CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार कई अहम फैसले  लिए गए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार कई अहम फैसले लिए गए

Sawankumar 01-May-2022 157
एक नवंबर 2004 से नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेेंशन योजना लागू करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया। नवीन अंशदायी पेंशन योजना हेतु वेतन से की जा रही 10 प्रतिशत की मासिक अंशदान की कटौती एक अप्रैल 2022 से सामाप्त कर सामान्य भविष्य निधि नियम के अनुसार मूल वेतन का न्यूनतम 12 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को सहमति दी गई।

 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से अंग्रेजी में अधिसूचित जाति को मान्य करने तथा जाति प्रमाण पत्रों में अंग्रेजी में ही अधिसूचित जाति का उल्लेख करने का निर्णय लिया गया।

 प्रदेश के युवाओं के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के शुल्क माफ करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त रियल एस्टेट प्रोजेक्टों जिसमें 75 लाख रूपए बाजार मूल्य तक आवासीय मकानों एवं फ्लैट्स में रजिस्ट्री शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट की प्रभावशीलता अवधि को 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

 राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में हितग्राही परिवार के मुखिया को वार्षिक आधार पर प्रदाय सहायता राशि 6 हजार रूपए से बढ़ाकर 7 हजार रूपए तथा प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के देव स्थलों पर पूजा करने वाले बैगा, गुनिया, पुजारी, देव स्थल के हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया को जिनका आदिवासियों के सांस्कृतिक जीवन और सामाजिक संस्कारों में विशेष महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया।


 छत्तीसगढ़ राज्य प्रत्याभूति मोचन निधि योजना-2022 प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

 विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय  से वापस लिए जाने के संबंध में गठित मंत्रि-परिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 32 प्रकरणों को वापस लेने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक की स्थापना के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 मंत्रिपरिषद द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सहायक मानचित्रकर के 125 पदों पर नियुक्ति हेतु जारी चयन सूची का एक वर्ष तक प्रभावशील रहने की वैद्यता अवधि को शिथिल करने की सहमति दी गई।

 छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम-2002 (यथा संशोधित 2022) में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत वनांचल उद्योग की स्थापना हेतु रियायत के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 (यथा संशोधित-2022) की कंडिका 3.11 शेडों/फ्लैटेड फैक्ट्रियों (बहु मंजिला भवन के शेड) का भाड़ाक्रय पद्वति के अंतर्गत आबंटन नियम में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 संचालनालय आयुष के अंतर्गत स्टेनो टायपिस्ट के रिक्त पद की पूर्ति हेतु परीक्षा परिणाम की वैद्यता अवधि को एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

 वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियांे से सहायक वर्ग-तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने हेतु पदोन्नति का कोटा एक बार 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन तथा राजीव मितान क्लब योजना लागू की गई है। इनके वित्तीय पोषण और क्रियान्वयन हेतु सभी प्रकार के विक्रय, दान, भोग बंधक या तीस वर्ष से अधिक की कालावधि के पट्टे पर स्टाम्प शुल्क की राशि पर कुल 12 प्रतिशत की दर से उपकर अधिरोपित किए जाने हेतु प्रस्तावित छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अध्यादेश-2022 का अनुमोदन किया गया।

 आवासीय मकानों तथा फ्लैट्स पर पंजीयन शुल्क से छूट देने के संबंध में बाजार मूल्य (गाईड लाईन) एवं पंजीयन शुल्क के युक्तियुक्तकरण संबंधी अधिसूचना का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया।

 लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता का एक अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन विकास नीति-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 जल संसाधन विभाग में डिप्लोमा/डिग्रीधारी अमीनों को विभाग में रिक्त उप अभियंताओं (सिविल/वि./यां) के पदों पर नियुक्त करने हेतु विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित इकाईयों के लिए रियायती दर पर होटल बार लायसेंस प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया गया।

 स्थानीय लोगांे को रोजगार के अवसर प्रदान करने और पर्यटकों की सुविधा में वृद्धि की दृष्टि से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधीन 26 इकाईयों को लीज पर दिए जाने का निर्णय लिया गया।

 नगर पालिक निगमों के अचल संपत्तियों के अंतरण स्वीकृति के अधिकार जो राज्य शासन में निहित हैं, को छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 426 बी के प्रावधान अनुसार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।  

