CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर त्वरित अमल उज्ञाव और अमृतपुर सहित 10 गांवों को किया गया... सौर ऊर्जा से रोशन जाति प्रमाण पत्र कैम्प एवं खड़गवां में स्कूल भवन जीर्णाेद्धार का काम शुरू...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर त्वरित अमल उज्ञाव और अमृतपुर सहित 10 गांवों को किया गया... सौर ऊर्जा से रोशन जाति प्रमाण पत्र कैम्प एवं खड़गवां में स्कूल भवन जीर्णाेद्धार का काम शुरू...

Ibtesam Deshmukh 02-Jul-2022 78

 कोरिया / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांवों शिवपुर, सोनहरी, गोयनी, उज्ञाव, अमृतपुर, उधैनी, बघवार, चंदहा, आनंदपुर, कदना को सौर ऊर्जा से रोशन किया गया। जिले के सौर संयंत्र से संचालित ग्रामों में खराब व अकार्यशील बैटरी बैंक को बदलने की कार्यवाही की जा रही है जिससे गांवों को रोशन किया जा रहा है। सौर ऊर्जा से ग्रामीण विद्युतीकरण अंतर्गत स्थापित सोलर पावर प्लांट के अकार्यशील बैटरी बैंक को बदलने की कार्यवाही 10 सुदूर वनांचल गांवों में पूरी हो चुकी है। क्रेडा के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि विद्युतविहीन गांवों में सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामगढ़ में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सुदूर गांवों के सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण कर निर्देश दिए थे।

जाति प्रमाण पत्र कैम्प शुरू
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला प्रवास के दौरान जिले में बच्चों को महत्वपूर्ण दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में कैम्प शुरू करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जाति प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार कर स्कूलों में ही बच्चों को वितरित किये जायेंगे जिससे परिजनों को सहूलियत हो सके।

खड़गवां में स्कूल मरम्मत एवं संधारण का काम शुरू
पाराडोल में हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रम में खड़गवां के उधनापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों की स्कूल भवन के जीर्णाेद्धार की मांग पर तुरंत घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बच्चों की मांग पूरी की। मुख्यमंत्री की घोषणा पर भवन मरम्मत एवं संधारण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बच्चों की सुविधा के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा पर त्वरित अमल... उज्ञाव और अमृतपुर सहित 10 गांवों को किया गया सौर ऊर्जा से रोशन...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा पर त्वरित अमल... उज्ञाव और अमृतपुर सहित 10 गांवों को किया गया सौर ऊर्जा से रोशन...

Ibtesam Deshmukh 01-Jul-2022 96

 कोरिया/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांवों शिवपुर, सोनहरी, गोयनी, उज्ञाव, अमृतपुर, उधैनी, बघवार, चंदहा, आनंदपुर, कदना को सौर ऊर्जा से रोशन किया गया। जिले के सौर संयंत्र से संचालित ग्रामों में खराब व अकार्यशील बैटरी बैंक को बदलने की कार्यवाही की जा रही है जिससे गांवों को रोशन किया जा रहा है। सौर ऊर्जा से ग्रामीण विद्युतीकरण अंतर्गत स्थापित सोलर पावर प्लांट के अकार्यशील बैटरी बैंक को बदलने की कार्यवाही 10 सुदूर वनांचल गांवों में पूरी हो चुकी है। क्रेडा के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि विद्युतविहीन गांवों में सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामगढ़ में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में इन सुदूर गांवों के सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण कर निर्देश दिए थे।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश आज नई लेदरी और रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री भूपेश आज नई लेदरी और रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

Ibtesam Deshmukh 30-Jun-2022 65

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई लेदरी में कोरिया जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर वापस आएंगे और रात 8 बजे से रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित होटल में आयोजित ‘उड़ान डेयर टू ड्रीम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 10 बजे नई लेदरी में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। सीएम मनेंद्रगढ़ से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.5 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। रात 8 से 9 बजे रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित होटल में आयोजित ‘उड़ान डेयर टू ड्रीम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 9.10 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।

continue reading
किसान तो आखिर किसान है... मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाराडोल की धरती पर बोया 'सोनम' धान खुद हल चलाकर खेत की जुताई भी की

