Breaking News
खास खबर
जिले में अब तक 224.48 मिमी औसत वर्षा दर्ज
एमसीबी / मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु
छ.ग. राज्य महिला आयोग द्वारा विभिन्न प्रकरणों की 25 जुलाई को बैकुंठपुर में की जाएगी सुनवाई
प्रकरणों के सुवाई के दौरान उपस्थित लोगों को सामाजिक दूरी के दिशा.निर्देशों का पालन करना होगा, एक दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। तथा मास्क पहनना अनिवार्य है, और उचित स्वच्छता उपायों को लागू किया जाएगा। उपस्थित लोगों से अनुरोध है कि वे अपने मामले से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य साथ लेकर उपस्थित होवें।
सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने देर रात तक चलाए जा रहे हैं मुहिम कलेक्टर श्री लंगेह के सख्त निर्देश का दिख रहा असर
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विगत दिनों नगरीय निकाय, पशुपालन विभाग, जनपद पंचायतों और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त सघन मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे।
निर्देश का असर दिखने लगा है। जनपद पंचायत बैकुंठपुर व सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकाय शिवपुर-चरचा, बैकुंठपुर के अधिकारी, पशुपालन विभाग के अमले लगातार सड़को से आवारा मवेशियों, पशुपालन को हटाने देर रात तक मुहिम चला रहे हैं, वहीं आवारा मवेशियों को गौठान में भेज रहे हैं। बैकुंठपुर, पटना, कटगोड़ी, सोनहत, नगर, बचरा (पोड़ी)आदि स्थानों से लगातार देर रात तक मवेशियों को हटाने का मुहिम चलाया जा रहा है। जिले के राज्य और राष्ट्रीय मार्गों पर विचरण और बैठने वाले सभी आवारा मवेशियों को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री लंगेह ने आवारा मवेशियों को हटाने में लगे अमले को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सड़कों से गुजरते समय आवारा मवेशियों को जरूर हटाने में मदद करें ताकि किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना न हो। साथ श्री लंगेह ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों पर बैठे मवेशियों के मालिकों का चिन्हांकन कर उन पर आर्थिक दंड लगाया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि ऐसे पशुपालकों को भविष्य में मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ने की सख्त हिदायत दी जाए।कलेक्टर ने पशुपालकों से अपील की कि वे मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें, क्योंकि इससे जान-माल का खतरा बना रहता है। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सड़कों से मवेशियों को हटाने में प्रशासन की इस मुहिम को सहयोग करें।
संशोधित निविदा आमंत्रित
आज विकासखण्ड सोनहत के भैसवार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्रामीणों की समस्या शिकायत का होगा समाधान
कोरिया / जिले में आमजनों की समस्या का त्वरित निराकरण के लिए जन समस्या का निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 19 जुलाई को विकासखण्ड सोनहत के भैसवार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में ग्रामीणों की समस्या, शिकायत का निराकरण किया जाएगा।
पीवीजीटी हितग्राहियों के लिए अभियान चलाकर तैयार करें वोटर आईडी एवं आधार कार्ड जेम पोर्टल का मकसद सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता दक्षता और गति बढ़ाना है कलेक्टर

कलेक्टर ने समस्त विभागों को क्रमवार अपने विभाग से संबंधित हाई कोर्ट के लंबित मामलों की जानकारी, अति आवश्यक पत्र, प्रकरण, अवमानना के मामलों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कार्यालयों आने वाले महत्वपूर्ण पत्रों की समय-सीमा में जवाब दिया गया है। उन्होंने 20 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए विभागवार जानकारी जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विभिन्न विभागों के कार्यालय के लिए भूमि आबंटन की कार्यवाही लंबित है उन्होंने जिला अधिकारियों निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा तथा चौहदी तैयार कर प्रकरण दर्ज कराये। जिससे विभागों को भूमि आवंटन कार्यवाही पूर्ण की जा सके।
उन्होंने समस्त विभागों को जेम पोर्टल से सामग्री खरीदने हेतु रजिस्ट्रेशन की स्थिति जांच कर यथास्थिति से विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिये। जेम पोर्टल का मकसद सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, दक्षता, और गति बढ़ाना है इसलिए उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों का जेम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हो आवश्यक है। जेम सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, और संगठनों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल के ज़रिए ये संस्थाएं सामान्य इस्तेमाल की ज़रूरी वस्तुओं और सेवाओं की खरीदी कर सकती हैं।उन्होंने डीएमएफ मद से जो आवश्यक कार्य उनके प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त, मृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन, लंबित पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि के प्रकरणों का शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न विभागों के कुल 37 पेंशन प्रकरण लंबित है, जिनमें से 19 प्रकरणों में न्यायालयीन व विभागीय जांच लंबित होने के कारण अनुमानित पेंशन का भुगतान किया जा रहा है शेष 18 प्रकरणों अन्य कारण से लंबित है। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से कोषालय अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर पंचायत सीएमओ मनेंद्रगढ़ तथा नगर पंचायत खोंगापानी को उन्होंने एसईसीएल की अवैध कब्जा किये गये क्वार्टरों को जिला अधिकारियों के लिए खाली कराने के निर्देश दिये। उन्होंने 25 जुलाई 2024 को विकास खण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार में आयोजित होने शिविर की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश समस्त विभाग प्रमुखों को दिये। खाद्य विभाग को पीवीजीटी के अन्तर्गत आने वाले हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने पिछले शिविर का हवाला देते हुए खाद्य विभाग को ग्राम छिपछिपी में जुलाई और अगस्त माह का खाद्य भण्डारण एक साथ करने तथा अप्रैल से जून के मध्य जो भी अनियमितता हुई है उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वनमण्डलाधिकारी श्री मनीष कश्यप ने विभिन्न विभागों को वन विभाग से मिलने वाली 3-2 के तहत भूमि प्रक्रिया की जानकारी देते हुए संयुक्त निरीक्षण कर विभाग से एनओसी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लगातार समन्वय बनाकर कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने वन अधिकार पट्टा, रेत खदान के लंबित प्रकरणों को विभाग से जानकारी ली। उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को अपने कार्यालय परिसर जहां पर बाउंड्रीवाल उपलब्ध है एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हसदेव नर्सरी से फलदार एवं छायादार पौधा लगाने के निर्देश दिये।
शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाएगी खुराक 6 माह से 5 वर्ष तक के 24 हजार से अधिक बच्चों को टीकाकरण व खुराक देने का लक्ष्य
कोरिया / शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। विगत दिनों कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शिशु संरक्षण माह बहुत ही जिम्मेदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रुप से बच्चों को पोषण आहार, गरम भोजन देने के निर्देश दिए हैं। बता दें प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिशुओं को निर्धारित सेवायें दी जाएगी।
अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रतौंधी, बिटॉट स्पॉट एवं खून की कमी को दूर करना है। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां विटामिन ए सिरप 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को 6 माह के अंतराल में पिलाया जाता है। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप भी दिया जाता है। बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन लेकर पोषण आहार के विषय में पालक को जानकारी और अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों भर्ती किया जाना एवं गर्भवती माताओं की जांच करते हुए स्तनपान एवं पोषण आहार के विषय पर चर्चा किया जाना शामिल है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर ने बताया कि जिले में विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप सोनहत ब्लाक के 6 माह से 5 वर्ष तक के 5 हजार 361 व बैकुंठपुर ब्लॉक के 13 हजार 926 व बचरा पोड़ी के 5 हजार 145 इस तरह 24 हजार 432 बच्चों को सीरप पिलाया व टीकाकरण लगाया जाएगा। इन्हे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सेवायें प्रदाय किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पालकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप अवश्य पिलाये। उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य को अपील करते हुए कहा है कि शिशु संरक्षण माह के दौरान पांच साल तक के बच्चों को अपने निकटतम शिशु संरक्षण बूथ तक ले जाने हेतु प्रेरित करें।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 25 जुलाई को प्रकरणों की सुनवाई करेंगी
कोरिया / राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 25 जुलाई 2024 को सूरजपुर, कोरिया एवं एमसीबी जिले के प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर सभाकक्ष में होगी। जहॉ महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जायेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे।
डी बी टी के माध्यम से ही किसानों को मिलेगी बागवानी मिशन की राशि सीईओ डॉ चतुर्वेदी जिला पंचायत मंथन कक्ष में राष्ट्रीय बागवानी मिशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
