CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

स्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की ली बैठक

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की ली बैठक

रायपुर/MCB/ 30 अगस्त 2024 / लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय तथा डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। चिकित्सा महाविद्यालय के कॉलेज काउंसिल हाल में आयोजित इस बैठक में उन्होंने मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल में मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपकरण एवं मानव संसाधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को दिए।


 सामान्य परिषद की बैठक में एन. एम. सी. के मापदण्ड के अनुसार महाविद्यालय के लेक्चर हाल के उन्नयन, एनाटॉमी विभाग में मृत शरीर में एम्बाल्मिंग कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रति शव एक निश्चित राशि मानदेय स्वरूप दिये जाने एवं अम्बेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड हेतु आवश्यकतानुसार ए. सी. क्रय करने की मंजूरी प्रदान की। रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू और श्री पुरेन्दर मिश्रा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू. एस. पैंकरा, सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और रायपुर संभागायुक्त आयुक्त श्री महादेव कावरे भी इस बैठक में शामिल हुए।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय और अम्बेडकर अस्पताल के प्रबंध कार्यकारिणी समिति की विगत मीटिंग एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रावधानित बजट के विरुद्ध किये गये वास्तविक व्यय की जानकारी तथा 2024-25 हेतु प्रस्तावित बजट प्रावधानों का मदवार अनुमोदन किया। उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य सुविधा के उन्नयन की दिशा में जहां-जहां आवश्यक हो वहां स्वशासी समिति की बजट का, बजट प्रावधानों के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए। 

बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में वर्तमान में स्थित लाईब्रेरी को अपग्रेड करने, सोलर पैनल लगाने, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल में जिम, इंडोर खेलों की सुविधा बढ़ाने, फायर फाइटिंग के समय-समय पर स्थानीय स्तर पर ऑडिट कराने, लगभग 200 लोगों के बैठने के लिए सर्वसुविधायुक्त हाल, छात्रों के सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बजट बढ़ाने एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के मशीनों से होने वाली जांच हेतु जांच शुल्क निर्धारण, उच्च दर के इम्प्लांट के देयकों के भुगतान, स्वशासी बजट के अंतर्गत कलेक्टर दर पर डेªसर थियेटर, डायलिसिस टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट एवं अन्य आवश्यक तकनीकी कर्मचारी रखने की अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम हेतु अतिशीघ्र नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन क्रय करने तथा सी.टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. जांच हेतु प्रतीक्षा सूची वाले मरीजों की जांच डी. के. एस. हॉस्पिटल में कराने हेतु रूपरेखा बनाने के संबंध में चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्डियक सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आवश्यक मानव संसाधन की भर्ती, रीएजेंट एवं अन्य सुविधा अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन प्रदाय करने के इच्छुक संस्थाओं के लिए स्थान चिंहित कर आवश्यक व्यवस्था बनाने की बात कही है। 
 
   सामान्य परिषद की बैठक में लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अम्बेडकर अस्पताल के लिए स्वशासी मद से दो नग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस क्रय करने तथा कैंसर विभाग में स्थापित पेट स्कैन एवं गामा कैमरा से कैंसर जांच की सुविधा मरीजों के लिए अति शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीकेएस अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट, मॉडर्न हेल्थ केयर की टेन्डर अवधि बढ़ाने के संबंध में तथा वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 में स्वशासी मद से किये गये व्यय की कार्योत्तर स्वीकृति के संबंध में चर्चा की गई।
continue reading
स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर नगर पंचायत झगराखाण्ड को मिली विकास कार्यों की सौगात। 13 निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़  16 लाख रूपए नगरीय प्रशासन एवं  विकास विभाग से  स्वीकृत

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर नगर पंचायत झगराखाण्ड को मिली विकास कार्यों की सौगात। 13 निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 16 लाख रूपए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से स्वीकृत

एमसीबी/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से नगर पंचायत झगराखाण्ड को वित्तीय वर्ष 2024-25  में निकाय क्षेत्रांतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से अधोसंरचना मद में 13 निर्माण कार्यों हेतु अधोसंरचना मद से स्वीकृति मिली है। इन निर्माण कार्यो के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 करोड़ 16 लाख 78 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है। 

