CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

स्वास्थ

छत्तीसगढ़ : जिले मे कन्या छात्रावास की 8 छात्राएं का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ : जिले मे कन्या छात्रावास की 8 छात्राएं का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव

Ibtesam Deshmukh 30-Jan-2022 116

 बलरामपुर: बलरामपुर जिले के कन्या छात्रावास की 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव निकली है। मामला कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास राजपुर का है। सभी को अलग-अलग कमरे में आइसोलेट किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के कन्या छात्रावास में 8 बच्चियां कोरोना पॉजिटिव निकली है। कुछ दिन पहले कन्या छात्रावास के 44 छात्राओं की कोरोना जांच की गई थी। जिसमें रिपोर्ट आने के बाद 44 छात्राओं में से 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद सभी को अलग-अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है। मामला कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास राजपुर का है।

continue reading
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू की जाएगी

Ibtesam Deshmukh 29-Jan-2022 76

 रायपुर/  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गणतंत्र दिवस पर राज्य के सभी शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सौगात दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब उनके इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक के सहित खड़ी रहेगी, जहां 42 प्रकार के टेस्ट की निःशुल्क सुविधा भी होगी और निःशुल्क दवाईयां भी मिलेंगी। इसके लिए ‘‘मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना’’ सभी 169 शहरों में शुरू करने की घोषणा की गई है। पूर्व में यह योजना राज्य के सभी 14 नगर पालिक निगम में 1 नवम्बर 2020 से सफलता पूर्वक संचालित हो रही थी। इस योजना के लाभ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी शहरों में इसे लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कोरोना महामारी के मद्देनजर और भी कारगर साबित होगा, क्योंकि चिकित्सक से मिलने लोगों को अब अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के शुरू होने से समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति चाहता है कि जब वह बीमार पड़े तो उसे अपने इलाज के लिए भटकना न पड़े। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने से हर कोई बचना चाहता है। लोगों की जरूरतों को ध्यान रख छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब इन्हीं उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा कर रही है।

वर्तमान में राज्य के 14 नगरीय निकायों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वर्तमान में सेवारत 60 एमएमयू में अतिरिक्त 60 एमएमयू शामिल किए जाएंगे। इस तरह से प्रदेश के 169 शहरों में 120 एमएमयू के माध्यम से योजना का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना के महत्व को देखते हुए इसे 21 फरवरी 2022 तक प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रति नागरिकों के लगाव को देखें तो योजना के अंतर्गत अभी तक 20 हजार 928 कैंपों का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया जा चुका है। इन कैंपों में 14 लाख 64 हजार 195 मरीज अपना इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। एमएमयू में इलाज के लिए एम.बी.बी.एस. डाक्टर की पदस्थापना होती है। एमएमयू की प्रयोगशाला में कुल 42 प्रकार के टेस्ट निःशुल्क होते हैं। अभी तक 2 लाख 75 हजार 388 मरीज मुफ्त प्रयोगशाला से लाभांवित हो चुके हैं। एमएमयू में कुल 285 प्रकार की दवाइयां मुफ्त वितरण के लिए मौजूद होती हैं। इससे अभी तक 12 लाख 19 हजार 523 मरीजों ने मुफ्त दवा वितरण का लाभ लिया है। मरीजों को दवाइयों का वितरण डॉक्टर की पर्ची के आधार पर फार्मासिस्ट द्वारा किया जाता है।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एमएमयू में मरीजों की जांच की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड की गई है। मरीजों का पंजीयन, डॉक्टर की पर्ची और फार्मासिस्ट द्वारा दवा वितरण का कार्य पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। प्रक्रिया में कहीं चूक ना हो और मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसके लिए सीनियर विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा इसका आडिट भी किया जाता है।
इस सेवा विस्तार से राज्य के 169 शहरों में 120 एमएमयू के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 2 हजार 880 कैंप आयोजित होंगे और लगभग 1 लाख 80 हजार मरीजों का गुणवत्तापूर्ण इलाज संभव हो सकेगा। सुविधा विस्तार के लिए शासन द्वारा सेवा प्रदाता चयन की कार्यवाही सभी जिलों में पूर्ण कर ली गयी है और बसों में एमएमयू के लिए अस्पताल की सुविधाएं विकसित करने हेतु निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही कैंप प्लानिंग, डाक्टर एवं स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर, दवा वितरण आदि व्यवस्थाओं की तैयारियां सभी शहरों में प्रगति पर हैं।

continue reading
CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर , प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले, राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर , प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले, राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

