तिलक एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया साथ ही उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामाग्री प्रदान  किया गया। नव प्रवेशित बच्चों एवं उनके पालकों को उन्हें शिक्षा का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

 
 विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन कर सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि दो वर्ष से कोरोना का संकट एवं लॉकडाउन की विषम परिस्थिति के बाद आज शाला का नियमित रूप से संचालन प्रारम्भ हो रहा है और कहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थी निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ मार्ग प्रशस्त करेंगे और विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगे,शिक्षा से ही देश बढ़ता है,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हरि शंकर निषाद धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, नगर पंचायत कुरा अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा ,उपाध्यक्ष अनिल बघेल, साहिल खान, अमजद खान, रोशन पुरी गोस्वामी ,मदन गोयल, सुरेश साहू, मोहन प्रजापति, ढालचंद्र पाल, राजू,मीना चौहान, विद्या पाल, संजू निर्मलकर,विक्की वर्मा, प्राचार्य सुजाता बेहल, एवं समस्त शिक्षक गण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
continue reading
जंतर-मंतर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,केंद्र सरकार से पूछा राहुल गांधी से क्या पूछ रही है ED, देश को बताए सरकार ,  रायपुर

जंतर-मंतर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,केंद्र सरकार से पूछा राहुल गांधी से क्या पूछ रही है ED, देश को बताए सरकार , रायपुर

आज नईदिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मे संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि,केंद्र सरकार पिछले कई सालों से किसानों पर वार कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की बात हो,तीन कृषि कानून लाकर किसानों की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी इस सरकार ने।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इन सब चीजों से मन नहीं भरा तो अब जवानों पर वार कर रहे हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार आक्रमण किया जा रहा है। जिस प्रकार से नोटबंदी की गई, जीएसटी लाई गई,लॉकडाउन लगाया गया,राफेल घोटाला भी देश ने देखा। श्री बघेल ने का कि इन सब बातों को लेकर कोई आवाज उठा रहा था तो वह राहुल गांधी थे। इसीलिए केंद्र सरकार कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है, राहुल गांधी की आवाज को बंद करना चाहती है। प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। श्री बघेल ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में नेशनल हेराल्ड की बड़ी भूमिका रही है। फूट डालो और राज करो की नीति पर आगे बढ़ने वाले लोग राहुल गांधी को 4 दिन से पेशी पर बुला रहे हैं। श्री बघेल ने मांग रखी कि प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में कैमरा लगाया जाए और उसका लिंक सबको दिया जाए। सबको पता चलना चाहिए कि प्रवर्तन निदेशालय कियस पूछ रहा है और राहुल गांधी क्या जबाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि,अग्निपथ योजना से आज युवाओं का भविष्य खतरे में है। इसी के चलते देश के कई राज्यों में बवाल हो रहा है।देश की सम्पतियों का नुकसान मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से हो रहा है युवा आत्महत्या कर रहें हैं।इन सब का जिम्मेदार सिर्फ व सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार है।

continue reading
रायपुर के लोगों को जल्द मिलेगी एक्सप्रेस वे की सौगात,साढ़े तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए 1517 करोड़ रूपए की लागत से 172 पुलः लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू,

रायपुर के लोगों को जल्द मिलेगी एक्सप्रेस वे की सौगात,साढ़े तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए 1517 करोड़ रूपए की लागत से 172 पुलः लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू,

रायपुर / छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि रायपुर के लोगों को बहुत जल्द एक्सप्रेस वे की सौगात मिल जाएगी। श्री साहू ने कहा है कि एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे जनता के नाम लोकार्पित कर दिया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में 1517 करोड़ रूपए की लागत से कुल 172 पुलों का निर्माण कराया गया है। इनमें लगभग 548 करोड़ रूपए के 17 नग आर.ओ.बी.,आर.यू.बी और फ्लाई ओवर शामिल हैं। 

श्री साहू ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संकट के बाद भी निर्माण कार्य प्रभावित नहीं हुए और राज्य की जनता के आवागमन के सहूलियत के लिए लोक निर्माण विभाग लगातार काम कर रहा है। आम लोगों को परेशानी ना हो इसलिए अब खराब सड़कों के पैच रिपेयर कराने की बजाए पूरी सड़क पर नया डामरीकरण कराया जा रहा है ताकि सड़कों की गुणवत्ता बनी रहे। श्री साहू ने कहा है कि प्रदेश में पहले सिंगल लेन की सड़कों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद अब ज्यादातर सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन में बदल दिया गया है ताकि आवागमन में कहीं कोई समस्या ना रहे और नागरिकों को इससे लाभ मिले।
continue reading
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में गरीब मां से किया था वादा.... ‘‘आप चिंता ना करें दिल्ली हो या चेन्नई.. इलाज हम कराएंगे’’*

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में गरीब मां से किया था वादा.... ‘‘आप चिंता ना करें दिल्ली हो या चेन्नई.. इलाज हम कराएंगे’’*

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता जल्द ही किसी की अंधेरी दुनिया में उजेला बिखेर सकती है। मुख्यमंत्री के वादे के मुताबिक बलरामपुर जिले के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया इलाज के लिये चेन्नई के प्रख्यात शंकरा नेत्रालय अस्पताल पहुंच गईं हैं। शुक्रवार को नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों के निर्देशन में दोनों बच्चियों की आंखों की प्रारंभिक जांच हुई। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों को जेनेटिक बीमारी है जिसके लिये और भी विस्तृत जांचों की जरूरत है। शनिवार को भी बाकी की जांच की जाएंगी। आपको बता दें कि 5 मई को बलरामपुर के आरागाही गांव के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर अनती देवी मुख्यमंत्री से अपनी दोनों दृष्टिहीन बच्चियों की सहायता की मांग करते हुये रो पड़ी थीं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुये अनती देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, आपके बच्चों के इलाज में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। देश के जिस अस्पताल में इलाज होगा हम वहां इलाज कराएंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुये कहा था कि दिल्ली हो या चेन्नई जहां भी इलाज संभव होगा, बच्चियों का इलाज कराएंगे। गरीब परिवार की बच्चियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।  

