Breaking News
खास खबर
बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के रेस्क्यू एवं पुनर्वास हेतु चलाया जायेगा अभियान
कोरिया राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के रेस्क्यू एवं पुनर्वास हेतु अभियान चलाया जायेगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस अभियान के क्रियान्वयन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अभियान के तहत ऐसे बच्चे जो बिना किसी सहारे के सड़कों पर अकेले रहते है। दिन में सड़कों पर रहते हैं और रात में निकट की झुग्गी, झोपडी बस्तियों में रहने वाले अपने परिवार के पास घर वापस आ जाते है, ऐसे श्रेणी के बच्चे अपनी उत्तरजीविता, भोजन, पानी, वस्त्र, आश्रय एवं संरक्षण हेतु प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के संघर्षो एवं चुनौतियों का सामना करते है। इन बच्चों का पहचान कर उन्हें संरक्षण प्रदान करने, शिक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनके प्रशिक्षण एवं रोजगार की व्यवस्था हेतु विभिन्न विभाग के समन्वय से कार्ययोजना अनुसार 25 दिसम्बर 2021 से 25 जनवरी 2022 तक अभियान चलाया जावेगा।
एसडीएम होगें अपने अनुभाग के नोडल अधिकारी, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में बाल संरक्षण समिति का होगा प्रशिक्षण।
अभियान की रूपरेखा के अनुसार अभियान के प्रभारी क्रियान्वयन हेतु सर्व अनुविभागीय अधिकारी(रा.) को नोडल अधिकारी तथा सर्व परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही पर्यवेक्षक को सेक्टर स्तर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अभियान संचालन हेतु ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 22 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया जावेगा। राज्य स्तर से प्रेषित कार्ययोजना, प्रपत्र नोडल अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों, शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समितियों को उपलब्ध कराया जाना एवं प्रशिक्षण, संवेदीकरण 24 दिसंबर 2021 तक किया जाना है।
अभियान के दौरान चिन्हांकित बालकों को बालक कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय(बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं नियम 2018 के प्रावधान अनुसार पुनर्वास की कार्यवाही किया जाना है। साथ ही पोर्टल पर सभी बालकों के संबंध में जानकारी संधारित किया जाना है। स्ट्रीट सिचुएशन्स वाले बच्चों के रेस्क्यु हेतु तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई को सुचित किया जाना है। जिनके द्वारा बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों के अनुसार पुर्नवास की प्रक्रिया सुनिश्चित किया जाना है।
बच्चों को बेहतर भविष्य एवं उनके परिवार का शासकीय योजनाओं के जोड़कर लाभान्वित करने का उदेश्य।
बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल, उनके शाला प्रवेश तथा उनकी शिक्षा निरंतर रखने, उनकी आश्रय प्रदान किए जाने के उपाय किया जावे। नगरीय प्रशासन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उक्त कार्ययोजना के क्रियान्वयन प्रचार-प्रसार बच्चों, परिवार के पुनर्वास, उनके आजीविका के विभिन्न उपायों में सहयोग किया जाना है। चिन्हांकित बालक एवं उनके परिजनों को कौशल उन्नयन, रोजगार तथा अन्य सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें शासन की विभिन्न विभागों की प्रचलित योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाना है। ऐसे क्षेत्रों में जहां उल्लेखित श्रेणी के बालक अधिक संख्या में देखे जा रहे है उन क्षेत्रों में ऐसे परिवारों को स्थाई आजिविका उपलब्ध कराये जाने के उपाये किये जायेंगे।
गतिविधियों में कोविड-19 के संबंध में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वरा समय-समय पर जारी दिशा, निर्देशों, प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्पादित करेंगे। स्ट्रीट सिचुएशन्स बाले बच्चों का चिन्हांकन एवं पुनर्वास सतत् प्रक्रिया है। इस कारण यह अभियान के समाप्ति के उपरांत भी सतत् रूप से चिन्हांकन, पुनर्वास एवं बाल स्वराज पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की कार्यवाही की जावेगी।
आज से 31 दिसंबर तक 144 धारा लागू...पाबंदियों के बीच मनेगा क्रिसमस और नए साल का जश्न..
