CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

छत्तीसगढ़ : आज और कल बस्तर दौरे पर रहेंगे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल कल इस जगह करेंगे ध्वजारोहण पढ़ें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ : आज और कल बस्तर दौरे पर रहेंगे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल कल इस जगह करेंगे ध्वजारोहण पढ़ें पूरी डिटेल

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2022 74

 रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 एवं 26 जनवरी को बस्तर अंचल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 25 जनवरी को दंतेवाड़ा के छिदनार में इंद्रावती नदी पर बने पुल के लोकार्पण करने के बाद जगदलपुर आएंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और जनता के नाम अपना संदेश देंगे। सुबह 9.50 बजे सिरहासार चौक जाएंगे और वहां अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।


निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से 11 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा छिदनार जाएंगे और वहां इंद्रावती नदी पर 38 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना पुल जनता को समर्पित करेंगे । इस अवसर पर वह कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगें । मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से दोपहर 1 बजे जगदलपुर आएंगे और बालीकोंटा में अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित सीवरेज मास्टर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे धरमपुरा क्रीड़ा परिसर जाएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का मुआयना करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम सवा 5 बजे जगदलपुर चेम्बर भवन में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात संध्या 6 बजे दलपत सागर जाएंगे और वहां नवीनीकृत समुंद्र चौक का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमि भूमि पूजन करेंगे ।इसके पश्चात मुख्यमंत्री जगदलपुर के सिटी ग्राउंड एवं 36 क्वाटर्स व्यवसायिक काम्प्लेक्स सह आवासीय योजना का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
continue reading
सूरजपुर: धान खरीदी का बहाना और करोना का बहाना बनाकर नदारद हैं पटवारी...राजस्व निरीक्षक को ढूंढ़ रहे ग्रामीण आप जनता में भारी आक्रोश...

सूरजपुर: धान खरीदी का बहाना और करोना का बहाना बनाकर नदारद हैं पटवारी...राजस्व निरीक्षक को ढूंढ़ रहे ग्रामीण आप जनता में भारी आक्रोश...

Ibtesam Deshmukh 23-Jan-2022 65

 सूरजपुर पटवारी हलका नंबर 04 के पटवारी और क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को क्षेत्रीय ग्रामीण अपने कार्याें के लिए विगत माह भर से खोज रहे हैं। वहीं पटवारी द्वारा फोन पर ग्रामीणों को धान खरीदी में व्यस्तता जाहिर करते हुए कार्य को आगे करने की बात कही जाती है। जबकि राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद नगर महिला हैं जो फोन भी रिसीव नहीं करतीं।
इस संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि भैयाथान अनुविभाग में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर लगातार प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इन दिनों धान खरीदी का कार्य जोरों पर है। जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगी है। लेकिन इसी ड्यूटी का हवाला देकर कई ग्रामीणों का सीमान्कन, नामान्तरण, आय, जाति, निवास, रिनंबरिंग का कार्य अधर में लटका हुआ है। हलका पटवारी क्षेत्र क्रमांक 04 का आलम तो जैसे भगवान भरोसे चल रहा है।

continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा   एक सप्ताह बढ़ाई गयी धान ख़रीदी की तारीख़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा एक सप्ताह बढ़ाई गयी धान ख़रीदी की तारीख़

Sawankumar 22-Jan-2022 118

 बिग ब्रेकिंग


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा 

एक सप्ताह बढ़ाई गयी धान ख़रीदी की तारीख़ 

मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं 

किसानों के हित में लिया गया निर्णय 

मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में हर्ष

पहले 31 जनवरी तक थी धान ख़रीदी की तारीख़ 

एक सप्ताह बढ़ाई गयी समय सीमा
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR के विरोध में युवा कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR के विरोध में युवा कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया

Ibtesam Deshmukh 21-Jan-2022 111

 कोरबा/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के विशेष उपस्थिति एवं युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में शहर के कोसाबाड़ी चौक में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर एफआईआर करना योगी आदित्यनाथ के यूपी चुनाव में झुंझलाहट को दिखाता है इस चुनाव में उनकी हार निश्चित है। पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि गरीब, शोषित वर्ग एवं किसानों की बुलंद आवाज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किये गए एफआईआर से यह प्रतीत होता है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खिसकने वाली है।