 नगर पालिका और नगर पंचायत के अचल संपत्तियों के अंतरण स्वीकृति के अधिकार जो राज्य शासन में निहित हैं, को छ.ग. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 345 के प्रावधान अनुसार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।  

 नगर पालिक निगम रायपुर की स्वामित्व के ग्राम डुमरतराई स्थित भूखण्ड का विक्रय फ्री-होल्ड के रूप में करने हेतु क्रियान्वयन की शक्तियां कलेक्टर रायपुर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 नगरीय निकायों के स्वयं के आधिपत्य या स्वामित्व के लीज होल्ड पर आबंटित आवासीय या व्यवसायिक भवनों, फ्लैट्स, भू-खण्डों, परिसर और दुकानों का संबंधित नगरीय निकाय को राजस्व विभाग से विधिवत भू-स्वामित्व प्राप्त होने पर शर्तो के अधीन फ्री-होल्ड के रूप में संपरिवर्तन किया जाने का अनुमोदन किया गया।

 आदिवासियों की स्वयं की भूमि में वृक्ष कटाई की प्रक्रिया को सरलीकृत करने हेतु छत्तीसगढ़ आदिम जनजातियांे का संरक्षण (वृक्षों में हित) संशोधन विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के बदले वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थो के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष अक्षय तृतीया 3 मई 2022 से प्रदेश में माटी पूजन महा अभियान का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। माटी पूजन का कार्यक्रम क्षेत्र विशेष की परंपरा अनुसार पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।


 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुक्रम में दुर्ग-भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में सिटी बस प्रारंभ किए जाने एवं नवीन मार्गो के प्रकाशन के संबंध में परिवहन मंत्री को अधिकृत किया  गया।

 सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक आवश्यक शक्कर वितरण हेतु सहकारी शक्कर कारखानों में शक्कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।  

 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के समकक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी राशनकार्डो में अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक अतिरिक्त खाद्यान्न एवं मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल अंतरण योजना नियम-2010 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश में विभिन्न विभागों निगम, मण्डल, कंपनी, बोर्ड के अधीन शासकीय भूमि पर निर्मित जर्जर शासकीय परिसर के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग हेतु रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ

Sawankumar 01-May-2022 138

 *ब्रेकिंग* 


मितान योजना में घर तक पहुँचाई जायेगी नागरिक सेवाएं 

पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी नागरिक सेवाएं 

जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा 

सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर करना होगा कॉल 

सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति 

मितान योजना की सारी प्रक्रिया होगी डिजिटल

 

continue reading
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 01 मई को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री मितान योजना का करेंगे शुभारंभ  प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 01 मई को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री मितान योजना का करेंगे शुभारंभ प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

Sawankumar 30-Apr-2022 77

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 01 मई को पूर्वान्ह 11 बजे उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। श्री बघेल बैठक के बाद निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ करेंगे। श्री बघेल दोपहर 2.10 बजे राजधानी रायपुर के बीटीआई मैंदान शंकरनगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

continue reading
छत्तीसगढ़ में नया चेहरा, मध्य प्रदेश में बदलेंगे मंत्री; BJP ने बनाया प्लान 2023

छत्तीसगढ़ में नया चेहरा, मध्य प्रदेश में बदलेंगे मंत्री; BJP ने बनाया प्लान 2023

Ibtesam Deshmukh 30-Apr-2022 83

 भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम रमन सिंह समेत दोनों राज्यों के बड़े नेताओं के साथ बैठक की।


संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा एमपी में कुछ मंत्रियों को बदल सकती है। यहां पार्टी 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर बहुमत से सत्ता बनाए रखने की कोशिश में है। वहीं, पड़ोसी राज्य में नए चेहरे के साथ चुनाव में उतरने के आसार हैं।जानकार बताते हैं कि एमपी को लेकर हुई बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चाएं की गई हैं। साथ ही परिषदों और बोर्ड्स की नियुक्ति का मुद्दा भी चर्चा में शामिल रहा।

अटकलें हैं कि केंद्रीय नेतृत्व सत्ता विरोधी लहर के चलते राज्य सरकार के कुछ चेहरों को बदलने पर विचार कर रहा है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सीएम चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महासचिव हितानंद शर्मा और राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे। साल 2018 में छत्तीसगढ़ गंवाने वाली भाजपा उप चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी परेशान है। हाल ही में पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव हारा। पहले ये सीट भाजपा के खाते में थी।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में होंगे शामिल

