Breaking News
राज्य
एनटीपीसी लारा की कौशल विकास पहल: स्थानीय युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की नई शुरुआत
राष्ट्र निर्माण की दिशा में कौशल विकास को एक सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित करते हुए एनटीपीसी लारा, जिला रायगढ़ ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के अंतर्गत स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस क्रम में एनटीपीसी लारा द्वारा गुरुवार को युवाओं के पहले बैच को रोजगारोन्मुख व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), कोरबा के लिए रवाना किया गया।
छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार बजट में 24 गुना वृद्धि, ₹51,080 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के तीव्र और अभूतपूर्व विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पर्यटन के लिए ग्रीन गुफा खोलने के विरुध दायर याचिका में कोर्ट ने कहा राज्य इस गुफा को आम जनता से बचाना जारी रख सकता है, जिनसे गुफा की विरासत को खतरा हो
रायपुर/बिलासपुर 02.02.2026 कांकेर वैली नेशनल पार्क स्थित ग्रीन गुफा को टूरिज्म के लिए खोलना और गुफा के प्रवेश द्वार का निर्माण, सीढ़ी, पाथवे इत्यादि संरचनाओं के निर्माण के विरुद्ध दायर जनहित याचिका में आज शासन की तरफ से बताया गया कि गुफा में कुछ लोग नाम खोद देते जिससे गुफा के संरक्षण के लिए गुफा के बाहर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि गुफा को आम जनता से बचाने के कार्य किये जा सकते है, जिनसे गुफा की विरासत को खतरा हो। कोर्ट ने संचालक कांकेर वैली नेशनल पार्क से शपथ पत्र मांग, दिनाक 18.02.2026 को अगली सुनवाई निर्धारित की है।

केंद्रीय बजट 2026 : चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताया आभार
एमसीबी,1 फरवरी 2026/केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लिए गए दूरदर्शी निर्णयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संत समागम मेला के समापन समारोह में हुए शामिल
सिमगा, बलौदा बाजार जिले की पावन कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन हुआ,,

जी राम जी अधिनियम–2025 से ग्रामीण भारत में विकास को मिलेगी नई दिशा: श्याम बिहारी जायसवाल
एमसीबी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तावित जी राम जी अधिनियम–2025 ग्रामीण भारत में खुशहाली और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। यह मिशन सशक्तिकरण, विकास, कन्वर्जेन्स और सैचुरेशन जैसे मजबूत सिद्धांतों पर आधारित है, जिसके तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के उन्नत स्वरूप को लागू करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।

विकसित भारत के नए सारथी: प्रधानमंत्री के आह्वान पर 61 हजार युवाओं का राष्ट्र सेवा की ओर बढ़ता कदम केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू


रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में भाग लिया संसदीय कार्यों एवं जन शिकायतों की समीक्षा की

रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सुशासन और नवाचार में नारायणपुर को मिली बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से हुआ सम्मानित
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियाँ तेज़ — राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की प्रथम बैठक संपन्न
जनगणना 2027 के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (एस.एल.सी.सी.सी.) की प्रथम बैठक आज मुख्य सचिव श्री विकास शील की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह एवं राज्य नोडल अधिकारी (जनगणना) श्री मनोज पिंगुआ, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय श्री कार्तिकेय गोयल, एनआईसी तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी शुभकामनाएँ
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी के पावन दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र, प्रदेश एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा माँ बम्लेश्वरी से सेवा, शक्ति और सद्मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्राप्त होने की प्रार्थना की।

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कुसमी पहुँचे कलेक्टर-एसपी विभिन्न उपार्जन केन्द्रों व चेकपोस्टों का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण
नक्सलियों की बटालियन का हेड बारसे देवा अपने 17 साथियों के साथ हैदराबाद में सरेंडर कर दिया
नक्सलियों की बटालियन का हेड बारसे देवा अपने 17 साथियों के साथ हैदराबाद में सरेंडर कर दिया है. वह हिड़मा का साथी था और नक्सली संगठन में बटालियन की कमान संभालता था. देवा लंबे समय से सुरक्षाबलों के रडार पर था।
सिमगा मांढर ब मे गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम आयोजित
सिमगा ब्लॉक के ग्राम मांढर (ब) में बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती का कार्यक्रम समस्त ग्रामवासियों द्वारा शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

15 नवम्बर से पुरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगा ऐसा सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है

जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अब और आसान ईपीएफओ रायपुर ने पेंशनधारकों के लिए सुविधाएँ कीं सुलभ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने क्षेत्र के पेंशनधारकों के हित में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि अब पेंशनधारकों को अपना जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate – DLC) जमा करने के लिए रायपुर कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। ई.पी.एफ.ओ. ने प्रमाण पत्र जमा करने के लिए राज्य भर में सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध कराए हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा और प्रतीक्षा जैसी असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी।

ई.पी.एफ.ओ. के अनुसार, पेंशनधारक अपने जीवन प्रमाण पत्र को आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से निम्न स्थानों पर आसानी से अपडेट करा सकते हैं—
• सभी डाकघरों में
• इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) के माध्यम से
• कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)/जन सेवा केंद्रों पर
• जिस बैंक शाखा से पेंशन प्राप्त हो रही है, वहाँ सीधे
• ई.पी.एफ.ओ. और डाक विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित विशेष डी.एल.सी. शिविरों में
संगठन ने बताया कि आधार कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश (Pension Payment Order - PPO) नंबर तथा बैंक खाता विवरण साथ होने पर जीवन प्रमाण पत्र तुरंत डिजिटल माध्यम से स्वीकार कर लिया जाता है। यह सुविधा पूरे छत्तीसगढ़ में उपलब्ध है। पेंशनधारकों को पेंशन निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना आवश्यक है।

साथ ही, ई.पी.एफ.ओ. द्वारा विशेष डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान के तहत विभिन्न जिलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ पंजीकरण और प्रमाणन की सुविधा स्थल पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए पेंशनधारक https://ipension.nic.in/dlcportal/ पोर्टल पर जा सकते हैं।