ओमीक्रोन के खौफ के बीच, मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। मुंबई में बृहस्पतिवार से धारा 144 लागू करने का आदेश पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा सोमवार को जारी किया गया।
ब्रेकिंग: लड़कियों की शादी की वैध उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल... मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी...
नई दिल्ली: देश में महिलाओं की शादी करने की वैध उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वहीं सूत्रों ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला हुआ। इसके लिए सरकार मौजूदा क़ानूनों में संशोधन लाएगी।
छत्तीसगढ़ : बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही शॉर्ट सर्किट से 20 एकड़ खेत का खलिहान हुआ जलकर खाक….
जीपीएम जिले के मरवाही विकास खण्ड के भर्रीडाँड़ गाँव में अशोक राय का खलिहान में 20एकड़ खेत का धान मिसाई करके पैरा रखा हुआ था ।जिसमें आग लग गया जो कि पूरी तरह से जल कर राख हो गया ,
साथ मे मिक्चर मसीन भी जल गया मिंजाई किये हुए धान को किसी तरह से गाँव वालों की मदद से बचा लिया गया ।आग लगने का कारण बिजली के तार के सॉर्ट सर्किट के वजह से बताया जा रहा है ।खलिहान के बगल में ट्रांसफार्मर है यहीं पे हाई स्कूल है मगर बिजली का एल टी लाइन ओपन है ।
कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।आग लगभग एक बजे के आसपास लगा है आग का लौ इतना ज्यादा फैल गया था कि दमकल की गाड़ी भी नहीं बुझा सकी लाखों का नुकसान हो गया मौके पर एसडीएम तहसीलदार भी पहुंचे और मौका देख वापस हुये ।
जनपद उपाध्यक्ष अजय राय का कहना है कि यहाँ पिछले साल भी ये हादसा हो चुका है फिर भी बिजली विभाग की घोर लापरवाही है ।इसमे केवल लगा कर ऐसी घटना को रोका जा सकता है।
मरवाही प्रेसक्लब के अध्यक्ष मुरारी लाल ने ब्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं कि दमकल की गाड़ी पेंड्रा से आती है जब आग लगती है तो पेंड्रा से भर्री डाँड़ आने में एक घंटे का वक़्त लगता है अगर एक दमकल की गाड़ी मरवाही में व्यवस्था हो जाय तो ऐसी स्थिति से तुरंत निजात पाया जा सकता है ।शासन ,प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ।
बिलासपुर: यार्ड में टकराए दो इंजन...दो चालक निलंबित...
बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के करीब आरआरआइ केबिन के पीछे पिट लाइन पर सोमवार की शाम बड़ी चूक सामने आई है। आगे-पीछे करते समय दो इंजन किनारे से टकरा गए। इसके चलते एक इंजन के छह पहिए पटरी से उतर गए। आनन-फानन में अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इधर इस लापवाही के लिए दोनों इंजन के चालक (शंटर) को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का जीता टाइटल... हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स...
