CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

आम मुद्दे

सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ  तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य

सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य

कोरिया 30 जनवरी 2026/ आकांक्षी विकासखंड बैकुंठपुर में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0‘ का शुभारंभ शुक्रवार 30 जनवरी को जिला पंचायत सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत निर्धारित 3 माह की अवधि में चिन्हित सूचकांकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत कुल 6 प्रमुख सूचकांकों पर कार्य किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को अनुपूरक पोषण प्रदान करना, 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियमित वजन एवं लंबाई मापन, आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित पेयजल एवं शौचालय सुविधा सुनिश्चित करना शामिल है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा सभी बालिका विद्यालयों में शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना तथा पशुपालन विभाग द्वारा सभी पात्र पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया जाएगा।
 
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
 
कार्यक्रम में जिला परियोजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री पी. पी. सिंह, नीति आयोग के एबीपी फेलो डॉ. इरशाद खान सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
खरसिया में बड़ी घटना, विधायक Umesh Patel ने घायलों के इलाज और फैक्ट्री जांच का किया इंतजाम

खरसिया में बड़ी घटना, विधायक Umesh Patel ने घायलों के इलाज और फैक्ट्री जांच का किया इंतजाम

 खरसिया में बड़ी घटना, विधायक Umesh Patel ने घायलों के इलाज और फैक्ट्री जांच का किया इंतजाम

 
खरसिया के ग्राम बानी-पाथर स्थित मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना में कुछ लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए रायगढ़ और कुछ को रायपुर रेफर किया गया
 
स्थानीय विधायक Umesh Patel ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और घायलों के इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एवं पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है 
 
 
घटना स्थल पर थाना प्रभारी और पुलिस टीम तुरंत पहुंची थी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया 
 
बता दे कि इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया है ताकि आग लगने के सटीक कारणों की पूरी जांच की जा सके।
 
अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता अभी लगाया जा रहा है, और सभी पहलुओं की जांच प्रशासन द्वारा गंभीरता से की जा रही है।
continue reading
थाना- खड़गवा का चलित थाना कार्यक्रम का सफल आयोजन  ग्राम पंचायत भवन, ग्राम जरौंधा

थाना- खड़गवा का चलित थाना कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम पंचायत भवन, ग्राम जरौंधा

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना खडगवां के आश्रित ग्राम जरौंधा स्थित ग्राम पंचायत भवन में "चलित थाना "कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी खडगवां एवं पुलिस स्टॉफ द्वारा  संपन्न किया गया.
उक्त कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला एमसीबी – श्रीमती रत्ना सिंह(IPS) की गरिमामयी उपस्थिती के साथ ही थाना प्रभारी खडगवां – श्री सुनील तिवारी, ग्राम पंचायत जरौंधा के सरपंच – श्री प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत सचिव – श्री रामाधार साहू, वार्ड पंच, हाई स्कूल जरौंधा के प्राचार्य – श्री जाटवार सर, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के महिला एवं पुरुष ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
???? कार्यक्रम का उद्देश्य
चलित थाना कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को पुलिस से सीधे जोड़ना एवं जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
???? प्रमुख जानकारी
 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों एवं छात्र-छात्राओं को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला एमसीबी – श्रीमती रत्ना सिंह(IPS) द्वारा महत्पूर्ण निम्न जानकारी दी गई 
✔️ साइबर अपराध से बचाव
✔️ ऑनलाइन ठगी के तरीकों व उससे सुरक्षा
✔️ यातायात नियमों का पालन
✔️ कानूनी अधिकार व सुरक्षा उपाय
के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी अथवा अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें तथा सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
 
???? इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 80 से 100 नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।साथ ही अपने जिले के पुलिस अधीक्षक क़ो अपने बीच उपस्थित पाकर छात्राये व ग्रामीण उत्साहित हुवे.
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
✨ जनहित में पुलिस – जनता के साथ ✨
continue reading
सड़क सुरक्षा माह को लेकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस तथा आरटीओ  की संयुक्त पहल

सड़क सुरक्षा माह को लेकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस तथा आरटीओ की संयुक्त पहल

