CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

सुपोषण अभियान में लापरवाही और काम मे अनियमितता बरतने वालों पर कलेक्टर सख्त’ ’कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर परियोजना अधिकारी सोनहत ने किया दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त’

सुपोषण अभियान में लापरवाही और काम मे अनियमितता बरतने वालों पर कलेक्टर सख्त’ ’कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर परियोजना अधिकारी सोनहत ने किया दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त’

Sawankumar 29-Oct-2021 42

कोरिया  जिले में कलेक्टर  श्याम धावड़े द्वारा सुपोषण अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखते हुए निरंतर मानिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का नोडल भी बनाया गया है जिससे सुपोषण अभियान का बेहतर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की जा सके। बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सुपोषित और स्वस्थ बनाने की दिशा में शासन द्वारा संचालित सुपोषण अभियान को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टर  धावड़े के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुमोदन के बाद परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनहत द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र हरिजनपारा, सोनहत की कार्यकर्ता मीरा चौधरी और आंगनबाड़ी केंद्र खजूरपारा, सलगवांकला की कार्यकर्ता संगीता सोनवानी को सुपोषण अभियान में लापरवाही और कार्य में अनियमितता के दोषी पाए जाने पर पद से बर्खास्त कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही और अनियमितता के लिए उक्त दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्व में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। जारी नोटिस के जवाब प्रस्तुत करने के बाद विस्तृत जांच करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दोषी पाया गया। अपने कर्तव्यों का निर्वहन ना करते हुए गंभीर लापरवाही के संबंध में शिक्षा स्थायी समिति के समक्ष सुनवाई की गई और आरोपों की पुष्टि हुई है। समिति के निर्णय और जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुमोदन के बाद कलेक्टर के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी द्वारा दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

’लापरवाही पर कलेक्टर ने पूर्व में खमरौध, कुंवारपुर, कंजिया और रनई सेक्टर सुपरवाइजरों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के भी दिए हैं आदेश’
अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता के लिए कलेक्टर श्री धावड़े जिले के चार सेक्टर सुपरवाइजरों की दो -दो वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश भी जारी कर चुके हैं। बैकुंठपुर विकासखंड के सेक्टर रनई की सुपरवाइजर श्रीमती विमला भगत, भरतपुर विकासखण्ड के सेक्टर कुंवारपुर की सुपरवाइजर श्रीमती सरोज बाला, कंजिया सेक्टर की सुपरवाइजर श्रीमती नर्मदा अनंत और खमरौध की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती गीता गौंटिया द्वारा अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक ना करने से ही इन सेक्टरों में कुपोषण की दर में वृद्धि हुई। इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कोरिया द्वारा इन चारो सेक्टर सुपरवाइजरों की दो दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर श्री धावड़े के मार्गदर्शन में सुपोषण अभियान के तहत बच्चों के साथ गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य के लिए पोषक आहारों का वितरण किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की निरंतर जांच भी कराई जा रही है। इसके अलावा वजन त्यौहार के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य का औसत आंकलन करके अभियान की प्रगति पर समीक्षा की जा रही है।

continue reading
कलेक्टर के प्रयास से 70 से बढ़कर 120 उपस्वास्थ्य केंद्रों में शुरू हुई संस्थागत प्रसव सुविधा,  आनंदपुर, गोल्हाघाट, टेंगनी, मुर्किल, सिरौली, अकलासरई जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंची प्रसव सुविधा

कलेक्टर के प्रयास से 70 से बढ़कर 120 उपस्वास्थ्य केंद्रों में शुरू हुई संस्थागत प्रसव सुविधा, आनंदपुर, गोल्हाघाट, टेंगनी, मुर्किल, सिरौली, अकलासरई जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंची प्रसव सुविधा

Sawankumar 28-Oct-2021 141
कलेक्टर धावड़े ने 4 माह में ही आनंदपुर-गोयनी जैसे दुर्गम और देवसिल, हरचौका जैसे सुदूर क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर देखी स्वास्थ्य व्यवस्था*

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार और विस्तार के लिए अब तक 1.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि स्वीकृत, स्वास्थ्य अमले को पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश*

कोरिया 28 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखते हुए स्वास्थ्य अमले को पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिये हैं। संस्थागत प्रसव की सुविधा के मद्देनजर सुदूर वनांचलो तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए उन्होंने स्वयं भरतपुर विकासखण्ड जैसे दूरस्थ क्षेत्र से लेकर आनंदपुर-गोयनी, देवसिल, हरचौका तक का दौरा प्रशासनिक टीम के साथ किया है और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अब तक कलेक्टर श्री धावड़े लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये से ज्यादा की राशि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वीकृत कर चुके हैं। जिसमें आनंदपुर और पटमा जैसे सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, दूरस्थ क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव शुरू करने के लिए आवश्यक उपकरण और सामग्री, कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए ज़रूरी उपकरण, दवाइयां, ऑक्सिजन प्लांट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
 
*कलेक्टर  धावड़े के प्रयास से केवल 4 माह में 70 से बढ़कर 120 उपस्वास्थ्य केंद्रों में शुरू संस्थागत प्रसव की सुविधा, दुर्गम क्षेत्रों में पहुंची प्रसव की सुविधा*

