CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

 नगर पंचायत पटना के वार्डों की सीमाओं के अवधारणा संबंधी प्रस्ताव के प्रकाशन दावा आपत्ति 5 सितम्बर तक

नगर पंचायत पटना के वार्डों की सीमाओं के अवधारणा संबंधी प्रस्ताव के प्रकाशन दावा आपत्ति 5 सितम्बर तक

कोरिया / तहसीलदार पटना से मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत पटना क्षेत्र को 15 वार्डों में विभाजित करते हुए प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण संबंधी प्रस्ताव तैयार किया गया है। संबंधी प्रस्ताव के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना चाहते हैं तो 5 सितम्बर 2024 तक लिखित रूप से तहसीलदार पटना को प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए पटना नगर पंचायत कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण संबंधी प्रस्ताव का अवलोकन कर सकते है।

continue reading
 कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल

कोरिया / राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर आज जले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी, ने स्कूली के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई।



कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बहुत पुराना स्कूल है। आप लोग अच्छी पढ़ाई कर आगे बढे़ और स्वस्थ्य रहें। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल की दवा सुरक्षित है। स्कूली बच्चों के दवा सेवन से उनके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को आपसी समन्वय से जनजागरूकता बढाते हुए लक्ष्य पूरा करने कहा तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का सेवन करने अपील की।

अध्यक्ष श्रीमती कुसरो नेे कहा कि कृमिनाशक दवा के सेवन से बच्चों का बौद्धिक विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मिट्टी, पानी और वातावरण के कारण बच्चे और बड़े दोनों में कृमि हो सकता है। उन्होने छात्रों से अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखने को कहा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल खाने एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 01 से 19 वर्ष तक के सभी किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यदि कोई बच्चे छुट जाते है तो उन्हे मॉकअप दिवस 04 सितम्बर को एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिक एवं अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक श्री कृष्ण बिहारी जयसवाल, सिविल सर्जन डॉ. आयुष जयसवाल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूल के शिक्षकगण बच्चे उपस्थित थे।

continue reading
मनरेगा से बंजर भूमि में लौटी हरियाली आवक बढ़ने से किसान रोहित के जीवन में आई खुशहाली

मनरेगा से बंजर भूमि में लौटी हरियाली आवक बढ़ने से किसान रोहित के जीवन में आई खुशहाली

बिलासपुर / शासन द्वारा मनरेगा योजना के तहत कराये जा रहे कार्याें से ग्रामीण अंचलों में विकास की बयार बहने लगी है। इन कामों को होने से ग्रामीणों का जीवन तेजी से बदल रहा है। उनके जीवन में खुशहाली आ गई है। इन्ही में किसान श्री रोहित भी शामिल है। उनका अपने बंजर भूमि में फिर से खेती करने का सपरा पूरा हुआ है। वे मनरेगा योजना से लाभान्वित होकर भूमि सुधार कर अपने खेती-किसानी बिना किसी परेशानी के कर रहे है।


तखतपुर ब्लॉक के ग्राम काठाकोनी निवासी श्री रोहित बताते है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। रोहित के पास एक भूमि थी जो पूरे तरीके से समतल नहीं थी जिसके कारण वे जमीन पर खेती किसानी का काम नहीं कर पा रहे थे और धीरे-धीरे भूमि बंजर हो गई। बंजर भूमि होने से उनके खेती किसानी के कार्याे में काफी कठिनाईयां आने लगी। फसलों की पैदावार नहीं होने से उनके आमदनी में भी गिरावट आना शुरू हो गया। आमदनी अच्छी नहीं होने के चलते रोहित को अपने परिवार चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। श्री रोहित को ग्राम पंचायत से जानकारी मिली की मनरेगा योजना के तहत भूमि सुधार कार्य हेतु शासन से सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बिना देरी किये अपने बंजर भूमि के सुधार कार्य का प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा। ग्राम सभा मंे प्रस्ताव अनुमोदित होने के बाद बंजर भूमि का तकनीकी सहायक द्वारा निरीक्षण कर प्राक्लन तैयार किया गया और आगे की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए जिला कार्यालय भेजा गया। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बंजर भूमि में सुधार कार्य हुआ।
रोहित बताते है कि अब उनकी बंजर भूमि में अब हरियाली दिखाई देने लगी है। फसल लगाने में सुविधा हो रही है और उनके आय के साधन भी बढ़ने लगें है। अब उनकी भूमि का उपयोग अच्छे से हो रहा है। श्री रोहित ने शासन को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

continue reading
 आयुष्मान कार्ड बनाने चौखट तक पहुंची प्रशासन डोर टू डोर अभियान चलाकर बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने चौखट तक पहुंची प्रशासन डोर टू डोर अभियान चलाकर बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड

कोरिया / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता के नाम सन्देश में कहा था कि किसी तरह की बीमारी हो जाने पर सबसे ज्यादा चिंता आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उठानी पड़ती है। इसे को देखते हुए प्रदेश में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों योजनाओं से प्रदेश के 77 लाख 20 हजार परिवारों को पांच लाख रुपए तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी प्रदेश में तेजी के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया है।

इसी कड़ी में जिला प्रशासन कोरिया द्वारा डोर टू डोर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह व अन्य डॉक्टरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में घर-घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विगत तीन दिवस के भीतर डोर टू डोर अभियान के तहत बैकुंठपुर विकासखण्ड में 1171, सोनहत विकासखण्ड 388 तथा पोड़ी बचरा तहसील में 354 आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

बता दें प्रत्येक व्यक्ति का राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के माध्यम  आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत  पंजीकृत चिकित्सालयों में योजना के निर्धारित चिकित्सा पैकेजों के माध्यम से अन्त्योदय एवं प्राथमिकता के राशन कार्डधारी परिवारों को अस्पताल में भर्ती होने पर प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है।उपरोक्त श्रेणियों के अतिरिक्त  शेष राशन कार्डधारी परिवारों को पंजीकृत चिकित्सालयों में भर्ती होने पर प्रतिवर्ष, प्रति परिवार 50 हजार रुपये तक के निःशुल्क उपचार प्रदान की जाती है।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा है कि शासन के मंशानुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लाई गई है ताकि पैसे के आभाव में किसी भी व्यक्ति का उपचार से वंचित न होना पड़े।

continue reading
खाली कार्टन एवं शीशी विक्रय हेतु संक्षिप्त निविदा

खाली कार्टन एवं शीशी विक्रय हेतु संक्षिप्त निविदा

एमसीबी /  कार्यालय छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा एमसीबी जिले से नियंत्रित 4 देशी, 5 देशी कम्पोजिट एवं 09 विदेशी मदिरा दुकानों में वित्तीय वर्ष 2024-25 अर्थात 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि में संग्रहित खाली कार्टन (पुट्ट्ठा) एवं खाली शीशियों का विक्रय किया जाना है। खाली कार्टन का प्रति किलोग्राम की दर से एवं खाली शीशियों का प्रति नग की दर से इच्छुक निविदाकारों से बंद लिफाफा में निविदाएं (तकनीकी बिड, प्राईज बिड पृथक-पृथक) 11 सितंबर 2024 को दोपहर 02ः 00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला एमसीबी में आमंत्रित की जाती है। बंद लिफाफा में प्राप्त निविदाएं निविदाकारों की उपस्थित में 11 सितंबर 2024 को सायं 04ः00 बजे समिति द्वारा खोली जावेगी। निविदा की शर्तों, नियम, निविदा प्रपत्र तथा मदिरा दुकानों की अवस्थिति आदि की विस्तृत जानकारी अवकाश के दिवसों को छोड़कर निविदा प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि के एक दिवस पूर्व तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड जिला एमसीबी से 500 रूपये के बैंक ड्राफ्ट (जिला प्रबंधक सी.एस.एम.सी.एल. जिला एमसीबी के पक्ष में) जमा कर प्राप्त की जा सकेगी।
continue reading
प्राकृतिक आपदा राहत के तहत मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की मंजूरी

प्राकृतिक आपदा राहत के तहत मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की मंजूरी

कोरिया / छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान 01 दिसम्बर 2022 में निहित प्रावधान अनुसार राजस्व पुस्तक 6 (4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-1 (1) के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर बैकुण्ठपुर से मिली जानकारी अनुसार बैकुण्ठपुर तहसील के ग्राम रामपुर के आर्यन की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिश रेखा दास एवं ग्राम पटेलपारा, डुभापानी के जगबंधन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश रामवती को क्रमशः 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत की गई है।

continue reading
माह भर जिले में किया जायेगा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन पोषण माह 2024 का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है

माह भर जिले में किया जायेगा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन पोषण माह 2024 का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है

