CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राज्य

आंध्रप्रदेश राज्य स्थापना दिवस भिलाई में धूमधाम से मनाया गया

आंध्रप्रदेश राज्य स्थापना दिवस भिलाई में धूमधाम से मनाया गया

भिलाई तेलुगु समाज एंव छत्तीसगढ तेलुगु महा संघम के तत्वावधान मे आन्ध्र प्रदेश एंव छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस समारोह इस्पात नगरी भिलाई में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें तेलगु समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आंध्र प्रदेश राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम इस्पात नगरी भिलाई के केम्प वन स्थित अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु चौक भिलाई मे संपन्न हुआ।सर्वप्रथम अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रजलित किया गया तत्पश्चात समाज के गणमान्य लोग अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु को भावभीनी श्रध्दासुमन अर्पीत किए,कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ तेलुगु महा संघम के प्रदेश अध्यक्ष आर. मुरली  के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य जिले से तेलगु समाज के कई वरिष्ठजन भी पहुंचे थे

,भिलाई तेलगु समाज के वरिष्ट बी.जोगाराव ने अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु के जीवन मे प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीरामुलु जी ने एक गरीब परिवार मे 1901 मे जन्म लिया वे बचपन से ही देश भक्ती मे रूसी था श्रीरामुलु जी बलिदान व कुर्बानी के कारण आन्ध्र प्रदेश को अलग राज्य मिला. यैसे महान विभूति का प्रतिमा भिलाई इस्पात नगरी मे स्थापना पर समस्त तेलुगु समाज को गर्व है,आपको बता दे कि छत्तीसगढ प्रदेश मे मात्र  भिलाई मे अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु जी प्रतिमा 2003 मे  स्थापित करना बहुत ही गर्व है अमर जीवी पोट्टी श्रीरामुलु ने 58 दिन अमरण अनशन कर आपनी प्राणो त्यागा तब आन्ध्र प्रदेश बना छत्तीसगढ तेलुगु महा संघम   ने बहुत हर्ष व्यक्त करता है ,कार्यक्रम मे तेलुगु समाज के गणमान्य लोग  भारी संख्या में  उपस्थित होकर इस कार्यक्रम सफल बनाया।।

continue reading
जिला स्तरीय राज्योत्सव

जिला स्तरीय राज्योत्सव

बलौदा बाजार में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग शुभारंभ रविवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
 
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 225 बाल विवाह मुक्त पंचायतों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंच व सचिवों को सम्मानित किया गया।
समाज कल्याण विभाग ने 86 बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल वितरित किए, वहीं ‘हम होंगे कामयाब’ योजना अंतर्गत 72 युवाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
आदिवासी विकास विभाग ने 4343 छात्रों को 2 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की।
स्वामित्व योजना के तहत 18200 किसानों को स्वामित्व कार्ड दिए गए।
 
प्रभारी मंत्री जायसवाल ने कहा — “छत्तीसगढ़ आज विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। शीघ्र ही प्रदेश नक्सलमुक्त बनेगा।”
 
वही पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा — “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों का छत्तीसगढ़ आज समृद्धि और खुशहाली की राह पर है।”
 
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
वहीं देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में जिले भर से आए लोगों ने आनंद लिया।
 
 
continue reading
शहर के सड़के धूल में तब्दील

शहर के सड़के धूल में तब्दील

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर को यदि धूलों का शहर कहा जाए तो कोई दोहराए नहीं होगा ..क्योंकि यहां के सड़के धूलों के गुबार से छाया होता है ..जिससे लोगों के आंखों से लेकर सेहत तक बुरा असर पड़ रहा ...दरअसल धमतरी नगर निगम क्षेत्र के सिहावा रोड कोलियरी रत्नाबांधा चौक से लेकर मुजगहन तक सड़कों में सड़क नहीं बल्कि धूल ही नजर आता है ..
.यही नहीं शहर के गलियों में भी इसका कब्जा है ...नागरिक इससे बेहद ही परेशान हो चुका है क्योंकि धूल से आंख खराब हो रहा साथ ही स्वास्थ्य में भी काफी समस्या उत्पन्न हो रहे जिन्हे देखते हुए नागरिकों ने शिकायत तक किया लेकिन परिणाम जस के तस रहा ...आज धमतरी शहर के सड़कों में चलना यानी आंखों को खराब करना है ...डॉक्टर ने बताया कि धूल से आंख तो खराब होते ही है साथ ही सर्दी खांसी जैसे अनेक बीमारी होने लगता है ...धूल स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खराब साबित होता है ...बहरहाल निगम महापौर ने इस समस्या को हमेशा के लिए दूर करने की आश्वाशन दिया है ..

 
continue reading
शहर के सड़के धूल में तब्दील

शहर के सड़के धूल में तब्दील

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर को यदि धूलों का शहर कहा जाए तो कोई दोहराए नहीं होगा ..क्योंकि यहां के सड़के धूलों के गुबार से छाया होता है ..जिससे लोगों के आंखों से लेकर सेहत तक बुरा असर पड़ रहा ...दरअसल धमतरी नगर निगम क्षेत्र के सिहावा रोड कोलियरी रत्नाबांधा चौक से लेकर मुजगहन तक सड़कों में सड़क नहीं बल्कि धूल ही नजर आता है ..
.यही नहीं शहर के गलियों में भी इसका कब्जा है ...नागरिक इससे बेहद ही परेशान हो चुका है क्योंकि धूल से आंख खराब हो रहा साथ ही स्वास्थ्य में भी काफी समस्या उत्पन्न हो रहे जिन्हे देखते हुए नागरिकों ने शिकायत तक किया लेकिन परिणाम जस के तस रहा ...आज धमतरी शहर के सड़कों में चलना यानी आंखों को खराब करना है ...डॉक्टर ने बताया कि धूल से आंख तो खराब होते ही है साथ ही सर्दी खांसी जैसे अनेक बीमारी होने लगता है ...धूल स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खराब साबित होता है ...बहरहाल निगम महापौर ने इस समस्या को हमेशा के लिए दूर करने की आश्वाशन दिया है ..

 
continue reading
मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आज

मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आज

चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी जिला एम.सी.बी. द्वारा मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रातः 11 बजे से मंगल भवन पोड़ी, चिरमिरी में आयोजित होगा।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले एवं चिरमिरी महापौर माननीय रामनरेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, महापौर, सभापति, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, प्रभारी-सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष-सचिव सहित चिरमिरी मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

भाजपा चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर एवं मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी एवं रीत जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
continue reading
शिवसेना (शिंदे) 2028 में बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, दावा डॉ. अभिषेक वर्मा का

शिवसेना (शिंदे) 2028 में बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, दावा डॉ. अभिषेक वर्मा का

Anita nishad 22-Sep-2025 31

 

रायपुर: शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने दावा किया है कि आगामी 2028 के आम चुनाव में शिवसेना (शिंदे) देशभर में एक मजबूत राष्ट्रीय पार्टी के रूप में सामने आएगी। इसके लिए संगठन ने अभी से रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं और देशभर में पार्टी को मजबूत बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. वर्मा ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और गोवा पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी। इन राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी का मुख्य लक्ष्य वोट प्रतिशत बढ़ाना और संगठनात्मक उपस्थिति को मजबूत करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी 20 सीटों की मांग करने की तैयारी में है।

जनता की आवाज बनना है लक्ष्य
डॉ. वर्मा ने कहा कि शिवसेना (शिंदे) का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं है, बल्कि आम जनता की आवाज़ बनना है। पार्टी की नीतियाँ विकास, पारदर्शिता और जनसरोकार पर आधारित हैं। उनका संगठन का विजन है: ‘राष्ट्र प्रथम, जनता सर्वोपरि’. उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जनता देखेगी कि शिवसेना (शिंदे) एक सशक्त राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी होगी।

भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर डॉ. वर्मा ने कहा कि भाषा को लेकर विवाद होना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में पहले मराठी और फिर हिंदी को स्थान मिलना चाहिए। अगर हिंदी को लेकर विवाद है तो सबसे पहले बॉलीवुड को बंद करना चाहिए, क्योंकि वहां हिंदी का ही बोलबाला है। जब वे ऐसा नहीं करते तो भाषा विवाद का कोई औचित्य नहीं बचता।”

साहित्यकारों और पत्रकारों का सम्मान
पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. वर्मा ने साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित करने की योजना का भी एलान किया। इसके लिए एक अलग ज्यूरी का गठन किया जाएगा। साहित्यकारों को उनके पिता, सुप्रसिद्ध साहित्यकार ‘श्रीकांत वर्मा’ के नाम पर 21 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं पत्रकारों को 5 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।

continue reading
इस तारीख को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं PM मोदी सामने आई डेट मिजोरम का भी है कार्यक्रम

इस तारीख को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं PM मोदी सामने आई डेट मिजोरम का भी है कार्यक्रम

Anita nishad 02-Sep-2025 80

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि बीते कई सालों से मणिपुर में हिंसा हो रही है और वहां दो समुदायों के बीच तनाव फैला है।

बीते लंबे समय से विपक्ष पीएम मोदी से लगातार वहां का दौरा करने की मांग कर रहा था। ऐसे में अब बड़ी खबर आई है कि पीएम मोदी जल्द ही मणिपुर जा सकते हैं। मणिपुर के साथ ही पीएम मोदी का मिजोरम दौरे का भी प्लान है। पीएम मोदी के इस दौरे की संभावित तारीख सामने आ गई है।
 

कब मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 13 सितंबर की तारीख को मिजोरम और मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। आइजोल में अधिकारियों ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले नए बैराबी-सैरांग रेलवे का उद्घाटन करने के लिए मिजोरम का दौरा करेंगे। इसके बाद वह मणिपुर जा सकते हैं।
 

मणिपुर में तनाव है जारी

मणिपुर में दो साल पहले मई 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़ गई थी। इस हिंसा में अब तक कम से कम 260 लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कुछ ही महीनों पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

continue reading
भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से पूरा गांव हुआ तबाह, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से पूरा गांव हुआ तबाह, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

Anita nishad 02-Sep-2025 16

 पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वत क्षेत्र में भूस्खलन ने एक पूरे गांव को तबाह कर दिया है। 31 अगस्त को भारी बारिश के बाद आए इस भूस्खलन में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा है।