70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित की कई। भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स बन गईं हैं। बतादे की भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता है। इससे पहले 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं। वहीं हरनाज से पहले साल 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था. भारत ने अब तीसरी बार यह टाइटल अपने नाम किया है। हरनाज संधू ने पूरी दुनिया से चुनकर आई खूबसूरत लड़कियों को मात देकर मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया है।
12 खण्डपीठ के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को
कोरिया जिले में 11 दिसम्बर 2021 को 12 खण्डपीठ के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर पारिवारिक, मोटर दुर्घटना, राजस्व, बैंक के ऋण संबंधी, विद्युत, फौजदारी, मजदूरों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, सेवा संबंधी मामले, राहत आपदा प्रकरण, किराया निर्धारण प्रकरण, आबकारी, ट्रैफिक चालान प्रकरण आदि प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कोविड 19 को ध्यान में रखकर हाइकोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में संबंधित विभागों के प्रकरणों का निराकरण हेतु अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकन कर संख्या एवं सूची निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी जारी किया गया है। साथ ही समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार मुनादी के माध्यम से कराने निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर धावड़े पहुंचे जामपारा समिति, धान खरीदी में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान, धान उपार्जन केंद्र सलबा और जामपारा के प्रभारी तत्काल सेवा से हटाए गए,
कोरिया - जामपारा समिति में धान खरीदी में लापरवाही की शिकायत मिलने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत ने जामपारा समिति का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री धावड़े ने लापरवाही और अव्यवस्था पर नाराज़गी जताते हुए समिति प्रबंधक को फटकार लगाई। उन्होंने इस दौरान मौजूद एसडीएम बैकुण्ठपुर एवं तहसीलदार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समिति में धान बेचने आये किसानों से बात करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण धान उपार्जन केंद्रों में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप किसानों से शत-प्रतिशत धान की खरीदी की जायेगी। उन्होंने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की व्यवस्था तैयार की गई है जिससे छोटे किसानों से एकमुश्त धान खरीदी की जा सके और उन्हें बार-बार आने से राहत मिले। उपार्जन केंद्रों में 80रू20 के अनुपात में धान खरीदी की जा रही है।
कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश पर हुई कार्यवाही, सलबा और जामपारा समिति के प्रभारी तत्काल सेवा से पृथक-
धान खरीदी में मिली लापरवाही की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री धावड़े ने कार्यवाही के निर्देश दिये जिसके त्वरित परिपालन में धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सलबा श्री बाला जी रेड्डी और धान उपार्जन केंद्र प्रभारी जामपारा श्री कालीचरण तत्काल सेवा से पृथक कर दिया गया है, साथ ही एफआईआर करने की कार्यवाही भी जारी है। उल्लेखनीय है कि धान उपार्जन केंद्र जामपारा में तहसीलदार बैकुण्ठपुर के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में किसानों के द्वारा लाए गए धान को बिना तौल कराये सीधे वाहन से स्टेक में स्टेकिंग करते पाया गया। जिस पर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की गई है। इसी तरह गत दिवस कलेक्टर श्री धावड़े के धान उपार्जन केंद्र सलबा के निरीक्षण के दौरान 68 क्विंटल गुणवत्ताहीन धान पाया गया जिसपर कलेक्टर ने प्रभारी को फटकार लगाते हुए बेहद नाराजगी जताई थी।
जामपारा के बाद सरभोका और पटना भी पहुंचे कलेक्टर-सीईओ,-
जामपारा समिति के निरीक्षण के बाद कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सरभोका और पटना समिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी दी कि धान खरीदी में लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बारदानों में स्टेंसिल लगाने, धान की स्टैकिंग, बारदाना की उपलब्धता और खरीदी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री ज्ञानेंद्र ठाकुर, एवं राजस्व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले के प्रभारी सचिव एस. प्रकाश ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