मनेंद्रगढ़। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS)के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)के मार्गदर्शन में सड़क यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस  तथा आरटीओ स्टाफ के द्वारा यातायात जागरूकता  माह के तहत बस स्टैंड, खेड़िया तिराहा पर संयुक्त रूप से बस /ऑटो / टैक्सी की चेकिंग की गई, चेकिंग दौरान 12 बस, 18 ऑटो, 02 टैक्सी को मौके पर वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत
करने हेतु कहा गया, जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण थे उन्हें कागजात हमेशा पूर्ण करके वाहन चलने हेतु समझाइए दिया गया तथा जिन वाहन चालकों के दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उन्हें दस्तावेज पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर मौके पर छोड़ कर समझाइस  दिया गया की समय रहते कागजात पूर्ण नहीं करेंगे तो भविष्य में चालानी कार्रवाई की जाएगी, उपस्थित बस /ऑटो / टैक्सी चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।। सीट बेल्ट लगा कर वाहन चलाने की समझाइए दी गई ।।
             
_पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता  अभियान निरंतर जारी  रहेगा।।_
continue reading
हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला  दोनों के शव हुआ क्षत-विक्षत  शिनाख्त सहित जाँच में जुटी पुलिस

हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला दोनों के शव हुआ क्षत-विक्षत शिनाख्त सहित जाँच में जुटी पुलिस

जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरसिंघा में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा वाहन (क्रमांक CG13 BF 7493 ) ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AP 6972 के सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा अत्यधिक गति में थी। अचानक सामने आई बाइक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पलभर में यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार गूंज उठी।
 
ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत
हादसे बाद घटना करीत हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन घटना कि आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने सतर्कता और साहस दिखाते हुए हाइवा का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
 
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए  मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और आरोपी चालक से पूछताछ जारी है।
continue reading
नगर पालिका बैकुंठपुर ने वार्ड 06 व 12 में पाइप लाइन व सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

नगर पालिका बैकुंठपुर ने वार्ड 06 व 12 में पाइप लाइन व सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

कोरिया, 03 जनवरी, 2026/* कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 06 एवं 12 में पेयजल पाइप लाइन एवं साफ-सफाई कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में सहायक अभियंता, उप अभियंता, जल प्रभारी, स्वच्छता प्रभारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल रहे।
 
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 06 में कुछ स्थानों पर निजी नल कनेक्शन नाली के ऊपर से लिए गए पाए गए, जिन्हें नाली के किनारे से पाइप लाइन ले जाने के निर्देश दिए गए। परशुराम चौक के पास नई पाइप लाइन से कनेक्शन देने हेतु खुदाई कार्य प्रारंभ किया गया है तथा पुराने कनेक्शन बंद कर नवीन लाइन से कनेक्शन लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 12 में नगर पालिका कार्यालय के पीछे बड़े नाले के पास एवं सौभाग्यम हॉस्पिटल के समीप निजी नल कनेक्शनों को नाली के ऊपर से न ले जाने हेतु संबंधित नागरिकों को सूचित किया गया। ग्रामीण बैंक के पास स्थित नई नाली के मध्य पाइप लाइन से वर्तमान में कोई घरेलू कनेक्शन नहीं होने की जानकारी भी दी गई।
 
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि उक्त पाइप लाइन लगभग 20 से 40 वर्ष पूर्व बिछाई गई थी, जबकि शेष वार्डों में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत वर्ष 2019 में पाइप लाइन विस्तार किया गया है। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक माह दो बार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला में पानी की जांच कराई जाती है।
 
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल प्रभारी को वार्डों का नियमित निरीक्षण कर शिकायतों के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने तथा स्वच्छता प्रभारी को पाइप लाइन के आसपास नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका द्वारा नागरिकों से नियमों के अनुसार नल कनेक्शन लेने एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।
continue reading
बस्तर आईजी सुन्दर राज पी द्वारा किया गया कोंडागांव जिले का वार्षिक निरीक्षण