एमसीबी /  जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष “राष्ट्रीय पोषण माह“ का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास के संलग्न संदर्भित निर्देश अनुसार इस वर्ष 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जाना है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाम मूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है। पूर्व वर्षों में राज्य में आयोजित पोषण माह, पोषण पखवाड़ा में विभिन्न सहयोगी विभागों एवं डेव्हलेपमेंट संस्थाओं का सक्रिय एवं परिणाममूलक सहयोग प्राप्त होता रहा है। उपरोक्तानुसार इस वर्ष भी विभिन्न सहयोगी विभागों के मैदानी अमले के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए जिला, विकासखण्ड, ग्राम स्तर एवं प्रत्येक केन्द्र स्तर पर पोषण माह का आयोजन किया जाना है। पोषण माह 2024 का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है, इस हेतु ग्राम स्तर पर सरपंच एवं ग्राम पंचायतों को गतिविधियों का आधार बनाते हुए जनआंदोलन को जनभागीदारी के रूप में परिवर्तित करना है। राज्य द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के दौरान मुख्य रूप से निम्नानुसार थीम पर गतिविधियाँ आयोजित की जानी है:- एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण।
पोषण माह 2024 अंतर्गत 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले गतिविधि कैलेण्डर एवं सहयोगी विभागों की कार्य दायित्व की कार्ययोजना तैयार की गयी है। पोषण माह 2024 अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहयोगी विभागों स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डलों, युवा समूहों, नेहरू युवा केन्द्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कोर आदि के साथ समन्वय कर जिला स्तर पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर पोषण माह सितम्बर 2024 का प्रभावी आयोजन करने का कष्ट करें। पोषण माह के दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों को जन आंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर अनिवार्यतः प्रतिदिन इन्द्राज किया जाये। सहयोगी विभाग को भी प्रोत्साहित किया जावे कि उनके स्तर से की जा रही गतिविधियों की प्रगति की डाटा एंट्री जन आंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित हो। सितंबर माह में आयोजन होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार है। 01 सितंबर को राज्य स्तर पर पोषण माह का आयोजन, 02 सितंबर को एनीमिया कैम्प आयोजन, 03 सितंबर को वीएचएसएनडी में पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर चर्चा, महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को उनके मिलने वाली राशि का उपयोग उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में किये गये जाने पर चर्चा, 04 सितंबर को एनीमिया कैम्प आयोजन, 05 सितंबर को एनीमिया पर वेबीनार का आयोजन, 06 सितंबर को वृद्धि अनुश्रवण पर नारा लेखन, 07 सितंबर को वृद्धि मापन पर वेबीनार, 08 सितंबर को वृद्धि मापन पर सेक्टर स्तरीय गतिविधि, 09 सितंबर को वृद्धि मापन एवं अनुश्रवण, 10 सितंबर से 16 सितंबर तक  वृद्धि मापन एवं अनुश्रवण, 17 सितंबर को वृद्धि मापन एवं अनुश्रवण स्वास्थ्य बालक बालिका स्पर्धा, 18 सितंबर को व्यंजन प्रतियोगिता, स्व सहायता समूह के सहयोग से स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, 19 सितंबर को पूरक आहार जागरूकता गतिविधियां, 20 सितंबर को स्थानीय खाद्य पदार्थों के संबंध में प्रदर्शनी, जनजागरूकता का आयोजन, 21 सितंबर को स्तनपान का महत्व, 22 सितंबर को पर्यावरण सुरक्षा आधारित कार्यक्रम, 23 सितंबर को आंगनबाड़ी, स्कूल स्तर पर खेल-खेल में पोषण ज्ञान प्राप्त करने संबंधी गतिविधियां, 24 सितंबर को खेल आधारित शिक्षा पर परवरिश के चैम्पियन कार्यक्रम पर पालक सत्र का आयोजन, 25 सितंबर को पोषण ट्रैकर एप् का प्रभावी क्रियांवयन, 26 सितंबर को खेल भी पढ़ाई भी विषय पर राज्य स्तरीय वेबीनार, 27 सितंबर को जल संरक्षण विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम, 28 सितंबर को वेस्ट वॉटर उचित निपटान, 29 सितंबर को पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर राज्य स्तरीय वेबीनार तथा 30 सितंबर को जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

continue reading
 जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा कार्यशाला का हुआ आयोजन

