CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

13 अप्रेल होगा को छत्तीसगढ़ के मुखिया का आगमन जनकपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित प्रदेश के दिग्गजो का होगा आगमन

13 अप्रेल होगा को छत्तीसगढ़ के मुखिया का आगमन जनकपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित प्रदेश के दिग्गजो का होगा आगमन

एमसीबी-भारतीय जनता पार्टी की आम सभा कल दिनांक 13 मई को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विश्नुदेव साय जी महती चुनावी आम सभा को जनकपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम मे दोपहर 1 बजे से सभा को सम्बोधित करेंगे । वंही आम सभा मे कोरबा लोक सभा कलस्टर  प्रभारी माननीय अमर अग्रवाल, लोक सभा प्रभारी  माननीय धर्मलाल कौशिक, लोकसभा प्रत्यासी सुश्री सरोज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य राजनाथ माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन, एमसीबी जिला के प्रभारी मंत्री माननीय रामविचार नेताम ,पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक श्रीमती रेणुका सिंग,लोकसभा सह संयोजक मनोज शर्मा, विधायक भैया लाल राजवाड़े, संभागीय संगठन प्रभारी  राजा पाण्डेय, एमसीबी जिला के संगठन् प्रभारी व विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, कृष्णबिहारी जायसवाल साहित प्रदेश एव जिला के प्रमुख लोग होंगे उपस्थित।

 

continue reading
कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश,दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा

कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश,दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा

 *सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* 


*सबका साथ और सहयोग से प्रदेश में विकास की बहाएंगे गंगा - मुख्यमंत्री श्री साय*

चंद्रप्रकाश टोंडे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दामाखेड़ा के नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा किए। साथ ही पूर्व में स्वीकृत 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर परिधि में कोई नया औद्योगिक प्रतिष्ठान शुरू न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। समारोह में मुख्यमंत्री ने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब का स्वागत करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल,सांसद सुनील सोनी,भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव,लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज,भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने भी गुरू का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली दफा दामाखेड़ा आगमन पर श्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उनके सहज सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उन्हे कबीर पंथी बताया। उन्होने ने आज संत समागम में पहुंचकर दामाखेड़ा का गौरव बढ़ाया है। धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब इस मेले का महत्व एवं कबीर पंथ के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया की 120 सालों से यह मेले का आयोजन हो रहा है। साथ ही दामाखेड़ा के आसपास स्थापित हो रहे उद्योगो खासकर स्पंज आयरन एवं बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्यमंत्री का दायित्व मुझे मिला है इस दायित्व से जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप सभी के विश्वास और सहयोग से प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने ने कहा कि बचपन से ही मेरा जुड़ाव कबीर पंथ से रहा है और चौका आरती में शामिल होते रहे है। मेरे गृह ग्राम बगिया में कबीर पंथ के मुनियों के पदार्पण हुआ है जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी क्षेत्र में भी कबीर पंथियों की बड़ी संख्या है। जहां भी कबीर पंथ का मेला लगता है वहां हमारे गांव के आस पास के लोग जरूर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के किसान के बेटे को आप लोगों ने मुख्यमंत्री का बड़ा दायित्व दिया है। इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी पर खरा उतरने में लिए आप सबकी सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहे। जिस प्रकार से मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है उसे आगे भी कायम रखते हुए सेवा का अवसर देते रहेंगे। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। 
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने केवल 2 माह में ही लंबे समय से रुके बड़े बड़े काम को पूरा किया है। इस अवधि में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति,महतारी वंदन योजना तथा युवाओं की मांग पर पीएससी परीक्षा में हुए गड़बड़ी की सीबीआई जांच जैसे बड़े काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और निरन्तर बड़े बड़े काम होते रहेंगे। उन्होंने आगें कहा धर्मनगर दामाखेड़ा कबीरपंथियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। राज्य सरकार यहां के प्राचीन तालाब सहित संपूर्ण दामाखेड़ा के विकास के लिए वचनबद्ध है। ताकि यहां दर्शन के लिए आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु दामाखेड़ा की मधुर स्मृति लेकर वापस लौटेंगे। समारोह को कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि साहेब, गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब,दामाखेड़ा के पूर्व सरपंच कमलेश साहू,कलेक्टर चंदन कुमार ,पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार,डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन अपर कलेक्टर बीसी एक्का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव,सहित जनप्रतिनिधि भाजपा नेता अनिल पाण्डेय. .भाजपा मंडल अध्यक्ष केजराम बघेल. आनंद यादव जी . समाजिक कार्यकर्ता मनोज टोंडे. .किसान नेता हेमसींग चौहान. अभिजीत अवस्थी चंद्रमणि तिवारी. हेमंत साहू. रोशन साहू. कमलेश साहू. गण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
continue reading
छत्तीसगढ़ के सांसद को मिली फोन में धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया धमकी भरा फोन, क्या था मामला जानिए

छत्तीसगढ़ के सांसद को मिली फोन में धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया धमकी भरा फोन, क्या था मामला जानिए

Ibtesam Deshmukh 23-Feb-2024 58

 राजनांदगांव/ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के पत्नी के फोन में व्हाट्सएप कॉलिंग में आया धमकी भरा फोन आने से सनसनी मच गई है । मोबाइल में कहा कि 2 दिन के अंदर सांसद संतोष पांडे को उठा लेंगे, संसद की पत्नी को अज्ञात नंबर से आया फोन संसद के बेटे ने उठाया फोन आरोपी ने कहा कि तुम्हारी मम्मी कहां है और तुम्हारे पापा कहां है 2 दिन के अंदर तुम्हारे पापा को हम उठा लेंगे, पूरे मामले की शिकायत कवर्धा एसपी और रायपुर में डीजीपी को की गई। बताया जा रहा है की पाकिस्तान के नंबर से यह फोन आया था ।

 


अनजान नंबर से व्हाट्सएप्प कॉलिंग सांसद के घर में आता है और बच्चा फोन उठाता है तो बच्चे को 2 दिन के अंदर तुम्हारे पिता संतोष पांडेय को हम उठा लेंगे, उनको बता देना, यह धमकी भरा फोन व्हाट्सएप कॉलिंग में आता है जिसकी शिकायत एसपी कवर्धा को सांसद के परिजनों ने की है साथ ही पूरे मामले में मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर में डीजीपी से भी इसकी शिकायत की गई है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव कुछ माह में होना है और राजनांदगांव के सांसद को ऐसा धमकी भरा कॉल आना कहीं ना कहीं सांसद के परिवार में दहशत पैदा कर रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद संतोष पांडेय ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है बहरहाल देखना यह होगा कि मामले में पुलिस कब तक सफलता हासिल करती है अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 दिन के अंदर संसद को उठा लेने की धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
continue reading
गृह मंत्री का आज छत्तीसगढ़ दौरा,गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने किया स्वागत