Ibtesam Deshmukh 29-Jan-2022 263

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 3919 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 11 मरीज की मौत हुई है। वहीं 5075 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राजधानी रायपुर से 854 मरीज मिले है। वहीं दुर्ग से 433 मरीज सामने आएं है।

इसी तरह राजनांदगांव से 202, बालोद से 66, बेमेतरा से 97, कबीरधाम से 69, धमतरी से 108, बलौदा बाजार से 136, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 34, बिलासपुर से 223, रायगढ़ से 136, कोरबा से 130, जांजगीर चापा से 152, मुंगेली से 33, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 25, सरगुजा से 57, कोरिया से 67, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से 44, जशपुर से 27, बस्तर से 321, कोंडागाँव 182, दंतेवाड़ा से 24, सुकमा से 22, कांकेर से 164, नारायणपुर से 7 बीजापुर से 76 मरीजों की पहचान हुई है।

continue reading
COVID19 : कोविड टीकाकरण में 165.04 करोड़ टीके लगे

COVID19 : कोविड टीकाकरण में 165.04 करोड़ टीके लगे

Ibtesam Deshmukh 29-Jan-2022 77

 देश भर में पिछले 24 घंटे में 56 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 165.04 करोड़ से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 56 लाख 72 हजार 766 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 165 करोड़ चार लाख 87 हजार 260 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 35 हजार 532 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या बढकर 20 लाख चार हजार 333 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.91 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 13.39 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख 35 हजार 939 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 83 लाख 60 हजार 710 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.89 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 17 लाख 59 हजार 434 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही देश में अभी तक कुल 72 करोड़ 57 लाख 74 हजार 705 कोविड परीक्षण किए हैं।

continue reading
ओमिक्रॉन के बाद अब सामने आया ‘NeoCov' कोरोना वायरस, तेजी से हो रही मौत.. वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

ओमिक्रॉन के बाद अब सामने आया ‘NeoCov' कोरोना वायरस, तेजी से हो रही मौत.. वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Ibtesam Deshmukh 28-Jan-2022 79

 अब चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने एक नए कोरोनावायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने इस नए कोरोनावायरस को काफी खतरनाक बताया है। उनके मुताबिक, इस नए कोरोनावायरस से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। कोरोना वायरस को लेकर चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक चेतावनी जारी की है।

continue reading
Corona update : देश में मरीजों की संख्या में दर्ज की गई गिरावट, पिछले 24 घंटे में तीन लाख से कम मिले मरीज

Corona update : देश में मरीजों की संख्या में दर्ज की गई गिरावट, पिछले 24 घंटे में तीन लाख से कम मिले मरीज

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2022 207

 नई दिल्ली: भारत में कोरोन वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. रोजाना के नए केस 3 लाख के नीचे आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,55,874 नए मामले सामने आए हैं. कल की तुलना में मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई.  सोमवार को 3,06,064  नए मामले सामने आए थे. बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी देखने को मिल रही है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. नए मामलों में तेजी के साथ एक्टिव केस भी काफी बढ़े हैं. देश में 22,36,842 मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों के 5.62 फीसद रह गए हैं. रिकवरी रेट 93.15 प्रतिशत पर है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2,67,753 मरीज ठीक हुए जबकि अब तक कुल 3,70,71,898 लोग संक्रमण को हराकर ठीक हो चुके हैं. दैनिक संक्रमण दर 15.52 फीसदी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 17.17 प्रतिशत पर हैं.

continue reading
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर : प्रदेश में मिले 4 हजार से ज्यादा मरीज,राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर : प्रदेश में मिले 4 हजार से ज्यादा मरीज,राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2022 53

 रायपुर/ छत्तीसगढ में कोरोना थमाने का नाम नहीं ले रहा है प्रदेश में तीसरी लहर अपने चरम सीमा पर है तो वहीं राजधानी रायपुर में दिन में दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश में 4914 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 23 मरीज की मौत हुई है। वहीं 5711 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। वही राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं राजधानी में 1156 मरीज मिले है। वहीं दुर्ग से 911 मरीज सामने आएं है।