यह जानकारी सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (SLM/A) ने सोमवार को दी।
 

पूरा गांव खत्म हो गया

SLM/A के नेता अब्दुलवाहिद मोहम्मद नूर ने बताया कि यह गांव अब पूरी तरह मिट्टी में समा चुका है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र दारफुर में आता है और इस समय सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल RSF (Rapid Support Forces) के बीच चल रहे युद्ध से पीड़ित है। युद्ध के कारण कई लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में मार्रा पहाड़ियों की ओर भागे थे।
 

भूख और बीमारियों से जूझ रहे लोग

SLM/A ने बताया कि इस इलाके में पहले ही खाने-पीने और दवाओं की भारी कमी थी। यहां लोग युद्ध से जान बचाकर शरण लेने आए थे, लेकिन अब भूस्खलन ने उनकी आखिरी उम्मीद भी छीन ली।
 

संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील

गठन ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय राहत संगठनों से मदद की अपील की है ताकि मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला जा सके और जो लोग अभी ज़िंदा हैं, उन्हें तत्काल राहत मिल सके। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
 

युद्ध से तबाही की पृष्ठभूमि

पिछले दो वर्षों से सूडान में गृहयुद्ध जारी है। सूडानी सेना और RSF के बीच लड़ाई ने हालात को और भी बदतर बना दिया है। देश की आधी से ज्यादा आबादी भुखमरी के कगार पर है और लाखों लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। दारफुर का प्रमुख शहर अल-फाशिर इस समय युद्ध की चपेट में है और वहां लगातार हमले हो रहे हैं।

continue reading
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमर वाटिका में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमर वाटिका में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन

Anita nishad 15-Aug-2025 282

 जगदलपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जगदलपुर शहर स्थित अमर वाटिका परिसर में जाकर अमर जवान स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देशभक्त शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शहीदों की नाम पट्टिका का अवलोकन कर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष निवास राव मद्दीनगर निगम महापौर संजय पांडेयकमिश्नर डोमन सिंहआईजी सुन्दरराज पीकलेक्टर हरिस एसपुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिन्होंने अमर जवान स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।

continue reading
परेड ग्राउंड बना गर्व का गवाह: 35 वीर अफसरों को मिला पुलिस पदक, पर कुछ नामों ने सबका ध्यान खींचा!

परेड ग्राउंड बना गर्व का गवाह: 35 वीर अफसरों को मिला पुलिस पदक, पर कुछ नामों ने सबका ध्यान खींचा!

Anita nishad 15-Aug-2025 120
 रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ की पुलिस सेवा से जुड़े 35 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने वीरता, विशिष्ट सेवा, सुधारात्मक योगदान और सराहनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण क्षण में न सिर्फ बहादुरी बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय सेवा की मिसालें भी सामने आईं।
 
 
 
 इन पुरस्कारों से नवाजे गए अधिकारी एवं जवान:
पुलिस वीरता पदक (President’s Police Medal for Gallantry):
11 बहादुर अधिकारियों को, जिनमें दंतेवाड़ा, सुकमा और कबीरधाम जैसे संवेदनशील जिलों में तैनात जवानों का नाम शामिल है।
विशेष उल्लेख: शहीद प्रधान आरक्षक  बुधराम कोरसा को मरणोपरांत वीरता पदक, जो उनकी पत्नी मति सुखमति को प्रदान किया गया।
 
राष्ट्रपति पुलिस पदक (Distinguished Service):
 महेश राम साहू, सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, नवा रायपुर को।
 
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक:
11 अधिकारियों को, जिनमें मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव  राहुल भगत (भा.पु.से.), और अन्य विभागीय अफसरों के नाम शामिल हैं।
 
सुधार सेवा पदक (Correctional Service Medal):
5 जेल कर्मचारियों को, जो जगदलपुर, बेमेतरा, सूरजपुर, दंतेवाड़ा में तैनात रहे।
 
गृहरक्षक सेवा पदक:
 महेश कुमार मिश्रा, नगर सेना, कोरिया।
 
 
 
 राज्य स्तरीय एवं DGP पुरस्कार (2024):
गुरु घासीदास पुरस्कार:  निशा सिन्हा, SDOP गरियाबंद
 
राज्यपाल पुरस्कार:  मंजूलता राठौर, उप पुलिस अधीक्षक, रायपुर
 
मुख्यमंत्री पुरस्कार:  रागिनी मिश्रा, SDOP कुरूद, धमतरी
 
रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार: फिर से  मंजूलता राठौर को
 
शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार:  रविंद्र अनंत, निरीक्षक, अजाक थाना बिलासपुर
 
पुलिस महानिदेशक पुरस्कार:  नर्मदा कोठारी, महिला प्रधान आरक्षक, बालोद
 
 
 
इस समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ पुलिस न केवल जंग के मैदान में डटी है, बल्कि समाज सुधार और प्रशासनिक दक्षता में भी अव्वल है।
continue reading
छत्तीसगढ़ की धरती पर बच्चों ने रचा जादू: स्वतंत्रता दिवस समारोह में कौन बना कला का सरताज?