गृह मंत्री का आज छत्तीसगढ़ दौरा,गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने किया स्वागत

Ibtesam Deshmukh 22-Feb-2024 84

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे गए है। स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

बता दें कि, रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश मूढ़त और जांजगीर चांपा लोकसभा प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल ने जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्तरीय बैठक की और पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्त्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

जानकारी अनुसार, जांजगीर चांपा जिला के हाईस्कूल ग्राउंड को इन दिनों खास तरह से सजाया गया है। गृहमंत्री मंत्री जांजगीर चांपा जिला में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। प्रदेश में जांजगीर चांपा जिला को केंद्रीय नेतृत्व अहम सीट मान रही हैं। 

जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट चार जिले से मिलकर बनी है, जिसमें जांजगीर चांपा, सक्ति, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शामिल है। इन चारों जिला की 8 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली और इन पर कांग्रेस का कब्जा है। जनता ने भाजपा के जिन प्रत्याशियों को नकार दिया, उसमें कई बड़े नामी चेहरे शामिल हैं।

विधानसभा में करारी हार के बाद अब भाजपा के नेता जांजगीर चांपा लोकसभा सीट को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते और अभी से लोगों के बीच पहुंचकर राज्य और केंद्र में मोदी की गारंटी के फायदे गिना कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ में यह पहला प्रवास होगा। इस कारण भी गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में भाजपा कोई कसर न छोड़ना चाहती है। इस पर भाजपा नेताओं का विशेष ध्यान है और गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीत का उपहार देने का वादा कर पीएम मोदी के 'भाजपा 370 से इसबार 400 पार' के नारे को सफल बनने में अपनी अहम भूमिका निभाने के तैयारी में हैं। प्रदेश की राजनीति में अपना रोल रखने वाले दूसरी पार्टी के नेताओं को भी भाजपा अपनी ओर साधने की तैयारी में है।

continue reading
तखतपुर इलाक़े में दो साल में क्यों नहीं बनी 30 लाख की सड़क, विधानसभा में मिला यह जवाब,पड़े पूरी खबर

तखतपुर इलाक़े में दो साल में क्यों नहीं बनी 30 लाख की सड़क, विधानसभा में मिला यह जवाब,पड़े पूरी खबर

Ibtesam Deshmukh 22-Feb-2024 48

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान तखतपुर इलाके में सड़क निर्माण का मामला उठा। भाजपा के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह ने सवाल उठाया कि क्या डीएफ फंड की बंदर बांट हुई है.. और 30 लाख की 3 सड़कें 2 साल में क्यों पूरी नहीं बन सकी। जवाब में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में ऐलान किया कि इस मामले की जांच कराएंगे । इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भी चुटकी लेते हुए कहा पूछा कि 30 लाख में सड़क कैसे बनती है।

तखतपुर के वरिष्ठ भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत यह सवाल पूछा था कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की कुल कितनी सड़कें हैं । इन सड़कों में से कौन-कौन सी सड़क दिसंबर 2023 की स्थिति में कच्ची, जर्जर और गड्ढे युक्त हैं। कच्ची सड़कों को कब तक पक्का किया जाएगा और गड्ढे युक्त सड़कों की रिपेयरिंग का काम कब तक पूरा हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनकी ओर से जवाब दिया। जिसमें बताया गया कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा पिछले 10 साल में कुल 10 सड़कें बनाई गई है। इसके अलावा वर्तमान में तीन सड़कें निर्माणाधीन है। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2023 की स्थिति में निर्मित कोई सड़क कच्ची, जर्जर या गड्ढे युक्त नहीं है।

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि जवाब में आया है कि 10 साल में इन लोगों ने 10 सड़क बनाई है। अभी तीन सड़क का काम चल रहा है। इन तीन सड़कों के बारे में जानकारी दी गई है कि 2022-23 में डीएमएफ मद से इसके लिए 30-30 लाख रुपए की मंजूरी की गई है। ये तीन सड़कों का काम पिछले 2 साल में भी पूरा नहीं हो पाया । जवाब में यह भी बताया गया है कि इन अधूरी सड़कों में से मुरूम बिछाई कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है या सामग्री एकत्रीकरण का कार्य प्रगति पर है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि सड़क के काम की प्रगति को लेकर पिछले 29 सितंबर को ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
 
continue reading
समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

 समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विनित- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन
continue reading
समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- रेणुका सिंह विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- रेणुका सिंह विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा

 समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विनित- रेणुका सिंह विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा
 
continue reading
समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- भैया लाल राजवाड़े विधायक विधानसभा कोरिया

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- भैया लाल राजवाड़े विधायक विधानसभा कोरिया

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विनित- भैया लाल राजवाड़े विधायक विधानसभा कोरिया
 
continue reading
विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री 54 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर किया सरकार बनाने का दावा

विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री 54 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर किया सरकार बनाने का दावा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने के बाद लगातार मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक लगातार बैठकें चल रही थी जिसके बाद दिल्ली हाई कमान ने टीम गठित की जिसके बाद आज रायपुर में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विष्णु देव साय का नाम प्रस्तावित किया जिसमें सभी विधायकों ने अपना सहमति देते हुए आज छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुना गया आपको बताते चले कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।


कहा से है विष्णुदेव साय

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले किसान हैं।


लगातार सफर जारी रहा इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय लगातार इतने समय से भाजपा में जुड़े रहे और अपने हाई कमान के दिए हुए हर फैसले स्वीकारा और अपने पद को सफलतापूर्वक निभाया जिसके चलते आज उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।
continue reading
गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाने की उठी मांग

गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाने की उठी मांग

 गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाने की उठी मांग, सतनामी समाज के लोगो ने की शोशल मिडिया के माध्यम से मांग 