इसी तरह राजनांदगांव से 225, बालोद से 68, बेमेतरा से 111, कबीरधाम से 78, धमतरी से 183, बलौदा बाजार से 66, महासमुंद से 91, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 320, रायगढ़ से 192, कोरबा से 111, जांजगीर चापा से 91, मुंगेली से 86, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 56, सरगुजा से 140, कोरिया से 99, सूरजपुर से 91, बलरामपुर से 94, जशपुर से 127, बस्तर से 127, कोंडागाँव 85, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 61, कांकेर से 142, नारायणपुर से 40 बीजापुर से 102 मरीजों की पहचान हुई है।

continue reading
CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में तीसरे यह ने मचाया हड़कंप कल प्रदेश में 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले,15 की मौत

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में तीसरे यह ने मचाया हड़कंप कल प्रदेश में 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले,15 की मौत

Ibtesam Deshmukh 21-Jan-2022 150

 Corona update : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, कल प्रदेश में मिले 5000 से ज्यादा नए मरीज, 15 मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर है कल प्रदेश में जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 5649 नए मरीज मिले हैं। और 15 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 5919 है। राजधानी रायपुर में 1442 नए मरीज मिले हैं और दुर्ग से 1053 मरीज सामने आएं है।

इसी तरह राजनांदगांव से 334, बालोद से 61, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 35, धमतरी से 132, बलौदा बाजार से 99, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 45,  बिलासपुर से 256, रायगढ़ से 413,  कोरबा से 267, जांजगीर चापा से 207, मुंगेली से 66, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 60, सरगुजा से 129, कोरिया से 131, सूरजपुर से 63, बलरामपुर से 18,  जशपुर से 187, बस्तर से 156, कोंडागाँव से 54, दंतेवाड़ा से 51,  सुकमा से 32, कांकेर से 127,  नारायणपुर से 92 बीजापुर से 32 मरीजों की पहचान हुई है।

continue reading
आयुर्वेद की दुनिया में चमत्कारिक औषधि दहिमन,, संजीवनी से कम नहीं,,   विलुप्त होते दहिमन को कोरिया वन मंडल द्वारा संरक्षित करने जारी है प्रयास,,,

आयुर्वेद की दुनिया में चमत्कारिक औषधि दहिमन,, संजीवनी से कम नहीं,, विलुप्त होते दहिमन को कोरिया वन मंडल द्वारा संरक्षित करने जारी है प्रयास,,,

Sawankumar 20-Jan-2022 163

कोरिया बैकुंठपुर - भारत को आयुर्वेद का गुरु माना जाता है, क्योंकि यहां सदियों से आयुर्वेद को लेकर बड़े-बड़े शोध होते रहे हैं. यहां ऐसी कई दुर्लभ प्रजातियों पेड़ पौधों पाए जाते हैं, जो कई असाध्य रोगों के लिए रामबाण उपयोगी साबित हुए है. इन्हीं में से एक है दहिमन का पेड़, जो काफी दुर्लभ होता है और आसानी से इसकी पहचान नहीं की जा सकती. इस पेड़ के फल, पत्ती, जड़ तना सभी कुछ असाध्य रोगों और शारीरिक समस्या के लिए काम आता है. कई तरह की बीमारियों में ये संजीवनी का भी काम करता है।

जानिए दहिमन के बारे में,,,


 
दहिमन पेड़ का बॉटेनिकल नाम कॉर्डिया मैकलोडी हुक है, जिसे दहिमन या देहिपलस के नाम से भी जाना जाता है, दहिमन एक औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है. जो किसी भी प्रकार की संजीवनी बूटी से कम नहीं है. कहा जाता है कि यह कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी ठीक कर सकती है. दहिमन के बारे में हमारे ग्रंथों में भी वर्णन किया गया है और लोगों की कुछ धार्मिक आस्था भी इस पेड़ से जुड़ी हुई है.

दुर्लभ है दहिमन,,,

जैसा की जंगलों में औषधिय महत्व के कई वनस्पती पाए जाते हैं, जिनके बारे में क्षेत्र के लोगों को जानकारी नहीं है. ऐसा ही है दहिमन का पेड़ जो जंगलों में पाया जाता है, लेकिन जानकारी के आभाव में विलुप्ति की कगार पर है, यही कारण है कि अब यह ढूंढने से ही मिलता है,जिसका समय रहते संरक्षण नहीं किया गया तो औषधीय महत्व का ये पेड़ पूरी तरह विलुप्त हो जाएगा।

