Breaking News
राज्य
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ..
भारत रत्न डाॅ. भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती पर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

बिलासपुर लोकसभा के सांसद, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और रेलवे डिविजनल मैनेजर बिलासपुर से रेलवे परिक्षेत्र की समस्याओ को ले कर किया मुलाकात...बिलासपुर रेलवे डिविजनल मैनेजर ने सभी समस्याओं को निराकरण करने का दिया आश्वासन...
आज रेलवे मंडल पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय अरुण साव जी साथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और पदाधिकारी रेलवे डिविजनल मैनेजर बिलासपुर श्रीमान आलोक सहाय जी के पास मुलाकात कर रेलवे परिक्षेत्र की समस्या को अवगत कराया वही जिसमें मुख्य रूप से रेलवे जोन हॉस्पिटल के सामने वाली रोड कोविड-19 महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से बंद है उसे खुलवाने के लिए बात की l
साथ ही रेलवे परिक्षेत्र के सभी कॉलोनी के रोड मरम्मत एवं सुधार हेतु, सभी कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल( गर्मी को देखते हुए) ज्यादा सप्लाई करने और र बहुत समस्याओं को लेकर डिविजनल मैनेजर से विस्तार से चर्चा किया गया एवं जल्द से जल्द निराकरण करने की आग्रह किया गया। बतादे की बिलासपुर रेलवे डिविजनल मैनेजर श्रीमान आलोक सहाय जी भी सभी समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया। आज के इस कार्यक्रम में रेलवे मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप दास महामंत्री -- श्री प्रकाश यादव (बंटी) श्री हरि गुरुंग मंडल मंत्री ---श्री डब्बू राव श्री सुधीर लालपुरे जिला कार्यसमिति के सदस्य श्री पवन सिंह ठाकुर श्री संतोष सिंह ठाकुर श्री मधुसुधन राव उपस्थित थे
बड़ा खबर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 40 की जगह 50 बच्चों को मिलेगा प्रवेश, CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लिया है. स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था. नागरिकों की माँग और उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे है. सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गाें के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस वर्ष सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है. इन्हीं स्कूलों में एडमिशन के पहले अफवाह ने पालकों की परेशानी बढ़ा दी थी.बड़ा खबर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 40 की जगह 50 बच्चों को मिलेगा प्रवेश, CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला… CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला,आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लिया है. स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था. नागरिकों की माँग और उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे है. सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गाें के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस वर्ष सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है. इन्हीं स्कूलों में एडमिशन के पहले अफवाह ने पालकों की परेशानी बढ़ा दी थी.
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 21340 आवासों के निर्माण के लिए 664 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के 126 नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 21 हजार 340 नए आवासों के निर्माण के लिए 664 करोड़ 17 लाख 53 हजार 700 रूपए की स्वीकृति दी गई है।
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत दिलाने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने खुद नुक्कड़ नाटक में अभिनय कर लोगों को किया चकित ।


मुख्यमंत्री ने रतनपुर में मां महामाया की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चौत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ शक्तिपीठ रतनपुर में महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी श्रीमती पारुल माथुर सहित बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।
भूपेश है तो भरोसा है से गूंजा टाउन हाल...समृद्ध, सुसंस्कारी और शक्तिशाली छत्तीसगढ़ बनाने के कर्तव्य को करें पूरा – मुख्यमंत्री
जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित पुरानी पेंशन आभार समारोह में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करने पर मुख्यमंत्री का जोर शोर से अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बस्तर संभाग के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के साथ राज्य के समस्त शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात देने पर मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तोलकर और गज माला से स्वागत कर आभार प्रकट करते हुए कहा कि पेंशन योजना की बहाली से समस्त कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा मिला है।
गौठानो में मल्टीएक्टिविटी से महिला स्वसहायता समूह होंगे सशक्त , मिलेगा रोजगार -प्रिया गोयल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरुवा घुरूवा बारी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया आधार मिला है। मुंगेली जिले के कलेक्टर अजित वसंत के निर्देशन में पथरिया क्षेत्र के विभिन्न गौठानो में महिला समूह कार्यरत है और अपनी आजीविका के स्रोत में काम कर रही है। इन महिलाओं के काम की जानकारी लेने और गौठानो में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।