*कार्य का विवरण*
नगर पंचायत झगराखाण्ड के वार्ड क्र. 12 में धनेश के घर से पहाड़ी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 10.02 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में सुदामा चौधरी के घर से खलील के घर तक नाली निर्माण के लिए 8.04 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में आबिद के घर से सबीर के घर तक रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के लिए 4.86 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में भवानी के घर से पूनम पनिका के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 4.91 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12 में पंप हाऊस के पास शौचालय निर्माण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 05 में गोलाई दफाई में शौचालय निर्माण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

 इसी प्रकार वार्ड क्र. 10 में लैला मजनू ग्राउण्ड के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 में आंगनबाड़ी में बाऊण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 4.76 लाख रूपए, वार्ड क्र. 01 में संजय सेन के घर से संतोष वर्मा के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4.72 लाख रूपए, वार्ड क्र. 15 में मोहन वर्मा के घर के पिछे रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य के लिए 4.48 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 एवं 07 मांगलिक भवन में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 19.91 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 में जमुना यादव के घर से आनंद के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 5.08 लाख रूपए, वार्ड क्र. 08 में पुष्पवाटिका में उन्नयन कार्य के लिए 20.00  लाख रूपए की राशि प्रदाय की गयी है।
continue reading
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविरों में अब तक 600 से अधिक आवेदकों ने दिया आवेदन नगरीय निकायों के वार्डों में 10 अगस्त तक चलेगी  पखवाड़ा शिविर

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविरों में अब तक 600 से अधिक आवेदकों ने दिया आवेदन नगरीय निकायों के वार्डों में 10 अगस्त तक चलेगी पखवाड़ा शिविर

कोरिया /  नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देशानुसार व कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कोरिया जिले नगर पालिका परिषद शिवपुर- चरचा तथा बैकुण्ठपुर के वार्डों में निवासरत लोगों की भागीदारी और उनकी मांगे, समस्याओं और जरूरतों के लिए बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद एवं शिवपुर-चरचा के विभिन्न वार्डाे में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने शिविर में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से परीक्षण करने तथा शीघ्र निराकरण करने व आवेदन पर की गई कार्यवाही से आवेदकों को भी जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देशानुसार आज नगर पालिका परिषद, बैकुंठपुर व शिवपुर- चरचा में आयोजित पखवाड़ा शिविर में अपर कलेक्टर श्री अरूण मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, तहसीलदार डॉ. अमृता सिंह, जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर स्थल पर आवेदकों से मुलाकात की और आवेदन प्राप्त कर शीघ्र निराकरण व कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

जानकारी के मुताबिक अब-तक नगर पालिका परिषद शिवपुर- चरचा में करीब 297 एवं बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद में करीब 306 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ज्यादातर आवेदन नल कनेक्शन, साफ-सफाई, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, नक्शा बटांकन, आय, निवास, जाति, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली बिल अधिक, घर के ऊपर लगे बिजली तार को हटाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में सिकलसेल, मधुमेह, ब्लड प्रेशर की जांच व मरीजों को निःशुल्क दवाई भी दी जा रही है।

बता दें 8 अगस्त को नगर पालिका शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक सामुदायिक भवन में तथा बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 12, 13 के तहत मानस भवन में शिविर का आयोजन किया गया था। बैकुंठपुर में 09 एवं 10 अगस्त को रैन बसेरा प्रेमाबाग, दुर्गा पण्डाल, जूनापारा में इसी तरह शिवपुर चरचा के पीएमश्री स्कूल में 9 अगस्त को जनसमस्या निवारण पखवाडे का आयोजन किया जाएगा।

continue reading
 मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक सम्पन्न् मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृतिस्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से क्षेत्र को लगातार मिल  रही है सौगातें

मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक सम्पन्न् मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृतिस्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से क्षेत्र को लगातार मिल रही है सौगातें

एमसीबी / मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए कुल 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। 
इन कार्यों में 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, 84 लाख रुपये की लागत से खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 2 एफ टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य , खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 62 लाख रूपए की लागत से 2 जी टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य, खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिरमिरी में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, भरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनकपुर में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, केल्हारी में 24 लाख 54 हजार रूपए की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 41 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल, रोड पेवर ब्लॉक और ए.सी.पी. का कार्य, जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8 लाख 93 हजार रूपए की लागत से रोड पेवर ब्लॉक का कार्य, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 लाख रूपए की लागत से अतिरिक्त 30 बिस्तरों का महिला और पुरुष वार्ड का निर्माण कार्य, जिला अस्पताल चिरमिरी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी) में 50 लाख रुपये की लागत से फिजियोथेरपी यूनिट की स्थापना (निर्माण और उपकरण) , जिला अस्पताल, चिरमिरी (चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) में 8 करोड़ रूपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्रस्तावित 220 बिस्तरीय अस्पताल में 8 करोड़ रूपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर और खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रत्येक केन्द्र के लिए कुल लागत 24 लाख रूपए से 2 डेड बॉडी फ्रीजर (कुल 8) का खरीदी कार्य शामिल है।

continue reading
स्वस्थ तन स्वस्थ मन स्वास्थ्य सुविधा योजना के तहत 31 जुलाई तक आवेदन

स्वस्थ तन स्वस्थ मन स्वास्थ्य सुविधा योजना के तहत 31 जुलाई तक आवेदन

कोरिया / आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छात्रावास, आश्रमों में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए ’’स्वस्थ तन स्वस्थ मन’’ स्वास्थ्य सुविधा योजना वर्ष 2007 के अन्तर्गत शिक्षा सत्र 2024-25 में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता वाले छात्रावास, आश्रमों में चिकित्सीय  परीक्षण स्थानीय स्तर पर अनुबंध के आधार पर किये जाने हेतु निजी प्रैक्टिशनर चिकित्सक (एम.बी.बी.एस/बी.ए.एम.एस) से 31 जुलाई 2024 सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित  किये गये है। संस्था हेतु चिकित्सक का अनुबंध शैक्षणिक सत्र 2024-25 माह अप्रैल 2025 तक के लिये होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरिया से सम्पर्क किया जा सकता ळें

continue reading
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

एमसीबी / छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला शाखा ने आज जिले के एनएचएम साथियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से निम्नलिखित मांगों का ज्ञापन सौपा। जिसमें एनएचएम के जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह पोर्ते, डॉ. अतीक सोनी, दीक्षा, मालती सिंह, र्स्वणा, भास्कर निराला, जगदीश कुमार सिंह, शैल कुमार, बृजमोहन, भूपेंद्र प्रताप, उषा दीवान, वर्षा, मनीषा, अवनीश पाण्डेय, राजकुमार राजवाड़े, बलराज मिश्रा जनकपुर सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित विधानसभा में 19 जुलाई 2023 को इस वेतन वृद्धि की घोषणा की गई थी, जिसके लिए वार्षिक बजट में 350 करोड़ रुपये आबंटित किए गए थे। अब तक 5 विभागों को इस वृद्धि का लाभ मिल चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को अभी तक यह लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर दिसंबर 2023 से अनेक बार सरकारी अधिकारियों को ज्ञापन और पत्र दिए गए हैं। इस अवस्था में, 18 सूत्रीय मांगों में शामिल हैं नियमितीकरण, वेतन स्केल का निर्धारण, वेतन वृद्धि, सेवा पुस्तिका का संशोधन, कार्य मूल्यांकन में सुधार, और अन्य मुद्दे शामिल हैं।

 

continue reading
आयुष्मान भारत,गुणवत्ता स्वास्थ्य कार्यक्रम में किया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की टीम का सम्मान

आयुष्मान भारत,गुणवत्ता स्वास्थ्य कार्यक्रम में किया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की टीम का सम्मान

चंद्रप्रकाश टोंडे : विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित आयुष्मान भारत, गुणवत्ता स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के बलौदाबाजार भाटापारा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ससहा व जिला चिकित्सालय कोंडागांव का दिल्ली में सम्मान किया गया। विदित हो कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता पूर्ण प्रदायगी व राष्ट्रीय स्तर के कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।आयुष्मान भारत, गुणवत्ता स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,अनुप्रिया पटेल द्वारा सम्मान प्राप्त सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक डॉ. जगदीश सोनकर, उप संचालक गुणवत्ता आश्वासन डॉ डी. के. तुर्रे, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आनन्द साहू, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ अभ्युदय शक्ति तिवारी, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक शहरी स्वास्थ्य डॉ प्रदीप टंडन, राज्य सलाहकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ नरेंद्र सिन्हा, राज्य सलाहकार गुणवत्ता आश्वासन डॉ विक्रम शर्मा, राज्य सलाहकार ब्रिज कार्यक्रम अंकिता तिवारी  के साथ -साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर ससहा के गौतम साहू ,राजेन्द्र मरकाम एवं रेखा साहू सम्मिलित हुए ।