कोरिया जिले के प्रभारी सचिव एस. प्रकाश ने आज जिले के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में आकस्मिक निरीक्षण करते हुए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों की धान खरीदी का जायजा लिया। अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में जाकर उन्होंने खरीदी प्रक्रिया से जुड़े हुए समस्त विषयों पर जानकारी लेते हुए धान बेचने आए कृषकों से बातचीत भी की। धान खरीदी केंद्र चैनपुर, लाई में प्रस्तावित सामुहिक जल प्रदाय योजना का कार्यस्थल तथा धान उपार्जन केंद्र नागपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपार्जन केंद्र में पहुॅचे किसानों से मिलकर धान के समर्थन मूल्य, धान की तौलाई आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने के लिए आए हुए किसानों से चर्चा करते हुए उन्होंने इलेक्ट्रानिक आद्रता मापी से धान की नमी की जांच करवाई।
.jpg)
जिले के प्रभारी सचिव प्रकाश ने निरीक्षण भ्रमण के दौरान सबसे पहले मनेन्द्रगढ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चैनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र का जायजा लिया। यहां उन्होंने अपने सामने धान के बोरे का वजन कराने के साथ ही नमी मापक यंत्र से किसान द्वारा लाई गई धान में नमी की प्रतिशत की भी जांच की। किसानों की मांग पर उन्होंने प्रबंधक को पेयजल व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। यहां उन्होंने किसानों के पंजीयन, टोकन जारी होने की स्थिति तथा लक्ष्य के अनुसार खरीदे जाने वाले धान की भी जानकारी ली। चैनपुर धान खरीदी केंद्र में ग्राम पंचायत डंगौरा से आये हुए किसान उदय सिंह से उन्होंने बातचीत करते हुए धान की फसल, कुल रकबा सहित पारिवारिक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत लाई में हसदो नदी के एनीकट के पास बनने वाले सामुहिक जल प्रदाय योजना के इंटकवेल के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इंटकवेल निर्माण हेतु आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।
.jpg)
विदित हो कि 20 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले सामुहिक जल प्रदाय योजना से लाई के आस-पास के कुल 20 गांव को स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। हसदो पुल के समीप बनने वाले इस इंटकवेल के माध्यम से अमृतधारा की एक पहाड़ी पर दो लाख लीटर क्षमता की टंकी तक पानी ले जाया जायेगा। इस टंकी के माध्यम से आस-पास के 20 गांव को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सतत रूप से की जा सकेगी। लाई में जल प्रदाय योजना के चिन्हित स्थल का मुआयना करने के बाद प्रभारी सचिव श्री एस. प्रकाश ने धान उपार्जन केंद्र नागपुर का निरीक्षण किया। यहां धान बेचने के लिए आए हुए नागपुर के किसान लक्षमण प्रसाद यादव से उन्होंने गत वर्ष और इस वर्ष हुई धान के उपज के बारे में जानकारी ली। उपार्जन केंद्र के प्रभारी ने बताया कि बरबसपुर धान खरीदी केंद्र के 15 गांव के किसान यहां धान विक्रय कर सकेंगे। निरीक्षण दिनांक तक नागपुर धान उपार्जन केंद्र में 11 किसानों से 157 क्विंटल धान खरीदा गया है। प्रभारी सचिव द्वारा धान खरीदी केन्द्रों की पानी व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
जिले के प्रभारी सचिव जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप ग्राम पंचायत आनी में बनाए जा रहे वृहद वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने लगाये गये पौधों के बारे में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि वनप्रदर्शन प्रक्षेत्र आनी में फलदार पौधों के बीच औषधीय पौधों की खेती और नर्सरी तैयार की जा रही है। वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में फलोद्यान के साथ वनोपज और इमारती व जलाऊ लकड़ी के रूप में आय के नये स्त्रोत बनेंगे। इससे जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को अच्छा लाभ होगा।
इसके पूर्व प्रभारी सचिव श्री एस. प्रकाश द्वारा अमृतधारा जलप्रपात पहुँचकर वहां पर्यटकों के ठहरने के लिए बनाए गए कॉटेज की व्यवस्था, बच्चों के मनोरंजन पार्क,सुरक्षा व्यवस्था, जल व्यवस्था, साफ सफाई, पर्यटकों के लिए कैंटीन व्यवस्था,पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु पौधरोपण का निरीक्षण करने के पश्चात आवश्यक सुधार हेतु दिशानिर्देश प्रदान किए। प्रभारी सचिव के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत, एसडीएम मनेन्द्रगढ़ श्रीमती नयनतारा तोमर तथा धान खरीदी से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
वैक्सीनेशन अभियान में आज 70 हज़ार तक पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा, कलेक्टर धावड़े के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले और स्वास्थ्य कर्मियों की अथक मेहनत से पूर्ण..