अपने एकदिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ग्राम पंचायत पीपरलोड और ग्राम पंचायत सांवा के गौठान पहुँची। जहाँ गौठान समिति के सदस्यों, सरपंच, सचिव और नोडल अधिकारी से चर्चा कर गौठान की समस्या व गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
महिला समूह के सदस्यों ने बताई परेशानियाँ ,एसडीएम ने तुंरत किया निराकरण –
गोठान में संचालित विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए महिला स्व.सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें आय मूलक गतिविधि संचालित करने हेतु प्रोत्साहित किया।
वही ग्राम सांवा गौठान में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सब्जी की खेती के लिए पानी की दिक्कत होने की बात कही । जिसपर एसडीएम ने तत्काल सरपंच सचिव को निर्देशित कर समीप के जलस्रोत से पाइप लगाते हुए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
वही ग्राम पीपरलोड के गौठान में मुर्गी पालन वाले कक्ष में पंखा एवं अन्य ज़रूरतमंद संसाधनों की व्यवस्था हेतु सरपंच सचिव को निर्देशित किया।
मल्टीएक्टिविटी से आर्थिक विकास की तैयारी-
एसडीएम ने गोठान में संचालित होने वाले मल्टीएक्टिविटी के लिए की जा रही निर्माण कार्यो मुर्गी पालन का पक्का शेड निर्माण, गोठान में निर्मित नवीन तालाब में पानी सप्लाई कर मछली बीज डालने सहित विभिन्न कार्यो की जानकारी ली , साथ ही महिला स्व सहायता समूहों के महिलाओं द्वारा किये जाने वाले रोजगार मूलक कार्यो जैसे सब्जी की खेती, वर्मी उत्पादन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन के पद्धतियों के बारे में सम्बंधित विभाग के अधिकारियो से जानकारी ली । इसके बाद उन्होंने पीपरलोड के गौठान में स्थित बाड़ी में लगे फल सब्जियो का भी निरीक्षण किया । इस अवसर पर पथरिया तहसीलदार शिवम पांडेय , कृषि विभाग के एसएडीओ आर बी साहू , पशु विभाग से शीलमणि पाण्डेय , जनपद पंचायत कार्यालय से रामहेश्री , नीलकमल ठाकुर , क्षेत्र के नोडल अधिकारी , सांवा गौठान अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत ,पीपरलोड गौठान अध्यक्ष प्रदीप गेंदले, सरपंच सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने युवोदय रथ को रायपुर भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 02 अप्रैल को अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस जगदलपुर में युवोदय के वालंटियर्स को रायपुर भ्रमण हेतु ले जाने वाली युवोदय रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप सहित संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंन्द्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नेहरू स्मृति उद्यान का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान शनिवार संध्या को यहां जगदलपुर में लालबाग के निकट नेहरु स्मृति उद्यान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, अक्षय ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू,कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल को परिसर की पूरी जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा 11वीं में अध्ययनरत आकांक्षा कुमारी ने दी। उसी स्कूल की छात्रा जेनीफर एक्का ने पंडित नेहरू की लिखी किताब विश्व इतिहास की झलक भेंट में दी।
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ विभागीय सेटअप रिवीजन के संबंध में मुख्यमंत्री से करेगा मुलाकात अधिकारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न विभाग को साधन सम्पन्न बनाने कर्मचारी हितों से संबंधित प्रस्ताव पारित
रायपुर,छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभागीय सेटअप को रिवाइज करने का अनुरोध करेगा। संघ का प्रांतीय अधिवेशन आज यहां रायपुर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में जनसम्पर्क विभाग को साधन सम्पन्न बनाने, अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों से संबंधित अनेक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य दायित्व को परिभाषित करने के लिए विभागीय मेनुअल तैयार करने के लिए ड्राफ्ंिटग कमेटी बनाने का भी निर्णय हुआ। कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए जनसम्पर्क अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोत्तरी, समयबद्ध पदोन्नति और रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द तम्बोली ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जनसम्पर्क का दायरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। जनसम्पर्क विभाग को प्रिन्ट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया को भी शासन की गतिविधियां की जानकारी देनी होती है। इन सब परिस्थितियों में वर्तमान सेटअप अपर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लगभग 22 वर्ष पहले केवल प्रिन्ट मीडिया को ही खबरें जनसम्पर्क द्वारा उपलब्ध कराई जाती थी, आज की बदली हुई परिस्थितियों में इलेक्ट्रानिक मीडिया और सोशल मीडिया में भी त्वरित रूप से शासन की खबरंे प्रसारित की जाती हैं। जनसम्पर्क विभाग का वर्तमान सेटअप विभाग के लगातार बढ़ते दायित्व के कारण अपर्याप्त लग रहा है। ऐसी स्थिति में मीडिया के सभी आयामों में शासकीय योजनाओं, फैसलों एवं गतिविधियों के त्वरित रूप से प्रचार-प्रसार करने के लिए विभाग के सेटअप को तत्काल रिवाइज किया जाना आवश्यक है।