किसान तो आखिर किसान है... मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाराडोल की धरती पर बोया 'सोनम' धान खुद हल चलाकर खेत की जुताई भी की

Sawankumar 29-Jun-2022 178
छत्तीसगढ़ के किसान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खेत में नांगर-बइला (हल और बैल) देखकर खुद को रोक नहीं पाए। आज किसान को खेत में हल चलाते और धान बुवाई करते देख वे स्वयं खेत में उतर गए। उन्होंने किसान के हाथ से हल का मूठ थामा और खुद हल चलाने लगे। उन्होंने खेत में धान का छिड़काव कर बुवाई भी की।

लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पाराडोल पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम स्थल से सटे खेत में धान बुवाई होते देख वहां पहुंच गए। उन्होंने खेत में हल चलाकर 'सोनम' धान की बुवाई की। यह खेत गांव के कोटवार श्री भागीरथी को कोटवारी जमीन के रुप में मिली हुई है। उनके पिता और दादा ने भी गांव में कोटवारी की थी और वे इस जमीन पर तब से ही खेती करते आ रहे हैं।
continue reading
खेत से प्रसंस्करण इकाई तक सीता ,शांति और जूही का मजदूर से उद्यमी बनने का सफ़र...पहले करती थीं खेत में मजदूरी, आज बना रही हैं आलू का चिप्स...

खेत से प्रसंस्करण इकाई तक सीता ,शांति और जूही का मजदूर से उद्यमी बनने का सफ़र...पहले करती थीं खेत में मजदूरी, आज बना रही हैं आलू का चिप्स...

Ibtesam Deshmukh 29-Jun-2022 45
 
रायपुर, कभी दूसरों के यहां मजदूरी करने वाली ग्राम कटकोना की सीता, शांति और जूही अब उद्यमी हैं, उन्हे विश्वास ही नही हो रहा है कि वे आज एक सफल उद्यमी के रूप में अपने क्षेत्र में पहचानी जा रही हैं, और अपनी अलग पहचान बना रही हैं। मनरेगा में मजदूरी और खेती बाड़ी में लगे हाथ आज आलू चिप्स के प्रोसेनिंग यूनिट के कुशल कारीगर हैं। 

दरअसल में ग्राम कटकोना में 
मुख्यमंत्री ने जब कोरिया आलू चिप्स यूनिट का शुभारंभ किया, तो इन महिला सदस्यों ने अपनी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि सर आपने हमे कारोबारी बना दिया, अब हम गर्व से यह काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मजदूरी करते- करते लगने लगा था कि अब हमारी जिंदगी यही तक सिमट जाएगा। लेकिन आपकी गौठान योजना ने हमारी तकदीर बदल दी। गोठान में स्थापित इस यूनिट में प्रति दिन लगभग 8 हजार आलू चिप्स के पैकेट बनाए जा सकते हैं, इन्हे सी- मार्ट में बाजार उपलब्ध कराया गया है।
continue reading
ग्राम कटकोना ब्लॉक खड़गवाँ में मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल ने किया घोषणा...

ग्राम कटकोना ब्लॉक खड़गवाँ में मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल ने किया घोषणा...

Ibtesam Deshmukh 29-Jun-2022 73

 *घोषणा : ग्राम कटकोना ब्लॉक खड़गवाँ*


*1. कटकोना मुख्य मार्ग से पहाड़पारा तथा पहाड़पारा से करी छापर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा।*

*2. कटकोना धान उपार्जन केंद्र में नये खाद गोदाम का निर्माण किया जायेगा।*

*3. खड़गवॉ में नये स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जायेगी।*

*4. छोटे कलुआ में बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।*

*5. ग्राम पंचायत कौड़ीमार से पैनारी मार्ग पर पुल का निर्माण किया जायेगा।*

*6. चिरमिरी में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जायेगी।*

*7. ग्राम पंचायत फुनगा से बेलबहरा मार्ग में पुल का निर्माण किया जायेगा।*

*8. चिरमिरी में नवीन इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।*
continue reading
बीहीमाड़ा नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री

