CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

19 सितंबर को मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित/ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए दिये गए निर्देश

19 सितंबर को मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित/ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए दिये गए निर्देश

Ibtesam Deshmukh 15-Sep-2023 86

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत हरचौंका में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन का प्रवास कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिला मुख्यालय में रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

continue reading
जिले में कोई भी किसान पंजीयन से न छूटे/कलेक्टर

जिले में कोई भी किसान पंजीयन से न छूटे/कलेक्टर

Ibtesam Deshmukh 13-Sep-2023 108

 मनेन्द्रगढ़ / कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने समस्त एसएडीओआरईएओ एवं समिति प्रभारियो के साथ राजीव गाँधी किसान न्याय योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2023 -24 हेतु जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत समितिवार पंजीयन कम होने पर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले के माडीसरईकेल्हारीसिंगरौलीबरबसपुरचैनपुरडोडकीघुटराखडगवांजनकपुरगडवार कोटाडोलकोड़ाकछोड़कमर्जी में किसानों का पंजीयन कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिये है कि जिले में किसी भी किसान का पंजीयन न छूटे। इसके लिए संबंधित अधिकारी गांव- गांव जाकर किसानों का चिन्हांकन करते हुए पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में आरईएओ वार लक्ष्य बनाकर पंजीयन कार्य शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिये ।

 

खरीफ वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अपनाया जाएगा। जिसके लिए धान उपार्जन हेतु राज्य सरकार के वेबसाईट एकीकृत कृषक पोर्टल में पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा सभी जिले के समस्त एसडीओ आरईएओ को गंभीरता से कार्य करते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि जारी किए गए निर्देशों के आधार पर इस वर्ष पूर्व के वर्षों की भांति कृषकों को पृथक से पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अंतर्गत उनका गत वर्ष का पंजीयन कैरी फॉरवर्ड कर दी जाएगी। पूर्व वर्षों में पंजीकृत सभी किसानों को धान उपार्जन वर्ष 2023 -24 हेतु धान पंजीयन में नॉमिनी नामांकन कर कैरी फॉरवर्ड करवाना अनिवार्य हैक्योंकि धान उपार्जन हेतु आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अपनाया जाएगाजिसके लिए पंजीयन में नॉमिनी रखना अनिवार्य है। इस हेतु गत वर्ष के पंजीकृत एवं नवीन पंजीयन कराने वाले किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोई असुविधा न होइसके लिए उनके परिवार एवं रिश्तेदारों को नॉमिनी बनाने की सुविधा प्रदान किया गया है। जिसके आधार पर स्वतः उपस्थित होकर या उनके द्वारा बनाए गए नॉमिनी के द्वारा धान की बिक्री की जा सकती है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पहले से पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए धान पंजीयन के नॉमिनी नामांकन कर कैरीफारवर्ड किए जा रहे है। साथ ही किसानों को बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली की जानकारी हेतु ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में मुनादी कराकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी किसान अपना पंजीयन फॉर्म तैयार कर अंतिम तिथि से पूर्व अपने धान उपार्जन केन्द्र या सहकारी समिति केन्द्र के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

 पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 है। इस पंजीयन प्रक्रिया से ऐसे किसान जिन्होंने जमीन खरीदी या बिक्री की हैवो भी इस पोर्टल में कृषि भूमि रकबा का सुधार करवा सकते हैं। कैरी फारवर्ड या पंजीयन हेतु आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हैउनमें आधार कार्ड (आवेदनकर्ता कृषक)नॉमिनी का आधार कार्ड ( किसान द्वारा नामित व्यक्ति )ऋण पुस्तिका (भू-स्वामी पर्ची)बी-1 (भू-स्वामी विवरण)बी-खसरा पांचसाला खण्ड-2 (फसल विवरण)बैंक पासबुक की छायाप्रति ( केवल आवेदनकर्ता कृषक) एवं स्वघोषणा पत्र (केवल संयुक्त भू-स्वामी हेतु) शामिल है।

इस दौरान खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुरउप संचालक कृषि लाल सिंह अर्माेनोडल अधिकारी आनंद सिंह उपस्थित रहे ।

continue reading
कका बाबा का भ्रष्ट राज होगा खत्म सरगुजा संभाग की सभी सीटों पर जीत करेंगे दर्ज - विजय बघेल

कका बाबा का भ्रष्ट राज होगा खत्म सरगुजा संभाग की सभी सीटों पर जीत करेंगे दर्ज - विजय बघेल

