Breaking News
खास खबर
दया जैन द्वारा ग्राम लाई स्थित भूमि के कब्जे के संबंध में
आवेदित भूमि खसरा नं. 65/10 का नक्शा उपलब्ध नहीं होने के कारण तरमीम नहीं किया जा सका है और प्रकरण वर्तमान में विचाराधीन/प्रक्रियाधीन है। जबकि आवेदिका द्वारा प्रस्तुत भूमि के पट्टे में भूमि खसरा नं. 65/14 आवंटित प्रदर्शित है, जिसकी सुनवाई कर प्रकरण में निराकरण किया जा रहा है।. स्व. मौजीलाल आ. राजधर जैन के 03 पुत्र है, जिनमें से एक पुत्र की मृत्यु हो चुकी है। आवेदक ओमप्रकाश जैन के द्वारा उक्त भूमि के संबंध में आवेदन किया गया है, जबकि उक्त भूमि के अन्य विधिक वारिस/पक्षकार भी है उनको भी संबंधित राजस्व न्यायालय में सुनवाई के दौरान पक्षकार नियोजित किया जाकर प्रकरण का निराकरण किया जावेगा।
छ्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात
एमसीबी / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है। श्री जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाएँ से जुड़ी माँगो पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही। इस दौरान श्री जायसवाल ने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258 जो कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है को दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग रखी है। वर्तमान में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ के लोगों को राजधानी तक पहुँचने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस ट्रेन के दुर्ग तक जाने से राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी। इसी तरह से एक अन्य मांग में स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग की है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी, जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया है की सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित
कोरिया / आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान जिले में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब,,कोरिया वासियों ने निकाला 5 सौ मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा विधायक भईया लाल राजवाड़े व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से दिया देशभक्ति संदेश
बैकुंठपुर कोरिया - अमर शहीदों की शहादत और देश के गौरव प्रतीक तिरंगे का सम्मान सभी देशवासियों और युवा पीढ़ी के भावनाओं और मन में परंपरागत तरीके से सदैव जागृत रहे और इस राष्ट्रधर्म का सम्मान पूर्वक पालन होता रहे । देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी । 'हर घर तिरंगा' एक अभियान है जो आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 2021 में लोगों को तिरंगे को घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है । तबसे समूचे देश में भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान का शुरुआत किया ।

अवगत करा दें की प्रत्येक वर्ष की भांति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जुलाई को अपने 112 वे मन की बात कार्यक्रम से संदेश देते हुए सभी देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस मनाने और हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था । जिसके तारतम्य में 13 अगस्त 2024 मंगलवार को कोरिया जिले मुख्यालय अंतर्गत बैकुंठपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सहित युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा तिरंगे के सम्मान में 500 सौ मीटर के तिरंगे ध्वज का तिरंगा यात्रा ओढ़गी स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड से बैकुंठपुर मुख्य मार्केट के घड़ी चौक तक निकाली गई । तिरंगा यात्रा में आम शहरियों के साथ मुख्यालय के सभी स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के आह्वान को सशक्त रूप देते हुए तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले वासियों को तिरंगे के प्रति सम्मान सहित देशभक्ति का संदेश दिया । यात्रा समापन पूर्व घड़ी चौक में नुक्कड़ सभा के माध्यम से बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े और जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने भी शहर वासियों और उपस्थित युवाओं

सहित छात्र छात्राओं के समक्ष हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के मूल उद्देश्यों को अवगत कराया गया तत्पश्चात भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न हुई । तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े , जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, शैलेश शिवहरे,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , विनोद साहू , मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू , गोपाल राजवाड़े, धीरेंद्र साहू , कपिल जायसवाल , प्यारे साहू , ईश्वर राजवाड़े , विमल कांत गुप्ता , भानूपाल , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मावती राजवाड़े , संगीता गुप्ता , साक्षी सिंह राजपूत , रीता यादव , ममता कुशवाहा , शिल्पा शर्मा , नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे , जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े , भाजयुमो कोरिया से प्रखर गुप्ता, आशीष यादव, कुणाल जायसवाल, अनिल राजवाड़े, विशाल अग्रहरी, अंजय तिवारी, महेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी, शिवम राजवाड़े, रामरूप, अभिषेक साहू, आकाश सिंह ,मो इरफान, अंचल राजवाड़े, पारस राजवाड़े, रवि दुबे, योगेश काशी, प्रकाश गौतम, गणेश साहू ,ध्रुव जायसवाल ,संदीप पटेल,विकास दुबे , आशीष राबर्ट सहित शहर वासी, छात्रा छात्राएं और भाजपाई शामिल रहे ।