बीहीमाड़ा नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री

Ibtesam Deshmukh 29-Jun-2022 86

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज  बैकुण्ठपुर विकासखंड के ग्राम दुर्गापुर में नरवा विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां  दुधनिया, उमझर तथा दुर्गापुर क्षेत्र के कुल 2925 हेक्टेयर रकबा क्षेत्र को उपचारित करने बनाए गए 17 किमी लम्बाई के बीहीमाड़ा नाले पर बने स्टॉप डेम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद किया। गांव के किसान श्री राजेश ने बताया स्टॉप डेम बन जाने से उन्हें काफी फायदा हुआ है, जलस्तर ऊपर आया है जिससे खेती के लिए जलापूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों को स्टॉप डैम से डायरेक्ट पम्प के माध्यम से पानी लेकर अपनी खेती बाड़ी को विकसित करने प्रेरित किया।*

 *जलग्रहण क्षेत्र उपचार कार्य अंतर्गत 3165 संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिसमें लूज बोल्डर चेक डेम, ब्रशहुड चेकडेम, परकुलेशन टैंक, गलिप्लेग, स्ट्रगड कंटूर ट्रेंच, गेबियन स्ट्रक्चर, एनीकट, अर्दन डेम, डाइक संरचनाएं शामिल है।
continue reading
रजौली भेंट-मुलाकात... मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम आनंदपुर से आए बुजुर्ग श्री मिल साय से पूछा हालचाल...

रजौली भेंट-मुलाकात... मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम आनंदपुर से आए बुजुर्ग श्री मिल साय से पूछा हालचाल...

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 39

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम आनंदपुर से आए बुजुर्ग श्री मिल साय को अपने बगल में बिठाया और हालचाल पूछा। श्री मिल साय ने मुख्यमंत्री को बताया कि जुलाई 1984 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी से मिले थे, तब उन्होंने श्री राजीव गांधी को सिद्धा फल की माला पहनाई थी। मुख्यमंत्री ने श्री मिल साय और लवांगो बाई के बारे में ग्रामीणों को बताया।

continue reading
पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री शबघेल ने किया अनावरण...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री शबघेल ने किया अनावरण...

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 84

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर के इंदिरा पार्क में स्थापित की गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान लोक निर्माण, गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत उपस्थित रहे।

continue reading
स्थानीय विधायक गुलाब कमरो की मांग पर मुख्यमंत्री ने रजौली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएं...

स्थानीय विधायक गुलाब कमरो की मांग पर मुख्यमंत्री ने रजौली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएं...

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 128

 स्थानीय विधायक श्री गुलाब कमरो की मांग पर मुख्यमंत्री ने रजौली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएं-


1. कटगोड़ी, दूल्हीधार में एनिकट निर्माण।

2. रजौली में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना।

3. रजौली हाई स्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन।

4. सोनहत ब्लॉक के ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवा टोला, कचोहर तक विद्युतीकरण।

5. किशोरी से कचोहर मार्ग में तथा नवा टोला से देवतीडांड मार्ग पर नवीन पुलिया का निर्माण।

6. सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरयुक्त अस्पताल के तौर पर उन्नयन।
continue reading
सीएम भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात अभियान के दौरान कोरिया जिले की जनता से होंगे रूबरू

सीएम भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात अभियान के दौरान कोरिया जिले की जनता से होंगे रूबरू

Ibtesam Deshmukh 28-Jun-2022 73

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। भेंट मुलाकात अभियान के तहत सीएम कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में ग्राम बहरासी, रामगढ़ तथा रजौली में लोगों से रूबरू होंगे। वहीं जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे आज को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बहरासी पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश इसके बाद बहरासी से दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.55 बजे विकासखंड सोनहत अंतर्गत ग्राम रामगढ़ पहुंचेंगे। वे रामगढ़ में भेंट-मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 4.15 बजे विकासखंड सोनहत अंतर्गत ही ग्राम रजौली पहुंचेंगे। रजौली में भेंट-मुलाकात बाद शाम 5.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.55 बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचेंगे। सीएम बघेल इंदिरा पार्क बैकुंठपुर में शाम 6 बजे स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 7.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे।

continue reading
सीएम बघेल का ऐलान:9000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देगी भूपेश सरकार