कोरिया बैकुंठपुर - 12 सितंबर को कोरिया दौरे पर पहुंचे भाजपा के दुर्ग सांसद व घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल का भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।मंच से भाजपा सांसद ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला।विजय बघेल ने संविदा कर्मचारी,मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जनप्रतिनिधि मंडल व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की सरकारें रोजगार देने के लिए होती हैं।महिला सशक्तिकरण के लिए होती हैं।15 साल की भाजपा सरकार ने समूहों की महिलाओं को रोजगार दिया,हमने नौकरियां दीं।लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं से रेडी टू ईट छीनकर उसे भी अपने भ्रष्टाचार का हिस्सा बना लिया।उन्होंने कहा की जिस तरह राज्य भर में संविदा कर्मचारियों के  हक हड़पने का कार्य किया गया है भूपेश बघेल इस तानाशाही राज को जनता जान चुकी है।कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल ने अवगत कराया की जिस कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में शराबबंदी जैसी बातें दर्ज थी शराबबंदी छोड़िए उनके आबकारी
मंत्री अपने क्षेत्र में फ्री सेल शराब की बात करते हैं।आपको बता दें की कोरिया भाजपा  मंच से बात रखते हुए कहा की पाटन विधानसभा क्षेत्र से विजय बघेल नही बल्कि पाटन की आम जनता चुनाव लडेगी और जबसे मुझे पाटन से प्रत्याशी घोषित किया गया है।तबसे खुद को कका जैसे शब्द से संबोधित करवाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी जमीन तलाशने में लग गए हैं।उन्होंने कहा की अगर भूपेश बघेल जनता के लिए काम किए हैं तो पाटन से चुनाव लड़ें और नया स्थान क्यूं तलाश रहे हैं।भाजपा जन घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल ने कहा की राज्य के कांग्रेस  सरकार के लोक लुभावन घोषणा पत्र की कलई खुल चुकी है।इस बार जनता इनके छलावा अभियान का हिस्सा नहीं बनेगी।इसी तारतम्य में जन घोषणा पत्र के लिए सार्वजनिक सुझाव पर चर्चा करते हुए बताया की भाजपा का घोषणा पत्र आम जन के सुझाव पर तैयार होगा और उनका पालन भी निष्ठा पूर्वक जनहित समाज हित में होगा उन्होंने आमजन से सुझाव की अपील करते हुए उपस्थित संविदा कर्मचारियों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूह की महिलाओं सहित आमजन और भाजपाइयों से उनका सुझाव पत्र लिया तत्पश्चात भरतपुर सोनहत विधानसभा बैठक के लिए प्रस्थान किए।भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े,भरतपुर सोनहत विधानसभा की पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े,देवेंद्र तिवारी,शैलेश शिवहरे,जिला महामंत्री विनोद साहू,भाजपा प्रवक्ता विमल गुप्ता,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे,जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह सहित सभी मंडलों शक्तिकेंद्रो,प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं/ वर्मी खाद का बकाया भुगतान शीघ्र करने दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं/ वर्मी खाद का बकाया भुगतान शीघ्र करने दिए निर्देश

Ibtesam Deshmukh 12-Sep-2023 74
बिलासपुर /कलेक्टर श्री संजीव झा ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने मंथन सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग तीन घण्टे तक बड़ी इत्मीनान के साथ तकलीफों को सुनकर समस्याओं का निदान किया। कलेक्टर ने कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजी में लेते हुए निराकरण के लिए अफसरों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों और किसानों से चर्चा कर उनके फसलों की ताजा हालात, कीट प्रकोप एवं दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी भी ली।
         कलेक्टर ने मस्तुरी विकासखण्ड के जुहली गोठान में कार्यरत दुर्गा महिला समूहों के विभिन्न विभागों पर बकाया राशि के जल्द भुगतान के निर्देश कृषि विभाग को दिए। लगभग साढ़े 5 क्विंटल वर्मी खाद का बकाया का भुगतान साल भर से नहीं हो सका है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा बाई के नेतृत्व में महिलाओं ने जनदर्शन में आज कलेक्टर से मिलकर राशि दिलाने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने कृषि विभाग के उप संचालक के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खैरा डंगनिया की दिव्यांग दम्पत्ति श्री राधेश्याम सूर्यवंशी ने आजीविका के लिए कपड़े की दुकान खोलने के लिए लोन की मांग की। कलेक्टर ने उनका आवेदन लीड बैंक मैनेजर को सौंपते हुए बैंक से लोन दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम डिन्डोल के ग्रामीणों ने तीन साल से अधूरे पड़े मुक्तिधाम को जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को इसकी जांच कर जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति द्वारा नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर रंजना रजक ने मातृत्व अवकाश अवधि का वेतन प्रदान करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिए। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि 1 मई से वह मातृत्व अवकाश पर हैं। लेकिन तनख्वाह नहीं दी जा रही है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवेदन सौंपते हुए कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
       मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम खोन्घरा प्राथमिक स्कूल एक शिक्षकीय है। ग्रामवासियों ने बेहतर शिक्षण के लिए एक और शिक्षक की मांग की है। कलेक्टर ने डीईओ को परीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है। बिल्हा ब्लॉक के उच्चभठ्ठी पंचायत के आश्रित ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निपनिया को अलग पंचायत बनाने की मांग की। कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करने एसडीएम को निर्देशित किया है। मस्तूरी तहसील के ग्राम पथरटाल के किसान साथू सिंह को रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। लगभग 14 डिसमिल उनकी निजी भूमि जोंधरा रोड से इटवा मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तुरी को आवश्यक कार्रवाई कर मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करने को कहा है। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर आवास निर्माण के लिए कलेक्टर को आवेदन किए।
continue reading
भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर बनाई बढ़त  अरुण साव पाटन छोड़कर भाग सकते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर बनाई बढ़त अरुण साव पाटन छोड़कर भाग सकते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

