Breaking News
राज्य
मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया नमन
रायपुर, 19 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता, पक्के इरादों और तीक्ष्ण बुद्धिकौशल से भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। उन्होंने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जन्मदिन कौमी एकता के रूप में मनाया जाता है।
भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित लगी फ़ोटो प्रदर्शनी


मुख्यमंत्री बघेल ने आज प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी है। उनके बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है। घरेलू उपभोक्ता अब जारी की गई राशि से कम बिल जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके व्दारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की 50 प्रतिशत राशि को बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के स्थायी निर्देशों के तहत सुरक्षा निधि लेने का प्रावधान है। हर वर्ष बीते 12 महीने के उपयोग किए गए बिजली की औसत खपत की गणना कर अक्टूबर में अतिरिक्त सुरक्षा निधि के अंतर की राशि ली जाती है। इसकी गणना प्रचलित टैरिफ के आधार पर नियमानुसार पहले से जमा सुरक्षा निधि को घटाकर की जाती है। जितनी राशि का अंतर होता है, उतनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की देयता बनती है।
भिलाई-3 का मिनी स्टेडियम अब स्टेडियम के रूप में होगा अपग्रेड: भूपेश बघेल
अंबिकापुर पहुंचीं राज्यपाल अनुसुईया उइके, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य अभिनंदन
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके के अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचने पर आम जनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर हार्दिक अभिनंदन किया। जांच आयोग ने जीरम कांड की रिपोर्ट सीधे राज्यपाल को सौंप दी थी। इसे लेकर राज्य सरकार ने नाराजगी व्यक्त की थी। राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uikey Reaction) ने भी मीडिया से बात की है। राज्यपाल ने कहा कि मैं कोई पोस्टमैन नहीं जो रिपोर्ट इधर से उधर पहुंचाने का काम करूं। जीरम की रिपोर्ट मिलने के बाद मैंने अपने लीगल एडवाइजर से चर्चा कर उसे सरकार कौ सौंप दी। राज्यपाल अनुसुइया उइके बिरसा मुंडा की जयंती पर बिलासपुर पहुंची थीं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए जीरम आयोग की रिपोर्ट को लेकर कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह रिपोर्ट उन्हें क्यों दी गई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में ऐसी कोई बात नहीं है। मैंने उसे पढ़ा भी नहीं था। राज्यपाल ने कहा कि मैं कोई पोस्टमैन नहीं हूं, जो रिपोर्ट इधर से उधर पहुंचाने का काम करूं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए लीगल एडवाइजर से चर्चा करने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
वहीं राज्यपाल ने कहा कि मुझे रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया था और मैंने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें रिपोर्ट मिली तो वह पहले से खुली हुई थी। यह रिपोर्ट 10 वॉल्यूम में 4 हजार 184 पन्ने की है। साथ ही उन्होंने कहा कि लिक वाली बात मुझे नहीं पता, मुझे रिपोर्ट मिली है और मैंने सरकार को सौंप दी। गौरतलब है कि जीरम मामले की रिपोर्ट को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राज्यपाल को सौंपी थी। जिसको लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसके साथ ही दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।
CM की पदयात्रा… 15 मिनट थमा रहेगा रायपुर-नागपुर NH… कई रूट डायवर्ट…
निकाय चुनाव का रंग अब शहर ही नहीं नेता और राजनेताओं पर दिखने लगा है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम चार बजे दुर्ग जिला पहुंचकर भिलाई के कई रास्तों से होकर पैदल मार्च करेंगे। मुख्यमंत्री के पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तय समय पर रूट को आम जनता के लिए बंद कर दिया है।
उन रास्तों से होकर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए रूट्स को डायवर्ट किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर-नागपुर नेशनल हाइवे को भी 15 मिनट के लिए बंद कर दिया जाएगा।