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए कलेक्टर श्री धावड़े के संवेदनशील प्रयासों का परिणाम है कि जिले में 70 से बढ़कर 120 उप स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव की सुविधा मिलने लगी है। कलेक्टर द्वारा लगातार स्वास्थ्य अमले के साथ बैठक कर स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं और सामग्री की जानकारी ली गयी, जिसके आधार पर आंकलन कर मानव संसाधन और ज़रूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई।
आनंदपुर, अमरपुर, गोल्हाघाट, झरनापारा, टेंगनी, बरदर, मुर्किल, सांवला, मोरगा, सिरौली, पेण्ड्री, सिंघोर, पहाड़हंसवाही, महई, कोथारी, घुटरा, पूटा, बंजी, अकलासरई, पाराडोल, कुशमहा सहित कुल 47 दूरस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव की सुविधा मिलने लगी है।
कलेक्टर श्री धावड़े ने स्वास्थ्य अमले को शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव माता एवं शिशु के लिए सबसे सुरक्षित है। संस्थागत प्रसव के परिणामस्वरूप शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकता है, वहीं माता और शिशु के समग्र स्वास्थ्य की स्थिति में वृद्धि भी की जा सकती है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी में संस्थागत प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों को जरूरी चिकित्सीय सुविधा समय पर मिल जाती है।
 
*स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार और विस्तार के लिए अब तक लगभग 1.30 करोड़ रुपये स्वीकृत*

शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण वनांचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की प्राथमिकता के साथ कलेक्टर ने डीएमएफ से विकासखण्ड सोनहत के अंतर्गत ग्राम पंचायत आनंदपुर और विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत पटमा में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 56 लाख 32 हज़ार रुपये की स्वीकृति दी है। इसी तरह कोविड 19 के संभावित तीसरे लहर के संक्रमण को रोकने तथा मरीजों के समय पर समूचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जाने हेतु जिले के कोविड केयर हॉस्पिटल, चिकित्सालयों में आवश्यक दवाईया एवं उपकरणों के लिए भी डीएमएफ से 75 लाख 16 हजार 830 रूपये की राशि स्वीकृत की है।

 

continue reading
ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग धनेश्वर प्रसाद और उनके परिवार ने दिया जिला प्रशासन को धन्यवाद’ ’कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र की मिली मदद’

ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग धनेश्वर प्रसाद और उनके परिवार ने दिया जिला प्रशासन को धन्यवाद’ ’कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र की मिली मदद’

Sawankumar 28-Oct-2021 96

कोरिया 28 अक्टूबर 2021/जिले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने तथा उन्हें सशक्त बनाने सहायक मदद और उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश पर दिव्यांगजनों को योजनान्तर्गत सहायक उपकरण, श्रवण यंत्र, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर जैसी मदद कर उनके जीवन को सरल बनाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
ई मेगा कैम्प में आये विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम बुडार के धनेश्वर प्रसाद को समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण योजना के अन्तर्गत ट्रायसायकल प्रदान किया गया। धनेश्वर के पिता श्री केश्वर प्रसाद ने बताते हैं कि ट्रायसायकल के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया था। मेगा कैम्प में विभाग ने हमारी मदद करते हुए ट्रायसायकल उपलब्ध कराई। ट्रायसायकल मिलने से अब धनेश्वर को आने जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। प्रशासन की ओर से ट्रायसायकल मिलने से हमारी बहुत मदद हुई है और धनेश्वर को भी दैनिक क्रियाओं में सुविधा मिली है।
इसी तरह ग्राम सांवारांवा के सत्यम और पटना की शमीना को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही 6 हितग्राहियों को श्रवणयंत्र प्रदान कर मदद की गई। ई मेगा कैम्प में शामिल लोगों को विधिक सेवा की जानकारी एवं शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहीमूलक सामग्री एवं आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया

continue reading
निजात अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का किया उद्धघाटन

निजात अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का किया उद्धघाटन

Sawankumar 27-Oct-2021 110

कोरिया जिले में कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं निजात अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा आईजी सरगुजा को बताया गया कि निजात अभियान के तहत कुल 165 से ज्यादा जन जागरूकता कार्यक्रम, कोरिया पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाहियां एवं कॉउंसलिंग की जा रही है,

इसी काउंसलिंग के तारतम्य में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में स्थापित किया गया है जिसके तहत नशे में लिप्त लोगों की काउंसलिंग एवं उन्हें इस नशे से निजात दिलाने हेतु दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी एवं उन्हें मुख्यधारा में लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिस कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इस शुभारंभ के मौके पर जिला दंडाधिकारी कोरिया श्री श्याम धावडे सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत सीएमएचओ कोरिया श्री रामेश्वर शर्मा सहित भारी संख्या में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव का कोरिया में निरीक्षण जारी

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव का कोरिया में निरीक्षण जारी

Sawankumar 27-Oct-2021 111
आज दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव का जिला कोरिया में प्रथम आगमन हुआ जिसमें आईजी सरगुजा द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है इस दौरान आईजी सरगुजा को प्रातः 7:00 बजे रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो द्वारा परेड की सलामी दी गई परेड की सलामी के पश्चात परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के टर्न आउट चेक किया गया। अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारी को इनाम भी प्रदाय किया गया, वाहन शाखा प्रभारी ने सभी उपलब्ध शासकीय वाहनों का निरीक्षण करवाया गया जिसमें एमपी के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे परेड के दौरान डॉग मास्टर के द्वारा पुलिस डॉग से भी आईजी को सलामी दिलवाई गई।

इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव द्वारा रक्षित केंद्र के दरबार में कर्मचारियों को संबोधित किया एवं उनकी समस्याओं को सुना साथ ही जिन समस्याओं का निराकरण त्वरित किया जा सकता है उसके लिए जल्द से जल्द निराकरण करने का पूरा आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आईजी सरगुजा द्वारा रक्षित केंद्र में परेड एवं दरबार के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर जिला कोरिया का निरीक्षण किया गया सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव ने पूरे कार्यालय का भ्रमण किया एवं कार्यालय की साफ-सफाई की प्रशंसा की, इसके पश्चात आईजी सरगुजा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों की बैठक ली एवं सभी शाखाओं का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। श्री यादव ने सभी प्रभारियों से कहा कि आम जनता को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किसी प्रकार की भी समस्या ना हो एवं आमजनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।