आनंदपुर नर्सरी में 2008 से तैयार किए जा रहे हैं,, दहिमन 

यदा कदा जंगलों में ढूंढने से मिलने वाले दहिमन पेड़ के संरक्षण को लेकर कोरिया वन मंडल के द्वारा 2008 से काफी प्रयास किए जा रहे थे। और जिसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में इसके पौधे तैयार कर लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।आयुर्वेद को जानने और समझने वालों ने भी इस पौधे के महत्व के मद्देनजर वन विभाग द्वारा दहिमन संरक्षण कार्य पर कोरिया वन मंडल की काफी सराहना भी की है।हालांकि दहिमन को तैयार करने में विभाग को शुरुआती दिनों में काफी मशक्कत करना पड़ा था।जंगलों में बचे चुनिंदा वृक्षों से एक निश्चित समय में बीज संग्रहित किया जाना दिक्कत भरा था।बचे कुछ ही पेड़ों पर बीज के लिए लगातार निगरानी रखनी पड़ती थी क्युकी इसके बीजों को तोता बहुत तेज़ी से खा जाते हैं।ऐसी चुनौतियों से जूझकर कोरिया वन मंडल का बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र अपने आनंदपुर नर्सरी में इसे संरक्षित और विकसित कर पाया।और आज की स्थिति कोरिया वन मंडल से दूर दूर तक जरूरत मंदों को दहिमन उपलब्ध कराया जा रहा है।साथ ही शहर, गांव और जंगलों में इसके वृक्षारोपण को भी बड़ा रूप देने की कवायद जारी है।

आयुर्वेद में दहिमन का महत्व,,,,

आयुर्वेद और पंचकर्म विशेषज्ञ डॉक्टर तरुण सिंह ने बताया कि दहिमन के बहुत सारे औषधीय गुण हैं इसके अलग-अलग तरीके से उपयोग में अलग अलग बिमारियों से निजात मिल सकती है. दहिमन, पित्त की बीमारियों को बैलेंस करता हैं, साथ ही हाइपरटेंसिव सीवीए की प्रॉब्लम, सेरिब्रोवस्कुलर अटैक, लकवा वगैरह का पेशेंट भी दहिमन का प्रयोग कर आराम पा सकता है.क्या है दहिमन का उपयोग
ब्रेन में क्लॉट में दहिमन का पत्तियों का लेप लगाना और माला पहनने से क्लॉट डिसॉल्व होने लगता है.कई मामलों में इसका उपयोग जहर का प्रभाव कम करने के लिए होता है.कम नीद और ज्यादा नीद के मरीजो की मानसिक स्थिती को संतुलित करता है.अगर कोई मानसिक रोगी शराब नहीं छोड़ पा रहा है तो उसके लिए भी यह बहुत उपयोगी है.सांप के काटने पर भी इसका उपयोग जहर के कम करने के लिए किया जाता.
continue reading
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अफसरों के साथ आज कोविड रिव्यू पर करेगें मीटिंग...

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अफसरों के साथ आज कोविड रिव्यू पर करेगें मीटिंग...

Ibtesam Deshmukh 09-Jan-2022 51

 रायपुर/ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अफसरों के साथ कोविड रिव्यू मीटिंग करेंगे. सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है. वह बैठक ऑनलाइन करेंगे. बता दें कि वहीं प्रदेश में कोरोना मरीजों की बात करें, तो शनिवार को दिन भर में 3 हजार 455 नए मामले सामने आए थे. अब प्रदेश में कोरोना से बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13 हजार 66 तक पहुंच गई है.

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कोरोना से संक्रमित मिले है। PHE मंत्री के स्टाफ के 8 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंत्री ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। ट्वीटर पर उन्होनें लिखा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण को देखने हुए मैंने अपनी कोविड टेस्ट करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहा हूं।

उन्होनें लिखा है कि मेरी सभी से अपील विगत दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपना कोविड टेस्ट कर लें। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और आवश्यक न होने पर घर से ना निकलें। इधर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी कोरोना से संक्रमित मिले है। विधायक धनेंद्र साहू उनकी RTPCR जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद धनेंद्र साहू अपने गृहग्राम तोरला में आइसोलेट हो गए है।

continue reading
छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में MBBS के सीटों पर भर्ती के रास्ते खुले प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनएमसी ने आदेश किया जारी….

छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में MBBS के सीटों पर भर्ती के रास्ते खुले प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनएमसी ने आदेश किया जारी….

Ibtesam Deshmukh 08-Jan-2022 76

 अंबिकापुर  : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खाली पड़े MBBS के सीटों पर भर्ती के रास्ते खुल गए हैं। तीन महीने विलंब से आखिरकार अब अनुमति मिली है। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनएमसी ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मेडिकल कालेज अस्पताल में 100 MBBS के सीटों पर भर्ती ​प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कई छात्र और लंबे समय से भर्ती को लेकर गुहार लगा रहे थे। वहीं अब उनकी मांग पूरी हुई है।

continue reading
कोरोना की रफ्तार हुई बेलगाम...नए केस 1 लाख के पार...