कोरिया / राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के मंथन कक्ष संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति श्री दृगपाल सिंह और केनापारा ग्राम पंचायत के उन्नत कृषक उपस्थित रहे। बैठक में सहायक संचालक उद्यान श्री विनय कुमार त्रिपाठी द्वारा जिला मिशन समिति के समक्ष राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत कोरिया जिले को वर्ष 2024-25 में प्राप्त भौतिक लक्ष्यों के विषय में जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत प्रत्येक हितग्राहियों को सीधे डी बी टी के माध्यम से ही भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि शेड नेट सहित प्रत्येक विशेष महत्व के अनुदान हेतु वास्तविक हितग्राहियों को चयनित किया जाए। जिला कृषि समिति के सभापति श्री दृगपाल सिंह ने बताया कि फल उत्पादक किसानों को बिक्री के लिए उचित माध्यम उपलब्ध कराया जाए इस पर जिला पंचायत सीईओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक फल उत्पादक किसानों को फल,सब्जी बेचने के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना रखें ताकि किसानों को उनके उत्पाद का सर्वाधिक मूल्य प्राप्त हो सके। इस बैठक में फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती जैसे शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग, मधुमक्खी पालन एवं प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लक्ष्यों पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया। समिति में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट जैसे पैक हाउस, कोल्ड रूम स्टेगिंग और मेला प्रदर्शनी के प्रत्येक हितग्राही का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और प्रत्येक हितग्राहियों का चयन जिला पंचायत सीईओ के अनुमोदन पश्चात किया जाएगा। इस बैठक में जिला समिति के सदस्यों के अलावा सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का कर्मचारी संगठनों ने किया अभिनंदन
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 जिला शाखा बिलासपुर के द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का अभिनंदन खेल परिसर सरकंडा में किया गया । उनके बिलासपुर जिले से प्रथम केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किया गया।
जिले से श्रीराम लला दर्शन के लिए 57 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना
नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं का प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की कराई गई है। श्रद्धालुओं के साथ दो अनुरक्षक रामाधार साहू सचिव ग्राम पंचायत कटकोना तथा बलदेव सिंह श्री रामलला दर्शन यात्रा में शामिल रहेंगे।
योजना अन्तर्गत अयोध्या धाम जाने की आगामी निर्धारित तिथियां
श्री रामलला दर्शन योजना अन्तर्गत तृतीय चरण में 14 अगस्त एवं चतुर्थ चरण में 10 सितंबर 2024 को स्पेशल ट्रेन अम्बिकापुर से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कैसे करें आवेदन
ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय पंचायत के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में इस योजना हेतु आवेदन किया जा सकता है। जिसमें 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी एवं 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र के होंगे। प्रत्येक स्थान की यात्रा हेतु प्राप्त आवेदनों में से उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। यदि निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 25 प्रतिशत यात्रियों की प्रतिक्षा सूची भी बनाई जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ आवेदक को अपने पासपोर्ट साईज की फोटो तथा एक पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिसने अकेले यात्रा हेतु आवेदन किया है अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी। यात्रा के पूर्व प्रत्येक हितग्राहियों का मेडिकल टेस्ट भी कराई जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा चयनित हितग्राहियों के लिए दर्शन योजना अंतर्गत संभावित तिथियों को परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ज्ञात हो कि जिले में श्री रामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। जिला स्तरीय समिति श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ लेने वाले यात्रियों के सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करती है। गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों से चयनित हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
पुलिस द्वारा होटल ढाबा ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी
● पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी
कलेक्टर जनदर्शन में समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे रहे आम नागरिक आज कलेक्टर जनदर्शन में 24 आवेदन हुए प्राप्त
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी.बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए।
आज के जनदर्शन में आवेदक तारा सिंह निवासी नारायणपुर ने रोजगार सहायक द्वारा परेशान करने के संबंध में शिकायत की। साथ ही, रामू निवासी नारायणपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में, अब्दुल करयूम खान निवासी मनेंद्रगढ़ ने बंदूक लाइसेंस रिनिवल करने के संबंध में, भूपत निवासी जोलगी ने पूर्व में दिए गए आवेदन पर क्या कार्यवाही की गई के संबंध में, मनमोहन सिंह निवासी मुलुकनार ने भूमि के संबंध में, भैयालाल निवासी हर्रा ने कब्जे की भूमि पर जबरन जोताई के संबंध में, अशोक निवासी पसौरी ने वन भूमि की पट्टा लेने के संबंध मेंए शंकरलाल निवासी फुनगा ने भूमि के संबंध में, उत्तरा बाई निवासी खड़गवां ने भूमि के संबंध में, संतोष सिंह निवासी खड़गवां ने भूमि के संबंध में, सावित्री निवासी ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करने के संबंध में, सोनू कुमार, सुमित्रा यादव, सरोज मौर्य, पार्वती केवट एवं समस्त कर्मचारी निवासी जनकपुर ने कलेक्टर दर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के संबंध में, धर्मपाल सिंह निवासी नवापारा बरबसपुर ने ग्रामवासियों को आने जाने का रास्ता दिए जाने के संबंध में, एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल ग्राम तेंदूडाड़ ने सड़क निर्माण एवं जल आपूर्ति के संबंध में, गजाधर निवासी मनेंद्रगढ़ ने भूमि के संबंध में, गणेश जोगी निवासी खाड़ाखोह ने भूमि विवाद की समझौता के संबंध में, जयप्रकाश राजपूत निवासी मनेंद्रगढ़ ने लालपुर के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य हेतु की गई सामग्री का राशि भुगतान के संबंध में तथा बिल की राशि भुगतान भी किए जाने के संबंध में, स्थानीय निवासी मनेंद्रगढ़ ने आवागमन के अवरोध की समाप्ति के संबंध में, लीलावती निवासी जनकपुर ने नामांतरण कार्यवाही पर रोक लगाए जाने के संबंध मेंए कृष्णा कुमार जायसवाल निवासी नागपुर ने भू-अर्जन प्रकरण लंबित होने के संबंध में, शिवचरण निवासी नागपुर ने नागपुर के न्यायालय में लंबित प्रकरण पर आदेश दिए जाने के संबंध में, राममिलन निवासी जोबापारा हर्रा ने भूमि के संबंध में तथा आवेदक छोटकी निवासी मनेंद्रगढ़ ने परिवार को जान से मारने की धमकी के संबंध में शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
पीएम आवास योजना की राशि के दुरुपयोग पर होगी एफआईआर की जाएगी वसूली कार्याे के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निरीक्षण करने दिए निर्देश
कोरिया / प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि के दुरुपयोग पर सख्त कदम उठाते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कहा कि ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और राशि वसूली की जाएगी। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी भी इस बैठक में उपस्थित थे।
श्री लंगेह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत बैकुंठपुर, सोनहत और नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा के अधिकारियों से योजना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वीकृत, अप्रारंभ और अपूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा की और अप्रारंभ आवासों के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगतिरत आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जिन हितग्राहियों ने योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का दुरुपयोग किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कराने और राशि वसूली की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई करें श्री लंगेह शिक्षण संस्थानों के पास धूम्रपान निषेध बिक्री करने पर दुकानदारों पर होगी कार्यवाही
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और नशा मुक्ति के लिए विभिन्न विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

वनमंडलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे अवैध गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खेती पर वन गार्ड/फॉरेस्ट गार्ड के माध्यम से सतत निगरानी रखें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल सूचित करें। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र विभाग को ड्रग्स उत्पादन से संबंधित किसी भी इकाई के पंजीकरण पर सूचित करने के लिए कहा गया और सिंथेटिक ड्रग्स के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने जिला खाद्य एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मेडिकल स्टोर्स की जांच करें, जहां बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। उन्होंने ऐसे मेडिकल स्टोर्स को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि वे अवैध नशीली दवाओं के विक्रय और परिवहन पर नजर रखें और समय-समय पर मेडिकल स्टोर्स की सरप्राइज चेकिंग करें।
जिला आबकारी अधिकारी को जिले में अफीम/डोडा चूरा आदि की अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नारकोटिक्स के मामलों में गैंग पर नजर रखकर कार्रवाई और लंबित गांजा प्रकरणों के नष्टीकरण के लिए भी शीघ्र निर्देश दिए गए।
समाज कल्याण विभाग को नशामुक्ति केंद्रों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और मादक पदार्थों के उपयोग से होने वाली हानियों के बारे में जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग से आए अधिकारियों को नशेड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जनभागीदारी और जन जागरूकता के माध्यम से आम लोग नशे के खिलाफ आगे आएं। उन्होंने पंचायत, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से अपील की कि वे लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करें।