एमसीबी /  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचाचत के सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया गया। जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक श्री मितवा बड़ा के द्वारा सिंगल विण्डो 2.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवसाय द्वारा छत्तीसगढ़ में सिंगल विण्डों 2.0 की शुरुआत की गयी। माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 16 विभागों की 90 सुविधाएं, लाइसेंस आदि की प्रक्रिया एक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी एवं आने वाले समय में और सम्बंधित सुविधाओं को एक ही वेबसाइट से ही प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में सी.ए. श्री अरिहंत कुमार बोथरा ने सिंगल विण्डो की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की शासन द्वारा दिए जाने वाली सब्सीडी जो की 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक एवं अधिकतम 70 लाख में 350 लाख तक है। साथ ही उद्योग लगाने हेतु लिए जाने वाले ऋण पर लगभग 65 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक व्याज अनुदान आदि सुविधा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं लाभों पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यशाला में जिले के कार्यरत समस्त इकाई स्वामी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य, बैंक प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित हुये।

continue reading
तंबाखू  गुटखा सहित अन्य सामग्री जब्त कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई तहसीलदार नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश

तंबाखू गुटखा सहित अन्य सामग्री जब्त कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई तहसीलदार नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश

बिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा टीएल में दिए गए निर्देशों पर एसडीएम , तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। कल टीएल की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पताल के 100 मीटर के आसपास के पान ठेलो को हटाया जाए।

इसी कड़ी में बिलासपुर  तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव ने राजस्व, नगर निगम, पुलिस  के संयुक्त दल के साथ शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी के परिसर से लगे हुए कुल 8 दुकानों में तंबाखू संबंधित पदार्थों की जब्ती की I और सभी दुकानदारों को समझाइश देते हुए दुकानों को सील किए जाने की कार्यवाही की गई । आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर इसकी समीक्षा टीएल की बैठक में करेंगे

continue reading
 जनदर्शन में महिला समूह और आदिवासी किसान को मछली पट्टा वितरित

जनदर्शन में महिला समूह और आदिवासी किसान को मछली पट्टा वितरित

बिलासपुर / एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। अनुविभाग के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और किसानों से मौसमी बीमारी और फसलों में कीट प्रकोप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मछलीपालन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत कुंवारीमुड़ा, वि.ख. कोटा के तालाब ख.नं 131/1 जलक्षेत्र हेक्टेयर 1.214 हे. को आदिवासी हितग्राही श्री शिवकुमार गोंड़ पिता कुंवर सिंह गोंड़ एवं अन्य निवासी कुंवारीमुड़ा, वि.ख. कोटा, जिला बिलासपुर को लीज राशि 6500/- (छः हजार पांच सौ रूपये मात्र प्रतिवर्ष) 10 वर्षीय पट्टे पर लीज में दिया गया तथा ख.नं 204 जलक्षेत्र हेक्टेयर 4.181 को गीतांजली महिला स्व. सहायता समूह ग्राम कुंवारीमुड़ा अध्यक्ष, श्रीमती रूकमणी नेताम पति श्री धनीराम नेताम कृषक निवासी कुंवारीमुड़ा, वि.ख. कोटा, जिला बिलासपुर को लीज राशि 6500/- (छः हजार पांच सौ रूपये मात्र प्रतिवर्ष) 10 वर्षीय पट्टे पर लीज में दिया गया।

continue reading
27 अगस्त से 22 अक्टूबर तक श्रम पंजीयन शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जगतपुर शिविर में 46 श्रम पंजीयन एवं 77 पंजीयन का किया गया नवीनीकरण

27 अगस्त से 22 अक्टूबर तक श्रम पंजीयन शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जगतपुर शिविर में 46 श्रम पंजीयन एवं 77 पंजीयन का किया गया नवीनीकरण

कोरिया / कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिले में 27 अगस्त से 22 अक्टूबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतो में श्रम पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत जगतपुर में श्रम पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम विभाग द्वारा श्रम पंजीयन के लिए 46 तथा नवीनीकरण के 77 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनो का तत्काल पंजीयन एवं नवीनीकरण किया गया।