निजात अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का किया उद्धघाटन*
कोरिया जिले में कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं निजात अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा आईजी सरगुजा को बताया गया कि निजात अभियान के तहत कुल 165 से ज्यादा जन जागरूकता कार्यक्रम, कोरिया पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाहियां एवं कॉउंसलिंग की जा रही है, इसी काउंसलिंग के तारतम्य में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से OST सेंटर का जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में स्थापित किया गया है जिसके तहत नशे में लिप्त लोगों की काउंसलिंग एवं उन्हें इस नशे से निजात दिलाने हेतु दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी एवं उन्हें मुख्यधारा में लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिस कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इस शुभारंभ के मौके पर जिला दंडाधिकारी कोरिया श्री श्याम धावडे सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत सीएमएचओ कोरिया श्री रामेश्वर शर्मा सहित भारी संख्या में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

*"राह"-सूबे/एसआई/पीसी की भर्ती की निःशुल्क कोचिंग का आईजी ने किया शुभारंभ*
विगत कुछ दिनों पूर्व कोरिया पुलिस द्वारा निजात के साथ-साथ एक अन्य कार्यक्रम #राह का पोस्टर सोशल मीडिया एवं पत्रकार ग्रुप में लांच किया जिसके तहत वर्तमान में उपनिरीक्षक/सूबेदार/प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती की निशुल्क कोचिंग कोरिया पुलिस के द्वारा शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में करवाया जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम में जिलेभर से आए लगभग 150 बच्चों को आईजी सरगुजा ने संबोधित कर उन्हें अपनी पूरी मेहनत से तैयारी करने हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए आईजी सरगुजा ने एसपी संतोष कुमार सिंह के साथ-साथ संपूर्ण कोरिया पुलिस परिवार की प्रशंसा की।

*थाना कोतवाली बैकुण्ठपुर में किया निरीक्षण*
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सायं 5:00 बजे जिला कोरिया के थाना बैकुंठपुर पहुंचे। जहां जरायम, मर्ग, कैश बुक, तैनाती रजिस्टर, मिनिस्ट बुक, वारंट रजिस्टर, गुंडा बदमाश रजिस्टर, जप्ती माल रजिस्टर, गुम इंसान, आगजनी, मुसाफिर, सजायाब, पेंशन, बंदूक लाईसेंस, शिकायत, ईनाम, ग्राम अपराध पुस्तिका रजिस्टर की विस्तार से जाँच किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा के स्टेनो पुष्पेंद्र शर्मा एवं रीडर लालसाय पैकरा द्वारा आईजी सरगुजा के साथ निरीक्षण किया जा रहा है।
continue reading
जिले में 330 हेक्टेयर क्षेत्रफल मे उतेरा पद्वति से ली जाएगी दलहन फसल

जिले में 330 हेक्टेयर क्षेत्रफल मे उतेरा पद्वति से ली जाएगी दलहन फसल

Sawankumar 26-Oct-2021 104

कोरिया रबी के मौसम मे दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार के लिए उतेरा फसलों को प्रोत्साहित किया जायेगा। जिसके तहत जिले में 330 हेक्टर क्षेत्र मे उतेरा पद्वति से दलहन की बोआई का लक्ष्य रखा गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले से विकासखण्डों में दिए गए लक्ष्य के अनुसार बैकुंठपुर में 125 हेक्टेयर, सोनहत में 45 हेक्टेयर, खड़गवां में 40 हेक्टेयर, मनेन्द्रगढ़ में 40 हेक्टेयर और भरतपुर विकासखण्ड में 80 हेक्टेयर में उतेरा पद्वति से दलहन की बोआई का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार उतेरा फसलों को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा। वर्तमान मे धान की फसल पकने की अवस्था मे है। इसको देखते हुए कृषि विभाग द्वारा दलहन, तिलहन मे उतेरा पद्वति को प्रोत्साहित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किये गये है। इस पद्वति के लिए गौठान ग्रामो को केन्द्रित कर विकासखण्ड स्तर पर वर्षा आधारित धान फसल क्षेत्र मे कलस्टर चयन किया जायेगा। उतेरा फसलों के लिए विशेष रूप से कम अवधि व सूखा सहनशील किस्मो का चयन किया जायेगा। बोआई के लिए सहकारी समिति एवं निजि क्षेत्र के माध्यम से बीज उपलब्ध कराये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य मे पारम्परिक रूप से वर्षा आधारित क्षेत्र मे धान फसल की कटाई उपरान्त भूमि की अवशेष नमी के उपयोग हेतु कटाई के 20-25 दिन पूर्व धान की खड़ी फसल मे दलहन, तिलहन फसलों के बीज को छिड़काव विधि से बोआई कर उतेरा फसलें ली जाती है। खुले मे चराई के कारण कुछ वर्षाे से उतेरा फसल के क्षेत्र मे कमी देखी गई है। राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव के योजना के माध्यम से खुली चराई को रोकने के लिए गौठान स्थापित कर रोका-छेका कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसको रबी मौसम के अंत तक विस्तारित किया जायेगा। इससे उतेरा पद्वति से दलहन एवं तिलहन फसल की बोआई को प्रोत्साहन मिलेगा और मुख्यमंत्री के मंशानुरूप इन फसलो का क्षेत्र विस्तार किया जा सकेगा।
 
continue reading
कलेक्टर धावड़े के मार्गदर्शन में जिले के 07 छात्र-छात्राएं करेंगे रायपुर में हॉस्पिटैलिटी एन्ड होटल मैनेजमेंट का कोर्स...कलेक्टर सह-अध्यक्ष ने शैक्षणिक सहायता के लिए डीएमएफ से दी 22.20 लाख रूपये की स्वीकृति...

