Breaking News
राज्य
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होगा राज्य अलंकरण और राज्योत्सव समारोह...
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण सम्मान और राज्योत्सव समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी होगी। शाम 4 बजे से 5 बजे तक सुनील तिवारी और साथियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5 बजे से 6 बजे तक कविता वासनिक और साथी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
राज्योत्सव के मौके पर राज्य के किसानों को 1500 करोड़ रूपए की सौगात - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लोगो को जानकारी दी की राज्योत्सव के मौके पर राज्य के किसानों को 1500 करोड़ रूपए की सौगात दी जाएगी। वहीं यह भी लिखा की किसानों की दीवाली की खुशियां दोगुनी हो जाएगी। बतादे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' की तीसरी किश्त की राशी जारी करेंगे।
छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया
रायपुर
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 20 हज़ार से ज्यादा लोगों का हुआ निःशुल्क इलाज 5 हज़ार से ज्यादा को मिली निःशुल्क लैब टेस्ट की सुविधा
कोरिया - जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन ने समय.समय पर ठोस एवं जनकल्याणकारी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में नगर निगम चिरमिरी में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में रह रहे 6 हजार 766 स्लम क्षेत्र के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाया जा रहा है।
निगम क्षेत्र में 02 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का मूल उद्देश्य स्लम क्षेत्र में रहने वाली जनता तक सहज ढंग से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। कोरोनाकाल में भी एमएमयू के माध्यम से लोगों को जांच एवं इलाज की निःशुल्क सुविधा जारी रही।

शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 462 शिविर लगाए गए है। शिविर में 20 हजार 954 मरीजों का इलाज किया गया है। शिविर में आये 5 हजार 507 मरीजों का निःशुल्क लैब टेस्ट एवं 13 हजार 226 मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्लम क्षेत्र में रह रहे लोगों को घर के पास निःशुल्क इलाज, निःशुल्क टेस्ट व निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए लगातार शिविर किये जा रहे हैं और एमएमयू इन जगहों पर पहुंच रही हैं।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर निगम चिरमिरी में 02 एमएमयू का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक एमएमयू में 01-01 डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ए.एन.एम. एवं वाहन चालक उपलब्ध हैं। एमएमयू में 285 प्रकार की जेनरिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जो कि आवश्यकतानुसार डॉक्टर के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। एमएमयू में 40 प्रकार के टेस्ट भी किए जाते है जिनमें से 29 टेस्ट एमएमयू में करने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही 12 प्रकार के टेस्ट अनुबंधित एजेंसी के द्वारा बाहर से कराए जाते हैं।
एसपी कांफ्रेंस: सीएम भूपेश बघेल– नशे के कारोबार पर पुलिस अधीक्षक करें कड़ी कार्यवाही
रायपुर: एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। विकास के लिए शांति ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के बीच परस्पर समन्वय आवश्यक है।कलेक्टर-एसपी महीने में 4-5 बार साथ में दौरा करें। उन्होंने कहा कि क़ानून-व्यवस्था बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
सियासी बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिव का बड़ा बयान… कहा- छत्तीसगढ़ में नही बदलेंगे मुख्यमंत्री...
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बदलने को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच अब दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सूत्रों की माने तो आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नहीं बदलने के संकेत दिए हैं।
कानून व्यवस्था को बनाए रखने सोशल मीडिया पर उचित पर्यवेक्षण जरूरी – CM भूपेश बघेल
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को सूचनातंत्र को मजबूत करने की हिदायत देते हुए उनसे कहा हैं कि क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर उचित पर्यवेक्षण रखे।
श्री बघेल ने आज यहां कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में जिला कलेक्टरों से कहा कि ग़लत तथ्यों का खंडन करें, अफ़वाह न फैलने दें। प्रशासन का इकबाल होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन से मुझे परहेज़ नहीं है लेकिन योजनाबद्ध रूप से माहौल बिगाड़ने की साज़िश को सफल नहीं होने दिया जाना है। ज़िले का आसूचना तंत्र विकसित करें।हर हाल में सौहार्द्र का वातावरण बना रहना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है, किसी भी व्यक्ति या संस्था को इसे बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होने कहा कि क़ानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी जिला दंडाधिकारी की है। जिला दंडाधिकारी को टीम लीडर के रूप में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहे अफ़वाह और दुष्प्रचार का कठोरता से खंडन ज़रूरी है। ज़िला दंडाधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक के पूर्व पुलिस अधीक्षक, कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ क़ानून-व्यवस्था की समीक्षा करें।
श्री बघेल ने कहा कि ग्रास रूट पर मूलभूत प्रशासन पर अधिकतम ध्यान केंद्रित किया जाए। मंत्रालय से लिए गए निर्णय को धरातल पर पहुँचाने का बीड़ा ज़िला प्रशासन पर है। इसकी समीक्षा आँकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से पहुँचे प्रत्यक्ष लाभ से परफार्मेंस का आँकलन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण
कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया अल्टीमेटम...महीने के अंत तक पद छोड़ने का भेजा अंतिम अल्टीमेटम...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आपसी घमासान के बीच पार्टी आलाकमान के अंतिम निर्णय लेने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य के ढाई-ढाई साल के सत्ता परिवर्तन समझौते पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। इसे लेकर आज कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को महीने के अंत तक पद छोड़ने का अंतिम अल्टीमेटम भेजा है। बहरहाल सीएम बघेल ने खुद कई मौकों पर कहा कि जो कांग्रेस आलाकमान का फैसला होगा, वो बिना शर्त स्वीकार लेंगे।
अमित शाह आज सभी राज्यों के डीजीपी संग करेंगे अहम बैठक
नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह आज एक अहम मीटिंग करेंगे. इसमें वह सभी राज्यों के डीजीपी और पुलिस प्रमुखों से मिलेंगे. यह मीटिंग दोपहर 2 बजे करीब शुरू होगी और रात को 10 बजे तक चल सकती है. इसका मुख्य एजेंडा सुरक्षा और समन्वय है।
ईद मिलाद-उन-नबी पर नहीं निकलेगा जुलूस, बाइक रैली... प्रभात फेरी की भी मनाही...कलेक्टर ने जारी किए निर्देश...
कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किया गया की नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा आगामी माह में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर के पत्र कमांक प्रशा / 1374 / 2021 दिनांक 11.10.2021 को दृष्टिगत रखते हुए ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) त्योहार के संबंध में निम्नानुसार आदेश प्रसारित किये जाते है :
छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत… धर्मांतरण होगा बड़ा मुद्दा…
छत्तीसगढ़ प्रवास पर संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे। वे राज्य में लगातार भाजपा की तरफ से उठाये जा रहे धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ी रणनीति बनेगी। इसके साथ ही 3 वर्षों से सत्ता से बाहर भाजपा की सत्ता में वापसी की रणनीति भी बनेगी।बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत सुधारने संघ की बड़ी तैयारी के रूप में भागवत के दौरे को देखा जा रहा है।यही वजह है कि संघ प्रमुख के निर्देश पर मदकूद्वीप में बड़ा आयोजन भी होने की संभावना है। नवंबर में तीन दिवसीय घोष वर्ग प्रशिक्षण शिविर और कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा।
फैसले को लेकर कोई तारीख तय नहीं... कल फिर से जाऊंगा दिल्ली...मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान...
अंबिकापुर : मेडिकल कॉलेज में पांच नवजात बच्चों की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली दौरा रद्द कर सीधे अंबिकापुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से मामले को लेकर चर्चा की और जांच के निर्देश दिए। वहीं, कल मंत्री सिंहदेव ने बताया कि वे कल फिर दिल्ली दौरे पर जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में टी काफी बोर्ड का गठन किए जाने का लिया निर्णय...
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड का गठन किये जाने का निर्णय लिया है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि कृषि मंत्री की अध्यक्षता में गठित किए जाने वाले इस बोर्ड के उद्योग मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के एक-एक अधिकारी सहित दो विशेष सदस्य भी शामिल किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का किया शुभारंभ
जगदलपुर: बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के तहत् लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ किए।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जाना घायलों का हाल… डॉक्टर्स से फोन पर की बात...4 घायलों में से एक निजी अस्पताल हुआ रेफर...
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जशपुर जिले के पत्थलगांव हादसे में गंभीर रूप घायल 4 लोगों का हाल जाना। उन्होंने शनिवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स और सीनियर अधिकारियों से चर्चा की। डॉक्टर्स को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। शुक्रवार को एक कार ने दुर्गा विसर्जन करने जा रहे जुलूस को कुचला था, जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। एक की मौत हुई थी। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं, घटना के विरोध में पत्थलगांव समेत पूरे जिले को बंद किया गया है।
दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...कहा- CWC की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा...बीजेपी के प्रदर्शन पर कसा तंज
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से रायपुर लौटे । एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि किसान और महंगाई के मुद्दे समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद चुनाव की भी घोषणा हुई है।
छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना...विभाग ने जारी किया अलर्ट...
बड़ी खबर देश के कई हिस्सों से मानसून वापस लौट गया हो, लेकिन कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश हो रही है. केरल के कुल पांच जिले शनिवार को रेड अलर्ट पर हैं, जबकि कम से कम सात अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच, केरल के इडुक्की में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कोट्टायम में भूस्खलन की कई घटनाओं के बाद कई लोग लापता हैं.
पत्थलगांव में हुए दुखद घटना के पीछे कही मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने के लिए भाजपा का किसी प्रकार का राजनैतिक षड़यंत्र तो नही... जाने पूरा राज :-सुशील आनंद शुक्ला...
रायपुर: पत्थलगांव की दुखद घटना के मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर कांग्रेस ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता है। उन्होंने मृतक परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने के पीछे भाजपा का किसी प्रकार का राजनैतिक षड़यंत्र तो नहीं है, इन तथ्यों की जांच होना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने सुनी हसदेव की आवाज... कहा- जहां राहुल गांधी आए थे, उसको उजड़ने नहीं देंगे...फर्जी ग्राम सभाओं की होगी जांच...
रायपुर: हसदेव अरण्य क्षेत्र को खनन से बचाने की मांग को लेकर सरगुजा-कोरबा और सुरजपुर जिलों से पैदल रायपुर आए आदिवासी ग्रामीणों से गुरुवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें 2015 में किए गए राहुल गांधी के वादों की याद दिलाई। बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जिस मदनपुर में राहुल गांधी आए थे, उस गांव और उससे लगे जंगल को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।











