Breaking News
खास खबर
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का होगा उन्नयन 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए मिली 12 करोड़ रूपए की स्वीकृति
एमसीबी, 19 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। नव गठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीजीएमएससी लिमिटेड को पत्र लिखकर अवगत भी करा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने फीता खोलकर नव निर्मित SDM भवन का किया उद्घाटन उदघाटन के बाद से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मिल गया अपना स्थायी भवन

आदिवासी संस्कृति और इतिहास को जाने नई पीढ़ी-विधायक श्रीमती गोमती साय स्वस्थ व समृद्ध कोरिया बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी-विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े कोरिया को विकास की नई सीढ़ी पर ले जाएंगे-कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी
गुरुनानक जयंती पर माथा टेक लिया आशीर्वाद। दौरे की शुरुआत से पूर्व गुरु नानक के दरबार पहुंचें स्वास्थ्य मंत्री
चिरमिरी - रात में अपने विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अल सुबह गोदरीपारा के गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेक कर गुरु नानक देव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने गुरुनानक जयंती के प्रकाश पर्व पर सभी सिख समाज को जयंती की बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व पर मै प्रतिवर्ष गुरुद्वारा में माथा टेकने आता हु और साथ में बैठकर लंगर भी खाता हु लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश भर के ऐसे विशेष पिछड़ी जन जातियों के लिए कई कार्यक्रम और योजनाओं की लांचिग करने जा रहे है उसका लाइव प्रसारण भी होना है। इसके लिए प्रदेश के मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों को प्रदेश के सभी जिलों में अतिथि बनकर जाना है। मेरा भी आज, हमारे एमसीबी जिला में जिम्मेदारी तय हुआ है और