कोरोना की रफ्तार हुई बेलगाम...नए केस 1 लाख के पार...

Ibtesam Deshmukh 07-Jan-2022 102

 भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए केस सामने आए हैं. गुरुवार को तुलना में 28.8% ज्यादा केस मिले हैं. बुधवार को देश में कोरोना के 90 हजार से ज्यादा नए केस मिले थे. भारत में 7 महीने बाद 1 लाख के पार नए केस आए हैं. इससे पहले 6 जून को एक लाख के पार केस गए थे.

continue reading
फिर शुरू हुआ कोरोना का आतंक...24 घंटों में 2400 संक्रमितों की पहचान,,,नेताप्रतिपक्ष भी पॉजिटिव...

फिर शुरू हुआ कोरोना का आतंक...24 घंटों में 2400 संक्रमितों की पहचान,,,नेताप्रतिपक्ष भी पॉजिटिव...

Ibtesam Deshmukh 06-Jan-2022 75

 रायपुर/ प्रदेश में कोरोना एकबार फिर अपना आक्रामक रूप दिखाने लगा है जहां कोरोना हर घंटे 100 लोगों को अपने गिरफ्त मे ले रहा है गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों से कुल मिलाकर 2400 संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 1 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश की राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 752 मरीज मिले हैं तो वही न्यायाधनी में यह आंकड़ा 326 तक पहुंचा है इसी तरह दुर्ग में 314,रायगढ़ में 247,जशपुर में 144, जांजगीर-चांपा में 126,कोरबा में 122,सरगुजा में 55,कोरिया में 54,राजनांदगांव में 46,सूरजपुर में 27,बलरामपुर में 22,बस्तर में 18,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 18,कांकेर में 17,धमतरी में 17,बलौदाबाजार में 17,मुंगेली में 16,बीजापुर में 10,सुकमा में 13,महासमुंद में 9,बालोद में 8,बेमेतरा में 6,कबीरधाम में 6,गरियाबंद में 3,दंतेवाड़ा में 3,कोंडागांव में 3,नारायणपुर में 1 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1014528 हो गई है। जिनमे से 944017 मरीजो के ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि अब भी 6905 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। तो वही प्रदेश में अब तक 3897 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।


न्यायधानी के चप्पे-चप्पे में कोरोना की दस्तक,नेता प्रतिपक्ष सहित 310 संक्रमित मरीजो की पुष्टि…

जिले में कोरोना की गति में गुरुवार को बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित जिले में 310 नए संक्रमित मिले है। वहीं अपोलो हॉस्पिटल में विजय नगर देवरीखूर्द निवासी 89 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है। कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के लक्षण मिल रहे थे। ऐसे में उन्होंने गुरुवार को कोरोना टेस्ट कराया। जहां उनकी रिपोर्ट को पाजिटिव बताया गया है। इधर शहर के पॉश इलाकों में भी संक्रमण फैल गया है। लगभग आधे शहर में एक्टिव केस है। वसंत विहार, कॉलोनी, विनोबा नगर, वैशाली नगर जैसे इलाकों में भी पॉजिटिव मिल रहे हैं। मौजूदा स्थिति में शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां कोरोना के मरीज न हों। कई मोहल्लों में संक्रमितों की संख्या 20 से 25 हो चुकी है। जहां परिवार के परिवार संक्रमित हो रहे है। आगे भी इसी तरह की स्थिति बनी रही तो सामुदायिक संक्रमण से इन्कार नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले के शहरीय इलाको में 272 मरीज मिले है। जबकि 38 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्रों से पाए गए है। 
continue reading
बैकुंठपुर: फिर शुरू हुआ कोरोना का आतंक,,,,स्वामी आत्मनन्द अंग्रजी स्कूल में फूटा कोरोना बम,,37 बच्चों के साथ कुल 40 कोरोना पॉजिटिव आए सामने,,,

बैकुंठपुर: फिर शुरू हुआ कोरोना का आतंक,,,,स्वामी आत्मनन्द अंग्रजी स्कूल में फूटा कोरोना बम,,37 बच्चों के साथ कुल 40 कोरोना पॉजिटिव आए सामने,,,