सीएम के कार्यक्रम के लिए जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक 14 नवंबर को सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री अपने रायपुर निवास से निकलेंगे। इसके बाद कार से वे 11 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर जाएंगे।
वहां से 12 बजे फिर से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां लगभग 3 घंटे रुकने के बाद वह साढ़े तीन बजे सीएम हाउस से कार मार्ग से निक लकर 4 बजे भिलाई पहुंचेंगे। यहां पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम की पदयात्रा पोट्टी श्रीरामुलु चौक से होते हुए सुभाष चौक, भगत सिंह, भारत माता चौक, गांधी चौक, लिंक रोड, फल मंडी रोड से नेशनल हाइवे होते हुए लाल मैदान पहुंचेगी। यहां शाम 5-6 बजे तक मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह शाम 6 बजे भिलाई से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां से शाम 7.30 बजे वह मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए रवाना होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इस पद यात्रा में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी शामिल होंगे।
महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कार्यभार किया ग्रहण, डीएम अवस्थी ने कार्यभार सौंप कर दी शुभकामनाएं
नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया निवर्तमान पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने उन्हें कार्यभार सौंपा एवं शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि राज्य शासन ने अशोक जुनेजा, भापुसे (1989) को पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ का कार्यभार सौंपा है। जुनेजा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल ऑपेरशन/एस. आई.बी. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल तथा एस.टी.एफ अतिरिक्त प्रभार के साथ ही पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी देखेंगे
सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश: CM भूपेश बघेल
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि पड़ोसी राज्यों से लगने वाली राज्य की सीमाओं को सील किया जाए और सीमावर्ती इलाकों में धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए लगातार कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए और धान का अवैध परिवहन करने वालों पर कठोरता से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसी भी किसानों को धान के परिवहन के दौरान किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पहुँची रायपुर, एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया स्वागत
रायपुर : आरंग में होने जाने रही प्रवेद भाजपा का दिवाली मिलन उत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पहुँची रायपुर। एयरपोर्ट पर भाजपा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कल डी. पुरंदेश्वरी प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होगी। इस दौरान डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी होने के बाद प्रदेश में कार्यकारिणी की जाती है। कल हमारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। छत्तीसगढ़ भाजपा से लोग अब जुड़ रहें है। ये साफ दर्शा रहा है, लोग भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। और जो प्रदेश सरकार लोगों वादा कर के नही निभाई है। अब लोग इसे समझ चुके है। और अब छत्तीसगढ़ में सर्फ चुनाव की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस 14 तारीख से शुरू पदयात्रा को लेकर पुरंदेश्वरी ने कसा तंज कहा, महंगाई के खिलाफ अपनी पदयात्रा में लोगों को ये भी तो बताए कि जो वादा उन्होंने किया था, उन वादाओ को भी अब तक पूरा नही कर पाए है। राज्य में बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी और पूरे प्रदेश में रेत माफिया, शराब माफिया सक्रिय हैं। इन सभी विषय के बारे में भी उन्हें बताना चाहिए।
लाखों रूपये कीमत की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद, रायपुर पुलिस की हुक्का से संबंधित तीसरी बड़ी कार्यवाही
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी काे हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अशाेक जुनेजा काे डीजीपी की नई जिम्मेदारी दी गई है। जुनेजा 1989 बैच केआईपीएस हैं
कवर्धा जेल पहुंचे सांसद: SC / ST एक्ट के तहत जेल में बंद BJP नेताओं से रामविचार नेताम ने की मुलाकात, बोले- झूठे केस में फंसा कर जेल में डाला गया