कलेक्टर धावड़े के मार्गदर्शन में जिले के 07 छात्र-छात्राएं करेंगे रायपुर में हॉस्पिटैलिटी एन्ड होटल मैनेजमेंट का कोर्स...कलेक्टर सह-अध्यक्ष ने शैक्षणिक सहायता के लिए डीएमएफ से दी 22.20 लाख रूपये की स्वीकृति...

Sawankumar 26-Oct-2021 101

बैकुण्ठपुर:  कोरिया कलेक्टर सह-अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति जिला खनिज संस्थान न्यास श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले के 7 छात्र-छात्राएं स्टेट इंस्टीटयुट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रीशन, रायपुर में पढ़ाई करेंगे। उनकी शिक्षा के लिए कलेक्टर ने डीएमएफ से 22 लाख 20 हज़ार 800 रुपये की स्वीकृति दी है। इनमें बी.एस.सी हॉस्पिटिलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्टेशन कोर्स में पॉच छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जिसमें मनेन्द्रगढ़ से कुमारी रामवती और ममता, खड़गवां से कुमारी कोमल काशीपुरी और विकास कुमार, बैकुण्ठपुर से कुमारी सालिया कनोजिया शामिल है। डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विस में चिरमिरी की खादीजा आफरीन और खड़गवां की पूजा सिंह का चयन हुआ है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉटी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन रायपुर द्वारा तीन वर्षीय बीएससी हॉस्पिटल एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स एवं 18-18 माह के डिप्लोमा कोर्स, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विस तथा डिप्लोमा एन हॉउस कीपिंग ऑपरेशन पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। वाक-इन-इंटरव्यू के बाद छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित बच्चों के शैक्षणिक शुल्क एवं छात्रावास शुल्क का वहन जिला प्रशासन द्वारा किया जाना है।
शैक्षणिक सत्र 2021-22 में डिग्री कोर्स (अवधि 3 वर्ष) एवं डिप्लोमा कोर्स (अवधि 01 से वर्ष 06 माह) अध्ययन के लिये शैक्षणिक व अन्य शुल्क जमा करने का निवेदन किया गया है। जिसमें कलेक्टर श्री धावडे ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, सहपठित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र शिक्षा के तहत शासी परिषद से अनुमोदन की प्रत्यासा में 22 लाख 20 हजार 800 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें बीएससी हॉस्पिटैलिटी एन्ड होटल मैनेजमेंट कोर्स हेतु 20 लाख 10 हजार 500 एवं डिप्लोमा कोर्स हेतु 2 लाख 10 हजार 300 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी  को इस कार्य का दायित्व सौंपा है।
 
continue reading
Chhattisgarh: ओपन स्कूल मुख्य एवं अवसर परीक्षा में प्रवेश प्रारंभ, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवम्बर

Chhattisgarh: ओपन स्कूल मुख्य एवं अवसर परीक्षा में प्रवेश प्रारंभ, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवम्बर

Sawankumar 23-Oct-2021 142

 रायपुर: (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 में शामिल होने के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश की अंतिम सूची 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित की गई है। सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश संबंधी कोई भी तिथि नहीं बढ़ायी जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केन्द्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

(Chhattisgarh) हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 वर्ष की आयु पूर्ण होना और कक्षा 12वीं में प्रवेश के लिए हाई स्कूल की परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (Chhattisgarh) छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केन्द्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

continue reading
phone pe यूजर्स के लिए बड़ा झटका, अब मोबाइल रिचार्ज करने पर देना होगा ये शुल्क

phone pe यूजर्स के लिए बड़ा झटका, अब मोबाइल रिचार्ज करने पर देना होगा ये शुल्क

Sawankumar 23-Oct-2021 107

 नयी दिल्ली : (भाषा) वॉलमार्ट समूह की डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये 50 रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रति लेनदेन पर एक से दो रुपये का प्रसंस्करण शुल्क लेना शुरू किया है।

कंपनी पहली डिजिटल भुगतान ऐप है जिसने यूपीआई-आधारित लेनदेन के लिए शुल्क लेना शुरू किया है। यह सेवा इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा मुफ्त दी जा रही है। अन्य कंपनियों की तरह, फोनपे भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए भुगतान के लिए प्रसंस्करण शुल्क ले रही है।

फोन पे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रिचार्ज को लेकर ह छोटे स्तर पर प्रयोग कर रहे हैं। इसके तहत कुछ उपयोगकर्ता मोबाइल रिचार्ज के लिये भुगतान कर रहे हैं। पचास रुपये से कम रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं है जबकि 50 रुपये से 100 रुपये के रिचार्ज पर एक रुपया और 100 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर शुल्क दो रुपये का शुल्क है। प्रयोग के तौर पर ज्यादातर उपयोगकर्ता कुछ भी शुल्क नहीं दे रहे हैं या फिर एक रुपये का भुगतान कर रहे हैं।’’

तीसरे पक्ष के तौर पर ऐप में यूपीआई लेनदेन के मामले में फोनपे की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी ने सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म पर 165 करोड़ से अधिक यूपीआई लेनदेन दर्ज किए थे।

continue reading
शहीद दिवस पर रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sawankumar 21-Oct-2021 145