सिंगल विण्डो 2.0 पर वृहद कार्यशाला का आयोजन शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं एवं लाभों को अच्छे से समझते हुए जिले में अधिक से अधिक उद्योग लगाये कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी
कोरिया / कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा सिंगल विण्डो 2.0 पर एक वृहद कार्यशाला का आयोजन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर ने सभी व्यवसायीयों एवं उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं एवं लाभों को अच्छे से समझते हुए जिले में अधिक से अधिक उद्योग लगाये। उन्होंने कार्यालय में पूरे जिले के औद्योगिक विकास की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए व्यवसायियों की समस्याओं एवं सुझाव को सुना।
महाप्रबंधक श्री एम बड़ा, द्वारा सिंगल विण्डो 2.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवसाय द्वारा छत्तीसगढ़ में सिंगल विण्डों 2.0 की शुरूवात की गयी है। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 16 विभागों की 90 सुविधाएं/लाइसेंस आदि की प्रक्रिया एक बेवसाइड के माध्यम से दी जाएगी। एवं आने वाले समय में सम्बंधित सुविधाओं को एक ही बेवसाइड से प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में सी.ए. अरिहंत कुमार बोथरा द्वारा सिंगल विण्डो की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होने बताया की शासन द्वारा दिए जाने वाली सब्सिडी जो की 40 से 50 प्रतिशत तक एवं अधिकतम 70 लाख मे 350 लाख तक है। साथ ही उद्योगों के लगाने हेतु लिए जाने वाले ऋण पर लगभग 65 से 70 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान आदि सुविधा छ0ग0 शासन द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं लाभों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
इस कार्यशाला में जिले में कार्यरत समस्त इकाई स्वामी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, बैंक प्रतिनिधि, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित हुए।
हर घर तिरंगा की संकल्पना के साथ देशभक्तों की टोली लहरा रही हैं राष्ट्रीय ध्वज कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तिरंगा सप्ताह में निरंतर हो रहे आयोजन
बैकुण्ठपुर - तीन रंगों से सजा हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी पहचान है और इस ध्वज की गरिमा से हम सब उल्लास और ऊर्जा का अनुभव करते हैं। देशभक्ति की लहर जगाने वाला हमारा तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव का परिचायक है। इसी गर्व की अनुभूति के साथ कोरिया जिले के हर गांव गली में तिरंगे की ससम्मान यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। तिरंगा सप्ताह के दौरान होने वाले आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हर गांव गली तक देशभक्ति का जज्बा पैदा करना है साथ ही हमारी आजादी के लिए जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया उन सभी के बलिदान को याद करना भी है। उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कोरिया जिले के हर ग्राम पंचायत में उल्लास और पूरे गरिमा के साथ तिरंगा यात्राओं का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में लोकसेवकों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इससे पूरे जिले में एक अलग ही सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सरपंच के नेतृत्व में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बाइक रैली के साथ ही पैदल मार्च भी किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक ग्राम में आम नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा सम्मानपूर्वक लगाए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

डॉ आशुतोष ने बताया कि तिरंगा सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़ने वाले प्रत्येक आम नागरिक को झंडे से जुड़े हुए कुछ प्रोटोकाल सदैव ध्यान में रखने चाहिए। नागरिक जो तिरंगा अपने घरों में सम्मानपूर्वक लगा रहे हैं उनमें रंगों का क्रम सही हो, तिरंगा प्लास्टिक का बना हुआ ना हो। सभी यह ध्यान रखें की झंडा सदैव सीधा रहे और पर्याप्त ऊंचाई रखी जाए। झंडे को गंदा ना होने दें और फटे हुए झंडे को कदापि ना फहराएं। उन्होंने कोरिया वासियों से आग्रह किया है कि तिरंगा हम सबकी राष्ट्रीय गरिमा की पहचान है इसलिए इसके सम्मान का सदैव ध्यान रखें और देशभक्ति के इस आयोजन में पूरे उल्लास के साथ सहभागी बने।