Ibtesam Deshmukh 30-Apr-2022 71

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शनिवार को नई दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शामिल होंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री बघेल बीती रात रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।


मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली छत्तीसगढ़ सदन से सुबह 9 बजे विज्ञान भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री वहां प्रातः 10 बजे शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्रियों एवं उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद संध्या 5.30 बजे छत्तीसगढ़ सदन वापस आएंगे।

आरबीसीसी प्रेसीडेंट स्टेट नई दिल्ली में रात्रि भोज में शामिल मुख्यमंत्री शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आरबीसीसी प्रेसीडेंट स्टेट नई दिल्ली में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रात्रि 9 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान कर रात्रि 10.45 बजे रायपुर लौटेंगे।
continue reading
पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज की पीएम मोदी से मुलाकात

पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज की पीएम मोदी से मुलाकात

Ibtesam Deshmukh 29-Apr-2022 114

 रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद रमन सिंह ने कहा – आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सौजन्य भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।


इस दौरान चार राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों से अवगत कराया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तिथि बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया।
continue reading
कोरिया जिले को मिली बड़ी सौगात मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वरा आज 200 बिस्तरीय नवीन जिला अस्पताल तथा 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल शिलान्यास किया गया

कोरिया जिले को मिली बड़ी सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वरा आज 200 बिस्तरीय नवीन जिला अस्पताल तथा 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल शिलान्यास किया गया

Sawankumar 29-Apr-2022 89

आप को बता  दे कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से कोरिया जिला चिकित्सालय और मातृ-शिशु अस्पताल का किया वर्चुअल शिलान्यास। 29 अप्रैल को वर्चुअल कार्यक्रम के ज़रिए कोरिया जिले में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन 200 बिस्तरीय जिला अस्पताल एवं 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल लागत 09 करोड़ रु है जिसका का शिलान्यास किया गया। इन दोनो अस्पताल की लागत लगभग 44 करोड़ है ।कोरिया जिले की यह मांग पिछले 24 सालो थी जिसे आज मुख्यमंत्री द्वरा पूरा किया गया इस अस्पताल में सुविधाये जैसे  M R I, सिटी इस्केन, बर्न वार्ड जैसे तमाम बड़ी सुविधएं उपलब्ध रहेगी जो कि अभी तक पूरे सम्भाग में उपस्थित नही है । मुख्यमंत्री ने कहा की अस्पताल का काम जल्दी से पूरा हो जिससे लोग इसकी सुविधएं जल्द से जल्द ले सके मुख्यमंत्री ने कोरिया जिला को बधाई दी 

प्रातः 11रू00 बजे से राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में नवीन जिला अस्पताल एवं मातृ एवं शिशु अस्पताल के विडियो के माध्यम से प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा नवीन जिला अस्पताल एवं मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल शिलान्यास किया गया।
 
 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ भूपेश बघेल का उदबोधन हुआ। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर
 
विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकारण एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कापोरेशन के संचालक एवं मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल का उद्बोधन सभी ने अपने राय दिया  ।
continue reading
मुख्यमंत्री आज शाम , खैरागढ़ मे स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री आज शाम , खैरागढ़ मे स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Ibtesam Deshmukh 28-Apr-2022 86

 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 27 अप्रैल को राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे 6 करोड़ 51 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे तथा चिटफंड कंपनी के निवेशकों को डेढ़ करोड़ रूपए की राशि लौटाएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले में स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण भी करेंगे।उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन 27 से 30 अप्रैल 2022 तक किया जा रहा है।


महोत्सव का उद्घाटन 27 अप्रैल 2022 को शाम 7.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर क्रमांक 1 खैरागढ़ में किया जाएगा। विशिष्टि अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं नवनिर्वाचित विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा उपस्थित रहेंगी।
continue reading
कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