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को शहीद दिवस के अवसर पर रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनन्द कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के आगमन पश्चात प्रारंभ हुआ।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक को सलामी दिया गया एवं पोडियम में स्थान ग्रहण करने पश्चात पॉल बेरियर द्वारा शहीदों के नाम की सूची पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई। पुलिस कप्तान श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शहीदों के नामो का वाचन किया गया ततपश्चात शहीदों के नामों की सूची को पुलिस के जवान के द्वारा शहीद स्मारक पर स-सम्मान रखा गया। इसके बाद शहीदों को सलामी दी गई, शौक शस्त्र व पुनः सलामी की कार्यवाही की गई।

 

सभी अतिथियों एवं मौजूद लोगों के ने शहीद स्मारक पर रीथ चढ़ाया। कार्यक्रम के अंत मे स्थानीय 05 शहीदो के परिवारजनों क्रमशः शहीद श्री संतोष एक्का जो कि 27.04.2013 को थाना- तकोड़ी, जिला- कांकेर में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनकी धर्मपत्नी रंजीता एकका एवं सुपुती कु. भार्गवी एक्का, शहीद श्री हसनैन अंसारी 11.06.2011 ग्राम भेजी, दन्तेवाडा सी.आर.पी.एफ. दूसरी वाहिनी ने नक्सलियों का बहादुरी से सामना करे हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनके पिता श्री समशीर अंशारी व छोटे भाई श्री फिरोज अंगारी, शहीद श्री बृजभूषण लाल श्रीवास्तव 15.03.2007 नौवीं वाहिनी रानी बोदली, जिला- दन्तेवाड़ा ने नक्सलियों का बहादुरी से सामना करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज श्रीवास्तव, पुत्री इशिता श्रीवास्तव व  आयुशी श्रीवास्तव, शहीद श्री राजेश कुमार पटेल 19.08.2011 को दूसरी वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भद्रकाली बीजापुर में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनके जिजाजी श्री शिवेन्द्र परेल एवं नन्हे भाँजा पियुश पटेल एवं शहीद श्री हरकेश प्रसाद 13.02.2016 को एक सौ बाईसवीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल पखांजूर ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए सभी का सम्मान किया गया

continue reading
मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल चिरमिरी से मुलाकात कर केंद्रीय कोयला मंत्री के नाम सौप ज्ञापन।

मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल चिरमिरी से मुलाकात कर केंद्रीय कोयला मंत्री के नाम सौप ज्ञापन।

Sawankumar 18-Oct-2021 124

कोरिया :-  एस0ई0सी0एल0 चिरमिरी क्षेत्र में कोयले के भंडारों का सही ढ़ंग से दोहन करने हेतु नवीन खदानों का सर्वे कार्य कराया जाकर उन्हे संचालित किए जाने को लेकर भाजपा चिरमिरी मंडल के द्वारा केंद्रीय कोयला मंत्री भारत सरकार को पत्र एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी को सौंपा।

 

 

 
वी गत दिवस भाजपा चिरमिरी मंडल के प्रतिनिधि मंडल जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, पूर्व सभापति किर्तीवासो राउल, नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी गुप्ता पूरन जयसवाल, उपेन्द्र सिंह, तेजनारायण सिंह, मनोज डे, गोमती दिवेदी ने मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र से मुलाकात कर केंद्रीय कोयला मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि एस0ई0सी0एल0 बिलासपुर मुख्यालय अंतर्गत आने वाले चिरमिरी क्षेत्र में कोयला प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है, किंतु उसका सही ढ़ंग से दोहन न हो पाने के कारण चिरमिरी की काफी खदानें बंद होती जा रही है। भाजपा चिरमिरी मंडल के द्वारा जो जानकारियां एकत्रित की गई है, उसके अनुसार अभी आने वाले 30-40 सालों तक के लिए खदानें संचालित होना संभावित नजर आता है। लेकिन किन्ही कारणों वश खदानों को बंद किए जाने की क्षेत्र व राष्ट्रहित में गलत है। वेस्ट चिरमिरी कॉलरी में पूर्व के मुख्यमहाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों के द्वारा सिम नंबर 4 व 5 में खुली खदान के माध्यम से कोयला निकालकर सिम नंबर 5 से लगभग 30 साल चलने वाली अंडर ग्राउंड खदान की कार्य योजना बनाई थी लेकिन सिम नंबर 4 में कार्य के दौरान ठेकेदार के द्वारा काम छोड़ देने के बाद चिरमिरी एरिया के पूर्व मुख्यमहाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों के द्वारा साजिश के तहत वेस्ट चिरमिरी कालरी को बंद करने का प्रयास किये जाने की चर्चा आम है। चिरमिरी क्षेत्र के एनसीपीएच कॉलरी की अंडर ग्राउंड खदानों में प्रचुर मात्रा में कोल भंडार होने के बावजूद गलत ढंग से खनन कार्य करने के बाद कुछ बाधाओं के कारण माइंस को बंद करने का प्रयास किया गया है जबकि यहां की माइंस में आ रही व्यवधानों को दूर करने का प्रयास किये जाने से कम से कम 25 सालों तक यहां की अंडर ग्राउंड खदानों से कोयला उत्पादन हो सकता है। एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के कुरासिया कॉलरी में प्रचुर मात्रा में खुली खदान चलाने व भूमिगत खदान चलाने के लिए कोयला होने के बाद भी संचालित हो रही खुली खदान को साजिश के तहत बंद कर दिया गया। वहीं पर भूमिगत खदान में पानी भरने के बाद सही रूप से पानी निकालने का प्रयास नहीं करने के बाद इस खदान को भी बंद करने की कोशिश की जा रही है, कुरासिया खदान में छोड़े गए कोयला व सीम नंबर 4 व 5 का यदि सही रूप से दोहन किया जाता है, तो कम से कम 20 वर्षों तक यहां खुली खदान का संचालन किया जा सकती है। एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण खदान चिरमिरी खुली खदान परियोजना के आसपास बड़ी मात्रा में कोयला भंडार मौजूद होने के बाद उसे निकालने हेतु सही कार्य योजना नहीं बनाने के साथ ही साथ एसईसीएल के पुराने व उपयोगविहीन मकानों को नहीं हटाने के चलते यह खदान भी कभी भी बंद हो सकती है। इस खदान के संचालन में एसईसीएल के उपयोगविहीन मकानों व खाली पड़े जमीनों का उपयोग करके इस खुली खदान को कम से कम 10-15 साल के लिए आसानी से संचालित किया जा सकता है। एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोरिया कॉलरी, नार्थ चिरमिरी व डोमनहिल की भूमिगत खदानों में बड़ी मात्रा में कोयला होने के बाद भी पूर्व के अधिकारियों द्वारा गलत संचालन करते हुए खदान को समय से पहले ही बंद करके राष्ट्र को क्षति पहुंचाई गई है, जबकि जानकारों के अनुसार इन खदानों में आ रही कुछ बाधाओं का सही निराकरण किया जाता तो इन खदानों की आयु 15-20 साल और आराम से बढ़ सकती थी। एसईसीएल चिरमिरी एरिया अंतर्गत लक्ष्मणझरिया, भंडारदेई-भुकभुकी खदानों के संचालन हेतु केंद्रीय वन मत्रालय व भारत के राजपत्र में भी स्वीकृति होने की जानकारी मिली है। प्रचुर मात्रा में उच्च कोटि का कोल भंडार मौजूद है एसीसीएल व चिरमिरी एरिया प्रबंधन इन स्थलों में सर्वेक्षण कार्य को प्राथमिकता नहीं देकर कोयला नहीं है। व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए तो यहां कम से कम 25-50 वर्षों के लिए बड़ी मात्रा में उच्च कोटि कोयला मिल सकता है जिससे चिरमिरी क्षेत्र को स्थायित्व प्राप्त हो सकेगा।
ज्ञापन में उल्लेखित करते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री से आग्रह किया गया है कि एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र यहां के स्थायित्व व बसाहट को विरान होने से बचाने के साथ ही नवीन खदानांे के सही और उचित संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही 5 दिवस के भीतर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा भाजपा चिरमिरी मंडल को जानकारी देने की बात कही गयी है। अन्यथा 22 अक्टूबर को भाजपा चिरमिरी मंडल के द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही गयी है।
continue reading
पत्थलगांव अपडेट: पत्थलगांव की घटना के विरोध में भाजयुमो ने  निकाल सरकार का शव यात्रा...पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन…