बस्तर आईजी सुन्दर राज पी द्वारा किया गया कोंडागांव जिले का वार्षिक निरीक्षण

कोण्डागांव खिरेन्द्र यादव

आज बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. (IPS) द्वारा जिला कोंडागांव का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान रक्षित केंद्र में परेड का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा साफ सुथरी व अच्छे टर्न आउट में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप ईनाम प्रदान किया गया। साथ ही समस्त स्टाफ की परेशानियों के बारे में सुना एवं तत्काल निराकरण करने हिदायत दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नागरिकों के प्रति संवेदनशील होने, उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनने, एवं तत्काल निराकरण करने के साथ जनता से अच्छे व्यवहार करने की समझाइश दी गई, नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति भय को समाप्त कर एक साफ सुथरी स्वच्छ छवि बनाने हेतु निर्देशित किया गया। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव एवं रक्षित केन्द्र का निरीक्षण कर साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। साथ ही समस्त अभिलेखों का अवलोकन किया गया, सीसीटीवी, मालखाना, सीसीटीएनएस, स्टोर आदि के रखरखाव एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के संबंध में विशेष समझाइश दिया गया। 
जिसके पश्चात बस्तर पुलिस महानिरीक्क्ष ने पुनामार्गेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल अंतर्गत ग्राम देव खरगांव में संचालित पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में रह रहे पुनर्वासित व्यक्तियों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में 35 पुनर्वासित व्यक्तियों को स्मार्टफोन एवं प्रशिक्षण किट का वितरण किया गया। सुंदरराज पी. ने पुनर्वासित व्यक्तियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि हिंसा का मार्ग छोड़ चुके लोगों को कौशल प्रशिक्षण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनें। उन्होंने पुनर्वार्सितों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण अवधि का पूरे उत्साह और लगन के साथ उपयोग करें तथा यहां से सीखकर जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ अपने गांवों तक भी पहुँचाएं। उन्होंने विकास के मार्ग को अपनाने के लिए पुनर्वासित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने पुनर्वास केन्द्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षण उपरांत पुनर्वासित व्यक्ति स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की जीविकोपार्जन में स्वयं सक्षम हो सके। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने पुनामार्गेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन योजना के तहत विभिन्न ट्रेड में दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण एवं शासकीय योजनाओं से जोड़े जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
continue reading
पूर्व विधायक गुलाब कमरों का आरोप – महिला एवं बाल विकास विभाग की संविदा भर्ती में महाघोटाला

पूर्व विधायक गुलाब कमरों का आरोप – महिला एवं बाल विकास विभाग की संविदा भर्ती में महाघोटाला

26-Sep-2025 107
मनेन्द्रगढ़, 26 सितम्बर 2025। भरतपुर सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई संविदा भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने इस भर्ती को “पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया महाघोटाला” करार देते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
 
गुलाब कमरों ने कहा कि नवा बिहान योजना अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन वात्सल्य के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण समिति तथा मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में की गई संविदा भर्ती में गंभीर अनियमितताएँ हुई हैं। पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं तात्कालिक जिला अधिकारी शुभम बंसल द्वारा पद का दुरुपयोग कर मनमाने ढंग से चयन किया गया।
 
पूर्व विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और अमान्य अंकसूची धारकों को चयनित किया गया है। यहां तक कि ऐसे विश्वविद्यालयों के प्रमाणपत्र भी स्वीकार किए गए जो छत्तीसगढ़ राज्य में मान्यता प्राप्त नहीं हैं। इसके साथ ही जिले के योग्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं की अनदेखी कर अन्य जिलों के उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाया गया।
 
गुलाब कमरों ने कहा—"यह एक संगठित महाघोटाला है, जिसे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी और तात्कालिक अधिकारियों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। इससे जिले के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।"
 
उन्होंने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
 
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री अज्जू रवि, सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
continue reading
पूर्व विधायक गुलाब कमरों का आरोप – महिला एवं बाल विकास विभाग की संविदा भर्ती में महाघोटाला
पूर्व विधायक गुलाब कमरों का आरोप – महिला एवं बाल विकास विभाग की संविदा भर्ती में महाघोटाला
राष्ट्रीय मूलवंश समाज संघ की ओर से 9 अगस्त विश्व आदिवासी मूलवंश दिवस के उपलक्ष्य में  कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय मूलवंश समाज संघ की ओर से 9 अगस्त विश्व आदिवासी मूलवंश दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

गत दिवस राष्ट्रीय मूलवंश समाज संघ की ओर से 9 अगस्त विश्व आदिवासी मूलवंश दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मूल वंश समाज के लगभग 80 बच्चे जो कि 10 वीं एवं 12 वीं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिक श्री ननकु राम जी , श्री सफीकुल्लाह जी , श्री, विधान दादा जी एवं अर्चना बागड़े जी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया। 