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2022 108

 कोरिया/ देश के साथ ही प्रदेश में भी एक बार फिर कोरोना आतंक मचाना शुरू कर दिया है छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ही अब बैकुंठपुर के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल में एक प्राचार्य, दो शिक्षकों और 37 बच्चों सहित 40 कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। वही एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कलेक्टर श्याम धावड़े ने स्कूल को सील करने का निर्देश दिया है।



जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्राचार्य और दो शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।जिसके बाद स्कूल में पढ़ाई कर रहे 247 बच्चों का कोरोना टेस्ट कराया गया। मंगलवार को स्कूल के 37 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर श्याम धावड़े, सीईओ जिला पंचायत, सीएमएचओ स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

संक्रमित सभी बच्चों को मेडिकल किट के साथ 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्वामी आत्मानन्द स्कूल को सील कर दिया गया है।
continue reading
चिरमिरी नगर पालिक निगम के आयुक्त, एस.डी.एम एवं चिरमिरी के नगर पुलिस अधिक्षक ने दिए कोरोना को ले कर महत्वपूर्ण निर्देश… नगर पालिक निगम चिरमिरी के सभागार में किया गया व्यापार संघ के साथ बैठक…

चिरमिरी नगर पालिक निगम के आयुक्त, एस.डी.एम एवं चिरमिरी के नगर पुलिस अधिक्षक ने दिए कोरोना को ले कर महत्वपूर्ण निर्देश… नगर पालिक निगम चिरमिरी के सभागार में किया गया व्यापार संघ के साथ बैठक…

Ibtesam Deshmukh 03-Jan-2022 100

 कोरिया/ जिला कोरिया के चिरमिरी शहर में नगर पालिक निगम चिरमिरी के सभागार में व्यापारी संघ के साथ चिरमिरी नगर पालिक निगम के आयुक्त बिजेंद्र सिंह सार्थी, एस.डी.एम. तुलसीदास मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी. सिंह ने उपस्थित हो कर देश भर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं ऑमीक्रौन के नए एवं बढ़ते मामले जिसके साथ ही बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए शहर के व्यापारी संघ से बातचीत की एवं ज़रुरी गाइडलाइंस भी दिए।


समस्त व्यापारियों को यह निर्देश भी दिए गए कि वो अपने ग्राहकों को भी मास्क लगा कर ही खरीदारी करने का सुझाव दें एवं गाइडलाइंस का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें और सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी सम्पूर्ण रूप से करें।

इस बैठक में व्यापारी संघ से मुलाकात कर उन्हें सतर्कता बरतने एवं मास्क का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने की भी हिदायतें एवं समझाइश दी गई, साथ ही साथ, उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोविड टेस्ट करवाने के बाद कोई भी व्यक्ति कोरोना से ग्रस्त या कोरोना पॉज़िटिव पाया जाता है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहना बाध्यात्मक एवं अनिवार्य होगा।

अपनी बात को आगे भी जारी रखते हुए उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना गाइडलाइंस का उलंघन करने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी और मास्क ना लगाने पर 5 रूपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा, अतः समस्त शहरवासियों को मास्क लगाना अब अनिवार्य होगा जिससे कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
continue reading
कलेक्टर धावड़े ने कोविड हॉस्पिटल पहुंचकर समस्त चिकित्सीय सुविधाओं का किया मुआयना...अग्रिम तैयारी के रूप में सभी मेडिकल सुविधाओं, उपकरणों और ऑक्सीजन आपूर्ति की टेस्टिंग के दिए निर्देश...

कलेक्टर धावड़े ने कोविड हॉस्पिटल पहुंचकर समस्त चिकित्सीय सुविधाओं का किया मुआयना...अग्रिम तैयारी के रूप में सभी मेडिकल सुविधाओं, उपकरणों और ऑक्सीजन आपूर्ति की टेस्टिंग के दिए निर्देश...

Ibtesam Deshmukh 03-Jan-2022 29

 कोरिया/ विश्व मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के साथ ही देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरिया जिले में कोविड 19 तथा ओमिक्रोन वायरस के संक्रमण के खतरे से अलर्ट होकर जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं।

इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने कंचनपुर स्थित कोविड हॉस्पिटल का सघन निरीक्षण कर सभी वार्डों में बेड, मेडिकल उपकरण, ऑक्सीजन की आपूर्ति और स्वच्छता का मुआयना किया। वर्तमान में कोविड हॉस्पिटल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल सुविधाओं और उपकरणों के सही संचालन की जांच के लिए एक बार मॉक ड्रिल करें। जिससे आपात स्थिति में किसी तरह की समस्या ना हो। इसी तरह जिन बेड को ऑक्सीजन बेड के रूप में तैयार किया गया है। उन्हें पूरी क्षमता के साथ संचालित करके टेस्टिंग कर ली जाये।
जिले में कोविड 19 के इलाज हेतु जिला प्रशासन की तैयारियों पर एक नजर -
  कोरिया जिले में कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा के मद्देनजर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से जिले में स्वास्थ्य सुविधा मजबूत हुई है।  कोविड 19 हेतु आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सभी स्वास्थ्य केंद्रों में है।
5 कोविड केयर सेंटर, एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 736 बेड उपलब्ध, आईसीयू, एचडीयू सहित पीडियाट्रिक वार्ड, वेंटीलेटर, मल्टी पैरामॉनिटर तैयार -  वर्तमान में जिले में 5 कोविड केअर सेंटर हैं। जिनमें इसीटीएच कंचनपुर में 326, एसईसीएल हॉस्पिटल चरचा में 50, मनेन्द्रगढ़ में 50 और चिरमिरी में 50 और कोविड केयर सेंटर जनकपुर में  20 बेड उपलब्ध हैं। साथ ही सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की सुविधा के साथ बेड तैयार किये गए हैं। इस तरह कुल 736 बिस्तर उपलब्ध हैं। जिसमें आईसीयू के लिए 53, एचडीयू के लिए 8, आईसीयू व एचडीयू के अतिरिक्त आक्सीजन युक्त 360, सामान्य 315 बिस्तर शामिल हैं। साथ ही बच्चों के लिए आईसीयू के 53 में से 27 बिस्तर उपलब्ध हैं।
जिले में पर्याप्त मात्रा में उपकरण भी तैयार हैं। जिसमें 28 वेंटीलेटर व्यस्कों को लिए, 4 पीडियाट्रिक वेंटीलेटर, 17 मल्टी पैरामानिटर, 432 ऑक्सीजन सिलिंडर जंबो, 273 ऑक्सीजन छोटे सिलिंडर, 298 ऑक्सीजन कान्सेंट्रेर, एक्स-रे, 10 इंफ्यूजन मशीन एवं 10 इंफ्यूजन पंप शामिल हैं।
ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से जिले में स्वास्थ्य सुविधा मजबूत - कोविड हॉस्पिटल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है, जिसकी स्टोर टैंक की कैपासिटी 3 हजार लीटर है। इस प्लांट के माध्यम से दी जाने वाली आक्सीजन सप्लाई सामान्य अवस्था में 100 बेड की है। आक्सीजन की मांग अधिक होने पर यह प्लांट 50-54 बेड में आक्सीजन सप्लाई दे सकते हैं। आक्सीजन प्लांट की कैपासिटी 500 एलपीएम है। जिला चिकित्सालय में भी 1000 एलपीएम के आक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है।
 
continue reading
राज्यों में एक - एक कर बढ़े ओमीक़ोन के मरीज

राज्यों में एक - एक कर बढ़े ओमीक़ोन के मरीज

Ibtesam Deshmukh 23-Dec-2021 159

 कोरोना के बहुत ही तेजी से फैलने वाले वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक के बाद भारत अब महामारी की तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। कई एक्सपर्ट पहले ही चेता रहे हैं कि तीसरी लहर तो आकर रहेगी। साथ ही सरकार के साथ-साथ आम लोगों के स्तर पर उठाए गए एहतियाती कदमों से उसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है। इस बीच दो अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के नतीजे बहुत ही सुकून देने वाले हैं।

continue reading
नए वेरिएंट के खतरे के बीच राजधानी में जांच आधी.. नहीं लिया गया एक भी सैंपल...

नए वेरिएंट के खतरे के बीच राजधानी में जांच आधी.. नहीं लिया गया एक भी सैंपल...

Ibtesam Deshmukh 19-Dec-2021 85

 रायपुर: देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। कई राज्यों में मामले अब बढ़ रहे हैं। इस बीच नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत हैं। जरूरी है कि छत्तीसगढ़ में जांच का दायरा बढ़े। लेकिन राजधानी में टारगेट से कम जांच हो रहा हैं। वहीं कई सेंटर ऐसे हैं जहां शनिवार को एक भी सैंपल नहीं लिया गया। ऐसे में कोरोना के फैलाव की आशंका बढ़ जाती है। शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेशभर में 14 हजार 268 टेस्ट हुए। इनमें अकेले राजधानी में 2247 जांच हुए। जबकि जांच का लक्ष्य 4450 रखा गया है।

continue reading
24 घंटे में कोरोना के 7 हज़ार से ज़्यादा केस...

