Breaking News
राज्य
एनटीपीसी सीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कर्मियों का सम्मान
बिलासपुर। एनटीपीसी लिमिटेड की सीपत परियोजना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना में कार्यरत महिला कर्मचारियों तथा सहयोगी एजेंसियों के साथ कार्यरत महिला कर्मियों के कार्यों और संगठन की निरंतर प्रगति में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में संविदा महिला श्रमिकों के प्रयासों को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर इस विशेष दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

एमसीबी जिले की दर्शना सिंह ने यूपीएससी में हासिल की 383वीं रैंक
छत्तीसगढ़ –मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र की बेटी दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में 383वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रैंक के आधार पर दर्शना के आईपीएस बनने की संभावना जताई जा रही है।

कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने डाला डेरा भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
असम के कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्षेत्र में डेरा डालकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद किया। उनके इस प्रवास से भाजपा पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


छत्तीसगढ़ बजट 2026: बस्तर को विकास की नई दिशा — सांसद महेश कश्यप
कोण्डागांव खिरेन्द्र यादव - कोंडागांव, जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में महेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026 को बस्तर अंचल के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि फरवरी–मार्च 2026 सत्र में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में ठोस कदम है।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईआईएम रायपुर में 'मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप' के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना 'मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप' (CMGGF) के तहत भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर ने अपने विशेष दो वर्षीय एमबीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस) कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम सार्वजनिक नीति और शासन के क्षेत्र में भविष्य के कुशल नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को प्रबंधकीय दक्षता और विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।
सड़क हादसों में जीवन रक्षक बनेंगे राहवीर, स्वास्थ्य मंत्री की अपील आप भी बने राहबीर और लोगों को जागरूक

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित
रायपुर: ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMUs) ने राज्य के सुदूर और नक्सल प्रभावित जिलों में 2400 से अधिक चिकित्सा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है।


28 फरवरी को कोरिया जिला के 20 हजार से अधिक किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 88 करोड़ रुपए से अधिक की मिलेगी आदान सहायता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा- होली से पहले खातों में पहुंचेगी राशि

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की बड़ी सफलता जिले में समय रहते रोका गया बाल विवाह जिले में लगातार सफल प्रयास

बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री निवास में मन की बात का सामूहिक श्रवण किया
रायपुर, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया।


भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू; बोले- 'अंत्योदय' ही भाजपा का मूल संकल्प
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर (ग्रामीण) द्वारा आयोजित 'पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान' का भव्य आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। इस वैचारिक शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला भाजपा बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री श्री एस. मनहर सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


छत्तीसगढ़ का शहरी पुनर्जागरण – अनुदान से विकास केंद्रों की ओर तोखन साहू , केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री
भारत आज एक ऐतिहासिक शहरी परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹1 लाख करोड़ के अर्बन चैलेंज फंड (UCF) को स्वीकृति देना इस बात का संकेत है कि देश अब पारंपरिक अनुदान-आधारित वित्तपोषण मॉडल से आगे बढ़कर बाज़ार-संलग्न और सुधार-आधारित शहरी विकास की दिशा में कदम बढ़ा चुका है।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय रतनपुर, छत्तीसगढ़ में 100 केंद्रीय सहायता से डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को स्वीकृति देगा: श्री तोखन साहू
नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026, आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज घोषणा की कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा छत्तीसगढ़ के रतनपुर में एक अभिनव डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (डीएचपी) को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लगाया सफेद चंदन का पौधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बैकुंठपुर आगमन, पारंपरिक कर्मा नृत्य से हुआ भव्य स्वागत


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चिरमिरी दौरा: 59 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 82 का हुआ लोकार्पण


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चिरमिरी की धारा पर आगमन
चिरमिरी- आप को बता दे कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर में कोयलांचल नगरी चिरमिरी के पावन धरा पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चिरमिरी आगमन हो रहा जान कारी के मुताबिक cm साय प्रसिद्धि जगरनाथ मंदिर का दर्शन करेंगे साथ ही लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। चिरमिरी जगरनाथ मंदिर को लेकर बड़ी घोषणा की संभावना
मनेंद्रगढ़ में बीपीसीएल के नेचुरल गैस पाइपलाइन प्लांट का उद्घाटन, सरगुजा संभाग के 5 जिलों को मिलेगा लाभ 1125 करोड़ की लागत से तैयार होगा परियोजना, 54 सब-स्टेशन के जरिए घरों तक पाइप से पहुंचेगी गैस, सिलेंडर झंझट से मिलेगी राहत
एमसीबी,मनेंद्रगढ़। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा मनेंद्रगढ़ शहर में नेचुरल गैस पाइपलाइन प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि यह राज्य का पहला नेचुरल गैस पाइपलाइन प्लांट है। जानकारी के अनुसार लगभग 1125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्लांट के माध्यम से सरगुजा संभाग के पांच जिलों में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र में 54 सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जहां से घरों और प्रतिष्ठानों तक पाइप के माध्यम से गैस सप्लाई होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने माँ कामाख्या के दर्शन किए, कोकराझार में आगामी असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ की संगठनात्मक बैठक
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम प्रवास के दौरान विश्वविख्यात शक्तिपीठ माँ कामाख्या के पावन धाम में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ से समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सद्भाव की कामना की।