संगठन के अध्यक्ष श्री शेख इस्माइल जी ने सर्व प्रथम विश्व आदिवासी मूल वंश दिवस की सभी आगंतुकों एवं नगर वासियों को बधाई प्रेषित की तत्पश्चात कार्यक्रम के करने के उद्देश्यों के विषय पर सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे श्री ननकू राम जी , विशिष्ट अतिथि श्री दीपक बागड़े जी ,श्री राम कुमार कनोजिया जी श्री सुभाष कश्यप जी, श्री बाबू लाल कुर्रे जी ,श्री राकेश माहौत जी , श्री राम जीत पनिका जी मौजूद रहे। साथ ही संगठन
 
के संस्थापक श्री गंगा राम आयाम जी , श्री भागीरथी पैकरा जी , श्री राम दस बघेल जी, श्री हरभजन सिंह जी , एवं श्री सुक्खू राम ध्रुवे जी मौजूद रहे। 
        कार्यक्रम को सफल बनाने मे मंच संचालिका श्रीमती पुष्पा गुलकर्णी जी संगठन के सचिव भाई गुरुदयाल सिंह जी , कोषाध्यक्ष विनेश्वर पदवार जी , उपाध्यक्ष दीनदयाल जी ,नन्द कुमार आयाम जी , विजय विश्वकर्मा जी , शाकिर अली जी , सुखदेव सिंह, देवदास , जी,  हुसैन जी , श्री वीरेंद्र पटेल जी , श्री एलेक्स जी, बसंत पोया जी , श्री शेख कलीम जी , श्री मनोज बघेल जी ,श्री सौरभ जी, श्री आरिफ जी का विशेष सहयोग था ।।
continue reading
सिमगा क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने किया ग्राम हरिनभट्ठा में सार्वजनिक शौचालय के आसपास साफ सफाई

सिमगा क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने किया ग्राम हरिनभट्ठा में सार्वजनिक शौचालय के आसपास साफ सफाई

सिमगा। सिमगा ब्लॉक के अंतगर्त ग्राम पंचायत  हरिनभट्ठा में  सार्वजनिक शौचालय के आसपास गन्दगी, कीचड का आलम बना हुआ था, भारी गंदगी और कीचड़ था जिसे एक प्रेरणादायक पहल करते हुए क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने साफ सफाई किया।

आज शनिवार सुबह सुबह जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे ने साफ सफाई करते हुए कहा कि हमारे आसपास, सार्वजनिक स्थानों में गंदगी हो तो साफ सफाई की पहल जरूर होनी चाहिए, उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी अपील कर कहा कि गांव में सार्वजनिक स्थानों पर नियमित साफ सफाई होनी चाहिए। 
वही जनपद सभापति की इस तरह के पहल की ग्रामीणों ने काफी सराहना किए है।
continue reading
भूमि विवाद से आत्महत्या तक: आदिवासी परिवार की शिकायत पर विनोद अग्रवाल सहित 6 अभियुक्तों की ज़मानत याचिका ख़ारिज

भूमि विवाद से आत्महत्या तक: आदिवासी परिवार की शिकायत पर विनोद अग्रवाल सहित 6 अभियुक्तों की ज़मानत याचिका ख़ारिज

बिलासपुर । स्थान: राजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज


पहाड़ी कोरवा जनजाति से संबंधित दिवंगत भैराराम की आत्महत्या के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 103/2025 में नामजद 6 आरोपियों की अग्रिम/नियमित जमानत याचिकाएँ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने खारिज कर दी हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की एकल पीठ ने पारित किया।

मामले का पृष्ठभूमि:
अभियोजन के अनुसार, पीड़िता जुबारो बाई की भूमि को षड्यंत्रपूर्वक शिवराम के नाम पर विक्रय कर दिया गया, जिसमें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। मृतक भैराराम (जुबारो बाई के पति) को बार-बार धमकाकर और जमीन छोड़ने के लिए दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने 21-22 अप्रैल 2025 की रात को आत्महत्या कर ली।

दर्ज अपराध:
इस प्रकरण में धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इससे पूर्व 23 अप्रैल को अपराध क्रमांक 90/2025 भी धोखाधड़ी के तहत दर्ज हुआ था, जिसमें कुछ अन्य आरोपी शामिल थे।

जिनकी ज़मानत याचिकाएँ खारिज हुईं:
विनोद कुमार अग्रवाल
प्रवीण अग्रवाल
दिलीप टिग्गा
चतुरगुण यादव
राजेन्द्र मिंज
धरमपाल कौशिक

अदालत की टिप्पणी:
न्यायालय ने माना कि पुलिस जांच अभी अधूरी है और प्रथम दृष्टया आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के कारण इस समय अग्रिम या नियमित ज़मानत देना उचित नहीं होगा। विशेषत: विनोद अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
राज्य की दलील:
राज्य की ओर से उपसरकार अधिवक्ता सुनीता मणिकपुरी ने जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है और आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे में ज़मानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है।
निष्कर्ष:
उच्च न्यायालय ने सभी याचिकाएँ अस्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट को आदेश की प्रति शीघ्र भेजने का निर्देश दिया है। यह समाचार न्यायिक आदेश (CRA No. 1034/2025 & Others) पर आधारित है।

“मग्गू सेठ फाइल्स” “जमीन, जुर्म और जुबानबंदी” — एपिसोड 1

“एक कोरवा की ज़मीन से शुरू हुई थी कहानी, अब आत्महत्या की जांच तक जा पहुँची है।”

छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल बलरामपुर-रामानुजगंज में, एक नाम वर्षों से फुसफुसाहटों में गूंजता रहा है — विनोद अग्रवाल उर्फ “मग्गू सेठ”। जो कभी स्थानीय व्यापारी के रूप में जाना जाता था, अब उस पर आदिवासी जमीन हड़पने, कूटनीति, साजिश और यहां तक कि आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे संगीन आरोप हैं।
भाग 1: ज़मीन — एक कोरवा महिला की पुश्तैनी विरासत
कहानी शुरू होती है जुबारो बाई से — एक पहाड़ी कोरवा महिला, जिसकी ज़मीन उसके पति भैराराम के नाम पर संयुक्त खाता दर्ज में थी। आदिवासी महिला को ज़मीन के दावों और दस्तावेजों की जटिलता समझना नहीं आता था। यही कमजोरी मग्गू सेठ जैसे चालाक ज़मींदारों के लिए ताकत बन गई।
18 नवंबर 2024 को, बिना किसी पारिवारिक सहमति या भुगतान के, ज़मीन किसी शिवराम के नाम पंजीकृत करवा दी गई — आरोप है कि ये रजिस्ट्री धोखाधड़ी और छल से करवाई गई थी। पीछे की डोर से कागज़ तैयार हुए, अंगूठे लगे और ज़मीन खिसक गई।
भाग 2: जुर्म — एक बुज़ुर्ग आदिवासी को मानसिक प्रताड़ना
सिर्फ जमीन छीनना ही नहीं, बल्कि भैराराम को रोज़ाना धमकाना, “ये ज़मीन अब हमारी है, भाग जा” कहना, उसका पीछा करना, उसे ताने देना — ये सब आरोपितों का रोज़ का खेल बन गया था।
और अंत में, 21-22 अप्रैल 2025 की रात — भैराराम ने आत्महत्या कर ली।

बेटे संत्राम ने जब शव देखा, तो बस यही कहा:

“बापू का आत्मसम्मान छीन लिया था इन्होंने, अब जीवन भी छीन लिया।”

भाग 3: जुबानबंदी — सत्ता, डर और चुप्पी का ताना-बाना
विनोद अग्रवाल पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन कोई कार्रवाई क्यों नहीं?
क्योंकि ‘मग्गू सेठ’ सिर्फ ज़मींदार नहीं, एक “नेटवर्क” है। आरोप हैं कि स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और दलालों से उसकी मजबूत साँठगाँठ है। रिपोर्टिंग करने वालों को डराया जाता है, पीड़ितों को चुप कराया जाता है।

जुबानबंदी सिर्फ पीड़ितों की नहीं, पत्रकारों की भी होती है।
एक स्थानीय रिपोर्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया:

“अगर तुमने मग्गू सेठ का नाम लिया, तो तुम भी ‘केस’ में शामिल कर दिए जाओगे।”