उत्तरप्रदेश में जाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी सरकार के किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते हुए योगी सरकार द्वारा दुर्भावना वश एफआईआर की कार्यवाही की गयी है यूपी चुनाव में कांग्रेस कि सरकार आ रही है यह तय है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित इटक जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दीपक दास महन्त,रमेश महन्त,जिला सचिव सुरेश देवांगन,जय किशन पटेल,कमल किशोर चंद्रा,शुभम महन्त,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवि सोनी,विधानसभा महासचिव मुकेश, वर्षा,ब्लॉक उपाध्यक्ष आदिल खान,गुलसंदीप,मल्लिक,बंटी, और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

continue reading
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 149 बी भू अर्जन में अनियमितता करने वालों पर सख़्त हुई कलेक्टर चांपा कोरबा छूरी कटघोरा फोरलेन सड़क का मामला एसपी को पत्र भेज कार्रवाई के दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 149 बी भू अर्जन में अनियमितता करने वालों पर सख़्त हुई कलेक्टर चांपा कोरबा छूरी कटघोरा फोरलेन सड़क का मामला एसपी को पत्र भेज कार्रवाई के दिए निर्देश

Ibtesam Deshmukh 21-Jan-2022 253

 कोरबा – कलेक्टर रानू साहू ने ज़िले में सड़कों के लिए भू-अर्जन मामलों में गड़बड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। हरदी बाज़ार-तरदा बाईपास सड़क के भू अर्जन मामलों में अनियमितता पर कड़ा रूख दिखाते हुए कलेक्टर ने दोषी भू मफ़ियाओ पर एफ़आईआर दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र भेजा है ।

बैक टू बैक दूसरी कार्रवाई करते हुए चाम्पा-कोरबा-कटघोरा फोर लेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण में अनियमितता की जाँच के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए है। कलेक्टर को पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा व कटघोरा विधायक पुरषोत्तम कंवर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी के भूमि अधिग्रहण में अनियमितता और भू अर्जन के नियमों तथा शासन के निर्देशों की अवहेलना किए जाने का शिकायती पत्र कलेक्टर को दिया था। दोनो विधायकों ने पत्र में चाम्पा-कोरबा-छुरी-कटघोरा फ़ोर लेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण में अनियमितता की गंभीर शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149 बी में कोरबा, दर्री व कटघोरा तहसील के 50 ग्रामों में 500-500 वर्ग मीटर से कम के टुकड़े कर जमीनो की खरीदी-बिक्री की गई है। इसके साथ ही ऐसी ज़मीन के टुकड़ों की रजिस्ट्री भी चौदाही निर्धारित किए बिना की गई है।

इसके संबंध में जिला पंजीयक कोरबा द्वारा 50 गांवों में 200 से अधिक रजिस्ट्री होने की भी जानकारी दी गई है। इससे उन गांवों में जहां राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) प्रस्तावित है, वहां जमीनों के 500 वर्ग मीटर से कम टुकड़े होने से शासन को वित्तीय क्षति होने की संभावना है। इस शिकायत के बाद कलेक्टर रानू साहू ने सख़्त रूख अपनाते हुए इस मामले में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश कोरबा पुलिस अधीक्षक को दिए है।

 
continue reading
बिग ब्रेकिंग,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए आदेश  कोविड से हो रही प्रत्येक मृत्यु का होगा ऑडिट

बिग ब्रेकिंग,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए आदेश कोविड से हो रही प्रत्येक मृत्यु का होगा ऑडिट

Sawankumar 20-Jan-2022 109

बिग ब्रेकिंग,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए आदेश 


कोविड से हो रही प्रत्येक मृत्यु का होगा ऑडिट 

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश 

कोरोना से हो रही मृत्यु पर चिंतित हैं मुख्यमंत्री 

भर्ती मरीज़ों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने दिए निर्देश 

स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर करेंगे सीधी निगरानी
continue reading
मनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2250 रूपए

मनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2250 रूपए

Sawankumar 20-Jan-2022 117

 

मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र, नया मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से प्रभावशील


रायपुर. 20 जनवरी 2022. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई के लिए नियुक्त लोकपालों के मानदेय में प्रति सीटिंग 1250 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें हर सीटिंग के लिए 2250 रूपए का मानदेय मिलेगा। मनरेगा लोकपालों को अब तक प्रति सीटिंग एक हजार रूपए की दर से मानदेय प्राप्त हो रहा था। लोकपालों के लिए मानदेय की अधिकतम सीमा 45 हजार रूपए प्रति माह निर्धारित की गई है। मनरेगा लोकपालों का बढ़ा हुआ मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से प्रभावशील है। राज्य मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) को परिपत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
continue reading
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला सरगुजा ने डी. ई.ओ.को सौपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला सरगुजा ने डी. ई.ओ.को सौपा ज्ञापन