Ibtesam Deshmukh 26-Apr-2022 82

 कोरिया -: कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सम्पन्न समय सीमा की बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को सभी कार्यालयों में आधारभूत सुविधाएं, भवन, पेयजल व्यवस्था, आम जन के आवेदनों का समय पर निराकरण और उनका उचित संधारण करने कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों में कोताही बरतने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में शर्मा ने कहा कि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, इस सम्बंध में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में, शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को सभी आश्रम, छात्रावासों में आवश्यक मूलभूत व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विद्यालयों में कोविड 19 टीकाकरण हेतु शिविर के आयोजन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।’ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रथम, कलेक्टर ने दी कृषि विभाग को बधाई-’बैठक में कलेक्टर ने राज्य में ई-केव्हायसी किए जाने में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कृषि विभाग को शुभकामनाएं देते हुए फसल विविधीकरण हेतु कार्य किए जाने प्रेरित किया।
बैठक में कलेक्टर शर्मा ने समाधान तुंहर दुआर शिविर में ऋणपुस्तिका हेतु आए आवेदकों को शिविर के माध्यम से वितरित किए जाने के निर्देश दिए, इसके लिए उन्होंने आदिमजाति कल्याण विभाग को सभी अनुविभागीय अधिकारियों से समन्वय कर सर्वे किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह हमारी प्राथमिकताओं में से एक है, कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने विद्युत विभाग को 1 सप्ताह के भीतर विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की।’मुस्कान कैम्प के सफल आयोजन के सम्बंध में कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश-’कलेक्टर शर्मा ने बैठक में जिले में कटे होंठ, तालु, और क्लब फुट की समस्या से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए कल से दो दिवसीय शुरू किए जाने वाले मुस्कान कैम्प के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कैम्प में बच्चों के लिए सहज वातावरण निर्मित करने हेतु खिलौनों की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले में प्रथम बार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, यह सुनिश्चित करें कि सभी बच्चों का इलाज हो कोई भी बच्चा इलाज से वंचित ना रहे।’कोविड 19 अनुरूप व्यवहार के पालन तथा सार्वजनिक कार्यक्रम एवं आयोजनों के सम्बंध में राज्य शासन द्वारा परिपत्र के सम्बंध में राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश-’बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन द्वारा कोविड 19 के सम्बंध में जारी परिपत्र का पालन किए जाने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देश देते हुए सार्वजनिक स्थानों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करवाने तथा मास्क अनिवार्य किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी परिपत्र के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए जिले में धरना, रैली, प्रदर्शन हेतु अनुमति नही लिए जाने या नियमों का उल्लंघन किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
शिक्षकों के लिए भी 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश

शिक्षकों के लिए भी 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश

Sawankumar 21-Apr-2022 138

रायपुर 21 अप्रैल 2022/प्रदेश में संचालित स्कूलों के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। ग्रीष्मावकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी। 


उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल को राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे।
continue reading
विशेष संरक्षित जनजातियों की भाषा में स्वास्थ्य, शिक्षा और योजनाओं के लिए चलाएं जन जागरूकता अभियान: भूपेश बघेल

विशेष संरक्षित जनजातियों की भाषा में स्वास्थ्य, शिक्षा और योजनाओं के लिए चलाएं जन जागरूकता अभियान: भूपेश बघेल

Sawankumar 19-Apr-2022 74

*लोक कलाकारों का लिया जाए सहयोग* *

मुख्यमंत्री ने पर्यटन और संस्कृति विभाग के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की*


*खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश* 

*सतरेंगा, गंगरेल और चित्रकूट में खुलेंगे बजट होटल* 

*ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों, पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के लिए विकसित की जाएं सुविधाएं* 
 
रायपुर, 19 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार करने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से बस्तर और सरगुजा अंचल की लोककला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का एक सेंटर छत्तीसगढ़ में शुरू करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में समीक्षा बैठकों के क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति विभागों के काम-काज की समीक्षा कर रहे थे।
 
बैठक में गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री अनिल साहू सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में कहा कि लोककला दलों के माध्यम से आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कला जत्थों के जरिए स्थानीय बोली-भाषाओं में कार्यक्रम तैयार कराए जाएं, जिससे उनका अच्छा प्रभाव हो। उन्होंने कहा कि इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों-सरगुजा के पण्डो, कवर्धा के बैगा और गरियाबंद, सिहावा-नगरी और मगरलोड क्षेत्र की कमार जनजाति के लोगों में शासकीय योजनाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संचार होगा। उन्होंने कहा कि रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत मानस प्रतियोगिता अगले वर्ष जनवरी में आयोजित की जाए।       
                                              