कोविड संक्रमण से बचाव तथा सुरक्षा के संकल्प के साथ जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत टीकाकरण का आंकड़ा 70 हज़ार तक पहुंचा। जिलेवासियों ने भी उत्साह से भरोसे का टीका लगवाया। कलेक्टर श्याम धावड़े के नेतृत्व एवं सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में प्रशासन ने विशेष महाअभियान के माध्यम से एक दिन में 70 हज़ार तक टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया।


कल देर शाम एकलव्य स्कूल खड़गवां पहुँचे कलेक्टर-सीईओ, बच्चों के रात्रि भोजन व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण’
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े ने 30 नवम्बर को आदिम जाति सहकारी समिति सलबा का निरीक्षण किया। कलेक्टर धावडे ने समिति में धान खरीदी की तैयारी का अवलोकन कर जारी टोकन और गांवों के रोस्टर की जानकारी ली। उन्होंने समिति में चबूतरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी से संबंधित समस्त जानकारी सूची चस्पा की जाए। इसके साथ ही जिले का हेल्पलाइन नंबर 07836-232330 भी चस्पा रहना चाहिए, जिससे धान खरीदी से संबंधित जानकारी या समस्या के निराकरण के लिए संपर्क कर सूचना प्रदान कर की जा सके। इसके बाद कलेक्टर ने बंजारीडांड धान उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई असुविधा ना हो, इसका ध्यान रखे। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत भी मौजूद रहे।

’कलेक्टर-सीईओ ने एकलव्य स्कूल में बच्चों के रात्रि भोजन का किया औचक निरीक्षण’
कलेक्टर धावड़े और मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुदावत ने देर शाम एकलव्य आवासीय विद्यालय खड़गवां का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों के रात के भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने बालक और बालिका छात्रावास दोनों का निरीक्षण किया। वे बच्चों से मुलाकात करने सीधे मेस में पहुंचे, जहां बच्चे भोजन कर रहे थे। कलेक्टर ने स्वयं गुणवत्ता देखी और अधीक्षकों को मेनू के अनुसार गुणवत्ता को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों को कंबल उपलब्ध कराने की जानकारी ली। छात्रावास में विद्युत व्यवस्था, भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी छात्र-छात्राओं से ली। उन्होंने एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को एकलव्य स्कूल में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करते रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम खड़गवां श्री बहादुर सिंह मरकाम, सीईओ जनपद पंचायत श्री मूलचंद चोपड़ा, सहायक आयुक्त श्री डी डी तिग्गा उपस्थित रहे।
आईजी सरगुजा एवं कलेक्टर पहुंचे धान खरीदी केंद्र, पूजा अर्चना के साथ जिले में शुरू हुई धान खरीदी, टोकन कटाने वाले किसान धान लेकर सहकारी समितियों में पहुंचे’
कोरिया - पूरे प्रदेश सहित कोरिया जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंच रहे हैं। कोरिया जिले में आज 28 धान उपार्जन केंद्रों में 143 किसानों का 4 हज़ार 358 क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा रहा है। आईजी सरगुजा श्री अजय यादव एवं कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने बैकुंठपुर के जामपारा और सरभोका समिति पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर धान खरीदी की शुरुआत की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत भी उपस्थित थे।

उन्होनें समिति पदाधिकारियों से बारदाने, तौल, रोस्टर आदि की जानकारी ली। समिति के पदाधिकारियों ने किसानों के धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की। खरीदी गई मात्रा को किसानों की ऋण पुस्तिका में दर्ज कर बेचे गये धान का दाम सीधे किसानों के बैंक खातों में डिजिटल तरीके से जमा किया जायेगा।
धान खरीदी के पहले दिन जामपारा में 20, छिंदडांड में 02 और सरभोका उपार्जन केंद्र में 07 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है। किसान धान लेकर समितियों में पहुंचना शुरू हो गये हैं। कॉमन धान का समर्थन मूल्य एक हजार 940 रूपए प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य एक हजार 960 रूपए निर्धारित किया गया है। मक्का एक हजार 870 रूपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस बार राज्य के किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी होगी। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीदी एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जायेंगे।
जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ध्रुव और कलेक्टर धावड़े ने जिला जेल बैकुण्ठपुर का किया संयुक्त निरीक्षण
कोरिया 28 नवम्बर 2021/ जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव और कलेक्टर श्याम धावड़े ने आज जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण कर बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने जेल में बंदियों से बात कर उनके रहने, भोजन-पानी, सफाई आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। श्री ध्रुव ने बंदियों से उनके प्रकरण और पेशी की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक श्री वी के गुप्ता को निर्धारित तिथि पर बंदियों को पेशी के लिए ज़रूर भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री धावड़े ने बंदियों से कोविड वैक्सीनेशन कराये जाने की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा बंदियों को आवश्यकता अनुसार गरम कम्बल उपलब्ध कराने के निर्देश पर जेल अधीक्षक ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए बंदियों को गरम कम्बल उपलब्ध करा दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और कपड़े दे दिए जाते हैं। वर्तमान में जेल में 185 विचाराधीन बंदी हैं। जेल निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री ज्ञानेंद्र ठाकुर, एवं जिला जेल के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
राजनांदगांव जिले के मानपुर स्थित आबकारी बैरियर में तैनात दो दैनिक वेतन भोगी गार्डस की पिटाई के मामले में दो पुलिस अफसरों को लाइन अटैच किया गया
आस्था के महापर्व छठ का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु
कोरिया में छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं ने बुधवार को जी.एम काम्प्लेक्स तालाब एवं हल्दीबाड़ी,दोमंहिल सहित अन्य छठ घाटों में डूबते सूरज को पहला अर्ध्य दिया। इस अवसर पर श्रद्धालु गण छठ घाट पर सपरिवार पहुंचे और विधि-विधान से भगवान सूर्य देव की आराधना कर मन्नतें मांगी वहीं गुरुवार की सुबह उगते सूरज को दूसरा अर्ध्य देकर पारण किया गया।


एक बार फिर बड़ा हादसा स्लैग में गर्म पानी डालते समय भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 6 मजदूर झुलसे, 5 अस्पताल में भर्ती, क्रेन ऑपरेटर गंभीर
भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की एमआरडी यूनिट-2 में सोमवार रात विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर 6 मजदूर झुलस गए। इनमें दो मजदूर BSP और 4 यादव इंटरप्राइजेस के ठेका मजदूर थे। बताया जा रहा है कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुआ है। मजदूरों को बिना सुरक्षा कास्टयूम के गर्म स्लैग में पानी डालने के लिए भेज दिया गया था। जैसे ही मजदूरों ने स्लैग में पानी डाला उसमें विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 8.30 बजे एमआरडी यूनिट-2 में प्रोडक्शन का काम चल रहा था। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा ग्रम स्लैग (राखड़) निकली थी। इस स्लैग को ठंडा कर बैठाने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। यह जानते हुए भी कि स्लैग में पानी डालने से उसमें ब्लास्ट होता है मजदूरों को बिना सेफ्टी कास्टयूम भेज दिया गया।
इस दौरान ऑपरेटर ने जब कंटेनर को पलटा। नीचे पानी जमा था, जिसमें स्लैग के गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और गर्म छींटों ने आसपास काम कर रहे 6 मजदूरों को चपेट में ले लिया। सबसे अधिक प्रभावित ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर मनीष कुमार साहू हुआ है। उसका पेट बुरी तरह झुलस गया है। पांच मजदूरों की बुरी स्थिति देख उपचार के लिए सेक्टर-9 स्थित अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया हैै।घा