श्री तम्बोली ने यह भी बताया कि जनसम्पर्क संचालनालय के साथ-साथ सभी जिला जनसम्पर्क कार्यालयों में और अधिक संसाधनों की जरूरत है, ताकि जनसम्पर्क अधिकारी कुशलता के साथ कार्याें का संचालन कर सके। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अधिकारियों को साल में पूरे दिन सक्रिय रह कर प्रचार-प्रसार का दायित्व निभाना पड़ता है। इसलिए जनसम्पर्क अधिकारियों को भी पुलिस विभाग, वित्त विभाग और विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों की तरह साल में एक माह का अतिरिक्त वेतन मिलना चाहिए। आज अधिवेशन में इस संबंध में शासन से अनुरोध करने पर भी सर्वसम्मति बनी।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार-प्रसार के लिए मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ, मंत्रालय प्रेस प्रकोष्ठ और राजभवन प्रेस प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को अन्य विभागों के समान विशेष भत्ता तथा पर्याप्त संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदस्थ करने के लिए जनसम्पर्क अधिकारी संघ द्वारा आवश्यक पहल किए जाने की सहमति बनी। सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद में प्रतिनियुक्ति के पदों पर नियुक्ति करने के संबंध में भी चर्चा अधिवेशन में की गई।
अधिवेशन में राज्य सेवा और राज्य वित्त सेवा के समान ही राज्य सूचना सेवा के गठन के संबंध में भी शासन से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जनसम्पर्क अधिकारियों ने चर्चा के दौरान इस संबंध में विचार व्यक्त किए और कहा कि सभी विभागों में जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया जाए, इससे प्रचार-प्रसार के कार्याें में बेहतर समन्वय बनेगा और प्रचार-प्रसार के कार्याें में तेजी आएगी।
वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व और जनसम्पर्क अधिकारियों के कार्य दायित्व एवं प्रकृति को देखते हुए सभी जनसम्पर्क अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के लैपटॉप एवं मोबाईल सेट उपलब्ध कराने के संबंध में शासन से मांग किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
जनसम्पर्क अधिकारियों की व्यावसायिक कुशलता बढ़ाने के लिए अधिवेशन में जनसम्पर्क अधिकारियों को समय-समय पर राजधानी नई दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में प्रशिक्षण हेतु भेजने की आवश्यकता महसूूस करते हुए इस दिशा में शासन स्तर पर आवश्यक पहल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन भी किया गया।
अधिवेशन मंे छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के संरक्षक श्री जे.एल. दरियो, श्री उमेश मिश्रा, प्रधान संयोजक श्री संजीव तिवारी, संयोजक श्रीमती हर्षा पौराणिक, महासचिव श्री आलोक देव, सचिव श्री राजेश श्रीवास, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया सहित जनसम्पर्क संचालनालय तथा जिला जनसम्पर्क कार्यालयों में पदस्थ जनसम्पर्क अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने चैत्र नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन आज राजभवन के उपासना कक्ष में विधिवत घट स्थापना एवं ज्योति कलश प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता गंगादई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर, 2 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवरात्रि के पहले दिन बस्तर विकासखण्ड मुख्यालय के पुजारीपारा में स्थित गंगादई माता के मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां माता गंगादई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप,विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंज़ाम, विधायक दंतेवाडा श्रीमती देवती कर्मा, ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
बस्तर रियासत की पूर्व राजधानी बस्तर में माता की प्रतिमा की उत्पत्ति बांस के जड़ को एक ग्रामीण द्वारा उसके कंद को निकालते समय अपने आप जमीन से हुई है। जिसे गंगादई माता का नाम दिया गया। यह दन्तेश्वरी माता की ही बहन है। बाद में भव्य मंदिर का रूप दिया गया। राजा प्रवीरचंद भंजदेव भी यहाँ पूजा करने आया करते थे। यह राजा महाराजा के जमाने का मंदिर है, यह मंदिर बस्तर के 112 गांवों के लोगों के देवी आस्था का केन्द्र है। प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा को मेला भरता है जिसमें सभी 112 गांवों के देवी देवता माता से भेंट करने आते है।
इसी मंदिर परिसर में एक प्राकृतिक जल कुंड भी स्थित है। इस कुंड का जल कभी सूखता नहीं है। इसके जल से कई प्रकार की चर्म रोग, बीमारी ठीक हो जाती है। प्राचीन समय से कुंड के जल से ही माता का स्नान किया जाता है।
महिमा चौधरी रायपुर पहुंची,सिंधी समाज के कार्यक्रम में होंगी शामिल
रायपुर। फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी शनिवार दोपहर को राजधानी रायपुर पहुंची। एमजी रोड पर रात को शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल की झांकी और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत करेंगी। सिंधी समाज ने विमानतल पर उनका स्वागत किया। कई फिल्मों में काम कर चुकी महिमा चौधरी को आज के कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