खड़गवा मे भब्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा मे सामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भव्यता के साथ सफल बनाने भाजयुमो जुटे

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 12 अगस्त होंगे विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रम की थीम विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र
एमसीबी / भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, समााजिक न्याय और अधिकारिता विभाग नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “विकसित भारत का मंत्र , भारत हो नशे से स्वतंत्र“ की थीम पर 12 अगस्त 2024 को प्रातः 9ः00 बजे जिले के सभी शासकीय अशासकीय शालाओं, महाविद्यालयों, आईटीआई, पालिटेक्निक, पब्लिक संस्थाओं एवं सभी शासकीय कार्यालयों में नशामुक्ति हेतु शपथ कराया जाना, अंतर शाला, महाविद्यालयों में कम्पीटिशन, सेमिनार, वेब सेमिनार, वर्कशाप, मानव श्रृखंला, छात्रों की रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाना है। विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम को सफल कार्यक्रम आयोजन कराने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। परियोजना निदेशक नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय तथा शासकीय सरस्वती महाविद्यालय को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं में नशामुक्ति हेतु शपथ कराना, अंतर शाला कम्पीटिशन, सेमिनार, वेब सेमिनार तथा वर्कशाप कराये जाने, जिला क्रिडा अधिकारी, आयुक्त नगर निगम चिरमिरी, मुख्य नगर पालिका मनेंद्रगढ़, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नई लेदरी, झगराखांड़ तथा खोंगापानी को खेलकूद प्रतियोगिता, मानव श्रृखंला, छात्रों की रैली आयोजित कराने, जिला एन.एस.एस. प्रमुख को छात्र तथा छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाकट कराये जाने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, भरतपुर तथा खड़गवां को समस्त ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के सदस्यों के माध्यम से नशा मुक्ति रैली एवं शपथ के आयोजन कराये जाने, समस्त कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने कार्यालय में नशा मुक्ति हेतु शपथ कराये जाने का दायित्व सौंपा गया है।
सी ई ओ नीति आयोग ने वीडियो कांफ्रेंस के मायध्म से आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत दिए गये लक्ष्य के प्रगति की समीक्षा नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के लक्ष्य को जल्द पूरा करें कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी
कोरिया / नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान के संदर्भ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत दिए गए लक्ष्य के प्रगति की समीक्षा की। इस वीडियो कांफ्रेंस में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आकांक्षी ब्लॉक- बैकुण्ठपुर, द्वारा भी उपस्थिति दी गई।
वीडियो कांफ्रेंस के पश्चात कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आकांक्षी कार्यक्रम विकासखण्ड की समीक्षात्मक बैठक ली। बैठक के दौरान नीति आयोग द्वारा दिए गए 5 थीम, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएँ, बुनियादी ढ़ाचे और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई। जिसके संतृप्ति हेतु कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सम्बंधित विभागों को आवयश्क दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेगा कैंप आयोजित कर ए.न.सी. रजिस्ट्रेशन, डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग, क्षय रोग, सिकल सेल एनीमिया एवं गर्भवती महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से गर्भवती महिलाओं को समय से अनुपूरक भोजन देने एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों में औषधियां युक्त पौधरोपण करने एवं उसकी समय से इंट्री व मूल्यांकन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड जन चौपाल के माध्यम से वितरित करने एवं किसानों को इसके लाभ एवं महत्व की जानकारी देने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारी को दिए। उन्होंने राष्ट्रीय आजिविका मिषन स्व-सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के निर्देष दिए। जिससे उन्हे इस योजना से मिलने वाले लाभ मिल सके और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकें।
बैठक में कलेक्टर ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित 6 संकेतकों के लक्ष्य को जल्द-से-जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए।
बता दें कि प्राथमिक विषयों के तहत पहचाने गए 40 संकेतकों का समीक्षा एवं सम्पूर्णता अभियान के तहत आकांक्षात्मक ब्लॉक में 6 पहचाने गए संकेतकों में संतुष्टि प्राप्त करना है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के 3 संकेत ए.न.सी. रजिस्ट्रेशन, डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग, महिला एवं बाल विकास के संकेत, गर्भवती महिलाओं को अनुपूरक भोजन देने, कृषि विभाग के इंडिकेटर मृदा परीक्षण कार्ड के विरुद्ध मृदा सैंपल कलेक्शन करने एवं एन.आर.एल.एम. विभाग के संकेत, एस.एच.जी. के रेवोल्विंग फण्ड शामिल है।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप-संचालक कृषि विभाग, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, एबीपी फेलों एवं अन्य जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
अपर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ली बैठक कार्यक्रम स्थल की साज सज्जा पेयजल स्वल्पाहार साफ सफाई पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुख्य समारोह की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
एमसीबी / कलेक्टर श्री डीण् राहुल वेकंट के निर्देश पर अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। अपर कलेक्टर श्री सिदार ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के लिए आमाखेरवा ग्राउण्ड मनेंन्द्रगढ़ के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपे। उन्होंने मुख्य अतिथि आगमन, ध्वजारोहण के कार्यक्रम के साथ ही बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, स्वल्पाहार, साफ-सफाई, बेरी केटिंग हेतु बांस बल्ली, समारोह स्थल में जनसामान्य पेयजल हेतु पानी टैंकर, फायर बिग्रेड की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सफेद कबूतर, गुब्बारे की व्यवस्था, समारोह स्थल पर रंगोली, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिवार को लाने ले जाने की व्यवस्था, समारोह स्थल पर चिकित्सा दल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सहित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी- कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित विभागीय जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की हुई बैठक जिले के कई केंद्र पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित
एमसीबी / आज जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देश पर अपर कलेक्टर अनिल सिदार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न पर्यटन स्थल के पुराने कार्यों की प्रगति से संबंधित समिति को अवगत कराया गया।
बैठक में विभिन्न नये पर्यटन स्थल रमदहा, जटाशंकर, सिद्ध बाबा शिव मंदिर, सीताबेंगरा, जीवाश्म उद्यान एवं धार्मिक एवं पर्यटक स्थल की विस्तृत समीक्षा कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया गया। इस दिशा में सूचीबद्ध करने के संबंध में अनुमोदित कराने हेतु विचार विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिया गया। जिला स्तरीय तकनीकी समिति की इस बैठक में मुख्य 13 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिले पर्यटन समिति को गठित करने के मुख्य उददेश्य है जिले में आने वाले पर्यटकों के आकड़े प्रदान कर सके। जिले के स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिल सके इसके लिए पर्यटन स्थलों पर टिकट काउंटर एवं बेरियर स्थापित कर स्थानीय लोगों को संचालन का जिम्मा दिया जाये। जिले में स्थिति सभी होटलों को भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के nidhi.tourism.gov.in निधि पोर्टल में ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन कराया जा सके।
मनेन्द्रगढ़ जिले के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों का पर्यटन विभाग से चिन्हांकन करवाये जाने, पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर्स एवं गाईड का प्रकाशन कराये जाने, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के सीमा क्षेत्र मनेन्द्रगढ़ जिला प्रवेश द्वार होने के कारण पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाले स्थायी होर्डिंग्स एवं पर्यटन अनुरूप प्रवेश द्वार बनवाये जाने, जिले में आयोजित मेला महोत्सव (अमृतधारा एवं बहुरूपिया प्रतियोगिता) की जानकारी, पर्यटन स्थलों का फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी करवाये जाने, आरूणि बांध सरभोका (चिरमिरी) जल पर्यटन विकसित करने, प्रसिद्ध जटाशंकर गुफा मंदिर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं पहुंच मार्ग सड़क का निर्माण, जिले के 25 दक्ष युवकों को पावर बोट हैंडलिंग एवं लाइफ सेविंग तकनीक का प्रशिक्षण कराये जाने जैसे विषयों पर प्रस्ताव रखे गये।