Ibtesam Deshmukh 20-Jan-2022 71

 अम्बिकापुर/ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सरगुजा के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे से भेंट कर ज्ञापन सौपा । संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से एल बी संवर्ग के वरिष्ठता सूची में व्यापत विसंगतियों की ओर अधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया है । जिसके अंतर्गत जिले के अलग अलग विकासखंडों की सूची में कई प्रकार की गड़बड़ी नजर आ रही है । इन सभी विसंगतियों को सुधार करते हुए नए सिरे से सूची जारी करने की मांग की गई ।
सौपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि एल.बी संवर्ग के सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति करने की कार्यवाही 31 जनवरी 2022 तक पूर्ण करने का आदेश अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है । अतः निर्धारित समय सीमा में पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण करते हुए रिक्त पदों एवं स्थानों को सार्वजनिक कर व काउंसिलिंग कर पदस्थापना आदेश जारी किया जावे ।
प्राचार्य पद पर वन टाइम रिलैक्सेशन देते हुए व्याख्याता (एल बी संवर्ग) को पदोन्नति देने, व्यायाम शिक्षक को सहायक क्रीड़ा अधिकारी व क्रीड़ा परिसर के कोच के पद पर पदोन्नति देने, व्यायाम शिक्षक के रिक्त पद पर बी .पी.एड. धारकों को पदोन्नति देने, ग्रंथपाल के रिक्त पद पर बी.लिव.धारकों को पदोन्नति देने,डबल स्नातक को पात्र मानते हुए पदोन्नति देने ,व्याख्याता,मिडिल स्कूल प्रधान पाठक,उच्च वर्ग शिक्षक प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर क्रमशः पदोन्नति किये जाने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौपा गया ।

continue reading
कलेक्टर-एसपी ने किया मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के बरबसपुर और चैनपुर धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर-एसपी ने किया मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के बरबसपुर और चैनपुर धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

Sawankumar 19-Jan-2022 82

कलेक्टर-एसपी ने किया मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के बरबसपुर और चैनपुर धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण 

 
तौल की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा पहुँचे धान खरीदी केंद्र, सामने करवाया वज़न, समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश धान खरीदी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही, कलेक्टर  शर्मा ने सुबह 8 बजे से खरीदी शुरू करने के निर्देश दिये
किसानों से खरीदी और भुगतान की ली जानकारी, किसानों ने कहा - कोई परेशानी नहीं हुई
continue reading
छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से किया जाएगा "छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन" का गठन

छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से किया जाएगा "छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन" का गठन

Sawankumar 15-Jan-2022 22

 *छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के जरिए आगामी 5 वर्षों में 12 से 15 लाख रोजगार के नए अवसर सृजित करने का लक्ष्य*


*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे "छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन" के अध्यक्ष*

*मुख्य सचिव होंगे उपाध्यक्ष, प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे*

*रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आगामी एक माह में सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन की कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे*

*छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक सहित मिशन के अन्य सदस्यों में संचालक उद्योग, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, संचालक मत्स्य पालन, प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग हस्तशिल्प विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, प्रबंध संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोधन न्याय मिशन शामिल होंगे।*
continue reading
कलेक्टर धावड़े के संवेदनशील प्रयासों से जिले में प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण और आदिवासी जनता को मिला उनका हक और सुविधाएं

कलेक्टर धावड़े के संवेदनशील प्रयासों से जिले में प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण और आदिवासी जनता को मिला उनका हक और सुविधाएं

15-Jan-2022 105

कोरिया  कलेक्टर  श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में शहरों से लेकर दूरस्थ वनांचल तक नागरिकों के लिए प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। जिले के सुदूर वनांचलों तक जिला प्रशासन द्वारा शिविर के माध्यम से प्रशासनिक सुविधाएं अंतिम छोर तक पहुँचाने की इस संवेदनशील पहल से ग्रामीण और आदिवासी जनता को उनका अधिकार मिला है। लोगों की मदद करने की मंशा से जिले के सभी विकासखण्डों में लगाए गए जनचौपालों में उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण किया गया और विशेष अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों, जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज लोगों को प्रदान कर उनकी मदद की गई।

दूरस्थ वनांचलों तक पहुंची संस्थागत प्रसव की सुविधा
स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए आवश्यक सामग्री के साथ अधोसंरचनाओं का निर्माण कराया गया है। जिले के दुर्गम वनांचल क्षेत्र सोनहत विकासखण्ड के आनंदपुर और खड़गवां विकासखण्ड के पटमा में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन सहित 7 सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति दी गयी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिले में 70 उपस्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव की सुविधा थी, दूरस्थ ग्रामों तक स्थित केन्द्रों में आवश्यक सामग्री और सुविधाएं उपलब्ध कराकर संस्थागत प्रसव अब 120 उपस्वास्थ्य केन्द्रों तक सुलभ कराया गया है।  