सीएम बघेल का ऐलान:9000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देगी भूपेश सरकार

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 99

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित 09 हजार 623 पात्र युवाओं को योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सरकारी नौकरी देने की बड़ी घोषणा की है।


मुख्यमंत्री ने आज जशपुर विधानसभा के बगीचा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में यह घोषणा करते हुए कहा कि 27 अगस्त 2019 को आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में विशेष पिछड़ी जनजातियों पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, भुंजिया, अबूझमाड़िया, बैगा और पण्डो जनजाति के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया था।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में सर्वे कराकर विशेष पिछड़ी जनजातियों के पात्र युवाओं की सूची तैयार की गई है। इन युवाओं को नौकरी देने में 346 करोड़ 42 लाख 80 हजार रूपए का व्यय अनुमानित है।
continue reading
नगर निगम रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” का आज से आगाज,महापौर एजाज़ ढेबर ने समस्या सुनने किया स्पेशल बस तैयार…

नगर निगम रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” का आज से आगाज,महापौर एजाज़ ढेबर ने समस्या सुनने किया स्पेशल बस तैयार…

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 28

 रायपुर: Raipur Breaking नगर निगम रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” का आज से आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए महापौर एजाज़ ढेबर ने एक स्पेशल बस बस तैयार करवाया है, जिससे वो आम जनता की समस्या सुन उनका समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम आज से लेकर पांच अगस्त तक चलेगा सबसे पहले संत कबीर दास वार्ड तीन स्थित गोगांव के शासकीय मिडिल स्कूल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।बता दे कि इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के अंतर्गत पानी, बिजली, साफ-सफाई, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आश्रय निर्माण एवं संधारण कार्य, नल कलेक्शन, भवन अनुज्ञा, अवैध निर्माण, मतदाता सूची आदि सेवाओं के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अन्य शासकीय विभागों जैसे स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं समाज कल्याण, चिकित्सा, राजस्व आदि से जुड़ी नागरिक सेवाओं की आम नागरिकों तक त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

continue reading
सीएम बघेल आज जशपुर, दुर्ग और रायपुर जिले में कई विकास कार्यों का देंगे सौगात

सीएम बघेल आज जशपुर, दुर्ग और रायपुर जिले में कई विकास कार्यों का देंगे सौगात

Ibtesam Deshmukh 27-Jun-2022 86

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इन दिनों जशपुर जिले का दौरा कर रहे हैं और वहाँ के लोगों से भेंट मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं आज सीएम बघेल जशपुर, दुर्ग और रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. वह दुर्ग जिले के सिकोला में हाइटेक नर्सरी का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद निमोरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और उच्च स्तरीय जलागारों का लोकार्पण करेंगे.

वहीं इसके बाद वह जशपुर जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे. इसके बाद सीएम बघेल जशपुर दौरे से सीधे पाटन पंहुचेंगे और दोपहर 12.35 तक जशपुर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद पाटन पहुंचकर अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह करेंगे. फिर पाटन के सिकोला और निमोरा गांव में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे.

continue reading
मुख्यमंत्री जन चौपाल के लिए प्रोटोकॉल हुआ जारी 25 एवं 26 जून को दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले में रहेंगे

मुख्यमंत्री जन चौपाल के लिए प्रोटोकॉल हुआ जारी 25 एवं 26 जून को दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले में रहेंगे