24 घंटे में कोरोना के 7 हज़ार से ज़्यादा केस...

Ibtesam Deshmukh 19-Dec-2021 108

पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 7081 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं स्वस्थ विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने बीते दिन सबसे ज्यादा कहरकेकहर में बरपाया। केरल में सबसे ज्यादा 3297 संक्रमित मिले हैं. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. यहां 854 मामले दर्ज किए गए. तमिलनाडु 613 मामले, पश्चिम बंगाल में 556 मामले और कर्नाटक में 335 संक्रमित मिले हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना ने 264 मौतों की जान ले ली. लिहाजा अब तक देशभर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,77,422 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटों में 7,469 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. लिहाजा देश में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,41,78,940 पहुंच गई है।

continue reading
बिलासपुर: नियंत्रण में डायरिया...चार मरीज मिले,तीन हुए भर्ती...

बिलासपुर: नियंत्रण में डायरिया...चार मरीज मिले,तीन हुए भर्ती...

Ibtesam Deshmukh 14-Dec-2021 45

बिलासपुर: आखिर नौ दिन बाद डायरिया का प्रकोप कम हुआ है। सोमवार को तारबाहर में तीन और तालापारा में एक मरीज मिला है। उनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डायरिया प्रकोप के दौरान अभी तक उल्टी, दस्त के कुल 316 मरीज मिले हैं। उनमें से 278 ठीक हो चुके हैं। सात की मौत हुई है। वहीं 38 मरीज सक्रिय हैं। उनमें से 13 अस्पताल में भर्ती हैं और 25 को घर में रखकर उपचार किया जा रहा है।


शहरी क्षेत्र में चल रहे डायरिया प्रकोप के लेकर एक राहत यह है कि सोमवार को डायरिया से होने वाली मौत का सिलसिला थमा है। वहीं आधा दर्जन प्रभावित क्षेत्र में सिर्फ चार डायरिया मरीज मिले हंै। सोमवार को नगर निगम की टीम सुबह से सक्रिय रही। इस दौरान निगम और स्वास्थ्य विभाग के अमला ने मिलकर जांच शिविर के साथ ही घर-घर दस्तक देने का काम जारी रखा। इसके तहत तालापारा मिनीमाता नगर के 260 घर में सर्वे किया गया।

वहां सिर्फ एक डायरिया पीड़ित मिला। इसी तरह तारबाहर के 290 घरों में सर्वे किया गया। वहां पर तीन डायरिया पीड़ित मरीज मिले। इसके अलावा तालापारा मरीमाई रोड के 350, टिकरापारा के 372, जरहाभाठा मिनी बस्ती के 700 और विनोबा नगर के 102 घरों में दस्तक दी गई। जहां से किसी भी डायरिया मरीज की पहचान नहीं की गई है। सोमवार को मिले कुल चार मरीजों में से तीन की हालत गंभीर रही। ऐसे में इन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है। तकरीबन नौ दिन बार डायरिया की स्थिति में सुधार आया है।
निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने सभी आठ जोन के आयुक्त को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत बस्ती में पाइपलाइन लीकेज मरम्मत, नाली से गुजरी पाइपलाइन की आवश्यक मरम्मत, क्लोरीन टेबलेट वितरण और बीमारी के रोकथाम के लिए जागरूकता, मुनादी आदि का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं जल शाखा ने तालापारा, तारबहार, जरहाभाठा मिनी बस्ती, मरी माई मंदिर रोड व टिकरापारा के कंशा चौक क्षेत्र में कुल 13 स्थानों पर पुरानी जीआइ पाइप लाइन को बंद करवाया है।

बतादे की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा मरीमाई मंदिर के आसपास और मिनी बस्ती जरहाभाठा क्षेत्र से पाइपलाइन और नलकूप के आठ पानी के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए। इससे पहले भी आयुक्त के निर्देश पर अमृत मिशन पार्ट 2 के कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी और जल शाखा के प्रभारी अजय श्रीवासन के द्वारा वार्ड क्रमांक 26 मरी माई क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

जानकारी के मुताबिक मौजूदा स्थिति में 13 डायरिया मरीजों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में इनकी स्तरीय उपचार के आदेश चिकित्सकों को दिया गया है। वहीं सोमवार को सिम्स में भर्ती एक मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
 
continue reading
dpboss