विशेष अभियान चलाकर आदिवासी जनता के हर कदम पर ज़रूरी जाति प्रमाण पत्र बनाये गए, 33 हज़ार से ज्यादा स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने के नियमों में सरलीकरण किया गया जिसपर त्वरित कार्य करते हुए कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश पर विशेष पिछड़ी जनजातियों सहित अनुसूचित जातिए जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में चिन्हित जाति प्रमाण पत्र को कोरिया जिले में प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है।
विशेष अभियान चलाकर जिले में 5 महीनों में ही 33 हजार 337 छात्र.छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र जारी किये गए हैं।

जिले में 15384 व्यक्तिगत और 1679 सामुदायिक वनाधिकार पट्टे जारीए पात्र हितग्राही वंचित ना रहे, निरस्त वनाधिकारों की समीक्षा जारी
 जिले में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पराम्परागत वनवासियों के अधिकारों का संरक्षण करते हुए बडी संख्या में व्यक्तिगत वनाधिकार और सामुदायिक वनाधिकार के साथ सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के पत्रकों का वितरण किया गया है। जिले में 15 हजार 384 व्यक्तिगत वनाधिकार दावोंए 1514 सामुदायिक वनाधिकार दावों और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के 165 प्रकरणों में भूमि का अधिकार पात्र हितग्रहियों को सौंपा गया है। साथ ही कोरिया जिले में वनाधिकार पत्रकों से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रह जायेए इसके लिए जिले के पांचों विकासखण्ड़ों में शिविर लगाकर नए आवेदन लिए गए और निरस्त व्यक्तिगत वनाधिकार दावों की पुर्नसमीक्षा की जा रही है।

5 महीनों में ही 18 हज़ार से ज्यादा केसीसी जारी
किसानों को शासन की लाभकारी योजनाओं से जोड़ने और किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त करने जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत विगत 6 माह में जिला सहकारी बैंक के साथ जिले के अन्य बैंकों का समन्वय स्थापित कराते हुए किसानों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें मौके पर ही किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान की जा रही है। पूर्व में जिले में 32 हजार 385 किसानों के पास क्रेडिट कार्ड उपलब्ध थे। प्रशासन की विशेष पहल के बाद 5 महीनों में ही 18 हजार 335 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये है।

खण्ड स्तरीय शिविरों के जरिये लगभग 150  दिव्यांगजनों को मिला सहारा
ग्रामीण जनता की मांग एवं समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निराकरण से लोगो की मदद करने की मंशा से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सहायक उपकरण वितरित किये गए। सभी विकासखण्डों के लगभग 150 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकलए व्हीलचेयरए ब्लाइंड स्टिकए श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए।

नहर सुधार से अंतिम गांव तक पहुंच रहा पानी
ग्रामीण अर्थव्यस्था का पूरा दारोमदार कृषि से जुड़ा हुआ है इसके मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक किसान को सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिले। कलेक्टर श्री धावड़े ने जिले में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 28 जलाशयों के सुधार तथा नहरों के मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 83 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान दी। नहर सुधार के कार्य से लगभग 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि तक आसानी से पानी पहुंचा।

continue reading
मुख्यमंत्री  बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

Sawankumar 11-Jan-2022 97

 

    रायपुर, 11 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे ।
 
     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
continue reading
छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने नववर्ष की सौगात देते हुए सहायक आरक्षकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी…पुलिस विभाग को दिए ये निर्देश…

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने नववर्ष की सौगात देते हुए सहायक आरक्षकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी…पुलिस विभाग को दिए ये निर्देश…

Ibtesam Deshmukh 09-Jan-2022 66

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है । इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे। मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है।

continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर केंद्रित होगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर केंद्रित होगी

Ibtesam Deshmukh 08-Jan-2022 87

 कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 25 वीं कड़ी का प्रसारण कल 09 जनवरी रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

continue reading
छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन को लेकर प्रदेश के मुखिया CM बघेल ने दिया बड़ा बयान…

छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन को लेकर प्रदेश के मुखिया CM बघेल ने दिया बड़ा बयान…

Ibtesam Deshmukh 08-Jan-2022 171

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच लॉकडाउन को लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर बयान दिया है। सीएम ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन की जरूरत नहीं है।

अपने बयान में सीएम बघेल ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए जो आवश्यक कदम है उठाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकने काम हो रहा है। वहीं लॉकडाउन देश-प्रदेश के आंकड़ों का अध्ययन कर निर्णय होगा। आर्थिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगेगी।