बता दें कि विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 29 अगस्त को ग्राम नगर, 02 सितम्बर को ग्राम उमझर, 04 सितम्बर को ग्राम विशुनपुर, 09 सितम्बर को ग्राम जुनापारा, 11 सितम्बर को ग्राम आमगांव, 13 सितम्बर को ग्राम रटगा, 18 सितम्बर को ग्राम सारा, 20 सितम्बर को ग्राम गदबदी, 24 सितम्बर को ग्राम अमरपुर, 26 सितम्बर को ग्राम मनसुख, 30 सितम्बर को ग्राम पिपरा, 03 अक्टूबर को ग्राम छिंदिया, 07 अक्टूबर को ग्राम नरकेली, 09 अक्टूबर को ग्राम पतरापाली, 11 अक्टूबर को ग्राम सरभोका, 15 अक्टूबर को ग्राम सावांरावां, 17 अक्टूबर को ग्राम तेन्दुआ, 21 अक्टूबर को ग्राम बिलारो में श्रम विभाग के द्वारा श्रम पंजीयन के द्वारा शिविर का आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार विकासखण्ड सोनहत के अंतर्गत 30 अगस्त को ग्राम सलगवां, 03 सितम्बर को ग्राम भैसवार, 05 सितम्बर को ग्राम ओदारी, 10 सितम्बर को ग्राम पुसला, 12 सितम्बर को ग्राम दामुंज, 16 सितम्बर को ग्राम घुघरा, 19 सितम्बर को ग्राम कटगोड़ी, 23 सितम्बर को ग्राम मधला, 25 सितम्बर को ग्राम नौगई, 27 सितम्बर को ग्राम मझारटोला, 01 अक्टूबर को ग्राम सुन्दरपुर, 04 अक्टूबर को ग्राम केषगवां, 08 अक्टूबर को ग्राम बेलिया, 10 अक्टूबर को ग्राम  बोड़ार, 14 अक्टूबर को ग्राम लटमा, 16 अक्टूबर को ग्राम रजौली, 18 अकलासरई, 22 अक्टूबर को ग्राम कुषहा में श्रम विभाग के द्वारा श्रम पंजीयन षिविर का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
continue reading
 सहकारी समितियों एवं कृषि आदान विक्रेताओं के दुकानों का किया जा निरीक्षण

सहकारी समितियों एवं कृषि आदान विक्रेताओं के दुकानों का किया जा निरीक्षण

कोरिया / कृषकों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री उपलब्ध कराने एवं बीज, खाद तथा कीटनाशक के अवैध विक्रय एवं गुणवत्ताहीन आदान सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखण्डों में निरीक्षक नियुक्त किये गये है। निरीक्षकों द्वारा नियमित रूप से सहकारी समितियों एवं कृषि आदान विक्रेताओं के दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है एवं निरीक्षण के समय आदान के गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024 में अब तक सहकारी एवं निजी क्षेत्र से बीज के 46 नमूने, रासायनिक उर्वरक के 34 नमूने एवं कीटनाशक के 09 नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गये हैै। जिनमें से अद्यतन बीज के 29 नमूने एवं रासायनिक उर्वरक के 30 नमूने एवं कीटनाशक के एक नमूने का परीक्षण परिणाम मानक स्तर का प्राप्त हुआ है। शेष नमूनों के परिणाम अद्यतन अपेक्षित है। जिले के निरीक्षकों द्वारा आदान विक्रेताओं के परिसर का निरीक्षण कर स्टाक बुक को प्रतिदिन अद्यतन रखने, मूल्य सूची बोर्ड लगाने तथा कृषकों द्वारा क्रय किये जाने वाले कृषि आदान का पक्की रसीद देने का निर्देश भी दिया गया है।  

continue reading
 कलेक्टर एसपी ने ली कानून व्यवस्था पर बैठक डीजे पर सख्ती सड़क पर पण्डाल टेंट लगाने पर होगी कार्यवाही नदियों तालाबों में प्लास्टिक के सामान पॉलीथिन न फेंके

कलेक्टर एसपी ने ली कानून व्यवस्था पर बैठक डीजे पर सख्ती सड़क पर पण्डाल टेंट लगाने पर होगी कार्यवाही नदियों तालाबों में प्लास्टिक के सामान पॉलीथिन न फेंके

कोरिया / आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक ली।

बैठक में बैकुंठपुर में गुरुवार व रविवार को लगने वाले बाजार के दौरान भीड़भाड़ व यातायात दबाव के निराकरण के सम्बंध में चर्चा की गई, वहीं मंदिर किनारे लगने वाले अवैध मुर्गी-मछली- मटन दुकान को सख्ती से हटाने के लिए पहल की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सोनहत-रामगढ़ मार्ग पर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र को चिन्हित कर रेडियम लगाने के निर्देश दिए हैं।



कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि जिले में डीजे (डिस्क जॉकी), माउंटेन व्हीकल की अनुमति नहीं दी जाए। इसके अलावा सड़क किनारे लगने वाले पण्डाल, टेंट, शामियाना को तत्काल हटाया जाए और न ही इस तरह की अनुमति नहीं दी जाए।

श्रीमती त्रिपाठी ने नगर पालिका अधिकारियों को सड़क किनारे लगे गुमटी, दुकान, पानठेला आदि कब्जाधारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एन.जी.टी. (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के निर्देश के तहत जिलेवासियों को नदियों, तालाबों में प्लास्टिक सामान, पॉलीथिन व प्लास्टिक के पानी बॉटल, फूल, अगरबत्ती की पॉलीथिन नहीं फेंकने की अपील की साथ ही पुलिस प्रशासन सहित जनपद एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को नदियों एवं सरोवर को प्रदूषण मुक्त बनाने के दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नदियों एवं सरोवर में कचरा एवं प्लास्टिक के समान फेंकने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

 पुलीस अधीक्षक श्री परिहार ने कहा कि बैकुंठपुर घड़ी चौक में बने पार्किंग स्थल पर ही दुपहिया वाहनों को पार्किंग करने के लिए आम लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), ड्रग तस्करी खासकर अवैध गांजा, शराब के तस्करी को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्री परिहार ने कहा कि मालवाहक वाहनो में ओवर लोडिंग व आम सवारी कराने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करें - कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी लंबित आवेदनों की समीक्षा समय पर निराकरण के निर्देश

अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करें - कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी लंबित आवेदनों की समीक्षा समय पर निराकरण के निर्देश

कोरिया / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।



कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने नगरीय निकाय, जनपद पंचायत, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अलग-अलग सड़कों, चौक-चौराहे पर बैठने वाले आवारा मवेशियों को हटाने की कार्यवाही की जानकारी ली।

स्कूली छात्र-छात्राओं को समय पर आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र बने, इसके लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसलिए समय पर यह प्रमाण-पत्र तत्काल बनाकर दिए जाए। कलेक्टर ने जिला षिक्षा अधिकारी को स्कूली छात्र-छात्राओं का शत् प्रतिषत आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने के निर्देष दिए। वहीं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बटवारा, नामांतरण, फौती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानाकरी ली। उन्होंने गिरदावरी के कार्यों के दौरान कृषकों को बी-वन, खसरा पढ़कर सुनाने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों से रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्य बनने तथा अपने अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी सोसायटी से जोड़ने के निर्देष दिए।

श्रीमती त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जिला षिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी से स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों/आश्रम के नियमित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन के आधार पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत एनीमिया, कुपोषण से पीड़ित महिला एवं बच्चों को पौष्टिक पोषण आहार, गरम भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

श्रीमती त्रिपाठी ने बैठक में जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के अंतर्गत हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा की तथा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं में अधिक-से-अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
 जिले में अब तक 893.8 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

जिले में अब तक 893.8 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 27 अगस्त 2024 तक 893.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1029.2 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 804.2 मिमी खड़गवां  तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 952.9 मिमी, तहसील चिरमिरी में 863.3 मिमी, तहसील कोटाडोल  में 884.9 मिमी, तहसील भरतपुर में 828.6 मिमी तथा तहसील  खड़गवां में 804.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
continue reading
नवीन अग्रसेन भवन बड़ा बाजार का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल हुए शामिल

नवीन अग्रसेन भवन बड़ा बाजार का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल हुए शामिल

चिरमिरी - बड़ा बाजार में नव निर्मित अग्रसेन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित अग्रवाल समाज को संबोधित कर चिरमिरी के चहुमुखी विकास होने का विश्वास दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे एक बार फिर विधायक बनाया है और विष्णु देव सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा दिया है। अपने विधानसभा के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे प्रदेश का जिम्मा है और इसलिए मैं पूरी ईमानदारी के साथ 18 - 18 घंटे काम कर रहा हु ताकि क्षेत्र और प्रदेश का विकास हो सके। उन्होंने आगे कहा कि मैं चिरमिरी में पढ़ा हु इसलिए चिरमिरी के हालात को बेहद नजदीक से समझता हूँ। महापौर कंचन जायसवाल के बातों का जवाब देते हुए कहा कि विष्णुदेव की सरकार दलगत राजनीति से हटकर विकास को लेकर चल रही है इसलिए नगर निगम चिरमिरी के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति हुई है। श्री जायसवाल ने अपने उद्बोधन में एक बार फिर 07 माह में स्वीकृत किए कामों को जनता के सामने रखने का काम किया। उन्होंने कहा कि चिरमिरी के स्थायित्व को लेकर मै चिंतित हुं, चिरमिरी एजुकेशन हब बन सके इस पर काम हो चुका है और आगे भी होता रहेगा। श्री जायसवाल ने  क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के दिमाग में उपज रहे सुझावों को देने की अपील रखी। आपको बता दे कि नवीन अग्रसेन भवन लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया इसके बाद अग्रसेन भगवान की प्रतिमा में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, निगम आयुक्त, तहसीलदार चिरमिरी सहित अग्रवाल समाज की महिला मंडल, अग्रवाल समाज के सदस्य और पुलिस बल मौजूद रहा।
 