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद चंदा और रिया को सबसे पहले जांच के लिये रायपुर एम्स लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेन्नई के प्रख्यात शंकरा नेत्रालय जाने हेतु अनुशंसा की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दोनों बच्चियों को परिवार सहित चेन्नई भेजा गया है।  

इन जांचों के बाद तय होगा इलाज - डॉक्टरों के मुताबिक दोनों दृष्टिहीन बहनों को जेनेटिक बीमारी है। शुक्रवार सुबह दोनों की जांच नेत्र विशेषज्ञों द्वारा की गयी। डॉक्टरों का कहना है कि अभी प्रारंभिक जांच की गयी है शनिवार को यूएसजी, ईआरजी, एलवीए-1, ग्लूकोमा के विस्तृत जांच करायीं जाएंगी, उसके बाद ही तय किया जाएगा कि क्या इलाज करना है।
continue reading
रायपुर,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया नवनिर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण,क्षेत्रवासियो को 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा,

रायपुर,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया नवनिर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण,क्षेत्रवासियो को 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा,

रायपुर/छत्तीसगढ़- कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज ग्राम पंचायत कुम्हारी में नवनिर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण किया और साथ ही क्षेत्रवासियो को 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा की खाद गोदाम बनने से यहां के आसपास की कृषि कृषको को लाभ होगा और हमारी सरकार का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण किसान एवं मजदूर वर्ग का हित करना जिसको लेकर हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं और लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है हमारी सरकार की कई योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं से आज आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और ग्रामीण 
जनों का आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है। और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है।

आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, बीरगांव महापौर नदलाल देवागन, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, ग्राम पंचायत कुम्हारी सरपंच शिवकुमारी बालाराम पाठक, ग्राम पंचायत साकरा सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा, ग्राम पंचायत चिखली सरपंच मीरा गजानन्द गोस्वामी, ग्राम पंचायत पठारीडीह सरपंच हरिशंकर सोनवानी, ग्राम पंचायत बेंद्री सरपंच प्रतिनिधि राकेश निषाद, कण्हेरा सरपंच यास्मिन सुखनंदन जांगड़े, सुनील शुक्ला, चूड़ामणि साहू ,लोकेश्वरी वर्मा, रोशन पुरी गोस्वामी, सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।
continue reading
रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने दी बड़ी सौगात 3  करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने दी बड़ी सौगात 3 करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

रायपुर- धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरसीवां में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी पाइप लाइन विस्तार का लगभग 3 करोड़ रुपए के लागत के साथ ग्राम पंचायत कुकेरा में सी सी रोड निर्माण 5 लाख, सामुदायिक शौचालय 4 लाख, पचरी निर्माण 3 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।


विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा पानी टंकी बनने क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात मिलेगा साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा।

आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव,
ग्राम पंचायत धरसीवां सरपंच वहीदा सुलताना, ग्राम पंचायत उप सरपंच साहिल खान, जनपद पंचायत सदस्य भूपेंद्र कसार, नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल बघेल, रोशन पुरी गोस्वामी, इकबाल कुरैशी, अमजद खान,मोती पटेल,देवेंद्र खेलवार, ग्राम पंचायत कुकेरा सरपंच सोहन लाल साहू, उपसरपंच खेम प्रकाश साहू, विनोद शर्मा, अशोक साहू, शंकरलाल साहू, चेतन निषाद, छेदन लाल साहू सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।
continue reading
मुख्यमंत्री ने अग्निपथ को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा की ये नौजवानो को गलत दिशा दिखा रहे है ..

मुख्यमंत्री ने अग्निपथ को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा की ये नौजवानो को गलत दिशा दिखा रहे है ..

Sawankumar 17-Jun-2022 48

रायपुर/ छत्तीसगढ़

 
आप को बता दे कि मुख्यमंत्री ने अग्निपथ को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा की ये नौजवानो को गलत दिशा दिखा रहे है पहले तो आप दो साल के बाद भर्ती करवा रहे है और दूसरा ये चार साल तक की भर्ती लेकिन
जब चार साल के बाद वो नौजवान घर आता है और रोजगार नही रहेगा या अगर जिन्हे सेना की नौकरी नही मिली और उन्हे अगर पुलिस की नौकरी मिलती है तो ये तो गलत है क्युकी सेना और पुलिस दो अलग सेवाए है दोनो की अलग ट्रेनिंग होती है सेना को दो चीज दिखती है पहला दोस्त और दूसरा दुश्मन और अगर उसे सेना की नौकरी नही मिली तो वो नौजवान जो की सारी ट्रेनिंग ले चुका है वो गलत रास्ते में जा सकता है अपना अलग गिरोह बना सकता है इससे हमारे देश में क्या असर पड़ेगा आप सोच सकते है ये एक बहुत गहरी समस्या है 

 
continue reading
चिटफंड के निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा, भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान

चिटफंड के निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा, भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान

Ibtesam Deshmukh 17-Jun-2022 69

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार हुए निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. इन निवेशकों को राहत देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए थे. इसके बाद से राज्य स्तर से लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐसी अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों को उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लौटाई जा रही है. शुक्रवार को सीएम बघेल इन निवेशकों को राशि का वितरण करेंगे.

continue reading


dpboss