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, वहां पर्यटकों के रूकने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से होटलों की सुविधा सहित शौचालय, पेयजल, आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। शिवरीनारायण, चंदखुरी, राजिम, सतरेंगा, चित्रकोट, चम्पारण, गंगरेल जैसे पर्यटन स्थलों में ये सुविधाएं विकसित की जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों पर्यटन स्थलों में पर्यटन के दृष्टिकोण से सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिमगा तहसील के समीप स्थित ऐतिहासिक कबीरभूमि दामाखेड़ा में भी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि दामाखेड़ा (कबीर तालाब) को विकसित करने के लिए 22.43 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पर्यटन विभाग के पुराने मोटल्स के निजी क्षेत्र की भागीदारी से सुचारू संचालन की कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी ली। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत विकसित किए जा रहे पर्यटन स्थलों की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे कार्य पूर्ण होते जाते हैं, उनका लोकार्पण किया जाए, जिससे लोगों को जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अमरकंटक मार्ग के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बांधों और जलाशयों के समीप उपलब्ध शासकीय भूमि में निजी क्षेत्र की भागीदारी से वोटिंग, वाटर स्पोटर्स, पर्यटकों के ठहरने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएं। 
 
पर्यटन, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रसाद योजना के तहत 43.33 करोड़ रूपए की लागत से मॉ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ में कराए जा रहे विकास कार्य अक्टूबर 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत 96.10 करोड़ रूपए की लागत की ट्रायबल टूरिज्म सर्किट परियोजना के सभी 13 स्थानों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 65.60 करोड़ रूपए की लागत से सिरपुर को हेरिटेज स्थल के रूप में बुद्धिष्ट थीम पर विकसित किया जा रहा है। श्री अन्बलगन पी. ने यह भी बताया कि सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ के विकास की योजना को प्रसाद योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा गया है। कुदरगढ़ में रोप-वे बनाने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। इसी प्रकार स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत चिल्फी घाटी, अचानकमार-अमरकंटक घाटी एंव हसदेव बांगो डेम को शामिल कर इको टूरिज्म सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सतरेंगा, गंगरेल और चित्रकूट में बजट होटल के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ वेब अभिलेखागार के तहत ख्याति प्राप्त कलाकारों की आडियो-वीडियो क्लीपिंग संकलित कर उनका भावी पीढ़ी के लिए डिजिटाईजेशन किया जा रहा है। बैठक में दुर्ग जिले के पाटन तहसील के तरीघाट और रायपुर जिले के आंरग तहसील के रीवा के पुरातत्व स्थलों की प्रगति की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यहां लगभग दो से ढाई हजार साल पुरानी मानव बस्ती के अवशेष मिल रहे हैं। खनन के दौरान दूसरी से पांचवीं शताब्दी के वस्तुएं मिली है। 
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रथम चरण में विकसित किए जा रहे स्थलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की सौम्य छवि की झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदखुरी और शिवरीनारायण में प्रथम चरण में किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण हो गया है। प्रथम चरण के लिए चिन्हांकित अन्य स्थलों का भी जैसे-जैसे जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होता है। लोगों को समर्पित करने की कार्यवाही भी की जाए। बैठक में बताया गया कि रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इस वर्ष कराई गई मानस मंडली प्रतियोगिता में 7 हजार मानस मंडलियों के लगभग 70 हजार मानस कलाकरों ने हिस्सा लिया।
continue reading
महासमुंद पहुंचे राज्यपाल अनुसुइया उइके ने स्कूली बच्चों को किया मोटिवेट, कहा - हर बच्चे में एक प्रतिभा छिपी होती है, छिपी प्रतिभा पहचानने की कोशिश करनी चाहिए

महासमुंद पहुंचे राज्यपाल अनुसुइया उइके ने स्कूली बच्चों को किया मोटिवेट, कहा - हर बच्चे में एक प्रतिभा छिपी होती है, छिपी प्रतिभा पहचानने की कोशिश करनी चाहिए

Sawankumar 19-Apr-2022 82

राज्यपाल अनुसुइया उईके अपने एक दिवसीय प्रवास पर महासमुंद के दौरे पर रही। महासमुंद स्थित रिवेरडेल वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल शामिल हुई। उन्होंने नवनिर्मित स्विमिंग पुल का लोकार्पण किया। स्कूल के बच्चों के विज्ञान प्रदर्शनी, एक्टिविटी रूम, हिसाब-किताब रूम सहित अन्य क्लास रूम का अवलोकन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