उद्बोधन में मुख्य रूप से ये रहे शामिल - 
1 नवीन रेल लाइन से चिरमिरी के स्थायित्व को मिलेगा बल, अंबिकापुर से गुजरने वाली सभी रेल प्रस्तावित नवीन स्टेशन चिरमिरी होकर गुजरेगी।
2 एक माह के भीतर तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर चिरमिरी csc से जिला अस्पताल होगा संचालित।
 
3 अमृत जल मिशन योजना से 50 सालों तक पेयजल की समस्या से मिलेगा छुटकारा।
 
4 निगम आयुक्त से आडिटोरियम के लिए 06 करोड़ के प्रस्ताव बनाकर देने मंत्री का आदेश।
continue reading
दूरस्थ ग्राम पंचायत रामगढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थितिआवेदनों का संवेदनशीलता व स्वविवेक से निराकरण करें  विधायक श्रीमती रेणुका सिंह

दूरस्थ ग्राम पंचायत रामगढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थितिआवेदनों का संवेदनशीलता व स्वविवेक से निराकरण करें विधायक श्रीमती रेणुका सिंह

कोरिया / जिले के सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम पंचायत रामगढ़ के हाई स्कूल ग्राउंड में शिविर का आयोजन किया गया था। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण का यह चौथा शिविर है। इसके पहले पटना, नगर एवं भैंसवार में शिविर का आयोजन हो चुका है। भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी शिविर में उपस्थित रहे।



शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। यहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास, कृषि, श्रम, स्वास्थ्य, खाद्य, पशुपालन आदि विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की तथा अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या जिला कार्यालय पहुंचकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने इस अवसर पर कहा यह अंचल प्राकृतिक सौदंर्य से परिपूर्ण है। रामगढ़ क्षेत्र में दूर-दूर से लोग घूमने आते है। पर्यटन की आपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि इस अंचल की समस्याओं को वे करीब से देखे हैं। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो आवेदन प्राप्त हो रहे है उसे संवेदनशीलता पूर्वक व स्वविवेक से निराकरण करें। क्योकि यह अंचल कनेक्टिविटी व बिजली जैसी सुविधाओं से बहुत हद तक दूर है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जो भी आवेदन कर रहे है, उसमें मोबाइल नम्बर का जरूर उल्लेख करें ताकि समस्या का समाधान के बारे में अवगत करा सके। श्रीमती रेणुका सिंह कहा कि महतारी वंदना योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने का काम राज्य सरकार कर रही है। किसी पात्र हितग्राही का नाम छूट गया है तो वे तत्काल संबंधित विभाग सम्पर्क कर लाभ प्राप्त करें।

विधायक श्रीमती रेणुका ंिसह गोदभराई रस्म तथा अन्नप्राषन कार्यक्रम में शामिल हुए और शिुशओं को मुंह मीठा भी कराए। उन्होंने शिशुवती व गर्भवती महिलाओं से कहा भरपूर पौष्टिक एवं गरम भोजन समय पर करें ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ व निरोगी रहें। एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने अमरूद का पौध रोपण कर लोगो से अपील कि की वे खेत, बाड़ी व खाली मैदान में पौधारोपण जरूर करें और ताकि आने वाली पीढ़ी को हरियाली सुख और शुद्व वायु मिल सके।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा दूरस्थ अंचल रामगढ़ में जिस उत्साह के साथ ग्रामीणों खासकर महिलाओं की भागीदारी देखी गई वह बहुत ही सुखद है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उसकी परीक्षण समय पर की जायेगी।  क्षेत्र की बुनियादी जरूरत और मांग पर प्रशासन संवेदनशील पहल करेगी वहीं पात्र हितग्राहियों को लाभ भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, इसके नैसर्गिक विकास के लिए सबकी भागीदारी से की जायेगी।  

जनपद पंचायत, सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज सिंह जगत  ने जानकारी दी कि आज के शिविर में लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि विभागवार आवेदन की छटनी करने के उपरांत निराकरण की कार्यवाही शीघ्र प्रांरभ की जायेगी। शिविर में सोनहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राकेश कुमार साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लल्ली सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती सोनिया प्रकाश राजवाड़े, श्रीमती शिवकुमारी, श्री रामप्रताप सिंह, श्री प्रकाश चन्द्र ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
 जिला स्तरीय फिजिकल कल्चरल सोसायटी की प्रथम बैठक खेल सुविधाओं के रख रखाव की सोसायटी ने ली जिम्मेदारी खेल संस्थानों को व्यवस्थित रखने बैठक में विचार विमर्श