बैठक में पर्यटन अधिकारी आशिष कुमार वर्मा, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय जिला नोडल अधिकारी के साथ एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला अधिकारी जन सरोकार के मुद्दों का समय पर करें निराकरण अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यालय के लिए भूमि आबंटन की कार्यवाही लंबित है उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा तथा चौहदी तैयार कर प्रकरण दर्ज कराये। जिससे विभागों को भूमि आबंटन की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। उन्होंने समस्त विभागों को जेम पोर्टल से सामग्री खरीदने हेतु रजिस्ट्रेशन की स्थिति जांच कर यथास्थिति से विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएमएफ मद से जो आवश्यक कार्य उनके प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त, मृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन, लंबित पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि के प्रकरणों का शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पंचायतों में कचरा कलेक्शन के बाद सॉलिड एवं लिक्विड मैनेजेंट के तहत की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी एक पेज में देने के निर्देश दिये। नगर पालिका सीएमओ मनेंद्रगढ़ तथा नगर पंचायत खोंगापानी को आवारा मवेशियों के पालकों पर जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम में वार्डवार आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों में आने वाले आवेदनों की जानकारी लेते हुए आवेदनों को यथाशीघ्र निराकरण करते हुए गूगल शीट में अपलोड करने के निर्देश दिये।
इस दौरान एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला अधिकारी जन सरोकार के मुद्दों का समय पर करें निराकरण अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यालय के लिए भूमि आबंटन की कार्यवाही लंबित है उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा तथा चौहदी तैयार कर प्रकरण दर्ज कराये। जिससे विभागों को भूमि आबंटन की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। उन्होंने समस्त विभागों को जेम पोर्टल से सामग्री खरीदने हेतु रजिस्ट्रेशन की स्थिति जांच कर यथास्थिति से विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएमएफ मद से जो आवश्यक कार्य उनके प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त, मृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन, लंबित पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि के प्रकरणों का शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पंचायतों में कचरा कलेक्शन के बाद सॉलिड एवं लिक्विड मैनेजेंट के तहत की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी एक पेज में देने के निर्देश दिये। नगर पालिका सीएमओ मनेंद्रगढ़ तथा नगर पंचायत खोंगापानी को आवारा मवेशियों के पालकों पर जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम में वार्डवार आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों में आने वाले आवेदनों की जानकारी लेते हुए आवेदनों को यथाशीघ्र निराकरण करते हुए गूगल शीट में अपलोड करने के निर्देश दिये।
इस दौरान एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर जनदर्शन में 13 आवेदन हुए प्राप्त
एमसीबी / कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आवेदिक शाहीना फिरदौस निवासी मनेंद्रगढ़ ने मानव अधिकार की रक्षा के संबंध में, चंद्रकला साहू, अमीता, बिजराज एवं समस्त वार्ड नम्बर 15 निवासी मनेंद्रगढ़ ने नल कनेक्शन व्दारा जल का सप्लाई नियमित रूप से किए जाने के सम्बन्ध में, अरुण कुमार सिंह निवासी भरतपुर निर्वाचन मतदाता परिचय पत्र निर्माण कार्य का भुगतान के संबंध में, दया जैन निवासी मनेंद्रगढ़ 14 अगस्त 2024 से आमरण अनशन के संबंध में, रमा शंकर गुप्ता निवासी मनेंद्रगढ़ पूर्व में कलेक्टर व्दारा प्रस्तुत आवेदन पत्र क्रमांक 857/नक्शा/125/2021 का छायाप्रति संलग्न पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में, सचिन साहू निवासी मनेंद्रगढ़ मेरी माता जी की पेंशन प्रक्रिया अभी तक पूर्ण न होने के संबंध में, हीरा सिंह निवासी कोथारी भूमि के संबंध में, राम सिंह निवासी खड़गवां ऑनलाइन रिकार्ड दुरुस्त करने के संबंध में, सीमा निवासी चिरमिरी लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के संबंध में, बाबूलाल निवासी चौनपुर पुलिस द्वारा जबरन डरा धमका कर कोरे कार्बन लगे कागज पर हस्ताक्षर कराने के संबंध में, केवल सिंह मरकाम निवासी साल्ही भूमि के संबंध में, सुनीता यादव निवासी साजा पहाड़ छात्रावास में प्रवेश लेने के बाद तकरीबन एक माह बाद छात्रों को सीट खाली नहीं है कह कर निकाल देने के संबंध में एवं समस्त सब्जी मंडी विक्रेता निवासी मनेंद्रगढ़ सब्जी विक्रेताओं को स्थाई रूप से सब्जी मंडी में स्थान देने के संबंध में शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
राशनकार्डों की नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी
कोरिया / छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण की समय-सीमा को बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 कर दिया है।