Ibtesam Deshmukh 25-Jun-2022 64

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल दो दिवसीय दौरे पर जशपुर प्रवास पर रहेंगे कल देर शाम इस सम्बंध में प्रोटोकॉल जारी हुआ प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जशपुर जिले के सभी विभाग हाई अलर्ट पर दिख रहे हैं मुख्यमंत्री के पूर्व के जन चौपाल में जिस तरह से अधिकारियों कर्मचारियों पर गाज गिरी है उसे देखते हर विभाग स्वंय को चुस्त दुरुस्त दिखाने प्रयत्नरत है मुख्यमंत्री के जशपुर जिले का कार्यक्रम ने जहां कांग्रेस में ऊर्जा का संचार किया है वहीं भाजपा इस दौरे को भुनाने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी विश्वस्त सूत्रों के हवाले से भाजपा मुख्यमंत्री को जन चौपाल के दौरान जशपुर के नामी गिरामी घोटालों पर घेरने कमर कस चुकी है मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सियासत का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है वहीं गैर राजनीतिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात करने कांग्रेस के आला अधिकारियों एवं प्रशासन से गुहार लगाई है मुख्यमंत्री के इस दौरे पर भाजपा द्वारा चटकपुर दुलदुला स्कूल भवन, जिला अस्पताल कोरोना घोटाला, केरसई प्राथमिक शाला भवन, दुलदुला अस्पताल कांड की शिकायत करने अनुमान लगाया जा रहा है वहीं सत्तापक्ष द्वारा निर्माण में कोई कोताही न हो इसके लिए अधिकारियों की लगातार बैठक कर निर्माण सम्बन्धी जानकारी ली जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपरान्ह 12 बजे फरसाबहार के पम्पशाला में पूजा अर्चना करने के पश्चात स्थानीय लोगों जनता से भेंट मुलाकात कर पार्टी के वरिष्ठजनों से संक्षिप्त मुलाकात कर पतराटोली हैलीपैड उतरेंगे जहां विभिन्न भेंट मुलाकात पश्चात शाम 4 बजे कुनकुरी के सलियाटोली हैलीपैड उतरेंगे जहां नव निर्मित स्व आत्मानन्द स्कूल का लोकार्पण कर प्रबुद्ध नागरिकों एवं अन्य लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे जिसके बाद सड़क मार्ग से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंच कर अल्पाहार लेंगे जिसके बाद प्रेसवार्ता करेंगे पार्टी के अधिकारियों से चर्चा करेंगेए रात्रि विश्राम करेंगे ततपश्चात सुबह 11 बजे हनुमान टेकरी पहुंच पूजा अर्चना कर पौधरोपण करेंगे 12 बजे जशपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
continue reading
रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर,सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन,और कहा..

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर,सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन,और कहा..

Ibtesam Deshmukh 24-Jun-2022 65

 आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर देश के नेताओं ने नमन किया है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नमन किया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि, “रानी दुर्गावती साहस , त्याग, वीरता और नारीशक्ति की प्रतिमूर्ति अद्वितीय प्रतिमूर्ति थी जो आत्मगौरव एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए साक्षात रणचंडी बन विदेशी आक्रांताओं से लड़ी और कई बार उन्हें नतमस्तक कर भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित किया।

ऐसी देशभक्त वीरांगना के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।”वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि,”मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।


”कालिंजर के राजा कीर्तिवर्मन/कीर्तिसिंह चंदेल की एकमात्र संतान दुर्गावती ने अपने विवाह के चार वर्ष बाद अपने पति गौड़ राजा दलपत शाह की असमय मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीरनारायण को सिंहासन पर बैठाकर उसके संरक्षक के रूप में स्वयं शासन करना प्रारंभ किया। उनके राज्य का नाम गोंडवाना था , जिसका केन्द्र जबलपुर था।

continue reading
मुख्यमंत्री लेंगे नरवा योजना सहित संस्कृति परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री लेंगे नरवा योजना सहित संस्कृति परिषद की बैठक

Ibtesam Deshmukh 24-Jun-2022 74

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वर्चुअल रूप से विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यक्रम में भाग लेने सहित वन विभाग अंतर्गत नरवा योजना के कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 01 बजे से छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की बैठक लेंगे।

continue reading
सभापति प्रमोद दुबे द्वारा कुशालपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को ड्रेस एवं किताबों का वितरण किया ।

सभापति प्रमोद दुबे द्वारा कुशालपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को ड्रेस एवं किताबों का वितरण किया ।

प्रवेश उत्सव हायर सेकेंडरी स्कूल कुशालपुर के बच्चों को ड्रेस एवं किताबों का वितरण किया नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने कुशालपुर उच्चतर माध्यमिक शाला में आज शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया था ।जिसमें सभापति प्रमोद दुबे द्वारा गणवेश एवं किताब कॉपी का वितरण किया गया ।। 

शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, मनहरण साहू, डॉ विष्णु राजपूत ,महेंद्र देवांगन, एवं प्राचार्य कल्पना देशमुख  आचार्य श्री बंजारे संहित अनेक गणमान्य जन एवं छात्र छात्राएं उपस्थित होकर  प्रवेश उत्सव  में शामिल हुए ।शाला के बच्चों द्वारा कई उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न उत्तर भी किए गए।ऑनलाईन पढ़ाई में बच्चों की शिक्षा में जो कमी आई है उन कमियों को दूर करने की बात प्रमोद दुबे ने कहीं तथा इन 2 वर्षों में ऑनलाइन क्लासेस से बच्चों के मानसिक स्तर पर जो प्रभाव पड़ा उस से ऊपर उठकर अब ऑफलाइन में उन कमियों को दूर करने कहा।।
 
continue reading
रायपुर,धरसीवां,विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश,बोली शिक्षा से ही देश का विकास होता है,

रायपुर,धरसीवां,विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश,बोली शिक्षा से ही देश का विकास होता है,

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नगर पंचायत कुरा में नव प्रवेशित बच्चों को तिलक एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया साथ ही उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामाग्री प्रदान  किया गया। नव प्रवेशित बच्चों एवं उनके पालकों को उन्हें शिक्षा का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

 
 विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन कर सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि दो वर्ष से कोरोना का संकट एवं लॉकडाउन की विषम परिस्थिति के बाद आज शाला का नियमित रूप से संचालन प्रारम्भ हो रहा है और कहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थी निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ मार्ग प्रशस्त करेंगे और विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगे,शिक्षा से ही देश बढ़ता है,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हरि शंकर निषाद धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, नगर पंचायत कुरा अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा ,उपाध्यक्ष अनिल बघेल, साहिल खान, अमजद खान, रोशन पुरी गोस्वामी ,मदन गोयल, सुरेश साहू, मोहन प्रजापति, ढालचंद्र पाल, राजू,मीना चौहान, विद्या पाल, संजू निर्मलकर,विक्की वर्मा, प्राचार्य सुजाता बेहल, एवं समस्त शिक्षक गण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
continue reading
जंतर-मंतर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,केंद्र सरकार से पूछा राहुल गांधी से क्या पूछ रही है ED, देश को बताए सरकार ,  रायपुर

जंतर-मंतर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,केंद्र सरकार से पूछा राहुल गांधी से क्या पूछ रही है ED, देश को बताए सरकार , रायपुर

आज नईदिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मे संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि,केंद्र सरकार पिछले कई सालों से किसानों पर वार कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की बात हो,तीन कृषि कानून लाकर किसानों की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी इस सरकार ने।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इन सब चीजों से मन नहीं भरा तो अब जवानों पर वार कर रहे हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार आक्रमण किया जा रहा है। जिस प्रकार से नोटबंदी की गई, जीएसटी लाई गई,लॉकडाउन लगाया गया,राफेल घोटाला भी देश ने देखा। श्री बघेल ने का कि इन सब बातों को लेकर कोई आवाज उठा रहा था तो वह राहुल गांधी थे। इसीलिए केंद्र सरकार कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है, राहुल गांधी की आवाज को बंद करना चाहती है। प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। श्री बघेल ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में नेशनल हेराल्ड की बड़ी भूमिका रही है। फूट डालो और राज करो की नीति पर आगे बढ़ने वाले लोग राहुल गांधी को 4 दिन से पेशी पर बुला रहे हैं। श्री बघेल ने मांग रखी कि प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में कैमरा लगाया जाए और उसका लिंक सबको दिया जाए। सबको पता चलना चाहिए कि प्रवर्तन निदेशालय कियस पूछ रहा है और राहुल गांधी क्या जबाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि,अग्निपथ योजना से आज युवाओं का भविष्य खतरे में है। इसी के चलते देश के कई राज्यों में बवाल हो रहा है।देश की सम्पतियों का नुकसान मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से हो रहा है युवा आत्महत्या कर रहें हैं।इन सब का जिम्मेदार सिर्फ व सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार है।

continue reading

dpboss