जिला स्तरीय फिजिकल कल्चरल सोसायटी की प्रथम बैठक खेल सुविधाओं के रख रखाव की सोसायटी ने ली जिम्मेदारी खेल संस्थानों को व्यवस्थित रखने बैठक में विचार विमर्श

बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला फिजिकल कल्चरल सोसायटी की बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में रघुराज सिंह स्टेडियम सहित नवनिर्मित स्पोर्ट्स कम्पलेक्स एवं स्टेडियमों का संचालन फिजिकल कल्चरल सोसायटी द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया।
  गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा शहर में करोड़ो रूपयों की लागत से खेल सुविधाओं का विकास किया गया है। इनमें संजय तरण पुष्कर स्पोर्टस कम्पलेक्स, पिंक स्टेडियम बिलासा गर्ल्स कॉलेज, मिनी स्टेडियम शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक शाला प्रमुख है।। सोसायटी द्वारा इनका प्रबंधन किये जाने पर इनका समुचित रख-रखाव हो पायेगा और लम्बे समय तक नागरिकों को इनका लाभ मिलेगा।
  बैठक में प्रमुख रूप से खेल सुविधाओं के विकास एवं रखरखाव के लिए कई निर्णय लिये गए। इन तीनों संस्थाओं के संचालन के लिए कलेक्टर दर पर 18 कर्मचारी रखने का निर्णय हुआ। इनमें 1 प्रबंधक, 3 कुशल कर्मचारी एवं 14 अकुशल कर्मचारी शामिल हैं। बहतराई स्टेडियम एवं सरकण्डा खेल परिसर को फिजिकल कल्चरल सोसायटी को हस्तांतरित करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया गया। रधुराज स्टेडियम में स्प्रिंकलर स्थापना, मैदान रिपेयर कार्य हेतु फिजिकल कल्चरल सोसायटी से 20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने एवं सोसायटी द्वारा स्टेडियम में पेवेलियन निर्माण एवं बेडमिंटन कोर्ट में मिट्टी फिलिंग के लिए 20 लाख रूपये देने का भी निर्णय लिया गया है।
           राजा रघुराज सिंह स्टेडियम क्रिकेट मैदान में पिच निर्माण हेतु वॉक बिहाइण्ड रोलर, हाइड्रोस्टेटिक रोलर, पिच जीरो कट माउवर, आउट फिल्ड लॉन माउवर क्रय किये जाने के लिए 12 लाख 83 हजार की स्वीकृति दी गई। स्टेडियम मैदान एवं विभिन्न कोर्टो की नियमित साफ-सफाई के लिए नगर निगम द्वारा अनुबंधित एजेन्सी लायंस सर्विसेस लिमि. दिल्ली से अनुबंध करने का निर्णय लिया गया। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम परिसर के अधीन मुख्य मार्ग लिंक रोड स्थित एक दुकान, इमलीपारा रोड मुख्य मार्ग स्थित 3 दुकान एवं दिल्ली स्वीट्स के पीछे प्रस्तावित मार्ग पर कुल 10 दुकान सहित कुल 14 दुकानों की नीलामी किये जाने के संबंध में भी निर्णय लिया गया।
           बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अनुपम तिवारी, विधायक प्रतिनिधि बिलासपुर श्री सुशांत राय, ईई पीडब्ल्यू डी सीके पाण्डेय, ईई पीएचई हर्ष कबीर, सीमएएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, उप संचालक खनिज दिनेश मिश्रा, एसईसीएल के जीएम सिविल आलोक कुमार एनटीपीसी सीपत के सीनियर मैनेजर श्री मोहन लाल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक पी दासरथी उपस्थित थे।

continue reading
उचित मूल्य दुकान ग्राम बेलकामार के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
उचित मूल्य दुकान ग्राम बेलकामार के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य दुकान ग्राम बेलकामार के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

एमसीबी / अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां द्वारा सर्वसाधारण सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान बेलकामार का शा.उ.मू.दुकान बेलकामार (आई.डी.क्र 532004077) का जिसकी सूचना प्राप्त है। इस हेतु आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन पत्र आमंत्रित कर नियमानुसार आबंटन की कार्यवाही किया जाना है। अतः उपरोक्त संबंधितों से 14 अगस्त 2024 से 06 सितम्बर 2024 कार्यालयीन समय तक पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

continue reading

dpboss