 बलौदाबाजार सिमगा सतनामी समाज की लोगो ने फेसबुक व्हाट्सप्प के माध्यम से आरंग विधायक खुशवंत साहेब और मुंगेली के विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं नवागढ़ विधायक दयाल दास बघेल जी को केबिनेट मंत्री बनाए जाने की कर रही है मांग '' सिमगा सतनामी समाज कार्यकर्ता मनोज टोंडे ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाया था इस बार भी प्रदेश भर के सतनामी समाज मांग कर रहे है की इस बार भी 3 को केबिनेट मंत्री बनाया जाये,, आरंग विधायक खुशवंत साहेब जी हमारे सतनामी समाज का गौरव है हमारे गुरु जी है हम सबके मार्गदर्शक है तो हम छत्तीसगढ़ सतनामी समाज गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले जी को और दयाल दास बघेल जी को केबिनेट मंत्री बनाए की मांग कर रहे है ..आपको बता दे भाजपा के वरिष्ठ नेता पुन्नू लाल को भाजपा ने जब भी जिस पद के लिए टिकट दिया चुनाव जीतकर आए। कभी कोई चुनाव नही हारे।
 सतनामी समाज के समाज प्रमुखों एवं समाज के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारती जनता पार्टी के सबसे अनुभवी, सबसे सीनियर और लगभग 45 वर्षों से अनवरत पार्टी में रहकर लगातार विजय हासिल करने वाले बीजेपी के कद्दावर नेता पुन्नू लाल मोहले को छत्तीसगढ़ राज्य का केबिनेट मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने का मांग किया जाता है। आपको बता दे पुन्नू लाल मोहले भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वे कई बार विधायक और सांसद का चुनाव जीत चुके है। कभी चुनाव नहीं हारे लेकिन पार्टी ने उन्हें कभी उतना महत्व नहीं दिया जिसके वे हकदार है।
continue reading
परिवार नियोजन-04 दिसम्बर तक जिले में मनाया जाएगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा

परिवार नियोजन-04 दिसम्बर तक जिले में मनाया जाएगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा

Ibtesam Deshmukh 24-Nov-2023 93

 संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की दिशा निर्देशानुसार जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सेंगर के मार्गदर्शन में 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत पखवाड़ा दो भागों में आयोजित होगा प्रथम चरण में 21 से 27 नवम्बर तक संपर्क पखवाड़ा एवं 28 से 04 दिसम्बर तक सेवा प्रदाता पखवाड़ा का आयोजन होगा।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन माह नवम्बर में किया जा रहा है। इसके तहत प्रारंभिक गतिविधियां शुरू की गई है। इस वर्ष की थीम ‘‘स्वस्थ्य मां स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा‘‘ थीम पर मनाया जाएगा। इस अभियान में जिले के समस्त विकासखण्ड में मोर मितान संगवारी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुरूषों को परिवार नियोजन के स्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐसे नागरिक जो नसबंदी के पश्चात सफलतापूर्वक पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन निर्वाह कर रहे है उन्हें समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत मानते हुए विभाग की ओर से मोर मितान मोर संगवारी सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सेंगर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया गया। इस दौरान राकेश सिंह जिला प्रबंधक-प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन, भूपेन्द्र पाटनवार जिला डाटा प्रबंधक, शिशिर जायसवाल, रंजीत कुमार, बैकुण्ठपुर एवं सोनहत विकासखंड के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं बी.ई.ई. एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।
continue reading
निर्वाचन का सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य है मतगणना -सीईओ मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

निर्वाचन का सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य है मतगणना -सीईओ मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

Ibtesam Deshmukh 24-Nov-2023 44

 विधानसभा निर्वाचन में गत 17 नवम्बर को मतदान समाप्ति के बाद आगामी 3 दिसम्बर को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के लिए मतगणना का कार्य रामानुज विद्यालय परिसर में सम्पन्न होगा। इस कार्य में नियोजित होने वाले अधिकारियों का आज प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि आप सभी को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप मतगणना की कार्यवाही के लिए नियोजित किया गया है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें आपको धैर्य से सजग रहकर कार्य करना होगा। मशीनों से परिणाम प्राप्त करते समय पूरी सजगता रखें और प्रत्येक परिणाम स्थल पर उपस्थित अभिकर्ता से जरूर साझा करेंगे ताकि निष्पक्ष तरीके से जानकारी प्राप्त करने में प्रत्याशी को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने सभी नियोजित अधिकारियों को समय से पूर्व पूरी तैयारी के साथ मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। विदित हो कि कोरिया जिले में 14 टेबल पर 17 राउंड में मतगणना कार्य पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू ने भी अधिकारियों को मतगणना कार्य की सावधानियों से अवगत कराया। मन्थन कक्ष में सभी मास्टर ट्रेनर व सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
किसानों का मान, महिलाओं का सम्मान, युवाओं का पूरा ध्यान अमित शाह का धमाका, मोदी गारंटी 2023 लांच सरकार बनते ही 25 दिसंबर को दे दिया जाएगा किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस

किसानों का मान, महिलाओं का सम्मान, युवाओं का पूरा ध्यान अमित शाह का धमाका, मोदी गारंटी 2023 लांच सरकार बनते ही 25 दिसंबर को दे दिया जाएगा किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मोदी गारंटी 2023 लॉन्च करते हुए बड़े राजनीतिक धमाके किए। भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने इस संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की हैं, वह पूरी ईमानदारी के साथ लागू की जाएंगी। समय सीमा में लागू की जाएंगी और पूरी तरह लागू की जाएंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किए गए घोषणा पत्र को जारी करते हुए विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्धिशाली राज्य बनाने में भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। समर्थन मूल्य की कीमत बोनस सहित एकमुश्त मिलेगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का बकाया बोनस 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इसी वर्ष राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपये मिलेगा। यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ होंगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 50 फीसदी सब्सिडी के साथ युवाओं को उद्यम के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।  भाजपा संकल्प पत्र में शामिल प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं- 
कृषक उन्नति योजना - 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रुपये में की जाएगी। एकमुश्त भुगतान होगा। पंचायत भवन में बैंकों के नगदी आहरण काउंटर खुलेंगे। धान खरीदी से पहले ही बारदाने उपलब्ध होंगे। 
महतारी वंदन योजना- प्रत्येक विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।
सरकारी पदो पर भर्ती - छत्तीसगढ़ के 1 लाख रिक्त शासकीय पदो पर समयबध्द एवं पारदर्शी रूप से भर्ती सुनिश्चित की जाएगी। 
आवास - प्रधानमंत्री आवास एवं घर-घर निर्मल जल अभियान के तहत कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने धनराशि का आबंटन होगा और दो सालों के अंदर छत्तीसगढ़ के हर घर में पीने का शुध्द पानी उपलब्ध होगा। 
तेन्दूपत्ता - प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपए प्रतिमानक बोरा दिया जाएगा। संग्राहकों को 4500 रुपए तक बोनस देंगे और चरणपादुका एवं अन्य सुविधाएं फिर शुरू की जाएगी।
मजदूर कल्याण - दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रत्येक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
आयुष्मान भारत- स्वस्थ छत्तीसगढ़ - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वार्षिक सीमा को दुगुना करके प्रति परिवार 5 लाख से 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा देंगे और राज्य में 500 नए जन औषधि केन्द्र स्थापित कर सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराएंगे। 
पीएससी - यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ होंगी और राज्य में हुए पीएससी घोटाले की जांच कराई जाएगी। 
उद्यम क्रांति - छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। 
स्टेट कैपिटल रीजन - दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन की स्थापना कर रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर क्षेत्र का समन्वित एवं संतुलित विकास करेंगे। 
इनोवेशन हब - नया रायपुर को सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब बनाकर राज्य में 6 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जाएंगे।
रानी दुर्गावती योजना - रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत कर बीपीएल वर्ग की बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। 
500 में सिलेंडर - गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। 
विद्यार्थियों को ट्रेवल अलॉवंस- कॉलेज आने जाने के लिए विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये मासिक अलॉवंस प्रदान करेंगे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग - भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग गठित करेगी। भ्रष्टाचार शिकायत निवारण व निगरानी के लिए एक वेब पोर्टल बनाएंगे। प्रत्यक्ष कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय में एक सेल का गठन होगा। 
सिम्स और सीआईटी - छत्तीसगढ़ के हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) और हर लोकसभा क्षेत्र में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) का निर्माण होगा। 
इंवेस्ट छत्तीसगढ़ - इंवेस्ट इंडिया की तर्ज पर इंवेस्ट छत्तीसगढ़ आयोजित करेंगे और वार्षिक वैश्विक स्तरीय सम्मेलन कर देशी विदेशी कंपनियों से निवेश आकर्षित करेंगे। 
डेढ़ लाख बेरोजगारों को भर्ती - सरकार तुहर दुवार योजना के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर डेढ़ लाख बेरोजगारों की भर्ती कर प्रभावी घर पहुंच सार्वजनिक सेवा प्रदान की जाएगी। 
शक्तिपीठ - एक हजार किमी लंबी शक्तिपीठ परियोजना की शुरुआत कर छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों को उत्तराखंड की चार धाम परियोजना की तर्ज पर विकसित करने और जोड़ने का काम करेंगे।
रामलला के दर्शन - छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्मित हो चुका है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। छत्तीसगढ़ के वासियों को रामलला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाएंगे।
भाजपा घोषणा पत्र जारी किए जाने के अवसर पर आज दिनांक 04-11-2023 को प्रेसवार्ता कके मुख्य प्रेस वक्ता सरगुजा क्षेत्र के पूर्व सांसद माननीय श्री कमलभान जी एवं आज के प्रेस वार्ता में जिले के प्रभारी, एवं लोकसभा चतरा (झारखण्ड) के सांसद माननीय श्री सुनील सिंह जी तथा जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले, भाजपा (मिडिया प्रभारी) संजय गुप्ता, जिला संयोजक (आई टी सेल) अजय विश्वकर्मा, जिला सह संयोजक (सोशल मिडिया) चंदन सिंह, (जिला कार्यालय प्रभारी) प्रदीप वर्मा, उपस्थित रहे !
भाजपा घोषणा पत्र से उत्साह का माहौल - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी की गारंटी 2023 को छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का ब्लूप्रिंट बताते हुए कहा है कि रोड मैप तैयार हो गया है छत्तीसगढ़ अब इस पर चलेगा भाजपा की सरकार आने वाली है और पांच साल से अवरूध्द विकास फिर से आगे बढ़ने वाला है।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीतामढ़ी हरचौका में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का किया अनावरण  360 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्याें का हुआ लोकार्पण, भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीतामढ़ी हरचौका में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का किया अनावरण 360 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्याें का हुआ लोकार्पण, भूमिपूजन

मनेन्द्रगढ़ 19 सितम्बर 2023, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सोमवार 19 सितम्बर को नवगठित  मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल सीतामढ़ी हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 156 करोड़ रुपए की लागत से 160 विकास कार्याें का लोकार्पण व 203 करोड़ रुपए की लागत से 165 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। हरचौका में आमनागरिकों और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कैफ़ेटेरिया का  शुभारंभ भी किया। 

 *प्रमुख लोकार्पण कार्य-*
श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत सीतामढ़ी-हरचौका में राम वाटिका, रामायण व्याख्या केंद्र, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केंद्र नदीतट व अन्य अधोसंरचना, लागत 7 करोड़ 45 लाख रुपए/ बहरासी से सनबोरा एमपी बार्डर सड़क निर्माण कार्य, लागत- 22 करोड़ 61 लाख रुपए/टी 2 किलोमीटर 26 से सोनहरी तक सड़क नवीनीकरण लागत- 1 करोड़ 90 लाख रुपए/अक्तवार से चुऊल तक सड़क नवीनीकरण, लागत 1 करोड़ 8 लाख रुपए/देवगढ़ से करवा तक सड़क नवीनीकरण, लागत 1 करोड़ 14 लाख रुपए
 
 *प्रमुख भूमिपूजन कार्य*
ग्राम किशोरी से कचोहर मार्ग पर बनिया नाला में पुल निर्माण, लागत-करीब 9 करोड़ रुपए/कोतमा मार्ग पर बरने नदी पर उच्चस्तरीय पुल व पहुंच मार्ग, लागत-4 करोड़ 63 लाख रुपए/मनोड़, तोजी, जमथान, आमाडंड, बेलबहरा, कोचका आदि ग्रामों में 21 करोड़ रुपये की लागत नल जल योजना के तहत विकास कार्य/ ग्राम बहरासी मेव132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, लागत-23 करोड़ रुपए/ गिरवानी से डौकादण्ड पहुंच मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण, लागत-7 करोड़ रुपए/ उजियारपुर से राधारमन नगर पहुँच मार्ग, लागत-8 करोड़ रुपए/ पहाडपारा से करीछापर तक पक्का सड़क, लागत-4 करोड़ रुपए/ विशेष पिछड़ी जनजाति(बैगा) आवासीय विद्यालय नोउड़िया,
लागत- करीब 50 लाख रुपए
इस तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले को 360 करोड़ रूपये की सौगात दी।
 *जाने सीतामढ़ी- हरचौका* 
माना जाता है कि मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले में सीतामढ़ी हरचौका ऐसी जगह है जहाँ वनवास के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता के कदम पड़े थे । भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास काल का अधिकांश समय दण्डकारण्य में व्यतीत हुआ था। वनवास काल में प्रभु श्रीराम, पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ जहां-जहां ठहरे, उनके चरण जहां पड़े, ऐसे 75 स्थानों को चिन्हांकित किया गया हैै। इनमें से प्रथम 9 स्थानों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार ने की है। 
राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना की शुरूआत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ‘सीतामढ़ी हरचौका’ नामक स्थान से होती है। मवई नदी के किनारे स्थित सीतामढ़ी हरचौका, दण्डकारण्य का प्रारंभिक स्थल है, जहां से वनवास काल के दौरान भगवान श्री राम का आगमन छत्तीसगढ़ की धरती पर हुआ था। सीतामढ़ी-हरचौका के पुरातात्विक महत्व को संरक्षित करने के लिए इस परिपथ के प्रमुख स्थलों का पर्यटन तीर्थ के रूप में विकास किया जा रहा है।
 
*मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा*-  
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि एमसीबी सहित 6 नए जिले, नई तहसील, नए अनुविभाग का गठन किया।
श्री बघेल ने कहा हमने पौने पांच साल में कोरोना जैसे समस्या भी देखे तो अधोसरंचना के कार्य पुल-पुलिया, सड़क, अस्पताल, स्कूल, महाविद्यालय जैसे भवनों का निर्माण भी कराया।
श्री बघेल ने कहा एमसीबी  जिले में 1240 करोड़ रुपए का विकास कार्य हुआ है, जो कम समय में अपने आप में एक कीर्तिमान है। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा पिछले कुछ वर्षो से मध्यप्रदेश से बिजली आती थी लेकिन हमारी सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश के भरोसे नहीं है। पहुंचविहीन गांवों में बिजली, स्कूल, पीने की पानी, अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़े हैं।
 हमने आम जनता का ध्यान रखा। हमने चप्पल, मोबाइल बांटने के बजाय लोगों के जेब में नगद राशि देने पर भरोसा किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना शुरू की ताकि ग्रामीणों, किसानों और आदिवासियों की जिंदगी में बदलाव आए, आर्थिक रूप से सक्षम हो सके। हमने आम लोगो के जेब में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि डालने का काम किया हैं।
हमने शहरी बच्चों की तरह ग्रामीण बच्चे भी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ सके इसके लिए पूरे प्रदेश में करीब 700 स्वामी आत्मानन्द स्कूल खोले हैं ताकि आम लोगो के बच्चे भी अंग्रेजी स्कूल में पढ़-लिख व बोल सके।
 
श्री बघेल ने आगे कहा कि  स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमने बहुत काम किया है। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लीनिक, मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना आदि प्रभावी योजनाओं ने प्रदेश को एक खुशहाल प्रदेश के रूप में भी पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति, परम्परा, आस्था व खानपान, खेलकूद को बढ़ावा दिया है ताकि यहां की रीतिरिवाज और संस्कृति को पहचान मिले और यही वजह ह अब श्रमिक दिवस के दिन छोटे-बड़े अधिकारी भी बोरे बासी खा रहे हैं।
 
श्री बघेल ने कहा कि हमने आदिवासियों की बेहतरी के लिए अनेक निर्णय लिए। वन अधिकार पट्टा, सामुदायिक वन अधिकार पट्टा बाँटने में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य है। हमने आदिवासी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थान देने का काम किया है। आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया, जिसमे 27 देशों से रायपुर आकर अपनी कला का अदभुत प्रदर्शन किया। दुनिया का एकमात्र कौशल्या मन्दिर का हमने जीर्णोद्धार किया। अभी तक चंदखुरी, शिवरीनारायण, राजिम, रामगढ़, सिहावा, सीतामढ़ी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्रतिमा का अनावरण किया है।
श्री बघेल ने कहा कि कोरोना जैसे संकट के समय में भी हमने गांव गांव, घर घर राशन पहुंचाने का काम किया ताकि कोई भूखे पेट न रहे।
 
*रामायण महोत्सव* 
रामायण महोत्सव के अवसर पर कोरिया, जशपुर और एमसीबी जिले के प्रथम स्थान पर आए रामायण मंडलियों की संगीतमय प्रस्तुति हुई।  इस मंच से मुंबई की प्रसिद्ध गायिका सुश्री तृप्ति साकिया और सुनील मानिकपुरी द्वारा गीत-संगीत प्रस्तुत किए गए। श्रोताओं ने रामधुनी सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। श्री मानिकपुरी ने अपने अंदाज में सरगुजिहा गीत-संगीत सुनाया तो दर्शकों ने अपने सीट से उठकर झूमने लगे।
 
 *किसानों को मिलेगा इसी माह तीसरा क़िस्त* 
 
श्री बघेल ने आमसभा को सम्बोधित करते हुए वादा किया कि इसी माह की आखिरी सप्ताह तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनकी खरीफ फसल के तीसरी क़िस्त की आदान राशि खाते में डाल दी जाएगी।
 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा पहली बार सांसद बना तब से लेकर हरचौका के विकास को लेकर सोच रहा था आज वह पूरा हुआ। यहाँ की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी आज दिल्ली में होने कारण यहाँ नहीं पहुंच पाई है।अत्यंत खुशी की बात है कि श्री बघेल जी ने इस अंचल को विकास की सौगात खूब दी है। डॉ महंत ने कहा हमारी आस्था का प्रतीक सीतामढ़ी के विकास का उद्घाटन श्रीगणेश चतुर्थी के दिन हो रहा है। डॉ महंत ने कहा बापू के राम राज्य के सपने को भूपेश सरकार पूरे करने में जुटे हैं । डॉ महंत ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, प्रेम, करुणा, सहयोग, मानवता के आदर्श है।  डॉ. महंत ने कहा मुख्यमंत्री श्री बघेल किसानों के सुख दुख के साथी है।आज हरचौका का विकास कार्य कराया गया है उसके लिए सभी को धन्यवाद। हमारी सरकार प्रेम, मोहब्बत, करुणा, दया पर भरोसा करती है। नफरत करना इस सरकार ने कभी नहीं सीखा। आज यह ऐतिहासिक अवसर है हमारी आस्था और विश्वास का प्रतीक है श्रीराम और सीता जी। इस हरचौका का विकास बहुत तेजी से किया गया है। यह माँ कौशल्या की धरती है, श्री राम घर घर मे बसे हैं। जो लोग राम के नाम पर बांटने का काम करते हैं वे राम के नहीं हो सकते हैं! मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे आदर्श है, प्रेरणस्रोत है। आज हमें मोहब्बत और प्रेम के साथ रहना है।
 
*घोषणा* 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 
केल्हारी से हरचौका तक सड़क चौड़ीकरण व जनकपुर में 100 बिस्तर के अस्पताल बनाने हेतु आगामी बजट में शामिल करने की घोषणा की।
 
*राम वन गमन पर्यटन परिपथ* 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा, आस्था, संस्कृति को बढ़ावा देने अनेक उपाय किए हैं। छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जा रही है। 
नवगठित जिला मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के सीतामढ़ी में हरचौका से लेकर सुकमा के रामाराम तक लगभग 2260 किलोमीटर का राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में संपूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। इस पर्यटन परिपथ में एमसीबी ज़िले से सुकमा तक कदम-कदम पर भगवान श्रीराम के दर्शन होंगे और उनसे जुड़ी महत्त्व की कथाएँ देखने और सुनने को मिलेंगी। 
 