यह कार्यक्रम भरतपुर जनकपुर क्षेत्र के दुरस्त अंचल कुंवारपुर के आखिरी छोर के गांव में रखा गया है और वहां प्रधानमंत्री जी 12 से 1 बजे जुड़ेंगे और वहां उनके बीच में अन्य कार्यक्रम भी होगे तो ऐसे में वहां से लौटकर आ पाना मुश्किल लग रहा है। इसलिए दौरे की शुरुआत गुरुद्वारे में माथा टेक कर और सभी सिक्ख समाज के लोगों को इस प्रकाश पर्व की बधाईयां देकर आगे बढ़ रहा हु। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल लोगों से मिले फिर उनका काफिला कुंवारपुर के लिए रवाना हो गया। विदित हो कि स्वास्थ्य मंत्री अपने विधानसभा पहुंचते ही दौरे क्रम में सभी समाज के लोगों से मिलकर समस्याओं का तत्काल निदान करते है इसी क्रम में जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के साथ साथ झग़राखाड दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एमसीबी कोरिया अंबिकापुर जीपीएम में योग्य उम्मीदवारों की तलाश स्टेप अप फॉर इंडिया एनजीओ में क्षेत्रीय प्रबंधक की आवश्यकता
एमसीबी / स्टेप अप फॉर इंडिया एनजीओ में क्षेत्रीय प्रबंधक की आवश्यकता है जिसके लिए रिक्तियां निकाली गयी है। इसके लिए शिक्षा और अनुभव इस प्रकार है। यह संस्था ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं जिनके पास निम्नलिखित योग्यताएं हो। व्यवसाय, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा या किसी संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री के साथ-साथ अंग्रेजी व हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ हो। विविध दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने का अनुभव हो। निजी क्षेत्र की फर्मों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों या फाउंडेशनों में समान भूमिका में 7-10 साल का कार्य करने का अनुभव हो। शिक्षा क्षेत्र का अनुभव (सरकारी शिक्षा क्षेत्र की समझ एक लाभ है)। अच्छे शोध कौशल के साथ डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग करना आता हो। एमएस ऑफिस ऐप्स और फ़ाइल रिपोजिटरी प्रबंधन की अच्छी कमांड हो। वेतन 50 हजार (अनुभव के साथ बातचीत योग्य) संपर्क नम्बर उमेश
कोरिया श्री रामलला दर्शन यात्रा के तहत 108 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना अब तक जिले से 648 भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
कोरिया / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम यात्रा का लाभ देने के उद्देश्य से चलाई जा रही श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के तहत आज कोरिया जिले से 108 श्रद्धालु छठे चरण में रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर, बैकुंठपुर से यह श्रद्धालु बस द्वारा अम्बिकापुर पहुंचे, जहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। अब तक इस योजना में कोरिया जिले के कुल 648 भक्तजन शामिल होकर श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यात्रा में 56 महिलाएं और 52 पुरुष शामिल हैं, जो जय सियाराम के उद्घोष के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। महिलाओं ने भजन गुनगुनाते हुए यात्रा की शुरुआत की, जिससे यात्रा का माहौल भक्तिमय हो गया।
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो योजना का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं के संपूर्ण प्रबंध और सुविधाओं का ध्यान रख रही है। योजना का लाभ चयनित ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के लाभार्थियों को दिया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
श्री रामलला दर्शन योजना बिलासपुर संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
बिलासपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत हुआ। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए विशेष ट्रेन में सवार होकर यात्री रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। ये श्रद्धालु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है और सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यह उनका सौभाग्य है। कोरबा जिले के श्री हरि प्रसाद मैत्री, श्री मनमोहन साहू, श्री बनवारी पटेल, बिलासपुर जिले की श्रीमती उषा वाजपेयी भी अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा कराकर सरकार पुण्य का काम कर रही है। उम्र के इस पड़ाव में सभी को तीर्थ यात्रा की इच्छा रहती है लेकिन आर्थिक कठिनाईयों के चलते संभव नहीं हो पाता है। हम सरकार के आभारी है कि उन्होंने हमारी ये इच्छा पूरी की।
.png)
अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
साप्ताहिक समय सीमा बैठक संपन्न एमसीबी में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश धान खरीदी जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
.png)
कलेक्टर ने समय-सीमा में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनके निराकरण हेतु सभी विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने राज्योत्सव समारोह की सराहना की और एमसीबी जिले में होने वाले नगर पालिक निगम, नगर पंचायत, और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदारों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी विकासखंडों में मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने का निर्देश दिया और सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जनता के लिए आसानी से पहुंच योग्य बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठने की सुविधा, और दोनों तरफ से आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। विकलांग व्यक्तियों के लिए रैंप, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया ताकि वे बिना किसी कठिनाई के मतदान कर सकें। साथ ही, मतदान केंद्र पर नियुक्त पोलिंग अधिकारियों को चुनाव के दौरान मतदाताओं की पहचान की पुष्टि, सामग्री वितरण, और मतदाता परिचय पत्र में नाम जुड़वाने का कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में धान खरीदी खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत समितिवार पंजीयन रिपोर्ट, बारदाने की उपलब्धता, उड़नदस्ता दल का गठन, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, कृषक पंजीयन आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की और कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों के विभाग प्रमुखों को विभाग अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों के अंतिम भुगतान हेतु चेक लिस्ट और टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। विभागों को आवंटित भूमि के संबंध में निर्देश दिया गया कि आवंटित भूमि का लोकार्पण कराया जाए। रिन्यू विभाग को चिरमिरी में एंजेल निर्वात का सर्वे कराने और इसके बारे में आम नागरिकों को सूचित करने के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए गए। पासपोर्ट सेवा के लिए अब खड़गवा और भरतपुर से आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही सरगुजा प्राधिकरण के लंबित कार्यों को पूर्ण करने लिए कहा साथ ही जल जीवन मिशन, रेलवे, आयुष, मेडिकल कॉलेज, और एमसीबी जिले में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत रूम व्यवस्था करने तथा सांसद एवं विधायक निधि का अनुशंसा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण कमियों को समाप्त कर जनजातीय क्षेत्रों और समुदायों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सभी नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में अशांति और अराजकता फैलाने कांग्रेसियों के घिनौने चेहरे लगातार आ रहे सामने - रेणुका सिंह प्रदेश में भय और आतंक का माहौल लाना चाहती है कांग्रेस - कृष्ण बिहारी जायसवाल

झारखण्ड एवं महाराष्ट्र के छत्तीसगढ़ में रहने वाले श्रमिक मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश
बिलासपुर / झारखण्ड एवं महाराष्ट्र के छत्तीसगढ़ में रहने वाले श्रमिक मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। झारखण्ड में 13 एवं 20 नवम्बर को और महाराष्ट्र में 20 नवम्बर को मतदान होगा। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ ने सवैतनिक अवकाश देने के आदेश जारी किये हैं। पड़ोसी राज्य होने के कारण उक्त दोनों राज्यों के बड़ी संख्या में मतदाता छत्तीसगढ़ में काम करते हैं। राज्य के निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठान, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार एवं व्यवसाय में नियोजित हैं। ऐसे सभी कार्यरत श्रमिकों को भी उनके गृह राज्य में मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश के निर्देश दिए गए हैं।
कोल इंडिया के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल ने जीते 6 अवार्ड कोयला मंत्री भारत सरकार के करकमलों से सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने प्राप्त किया कॉर्पोरेट अवार्ड
बता दे कि आज संध्या कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में कोल इंडिया के 50वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉर्पोरेट अवार्ड श्रेणी अंतर्गत एसईसीएल को पुनर्वास एवं पुन:स्थापन के लिए प्रथम पुरस्कार एवं वे-ब्रिज औटोमेशन की पहल के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला है।
दीपावली के लिए जिले में सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्था के लिए दी गई जिम्मेदारी दीपावली पर्व सुरक्षित और सुखद मनाने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध
जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दो वाहन जप्त वनमण्डलाधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही

भरतपुर लिंक कोर्ट में अपर कलेक्टर द्वारा प्रकरणों को सुना गया
एमसीबी / न्यायालय अपर कलेक्टर जिला एमसीबी के द्वारा लिंक कोर्ट भरतपुर के न्यायालयीन प्रकरणों व पुनरीक्षण प्रकरणों को सुना गया तथा आरबीसी 6-4 के तीन प्रकरणों को स्वीकृति दी गई।

जिसमें आवेदक श्रीमती प्रेमवती पति सीधन सिंह, अयोध्या सिंह पिता जयनाथ सिंह तथा रामप्रसाद बैगा मृतिका रामवती के पति आ. मदौरे को स्वीकृति दी गई, इसके साथ आगामी माह से जिले में धान खरीदी के तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। भरतपुर क्षेत्रांतर्गत आम जनताओं के द्वारा प्रस्तुत शिकायत तथा आवेदन पत्रों को सुना गया।
एसईसीएल की 4 माईन्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्टार रेटिंग पुरस्कार
दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश खाद्य विभाग द्वारा मिठाई दुकानों का किया जा रहा संघन निरीक्षण
एमसीबी / दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिकी की संभावना बढ़ जाती है। सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा, कुंदा इत्यादि खाद्य की आपूर्ति की आशंका होती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

इस दीपावाली त्यौहार को देखते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लिंग राज सिदार, सह अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निर्देशानुसार से जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण के साथ मिलावटी मिठाई विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ताहीन एवं अपमिश्रित मिठाई की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मेसर्स हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ से काजू कतली एवं मेसर्स होरीलाल सुरेशचंद्र मिष्ठान भण्डार, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़, से मिठाई गुलाब जामुन का विधिक (Enforcement) नमूना जब्त कर परीक्षण/विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण/विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी।
दीपावली पर पटाखा जलाते समय सावधानी बरतने की अपील
बिलासपुर / दीपावली पर्व के दौरान पटाखा जलाते समय नागरिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील जिला अग्निशमन अधिकारी ने की है।
जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान लायसेंस प्राप्त पटाखा दुकानदारों से पटाखा खरीदने के साथ पटाखा की गुणवत्ता को भी ध्यान में रखते हुए पटाखा खरीदे ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो। बड़े बिल्डिंगों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थो से दूर किसी मैदान, पार्क या खुले स्थानों में पटाखे जलाएं। पटाखे जलाते समय पानी की बाल्टी अपने नजदीक रखें। आग से संबंधित चोटो और जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें, क्योंकि सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते हैं। पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षा उपायों का पालन कर रहे हैं। पटाखे फोड़ने के बाद इस्तेमान किए गए पटाखों का पानी की बाल्टी में सुरक्षित तरीके से निपटारा करें, ताकि किसी बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना न हो। एक बार में एक पटाखा जलाएं, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक साथ कई पटाखे जलाने से बचें। पटाखे में आग लगाने के बाद उससे सुरक्षित दूरी रखें। पटाखे जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्याम में रखें, जिससे कि उसकी चिंगारी घरों या व्यक्तियों की ओर न उड़े।
पटाखे जलाते समय क्या ना करें-
पटाखे कभी भी घर के अन्दर, खिडकियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर ना जलाएं। पटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचें क्योकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं। ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखों का उपयोग ना करें, पटाखों की सूखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर या वाहनों जैसी वस्तुओं से दूर रखें। यदि कोई पटाखा नहीं जलता है तो उसे दोबारा जलाने का प्रयास ना करें, और कुछ देर इंतजार करने के बाद उसका सुरक्षित रूप से निपटारा करें। यह ध्यान में रखें की पटाखे ऐसे स्थानों में न जलाए जो आग लगने की स्थिति में आपातकालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध का सकते है। तेल के दियों या मोमबत्तियों को जलते हुए उपेक्षित ना छोड़ें, विशेष रूप से पर्दों या ज्वलनशील पदार्थों के पास। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार ना करें।
जिले में 30 अक्टूबर तक कौशल विकास पखवाड़े का आयोजन युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
कोरिया / जिले में कौशल विकास योजनाओं के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर तक कौशल विकास पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम, आजीविका विकास कार्यक्रम आदि के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
.png)
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सलका में आयोजित एक बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामों में मुनादी कराई जाए और प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में कुल 220 हितग्राही उपस्थित थे, जिनमें से 140 ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने में रुचि दिखाई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंकिता सोम भी उपस्थित रहीं।
कौशल विकास पखवाड़े के अंतर्गत 21 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई कॉलेज कटगोड़ी, 23 अक्टूबर को सामुदायिक भवन सोनहत और 25 अक्टूबर को शासकीय कॉलेज पटना में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सामुदायिक सहभागिता से सुनिश्चित होगी सामुदायिक स्वच्छता

जिले में 30 अक्टूबर तक कौशल विकास पखवाड़े का आयोजन युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर













