Breaking News
खास खबर
जनकपुर के वार्ड क्रमांक 8 व 9 में किया गया जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

एजेंसियो द्वारा अनिमियतता किये जाने के कारण शासकीय उचित मूल्य दुकान निरस्त पुन आबंटन हेतु 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
कोरिया / अपर कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी द्वारा अनुविभाग बैकुण्ठपुर में नगर पालिका षिवपुर-चरचा के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान बांधपारा (सरडी) आई.डी.क्रमांक. 531005011 का पूर्व में आबंटित एजेंसी द्वारा अनियमितता किये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया है। उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक महिला स्व सहायता समूहों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से 02 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
संस्था/समूहों को आवेदन के साथ पंजीयन प्रमाण-पत्र, संस्था/समूहों के उददेश्य/कार्यक्षेत्र/सदस्यों की जानकारी, चालू बैंक खाता की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक् दस्तावेज सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला खाद्य शाखा में जमा कर सकते है। सहकारी समितियों एवं महिला स्व0 सहायता समूहों का पंजीयन कम से कम 03 माह पूर्व होना अनिवार्य है।
जिले में अब तक 388.0 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज
आजादी के पर्व पर अमृत सरोवर तटों पर ध्वजारोहण के साथ होंगे विविध आयोजन सीईओ राज्य शासन की मंशा अनुसार ग्राम पंचायतों में आयोजन को लेकर विस्तृत निर्देश जारी
बैकुण्ठपुर - कोरिया जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही सभी स्थानों पर स्थानीय स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरिया जिले के भी अमृत सरोवर तटों पर विभिन्न आयोजन किए जाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला पंचायत कोरिया के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि आजादी के अमृत काल में जल संरचनाओं के संरक्षण व संवर्धन के महती उद्देश्य को लेकर जिले के सोनहत व बैकुंठपुर जनपद पंचायतों में कुल 54 अमृत सरोवरों का निर्माण व संवर्धन कार्य किया गया है। इन सरोवरों की न्यूनतम जलक्षमता दस हजार क्यूबिक मीटर जलभराव की रखी गई है। इन अमृत सरोवरों के तट पर आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरोवर तटों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ध्वजारोहण के साथ ही इन स्थानों पर आम नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो कि ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगी। देशप्रेम की लहर जगाने के लिए स्थानीय बच्चों, आम नागरिकों, समूह के सदस्यों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिनमें देशभक्ति के गीत, कविता, नाटक, समूह नृत्य जैसी विविध प्रस्तुतियां होंगी।

जिला पंचायत सीइओ डॉ आशुतोष ने बताया कि स्वतंत्रता के पर्व को यादगार बनाए रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण किए जाने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजन के पूर्व दिवस में ग्राम पंचायतों में व्यापक तौर पर साफ-सफाई का अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच, आम नागरिकों के साथ समन्वय से देशभक्ति पर स्वच्छता पर आजादी के लिए बलिदान देने वाले महान विभूतियों पर परिचर्चा व सामूहिक गोष्ठी का आयोजन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि इन आयोजनों के लिए ग्राम पंचायत में नियुक्त ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक स्थानीय सरपंच, वरिष्ठ नागरिकों और समूह की महिलाओं को आपसी समन्वय से गतिविधियों को आयोजित कराने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है साथ ही इन समस्त आयोजनों का दस्तावेजीकरण कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।
दर्शनीय स्थल अमृतधारा का जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति के द्वारा किया गया निरीक्षण
एमसीबी / जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों के रिसॉर्ट्स, होमस्टे, धर्मशाला में अतिथि सत्कार सुविधाओं हेतु व स्वच्छता के सुरक्षित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया है। इसके अन्तर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल अमृतधारा में स्थित रिसॉर्ट्स, कॉटेज, गेस्ट हाउस, शौचालय, आटो स्टैण्ड एवं सभी स्थानों का जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा निरीक्षण किया गया तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट पदार्थ, सामुदायिक स्वच्छता आई.ई.सी. (सूचना, शिक्षा व संचार) गतिविधियों का भौतिक निरीक्षण कर रेटिंग की गई। अमृतधारा पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु सुझाव दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग, राजेश जैन जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन ग्रामीण, रतनदास मानिकपुरी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, हीरा सिंह वनरक्षक, प्रभा प्यासी एवं सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत लाई आदि उपस्थित थे।
एक युद्व नशे के विरूद्व: बच्चों के सर्वेक्षण रेस्क्यू एवं पुनर्वास हेतु अभियान
कोरिया / कलेक्टर एंव जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में 15 जुलाई से 14 अगस्त 2024 तक सड़क किनारे रहने वाले या सड़कों में नशे करके घुमंतू बच्चों के लिए एक युद्व नशे के विरूद्व के तहत बच्चों के सर्वेक्षण रेस्क्यू एवं पुनर्वास की कार्यवाही हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में लगातार सड़क किनारे रहने वाले व विषम परिस्थतियों में अपना जीवन यापन करने वाले बच्चों का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, श्रम विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान जिले में बैकुण्ठपुर मार्केट, बस स्टैंड, चरचा के रेलवे स्टेशन, घुटरी दफाई, चौक में अभियान चलाया गया। अभियान समाप्ति के उपरांत भी सतत रूप से चिन्हांकन पुनर्वास की कार्यवाही बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा।
संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधि, आमजनों से यह अपील की जाती है कि इस प्रकार के बच्चे मिलने, दिखने या जानकारी होने पर कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड लाईन, टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचित किया जा सकता है, जिस पर जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं चाईल्ड लाईन त्वरित कार्यवाही करेगी।
जिले में अब तक 372.1 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज
एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी -भरतपुर जिले में 01 जून से 29 जुलाई तक 372.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 482.8 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 206.4 मिमी, कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 451.3 मिमी, तहसील चिरमिरी में 443.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 385.5 मिमी, तहसील भरतपुर में 263.5 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 206.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति गठित
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति का गठन किया गया। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समिति में अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों की नियुक्ति निम्नानुसार किया गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट अध्यक्ष, माननीय विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा क्र. 01 सदस्य, माननीय विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्र. 02 सदस्य, पुलिस अधीक्षक सदस्य, वनमंडलाधिकारी सदस्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए जिला पंचायत सचिव, डिप्टी कलेक्टर प्रभारी अधिकारी पर्यटन विभाग का सदस्य, महापौर नगर निगम चिरमिरी सदस्य, अध्यक्ष नगर पालिका मनेंद्रगढ़ सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत अमृत धारा का सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत हरचौका का सदस्य, सरपंच रमदहा बेनीपुरा का सदस्य, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय, जिला नोडल अधिकारी, पुरातत्व/पर्यटन/संस्कृति विभाग एमसीबी को सदस्य/समन्वयक, आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी सदस्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सदस्य, क्रेडा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण जिला अधिकारी सदस्य, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग सदस्य, श्री गौरव त्रिपाठी शिक्षक बुंदेली को सदस्य बनाया गया है । इस समिति का मुख्य उद्देश्य समिति के अध्यक्ष, सचिव तथा सदस्यों को समन्वय स्थापित कर जिले को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करते हुये
जिले में अब तक 328.9 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज
एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी -भरतपुर जिले में 01 जून से 26 जुलाई तक 328.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 445.3 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 179.9 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 392.9 मिमी, तहसील चिरमिरी में 366.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 334.2 मिमी, तहसील भरतपुर में 254.5 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 179.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त 128 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकृत 208 रहे शेष
एमसीबी / छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दूरस्थ अंचल विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार के ग्राफ हरफरा स्कूल परिषर में 4 ग्राम पंचायतों भगवानपुरए च्यूलए खोहराए तथा कुदरा को सम्मिलित कर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजिन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती, रवि शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र, जनपद सदस्य चंद्र प्रताप क्षेत्र क्र.10 रूप जायसवाल क्षेत्र क्र. 07, ज्योति सिंह क्षेत्र क्र.12 तथा सरपंच अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, तिलकधारी, रामसिया, प्रमिला सिंह ने छत्तीशगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में जिला सदस्य दृगपाल सिंह, कलेक्टर डी.राहुल वेंकट परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, तहसीलदार कोटाडोल निराजकांत तिवारी, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, सर्व विभाग जिला स्तरीय अधिकारी, कोटवार सहित पांचों ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माता तारा पाण्डेय, सुकवरिया, शांति सिंह तथा रानी सिंह की गोद भराई कर अच्छी पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। इसी के साथ ही 3 बच्चों शिवा सिंह, मायू तथा रिया का जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्नप्राशन का रस्म कराया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत च्यूल के सरस्वती महिला स्व.सहायता समूह के 11 सदस्यों तथा ग्राम पंचायत अक्तवार के स्व. सहायता समूह के 10 सदस्यों को 4.4 किग्रा उन्नत किस्म के रागी बीज का वितरण किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में कृषकों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी उप संचालक कृषि विभाग द्वारा बताया गया। मत्स्य विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत भगवानपुर में 02 नग, ग्राम तोजा में 01 नग, ग्राम खमरौध में 01, ग्राम मेंहदौली में 01, ग्राम हरचौका में 01, ग्राम चांटी में 01 नग, ग्राम अक्तवार में 01 नग, ग्राम माड़ीसरई में 01 नग, ग्राम पूंजी में 01 नग तथा ग्राम नौठिया में निजी एवं शासकीय तालाबों के लिए मछुआरे का कार्य करने वालों को एक-एक नग जाल प्रदाय किया गया। वन विभाग द्वारा ग्राम हरफरा स्कूल परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा रोपण कर शिविर में आये हुए हितग्राहियों को बीज एवं विभिन्न प्रकार के फल एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा उदकी ग्राम के राम लखन दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा खमरौध की दिव्यांग ललिता को ट्राई साईकल तथा 8 लोगों कों जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभाग के माध्यम से छ़ड़ी प्रदाय किया गया।
ग्रामीणों का शिविर स्थल पर बनाया गया आधार कार्ड
मांग एवं शिकायत के कुल 366 आवेदन हुये प्राप्त
जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आयुर्वेद औषधि विभाग, आजाक विकास विभाग, शिक्षा विभाग, रेशम विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, उद्योग विभाग, रोजगार कार्यालय, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, खनिज विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक से मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये, कुल मिलाकर 336 आवेदन प्राप्त हुये इनमें से 128 का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया तथा शेष 208 आवदेन लंबित है। लंबित आवेदनों को विभागवार समीक्षा करते हुये प्राक्कलन तैयार कर आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने शिविर स्थल पर हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकासखंड भरतपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन का पहला शिविर आयोजित हुआ, जिसमें आप सबकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं सभी ग्रामीण जन एवं यहां के जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूूं। जिला अधिकारी समयाभाव के कारण ग्रामीण जनता तक पहुंच नहीं पाते तो उसी के सिलसिले में यहां पर शिविर का आयोजन किया गया। समस्याओं का निराकरण करने के लिए यह प्रयास हमारा, शासन और प्रशासन तथा आप सबका है। यहा पर जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उनका निराकरण हम सबको मिलकर करना है। इसके साथ ही विभाग के वो अमला जो जमीन स्तर पर कार्य करते है वे सतर्क एवं सावधान हो जाये। अभी खरीफ फसल का सीजन है अधिक काम करने की आवश्यकता है। किसी भी विभाग के कर्मचारी कार्य में लापरवाही की शिकायत पाये जाने पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
जन समस्या निवारण शिविर के द्वितीय चरण में जनप्रतिनिधियों जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रोपे फलदार एवं छायादार पौधे

सामाजिक तलाक अवैध दोनो पक्षों को न्यायालय से तलाक लेने की दी गई समझाईश उभयपक्ष के ट्रांसपोर्ट विवाद पर तहसीलदार करेंगी सुलह नामा आयोग में प्रकरण लगाने का आवेदिका को मिला लाभ एकमुश्त दिया गया 21 लाख रुपये
कोरिया / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष बैकुठपुर में महिला उत्पीड़न से संबधित प्रकरणों पर सुनवाई की छ०ग० राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 260 वीं सुनवाई हुई तथा जिला स्तर में 7 वीं सुनवाई की गई। कोरिया जिला में आज की जन सुनवाई में कुल 36 प्रकरणों में सुनवाई हुई ।
उभय पक्ष उपस्थित आवेदन प्रस्तुत किया कि दोनों पक्षों को सुना गया सामाजिक निर्णय के आधार पर दोनों अलग रह रहे है। आवेदिका अब तक किसी भी तरह का एकमुश्त भरण पोषण अनावेदक के द्वारा नहीं दिया गया ना ही कानून तालाक लिया गया है। अनावेदक को समझाइश दिया आवेदिका को एकमुश्त भरण पोषण राशि करे और शादी में दिये गये समस्त सामान वापस करे। उसके परिवार में 02 हेक्टेयर जमीन है और वह खेती बाड़ी का काम करता है। दोनों पक्षों का समझाइश दिया गया न्यायालय प्रकरण दर्ज कराएं एवं भरण राशि और तालाक की कार्यवाही पर्ण कर तालाक होने तक दूसरा विवाह ना करें इस निर्देश के तहत प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता है।
अन्य प्रकरण उभय पक्ष उपस्थित जमीन रास्ते का विवाद है। दोनों पक्षों के बीच व्यवहार न्यायालय एसडीएम के पास केस चल रहा है। ऐसी स्थिति प्रकरण को नस्तीबद्ध योग्य है इस स्थिति में उभ पक्षय दोनों सहमत है कि दोनों पक्ष का सुलह नाम महिला आयोग की निगरानी में दोनों पक्ष के स्थल की जांच कर सुलह नामे कर एक माह के अन्दर जांच कर महिला आयोग को प्रस्तुत करें। संरक्षण अधिकारी वित्त बाला श्रीवास्तव को वह जिला तहसील ऑफिस टीम के साथ लिए 1 तारीख देकर मौके पर जांच कर और दोनों पक्षों की सुलह की सर्वे आयोग में भेंजे। दोनों पक्ष आयोग रायपुर कार्यालय आकर उपस्थित हो।
अन्य प्रकरण उभय पक्ष उपस्थित आवेदन में 10 अनावेदकगणों के शिकायत किया कि सभी अनावेदकगणों ने समाज से बहिष्कृत कर दिया गया सभी अनावेदकगणों ने इस बात पर इंकार किया गया उनके द्वारा कोई सामाजिक बहिष्कार नहीं किया गया है। इस स्तर पर आयोग की ओर से एक टीम आवेदिका के गांव उमापुर दिनांक 03 अगस्त को दोपहर 1.00 बजे पहुंचेंगे और साथ में थाना रामानुजनगर से एक एसआई एक महिला कांस्टेबल लेकर जायेगा। पुरे गांव के सामने इस प्रकरण की जानकारी रखी जायेगी सभी अनावेदकगण गांव वाले के समक्ष आवेदिका का गांव सामाजिक बहिष्कार नहीं गया गया है। यदि सभी अनावेदकगण ऐसी घोषणा कर देते है। तो प्रकरण समाप्त किया जायेगा और सामाजिक बहिष्कार घोषणा नहीं किये जाने पर तत्काल थाना रामानुजनगर में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 07 के तहत् सभी अनावेदकगणों के उपर अपराध दर्ज किया जायेगा। संरक्षण अधिकारी सूरजपुर इन्दु चौधरी की निरीक्षण किया जायेगा।
अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित दोनो के पास बस संचालन का परमिट है। और गाड़ी के आगे पीछे चलने का विवाद है। जिसपर पूर्व में कई बार शिकायत हो चुका है। और पुलिस जांच हो चुका है। इस स्तर पर आर०टी०ओ० संचालन कराने पर दोनों सुलह करने के लिए तैयार है। उम पक्ष तहसीलदार अमृता सिंह के कार्यालय में जाकर सुलह नाम की शर्त तैयार कराये। उनकी संतुष्टि कर आयोग को जानकारी देने पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाये।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि आयोग में प्रकरण लगाने के बाद अनावेदकगणों ने आवेदिका को 21 लाख रूपये एकमुश्त दिया आज सुनवाई के दौरान उभयपक्ष उपस्थित हुए आवेदिका ने सहमति पत्र प्रस्तुत किया कि वह अपना प्रकरण आपसी सुलह नाम की वजह से वापस लेना चाहती है। अतः प्रकरण आयोग ने नस्तीबद्ध किया ।
अन्य प्रकरण में उभयपक्ष उपस्थित पिछले सुनवाई में आवेदिकागणों को किस्त में देने के लिए तैयार था पर अब तक पैसा नहीं दिया है। लगभग 14 लाख रुपये अनावेदक से आवेदिका लोगों को लेना है। और वह हर बार प्रकरण से बचने के लिए बहाना करता है। ऐसी दशा में अनावेदक के खिलाफ धोखाधड़ी राशि गमन का केस दर्ज किया जाये और रिपोर्ट किया जाये और आयोग का जानकारी दिया जाये। अनावेदक को कोतवाली बैकुण्ठपुर थाना ले जाने को निर्देशित किया गया है।
अन्य प्रकरण में उभय पक्ष और आवेदिका एवं अनावेदक उपस्थित पिछले सुनवाई में अनावेदक ने आवेदिका को अपने बच्चों बच्चों सहित अपने पास रखने स्वीकार किया परन्तु संरक्षण अधिकारी इन्दु चौबे के समक्ष इंकार कर दिया अपनी पत्नी और वहां अन्य महिला को दो बच्चों के साथ अपने घर में रखा उसकी बात की पुष्टि अनावेदक क्रमांक 02 उसकी ससुर ने पुष्टि किया है। अनावेदक क्रमांक 1 ने महिला ने बच्चों के साथ अपने घर में रखा है अनावेदक क्रमांक 1 अपनी गलती स्वीकार किया अनावेदक ने यही से ले जाना स्वीकार किया। अनावेदक के घर कल दिनांक 26.07.2024 को संरक्षण अधिकारी इनदु चौबे ने दो लेकर बजा जायेगी और अनावेदक क्रमांक 1 अवैध पत्नी को नारी निकेतन रायपुर भेजेंगे तथा दोनों पक्षों का निगरानी किया जायेगा तथा अनावेदक परेशान बात करता है तो थाना में रिपोर्ट किया जायेगा। दर्ज कराने के लिए संरक्षण अधिकारी इन्दु चौबे रिपोर्ट कर सकती है।अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित अनावेदक ने स्वीकार किया कि वह आवेदिका को 6 लाख रूप लिया था और वह अनावेदक को 4.50 लाख देने के लिए तैयार है जिस पर आवेदक सहमत है। इसमें से संरक्षण अधिकारी कोरिया को दिया जाता है। कि वह उभय पक्ष को बुलाकर दोनों पक्ष की लिखापडी कराये अनावेदक 50 हजार नगद और एक लाख में चार चेक चार मेडड फार्म जमा करें। इन सब का 1 लाख 50 रुपये के स्टाम्प में कराया जायेगा। प्रत्येक माह 1 लाख चेक आवेदक के खाते में जमा होने की जानकारी दर्ज किया जायेगा। आवेदक के पूरी राशि का भुगतान होने पर महिला आयोग को रिपोर्ट करने पर केस नस्तीबद्ध किया जायेगा।

अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित आवेदक ने शासकीय सेवा से रहते हुए अपनी स्वार्थ को देखकर जाब करना चाहती है। और मनेन्द्रगढ़ और कोरिया अलग अलग हो चुके है। सी०एच०एम०ओ० अलग अलग है। सी०एच०एम०ओ० के अन्तर्गत कार्य करेंगे। वहां पेमेंट मिलेगा आपकी मनचाही जगह पर कार्य नहीं किया जा सकता। अतः प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता है।
अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित अनावेदक ने स्वीकार किया है। दूसरी पत्नी से दूसरा बच्चा होने वाला है। एक हजार प्रति माह का भरण पोषण देने का आदेश हुआ है। वह नहीं दे रहा है। ऐसी दशा में अनावेदक के खिलाफ आवश्यकता अनुसार कार्यवाही के लिए संरक्षण अधिकारी वित्तबाला श्रीवास्तव को आदेश दिया जाता है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर नस्तीबद्ध किया जाता है।
जिले में अब तक 300.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी -भरतपुर जिले में 01 जून से 25 जुलाई तक 300.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 405.3 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 166.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील खड़गवां में 303.9 मिमी, तहसील चिरमिरी में 338.1 मिमी, तहसील केल्हारी में 339.7 मिमी, तहसील भरतपुर में 251.5 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 166.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अनुपस्थित अधिकारियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस बैठक में समुचित जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह नेे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर अपनी प्रतिउत्तर देने के निर्देश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रेषम विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने उक्त विभागों के अधिकरियों के अनुपस्थिति तथा आधा-अधूरी जानकारी देने पर नाराजगी व्यक्त की तथा इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में रेषम विभाग के सहायक संचालक श्री एस.एन. सिंह, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी बैकुण्ठपुर, सोनहत श्री बलवंत सिंह, श्री श्रेष्ट मिश्रा के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सेंगर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मनोज खलखो, परियोजना अधिकारी बैकुण्ठपुर श्रीमती सरस्वती डे तथा सोनहत के श्रीमती शशि जायसवाल को अनुपस्थित तथा संबंधित योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
कोरिया जिले में अब तक 1153.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
कोरिया / भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 24 जुलाई तक 1253.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अब तक तहसील बैकुण्ठपुर में 228.5 सोनहत में 264, पटना में 462.1 एवं पोड़ी बचरा में 198.7, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 8.4, सोनहत में 29.7, पटना में 14.6 एवं पोड़ी बचरा में 44.6, मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
कैलाशपुर पंचायत सचिव निलंबित एसडीओ आरइएस के निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित ग्राम पंचायत कैलाशपुर सरपंच होंगे पद से पृथक भुगतान की गई राशि की होगी वसूली
बैकुण्ठपुर - कोरिया जिले में शासन की जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गडबड़ी करने वालों पर निरंतर कड़ी कार्यवाही जारी है। जिला प्रशासन प्रमुख कलेक्टर कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों में अनियमितता करने वाले दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि गत दिवस महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम कैलाशपुर में बनने वाली पक्की नाली के निर्माण में अनियमितता का मामला संज्ञान में आया था। इसके तुरंत बाद जांच टीम बनाकर कार्यों की भौतिक गुणवत्ता जांच कराई गई और जैसे जैसे जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है दोषियों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि सबसे पहले जांच मे पूरी तरह से गुणवत्ताहीन पाई गई नाली को तोड़ने के आदेश जारी किए गए साथ ही जांच के दौरान सर्व संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सभी का जवाब लिया गया। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर कार्य की एजेंसी रहे ग्राम पंचायत कैलाशपुर में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव श्री रामप्रकाश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के एसडीओ सोनहत श्री जगन्नाथ सिदार को निलंबित करने के लिए आयुक्त सरगुजा संभाग को अनुशंसा पत्र भेज दिया गया है। कार्य के लिए सीधे जिम्मेदार ग्राम पंचायत कैलाशपुर सरपंच श्रीमती रूपवती चेरवा के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम की धाराओं के तहत पद से पृथक करने की कार्यवाही एसडीएम सोनहत को प्रेषित कर दी गई है। कार्य में तकनीकी देखरेख के लिए जिम्मेदार तकनीकी सहायक श्री सुरेश कुर्रे को चेतावनी पत्र जारी करते हुए अतिरिक्त भुगतान की राशि के वसूली के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला पंचायत कोरिया सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ताकि सभी के लिए सबक हो सके। कैलाशपुर में पक्की नाली निर्माण कार्य में सप्लाई करने वाली फर्म को काली सूची में दर्ज करने के लिए महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। उन्होने आगे बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव श्री राम प्रकाश साहू तथा एसडीओ आरईएस श्री सिदार के विरुद्ध विभागीय जांच भी संस्थित करने के आदेश जारी किए गए हैं। कुछ अन्य कार्यों की जांच भी प्रक्रियाधीन है जिसमें प्रतिवेदन व जवाब आने के तुरंत बाद अन्य कठोर कार्यवाहियां की जाएंगी। डॉ आशुतोष ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसी यह स्पष्ट तौर पर समझ लें कि जनहितकारी योजनाओं के तहत हो रहे प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
महतारी वन्दन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक कदम’ प्रदेश का मुखिया वही जो समस्याओं का करें समाधान श्रीमती कविता
कोरिया । आज की भागमभाग भरी जिंदगी में, हर एक पैसे की कीमत क्या होती है, यह वही समझ सकता है जिसने आभाव और मजबूरी में जीवन व्यतीत किया है। हमारे समाज और परिवार में एक-एक पैसे की कीमत कामकाजी महिलाएं और गृहणियां बेहतर समझती हैं। घर-परिवार में गृहणियों को सब्जी, राशन, दवाई, शिक्षा, मेहमान नवाजी से लेकर भविष्य की चिंता करते देखा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्महतारी वन्दन योजनाश् के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी है।
योजना का उद्देश्य
महतारी वन्दन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करना है। इस योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को हर माह राज्य शासन द्वारा एक हजार रुपए उनके खाते में अंतरित की जाती है ताकि अपनी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
कोरिया जिले में योजना का क्रियान्वयन
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिला कोरिया में भी इस योजना का सफल क्रियान्वयन हुआ है। ग्राम ऊपर पारा, खरवत में रहने वाली 31 वर्षीय श्रीमती कविता पति विमल कुमार, जो आठवीं तक पढ़ी हैं और तीन बच्चों की मां हैं, इस योजना का लाभ उठाने वालों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके खाते में चार किस्त की राशि आ चुकी है। श्रीमती कविता ने कहा कि इस योजना के फार्म भरते समय उन्हें पूरा भरोसा था कि यह राशि उन्हें जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस राशि से उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी-पेन खरीदे और घर के लिए राशन व सब्जी भी खरीदी कर रही है।
महिलाओं के जीवन में परिवर्तन
श्रीमती कविता ने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो सबकी चिंता दूर करें, परेशानियों से निजात दिलाए वही देश, प्रदेश और घर का मुखिया होता है। श्रीमती कविता ने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना से वे और उनका परिवार बहुत खुश हैं।
निश्चित ही महतारी वन्दन योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ाई है। इस योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता ने महिलाओं को अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश सरकार की यह पहल महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विशेष ग्रामसभा का आयोजन 26 जुलाई तक
कोरिया / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 जुलाई तक विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के लिये आदेशित किया है। इस सभा में गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा। विशेष ग्राम सभा की कार्यवाही छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 ख (3) अनुसार संचालित होगी।
ग्राम सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शाला के प्रधान पाठक उचित मूल्य दुकान के संचालनकर्ता, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य मितान, पटवारी, विकलांग मितान, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के मैदानी अमले एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
राशन दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर / जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम सल्हैया, भाड़म, बरगन रयत (जूनापारा), मोछ, बिनौरी, साल्हेकापा, खरकेना, बूटेना, खजुरी एवं मरहीकापा में उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक सहकारी सोसायटियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य उपभोक्ता 15 दिवस के भीतर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियों को उचित मूल्य दुकान आबंटित की जाएगी। पंजीकृत उन सहकारी समितियों को उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाएगा जो 31 मई 2004 या उससे पहले पंजीकृत हो तथा उनका पंजीयन जीवित हो। जीवित पंजीयन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सोसायटियांे द्वारा दुकानों का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वयं ही करेगी ओर किसी अभिकर्ता या निजी व्यक्ति के माध्यम से संचालित नहीं करेगा। उचित मूल्य की दुकानों को दुकान सह गोदाम के रूप में पर्याप्त स्थान रखना होगा। जहां आवश्यक मासिक आबंटन हेतु आवश्यक वस्तु का अग्रिम भण्डाकरण किया जा सके। दुकान के सामने महिला एवं पुरूष खरीददारों की अलग-अलग कतार बनाने के लिए पर्याप्त जगह रखना होगा। महिला स्व सहायता समूह को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है। उचित मूल्य दुकान के लिए प्रतिभूति निक्षेप 5 हजार रूपये होगा। दुकान आबंटन स्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर में निहित होगा एवं किसी भी प्रकरण के विवाद की स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर का निर्णय अंतिम होगा।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई भी समझौता डॉ आशुतोष जांच के बाद गुणवत्ताहीन पाई गई नाली के पूरे निर्माण में चला प्रशासनिक बुलडोजर
बैकुण्ठपुर- कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों पर सख्ती का रुख लगातार जारी है। कलेक्टर कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार किसी भी योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंगलवार को इसी तरह के एक गुणवत्ताहीन नाली निर्माण कार्य पर प्रशासनिक बुलडोजर चला कर पूरे निर्माण को हटा दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि गत दिनों सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में कुछ निर्माण कार्यों में लापरवाही की शिकायत संज्ञान में आई थी जिस पर अविलंब जांच के लिए टीम भेजी गई थी। इनमें से एक ग्राम पंचायत कैलाशपुर में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत सोलर पंप से लेकर राजेश यादव के घर तक कुल तीन सौ मीटर पक्की नाली का निर्माण स्वीकृत किया गया है इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत कैलाशपुर को ही निर्माण एजेंसी बनाया गया है। जांच टीम ने शिकायत के बाद मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल एकत्र किए। इन सेंपल की जांच में पाया गया कि नाली निर्माण का उक्त कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार एजेंसी द्वारा नहीं कराया गया है। जांच उपरांत पूरे निर्माण कार्य को गुणत्ताहीन पाए जाने पर इस नाली को पूरी तोड़कर नई नाली निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए जाने के निर्देश दिए गए। इस तारतम्य में एजेंसी द्वारा पूरे नाली को तोड़ा गया।

जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि जिन कार्यों की शिकायत प्राप्त हुई है उन सभी की जांच कराई जा रही है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्य की जांच कार्यवाही जैसे जैसे पूरी होगी तत्काल सख्त कदम उठाए जाएंगे। विदित हो कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं और उनके जवाब प्राप्त होते ही अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिला पंचायत सीइओ डॉ आशुतोष ने कहा कि जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश सभी निर्माण एजेंसी हमेशा ध्यान में रखकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
संलग्न - फोटो 3 नाली।