पत्थलगांव अपडेट: पत्थलगांव की घटना के विरोध में भाजयुमो ने निकाल सरकार का शव यात्रा...पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन…

Sawankumar 18-Oct-2021 186

रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया । इसके तहत भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस सरकार की शव यात्रा निकाली। रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके की गलियों में अचानक युवा मोर्चा के नेता एक अर्थी लेकर आ गए ।


सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह सभी प्रदर्शनकारी रायपुर के धरना स्थल पहुंचे। पहले से ही धरना स्थल पर तैनात पुलिस ने जैसे ही भाजयुमो नेताओं के हाथों में अर्थी को देखा, जवानों की एक टीम प्रदर्शनकारियों की ओर लपक पड़ी। यह देखकर भाजयुमो नेताओं ने फौरन अर्थी में आग लगा दी।

इसके बाद जलती हुई अर्थी को छीनने के लिए पुलिस और भाजयुमो नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कई प्रयास किए मगर भाजपाइयों को अर्थी जलाने से रोक न सकी। थोड़े हंगामे के बीच भाजयुमो नेता अर्थी जलाने में कामयाब रहे। इसके बाद सभी एक साथ बुढ़ेश्वर चौक पहुंचे और यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया जशपुर में हुई घटना ने बता दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। क्या आज कांग्रेस के संरक्षण में अपराधियों और नशे के तस्करों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह विसर्जन में जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलने से नहीं हिचक रहे ? इस घटना में भाजयुमो पीड़ित लोगों के साथ है और हम लगातार उनकी आवाज उठाते रहेंगे, सत्ता में बैठे लोगों को इस बात का जवाब देना चाहिए कि आखिर गांजे से लदी गाड़ी छत्तीसगढ़ में प्रवेश कैसे कर गई जिसकी वजह से जशपुर के पत्थलगांव में यह हादसा हुआ ।
 
continue reading
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : सरकारी अस्पताल में चार नवजातों की मौत...राज्य सरकार ने अधिकारियों की बुलाई आपात बैठक...अधिकारी ने कहा–इसमें कुछ भी ‘असामान्य’ नहीं...

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : सरकारी अस्पताल में चार नवजातों की मौत...राज्य सरकार ने अधिकारियों की बुलाई आपात बैठक...अधिकारी ने कहा–इसमें कुछ भी ‘असामान्य’ नहीं...