जिले में कुल 81 हजार 835 राशनकार्डों में से 77 हजार 130 राशनकार्डों का नवीनीकरण पहले ही किया जा चुका है, जबकि 4 हजार 705 राशनकार्डों का नवीनीकरण अभी भी बाकी है। जिला खाद्य अधिकारी ने 4 हजार 705 शेष राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 15 अगस्त तक अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण कराएं। इसके अलावा, कार्डधारक प्ले स्टोर से छत्तीसगढ़ जनभागीदारी अपग्रेडेड वर्जन (V4.2.25.07.2024) सिटीजन ऐप इंस्टॉल करके भी नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
नवीनीकरण के लिए, राशनकार्ड में शामिल किसी भी एक सदस्य की ई-केवायसी नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से कराना आवश्यक है। अधिकारी ने समय पर राशनकार्ड की नवीनीकरण कराकर लाभ लेने की अपील की है।
कोरिया जिले की 19वीं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संभाला पदभार कोरिया को अव्वल बनाने में सबकी भागीदारी आवश्यक कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी
कोरिया - कोरिया जिले की नई कलेक्टर, श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी, श्रीमती त्रिपाठी कोरिया जिले की 19वीं कलेक्टर हैं। श्रीमती त्रिपाठी पूर्व में संचालक कृषि, एवं पशु चिकित्सालय में पदस्थ रह चुकी है। श्रीमती त्रिपाठी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालक थीं और रायगढ़ में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी कार्य कर चुकीं हैं। अपने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, उन्होंने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और विभागों का निरीक्षण कर वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कामकाज की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त की और शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जिले में संचालित योजनाओं के बारे में कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि कोरिया को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, स्वच्छता अभियान, पोषण आहार, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री जतन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। श्रीमती त्रिपाठी ने कलेक्टरेट कार्यालय स्थित सभी कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचने तथा कार्यालयों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने की बात कही।
कलेक्टर ने जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, श्रम शाखा, आवक-जावक, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, गृह निर्माण मंडल, नगर-निवेश, अंत्यव्यवसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा, डीएमएफ, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, अपर कलेक्टर श्रीमती अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, श्री राकेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश कुमार पटेल, श्री विनय कश्यप, प्रियंका रानी गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ श्री अलेक्जेंडर पन्ना, श्री मनोज सिंह जगत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.एस. सेंगर व अधीक्षक श्री बालेंदु मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिले में अब तक 568.2 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज
एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी -भरतपुर जिले में 01 जून से 05 अगस्त तक 568.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 661.2 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 426.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 629.6 मिमी, तहसील चिरमिरी में 606.1 मिमी, तहसील खड़गवां में 489.2 मिमी, तहसील भरतपुर में 596.8 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 426.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
निर्धारित समय सीमा में करें लक्ष्यों की पूर्ति उपाध्याय
एमसीबी / जनपद पंचायत मनेद्रगढ़ के अमृत सदन में कलेटर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर परियोजना निर्देशक नितेश उपाध्याय ने राज्य शासन की विभिन्न फ्लैग योजनाओं जिनमे प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मनरेगा के कार्यों की ग्राम पंचायत बार समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनिवार्य रूप से साप्ताहिक डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं प्रथ्थककरण कार्यों को सतत रूप से नियमित संचालन कराना, सभी सचिव ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव निर्माण हेतु घरेलू एवं सामुदायिक स्तर पर गंदे पानी के उचित प्रबंधन सोखता गड्ढा का निर्माण, गांव में व्यावसायिक केंद्रों में सिंगल यूज के प्रतिबंध हेतु मुनादी दंड प्रावधान हेतु नारालेखन कराए। प्रधानमंत्री आवास योजना गबन वाले प्रकरणों पर वसूली की कार्यवाही के दिए निर्देश। जितने आवास कभी नहीं बन सकते, उसकी जानकारी 2 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। 