सीएमएचओ डॉ एम पी महिस्वर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के इस मानक प्रमाण पत्र के लिए दी जा रही सेवाओं का कई बिंदुओं पर परीक्षण किया जाता है। इसमें सेवाओं की गुणवत्ता,रिकॉर्ड का संधारण,मरीजों की संतुष्टि,स्टाफ के ज्ञान के आधार पर मूल्यांकन होता है। यह मूल्यांकन बाहर से निरीक्षण के लिए आई हुई टीम ने किया था। उससे पूर्व जिला और ब्लॉक टीम द्वारा केंद्र का लगातार दौरा कर तैयारी में सहयोग किया गया।बलौदाबाजार में विकासखंड पलारी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गौतम साहू के अनुसार यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस ध्रुव के मार्गदर्शन और सहयोग से हो पाई है। उन्होंने बताया यह केंद्र चार गांवों के 8 हज़ार 5 सौ की जनसंख्या को सेवा देता है.यहाँ सीएचओ के अलावा दो अन्य ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री राजेन्द्र मरकाम तथा श्रीमती रेखा साहू पदस्थ हैं।श्री साहू के अनुसार इस प्रमाण पत्र हेतु दी जारी 12 सेवा की पॉलसी,108 प्रकार के रजिस्टर, 14 प्रकार की सुविधा, विभाग वार प्रचार-प्रसार का प्रदर्शन किया गया। सिटीजन चार्टर,नाक-कान -गला,गायनिक,लेबर रूम के आवश्यक उपकरण की व्यवस्था ब्लॉक तथा जिला कार्यालय की मदद से की गई । रोज की रूटीन सेवा देते हुए मरीज को संतुष्ट करते हुए सारे दस्तावेज पूर्ण किये गए । साफ-सफाई के साथ-साथ सभी के लिए अलग- अलग बायो मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन,फायर से बचाव हेतु व्यवस्था की गई। मरीज तथा समुदाय आधारित संतुष्टि पत्र भरे गए। इस पूरी तैयारी से स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का स्तर और गुणवत्ता बेहतर हुई जिसके मूल्यांकन में प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

*कलेक्टर दीपक सोनी ने दी बधाई*
कलेक्टर दीपक सोनी ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा की यह पुरुस्कार बिना टीम वर्क के संभव नही है. हमे हमेशा आम जनता को अच्छी और गुणवत्ता युक्त बेहतर सेवा मिले इसके लिए नित नए प्रयास करते रहना चाहिए.आने वाले दिनों में अलग अलग स्तर में हॉस्पिटल का चिन्हांकन कर पुरुस्कार हेतु नामित करने के दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत बताई है।
continue reading
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल,30 बेड हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल,30 बेड हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

सिमगा : स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने आज सिमगा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। उन्होंने इस दौरान ओपीडी पंजीयन रजिस्टर,हमर लैब,महिला एवं पुरूष वार्ड,ऑपरेशन कक्ष,प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर,ट्रॉमा यूनिट,डेंटल एवं आयुष्मान रजिस्ट्रेशन क्लैम रजिस्टर का अवलोकन कर जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। भर्ती हुए मरीजो ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डाक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बताई गई। कलेक्टर ने हॉस्पिटल में और अधिक सुधार के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही सीजीएमएससी के द्वारा निर्माणधीन 30 बेड अस्पताल एवं ऑफिस भवन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  दिव्या अग्रवाल,एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा, सीएचएमओ डॉ.महिस्वर, डीपीएम  सृष्टि मिश्रा, सीईओ,सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

continue reading
योग दिवस पर चिरिमिरी गोदारी पारा  चीफ हाउस दुर्गा पंडाल मे योग का कार्य क्रम रखा गया

योग दिवस पर चिरिमिरी गोदारी पारा चीफ हाउस दुर्गा पंडाल मे योग का कार्य क्रम रखा गया

योग दिवस पर चिरिमिरी गोदारी पारा  चीफ हाउस दुर्गा पंडाल मे योग का कार्य क्रम रखा गया था जिसमे समर्था महिला कल्याड समिति एवं जिला कूडो संघ एम. सी. बी मिक्स मार्शल आर्ट के तत्वधान मे यह कार्य क्रम सम्पन्न हुआ जिसमे समर्था महिला समिति की अध्य्क्ष रीता आईच, सचिव कंचन पियुष जायसवाल सदस्य गौरी गोयन , पुष्पा जायसवाल, जिला कूडो संघ मिक्स मार्शल आर्ट के अध्य्क्ष - अजय चौहान, सचिव हेमलाल पनिका