 *राम वन गमन पर्यटन परिपथ* *परियोजना में* सीतामढ़ी हरचौका (एमसीबी), रामगढ़ (सरगुजा), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाज़ार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदलपुर (बस्तर) और रामाराम (सुकमा) को पर्यटन की दृष्टि से विकास  कार्य किया जा रहा है। इस पर्यटन परिपथ के माध्यम से राज्य में न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन के नए वैश्विक अवसर बढ़ेंगे।
 
सीतामढ़ी-हरचौका में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री श्री अमरजीत भगत, श्री मोहन मरकाम, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, महंत राम सुंदर दास, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक श्री गुलाब कमरो ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। मंच में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव,  संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महराज, विधायक डॉ विनय जायसवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर, कलेक्टर श्री नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीइओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी व अनेक जनप्रतिधि व सरपंच उपस्थित रहे।
continue reading
परिवर्तन यात्रा में खुर्सीपार हत्याकांड पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

परिवर्तन यात्रा में खुर्सीपार हत्याकांड पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

कौन सी ताकत है जो छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिकता को भड़का रही है?: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह*

खैरागढ़। 18/09/2023 भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में आज खैरागढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आमसभा को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व सीएम सभा को संबोधित करते हुए भिलाई के खुर्सीपार में हुए हत्याकांड को लेकर भूपेश सरकार पर जमकर बरसे।
कांग्रेस सरकार की विफल कानून व्यवस्था और अपराधियों पर भूपेश सरकार के संरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि कौन सी ताकत है जो छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिकता को भड़का रही है। अब छत्तीसगढ़ में "हिंदुस्तान जिंदाबाद" बोलने पर हत्या कर दी जा रही है, आखिर कौन सी ताक़त है जिसके बल पर अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो गये हैं?
चाहे कवर्धा हो, बीरनपुर हो या खुर्सीपार की यह घटना हो अब इस सबको बढ़ावा देने वाली सरकार को सत्ता से हटाने का वक़्त आ गया है।
साथ ही उन्होंने भाजपा के 15 साल की सरकार में हुए विकास कार्यों को याद दिलाया और पिछले पौने 5 साल में कांग्रेस की सरकार में हुए, भ्रष्टाचार, लूट और बढ़ते अपराध के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया।
खैरागढ़ के बाद परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कवर्धा पहुंचे वहां भी उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को घेरा।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के 600 करोड़ के पीडीएस घोटाले, 5000 करोड़ के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के घोटाले और 1300 करोड़ रुपए के गौठान घोटाले से लेकर 229 करोड़ रुपए के गोबर घोटाले तक सभी को गिनाते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा जल्द होगा कांग्रेस की टिकट का लिस्ट जारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा जल्द होगा कांग्रेस की टिकट का लिस्ट जारी

Ibtesam Deshmukh 16-Sep-2023 75

 हर चीज पर गंभीर मंथन हो रहा है चर्चा चल रही है और लगातार हमारी p e c की बैठक चल रही है फिर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी और टिकट वितरण समय पर होगा अभी तो यह देख रहे थे कि 18 से 22 तक क्या करेंगे यह लोग वन नेशन वन इलेक्शन तो उसके बारे में बताएं कि 1 नेशन वन इलेक्शन में क्या यह लोकसभा का चुनाव विधानसभा के साथ करने वाले हैं उसमें चुप हो गए । अदानी के मामले में राहुल जी बोल दिए मुंबई में उसके बाद से या हल्ला हुआ अब वह चुप हो गए अचानक तो यह बीच-बीच में जहां कोई मामला अदानी पर आया तो तत्काल मुद्दे भी दूसरे कोई सी शीगुफा छोड़ देते हैं वन नेशन वन इलेक्शन क्या इस लोकसभा में आ रहा है की पूर्व राष्ट्रपति जी की बस कमेटी बस बना दिए हैं तो केवल श्शीगुफा था कि क्या है? 18 से 22 तारीख तक विशेष सत्र बुलाया गया है उसमें क्या एजेंडा है?

 

 

continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा जल्द होगा कांग्रेस की टिकट का लिस्ट जारी
 पीएम मोदी के संबोधन पर कहा/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलट वार करते हुए कहा

पीएम मोदी के संबोधन पर कहा/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलट वार करते हुए कहा

Ibtesam Deshmukh 16-Sep-2023 46
मोदी जी जिन बातों के लिए आए यहां झूठ परोस कर चले गए, जैसे रायपुर में कहा कि हम धान खरीदते हैं झूठ बोलकर गए धान छत्तीसगढ़ सरकार खरीदी है अभी आए तो फिर झूठ बोलकर चले गए गोबर और गोटन के बारे में बात उन्होंने की 265 करोड़ का गोबर खरीदे और 1300 करोड़ रुपए का आरोप लगाकर चले गए, विभिन्न मंच में प्रधानमंत्री ने खुद तारीफ की, नीति आयोग में भी तारीफ की है, उसे बैठक में तारीफ किए हैं जहां सभी मुख्यमंत्री इस दौरान उपस्थित थे, यह आरोप लगाने के अलावा क्या है । 
अभी उन्होंने कॉरिडोर का उद्घाटन किया, कितने यात्री उसमें चढ़ेंगे? यह सब अडानी के लिए करने आए हैं उनके खदान के लिए,प् लांट भी खरीदेंगे, खदान भी खरीदेंगे, एसईसीएल का खदान दिया है अभी जो रायगढ़ जिले में है यह केवल झूठ बोलने का काम है और अफवाह फैलाने का काम है प्रधानमंत्री के पद में बैठे हैं और झूठ बोलने का काम करते हैं यह तो आश्चर्य की बात है ।
 
continue reading
मुख्यमंत्री सीडी कांड में बेल पर हैं उनकी निजी सचिव  जेल में हैं ऐसी भ्रष्ट सरकार हटाना है  - जे पी नड्डा

मुख्यमंत्री सीडी कांड में बेल पर हैं उनकी निजी सचिव जेल में हैं ऐसी भ्रष्ट सरकार हटाना है - जे पी नड्डा

 परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का हुआ जशपुर से आगाज


*परिवर्तन यात्रा का एक ही संदेश है, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन, परिवर्तन और परिवर्तन - जे पी नड्डा*

*मोहब्बत की दुकान के आड़ में नफरत का सामान बेचता है गांधी परिवार: जेपी नड्डा*

*याद रखे दिलीप सिंह जुदेव ने अपनी मूंछों पर ताव देकर कहा था कि छत्तीसगढ़ में बदलाव होना चाहिए और परिवर्तन हुआ भी - भाजपा*