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, बैकुंठपुर और सोनहत के अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण और श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान से मिलेगी राहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। किसान मुख्य फसल धान सिंचितए असिंचित तथा अन्य फसल मक्का, उड़द,कुटकी इत्यादि फसलों का बीमा करा सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाली नुकसान से राहत दिलाई जाती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार होए शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल के लिए बीमा कराना चाहते हैं वे नियत तिथि के पूर्व अपना फसल बीमा करा सकते हैं। इसके लिए किसान अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी.1 पंचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। किसान बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। शासन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार बेमेतरा, बस्तर, कोरिया बीजापुर, सारंगढ़.बिलाईगढ़, कबीरधाम, जांजगीर.चांपा, गरियाबंद, मोहला.मानपुर.अंबागढ़ चौकी, सक्ती और कांकेर जिला के लिए बजाज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव, धमतरी, कोरबा, जशपुर, नारायणुर, खैरागढ.छुईखदान.गंडई, महासमुन्द, रायगढ़, सूरजपुर और कोण्डागांव जिला के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा दुर्ग, बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़.चिरमिरी.भरतपुर, सुकमा, मुंगेली, सरगुजा, बलौदाबाजार,भाटापारा, बालोद, रायपुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर एवं गौरेला.पेण्ड्रा.मरवाही जिला के लिए एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को बीमा हेतु अधिकृत किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराकर अधिक से अधिक योजना का लाभ लें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए किसान क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा नजदीकी बैंक शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।
जिले में मुहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3500 से अधिक मामले निराकृत दो करोड़ रुपए से अधिक का सेटलमेंट 39 खंडपीठ का किया गया था गठन
कोरिया / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में तथा जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री विनय कुमार प्रधान के नेतृत्व में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, बैकुंठपुर में किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी श्री असलम खान, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री राजेश खलखो, श्री अमन तिग्गा, श्री देवाशीष तिग्गा उपस्थित थे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि 13 जुलाई 2024 को जिला न्यायालय बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी तालुका भरतपुर में कुल 12 खंडपीठ एवं राजस्व न्यायालय का 27 खंडपीठ का गठन किया गया था।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य 2 हजार 607 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से एक हजार 650 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया, जिसमें 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार 275 रुपए का सेटलमेंट हुआ।
श्रीमती मिश्रा ने जानकारी दी कि प्री-लिटिगेशन 5 हजार 721 प्रकरण रखे गए, जिसमें एक हजार 888 प्रकरण निराकृत हुए और 92 लाख 13 हजार 532 रुपए सेटलमेंट हुआ।
इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में 8 हजार 328 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से 3 हजार 538 प्रकरणों का निराकरण हुए और 2 करोड़ 16 लाख 67 हजार 807 रुपए का सेटलमेंट हुआ है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, पक्षकार व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
एसटी एससी एवं ओबीसी वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों से सिविल सेवा परीक्षा के तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र
एमसीबी / राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के भाग (अ) अंतगर्त राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 सीट = 135 सीट = 185 सीट (एसटी-50 प्रतिशत- एससी-30 प्रतिशत तथा ओबीसी - 20 प्रतिशत) (प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिये आरक्षित) के लिए, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑलाईन आवेदन पत्र का आमंत्रण किया जा रहा है, जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते है। ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 15 जुलाई 2024, ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2024 रात्रि 12ः00 बजे तक, ऑनलाईन आवदेन जमा करने हेतु वेबसाई http://www.tribal.cg.nic.in अथवा https://hmstribal.cg.nic.in का उपयोग कर सकते है। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट http://www.tribal.cg.nic.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा, पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।
जिले में विधानसभा वार शिविर आयोजित कराने कार्ययोजना तैयार
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा वार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है जिसके लिए जिलाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक कार्ययोजना तैयार किया गया है। विगत दिवस 11 जुलाई 2024 को ग्राम पंचायत भौंता में 5 ग्राम पंचायतों नारायणपुर, छिपछिपी, बंजी, बुं