Sawankumar 18-Oct-2021 61

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में गत दो दिनों में चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है.हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि इन मौतों में ‘‘कुछ भी असामान्य” नहीं है क्योंकि इन नवजातों की मौत जन्म संबंधी जटिलताओं की वजह से हुई है. अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल (जीएमसीएच) में ये मौतें हुई हैं।


जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने बताया, ‘‘एक नवजात की मौत 15 अक्टूबर की देर रात हुई जबकि तीन अन्य नवजातों की मौत अगली सुबह हुई. सभी मृत नवजातों की उम्र चार से 28 दिन के बीच थी. इन चारों नवजातों को जन्म के बाद दूसरे अस्पतालों से रेफर किया गया था.” उन्होंने बताया कि एक नवजात की मौत बाल चिकित्सा वार्ड में हुई जबकि तीन बच्चों की मौत विशेष नवजात देखरेख इकाई (एसएनसीयू) में हुई. डॉ सिंह ने बताया कि इन मौतों में कुछ भी असामान्य नहीं है. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दो नवजातों को सांस लेने की समस्या थी जबकि अन्य का वजन कम था। अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर ने बताया कि एक मृत नवजात के माता-पिता ने कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा किया और बाद में अन्य मृत नवजातों के परिजन भी हंगामे में शामिल हो गए।

नवजातों की मौत की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के शहरी प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार दहरिया अधिकारियों से बैठक के लिए अंबिकापुर रवाना हो गए. वह सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक दिल्ली दौरे पर गए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट रहे हैं।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दहरिया अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल के अधीक्षक के साथ आपात बैठक बुलाई है.” विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर और बिलासपुर से विशेष स्वास्थ्य टीम अंबिकापुर भेजने के निर्देश दिए हैं।
continue reading
BIG BREAKING: कोरबा मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट में मिला मृत नवजात शिशु...अस्पताल में मचा हड़कंप...

BIG BREAKING: कोरबा मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट में मिला मृत नवजात शिशु...अस्पताल में मचा हड़कंप...

Sawankumar 18-Oct-2021 56

 कोरबा: कोरबा जिला चिकित्सालय जो अब मेडिकल कॉलेज में तब्दील हो चुका है जहां आज सुबह जब सफाई कर्मी टॉयलेट में सफाई करने पहुँचा तब वह एक मृत अवस्था मे नवजात शिशु को देखा जिसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गयी अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना अस्पताल परिसर में स्थित चौकी प्रभारी को दी मामले की जांच की जा रही है।

continue reading
रायपुर: रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन मे चढ़ते वक्त हुआ हादसा... चलती ट्रेन मे चढ़ते वक्त गिरा युवक हुई दर्दनाक मौत...

रायपुर: रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन मे चढ़ते वक्त हुआ हादसा... चलती ट्रेन मे चढ़ते वक्त गिरा युवक हुई दर्दनाक मौत...

Sawankumar 18-Oct-2021 120

रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने वाले एक यात्री के साथ बड़ा हादसा हो गया. यात्री प्लेटफार्म से नीचे गिर गया. जिसकी वजह यात्री को गंभीर चोट आई है बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटने के बाद युवक स्टेशन में ही तड़प रहा था। वहीं एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।


जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्लेटफॉर्म नंबर 2 से गुजर रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आ गया। वहीं स्टेशन में कुछ देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर युवक की मौत के बाद 108 एंबुलेंस युवक को ले जाने से मना कर दिया। जीआरपी पुलिस ने मामले में आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की भूल न करें – फिलहाल, इस खबर के सामने आने के बाद ऐसे लोग सतर्क हो जाये जो अक्सर ऐसी गलती कर अपनी जान जोखिम डाल देते है। इसीलिये हम भी आपसे अपील करते हैं कि सुरक्षित तरीके से सफर करें और चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की भूल न करें।
continue reading
अंबिकापुर ब्रेकिंग: 2 और नवजात बच्चों कि हुई मौत, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में अब तक 6 नवजात ने तोड़ा दम

अंबिकापुर ब्रेकिंग: 2 और नवजात बच्चों कि हुई मौत, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में अब तक 6 नवजात ने तोड़ा दम

Sawankumar 17-Oct-2021 79

रायपुर: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में रविवार को 2 और नवजात बच्चों की मौत से हडक़ंप मच गया है। इसके पूर्व शनिवार की अलसुबह 4 घंटे के अंदर 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी,अब तक 30 घंटे के भीतर 6 नवजात बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा कर रखा है।


इधर नवजात बच्चों की मौत की खबर पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने दिल्ली का दौरा रद्द करते हुए चार्टर्ड प्लेन से अंबिकापुर दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच स्थित एसएनसीयू में भर्ती 4 नवजात बच्चों की शनिवार 16 अक्टूबर की अलसुबह मौत से हडक़ंप मच गया था। बच्चों की मौत से आक्रोशित उनके परिजनों ने डॉक्टरों व नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा मचाया था। इस दौरान अस्पताल के सामने चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।
continue reading
छत्तीसगढ़: चाय-काफी की खेती को बढ़ावा... कृषि मंत्री की अध्यक्षता में गठित होगा टी-काफी बोर्ड…

छत्तीसगढ़: चाय-काफी की खेती को बढ़ावा... कृषि मंत्री की अध्यक्षता में गठित होगा टी-काफी बोर्ड…

Sawankumar 17-Oct-2021 46

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में चाय और कॉफ़ी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टी कॉफ़ी बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया है। उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ टी कॉफ़ी बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के एक-एक अधिकारी सहित दो विशेष सदस्य भी शामिल किये जायेंगे।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्थानीय कृषको एवं प्रसंस्करणकर्ता लोगो को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिये और राज्य में चाय-कॉफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ टी कॉफ़ी बोर्ड का गठन किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि आगामी 3 वर्षों में कम से कम दस-दस हजार एकड़ में चाय एवं कॉफ़ी की खेती करने का लक्ष्य अर्जित किया जायेगा। चाय एवं कॉफ़ी की खेती करने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं कृषि विभाग की अन्य सुविधाएं दी जायेगी।उल्लेखनीय है कि राज्य के उत्तरी भाग, विशेषकर जशपुर जिले में चाय तथा दक्षिणी भाग, विशेषकर बस्तर जिले में कॉफी की खेती एवं उनके प्रसंस्करण की व्यापक संभावनाये है। इसमें उद्यानिकी एवं उद्योग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों से तकनीकी मार्ग दर्शन लेने के साथ ही निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों, निवेशकों एवं कन्सल्टेंट्स की सहायता भी ली जाएगी।