*प्रदेश की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना और प्रदेश में कमल खिलाना ही इस भ्रष्टाचार से मुक्ति का रास्ता है - भाजपा*
 
रायपुर/जशपुर |  भगवान बालाजी महाराज, माता खुड़िया रानी स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी, मां भुनेश्वरी देवी को नमन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की उपस्थिति में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में जशपुर से प्रारंभ हुआ। इस मौके पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सबसे पहले तो मैं जशपुर में आया हूं तो यहां बालाजी भगवान के दर्शन करके  कि हम सब लोग जिस समाज की भलाई के लिए, समाज को आगे बढ़ाने के लिए, प्रदेश को आगे ले जाने के लिए, आज जो परिवर्तन यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं उसे भगवान बालाजी का आशीर्वाद मिले ताकि हम सफल हो। छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर बढ़े। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी महान नेता तो थे ही महान आत्मा तो थे ही लेकिन वह महान समाज सुधारक भी थे और प्रदेश को आगे ले जाने  वाले थे। मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ उनके साथ काम करने का। वह हमारे लोकसभा ,राज्यसभा के भी सदस्य रहे। हम लोग जानते हैं यहां बहुत लोग जय जुदेव के नाम से अभिवादन करते हैं। वह केवल नेता नहीं थे वह देश को देश की एकता को मजबूत करने वाले नेतृत्व कर्ता भी थे। घर वापसी, धर्मांतरण के खिलाफ समाज को एकत्र करना, इकट्ठा करना, राजनीतिक मुद्दों पर पूरी ताकत से जवाब देना और राजनीतिक मुद्दों पर जवाब देते देते अपने अस्तित्व को दाव में लगा देने वाले नेता श्री दिलीप सिंह जूदेव थे। मुझे आज भी याद है दिलीप सिंह जूदेव जी का भाषण जब उन्होंने कहा था कि यह भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को नेस्तनाबूत कर दो, इसको जड़ से उखाड़ दो और मैं अपने मूछ को दाव पर लगाता हूं। आज जब हम यहां से यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं, वह जहां भी होंगे उनकी एक ही तमन्ना होगी, भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दे। और यह परिवर्तन यात्रा सफल हो उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा, बोलिए जुदेव जी की बातों को पूरा करेंगे कि नहीं?
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जी-20 की बैठक में राष्ट्रपति जी के रात्रि भोज के निवेदन को ठुकरा दिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लाल किला में प्रधानमंत्री के अभिभाषण को ठुकरा दिया यह ऐसे लोग हैं जो भारत और भारत के गौरव से जुड़ी हुई चीजों से नफरत करते हैं। इन्हे सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है। अब भ्रष्टाचार पर बात करते है प्रदेश में 2161 करोड़ का शराब घोटाला किया गया, 5000 करोड़ का चावल घोटाला किया गया, कोयला घोटाला, यूरिया घोटाला, गरीब कल्याण योजना में घोटाला, गोबर में घोटाला हुआ अरे भैया जिसने गौ माता को नहीं छोड़ा और वह आपको छोडेंगे क्या?  एक मुख्यमंत्री सीडी कांड में में बेल पर उसका निज सचिव जेल में है ऐसी सरकार को बने रहने देना है क्या? अगर हमें दिलीप सिंह जूदेव के रास्ते पर आगे बढ़ाना है तो कांग्रेस को उखाड़ फेंकना होगा और परिवर्तन के नारे को दिल में बसा  लेना होगा। नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना होगा। 
 
 
प्रदेश के आदिवासी भाइयों बहनों के लिए हमने विशेष ध्यान देने का काम किया है। हम 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाते हैं तो हम इस बात की खुशी मनाते हैं कि भारत का पहला जनजाति राष्ट्रपति बनाने का काम महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी के रूप में भाजपा ने किया। अगर हम जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर को मानते हैं तो मुझे खुशी है की देश में 27 सेंट्रल ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट बन रहा है आदिवासी भाइयों के लिए बजट एलोकेशन 3 गुना तक बढ़ाया गया है। एकलव्य स्कूलों पर 22 गुना बजट बढ़ाया गया है जनजाति  भाइयों को मुख्य धारा में लाने के लिए भरसक प्रयास किया गया है। हम जनजाति भाइयों को चरण पादुका प्रदान करने का कार्य कर रहे थे उसे भूपेश सरकार ने रोक दिया यह लोग आदिवासी विरोधी है इसका भी हमें ध्यान रखना है।
 
आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड़ 74 लाख परिवारों को जिसमें से लगभग 36 लाख परिवार छत्तीसगढ़ के हैं जिन्हें 5 लाख रुपए का सालाना हेल्थ कवर देकर सुरक्षित करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। बोलिए यह बदलता भारत नही तो क्या है?
 
उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा  मित्रों जब हम बात करते हैं भूपेश बघेल की, तो बोलिए कांग्रेस पार्टी ने आपसे पिछले 5 साल में छलावा किया कि नहीं किया? आपको गुमराह किया कि नहीं किया? उन्होंने कोई भी जन घोषणा पत्र की बातें पूरी की है क्या? जो कह कर आए थे उसकी विपरीत काम किया कि नहीं किया बताइए? 1500 रुपए प्रतिमाह माताओ को मिल गए क्या? गरीब माता बहनों को चार मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा कहा वह मिला क्या? मैं किसानों से पूछना चाहता हूं की भूमिहीन किसानों को आदिवासी किसानों को जमीन देंगे कहा वह जमीन आपको मिला क्या?
 
आज किसानों की सहायता के लिए किसान सम्मान निधि, देश के करीब 11 करोड़ 78 लाख किसानों को हर चौथे महीने 2000 और साल के 6000 देने का फैसला किया है। आज कोई किसान किसी साहूकार के भरोसे नहीं रहता । जल जीवन मिशन के तहत लगभग 10 करोड लोगों तक जल पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ घर बना रहे हैं वहीं इसी के लिए 14 लाख 80,000 घर बनाने के लिए केंद्र ने स्वीकृति दी है लेकिन भूपेश सरकार ने  स्वीकृति रोक कर रखी है। मुझे जानकर दुख होता है कि यह किसी हितग्राही परिवार के पांच लोग कच्चे मकान में दब कर मर गए इसके जिम्मेदार भूपेश सरकार है।
 