उनके द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विद्यार्थियों से कहा कि, कोरोना के लम्बे दौर के बाद स्कूल खुल गए। फिर से स्कूल आने और स्कूल के संचालित गतिविधियों में आप लोग लम्बे समय के बाद शामिल हुए है। स्कूल में संचालित इन डोर और आउटडोर गेम खेल सकते हैं। क्योंकि आप लोग सब पहले कोरोना की मुश्किल दौर से गुजरे हैं।

 

उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल का महत्व जीवन में हमेशा आगे बढ़ाता है। कोरोना काल में आप लोग मोबाईल और टीवी के जरिए पढ़ाई कर रहे थे। यह आधुनिक चीज जीवन का हिस्सा है। पर इसे पढ़ाई में ही आप लोग हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि हर बच्चें में एक विशेष प्रतिभा छिपी होती है। इस छुपे हुए हुनर को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए और उन्हें निखारना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों और शिक्षकों से भी यही अपेक्षा की। 




 

 

continue reading
जनजातीय महोत्सव पर भूपेश बघेल का उद्बोधन

जनजातीय महोत्सव पर भूपेश बघेल का उद्बोधन

Sawankumar 19-Apr-2022 104
छत्तीसगढ़ की माटी की महक को पूरे देश तक पहुंचाने के लिए एक और प्रयास  साहित्य महोत्सव के जरिए किया जा रहा है तीन दिवसीय आयोजन में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक  चलेगा है इस महोत्सव में हमारे प्राचीन पारंपरिक वस्तुएं जैसे बांस कला, छिंद कला, रजवार कला, शिशल कला, माटी कला ,कास्ट कला, और जनजातीय नृत्य ,जीवन पर आधारित नाट्य को प्रस्तुत किया जाएगा ।
 
प्रदेश के इस राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव मे शामिल सभी का स्वागत करते हुए सीएम भुपेश बघेल ने कहा हमारे प्रदेश में 44 प्रतिशत भाग जंगल से घीरा हुआ है जिसमे 31% जनजातीय के लोग निवास करते है छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्यता का प्रतीक है
छत्तीसगढ़ को पहले नक्सली नाम से जानते थे इसलिए आने से डरते थे पर अब ऐसा नहीं है । लेकिन भाषाओं का विलुप्त होना हमारी सभ्यता के लिए चिंता का भाव है ,
बस्तर मे बादल नामक संस्था बनाई है।
 
जो विभिन्न जनजातीय के रहन सहन भाषा एंव संस्कृति ,परंपराओं को सहज कर रख सके।
हमारे बीच से गायब होती भाषाओं को   सहजने की आवश्यक है । जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है  और यह गर्व की बात है
मुख्य धारा और जनजातीयों के बीच सेतु नही होने के कारण जो बदलाव होता है उसकी जानकारी नही होने से आज का आयोजन दोनों धाराओ के बीच पुल का काम करेगी।साहित्य ,परंपरा संस्कृति को सहजने का काम इसके जरीए किया जाएगा छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा प्रतिबंध है आदिवासियों के अधिकारो की रक्षा करने लिए

 
continue reading
मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल  नवीन जिला‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’’ के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित*

मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल नवीन जिला‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’’ के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित*

Sawankumar 18-Apr-2022 72

रायपुर,- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिूसचना आज 18 अप्रैल को प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा जिला राजनांदगांव की सीमाओं को परिवर्तित करना, नवीन जिला ‘‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’’ का सृजन करना और उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित की गई है। 


इसके तहत परिवर्तन के स्वरूप अंतर्गत जिला राजनांदगांव के उपखण्ड-खैरागढ़ एवं छुईखदान तथा तहसील खैरागढ़, गंडई एवं छुईखदान को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला ‘‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’’ का सृजन होगा। नवीन जिला ‘‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’’ की सीमाएं अंतर्गत इसके उत्तर में जिला कबीरधाम दक्षिण में तहसील डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव जिला-राजनांदगांव, पूर्व में तहसील-साजा जिला बेमेतरा एवं तहसील-धमधा, जिला दुर्ग और पश्चिम में तहसील लांजी, जिला बालाघाट (म.प्र.) होगी। 

उल्लेखनीय है कि राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से 60 दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में कोई भी आपत्तियां या सुझाव, लिखित में सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल कॉम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर को उक्त अवधि के समाप्ति के पूर्व भेजे जा सकेंगे।

 

continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ..