कवर्धा: राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कवर्धा जेल पहुंचे. जहां वे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम (SC/ST एक्ट) के तहत जेल में बंद भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान जांजगीर विधायक नारायण चंदेल भी मौजूद रहे।
सिद्ध बाबा धाम के चहु॑मुखी विकास के लिए विधायक गुलाब कमरो ने दी 49 लाख रुपए की सौगात
कोरिया- मनेंद्रगढ़ शहर के आस्था का केंद्र बना सिद्ध बाबा धाम के चहुमुखी विकास के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने फिर 49 लाख 34 हजार रुपये की सौगात दी है प्राचीन धरोहर सिद्ध बाबा धाम को सहेजने एवं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देकर प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखने विधायक गुलाब कमरो की एक और बड़ी सौगात मिली है सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की कुछ दिनों पूर्व की गई घोषणा पर अमल करते हुए सिद्धबाबा मंदिर (पहाड़) के चहुँमुखी विकास कार्य की कड़ी में फिर से एनएच 43 से तिराहा पहुँच मार्ग (सिद्धबाबा पहाड़) 500 मीटर पहुँच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 49 लाख 34 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है उल्लेखनीय है कि सिद्ध बाबा धाम मनेंद्रगढ़ शहर की प्राचीन धरोहर है जहां पर पूर्व में श्रद्धालु पहाड़ी को चढ़कर सिद्ध बाबा धाम तक दर्शन हेतु पहुंचते थे सिद्ध बाबा धाम में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 एवं 15 जनवरी को मेला लगता है जिसमें श्रद्धालु भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है किसी ने कल्पना नहीं की थी की पहाड़ के ऊपर सिद्ध बाबा धाम तक पहुंच मार्ग बन सकेगा लेकिन सावन मास में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों सिद्ध बाबा धाम पहुंचे और उस दौरान उन्होंने सिद्ध बाबा धाम के कायाकल्प के लिए एक लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति प्रदान की थी उसके बाद सिद्ध बाबा धाम सेवा समिति बनी और सिद्ध बाबा सेवा समिति के अथक प्रयास एवं विधायक गुलाब कमरों तथा जन सहयोग से सिद्ध बाबा धाम तक कच्ची सड़क बनी और लोगों का रुझान एवं आस्था लगातार बढ़ती गई उसी का परिणाम है कि अब एनएच से सिद्ध बाबा धाम तक पक्की रोड का निर्माण कराया जा रहा है एवं भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है सिद्ध बाबा धाम में अपनी विशेष आस्था दिखाते हुए भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों लगातार राशि उपलब्ध करा रहे हैं ताकि सिद्ध बाबा धाम अपना भव्य स्वरूप ले सके और छत्तीसगढ़ के पर्यटन के नक्शे में अपनी एक अहम पहचान बना सके विधायक गुलाब कमरों सिद्ध बाबा धाम के लिए पूर्व में जहां 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करा चुके हैं उसके बाद एक बार फिर दूसरी किस्त के रूप में सड़क सौन्दर्यीकरण के लिए 49 लाख 34 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कराई है निश्चित रूप से विधायक श्री कमरों के अथक प्रयास व सहयोग से सिद्ध बाबा धाम अपना भव्य स्वरूप ले सकेगा विधायक कमरों अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सौगातों की बौछार कर विकास कार्यों की गति दिन प्रतिदिन बढ़ा ही रहे हैं इसके साथ साथ ही धार्मिक स्थलों का भी कायाकल्प उनके द्वारा कराया जा रहा है जिसके कारण सिद्ध बाबा धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों का स्वरूप बदलता हुआ दिखाई देने लगा है।
मुख्यमंत्री बघेल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई पहल
आधी-अधूरी है झीरम आयोग की जांच रिपोर्ट - सीएम भूपेश...
रायपुर: झीरम घाटी हमले की राज्यपाल को सौंपी गई न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आधी- अधूरी करार दिया है। बघेल ने कहा कि आयोग के सचिव ने इसी सितंबर राज्य सरकार को पत्र लिखकर कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया था, क्योंकि जांच पूरी नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जब सितंबर में जांच पूरी नहीं हुई थी तो नवंबर में रिपोर्ट कैसे सौंप दी गई। उन्होंने कहा कि आयोग का गठन 28 मई 2013 को किया गया था।
मुख्यमंत्री बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया मुख्यमंत्री ने कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार











