CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

श्याम बिहारी जयसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

श्याम बिहारी जयसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

 समस्त प्रदेश एवं छेत्र वाशियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई  विनीत- श्याम बिहारी जयसवाल

        कैबिनेट मंत्री- छत्तीसगढ़ शासन
continue reading
 केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू पहुंचे कोरिया मिलेट्स कैफे स्वादिष्ट व सेहतमंद नास्ता का लिए स्वाद

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू पहुंचे कोरिया मिलेट्स कैफे स्वादिष्ट व सेहतमंद नास्ता का लिए स्वाद

कोरिया / केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने आज जिले के प्रसिद्ध कोरिया मिलेट्स कैफे पहुंचकर स्वादिष्ट, सेहतमंद नाश्ते का स्वाद लिए।

श्री साहू को मिलेट्स मन्चूरियन, रागी चीला, कोदो खीर, कोदो उपमा व जवार का गुलाब जामुन परोसा गया। श्री साहू ने मिलेट्स कैफे में तैयार इस लजीज व्यंजन के बारे में कहा सचमुच यह दूरस्थ जिले में इस तरह का स्वादिष्ट व्यंजन तैयार होना बड़े शहरों के की याद दिला रहा है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस कैफे के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि साफ-सुथरा, सेहतमंद, स्वादिष्ट नास्ते से वे बहुत प्रसन्न हुए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम उपस्थित थे।

continue reading
 केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों को दिए सुझाव व निर्देश अच्छे काम करें कि हर क्षेत्र में कोरिया आगे आए श्री तोखन साहू

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों को दिए सुझाव व निर्देश अच्छे काम करें कि हर क्षेत्र में कोरिया आगे आए श्री तोखन साहू

  कोरिया / आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने आज कोरिया जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिले की मूलभूत जानकारी के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में दो विकासखंड, चार तहसील, 281 ग्राम पंचायत और दो नगरीय निकाय शामिल हैं।

राज्यमंत्री श्री साहू को कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जिले में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,  उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, जन औषधि परियोजना, आयुष्मान भारत,  किसान सम्मान निधि, पीएम प्रणाम, नैनो उर्वरक प्रोत्साहन, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन, पोषण योजना, खेलो इंडिया, पीएम जनधन, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा व स्टार्टअप इंडिया आदि के बारे में जानकारी दी तथा इन योजनाओं पर गहन चर्चा की गई।



श्री साहू ने जल जीवन मिशन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर स्वयं गुणवत्ता की जांच करें और हर घर में साफ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पाइप से लेकर पानी टंकी निर्माण तक उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए।

मंत्री श्री साहू ने किसान क्रेडिट कार्ड पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग, बैंक व समिति आपसी समन्वय से काम करें और समय पर किसानों को लाभ दिलाए, इसमें हिला हवाला बिल्कुल न करें, बल्कि समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए।

लखपति दीदी योजना पर चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है और इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए। जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि बैकुंठपुर, खड़गवां और सोनहत ब्लॉक के तहत 9990 में से 4490 महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

मंत्री श्री साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के बेघर न रहने की भी सख्त हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पात्र हितग्राहियों के सर को छत मिले इसलिए इस पर विशेष ध्यान दें।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने मंत्री को अवगत कराया कि स्वच्छता कार्य में लगे कर्मियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा व प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ दिलाने के लिए उनके खाता खुलवाने की पहल की जाएगी। इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा निश्चय ही इस तरह की सोच और कार्य करने की जरूरत है।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जिले में कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस पर मंत्री ने नए कानून को गांव-गांव तक जानकारी देने व "पुलिस मित्र" योजना को लागू करने का सुझाव दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि आप लोग जनता की भलाई के लिए काम करें, लक्ष्य से आगे बढ़कर काम करें और ऐसे अच्छे काम करें हर क्षेत्र में कोरिया आगे आए।

बैठक के अंत में, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मंत्री श्री साहू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके निर्देशों व सुझावों को जिले में पूरी तरह से लागू किया जाएगा । बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बिलासपुर / राज्य शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय ध्वज तिरंगा के गौरव को बनाए रखने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा मैराथन स्वतंत्रता दौड़ आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार, गोल बाजार मार्ग से तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैण्ड, अग्रसेन चौक, यातायात थाना से होते हुए पिंक स्टेडियम बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त होगी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

continue reading
 स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरेगी छटा

स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरेगी छटा

बिलासपुर / जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सवेरे 09 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

एडीएम श्री आर.ए. कुरुवंशी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। रिहर्सल के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

continue reading
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्रीय मंत्री के सामने चार मांगों का रखा प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्रीय मंत्री के सामने चार मांगों का रखा प्रस्ताव

मनेंद्रगढ़/चिरमिरी, 12 अगस्त, 2024/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात की है। श्री जायसवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से छत्तीसगढ़ के बजट में स्वीकृत चार मेडिकल कालेजों की स्थापना के लिए 60 फीसदी केंद्रांश का योगदान देने की मांग रखी है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं एवं चिकित्सा सेवा व चिकित्सकीय शिक्षा को सशक्त करने के दृष्टिकोण से दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, कवर्धा एवं मनेंद्रगढ़ चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वीकृति राज्य  बजट में की गयी है।

श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से रायपुर में रीजनल लेप्रोसी ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरएलटीआरआई) का उन्नयन क्षेत्रीय सिकल सेल उपचार एवं पुनर्वास केंद्र (आरएसटीआरसी) के रूप में करने की मांग की है ताकि राज्य में सिकिल सेल से प्रभावित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
श्री जायसवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से  मनेंद्रगढ़ के लिए वर्ष 2015 में 45 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृत टर्शरी केंसर अनुसंधान संस्थान केंद्र की त्वरित स्थापना किए जाने की भी मांग रखी है। इसकी स्थापना से राज्य एवं सीमावर्ती राज्यों के केंसर पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी। 
 
इसके साथ ही श्री जायसवाल ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए इसे भारत सरकार के उपक्रम एसईसीएल के अस्पतालों में योजना के तहत ईलाज सुविधा प्रदान करने की मांग रखी है।  इन मांगों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही है।
continue reading
छ्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  केंद्रीय रेल मंत्री से  की मुलाकात

छ्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात

मनेंद्रगढ़/चिरमिरी, 13 अगस्त, 2024/छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है। श्री जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाएँ से जुड़ी माँगो पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही।


इस दौरान श्री जायसवाल ने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258  जो कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है को दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग रखी है। वर्तमान में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ के लोगो को राजधानी तक पहुचने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस ट्रेन के दुर्ग तक जाने से राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी।  इसी तरह से एक अन्य मांग में स्वास्थ्य मंत्री ने  शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग की है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी,जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया है की सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा ।

 

continue reading
हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कोरिया की तैयारी पूर्ण बैठक में भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कोरिया की तैयारी पूर्ण बैठक में भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैकुंठपुर कोरिया - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा की तरह गणतंत्र दिवस सहित स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश का गौरव प्रतीक तिरंगे को हर घर और जन तक पहुंचाने और सभी में देशभक्ति की भावना को जागृत रखने इस अभियान की शुरुआत की गई थी । जिसके बाद हर वर्ष समय समय पर भाजपा द्वारा ऐसे आयोजनों पर विशेष तैयारियों के साथ पूरे जोश और उत्साह पूर्वक ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाने भागीदारी निभाई जाती रही । जिस तारतम्य में 15 अगस्त 2024 के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर कोरिया जिले अंतर्गत भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में बैठक आयोजित की गई । बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता के द्वारा किया गया । बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने 11 से 14 - 13 से 15  सहित आगामी समस्त गतिविधियों पर नगर , शहर ,वार्ड, बूथ सहित पंचायत स्तर पर समिति और टोलियां बनाकर आयोजनों को सफल बनाने दिशा निर्देश दिया गया जिसमे मुख्य रूप से आगामी आयोजन में 11 से 14 अगस्त तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के द्वारा निकाला जाना तय हुआ । 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेवासियों और बच्चों के साथ प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों में तिरंगा फहराने की भागीदारी सुनिश्चित की । 12 से 14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमा और स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम और 13 से 15 अगस्त महापुरुषों और वीर सपूतों की प्रतिमाओं स्मारकों पर माल्यार्पण कार्यक्रम पर जिला अध्यक्ष ने जिम्मेदारी तय की । इसी तरह भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन और पलायन की दर्दनाक दास्तान पर संगोष्ठी करते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एक काला अध्याय जिसे देशवासियों को याद दिलाने और लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने स्मरण कराया गया । साथ ही जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी आयोजित अन्य गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभियान एक पेड़ मां के नाम पर जिस तरह हर स्तर पर सभी लोग पेड़ लगाने की शुरुआत कर चुके है उसी तरह आप सभी कार्यकर्ताओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन जन तक पहुंचाते रहना है और लोगों को पेड़ लगाने और उन्हे बचाने के लिए प्रेरित करना है । जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया की हमेशा की तरह आगामी आयोजित सभी कार्यक्रमों को सरल ऐप पोर्टल पर जरूर अपलोड करें । तत्पश्चात भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े द्वारा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित गतिविधियों पर विचार साझा किया गया और उस पर तत्परता से अमल करने की बात कही गई । बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री व बैकुंठपुर के वर्तमान विधायक भईया लाल राजवाड़े , जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, शैलेश शिवहरे , राजेश सिंह , जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , विनोद साहू, बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे , जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े , जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल , जिला मंत्री नवरतन पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
continue reading
भारत से निकल कर पूरी दुनिया में पहुँच रहा है आयुर्वेद: श्री श्याम बिहारी जायसवाल

भारत से निकल कर पूरी दुनिया में पहुँच रहा है आयुर्वेद: श्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर-पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 28-30 जून 2024 को कृषि मंडपम, IGKV, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय रायपुर आरोग्य मेले का आयोजन किया है। आज कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़  के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में IGKV के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, आयुष निदेशालय, छत्तीसगढ़ के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार दास, IGKV के डीन डॉ. जी. के. दास, छत्तीसगढ़ चैप्टर PHDCCI के चेयरमैन श्री शंकर बजाज, निदेशक सुश्री मिली दुबे  शामिल थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष, आयुर्वेद, जैविक उत्पाद, यूनानी, सिद्ध, हर्बल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, कोल्ड चेन, उद्योग और कोल्ड सप्लाई चेन नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करना है, ... जिसका उद्देश्य निवेश और व्यापार के अवसरों को बढ़ाना है। यह विभिन्न हितधारकों, उद्योग, शैक्षणिक और नीति एजेंसियों को एक सामान्य मंच पर लाकर योजनाओं और प्रोत्साहनों, बाजार विकास प्रक्रियाओं, विकास और प्रबंधन प्रथाओं, बहु-मॉडल परिवहन सुविधाओं, और संबंधित वस्तुओं पर राज्य और केंद्रीय सरकारों के साथ संवाद स्थापित करने का एक मंच प्रदान करेगा।
 
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोग्य मेले में आयुष पवेलियन का दौरा किया और कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए 3 दिनों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क औषधि वितरण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, सिद्ध और औषधीय पौधों के डॉक्टरों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं । उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स के स्टॉल्स का भी दौरा किया, जो छत्तीसगढ़ में बने विभिन्न आयुष उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और PHDCCI को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें नियमित अंतराल पर और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। मंत्री श्री जायसवाल ने चरक, सुश्रुत और पतंजलि जैसे महान ऐतिहासिक ऋषियों का उल्लेख किया, जिन्होंने आयुर्वेद और आयुष क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दिया है।
 
श्री जायसवाल ने दैनिक खाद्य पदार्थों जैसे हल्दी, गोल मिर्च, जायफल, बाजरा आदि में आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग का उल्लेख किया और दैनिक जीवन में इन चीजों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए ऋषियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आयुर्वेद भारत से पूरी दुनिया में पहुँच रहा है और दुनिया भर के लोग दोनों हाथों से आयुर्वेद को अपना रहे हैं। उन्होंने कह की हमें विभिन्न देशों में आयुष और आयुष उत्पादों को दृढ़ता से बढ़ावा देने और बड़े जैविक और पोषक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का लाभ उठाने की आवश्यकता है।
 
IGKV के माननीय कुलपति श्री गिरीश चंदेल ने भी स्वच्छ भोजन खाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में उत्पन्न चावल में कई औषधीय गुण और विशेषताएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह राज्य में बाजरा और जैविक खेती को प्रोत्साहित करेंगे।
 
छत्तीसगढ़ चैप्टर PHDCCI के चेयरमैन श्री शंकर बजाज ने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्वागत किया और उन्हें 3 दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। PHDCCI की निदेशक सुश्री मिली दुबे ने स्वागत और धन्यवाद नोट प्रस्तुत किया।
continue reading
13 अप्रेल होगा को छत्तीसगढ़ के मुखिया का आगमन जनकपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित प्रदेश के दिग्गजो का होगा आगमन

13 अप्रेल होगा को छत्तीसगढ़ के मुखिया का आगमन जनकपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित प्रदेश के दिग्गजो का होगा आगमन

एमसीबी-भारतीय जनता पार्टी की आम सभा कल दिनांक 13 मई को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विश्नुदेव साय जी महती चुनावी आम सभा को जनकपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम मे दोपहर 1 बजे से सभा को सम्बोधित करेंगे । वंही आम सभा मे कोरबा लोक सभा कलस्टर  प्रभारी माननीय अमर अग्रवाल, लोक सभा प्रभारी  माननीय धर्मलाल कौशिक, लोकसभा प्रत्यासी सुश्री सरोज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य राजनाथ माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन, एमसीबी जिला के प्रभारी मंत्री माननीय रामविचार नेताम ,पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक श्रीमती रेणुका सिंग,लोकसभा सह संयोजक मनोज शर्मा, विधायक भैया लाल राजवाड़े, संभागीय संगठन प्रभारी  राजा पाण्डेय, एमसीबी जिला के संगठन् प्रभारी व विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, कृष्णबिहारी जायसवाल साहित प्रदेश एव जिला के प्रमुख लोग होंगे उपस्थित।

 

continue reading
कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश,दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा

कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश,दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा

 *सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* 


*सबका साथ और सहयोग से प्रदेश में विकास की बहाएंगे गंगा - मुख्यमंत्री श्री साय*

चंद्रप्रकाश टोंडे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दामाखेड़ा के नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा किए। साथ ही पूर्व में स्वीकृत 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर परिधि में कोई नया औद्योगिक प्रतिष्ठान शुरू न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। समारोह में मुख्यमंत्री ने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब का स्वागत करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल,सांसद सुनील सोनी,भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव,लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज,भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने भी गुरू का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली दफा दामाखेड़ा आगमन पर श्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उनके सहज सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उन्हे कबीर पंथी बताया। उन्होने ने आज संत समागम में पहुंचकर दामाखेड़ा का गौरव बढ़ाया है। धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब इस मेले का महत्व एवं कबीर पंथ के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया की 120 सालों से यह मेले का आयोजन हो रहा है। साथ ही दामाखेड़ा के आसपास स्थापित हो रहे उद्योगो खासकर स्पंज आयरन एवं बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्यमंत्री का दायित्व मुझे मिला है इस दायित्व से जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप सभी के विश्वास और सहयोग से प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने ने कहा कि बचपन से ही मेरा जुड़ाव कबीर पंथ से रहा है और चौका आरती में शामिल होते रहे है। मेरे गृह ग्राम बगिया में कबीर पंथ के मुनियों के पदार्पण हुआ है जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी क्षेत्र में भी कबीर पंथियों की बड़ी संख्या है। जहां भी कबीर पंथ का मेला लगता है वहां हमारे गांव के आस पास के लोग जरूर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के किसान के बेटे को आप लोगों ने मुख्यमंत्री का बड़ा दायित्व दिया है। इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी पर खरा उतरने में लिए आप सबकी सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहे। जिस प्रकार से मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है उसे आगे भी कायम रखते हुए सेवा का अवसर देते रहेंगे। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। 
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने केवल 2 माह में ही लंबे समय से रुके बड़े बड़े काम को पूरा किया है। इस अवधि में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति,महतारी वंदन योजना तथा युवाओं की मांग पर पीएससी परीक्षा में हुए गड़बड़ी की सीबीआई जांच जैसे बड़े काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और निरन्तर बड़े बड़े काम होते रहेंगे। उन्होंने आगें कहा धर्मनगर दामाखेड़ा कबीरपंथियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। राज्य सरकार यहां के प्राचीन तालाब सहित संपूर्ण दामाखेड़ा के विकास के लिए वचनबद्ध है। ताकि यहां दर्शन के लिए आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु दामाखेड़ा की मधुर स्मृति लेकर वापस लौटेंगे। समारोह को कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि साहेब, गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब,दामाखेड़ा के पूर्व सरपंच कमलेश साहू,कलेक्टर चंदन कुमार ,पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार,डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन अपर कलेक्टर बीसी एक्का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव,सहित जनप्रतिनिधि भाजपा नेता अनिल पाण्डेय. .भाजपा मंडल अध्यक्ष केजराम बघेल. आनंद यादव जी . समाजिक कार्यकर्ता मनोज टोंडे. .किसान नेता हेमसींग चौहान. अभिजीत अवस्थी चंद्रमणि तिवारी. हेमंत साहू. रोशन साहू. कमलेश साहू. गण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
continue reading
छत्तीसगढ़ के सांसद को मिली फोन में धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया धमकी भरा फोन, क्या था मामला जानिए

छत्तीसगढ़ के सांसद को मिली फोन में धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया धमकी भरा फोन, क्या था मामला जानिए

Ibtesam Deshmukh 23-Feb-2024 53

 राजनांदगांव/ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के पत्नी के फोन में व्हाट्सएप कॉलिंग में आया धमकी भरा फोन आने से सनसनी मच गई है । मोबाइल में कहा कि 2 दिन के अंदर सांसद संतोष पांडे को उठा लेंगे, संसद की पत्नी को अज्ञात नंबर से आया फोन संसद के बेटे ने उठाया फोन आरोपी ने कहा कि तुम्हारी मम्मी कहां है और तुम्हारे पापा कहां है 2 दिन के अंदर तुम्हारे पापा को हम उठा लेंगे, पूरे मामले की शिकायत कवर्धा एसपी और रायपुर में डीजीपी को की गई। बताया जा रहा है की पाकिस्तान के नंबर से यह फोन आया था ।

 


अनजान नंबर से व्हाट्सएप्प कॉलिंग सांसद के घर में आता है और बच्चा फोन उठाता है तो बच्चे को 2 दिन के अंदर तुम्हारे पिता संतोष पांडेय को हम उठा लेंगे, उनको बता देना, यह धमकी भरा फोन व्हाट्सएप कॉलिंग में आता है जिसकी शिकायत एसपी कवर्धा को सांसद के परिजनों ने की है साथ ही पूरे मामले में मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर में डीजीपी से भी इसकी शिकायत की गई है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव कुछ माह में होना है और राजनांदगांव के सांसद को ऐसा धमकी भरा कॉल आना कहीं ना कहीं सांसद के परिवार में दहशत पैदा कर रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद संतोष पांडेय ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है बहरहाल देखना यह होगा कि मामले में पुलिस कब तक सफलता हासिल करती है अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 दिन के अंदर संसद को उठा लेने की धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
continue reading
गृह मंत्री का आज छत्तीसगढ़ दौरा,गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने किया स्वागत

गृह मंत्री का आज छत्तीसगढ़ दौरा,गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने किया स्वागत

Ibtesam Deshmukh 22-Feb-2024 77

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे गए है। स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

बता दें कि, रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश मूढ़त और जांजगीर चांपा लोकसभा प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल ने जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्तरीय बैठक की और पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्त्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

जानकारी अनुसार, जांजगीर चांपा जिला के हाईस्कूल ग्राउंड को इन दिनों खास तरह से सजाया गया है। गृहमंत्री मंत्री जांजगीर चांपा जिला में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। प्रदेश में जांजगीर चांपा जिला को केंद्रीय नेतृत्व अहम सीट मान रही हैं। 

जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट चार जिले से मिलकर बनी है, जिसमें जांजगीर चांपा, सक्ति, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शामिल है। इन चारों जिला की 8 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली और इन पर कांग्रेस का कब्जा है। जनता ने भाजपा के जिन प्रत्याशियों को नकार दिया, उसमें कई बड़े नामी चेहरे शामिल हैं।

विधानसभा में करारी हार के बाद अब भाजपा के नेता जांजगीर चांपा लोकसभा सीट को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते और अभी से लोगों के बीच पहुंचकर राज्य और केंद्र में मोदी की गारंटी के फायदे गिना कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ में यह पहला प्रवास होगा। इस कारण भी गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में भाजपा कोई कसर न छोड़ना चाहती है। इस पर भाजपा नेताओं का विशेष ध्यान है और गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीत का उपहार देने का वादा कर पीएम मोदी के 'भाजपा 370 से इसबार 400 पार' के नारे को सफल बनने में अपनी अहम भूमिका निभाने के तैयारी में हैं। प्रदेश की राजनीति में अपना रोल रखने वाले दूसरी पार्टी के नेताओं को भी भाजपा अपनी ओर साधने की तैयारी में है।

continue reading
तखतपुर इलाक़े में दो साल में क्यों नहीं बनी 30 लाख की सड़क, विधानसभा में मिला यह जवाब,पड़े पूरी खबर

तखतपुर इलाक़े में दो साल में क्यों नहीं बनी 30 लाख की सड़क, विधानसभा में मिला यह जवाब,पड़े पूरी खबर

Ibtesam Deshmukh 22-Feb-2024 43

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान तखतपुर इलाके में सड़क निर्माण का मामला उठा। भाजपा के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह ने सवाल उठाया कि क्या डीएफ फंड की बंदर बांट हुई है.. और 30 लाख की 3 सड़कें 2 साल में क्यों पूरी नहीं बन सकी। जवाब में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में ऐलान किया कि इस मामले की जांच कराएंगे । इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भी चुटकी लेते हुए कहा पूछा कि 30 लाख में सड़क कैसे बनती है।

तखतपुर के वरिष्ठ भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत यह सवाल पूछा था कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की कुल कितनी सड़कें हैं । इन सड़कों में से कौन-कौन सी सड़क दिसंबर 2023 की स्थिति में कच्ची, जर्जर और गड्ढे युक्त हैं। कच्ची सड़कों को कब तक पक्का किया जाएगा और गड्ढे युक्त सड़कों की रिपेयरिंग का काम कब तक पूरा हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनकी ओर से जवाब दिया। जिसमें बताया गया कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा पिछले 10 साल में कुल 10 सड़कें बनाई गई है। इसके अलावा वर्तमान में तीन सड़कें निर्माणाधीन है। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2023 की स्थिति में निर्मित कोई सड़क कच्ची, जर्जर या गड्ढे युक्त नहीं है।

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि जवाब में आया है कि 10 साल में इन लोगों ने 10 सड़क बनाई है। अभी तीन सड़क का काम चल रहा है। इन तीन सड़कों के बारे में जानकारी दी गई है कि 2022-23 में डीएमएफ मद से इसके लिए 30-30 लाख रुपए की मंजूरी की गई है। ये तीन सड़कों का काम पिछले 2 साल में भी पूरा नहीं हो पाया । जवाब में यह भी बताया गया है कि इन अधूरी सड़कों में से मुरूम बिछाई कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है या सामग्री एकत्रीकरण का कार्य प्रगति पर है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि सड़क के काम की प्रगति को लेकर पिछले 29 सितंबर को ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
 
continue reading
समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

 समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विनित- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन
continue reading
समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- रेणुका सिंह विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- रेणुका सिंह विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा

 समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विनित- रेणुका सिंह विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा
 
continue reading
समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- भैया लाल राजवाड़े विधायक विधानसभा कोरिया

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनित- भैया लाल राजवाड़े विधायक विधानसभा कोरिया

समस्त छेत्र एवं प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विनित- भैया लाल राजवाड़े विधायक विधानसभा कोरिया
 
continue reading
विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री 54 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर किया सरकार बनाने का दावा

विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री 54 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर किया सरकार बनाने का दावा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने के बाद लगातार मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक लगातार बैठकें चल रही थी जिसके बाद दिल्ली हाई कमान ने टीम गठित की जिसके बाद आज रायपुर में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विष्णु देव साय का नाम प्रस्तावित किया जिसमें सभी विधायकों ने अपना सहमति देते हुए आज छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुना गया आपको बताते चले कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।


कहा से है विष्णुदेव साय

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले किसान हैं।


लगातार सफर जारी रहा इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय लगातार इतने समय से भाजपा में जुड़े रहे और अपने हाई कमान के दिए हुए हर फैसले स्वीकारा और अपने पद को सफलतापूर्वक निभाया जिसके चलते आज उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।
continue reading
गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाने की उठी मांग

गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाने की उठी मांग

 गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाने की उठी मांग, सतनामी समाज के लोगो ने की शोशल मिडिया के माध्यम से मांग 



 बलौदाबाजार सिमगा सतनामी समाज की लोगो ने फेसबुक व्हाट्सप्प के माध्यम से आरंग विधायक खुशवंत साहेब और मुंगेली के विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं नवागढ़ विधायक दयाल दास बघेल जी को केबिनेट मंत्री बनाए जाने की कर रही है मांग '' सिमगा सतनामी समाज कार्यकर्ता मनोज टोंडे ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में पुन्नू लाल मोहले और दयाल दास बघेल जी को मंत्री बनाया था इस बार भी प्रदेश भर के सतनामी समाज मांग कर रहे है की इस बार भी 3 को केबिनेट मंत्री बनाया जाये,, आरंग विधायक खुशवंत साहेब जी हमारे सतनामी समाज का गौरव है हमारे गुरु जी है हम सबके मार्गदर्शक है तो हम छत्तीसगढ़ सतनामी समाज गुरु खुशवंत साहेब जी और पुन्नू लाल मोहले जी को और दयाल दास बघेल जी को केबिनेट मंत्री बनाए की मांग कर रहे है ..आपको बता दे भाजपा के वरिष्ठ नेता पुन्नू लाल को भाजपा ने जब भी जिस पद के लिए टिकट दिया चुनाव जीतकर आए। कभी कोई चुनाव नही हारे।
 सतनामी समाज के समाज प्रमुखों एवं समाज के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारती जनता पार्टी के सबसे अनुभवी, सबसे सीनियर और लगभग 45 वर्षों से अनवरत पार्टी में रहकर लगातार विजय हासिल करने वाले बीजेपी के कद्दावर नेता पुन्नू लाल मोहले को छत्तीसगढ़ राज्य का केबिनेट मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने का मांग किया जाता है। आपको बता दे पुन्नू लाल मोहले भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वे कई बार विधायक और सांसद का चुनाव जीत चुके है। कभी चुनाव नहीं हारे लेकिन पार्टी ने उन्हें कभी उतना महत्व नहीं दिया जिसके वे हकदार है।
continue reading
परिवार नियोजन-04 दिसम्बर तक जिले में मनाया जाएगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा

परिवार नियोजन-04 दिसम्बर तक जिले में मनाया जाएगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा

Ibtesam Deshmukh 24-Nov-2023 87

 संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की दिशा निर्देशानुसार जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सेंगर के मार्गदर्शन में 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत पखवाड़ा दो भागों में आयोजित होगा प्रथम चरण में 21 से 27 नवम्बर तक संपर्क पखवाड़ा एवं 28 से 04 दिसम्बर तक सेवा प्रदाता पखवाड़ा का आयोजन होगा।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन माह नवम्बर में किया जा रहा है। इसके तहत प्रारंभिक गतिविधियां शुरू की गई है। इस वर्ष की थीम ‘‘स्वस्थ्य मां स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा‘‘ थीम पर मनाया जाएगा। इस अभियान में जिले के समस्त विकासखण्ड में मोर मितान संगवारी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुरूषों को परिवार नियोजन के स्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐसे नागरिक जो नसबंदी के पश्चात सफलतापूर्वक पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन निर्वाह कर रहे है उन्हें समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत मानते हुए विभाग की ओर से मोर मितान मोर संगवारी सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सेंगर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया गया। इस दौरान राकेश सिंह जिला प्रबंधक-प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन, भूपेन्द्र पाटनवार जिला डाटा प्रबंधक, शिशिर जायसवाल, रंजीत कुमार, बैकुण्ठपुर एवं सोनहत विकासखंड के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं बी.ई.ई. एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।
continue reading


dpboss