Sawankumar 18-Apr-2022 77
रायपुर - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक शुरू।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक श्री जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
continue reading
भारत रत्न डाॅ. भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती पर मंडल रेल प्रबंधक  श्री श्याम सुंदर गुप्ता सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

भारत रत्न डाॅ. भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती पर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

Sawankumar 14-Apr-2022 66
पूरे राष्ट्र के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल ने भी संविधान निर्माता, भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस  अवसर पर  आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 को डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की 131 वीं जयंती मनाई गई । मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत रत्न डाॅ. भीम राव अम्बेडकर एवं भगवान बु़ध्द के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गयें। इसके पश्चात सेवा निवृत्त मुख्य स्टाफ वेलफेयर निरीक्षक श्री डी पी लोखंडे द्वारा बुद्ध वंदना की गई ।

           मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता सभी को इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती के अवसर पर बड़े ऊर्जावान संबोधन में उन्होंने कहा कि महापुरुषों को याद किया जाना हमारा सबका दायित्व है डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो जैसे प्रेरक शब्दों से लोगों का जीवन बदल दिया । डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी को हमारा देश ही नही पुरा विश्व नमन करता है। बाबा साहब ने शिक्षा और सभी के अधिकार को सुरक्षित रखनें के महत्व को समझा और इसका प्रसार भी जन मानस में किया जिसके कारण ही आज हमारे देश में विविधता होते हुए भी एक सुत्र से बंधें हुए है। संविधान को लेकर लोगों के एवं महिलाओं के जीवन में बदलाव के लिए बाबासाहेबअंबेडकर अंधकारग्रस्त मानवता के लिए एक अमर ज्योति थे, है और रहेंगे ।  उन्हें नमन करते हुए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश को समृद्ध बनाएंगे और देश की उन्नति में योगदान करेंगे

           अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन के डिविजनल वर्किंग सचिव श्री वाय. के. मिहूलिया, डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जीवनी, उनसे  आदर्शों शिक्षा के महत्व, संगठन एवं संघर्ष के महत्व पर चर्चा की साथ ही रायपुर रेल मंडल द्वारा डाॅ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर किए गए आयोजन को बहुत ही सराहा और कहा कि हम सब एक परिवार के रूप में कार्य करते हैं और यहां सभी का सहयोग अतुलनीय है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कांग्रेस यूनियन, के  मंडल संयोजक डी. विजय कुमार,ओबीसी एशोसियसन के डिविजनल प्रेसिडेंट एच प्रसाद राव एवं अन्य पदाअधिकारियों द्वारा बाबा साहेब की जीवनी के बारे में बताया गया ।

        इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल के वरिष्ठ  अधिकारी एवं यूनियन के पदाअधिकारियों सहित रायपुर रेल मंडल के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

     कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री उदय कुमार भारती  द्वारा आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
continue reading
बिलासपुर लोकसभा के सांसद, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और  रेलवे डिविजनल मैनेजर बिलासपुर से रेलवे परिक्षेत्र की समस्याओ को ले कर किया मुलाकात...बिलासपुर रेलवे डिविजनल मैनेजर ने सभी समस्याओं को निराकरण करने का  दिया आश्वासन...

बिलासपुर लोकसभा के सांसद, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और रेलवे डिविजनल मैनेजर बिलासपुर से रेलवे परिक्षेत्र की समस्याओ को ले कर किया मुलाकात...बिलासपुर रेलवे डिविजनल मैनेजर ने सभी समस्याओं को निराकरण करने का दिया आश्वासन...