 

कोषाअध्य्क्ष राजकुमार सदस्य प्रिया बघेल, वंदना महंत, ,कृतिका, रीतिका, सम्राट चौहान ,तरु,लीला ,रोशन यदाव, Shruti sonvani के शाथ नगर वाशियों ने भी काफि संख्या मे योग का लाभ लिया कंचन पीयूष जायसवाल जी ने बताया करे योग रहे निरोग वही कूडो संघ के अध्य्क्ष - अजय चौहान

ने कहा योग हर व्यक्ति को 10 मीनट समय निकलकर योग करना चाहिए और शाथ ही सेल्फ डिफेंस भी हमे सिखने की जरूरत क्यो कि बदलते जमाने को देखते हुए जो घटनाये  घट रही है चाहे ओ महिला हो या पुरूष हो सभी को सेल्फ डिफेंस  सिखने की जरूरत है योग हो या कूडो मिक्स मार्शल आर्ट हो व्याम सभी मे समान होता है नाम बस अलग अलग लिए जाते है इसी तरह  जिला कूडो संघ ने मैनेंद्रगढ़, भरतपुर, जनकपुर मे भी योग दिवस पर योग का कार्य क्रम कर लोंगो को जागरुक किया वही मनेंद्रगढ़ मे सोनहत विधायक रेणुका शिंह जी भी उपस्थित रही

continue reading
पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने सघन टीकाकरण कार्य जारी पशुपालन विभागीय अमले को टीकाकरण कार्य में करें सहयोग

पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने सघन टीकाकरण कार्य जारी पशुपालन विभागीय अमले को टीकाकरण कार्य में करें सहयोग

कोरिया / पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के अंतर्गत आने वाले पशुपालाकों के पशुधन को संक्रामक एवं भूजन्य बिमारियों, मौसमी बिमारी गलघोटु एवं एकटंगिया से बचाव हेतु सघन टीकाकरण कार्यक्रम चलाए जा रहे है। यह टीकाकरण का कार्य आगामी एक माह तक जारी रहेगा।
बता दें कि गलघोंटू (घटसर्प) की बिमारी मुख्य रूप से गौवंशीय प्रजातियों में अधिकतर पायी जाती है एवं एकटंगिया (चुरचुरिया) की बीमारी कम उम्र के एक से दो वर्ष के बछड़ों में ज्यादातर फैलने की संभावना बनी रहती है। जिससे पशुओं पालकों को पशुधन की हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।


उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने जिले के समस्त पशुपालकों से आग्रह करते हुए कहा कि अधिक-से-अधिक संख्या मेें अपने पालतू पशुओं को इस भूजन्य बिमारियों से बचाव हेतु विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्य का लाभ लेते हुए विभागीय अमले को टीकाकरण कार्य में सहयोग करने को कहा है।

 

continue reading
क्षेत्र के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिरमिरी में खुलेगा शासकीय पालीटेक्निक कालेज

क्षेत्र के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिरमिरी में खुलेगा शासकीय पालीटेक्निक कालेज

चिरमरी/रयपुर, 11 जून 2024
मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले को शासकीय पालिटेक्निक कालेज की सौगात मिली है। आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 240 सीटों की मंजूरी दी है। ये पालीटेक्निक कालेज चिरमिरी में स्थापित होगा। इसमें सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीट, जिओग्राफिक  इंफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) एवं ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) में डिप्लोमा के लिए 60 सीट, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीट तथा माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीटों का प्रावधान है। ये पालिटेक्निक कालेज छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी, भिलाई से संबद्ध होगा। 
श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से खुलने जा रहे इस पालिटेक्निक कालेज को लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि चिरमिरी एक औद्योगिक क्षेत्र है और यहां के युवाओं के लिए माइनिंग में काफी संभावनाएं हैं। क्षेत्र की जनता लगातार इसके लिए पालिटेक्निक कालेज की मांग कर रही थी, किंतु पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार और स्थानीय कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कभी भी क्षेत्र की इस मांग पर ध्यान नहीं दिया और युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य से उपेक्षित रखा।
continue reading
100 बिस्तरीय जनकपुर अस्पताल में पद सृजन करने विधायक ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र विधायक रेणुका सिंह ने कहा स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर हमारी सरकार प्रतिबद्ध