4अगस्त को प्रत्येक आवास लाभार्थी के आवास के समक्ष 1 पेड़ मां के नाम से बृहद रूप से वृक्षा रोपण के निर्देश दिए। मनरेगा योजना अंतर्गत समयानुरूप मजदूरी भुगतान , 77वे स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवरों में अनिवार्य रूप से आयोजित हो ध्याजारोहण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण हेतु निर्देशित दिए इसके साथ ही जल संरक्षण जल संवर्धन हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्याे की स्वीकृति और पूर्णता पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु बनाए जाने वाले लेबर बजट पर राज्य से प्राप्त निर्देशों का अनुकरण करते हुए निर्धारित समय सीमा तैयार करने के निर्देश दिए। उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम रितेश पाटीदार , सिमेंद्र सिंह जिला सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा सह जिला समन्वयक एसबीएमजी , प्रभारी पी.एम.ए वाई के साथ, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, बीपीएम एनआरएलएम,/पीएमजीएसवाई, तकनीकी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित में सहायक प्रोग्रामर (जॉबदर) पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
एमसीबी / छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में धान खरीदी कार्य हेतु सहायक प्रोग्रामर (जॉबदर) के रिक्त पद की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के लिए निर्धारित प्रारूप में इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा। पात्र अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक अर्हता एवं शर्ते इस प्रकार हैं:
.बी.ई. कम्प्यूटर साइंस अथवा सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) / बी.टेक प्रथम श्रेणी के साथ या कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी का होना अनिवार्य है ।
. एम.सी.ए./एम.सी.एम./ एम.एम.सी. कम्प्यूटर साईस / सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में स्नातकोत्तर डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ या कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी का होना अनिवार्य है ।
. बी.सी.ए./बी.एस.सी. कम्प्यूटर साईंस सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) में स्नातक डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी होना अनिवार्य है ।
.हिन्दी /अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग में 5000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होनी चाहिए।
. उक्त पद पर मुख्यालय छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नवा रायपुर अटल नगर द्वारा निर्धारित वेतन देय होगा।
इसके साथ ही मेरिट लिस्ट हेतु अंकों का वर्गीकरण निम्नानुसार है: शैक्षणिक योग्यता के लिए 60% साक्षात्कार के लिए 30% अनुभव के लिए प्रति वर्ष के अनुसार दो अंक दिए जाएंगे जिनका कुल अंक 10% का होगा तथा सभी अंकों को मिलाकर कुल योग 100% तक का रहेगा ।
हरेली त्यौहार के अवसर पर प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु रोपे जांएगे पौधे
बैकुण्ठपुर - आगामी हरेली त्योहार के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत नवनिर्मित आवासों के आस पास पौधे रोपे जाएंगे। हरेली त्यौहार का आदिवासी अंचल में बड़ा विशेष महत्व होता है और इसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में सहभागी होते हैं। इस पर्व के सुअवसर पर कोरिया जिले के 12 हजार से ज्यादा निर्मित व निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों के आस पास फलदार और औषधीय महत्व के पौधों का रोपण होगा। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि हरेली के महत्वपूर्ण पर्व को और ज्यादा महत्व का बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों तथा आवास योजना के हितग्राहियों को जोड़कर वृहद स्तर पर पौधारोपण कराए जाने का कार्य प्रस्तावित है और इस संबंध में सभी जनपद पंचायतों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि पौधरोपण से पर्यावरण को फायदा होगा साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बने आवासों के साथ ही उनके हितग्राहियों का एक अलग जुड़ाव भी होगा। इससे आने वाले समय में योजना का व्यापक प्रसार देखने को मिलेगा। इसी उद्देश्य के साथ कोरिया जिले के लगभग 12 हजार से ज्यादा आवास परिसरों के आस पास पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन पौधों को लगाने के साथ ही इनके सुरक्षा के लिए आवास योजना के हितग्राहियों को संकल्प दिलाया जाएगा जिससे आने वाले समय में सभी पौधों को सुरक्षित व संवर्धित किया जा सके। उन्होने बताया कि इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की मैदानी टीम के साथ ही सभी जनपद पंचायत सीइओ और उनकी टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगाए जाने के लिए सभी पौधे आस पास की वन विभाग की नर्सरी से प्राप्त किए जा सकेंगे। ग्राम पंचायत की टीम हितग्राहियों को पौधे उपलब्ध कराएंगी