शोभायात्रा के शारदा चौक पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ मुंबई की पिंकी मैदासानी सिंधी गीतों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मंत्री शिव डहरिया, मोहमद अकबर, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष, नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड का पर्व भी मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे छत्तीसगढ़ में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। माता भगवती छत्तीसगढ़ में मां शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, गंगा मैया, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य स्वरूपों में विराजमान है। उन्होंने माता भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीष प्रदेशवासियों पर बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को 2 अप्रैल को देंगे 104 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार दो अप्रैल को बस्तर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए के 17 कार्यों का करेंगे लोकार्पण और लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान करेंगे तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यहां 151 नवविवाहित जोड़ों आर्शीवाद प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां लगभग 3 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से कचनार से चोलनार तक निर्मित 4.9 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से पाहुरबेल से उड़ियापाल तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से मंगनार से तोंगकोेंगेरा तक डामरीकृत 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपए की गुड़िया से कालागुड़ा तक निर्मित 6.2 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से नगरनार से नदीबोड़ना तक निर्मित 5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से रायकोट से सोढ़ीपारा तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से नानगुर मे निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, 55 लाख रुपए की लागत से घाट धनोरा मे निर्मित शासकीय हाईस्कूल भवनका लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 55 लाख रुपए की लागत से बाबू सेमरा मे निर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन, एक करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से कोलचूर से घाट कवाली तक निर्मित 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क, 5 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से नारायणपाल से कोरमेल तक निर्मित 13.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बागमोहलई से राजा डोंगरी तक निर्मित 4.1 किलोमीटर लंबी सड़क, 20 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से डिलमिली से पखनार तक निर्मित 20.8 किलोमीटर लंबी सड़क के साथ ही 2 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत के बस्तर विश्वविद्यालय में निर्मित ट्रांजिस्ट हॉस्टल व माता रुक्मणी सेवा संस्थान में एक करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित हॉस्टल, 5 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से फरसागुड़ा से पखना कोंगेरा तक निर्मित 21 किलोमीटर लंबी सड़क, 15 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बस्तर से कुम्हली तक निर्मित 23.28 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यो का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत केे जैतगिरी से डुरकाबेड़ा तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से सोनपुर से बनियागांव तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क, 2 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत के बस्तर विश्वविद्यालय के अतिथि भवन, 5 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के सोरगांव से जामगांव तक 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 97 लाख रुपए की लागत के टेमरा से पुरुषपाल तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क, 2 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के बोदरा से चोंडीघाट तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के बागमोहलई से जामगुड़ा तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क, 5 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के बुड़गीभाटा से चीतापुर तक 7 किलोमीटर लंबी सड़क, 4 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के मंडवा से ढोढरेपाल तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क, 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के किलेपाल में नवीन आईटीआई भवन, एक करोड़ 65 लाख रुपए की लागत के कोलेंग से ओड़ीसा सीमा तक 8.6 किलोमीटर लंबी सड़क, 25 लाख रुपए की लागत के बेड़ा उमरगांव के कृषक प्रशिक्षण भवन, 15 लाख रुपए की लागत के कुम्हारपारा जगदलपुर के यूनानी औषधालय व 15 लाख रुपए की लागत के साकेत कॉलोनी जगदलपुर के होम्योपैथिक औषधालय का भूमिपूजन करेंगे।
बालोद जिले में मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ रही हैं धज्जियां, अवैध रेत उत्खनन नहीं रोक पा रहा प्रशासन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। अवैध रेत उत्खनन को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। जिले की भाजपा किसान मोर्चा एक अनोखे विरोध की तैयारी में है। गौरतलब हो कि रसूखदार लोग डौंडी ब्लाक की बहुचर्चित सिंघनवाही रेत खदान में पोकलेन लगाकर अवैध रेत उत्खनन करा रहे हैं। हालत यह है कि डौंडी ब्लॉक के विभिन्न नदी, नालों से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इस बीच प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा है या यूं कहें कि आला अफसरों के संरक्षण की वजह से नतमस्तक हैं। इसे लेकर अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश के बाद बालोद जिला प्रशासन ने भी जिले में अवैध रेत उत्खनन के छोटे मामलों पर कार्रवाई की और अपनी पीठ थपथपाई। लेकिन अब आलम ये है कि प्रशासन के नाक के नीचे जिले में मुख्यमंत्री के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और अवैध रेत उत्खनन का कारोबार किया जा रहा है।
अपने रसूख की वजह से खनन माफिया के द्वारा कई जगहों पर मशीन लगाकर अवैध रेत उत्खनन कराया जा रहा है। अभी ग्राम पंचायत सिंघनवाही, मुल्लेगुड़ा में मशीन लगाकर रोज दर्जनों ट्रिप हाइवा से रेत निकाली जा रही है। ऐसा नहीं है कि इस मामले कि जानकारी प्रशासन को नहीं है। आम लोगों को अवैध रेत उत्खनन करते हुए पकड़े जाने पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने वाला प्रशासन रसूखदारों पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं इस साल भी ऑनलाइन…सीएम को भेजा मंत्रालय ने प्रस्ताव…
अगले महीने से होने वाले कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन ही ली जाएंगी इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद मंत्रालय में देर रात तक काम हुआ है और इसके बाद एक प्रस्ताव शनिवार को छत्तीसगढ़ के सीएम को सौंप दिया गया है छत्तीसगढ़ के सीएम मुंबई दौरे से लौटने के बाद आज या कल में विधिवत रूप से आदेश जारी कर दिए जाएंगे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार के युवा संगठन एनएसयूआई ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है तथा ऑनलाइन एग्जाम करवाने की मांग की है और छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी इस पर 1 से 2 दिन में फैसला देने का आश्वासन दिया है
इसके बाद छत्तीसगढ़ के सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के निर्देशों के बाद शुक्रवार को विभागीय अमला आनंन फानन में मंत्रालय पहुंचकर ऑनलाइन एग्जाम का प्रस्ताव तैयार किया है सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा का यह फैसला यूजीसी के ताजा RULE के खिलाफ होगा यूजीसी ने इस साल के लिए ऑफलाइन परीक्षा लेने के निर्देश जारी किए थे 31 मार्च के बाद करोना कॉल की सारी पाबंदियां दिया हटा दी जाएंगी
ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला NSUI प्रतिनिधित्व मंडल…सीएम भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन…मांग पूरा करने का दिया आश्वासन… पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ राज्य में कॉलेज स्टूडेंट लगातार ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने आज आदरणीय सीएम भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर ऑनलाइन परीक्षा की मांग की है और ज्ञापन सौंपा है एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष में ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग भूपेश बघेल जी से की है
दरअसल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से परीक्षाएं लेने की मांग को लेकर आज एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने देर शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा कराने की मांग की है
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा है कि * काल के कारण प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की प्रक्रिया हुई है इसलिए जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा के तहत परीक्षा भी ऑनलाइन कराई जाए नीरज पांडे ने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा एवं ग्रेजुएशन की परीक्षा में अंतर है ।
कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को भविष्य में उनके मार्कशीट एवं मान्यता को लेकर कहीं भी कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो और उनके परीक्षा विधि की मान्यता छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों में बनी रहे इसका ध्यान में रखते हुए उनकी परीक्षा ऑफलाइन ली जानी आवश्यक है परंतु ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों का विषय एक हायर सेकेंडरी /सेकेंडरी विषय से भिन्न है
करुणा काल के चलते पूर्व सत्र की भांति इस सत्र में भी कॉलेजों की पढ़ाई सुन रही है जिसके कारण छात्र-छात्राओं की सिलेबस पूर्ण नहीं हो सकी है उस दौरान पढ़ाई को लेकर उच्च शिक्षा विभाग अथवा प्रशासन द्वारा कोई भी बल नहीं दिया गया जिसके चलते आज सिया विकट परिस्थिति उत्पन्न हुई है ऐसे में ऑनलाइन एग्जाम करवाए जाना आवश्यक है
इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा प्रदेश महासचिव अख्तर अली राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा, विनोद कश्यप ,कृष्णा सोनकर निखिल बंजारी , मेहताब हुसैन मेहताब हुसैन विशाल राजपूत, केशव सिन्हा ,जयंत बघेल ,समिति छात्र नेता मौजूद थे