18-Aug-2023 136
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 21 नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने सभी चयनित साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पहली सूची से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सभी वर्गों का ठोस संतुलन हमारी प्रत्याशी सूची की पहचान बनेगा। भाजपा ने युवाओं के साथ अनुभवी नेतृत्व को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को पर्याप्त अवसर देने के लिए चुनाव से 3 माह पहले घोषणा का दौर शुरू कर दिया है इससे भाजपा प्रत्याशियों को जनता से सीधे जुड़ने ज्यादा समय मिलेगा। भाजपा ने सभी सीटों पर जनता की कसौटी पर खरे उतरने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया है। पहली सूची यह संदेश लेकर आई है की आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में शानदार बहुमत के साथ कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी से त्रस्त हो चुकी है और भाजपा की तरफ विश्वास के साथ बढ़ चुकी है। छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल बदल गया है।

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यह सुनिश्चित हो गया है कि अब भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जड़ मूल से उखड़ने वाली है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस बार पाटन से पलायन करना पड़ सकता है। जैसे उनके नेता राहुल गांधी अमेठी में सुनिश्चित हार को देखते हुए केरल के वायनाड पलायन कर गए, भूपेश बघेल भी पाटन में अपनी तयशुदा हार को देखते हुए पाटन के साथ किसी और सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि पाटन में अब उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। भाजपा आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री सहित पूरी कांग्रेस को हराकर एक नया इतिहास रचेगी।
continue reading
स्थानीय मुद्दों पर AAP का विधायक आवास घेराव अभियान जारी* रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सद्बुद्धी के लिए AAP ने किया यज्ञ

स्थानीय मुद्दों पर AAP का विधायक आवास घेराव अभियान जारी* रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सद्बुद्धी के लिए AAP ने किया यज्ञ

*बृजमोहन अग्रवाल द्वारा चुनाव पूर्व घोषणा का दस प्रतिशत भी नहीं हुआ काम- विजय झा, आप*

*ठगा सा महसूस कर रही रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता- उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव आप*

*विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हुए स्थानीय लोग - नंदन सिंह, जिला अध्यक्ष, आप*

*मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी पार्टी की प्रदेशव्यापी आंदोलन- विजय गुरुबाक्षिणी, लोकसभा अध्यक्ष, आप*
 
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के आवास का घेराव कर रही है। अभियान के इसी क्रम में आज 9 अगस्त (अगस्त क्रांति दिवस) को 'आप' ने नहर लिंक रोड, भारत माता चौक स्थित रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर 'आप' ने स्थानीय विधायक द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने हेतु सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया।
जिला सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि 5 साल बीतने को हैं लेकिन अब तक स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा जनता से किए गए वादों का दस प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। बृजमोहन अग्रवाल ने विस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादें की गई थीं। वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक जी के वादें केवल खोखले ही साबित हुए हैं। जिससे मतदाताओं में आक्रोश की भावना है।
 
विजय झा ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही इस मसले पर ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आज जनता भुगत रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में संक्रामक बिमारियों का प्रसार तेजी से होता है इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।
 
गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत 01 अगस्त 2023 से राजधानी रायपुर के विस क्षेत्र रायपुरा पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ हुई थी। रायपुर "आप" के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्टी ने विधायक की सदबुद्धि हेतु यज्ञ-हवन कर अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश दर्ज कराया था। 
 
वहीं, घेराव में वरिष्ठ नेता मुन्ना बिसेन, रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, उत्तम जायसवाल, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुऱबक्क्षानी, एमएम हैदरी, दुर्गा झा, नवनीत नंदे, एकांत अग्रवाल, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, रेखा अग्रवाल, कलावती मार्को, तरुण बैद, संतोष कुशवाहा, रघुनाथ यादव, सुरेंद्र विसेन, पवन सक्सेना, संदीप गुप्ता, आदित्य मिश्रा, नरेंद्र ठाकुर, शिवराम गुप्ता, अजीम खान, मोहम्मद काशिफ, शोभा ठाकुर, शकुंतला मांडले, सूर्य साहू, महेश उपाध्याय, प्रसन्ना पांडे शिवकुमार शर्मा, गौरव सिंह, किशोर सोनी, विकास दास मानिकपुरी, सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
continue reading
भूपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड अभियान का मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने किया शुभ आरंभ

भूपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड अभियान का मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने किया शुभ आरंभ

चिरमिरी । नगर पालिक निगम चिरमिरी में युवा कांग्रेस द्वारा भूपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड का विधानसभा वर विमोचन करते हुए शनिवार को इस अभियान का शुभ आरंभ किया । जिसके अंतर्गत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मनेंद्रगढ़ विधायक के साथ स्थानीय वार्ड वासियों के  घर घर जा कर लोगों से जनसंपर्क  किया और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की ।
जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस के जिला महासचिव राहुल भाई पटेल ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम में लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में युवा कांग्रेस के साथी पॉम्पलेट बांट रहे हैं, साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन जनता की जानकारी भी ली जा रही है । अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है उसे भी दूर करने उनकी जानकारी शासन को दी जाएगी । इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है नंबर 90900-29090 इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है । रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे । 
अभियान के शुरुआत के दौरान एमसीबी जिले के कार्यक्रम प्रभारी श्री संदीप कुमार द्वारा युवा कांग्रेस के साथियों को कार्यक्रम से संबंधित दस्तावेज बांटें इस दौरान पार्षद शिवांश जैन ने कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम में अरुण विश्वकर्मा, विजय कुर्रे, शिवम सिंह,तरुणेंद्र पांडे, राहुल भाई पटेल महासचिव युवा कांग्रेस एमसीबी,जितेंद्र साव,उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा, घूर प्रसाद, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा, राहुल मलिक,उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, मनेंद्रगढ़ विधानसभा, अशरफ अली,उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा,प्रिंस शाही,महासचिव युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा,अमन खुरसेल,महासचिव युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा,दीपक साहू महासचिव युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ विधानसभा,युवा कांग्रेस के पूर्व  जिला महासचिव हैप्पी वधावन बिनोद साहू,मनोज एवं युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे ।
 
युवा कांग्रेस के जिला महासचिव राहुल भाई पटेल ने सबसे पहले विधायक विनय जायसवाल का हितग्राही फॉर्म भरा उनके फोन से मिस कॉल कार्य को आरंभ किया  साथ ही युवा कांग्रेस के साथियों ने मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल के साथ गोदरीपारा बाजार में हितग्राहियों का फॉर्म भरवाए एवं जानकारी साझा की ।
continue reading
स्थानीय मुद्दों पर 'आप' का अनोखा विरोध प्रदर्शन

स्थानीय मुद्दों पर 'आप' का अनोखा विरोध प्रदर्शन


*स्थानीय मुद्दों पर 'आप' का अनोखा विरोध प्रदर्शन*

*विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ आप ने किया सद्बुद्धि यज्ञ*

*सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल हुए स्थानीय लोग*

*स्थानीय लोगों ने विधायक से की पट्टे की मांग - AAP* 

*जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को 1 महीने के अंदर पट्टा देने का दिया आश्वासन दिया*

*जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में विधायक निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन- AAP*

*विकास उपाध्याय का आवास घेरने निकले आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका*

*गरीबों को मकान का पट्टा दिलाने के नाम पर विकास उपाध्याय ने दिया धोखा- AAP*

*विकास उपाध्याय के वादाखिलाफी के विरोध "AAP" का विरोध प्रदर्शन- नंदन कुमार सिंह, आप*

*AAP करेगी 90 विधायकों के आवास का घेराव*

*रायपुर पश्चिम विधानसभा से आज हो रही अभियान की शुरुआत-AAP*
continue reading
जिला सक्ती भ्रमण पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग कलेक्टर-एसपी से भेंटकर लिये जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी

जिला सक्ती भ्रमण पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग कलेक्टर-एसपी से भेंटकर लिये जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी

रायगढ़ 01 अगस्त । रायगढ़ रेंज रायगढ़ के नव पदस्थ पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग आज जिला सक्ती के आकस्मिक भ्रमण पर थे, पुलिस कार्यालय सक्ती में कलेक्टर सक्ती नूपुर राशि पन्ना एवं एसपी सक्ती एम.आर.आहिरे द्वारा डीआईजी श्री गर्ग का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया । डीआईजी श्री गर्ग ने अधिकारियों से नवगठित जिले की भौगोलिक पृष्ठभूमि तथा कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा किये जिसके बाद डीआईजी श्री गर्ग पुलिस कार्यालय के स्टाफ से भेंट कर कार्यों की जानकारी लिए तथा उन्हें कार्यालय को प्राप्त होने वाली शिकायतों की जांच  गुणवत्तापरक किये जाने निर्देश दिये । पुलिस
कार्यालय भ्रमण पश्चात डीआईजी श्री गर्ग रेस्ट हाउस सक्ती में प्रेसवार्ता में प्रेसकर्मियों से भेंट किया गया जिसके उपरांत कलेक्टर और एसपी के साथ आत्मानंद स्कूल सक्ती जाकर वहां के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति मोटिवेट किया गया । श्री गर्ग द्वारा छात्राओं को  अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने निरंतर अग्रसर होना कहा गया । अपने आकस्मिक भ्रमण में डीआईजी गर्ग द्वारा थाना सक्ती का आकस्मिक भ्रमण किया गया, जहां वे पुलिसकर्मियों को बेतहर पुलिसिंग के जरिये आमजन का विश्वास अर्जित करने प्रेरित किया गया । भ्रमण दौरान सक्ती एडिशनल एसपी गायत्री सिंह तथा आरआई उमेश राय भी मौजूद थे ।
continue reading
एडिशनल जज श्री दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थायी जज

एडिशनल जज श्री दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थायी जज

रायपुर, 30 जुलाई 2023/ माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। 

शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है।
माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।
continue reading
 *जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर व वरिष्ठ नेताओं के समक्ष काँग्रेस प्रवेश*

*जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर व वरिष्ठ नेताओं के समक्ष काँग्रेस प्रवेश*

Ibtesam Deshmukh 30-Jul-2023 74
 
बलौदाबाजार :- आज जिला मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रेम चंद जायसी जी कांग्रेस जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष सैलेश नितिन त्रिवेदी,पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा पूर्व विधायक जनकराम वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू,निगम मण्डल सदस्य सतीष अग्रवाल,निगम मण्डल सदस्य रोहित साहू,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सीमा वर्मा,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यदु,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरी भृगु,भाटापारा पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा,कांग्रेस नेत्री शारदा सोनी,जिला उपाध्यक्ष संतोष तिवारी,जिला प्रभारी महामंत्री गोपी साहू, के समक्ष आज जनता युवा कांग्रेस जोगी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सेन,के नेतृत्व में,मजदूर यूनियन जोगी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष यशवंत वर्मा, जनता युवा मोर्चा जोगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय भारती, के साथ जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष युवका मनमोहन कुर्रे,एन एस यू आई प्रदेश सचिव आकिब मेमन के सहयोग से आज ,भाटापारा के टोनाटार, बोरसी,सुहेला ब्लॉक के अमकोनी, खपरी,बलोदा ब्लॉक के पनगांव,यदु खमरिया,परसा भदेल,मेड़,अर्जुनी व आस पास के सैकड़ो साथी जिसमे से जय प्रकास सोनवानी, समीर सोनवानी, भावेश,जय,लोकेश,नरोत्तम डहरिया,अर्जुन,हेमचंद,प्रमोद,चेलक,बलौदाबाजार से शुभम डहरिया,सोमेश डहरिया,दुष्यन्त भारती, सतीष, शिरिज पंकज, सन्नी,अभय,सद्दाम,केशव,
भारत वर्मा, नरेश नेताम,सिताराम, साधु,नंद कुमार,अजित यदु,राकेश लहरी,कमलेश ध्रुव ,कमलेश निसाद ,गुलशन देवदास,,तुकेश ध्रुव,वही सभी वरिष्ठ जनों ने कांग्रेस का गमछा पहना कर सभी का स्वागत किया और मिल जुल कर एक परिवार की तरह बिना भेद भाव के कार्य करते भूपेश बघेल जी के हाथ को मजबूत करते बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने कहा वही प्रवीण सेन ने कहा कि हमारे पुराने साथी राजा तिवारी आज कंग्रेस पार्टी में जिला कांग्रेस सचिव व मनमोहन कुर्रे जो आज जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के पद पर है उनके सहयोग दे सैकड़ो की संख्या में हम लोग भूपेश बघेल मुख्यमंत्री व हितेन्द्र ठाकुर जी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया ।।
continue reading
समाचार ’विधानसभा निर्वाचन 2023’ ’मतदाता सूची का प्रारभिक प्रकाशन 02 अगस्त को  दावा आपत्ति 01 अक्टूबर तक’ ’विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के दिए निर्देश’

समाचार ’विधानसभा निर्वाचन 2023’ ’मतदाता सूची का प्रारभिक प्रकाशन 02 अगस्त को दावा आपत्ति 01 अक्टूबर तक’ ’विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के दिए निर्देश’

Ibtesam Deshmukh 30-Jul-2023 41

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 कि तैयारियों के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 01अक्टूबर 2023 के संदर्भ में तिथियां निर्धारित की गई हैं। एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 02 अगस्त को किया जाना है। दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 02 अगस्त से 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है तथा मतदान केंद्र स्तर पर विशेष शिविरों के आयोजन हेतु 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होनें बताया कि दिनांक 02 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर मतदाता सूची का संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा बूथ लेवल एवं ग्राम स्तर पर निर्वाचक नामावली के सभी संबंधित भार्गों का वाचन किया जायेगा

 


नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर आने वाले सर्व संबंधितों भार्गों की नामावली का वाचन संबंधित वार्ड/मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा, विधानसभा स्तर पर हायर सेकेण्ड्री स्कूल/महाविद्यालयों में विशेष कार्यकम का आयोजन कर, नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सुची में जोड़े जाने एवं पुनारीक्षण संबंधी प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जायेगा, प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 02 अगस्त 2023 हेतु निम्नांकित गतिविधियों को बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
इसी तरह ग्राम पंचायत द्वारा सभी गांव में कोटवारों द्वारा मुनादी कराया जायेगा, बी.एल,ओ. स्तर पर चौक चौराहे पर दिवार लेखन, मतदान केन्द्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक ग्राम, पारा, टोला, मोहल्ला में बी.एल.ओ. के द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत कार्यकर्ताओं के साथ जन जागरूकता रैली निकाल कर अवगत कराया जायेगा। इसके साथ नामावली के अंतिम प्रकाशन दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत, बी.एल.ओ.स्तर व विकासखण्ड के प्रत्येक बाजार डॉट में मुनादी/एनाउसंमेंट कराकर अंतिम प्रकाशन हेतु जानकारी अवगत कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
continue reading
रायपुर बनेगा पपीता उत्पादक जिला आईआईएचआर ने तैयार की पपीता की उन्नत प्रजाति अर्का प्रभात

रायपुर बनेगा पपीता उत्पादक जिला आईआईएचआर ने तैयार की पपीता की उन्नत प्रजाति अर्का प्रभात

24-Jul-2023 245
रायपुर जिले में बड़े पैमाने पर पपीते की खेती को लेकर उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण दिए जाने की सिलसिला शुरू कर दिया गया है। एक उत्पाद-एक जिला योजना के तहत रायपुर जिले का चयन पपीते की खेती के लिए हुआ है। किसानों को उन्नत और रोग-प्रतिरोधी क्षमता वाले पपीते के पौधे उपलब्ध हो सके, इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हार्टिकल्चर बैंगलोर में विकसित अर्का प्रभात किस्म का पपीता का पौधा रायपुर लाया गया है। इसकी मदद से नर्सरी तैयार कर किसानों को रोपण के लिए अर्का प्रभात पौधा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
पपीता की नई प्रजाति अर्का प्रभात की विशेषता यह है कि यह स्पॉट वायरस रसिस्टेंट है। इसमें वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने के कारण पौधा रोग-रहित रहता है। यह जानकारी 21 जुलाई को एक उत्पाद-एक जिला के तहत पपीता उत्पादन से पोषण की ओर विषय पर आयोजित कार्यशाला में दी गई। जिला पंचायत रायपुर के सीईओ  अविनाश मिश्रा के साथ  बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

कार्यशाला में किसानों को पपीता की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए उप संचालक उद्यानिकी  कैलाश सिंह पैकरा ने कहा कि इसकी खेती के लिए शासन द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान तथा बिना ब्याज के 3 लाख रूपए तक का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पपीता एक पौष्टिक फल है। इसकी पत्ती की भी उपयोगी है। पपीते के स्वस्थ पौधे उद्यानिकी रोपणियांे एवं कृषि केंद्रों पर भी उपलब्ध है। इसकी खेती के लिए विभाग के अधिकारियों एवं प्रक्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा किसानों को जानकारी दी जा रही है।

 

continue reading
मुख्यमंत्री भिलाई पहुँचे डॉ खूबचंद बघेल जयंती मे

मुख्यमंत्री भिलाई पहुँचे डॉ खूबचंद बघेल जयंती मे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहे जहां वे मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के डॉ खूबचंद बघेल जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए, भिलाई के सिविक सेंटर कला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कांग्रेस के तमाम नेता विधायक और कुर्मी समाज के तमाम पदाधिकारी और समाजिक जन भी उपस्थित रहे,जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के डॉ खूबचंद बघेल  जयंती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया,और उनके छत्तीसगढ़ के संघर्षों को याद करते हुए आम जनता को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि डॉ खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा है,जिन्होंने  छत्तीसगढ़ का ख्वाब देखा था,छत्तीसगढ़ में सर्वधर्म समभाव और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कारों को खूबचंद बघेल द्वारा   जन जन तक फैलाया जिनकी दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।।।।

continue reading
 भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार किया

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार किया

रायपुर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उनके निवास में छापा मारा गया था। इसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया। रानू साहू के यहां पहले भी ईडी छापेमारी कर चुकी है। माना जा रहा है की उन्हें कोयला लेवी मामले में गिरफ्तार किया गया है। रानू साहू को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार ईडी को उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए इसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। उल्लेखनीय है कि कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की गिऱफ्तारी के दाैरान रानू साहू के खिलाफ ईडी को साक्ष्य मिले थे, उनके कई ठिकानों पर जांच के बाद ईडी को बेहिसाब संपत्ति का पता लगा था। शनिवार को रानू साहू के रायपुर की एक अदालत में पेश कर ईडी 14 दिनों की रिमांड मांग रही है। मामले की सुनवाई जारी है।

continue reading
झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण कई बड़े खुलासे होने की संभावना

झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण कई बड़े खुलासे होने की संभावना

छत्तीगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीनों नक्सली झीरम घाटी हमले में शामिल थे। इन तीनों नक्सलियों ने सुकमा SP के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था। 1 नक्सली मडकम हूंगा उर्फ लोकेश, 2 नक्सली वेल्ला उर्फ संदीप, 3  महीला नक्सली मडकम धनी उर्फ देवे,  
साल 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को अब एक दशक बीत गए हैं। झीरम घाटी में नक्सलियों ने 25 मई 2013 कायराना हमला किया था, इसमें नक्सलियों ने 32 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी। झीरम की घटना को 10 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका।  वहीं, इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद संभावना है कि झीरम घाटी का सच सामने आ सकता है।
 
continue reading
8 साल बाद वर्षा ने सुनी माँ की आवाज  कका  कहकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

8 साल बाद वर्षा ने सुनी माँ की आवाज कका कहकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 मनेंद्रगढ़, 19 जुलाई 2023/ ‘‘मां ने मुझे जन्म दियापिता ने अभयदानउनके प्यार दुलार को सुनने ककातुमने मुझको दिया जीवनदान‘‘ इन भावुकतापूर्ण शब्दों से ज़ाहिर होती भावनाएं उस आठ साल की बिटिया वर्षा की हैंजिसने श्रवण बाधित होने की वजह से जन्म से कभी अपनी मां की आवाज़ ही नहीं सुनी थी। मगर अब नन्हीं वर्षा के जीवन मे खामोशी नहीं स्वर गूंज रहे हैं।

 

मंगलवार को वर्षा का भावुक परिवार विधानसभा पहुंचा था। उनके पास मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं सूझ रहे थे। बिटिया ने समस्या स्वतः ही हल कर दी। बिटिया ने अपनी मीठी आवाज में कहाधन्यवाद कका। मुख्यमंत्री ने बिटिया को खूब दुलारा। इस बिटिया को अपनी आवाज कॉक्लियर इम्प्लांट से वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एम्स रायपुर में वर्षा बिटिया का सफल इंप्लांट हुआ है। नन्ही वर्षा जीवन में पहली बार अपने माता पिता की आवाज़ सुन रही है। माता को पहली बार मां बुला रही है और छोटे भाई को बाबू कह रही है। इसी खुशी को जाहिर करने वर्षा का परिवार आज विधानसभा पहुंचा और मुख्यमंत्री का आभार जताया। जब पहली बार आवाजों की दुनिया को महसूस कर रही वर्षा बिटिया ने मुख्यमंत्री को कका‘ कहकर पुकारा तो मुख्यमंत्री भावविभोर होकर बिटिया को खूब आशीर्वाद दिया। वर्षा के परिवार ने आभार जताते हुए मुख्यमंत्री का पोट्रेट उन्हें भेंट किया और कहा कि वे ज़िंदगी भर इस सहयोग को नहीं भूलेंगे। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि स्पीच थेरेपी से बिटिया को नए शब्द सीखने और भाषा ज्ञान कराने में भी हर संभव मदद की जाएगी।

दरअसल 8 साल की वर्षा को बचपन से ही सुनने और बोलने की तकलीफ थीजिससे उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वर्षा के परिवार ने उसका बहुत इलाज करायालेकिन तकलीफ दूर नहीं हुई। कोरिया में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल के सामने परिवार ने अपनी बात रखी और आग्रह किया कि बेटी के इलाज में सहयोग करें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्षा के इलाज में पूरी सहायता करें। वर्षा के पिता श्री मुकेश मिश्रा ने बताया कि वर्षा को प्रशासन के सहयोग से रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया और कुशल चिकित्सकों के द्वारा वर्षा की सफल कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई। पिता श्री मिश्रा बताते हैं कि वर्षा अब सुनने लगी है और आवाज सुनकर प्रतिक्रिया दे रही है। अब वह धीरे-धीरे बोलना भी सीख रही है। वर्षा के माता-पिता और परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बहुत संवेदनशील हैं और आज उनके सहयोग से ही वर्षा को नया जीवन मिला है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंतसंसदीय सचिव श्री चंद्रदेव रायक्षेत्रीय विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जायसवालश्री कुलदीप जुनेजा तथा वर्षा के पिता श्री मुकेश मिश्रामाता श्रीमती ज्योति मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

continue reading
कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट में की कई बड़ी घोषणाएं

कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट में की कई बड़ी घोषणाएं

 *कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में की कई बड़ी घोषणाएं, 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए भी सातवें वेतनमान के आधार पर बढ़ा*


*संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों का वेतन भी 4000 रुपए बढ़ा*

*पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 2500 से 3000 रुपए मासिक वेतन बढ़ोत्तरी, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता*

*घोषणाओं के क्रियान्वयन में आएगा 2000 करोड़ का व्यय*

रायपुर, 19 जुलाई, 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट के दौरान शासकीय कर्मियों के हित में बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने शासकीय कर्मियों के लिए 4 प्रतिशत डीए वृद्धि के साथ ही सातवें वेतनमान के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ता देने की घोषणा की। उन्होंने शासकीय कर्मियों के अतिरिक्त संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगी सहित सभी वर्गों के कर्मियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणाएं की।
 
मुख्यमंत्री ने लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने से 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 37000 संविदा कर्मियों के एकमुश्त संविदा वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इससे 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। दैनिक वेतन भोगियों के वेतन में 4000 रुपए की मासिक वृद्धि की गई है। इससे 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 1650 अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 6000 पटवारियों को 500 रुपए मासिक संसाधन भत्ता मिलेगा। इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। सभी शासकीय सेवकों को छठवें वेतनमान के स्थान पर सातवें वेतनमान पर बी श्रेणी शहर हेतु 9 प्रतिशत एवं सी तथा अन्य शहरों हेतु 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा। इससे 265 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। सभी पुलिस आरक्षकों को 8000 रुपए किट वार्षिक भत्ता दिया जाएगा। इसका 40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
 
इसके साथ ही मितानिन ट्रेनर, ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क आपरेटर को प्रतिदिन दैनिक प्रोत्साहन भत्ता 100 रुपए दिया जाएगा। इससे 11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 
 
जार पंचायत सचिवों के वेतन में भी वृद्धि की गई है। 15 वर्ष से कम सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता में 2500 रुपए की तथा 15 वर्ष से अधिक सेवा काल वाले पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 3000 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जित अवकाश, दस लाख रुपए तक की उपादान राशि एवं पांच लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का लाभ भी दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवकों के लिए उपरोक्त घोषणाओं से कुल 1764 करोड़ रुपए का व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।
 
इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अधिकतम सहायता राशि की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2011 की सर्वे सूची के आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की पात्रता निर्धारित होने से जरूरतमंद परिवारों को आवास स्वीकृत करने में कठिनाई हो रही थी। इसे दूर करने राज्य के संसाधनों से ग्रामीण आवास न्याय योजना आरंभ की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार 2000 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण घोषणाएं आज मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट के दौरान की।

 

continue reading
हिरमी अल्ट्राटेक सीमेंट में बड़ा हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत दो गंभीर

हिरमी अल्ट्राटेक सीमेंट में बड़ा हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत दो गंभीर

 बलौदाबाजार जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। जानकारी के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लाकेश कुमार गायकवाड निवासी कुथरौल, शत्रुहन लाल वर्मा निवासी मुड़पार, उमेश कुमार वर्मा निवासी सरफोंगा की मौत हुई है। हादसे के बाद से पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
continue reading
छत्तीसगढ़ को मिला पृथ्वी अवॉर्ड्स  2023  महिला स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ वनोपज संघ को मिला ईएसजी के क्षेत्र में सम्मान

छत्तीसगढ़ को मिला पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 महिला स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ वनोपज संघ को मिला ईएसजी के क्षेत्र में सम्मान

रायपुर, 15 जुलाई 2023/छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को वैश्विक स्तर पर ईएसजी यानी पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सरकारी श्रेणी अंतर्गत पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 से नवाजा गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश में ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ-स्वयंसेवक श्रेणी में राज्य के दो स्व-सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। कवर्धा जिले से जुनवानी गांव के जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह और बस्तर जिले के आसना गाँव के वर्षा स्व-सहायता समूह को सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली में 14 और 15 जुलाई को आयोजित ईएसजी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में पृथ्वी अवॉर्ड्स ईएसजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है, जो भारत में ईएसजी अनुपालन के लिए एक सराहनीय पहल है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ लगातार आदिवासी ग्रामीण अंचलों में वनोपज के माध्यम से रोजगार मूलक गतिविधियां कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। करीब 100 से अधिक वन उत्पादों को छत्तीसगढ़ हर्बल्स का ब्रांड नाम दिया गया। वन-धन केंद्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के वनांचलों से निकले जैविक शुद्धता वाले तमाम प्रोडक्ट्स के रूप में घरों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं वनोपज आधारित आर्थिक विकास का मॉडल बनाने में लगातार शासन-प्रशासन के साथ आगे आ रही हैं। 
 
*महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बनी बस्तर की इमली*
 
बस्तर के एक छोटे से गांव आसना के वर्षा स्व-सहायता समूह ने अथक प्रयासों से अपने क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित किया और सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर रहीं कुल 10 महिला स्व-सहायता समूहों के साथ 104 सदस्यों की एक इकाई वन धन योजना अंतर्गत कार्यरत है।
 
इमली की प्राथमिक प्रसंस्करण गतिविधि से स्थानीय आबादी को 23 लाख रुपये से अधिक आय प्राप्त हुई है। वर्षा एसएचजी की गतिविधि से 3000 से अधिक स्थानीय वनवासी लाभान्वित हुए हैं। स्थानीय लोगों से 4,500 क्विंटल इमली की खरीद से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में 1.54 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों की वित्तीय और सामाजिक स्थिति में वृद्धि हुई।
 
*कवर्धा के जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह ने मोटे अनाज को दी नई पहचान*
 
जयबुढ़ा देव स्व-सहायता समूह 10 समूहों के अंतर्गत 244 सदस्यों की इकाई है, जो मोटे अनाज यानि श्री अन्न के उत्पादन और प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए कार्यरत है। बीते साल जय बुढ़ा स्व-सहायता समूह ने 30 से 33 रूपए प्रति किलो की दर से करीब 8187 क्विंटल मोटे अनाज की खरीदी की और प्रसंस्कृत किया। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय किसानों को 2.45 करोड़ रुपये का वित्तीय पारिश्रमिक प्राप्त हुआ।
 
*वनांचलों में ग्रामीण आजीविका का तेजी से विस्तार कर रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स*
 
प्रदेश के वनांचलों में ग्रामीण विकास और उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अंतर्गत छत्तीसगढ़ हर्बल्स के प्रोडक्ट्स स्थानीय संजीवनी स्टोर, सी-मार्ट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी उपलब्ध हैं। यहां न केवल सर्वश्रेष्ठ हर्बल, आयुर्वेदिक और पर्सनल केयर के प्रोड्क्ट्स बनाए जा रहे हैं, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और आदिवासी परिवारों को सशक्त बनाना है। इससे न सिर्फ वनोपजों को नई पहचान मिली है, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ आदिवासी महिलाओं और उनके परिवारों के स्वाभिमान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रहा है।
 
*पर्यावरण सहेजने अनेक योजनाएं संचालित*
 
नरवा कार्यक्रम अंतर्गत अब तक वनांचलों के 6395 नालों को पुनर्जीवित कर 22 लाख 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को उपचारित किया जा चुका है। इससे नालों के आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। निस्तार और सिंचाई के लिए जल की उपलब्धि बढ़ी है। जमीन में नमी भी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में वनोपज आधारित आर्थिक विकास का गति देने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में 65 प्रकार के वनोत्पादों की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर उनका वैल्यूएडिशन एवं प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे वनांचल में रहने वाले लोगों को रोजगार मिल रहा है और उनकी आमदनी भी सुनिश्चित हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत फलदार वृक्षों को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा वनावरण में भी वृद्धि हो रही है। इस योजना में लगभग 36 हजार एकड़ में प्लांटेशन करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में किसानों द्वारा विशेष रूचि दिखाई जा रही है। राज्य में योजनांतर्गत अब तक 20 हजार से अधिक कृषकों का पंजीयन हो चुका है, परन्तु 23 हजार से अधिक हितग्राहियों द्वारा लगभग 36 हजार एकड़ निजी भूमि में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए सहमति दी गई है।
continue reading
dpboss