यल कर्मियों के नाम मनीष कुमार साहू (41) ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर, पी राजू नायर (47), मैथी अलगन (58), विजय कुमार डोलई (38), रजनीश कुमार चौहान (31) शामिल है इनमें मनीष कुमार साहू 65% तक झुलसे हैं। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि बाकी घायल 5 से 10 प्रतिशत झुलसे हैं।
राज्योत्सव 2021 में जिले के आदिवासी एवं परम्परागत वनवासियों को 10 हज़ार हेक्टेयर से भी ज्यादा रकबे के व्यक्तिगत और सामुदायिक वन संसाधन के मिले 671 वनाधिकार पट्टे

राज्योत्सव 2021 के मुख्य समारोह का शानदार आयोजन



शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का जिले में हुआ विस्तार, 1 नवंबर से जिले में 193 नवीन गौठानों में गोबर खरीदी शुरू, अब कुल 329 गौठानों में गोबर खरीदी
कोरिया - राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को विस्तार देते हुए जिले में 329 गौठानों में गोबर खरीदी शुरू कर दी गयी है। जिले के 136 गौठानों के माध्यम से गोबर ख़रीदी की जा रही है। 01 नवंबर से योजना को विस्तार देते हुए जिले में 193 नवनिर्मित गौठानों में भी गोबर खरीदी शुरू की गई है। अब जिले में कुल 329 गौठानों में गोबर खरीदी शुरू हो गयी है।
-(2).jpg)
गांवों के दैनिक जनजीवन को प्रेरणा बनाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन ने नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना की शुरुआत की जिसमें भूजल रिचार्जिंग जैसी महत्वपूर्ण अवधारणा शामिल है। इसी योजना को विस्तार देते हुए गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई। योजना के अंतर्गत जिले में किसानों एवं पशु पालकों से गोबर खरीदी की जा रही है।
योजना के तहत किसानों, पशुपालकों और गोबर विक्रेताओं से गोबर खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। आज ग्राम पंचायत भैंसवार, कचार, ग्राम पंचायत बेलबहरा, अकलासराई, शिवपुर, ग्राम पंचायत किशोरी सहित 193 नवीन गौठानों में गोबर खरीदी का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एवं गौठान समिति की उपस्थिति में किया गया।
गौठानों में क्रय किये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद का निर्माण किया जा रहा है। गौठानों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। चप्पल निर्माण, पोल निर्माण, ट्री गॉर्ड, चौन लिंक फेंसिंग, सब्जी उत्पादन, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण जैसे काम किये जा रहे हैं। इन रोजगार गतिविधियों से जुड़े स्व सहायता समूहों की महिलाएं आमदनी हासिल कर रही हैं।
ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मेलन, पूर्व सैनिक सार्जेंट राकेश चंद्र शिवहरे को 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्लेटिनम ग्रांट के तहत 15 हज़ार रुपये की राशि प्रदान की गई
कोरिया 29 अक्टूबर को जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। देश की सुरक्षा में तैनात रहे ज़िले से 27 पूर्व सैनिक इस सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों के कल्याण और रोजगार आदि विषयों पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही सैनिक विश्राम गृह हेतु शासकीय भूमि आबंटन, शासकीय दुकानों की आबंटन प्रक्रिया में पूर्व सैनिकों हेतु निर्धारित कोटा मे बढ़ोतरी, शासकीय भर्ती मे शारीरिक दक्षता में छूट हेतु राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से शासन को अवगत और कार्यवाही का अनुरोध पूर्व सैनिकों द्वारा मांग की गयी। सम्मेलन के मुख्य बिंदु राज्य सैनिक बोर्ड को भी प्रेषित किये जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में पूर्व सैनिक सार्जेंट राकेश चंद्र शिवहरे को 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शासन द्वारा स्वीकृत सम्मान राशि प्लेटिनम ग्रांट के तहत रुपये 15 हज़ार रुपये प्रदान कर उनके स्वस्थ और लम्बे जीवन की कामना की गयी। सार्जेंट राकेश चंद्र शिवहरे 1971 भारत-पाक युद्ध के सेनानी रहे हैं, जिनका हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित स्वर्णिम विजय उत्सव में रायपुर में सम्मान किया गया है। सम्मेलन में शामिल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर आर एस बिष्ट और कल्याण संयोजक सुरेश सोनी ने सभी पूर्व सैनिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।