मुख्यमंत्री बघेल के दांत, खाने के और दिखाने की और है खाने के लिए भ्रष्टाचार और दिखाने के लिए झूठी घोषणा  माता को 1500 दूंगा, नौजवानों को भत्ता दूंगा। श्री नड्डा ने कहा यह परिवर्तन यात्रा क्यों है? यह परिवर्तन यात्रा इसलिए है क्योंकि हम पहले भी आपकी सेवा किए हैं और आगे भी आपकी सेवा करेंगे और वादा करते हैं गरीब कल्याण में जो मोदी जी ने काम किया है उसे छत्तीसगढ़ की धरा में उतारेंगे और गरीबों के लिए काम करेंगे। किसानों का सशक्तिकरण करेंगे। महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। युवाओं को आगे बढ़ने वाला काम करेंगे और छत्तीसगढ़ की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भूपेश बघेल और उसकी सरकार का छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार लोगों के सामने लाएंगे ताकि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें उखाड़ फेंके।
 
 
आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ देश है पिछले नौ सालों में हम लोगों ने मोदी जी के नेतृत्व में 10वे नंबर की अर्थव्यवस्था से, आज हम पांचवें नंबर के अर्थव्यवस्था बन गए हैं। अब वह दिन दूर नहीं है 2024 के बाद हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे उस ओर हमारे कदम चले हैं।
 
आज सभी लोगों के हाथ में मोबाइल है। 9 साल पहले 2014 में आपके पास जो मोबाइल है उसमें लिखा होता था मेक इन चीन। आज दुनिया का 97% मोबाइल भारत में बन रहा है। एप्पल जैसी बड़ी कंपनी का भी मोबाइल भारत में बन रहा है। गाड़ियां बनाने में जापान को पछाड़ कर हम  तीसरे नंबर के विनिर्माता बन गए हैं। इस्पात में हम दूसरे नंबर के विनिर्माता बन गए हैं यह भी मोदी जी के कारण ही संभव हुआ।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया जिससे माता बहनों को इज्जत घर देकर उनके इज्जत की रक्षा की है। उन्होंने कहा आपको जानकर आश्चर्य होगा कि प्रदेश में साढे 34 लाख इज्जत घर बने हैं। अब बहनों को अपने दैनिक नित्य कर्म के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतजार नहीं करना पड़ता है। 
 
ये लोग सनातन विरोधी लोग है इनके घटक डीएमके सनातन धर्म की तुलना गंभीर बीमारियों से करते है, उसके बाद खड़गे के बेटे एवं तमिलनाडु के एक और नेता ऐसे ही बयान देते है। लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप है। ये सनातन विरोधी विचारधारा सोनिया और राहुल गांधी का हिडेन एजेंडा है। मोहब्बत की दुकान पर राहुल गांधी नफरत का सामान बेचते है। भूपेश बघेल इसपर क्या सोचते है छत्तीसगढ़ की जानना चाहती है।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बालाजी के पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए बालासाहेब देशपांडे जी की कर्मभूमि, कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जन्म भूमि, रामराव जी की कर्मभूमि को नमन करते हैं। हम सबके लिए गौरव की बात है हम सबके लिए खुशी का बात है कि हमारे बीच में आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जी का जशपुर की धरा पर अभिनंदन है। आज भारतीय जनता पार्टी की दूसरा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के हाथों होना है। आज माता खुड़ियादेवी रानी से आशीर्वाद लेकर भगवान बालाजी के आशीर्वाद लेकर इस यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। पहली यात्रा की शुरुआत मां दंतेश्वरी की आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ था। आज यात्रा का चौथा दिन है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की हवा और तेज बह रही है। परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 2003 में परिवर्तन यात्रा का आगाज हुआ था और आज फिर जशपुर की धरती से परिवर्तन यात्रा का आगाज हो रहा है।
 
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को भगवान का आशीर्वाद भी मिल रहा है। जशपुर पहचाना जाता था हमारे कुमार साहब के नाम से। स्वर्गीय दिलीप सिंह जी देव जी ने जशपुर की संस्कृति को बचाने का काम किया है। 2003 में भी परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी और आज भी परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। दिलीप सिंह जी देव ने अपनी मूंछों पर ताव देकर कहा था कि छत्तीसगढ़ में बदलाव होना चाहिए और परिवर्तन हुआ भी। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जोगी के शासनकाल में विधायकों को खरीदा जाता था। कांग्रेस पार्टी का इतिहास धांधली का है। खरसिया का चुनाव कांग्रेस पार्टी ने धांधली करके जीता था। 2003 की परिवर्तन यात्रा को आज फिर से हमें दोहराना होगा। आज की परिवर्तन यात्रा जशपुर की धरती से निकल रही है। हम यहां से संकल्प लेकर जाए की आने वाले समय में प्रदेश भाजपा की सरकार बनाएंगे।
 
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नहीं 2018 में अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन यह सरकार शराब बंदी करने के बजाए कोरोना काल में घर-घर शराब पहुंच रही थी। महिला स्व सहायता समूह की बहनों से रोजगार छीनकर उन्हें बेरोजगार करने का काम किया था, प्रदेश के 10 लाख युवाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, प्रदेश के बुजुर्ग को 1500 रूपए  एवं विधवा बहनों को 1000 रूपए  प्रतिमाह देने का वादा किया था, ऐसे 36 वादे कांग्रेस ने किया था लेकिन कोई भी वादा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया है।
 
आम सभा  में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह,  प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, राजा रणविजय सिंह जुदेव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद गोमती साय, मोतीलाल साहू, अनुराग सिंहदेव, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रामसेवक पैंकरा, रायमुनी भगत, राजा पांडे, यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधनसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, भरत सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

continue reading
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के क्रियान्वयन हेतु रूट चार्ट एवं वाहन

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के क्रियान्वयन हेतु रूट चार्ट एवं वाहन

Ibtesam Deshmukh 15-Sep-2023 65

 आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु मतदान दलो, सेक्टर अधिकारियों अन्य आवश्यक कार्यों हेतु प्रयुक्त होने वाले वाहनों का आंकलन व मतदान दलों के रवानगी तथा वापसी हेतु रूट चार्ट तैयार कर अंतिम रुप दिया जाना है। विगत मतदान केंद्र सत्यापन एवं वलनरेबलिटी मैपिंग के दौरान सेक्टर आफिसर द्वारा रूट के संबंध प्रस्तुत किया गया था।

सभी मतदान दलों को पी-1 में भेजने के उद्देश्य से रूट का उचित निर्धारण एवं रास्ते के अनुरूप वाहन के प्रकार सहित आंकलन करना, शैडो क्षेत्र, पहुँच विहीन मार्गों के लिए रनर व रुट प्रभारी नियुक्त करने संबंधी कार्य किया जाना है। इस संबंध में अंतिम कार्यवाही हेतु 20 सितम्बर को दोपहर 02ः00 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
continue reading
dpboss