जशपुर जिले के पठारी क्षेत्र की जलवायु चाय की खेती के लिए अनुकूल है। मध्य भारत में जशपुर जिला ही ऐसा है जहां पर चाय की सफल खेती की जा रही है। शासन के जिला खनिज न्यास मद योजना, वन विभाग के सयुक्त वन प्रबंधन सुदृढ़ीकरण, डेयरी विकास योजना एवं मनरेगा योजना से चाय खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन के सहयोग से लगभग 50 कृषकों के 80 एकड़ कृषि भूमि पर चाय की खेती का कार्य प्रगति पर है। चाय बगान लगने के 5 साल के बाद ही चाय का उत्पादन पूरी क्षमता से होता है। पूरी क्षमता से उत्पादन होने की स्थिति में प्रति एकड़ 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष का लाभ होने की संभावना है।
continue reading
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में टला एक बड़ा हादसा … भरभरा कर गिरी बिल्डिंग…

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में टला एक बड़ा हादसा … भरभरा कर गिरी बिल्डिंग…

Sawankumar 17-Oct-2021 84

रायपुर के सदर बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि रायपुर के सदर बाजार स्थित क़ानूगा ज्वेलर्स बिल्डिंग सामने रोड की तरफ गिर गई। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग बीते 1 साल में दूसरी बार गिरी है।बिल्डिंग गिरने की घटना से कोई हताहत नहीं हुई है।घटना स्थल पर मौजूद सतीश जैन ने बताया, इस बिल्डिंग का पिछला हिस्सा भी एक बार गिर चुका है। वहीं जो बिल्डिंग गिरी है उसके बाजू में एक नई बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, बाजू में शैली ज्वेलर्स की नई बिल्डिंग निर्माण और पुरानी बिल्डिंग ढहाने के कारण यह हादसा हुआ।


यतया जा रहा है बिल्डिंग का जो हिस्सा गिरा है, वहां 5-7 लोग मौजूद रहते हैं। शुक्रवार को दशहरा था, इसलिए पूरा परिवार गांव गया हुआ है। इसलिए बड़ा हादसा होते-होते तल गया।मौके पर समाचार प्रकाशन तक नगर निगम का कोई अधिकारी नही पहुंचा है, सिर्फ पुलिसकर्मी हालात को काबू बनाये हुए हैं।
continue reading
BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ जशपुर के बाद मध्यप्रदेश में भी दुर्गा विसर्जन के जुलूस में तेज रफ्तार कार ने लोगो को मारी टक्कर...7 घायल...

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ जशपुर के बाद मध्यप्रदेश में भी दुर्गा विसर्जन के जुलूस में तेज रफ्तार कार ने लोगो को मारी टक्कर...7 घायल...

Sawankumar 17-Oct-2021 78

भोपाल: छत्तीसगढ़ जशपुर के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई। इसके मौके पर भगदड़ मच गई और चालक तेजी से गाड़ी रिवर्स कर भाग निकला। इस दौरान कार की चपेट में आने से 7 घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना वाले इलाके में तनाव बना हुआ है। ये घटना शहर के स्टेशन क्षेत्र बजरिया में शनिवार रात 11:15 बजे की है। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है।
फोटो हादसे के वक्त की है, जब लोग कार को रोकने की कोशिश कर रहे थे। लोगों के गुस्से को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भोपाल के स्टेशन क्षेत्र में आज देर रात प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों के हुजूम में शामिल कुछ लोग एक कार की चपेट में आ गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी। इस वजह से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
भोपाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बजरिया स्टेशन तिराहे पर एक कार ने देवी झांकी से जुड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस ने तत्काल घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया। उसे मामूली चोट पहुंची है और उसका इलाज जारी है।
अधिकारी ने कहा कि कार के बारे में पता लगाया जा रहा है और इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।
इस बीच एक पीड़ित प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि देर रात एक कार तेज गति से भीड़ में जाती हुयी दिखी। उसने कुछ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस वजह से इस पीड़ित के हाथ में चोट पहुंची है। उसका दावा है कि तीन चार लोगों को कार की चपेट में आने से चोट पहुंची है। कारचालक ने वाहन को रिवर्स भी लिया और किसी तरह भागने में सफल हो गया।
 
continue reading
पत्थलगांव में भींड पर वाहन चढ़ाने वाले दोनों आरोपियों के घरों पर पुलिस ने दी दबिश...

पत्थलगांव में भींड पर वाहन चढ़ाने वाले दोनों आरोपियों के घरों पर पुलिस ने दी दबिश...

Sawankumar 16-Oct-2021 152

सिंगरौली: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों पर वाहन चढ़ाने वाले दो आरोपी, जो मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हैं, उनके घरों पर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने आज बताया कि जशपुर जिले के पत्थलगांव में कल दशहरा के मौके पर एक धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों पर वाहन चढ़ाने वाले दोनों आरोपियों में बब्लू विश्वकर्मा सिंगरौली जिले के माढ़ा गांव है, जबकि दूसरा आरोपी शिवपाल जिले के बरिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत डगा गांव का निवासी है। पुलिस की दो अलग अलग टीमों द्वारा कल रात्रि इनके घरों पर दबिश दी गयी, जिसमें पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।
एसपी श्री सिंह ने बताया कि बब्लू विश्वकर्मा के विरुद्ध वर्ष 2020 में एक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज है, जबकि शिवपाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और डीजल की कालाबाजारी करने का प्रकरण वर्ष 2016 में दर्ज किया गया था।
continue reading
dpboss