Breaking News
खास खबर
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति
रायगढ़, 24 फरवरी 2026, अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स (MHCU) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 गाँवों और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँवों सहित कुल 41 गाँवों में पहुँचकर MHCU टीम ने 36,525 ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।



जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत तेतरौन ग्राम मतौनी में महायज्ञ मे पांचवें दिन भी भक्तों की काफी भीड़ देखी गई
जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत तेतरौन ग्राम मतौनी में महायज्ञ मे पांचवें दिन भी भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। आसपास के ग्रामीणों से महिला पुरुष बच्चे महायज्ञ में परिक्रमा करने पहुंचे। सभी भक्तगण यज्ञ परिक्रमा में कोई 21 51 101 201 251 बार जगह स्थल में परिक्रमा करते दिखे। महायज्ञ आचार्य बसंत शास्त्री ने कहा कि परिक्रमा करने से मन की शांति, परिवार में शांति, गृह में शांति, आपसी भाईचारा, गांव में शांति, आपके द्वारा एक-एक कदम महायज्ञ की परिक्रमा में जो बढ़ता ह

जिसका आशीर्वाद स्वरुप आपके साथ-साथ आपके परिवारों को आपके पूर्वजों को पुण्य मिलता है। महायज्ञ में घी के द्वारा दी गई आहुति से वातावरण शुद्ध होता है शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है महायज्ञ होने से वर्षा होती है वर्षा होती है तो किसानों में खुशहाली आती है खेतों में उपज होती है जितनी अधिक उपज होती है उतना ही हमारे देश में विकास की प्रगति बढ़ती है। महायज्ञ में पूजन के दौरान उपस्थित पूर्व मुखिया बबीता देवी मुखिया प्रतिनिधि महेश दास महायज्ञ कमेटी के सभी सदस्य कार्यकर्ता भक्तगण ग्रामीण महिला बच्चे उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।
पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित

अनिरुद्ध प्रजापति को मिली बड़ी जिम्मेदारी संभागीय अध्यक्ष सरगुजा के पद पर हुए नियुक्त
लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ रायपुर राजधानी में दिनांक 22/02/2026 को प्रांतीय बैठक रखी गई थी जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने जी, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल राजहंस जी, पूर्व विधायक पांडे जी, पतंजलि योगपीठ के योग

आयोग के अध्यक्ष श्री सिन्हा जी, श्री जायसवाल जी, एवं 33 जिलों के जिला अध्यक्ष पांच संभाग के संभाग अध्यक्ष इन सभी के समक्ष सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी अनिरुद्ध प्रजापति को प्रदान की है
विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर द्विव्याग केन्द्र वाड्रफनगर में सेवा एवं सम्मान के विविध कार्यक्रम
बलरामपुर। भाजपा मंडल वाड्रफनगर अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस को ऐतिहासिक पल में बदलने हेतु विभिन्न सेवा एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतापपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय के आह्वान पर किया गया।

एमसीबी में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन

जनभागीदारी से जल क्रांति की ओर बढ़ता कोरिया मोर गांव मोर पानी’ से प्रेरित होकर 1 मार्च से शुरू होगा वृहद जल संरक्षण अभियान
कोरिया, 21 फरवरी, 2026/* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा संचालित ‘मोर गांव मोर पानी अभियान’ की प्रेरणा से कोरिया जिला में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी गई है।

कोरिया जिले में अंतिम मतदाता सूची जारी 316 मतदान केंद्रों पर एक लाख 96 हजार 339 मतदाता पंजीकृत

बलरामपुर में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की सक्रिय भागीदारी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों मोर्चों पर दिखी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति
बलरामपुर में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की सक्रिय भागीदारी शिक्षा और स्वास्थ्य—दोनों मोर्चों पर दिखी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति.. बलरामपुर जिले के जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पहले उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान किया, वहीं बाद में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित “जन संवाद” कार्यक्रम में मितानिन बहनों से आत्मीय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए ।

ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण को नहीं मिल पा रही है पानी काम अधूरा

धान उठाव में जिला बना मिसाल: तेज परिवहन से किसानों को राहत, 4.27 लाख क्विंटल धान का सफल उठाव
एमसीबी/19 फरवरी 2026/* जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद उठाव कार्य तेज गति से जारी है। प्रशासन की सक्रियता और बेहतर समन्वय के चलते अब तक 8 लाख 79 हजार 848.6 क्विंटल कुल खरीदी में से 8 लाख 19 हजार 680 क्विंटल धान के परिवहन की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इनमें से 4 लाख 27 हजार 630 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव हो चुका है, जो जिले की कार्यकुशलता और व्यवस्थापन क्षमता को दर्शाता है।
नवागांव में पीडीएस राशन की नई दुकान खोलने किया गया भूमि पूजन जनपद सभापति सहित अन्य हुए उपस्थि
नवागांव में पीडीएस राशन की नई दुकान खोलने किया गया भूमि पूजन जनपद सभापति सहित अन्य हुए उपस्थित।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ज़ी के चिरमिरी दौरे में क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात नहीं- शिवांश जैन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने से रोकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण- राहुल भाई पटेल
चिरमिरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के चिरमिरी दौरे के दौरान चिरमिरी क्षेत्र की जनता को कोई बड़ी विकास सौगात नहीं मिल पाई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निराशाजनक है। पूर्व में कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दौरे पर पूर्व विधायक के प्रयासों से चिरमिरी को जिला अस्पताल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, उद्यानकी महाविद्यालय, दो-दो आत्मानंद स्कूल आदि जैसी बड़ी घोषणाएँ एवं परियोजनाएँ प्राप्त होती थीं, लेकिन वर्तमान दौर में विकास की गति ठप्प-सी प्रतीत हो रही है।
कोरिया के सुदूर गांवों से अयोध्या पहुँचे श्रद्धालुओं से मिले सीएम साय, साझा किए भक्तिमय अनुभव
कोरिया, 16 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के उन लाभार्थियों से भेंट की, जिन्होंने हाल ही में अयोध्या धाम की पावन यात्रा पूरी की है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल पूछा और उनके भक्तिमय अनुभवों को बड़े ध्यान से सुना।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 फरवरी को करेंगे तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का शुभारंभ
अंबिकापुर में निकली भगवान शंकर की बारात

टोल प्लाजा पर कार चालक ने टोलकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास वीडियो वायरल आरोपी गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ कार्यक्रम: युवाओं से बोले स्वास्थ्य मंत्री — बजट युवाशक्ति को समर्पित विकास का रोडमैप
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का प्रत्येक बजट युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रित है और युवाशक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, रोजगार के नए अवसरों और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख करते हुए युवाओं से विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।