छत्तीसगढ़ की धरती पर बच्चों ने रचा जादू: स्वतंत्रता दिवस समारोह में कौन बना कला का सरताज?

Anita nishad 15-Aug-2025 70

 रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार केवल झंडारोहण और परेड ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़े लोकनृत्य और संस्कृति की अद्भुत छटा भी देखने को मिली। समारोह का विशेष आकर्षण रहीं स्कूली बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जिनमें लगभग 780 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इन प्रस्तुतियों में जहां देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला, वहीं छत्तीसगढ़ी परंपराओं और नृत्यों की जीवंत झलक ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की इन प्रस्तुतियों के बीच हुए मुकाबले में:
 

 मदर्स प्राइड स्कूल, रायपुर — पहला स्थान
 लक्ष्मी नारायण कन्या उ.मा. विद्यालय, रायपुर — दूसरा स्थान
 सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल, रायपुर — तीसरा स्थान

मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।

मदर्स प्राइड स्कूल के 250 बच्चों ने ‘ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए’ जैसे रिमिक्स गीत पर नृत्य कर देशभक्ति और बलिदान की भावना को नाट्यरूप में पेश किया। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर के दृश्य को जीवंत कर दिया।

लक्ष्मीनारायण कन्या विद्यालय की छात्राओं ने ‘हाय कहे गजरी’ गीत पर परंपरागत राऊत नाचा शैली में नृत्य किया और छत्तीसगढ़ के त्योहारों और स्वतंत्रता संग्राम में लोककला के योगदान को मंच पर उतारा।

वहीं सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने ‘भुइंया म भाग हमर जागे रे’ गीत पर प्रकृति और संस्कृति को समर्पित नृत्य कर छत्तीसगढ़ के कर्मा नृत्य और ग्रामीण जीवन की झलक पेश की।

इस भव्य आयोजन में बच्चों की उमंग, ऊर्जा और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया

continue reading
राजनांदगांव जिले से दुखत घटना सामने आई है भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर हुई मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

राजनांदगांव जिले से दुखत घटना सामने आई है भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर हुई मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर हुई मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक…*
 
राजनांदगांव के बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की कार में 7 लोग सवार थे, जो इंदौर से राजनांदगांव के रास्ते रायपुर जा रहे थे. तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
continue reading
धरमजयगढ़ में विकास की बयार… स्वतंत्रता दिवस से पहले CM साय ने दी ₹62.36 करोड़ की सौगात!

धरमजयगढ़ में विकास की बयार… स्वतंत्रता दिवस से पहले CM साय ने दी ₹62.36 करोड़ की सौगात!

Anita nishad 14-Aug-2025 39

रायगढ़, 14 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कुल ₹62 करोड़ 36 लाख की लागत से 115 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इनमें ₹42.99 करोड़ की लागत से 45 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और ₹19.36 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

 प्रमुख विकास कार्यों में शामिल:

???? भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल (₹5.25 करोड़)
???? खारून नदी पर पुल निर्माण, पाकरगांव मार्ग (₹6.39 करोड़)
???? खरसिया, लैलूंगा व धरमजयगढ़ में नलजल योजनाएं (₹28.53 करोड़)
???? बहिरकेला और लमडांड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (₹75 लाख प्रत्येक)
???? खडग़ांव में 33/11 केवी सीएसपीडीसीएल विद्युत उपकेन्द्र (₹1.25 करोड़)

 शिक्षा और जनसुविधाओं पर भी जोर:

 7 स्थानों पर पो.मै.आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण (₹13.28 करोड़)
 वॉच टॉवर और पेट्रोलिंग कैम्प निर्माण – सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पहल
 ग्राम पंचायतों में CC रोड, पुलिया, शेड, भवन निर्माण (₹2.54 करोड़)
 लैलूंगा, धरमजयगढ़ और खरसिया में 44 स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत (₹3.22 करोड़)

 मुख्यमंत्री साय का वक्तव्य:

“हमारा लक्ष्य है कि विकास धरातल पर दिखे, हर गांव तक पहुंचे और आम जनता को सीधा लाभ मिले। यह सौगात केवल निर्माण की नहीं, बल्कि आशाओं के साकार होने की शुरुआत है।”

continue reading
संस्कृति के प्रहरी को श्रद्धांजलि’ – CM साय बोले, दिलीप सिंह जूदेव की निडर राष्ट्रभक्ति हमेशा रहेगी प्रेरणास्रोत

संस्कृति के प्रहरी को श्रद्धांजलि’ – CM साय बोले, दिलीप सिंह जूदेव की निडर राष्ट्रभक्ति हमेशा रहेगी प्रेरणास्रोत

Anita nishad 14-Aug-2025 46

 रायपुर, 14 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज एक भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।

 “वो छत्तीसगढ़ की आत्मा थे” – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा:

“स्व. जूदेव जी केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपना जीवन धर्म, समाजसेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित कर दिया।”

उन्होंने याद दिलाया कि जूदेव जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ 'घर वापसी अभियान' एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ा

???? जनजातीय गौरव के रक्षक

मुख्यमंत्री साय ने उन्हें "जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के रक्षक" बताते हुए कहा:

“उन्होंने आदिवासी समाज को उनका गौरव लौटाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। उनके कार्यों ने जनजातीय क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार किया।”

 निडर नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति की मिसाल

“उनकी निडरता, उनका अडिग राष्ट्रवाद और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांत और विचार हमेशा हमारी राह दिखाते रहेंगे।” — मुख्यमंत्री साय

continue reading
रायपुर  स्वतंत्रता दौड़  में सीएम साय की जोशीली भागीदारी  तिरंगे को बताया बलिदानियों की चेतना का प्रतीक

रायपुर स्वतंत्रता दौड़ में सीएम साय की जोशीली भागीदारी तिरंगे को बताया बलिदानियों की चेतना का प्रतीक

Anita nishad 14-Aug-2025 22

 रायपुर, 14 अगस्त 2025:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज का दिन देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर रहा, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हजारों युवाओं के साथ मरीन ड्राइव पर ‘स्वतंत्रता दौड़’ में हिस्सा लिया। भारत माता की जय और अमर शहीदों की जयघोष के बीच आयोजित इस आयोजन ने राजधानी को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने दौड़ की शुरुआत से पहले रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने युवाओं के साथ कदम मिलाते हुए दौड़ लगाई।

 तिरंगे को किया नमन, बलिदानों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री साय ने कहा,

हमारा तिरंगा हमारे पूर्वजों के संघर्षों, बलिदानों और संकल्पों का जीवंत प्रतीक है। यह हमारी एकता, अखंडता और वीरता का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "हर घर तिरंगा" अभियान ने तिरंगे को जन-जन से जोड़ दिया है। अब स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बन चुका है।

 बचपन की यादें और 2047 का विज़न

भावुक होते हुए सीएम साय ने कहा,

“जब मैं बच्चा था, तब गांव में प्रभात फेरी और देशभक्ति गीतों की गूंज होती थी। आज वही गर्व फिर से जीवित हो उठा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लिए ‘विज़न डॉक्यूमेंट’ तैयार किया है और सभी लोग मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जुटे हुए हैं।

 मंत्री-विधायकों ने भी साझा किया सपना

इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा,

“यह दौड़ सिर्फ दौड़ नहीं, आज़ादी के लिए दिए गए संघर्षों का उत्सव है। हमें अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।”

 अन्य विशिष्ट उपस्थिति:

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रामोतीलाल साहूगुरु खुशवंत साहेबअनुज शर्माजिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, और खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बनाए रखने का आग्रह किया।

continue reading
बीजापुर के जंगलों में छुपा था बारूद का जखीरा! सुरक्षा बलों ने नक्सली साजिश का किया पर्दाफाश

बीजापुर के जंगलों में छुपा था बारूद का जखीरा! सुरक्षा बलों ने नक्सली साजिश का किया पर्दाफाश

Anita nishad 14-Aug-2025 55

 बीजापुर (छत्तीसगढ़): नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर जिले के पामेड़ और तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, जंगल में बने माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया गया।

 कैसे हुआ खुलासा?

सूत्रों के मुताबिक, माओवादी विरोधी विशेष अभियान के तहत कोबरा 208सीआरपीएफ 228 और कोबरा 203 (सुकमा) की संयुक्त टीमों ने गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर और उड़तामल्ला की ओर रुख किया। इसी दौरान उड़तामल्ला के घने जंगलों में छिपाया गया माओवादी स्मारक मिला, जिसे तुरंत नेस्तनाबूद कर दिया गया।

 मौत के जखीरे की बरामदगी

टीम को कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी इलाके में छिपाकर रखे गए घातक विस्फोटक और हथियार भी मिले, जिनमें शामिल हैं:

  • भरमार बंदूक

  • बीजीएल राउंड, रॉड और पार्ट्स

  • विस्फोटक निर्माण सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर)

  • एम्युनेशन पोच

  • विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10L, 5L, 3L)

  • आरी ब्लेड

  • स्पीकर आदि

यह बरामदगी दर्शाती है कि नक्सली किस शातिर योजना और तैयारी के साथ बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

 सख्त निगरानी और आगे की रणनीति

सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया है। क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान अभी भी जारी है ताकि किसी भी तरह की बची-खुची साजिश को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।

continue reading
बीजापुर के जंगलों में छुपा था बारूद का जखीरा! सुरक्षा बलों ने नक्सली साजिश का किया पर्दाफाश

बीजापुर के जंगलों में छुपा था बारूद का जखीरा! सुरक्षा बलों ने नक्सली साजिश का किया पर्दाफाश

Anita nishad 14-Aug-2025 0

 बीजापुर (छत्तीसगढ़): नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर जिले के पामेड़ और तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, जंगल में बने माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया गया।

 कैसे हुआ खुलासा?

सूत्रों के मुताबिक, माओवादी विरोधी विशेष अभियान के तहत कोबरा 208सीआरपीएफ 228 और कोबरा 203 (सुकमा) की संयुक्त टीमों ने गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर और उड़तामल्ला की ओर रुख किया। इसी दौरान उड़तामल्ला के घने जंगलों में छिपाया गया माओवादी स्मारक मिला, जिसे तुरंत नेस्तनाबूद कर दिया गया।
 

 मौत के जखीरे की बरामदगी

टीम को कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी इलाके में छिपाकर रखे गए घातक विस्फोटक और हथियार भी मिले, जिनमें शामिल हैं:

  • भरमार बंदूक

  • बीजीएल राउंड, रॉड और पार्ट्स

  • विस्फोटक निर्माण सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर)

  • एम्युनेशन पोच

  • विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10L, 5L, 3L)

  • आरी ब्लेड

  • स्पीकर आदि

यह बरामदगी दर्शाती है कि नक्सली किस शातिर योजना और तैयारी के साथ बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।
 

 सख्त निगरानी और आगे की रणनीति

सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया है। क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान अभी भी जारी है ताकि किसी भी तरह की बची-खुची साजिश को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।

continue reading
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास: डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास: डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद पर लगाया ब्रेक, विकास को दी रफ्तार

11 वर्षाें के ऐतिहासिक कार्यकाल ने देश को समृद्धि और खुशहाली की ओर किया अग्रसर


एमसीबी / चिरमिरी जांजगीर चापा लोक सभा के सांसद कमलेश जांगड़े  ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा है। उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नये दौर में कदम रखा है। मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय की साधना को समर्पित रहा है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। छत्तीसगढ़ ने डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास के नये आयाम गढ़े हैं। चाहे विकास की बात हो या माओवादी आतंक से निपटने की, केन्द्र सरकार के राज्य सरकार को भरपूर समर्थन और सहयोग मिला है।

*डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास के गढ़े नये आयाम*

कमलेश जांगड़े  ने कही की छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही किसान भाइयों से की गई मोदी जी की गारंटी भी साकार हुई। हमने बकाया बोनस देने के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की गई है। पिछले साल छत्तीसगढ़ में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इन 11 सालों में देश में जो बड़ा बदलाव आया है, उससे छत्तीसगढ़ सहित देश के प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। पीएम आवास के जरिए गरीब परिवारों के घर का सपना पूरा हुआ। छत्तीसगढ़ में हमने सरकार गठन के दूसरे दिन ही पहली कैबिनेट में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर मोदी जी के वायदे को पूरा किया है। प्रदेश में 26 लाख से अधिक पीएम आवास मंजूर किए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 38 हजार आवास बन चुके हैं।  

*किसानों और माताओं-बहनों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण*  

     श्रीमती जांगड़े  ने कही कि 5 लाख 62 हजार भूमिहीन किसानों को भी हर साल 10-10 हजार रुपए की राशि हमारी राज्य सरकार दे रही है। किसान भाइयों के खाते में अब तक एक लाख करोड़ रुपए की राशि प्रेषित कर चुके हैं। डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनावों में मोदी जी ने महतारी वंदन योजना के रूप में हर महीने एक-एक हजार रुपए माताओं-बहनों को देने की गारंटी दी थी। हमने यह वादा तीसरे महीने ही पूरा कर दिया और करीब 70 लाख माताओं-बहनों को हर महीने यह राशि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने मोदीजी की अधिकांश बड़ी गारंटियों को पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया है, निसंदेह इसका श्रेय भी मोदीजी को है, जिनकी गारंटी पर जनता ने भरोसा कर हमें सेवा का अवसर दिया। 

*माओवादी आतंकवाद पर सख्त प्रहार* 

आंतरिक सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौती माओवादी आतंक के खात्मे का मोदी जी और अमित शाह जी का संकल्प भी सिद्ध हो रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते डेढ़ साल में 425 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। 1388 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 1443 को गिरफ्तार किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान में हमारे जवानों ने बसवराजू और सुधाकर जैसे बड़े नक्सलियों कोे न्यूट्रलाइज कर माओवाद की रीढ़ तोड़ दी है। 

*जनजातीय समाज के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित*

कमलेश जांगड़े  ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत मां के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसामुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय अस्मिता को गौरवान्वित किया है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा पीएम जनमन योजना प्रारंभ की गई। इस योजना से छत्तीसगढ़ के 18 जिलों के 2121 गांवों में विशेष पिछड़ी जनजाति के 2 हजार 160 बसाहटों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। पीएम जनमन योजना में 2449 किलोमीटर सड़क स्वीकृत की गई हैं। जनजातीय समाज उत्थान पर केन्द्रित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का सबसे अधिक लाभ छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बाहुल्य राज्यों को मिल रहा है। राज्य के 32 जिलों में 6 हजार 691 जनजातीय ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है। 

*गरीब कल्याण और उज्जवला योजना से महिलाओं को मिल रही राहत*

         प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अब तक का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अनुष्ठान की तरह है। गरीब, किसान, पिछड़े, दलित और आदिवासियों का कल्याण उनकी पहली प्राथमिकता है। उज्जवला योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 36 लाख 76 हजार बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के लोगों के लिए अगले पांच वर्षों तक निःशुल्क खाद्यान्न योजना शुरू की है। प्रदेश में भी 71 लाख से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। 

*किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिल रहा योजनाओं का लाभ* 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल छह हजार रुपए की राशि दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में 26 लाख किसान भाइयों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के रूप में किसानों को सुरक्षा कवर प्रदान किया। हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों का संग्रहण पारिश्रमिक 4 हजार से बढ़ाकर साढ़े पांच हजार रुपए कर दिया। इस तरह मोदी जी की एक और गारंटी को हमने पूरा किया। हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन पर आधारित जल जीवन मिशन के लिए अब तक छत्तीसगढ़ को केन्द्र से 6,178.33 करोड़ रूपए मिले हैं।

*भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पारदर्शी शासन-प्रशासन के लिए गए बड़े निर्णय*

         ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने का काम किया है। कोयले के परिवहन की परमिट व्यवस्था को ऑनलाईन कर दिया है। इससे कोयला परिवहन में होने वाली धांधली रूकेगी तथा राजस्व का नुकसान कम होगा। आबकारी विभाग से जुड़ी लाइसेंस प्रक्रियाओं को ऑनलाईन किया है। प्रदेश में जेम पोर्टल के जरिए ही सरकारी विभागों में खरीददारी का नियम अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के पूर्व युवाओं से पीएससी घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई का वायदा किया था। हम इस घोटाले की सीबीआई जांच कराकर इस परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं।  

*नई औद्योगिक नीति से निवेश और विकास*

 ने कहा कि हमने नई औद्योगिक नीति लागू की है। इनवेस्ट कनेक्ट के जरिए छत्तीसगढ़ में अब तक साढ़े पांच लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। हमने सुशासन के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग गठित किया है। यह विभाग दूसरे विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने का काम कर रहा है। आज छत्तीसगढ़ में किसी उद्योगपति या व्यवसायी को कोई कारोबार शुरू करना हो तो उसे अलग-अलग सरकारी विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। नई औद्योगिक नीति में हम कोर सेक्टर के साथ ही आईटी, सर्विस और टूरिज्म पर खास ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट नवा रायपुर अटल नगर में 1100 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा है। हम देश का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क स्थापित कर रहे हैं। अंबिकापुर, बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट में एयर कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ी है।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिली है एतिहासिक उपलब्धियां*

 ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने चौतरफा प्रगति की नयी कहानी लिखी है। ऐसी-ऐसी उपलब्धि हासिल की गयी है जिसकी इससे पहले कल्पना भी नहीं थी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया जाना आदि दर्जनों उपलब्धियों का वर्णन इतिहास करेगा।

*प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में बढ़ी है साख*

अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो या कोराना काल में वैक्सीन मैत्री, मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को सफल बनाया है। मोदी सरकार के निर्णयों से भारत की दुनिया में साख और धाक दोनों बढ़ी है। आज का भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन बेवजह छेड़ने वालों को छोड़ता भी नहीं है। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व की वजह से संभव हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को देख चुकी है। आज देश के सर्वाेच्च पद पर जनजातीय समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति के रूप में विराजमान हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व से संभव हुआ है। 

*स्वच्छ भारत अभियान बना एक सामाजिक आंदोलन*

    श्रीमती जांगड़े   ने कही कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान देश में एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। छत्तीसगढ़ में 05 जिले, 58 विकासखण्ड और 17 हजार से अधिक गांव ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित किए जा चुके हैं। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के न्यूनतम सरकार एवं अधिकतम शासन के उद्देश्य को साकार करते हुए सिर्फ डेढ़ साल में 350 नीतिगत सुधार कर चुकी है। आज हमारा देश स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा का दुनिया में सिरमौर बनकर उभरा है। अंतराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन और अंतराष्ट्रीय जैव ईंधन गठबंधन की स्थापना अक्षय ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम है। हम छत्तीसगढ़ में सोलर एनर्जी को बढ़ावा के साथ ही 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को साकार करने के लिए ग्रीन स्टील के उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं। पर्यावरण अनुकूल विकास को लेकर पीएम मोदी जी के आव्हान पर हमने प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2.50 करोड़ पौधे लगाए हैं। विकसित भारत की भव्य ईमारत स्टील से ही तैयार होगी। हमारी वर्तमान स्टील उत्पादन क्षमता 28 मिलियन टन है, जिसे 2030 तक 45 मिलियन टन करने की ओर बढ़ रहे हैं। 

*रेल सुविधाओं के विस्तार पर हो रहा निरंतर कार्य*

    सांसद श्रीमती जांगड़े ने कही कि प्रदेश में 48 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर काम हो रहा है। जगदलपुर-रावघाट को कनेक्टिविटी मिल गई है। खरसिया-परमालकसा रेल नेटवर्क की स्वीकृति मिल गई है। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। प्रदेश के 32 रेल्वे स्टेशनों को एक हजार 680 करोड़ की लागत से अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में 5 अमृत रेल्वे स्टेशन का लोकार्पण किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर पिछले 11 साल में 21 हजार 380 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। वर्तमान में 18,215 करोड़ रूपए के लागत की 37 परियोजनाएं प्रगतिशील है। मोदी जी के कार्यकाल में प्रदेश में रेल से जुड़ी परियोजनाओं के बजट में 11 वर्षों में 23 गुणा बढ़ोत्तरी हुई हैं। 2014 में करीब 300 करोड़ रूपए था, वह 2025-26 में 6 हजार 925 करोड़ रूपए हो गया है। रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे तथा बिलासपुर-उरगा-पत्थलगाँव फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। भारत सरकार ने 2014 से 2025 तक लेफ्ट विंग एक्सट्रिमिस्म (एल. डब्लू. ई) के अंतर्गत चयनित महत्वपूर्ण सड़कों के विकास के लिए 2625 करोड़ रुपये खर्च किये है।