चार बच्चे संक्रमित

सुकमा जिले के गादीरास इलाके में स्थित मिच्चिपारा पोटाकेबीन आश्रम में कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित चार बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।CMHO सीबी प्रसाद बनसोड़ ने आश्रम के चार बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने कीजानकारी दी है।

बताया कि बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित थे। वहीं अब जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल सभी को इलाज के लिए आईसोलेशन में रखा गया है।

continue reading
सरगुजा : धान खरीदी केंद्र भुसु में कलेक्टर के आदेशानुसार धान खरीदी बिक्री सही पाया गया

सरगुजा : धान खरीदी केंद्र भुसु में कलेक्टर के आदेशानुसार धान खरीदी बिक्री सही पाया गया

Ibtesam Deshmukh 07-Jan-2022 303

 सरगुजा/ सीतापुर जनपद पंचायत अंतर्गत धान खरीदी केंद्र भुसु में निरिक्षण के दौरान प्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र भुसु में 39797 क्विंटल 20किलो , धान खरीदी गई, मिलर परिवहन 6240 क्विंटल किया गया, बाकी स्टाक में 33557 क्विंटल 20 किलो शेष है।
लिंकिंग के माध्यम से भुसु धान खरीदी केंद्र में 14691722 रुपए का धान खरीदा गया, शुद्ध भुगतान 58702694 रुपए का भुगतान किसानों के खातों में किया गया, और आपको बता दें कुल पंजीकृत 1418 में 768 किसान धान बेच चुके हैं , और 650 किसान बाकी है।

continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजत बैठक में हुए शामिल...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजत बैठक में हुए शामिल...

Ibtesam Deshmukh 07-Jan-2022 95

 रायपुर/  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजत बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, खनिज साधन विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, संचालक खनिज साधन जयप्रकाश मौर्य उपस्थित थे।

continue reading
उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए

उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए

Ibtesam Deshmukh 07-Jan-2022 100

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है साथ ही  उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। बतादे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। वहीं चंदखुरी में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री बघेल दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए, इसके बाद परेड ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। सलामी के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षार्थियों को शपथ ग्रहण कराया। दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी सम्मिलित हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद महानिदेशक, पुलिस अकादमी डी एम अवस्थी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन का वाचन किया।

continue reading
औचक निरीक्षण पर अस्पताल पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे...स्वास्थ्य अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार...

औचक निरीक्षण पर अस्पताल पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे...स्वास्थ्य अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार...

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2022 42

 बिलासपुर/ देश प्रदेश के साथ ही अब बिलासपुर में भी कोरोना का आतंक शुरू हो गया जिसे देखते हुए विधायक पांडे काफी गंभीर नज़र आ रहे है वही बुधवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोरोना मरीज भर्ती करने के बाद उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। आपको बता दें एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार को 159 मरीजों की पुष्टि हुई, तो वही 2 लोगों की मौत हो गई, कुल मिलाकर बिलासपुर में 519 सक्रिय कोविड मरीज है।


ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि अब तीसरी लहर की चिंता बढ़ गई है। जिले के साथ पूरे राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सहित उपचार देने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय संभागीय कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही मशीनों की स्थिति का जायजा लिया।

ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में आए दो महीने बीत जाने के बाद भी चालू नहीं किए जाने पर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नाराजगी जाहिर की और अस्पताल प्रबंधन और सीजीएमएससी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को सुधारा जाए कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

इसके बाद उन्होंने असपताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कमियों को दूर किया जाए। ऐसे में साफ सफाई के साथ वार्ड में सुधार की आवश्यकता है और चिकित्सीय मशीन को एक बार फिर से जांच करनी है। निरीक्षण में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल गुप्ता, कोविड प्रभारी डॉक्टर शेफाली सिंह, सीजीएमएससी सहायक अभियंता अभिषेक सोनी, एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल, पार्षद रामाशंकर बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
continue reading
राजधानी में नाइट कर्फ्यू...रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे आवाजाही पर रोक...कलेक्टर द्वारा जारी किया गया आदेश...

राजधानी में नाइट कर्फ्यू...रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे आवाजाही पर रोक...कलेक्टर द्वारा जारी किया गया आदेश...

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2022 391

 बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण अब जिला प्रशासन ने राजधानी रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। बतादे की राजधानी में थोक व्यापार, सब्जी मंडी, लोडिंग अनलोडिंग, पेट्रोल पंप, दवाई दुकान व डिलीवरी, एंबुलेंस को छूट मिलेगी। वहीं धरना, रैली-जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

 
continue reading


dpboss