Ibtesam Deshmukh 14-Apr-2022 71

 आज रेलवे मंडल पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय अरुण साव जी साथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और पदाधिकारी रेलवे डिविजनल मैनेजर बिलासपुर श्रीमान आलोक सहाय जी के पास मुलाकात कर रेलवे परिक्षेत्र की समस्या को अवगत कराया वही जिसमें मुख्य रूप से  रेलवे जोन हॉस्पिटल के सामने वाली रोड कोविड-19 महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से बंद है उसे खुलवाने के लिए बात की l 

साथ ही रेलवे परिक्षेत्र के सभी कॉलोनी के रोड मरम्मत एवं सुधार हेतु, सभी कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल( गर्मी को देखते हुए) ज्यादा सप्लाई करने और र बहुत समस्याओं को लेकर डिविजनल मैनेजर से विस्तार से चर्चा किया गया एवं जल्द से जल्द निराकरण करने की आग्रह किया गया। बतादे की बिलासपुर रेलवे डिविजनल मैनेजर श्रीमान आलोक सहाय जी भी सभी समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया। आज के इस कार्यक्रम में रेलवे मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप दास महामंत्री -- श्री प्रकाश यादव (बंटी) श्री हरि गुरुंग मंडल मंत्री ---श्री डब्बू राव श्री सुधीर लालपुरे जिला कार्यसमिति के सदस्य श्री पवन सिंह ठाकुर श्री संतोष सिंह ठाकुर श्री मधुसुधन राव उपस्थित थे 

continue reading
बड़ा खबर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 40 की जगह 50 बच्चों को मिलेगा प्रवेश, CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला…

बड़ा खबर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 40 की जगह 50 बच्चों को मिलेगा प्रवेश, CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला…

Ibtesam Deshmukh 14-Apr-2022 71

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लिया है. स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था. नागरिकों की माँग और उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे है. सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गाें के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस वर्ष सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है. इन्हीं स्कूलों में एडमिशन के पहले अफवाह ने पालकों की परेशानी बढ़ा दी थी.बड़ा खबर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 40 की जगह 50 बच्चों को मिलेगा प्रवेश, CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला… CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला,आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लिया है. स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था. नागरिकों की माँग और उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे है. सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गाें के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस वर्ष सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है. इन्हीं स्कूलों में एडमिशन के पहले अफवाह ने पालकों की परेशानी बढ़ा दी थी.

continue reading
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 21340 आवासों के निर्माण के लिए 664 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 21340 आवासों के निर्माण के लिए 664 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति

Ibtesam Deshmukh 09-Apr-2022 142

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के 126 नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 21 हजार 340 नए आवासों के निर्माण के लिए 664 करोड़ 17 लाख 53 हजार 700 रूपए की स्वीकृति दी गई है।


आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की 20वीं बैठक में योजना के तहत हितग्राही द्वारा स्वयं के आवास निर्माण के लिए 21 हजार 340 नवीन आवासों के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई है।
continue reading
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत दिलाने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने खुद नुक्कड़ नाटक में अभिनय कर लोगों को किया चकित ।

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत दिलाने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने खुद नुक्कड़ नाटक में अभिनय कर लोगों को किया चकित ।

Sawankumar 09-Apr-2022 84
भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लगातार बढ़ाये जा रहे महँगाई के विरोध मे विकास उपाध्याय व रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने रायपुर की टीम के साथ मिलकर लिया नुक्कड़ नाटक में हिस्सा,किया अभिनय 

/खैरागढ़  छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत दिलाने के लिए प्रतिदिन प्रचार के नए-नए जुगत भीड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर खैरागढ़ उपचुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही आज खैरागढ़ शहर में नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार किया गया जिसमें विकास उपाध्याय ने खुद इस नुक्कड़ सभा में अभिनय कर सब को चकित कर दिया। राजधानी रायपुर के टीम के द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लगातार बढ़ाये जा रहे महँगाई की ओर आमजनता का ध्यान आकर्षित किया, विकास उपाध्याय ने बताया कि जिस महंगाई को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार डायन कहती थी अभी उन्ही की पार्टी की सरकार होने के बावजूद देश के प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल तक सभी ने चुप्पी साधी हुई हैं। जिस प्रकार से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन वृद्धि की जा रही हैं उससे आम जनता का जीवन दूभर हो चुका हैं, दैनिक जीवन में उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, आमजनता महँगाई की मार झेल रही हैं।

विकास उपाध्याय इसके पूर्व लगातार अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं का ध्यान कांग्रेस पार्टी की ओर खींचने विभिन्न कार्यक्रम कर प्रचार कर चुके हैं। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील की है। विकास उपाध्याय भूपेश सरकार के पिछले तीन वर्ष में किए गए विकास एवं जनहित के कार्यों पर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। इसको लेकर वे खुद घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। आज के इस नुक्कड़ सभा में  के साथ रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित  थे।
 
continue reading


dpboss