*नदियों को जोड़ने की परिकल्पना होगी साकार* 

    चम्पा देवी पावले ने कही कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने नदियों को जोड़ने की परिकल्पना की थी। इस वर्ष हम उनके जन्म शताब्दी वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। कुछ दिन पहले ही माननीय प्रधानमंत्री जी से बोधघाट परियोजना और इंद्रावती-महानदी रिवर इंटरलिंक योजना पर अहम चर्चा हुई है। इस परियोजना से बस्तर में 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। 

*एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के विकास में आएगी तेजी*
 
   एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले  ने कही कि रांची और विशाखापट्नम से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली एक्सप्रेस-वे हमारे बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए वरदान होंगे। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से करोड़ों लोग स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त हो गये हैं। छत्तीसगढ़ में भी 81 लाख परिवारों के 2 करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 38.47 लाख लोगों को 8 हजार 241 करोड़ रूपए का उपचार लाभ मिला है। राज्य में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 3.69 लाख बुजुर्गों को वय वंदन आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। 

*बस्तर में तरक्की का नया सूर्याेदय*

       चम्पा देवी पावले  ने कही कि नक्सलवाद पर मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति से बस्तर में तरक्की का नया सूर्याेदय देखने को मिल रहा है। जहां कभी बंदूक की गोलियां गूंजती थी, वहां बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन विकास के प्रति लोगों की उम्मीद को जाहिर करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश पिछले 11 वर्षाे में विरासत के साथ विकास की यात्रा पर आगे बढ़ा है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ महाकुंभ-2025 का अभूतपूर्व आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति का जयघोष है। मोदी जी की सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा 32 प्रतिशत से बढ़ा कर 42 प्रतिशत किया, जिससे छत्तीसगढ़ में राजस्व में अब तक कुल 62 हजार 509 करोड़ राशि की वृद्धि हुई है।

*विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका*

       ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ भी अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए हमने विजन डॉक्यूमेंट भी बनाया है। हम सब मोदी जी के नेतृत्व में एक ऐसा भारत बनाने जा रहे हैं, जहां प्रत्येक भारतवासी की विकास की आकांक्षा पूरी होगी।  
प्रेस वार्ता में संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक जमुना प्रशाद पाण्डेय,भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता,मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम सोनकर,
जिला पंचायत सदस्य भगत बाबू,जिला महामंत्री रामलखन सिंह, समाज कल्याण  विभाग के गायत्री पटेल के सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी गण  
 मौजूद थे।
continue reading
सबसे कुख्यात और वांछित नक्सली नेताओं में शुमार माड़वी हिडमा की नई तस्वीर सामने आई है

सबसे कुख्यात और वांछित नक्सली नेताओं में शुमार माड़वी हिडमा की नई तस्वीर सामने आई है

 *सुकमा ब्रेकिंग*


*माओवादी हिडमा की नई तस्वीर आई सामने, सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता*

*सबसे कुख्यात और वांछित नक्सली नेताओं में शुमार माड़वी हिडमा की नई तस्वीर सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों को यह तस्वीर हाल ही में अपने ऑपरेशनल इनपुट्स के आधार पर प्राप्त हुई है, जिससे माओवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को और धार मिल सकती है।*

*हिडमा वही माओवादी है, जो 2010 के ताड़मेटला नरसंहार समेत सैकड़ों जवानों की हत्या में शामिल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के पास अब तक हिडमा की करीब 25 साल पुरानी तस्वीर ही मौजूद थी, लेकिन अब 25 साल बाद पीएलजीए बटालियन नंबर-1 का यह खूंखार कमांडर पहली बार नए रूप में सामने आया है।*

*बताया जा रहा है कि हिडमा ने महज 16 साल की उम्र में हथियार थाम लिया था और तभी से लगातार माओवाद के रास्ते पर चलते हुए सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उसकी पुरानी तस्वीर ही अब तक मीडिया और एजेंसियों के पास थी, जिससे पहचानना कठिन हो गया था।*


*नई तस्वीर मिलना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि यह हिडमा के ठिकानों, उसके नेटवर्क और मूवमेंट को ट्रैक करने में मददगार साबित हो सकती है। इससे आने वाले समय में सुरक्षा बलों को उस तक पहुंचने और उसके नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।*

*सूत्रों के अनुसार, यह तस्वीर हाल ही में किसी नक्सली सभा या जंगल कैंप के दौरान ली गई हो सकती है*
continue reading
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा है कि यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में अनगिनत योगदान देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दशक में एनडीए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए 'जीवन यापन की सुगमताको बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: 

"तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई। यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में अनगिनत योगदान देने के लिए जाना जाता है। पिछले दशक मेंएनडीए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए 'जीवन यापन की सुगमताको बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं। मैं कामना करता हूं कि राज्य के लोगों को सफलता और समृद्धि मिले।’’

continue reading
dpboss