न्याय की पहली दस्तक
1 जुलाई 2025 को, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विनोद अग्रवाल सहित छह आरोपियों की ज़मानत याचिकाएँ खारिज कर दीं। जज संजय कुमार जायसवाल की बेंच ने कहा —

“पुलिस जांच अधूरी है, ऐसे में ज़मानत नहीं दी जा सकती।”

ये निर्णय पहाड़ी कोरवा समाज के लिए आशा की एक किरण बना है।
आगे क्या?
“मग्गू सेठ फाइल्स” की ये सिर्फ शुरुआत है।
अगले एपिसोड में पढ़िए:

???? “रजिस्ट्री रैकेट: कैसे बनते हैं कागज़, और कौन बनाता है?”
???? “भरोसे की कब्र: आदिवासी जमीनों पर कब्ज़े का सिस्टम”
???? “खामोश पुलिस, ताक़तवर दलाल: स्थानीय सत्ता का अंधा गठजोड़”
???? “कौन पुलिस अधिकारी लूप लाइन में बैठेने के बाद भी सेठ की मदद कर रहा है?’’
???? “किस-किस राजनीति पार्टी के नेता द्वारा विनोद की मदद करने कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है?’’


यदि आप भी ‘मग्गू सेठ’ या इस नेटवर्क से पीड़ित हैं — तो अपनी कहानी साझा करें। हम जुबानबंदी तोड़ेंगे।

यह सीरीज अनुसूचित जनजातियों के अधिकार, ज़मीन के हनन और ग्रामीण न्याय व्यवस्था की वास्तविकता को उजागर करने का एक प्रयास जारी रहेगा…
continue reading
एमसीबी जिले का कृषि विभाग की कार्यशैली अजीबो गरीब  कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खड़गवां

एमसीबी जिले का कृषि विभाग की कार्यशैली अजीबो गरीब कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खड़गवां

06-Jul-2025 556

अविनाशचंद्र की रिपोर्ट - एमसीबी(छत्तीसगढ़)एमसीबी  जिले के कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खड़गवां पूर्व में एक ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी धान खरीदी में 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ाए थे लेकिन नियमों को ताक पर रखते हुए कृषि ब्लॉक कार्यालय खड़गवां में पदस्थ निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को बिना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए पुनः खड़गवां ब्लाक में पदस्थापना दिया गया सूत्र यह भी बता रहे की पदस्थापना ले लिए जिला कृषि विभाग के एक अधिकारी मोटी रकम लेकर पदस्थापना का खेल खेला है जिसको लेकर

सस्पेंड ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी सुशासन तिहार में खुद आवेदन किया था की मेरा जांच प्रतिवेदन को पूरा किया जाय 
जिस तरह  सस्पेंड किए जगह के कार्यालय में पुनः पदस्थापना संदेह के घेरे में कृषि विभाग के उच्च अधिकारी  है इसका भी खुलासा बहुत जल्द होगा
continue reading
राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव का भव्य स्वागत

राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव का भव्य स्वागत

बैकुण्ठपुर - पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव के प्रथम कोरिया आगमन पर विश्राम गृह बैकुंठपुर में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व मे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त रामनाथ यादव विश्राम गृह मे पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ से मुलाकत की।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक,  मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मनेजर राजवाड़े, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, युवा नेता शारदा गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनोज साहू, सुशील यादव, जिला मंत्री रमेश तिवारी, जिला सचिव सुरेन्द्र राजवाड़े, जिला कोषाध्यक्ष रवि पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, विकासखण्ड सचिव शिव प्रताप सिंह, श्याम आडिल्य, रवि बैगा,अमर नाथ, मंजू जिवनानी,रवि त्रिपाठी, अन्नू दुबे,शिव राजवाड़े, रोशन राजवाड़े,राम सुन्दर राजवाड़े,जगनारायण साहू, शाहिद असरफी, रामशंकर सिंह, दिनेश साहू, हरिओम साहू, मनोज सोनवानी, महेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
continue reading
किचन के गैस सिलेंडर के जर्जर पाईप से गैस रिसाव के बाद हुआ धमका

किचन के गैस सिलेंडर के जर्जर पाईप से गैस रिसाव के बाद हुआ धमका

किचन के गैस सिलेंडर के जर्जर पाईप से गैस रिसाव के बाद हुआ धमका 
खाना बना रहे दो कर्मचारी बाल बाल बचे,  चालकों ने कमरे से बाहर निकलकर बचाई जान,  एक बड़ा हादसा टल गया 
चक्रधरपुर।  चक्रधरपुर रेल मंडल में एक ओर जहां अग्निशमन सप्ताह में आग लगने से बचाव के लिए कर्मियों को जागरुक किया जा रहा है वहीं मंडल के सरडेगा रनिंग रुम में कर्मियों की लापरवाही के कारण रनिंग रुम के किचन में लगे सिलेंडर के जर्जर पाईप से गेस रिसाव के कारण धमाका और भीषण आग लगने की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आग की घटना में रनिंग रुम में रसोई का काम करने वाले दो कर्मचारी भाग कर जान बचाई। आग लगने की घटना से यहां अफरा तफरी मच गई। वहां पर ड्यूटी पर गए लोको पायलटों से मिली जानकारी के अनुसार रनिंग रुम के किचन में शाम लगभग साढ़े छह बजे गैस सिलेंडर में लगे जर्जर पाईप में गैस रिसाव के कारण यहां अचानक आग लग गया और आग की लपटें ऊंचाई तक दिखने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही यहां पर ड्यूटी करने के बाद बिना भोजन किए विश्राम कर रहे लोको पायल कमरे से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इस घटना में किचन का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि सरडेगा रनिंग रुम में आग लगने की घटना रेलवे के लोको पायलटों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहा है। आज चक्रधरपुर के डीआरएम राउरकेला में एनआई कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। वहीं सरडेगा (एमसीएल) के रनिंग रुम में आग लगने घटना सामने आई। 
बताया जाता है कि यहां रनिंग रुम में अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। गैस सिलेंडर का जर्जर पाईप बदलने के लिए ठेकेदार को रनिंग कर्मियों के द्वारा पहले से सावधान कराया गया था लेकिन जर्जर पाईप नहीं बदला गया। लोको पायलटों का कहना है कि सरडेगा रनिंग रुम में दो दो केयर टेकर हैं। सीसी नहीं रहने के कारण पिछले दो साल से केयर टेकर दिवाकर कुमार यहां के केयर टेकर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बीच ड्राफ्टेट सीसी के सी प्रधान का पोस्टिंग किया गया लेकिन दिवाकर कुमार को ही केयरटेकर बनाए रखा गया हैं। फिलहाल आग लगने की घटना की जांच की जा रही है। बताया जाता है आग की घटने से यहां के लोको पायलटों को भोजन नहीं मिला जिसकी शिकायत उन्होंने उर्पयुक्त अधिकारियों को दे दी है।
continue reading
26 लाख के इनामी व छह महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया समर्पण

26 लाख के इनामी व छह महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया समर्पण

 बीजापुर 

 
26 लाख के इनामी व छह महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 
 
PLGA बटालियन नंबर सदस्य 01, तेलंगाना स्टेट कमिटी के सीआरसी सदस्य 02 , एसीएम 2, 26 लाख के इनामी समेत 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 
 
08 08 लाख के दो, 05 05 लाख के दो कुल 26 लाख के इनामी समेत 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण ,
 
01 जनवरी 2024 से अब तक 675 गिरफ्तार,  368 आत्मसमर्पण, 141 अलग अलग मुठभेड़  , 2025 में 172 गिरफ्तार, 179 आत्मसमर्पण , मुठभेड़ में 83 नक्सली हुए ढेर, 
 
आत्मसमर्पण करने पर इन्हें प्रोत्साहन राशि 50- 50 हजार नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है ।
 
 

 

continue reading
आप सभी को रंगों का त्योहार होली की ढेर सारी शुभकामनाएं मां बधाई
गुलशन कुमार बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत झलरी समस्त क्षेत्र वासियों को  होली की बधाई एवं शुभकामनाएं

गुलशन कुमार बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत झलरी समस्त क्षेत्र वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं

 गुलशन कुमार बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत झलरी समस्त क्षेत्र वासियों को 

होली की बधाई एवं शुभकामनाएं
continue reading
मोहित कुमार ध्रुव सरपंच ग्रामपंचायत दाऊकापा समस्त क्षेत्र वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं
Previous123456789...1213Next
dpboss