100 बिस्तरीय जनकपुर अस्पताल में पद सृजन करने विधायक ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र विधायक रेणुका सिंह ने कहा स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर हमारी सरकार प्रतिबद्ध

एमसीबी / पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजन करने की मांग की है। विधायक रेणुका सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में यह उल्लेखित किया है कि भरतपुर विकासखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल निर्मित है, किन्तु सुविधाओं के अभाव में इलाज के लिए यहां के लोगों को 130 कि.मी. का सफर तय कर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ या कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश जाना पड़ रहा है। जबकि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र एफ.आर.यू. में चिन्हांकित है एवं यहां सिजेरियन प्रसव भी संपादित किया जा रहा है लेकिन यहां 30 बिस्तरीय अस्पताल के अनुसार पद ही स्वीकृत है जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को लिखे हुए पत्र में विधायक रेणुका सिंह ने अनुरोध किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर में 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजन होने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भरतपुर ब्लाक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां 100 बिस्तरीय अस्पताल अनुसार पद सृजित होने से समय पर ईलाज न मिल पाने जैसी समस्या खत्म होगी।


विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो इसके लिए कार्य किये जा रहे है। गौरतलब है कि अभी जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 स्टाफ कार्यरत है। जबकि 100 बिस्तरीय अस्पताल में 100 से ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता होती है

 

continue reading
 विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने विशेष सचिव की अगुवाई में बनेगी कमेटी

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने विशेष सचिव की अगुवाई में बनेगी कमेटी

कमेटी में होंगे मेडिकल कालेज के डीन, सीनियर मेडिकल प्रोफेसर्स के अलावा वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी
डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता और स्वास्थ्य मंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजनांदगांव व कवर्धा मेडिकल कालेज की भी हुई समीक्षा

चिरमिरी/रायपुर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तथा मेडिकल कालेजों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मेडिकल कालेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर चिंता जाहिर की और उनके मानदेय को बढ़ाने तथा उन्हें नियमित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग को एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। 

इस कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव नोडल अधिकारी होंगे। कमेटी में वित्त तथा स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी के साथ ही किसी मेडिकल कालेज के डीन तथा सीनियर प्रोफेसर भी शामिल होंगे। ये कमेटी एक महीने में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मानदेय और उनके नियमितिकरण करने के प्रावधान के बारे में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के प्रावधानों और नियमों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक में राजनांदगांव व कवर्धा समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों की सुविधाओं व स्थापना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लधु एवं दीर्घ लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए, ताकि समयबद्ध तरीके से काम हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को असिस्टेंट प्रोफेसर्स के रिक्त पदों को जल्द पीएससी के माध्यम से शीघ्र भर्ती करने की बात स्वास्थ्य मंत्री से कही।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में प्रदेश के निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी शीघ्र स्थापना के लिए आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने राज्य के मेडिकल कालेजों और जिला अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार तथा खाली पदों को भरने को लेकर भी विभाग के उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

समीक्षा बैठक में विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल,  स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, सीजीएमएससी की एमडी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, चिकित्सा शिक्षा के संचालक डॉ यू.एस. पैंकरा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

continue reading
 विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने विशेष सचिव की अगुवाई में बनेगी कमेटी
तंबाकू हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का होने का बड़ा खतरा डॉ  तिवारी

तंबाकू हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का होने का बड़ा खतरा डॉ तिवारी

एमसीबी /  कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मादक पदार्थाे का उपयोग नहीं करने के सम्बन्ध मे अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया।
इस दौरान डॉ. तिवारी ने तम्बाकू का सेवन और स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तम्बाकू का सेवन या तो धूम्रपान के रूप में या धूम्रपान रहित रूप में इस्तेमालल किया जाता है। तम्बाकू का उपयोग धूम्रपान बीड़ी, सिगरेट, सिगार, हुक्का आदि के रूप में किया जाता है। धूम्रपान रहित तम्बाकू के सेवन का मुख्य स्रोत तम्बाकू को चबा कर या सूंघ कर किया जाता है।

भारत में धूम्रपान रहित तंबाकू का सेवन मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण है। तम्बाकू का धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस कैंसर और वातस्फीति रोगों का एक प्रमुख कारण है। तम्बाकू के धूम्रपान से श्वसन संकट, गैस्ट्रिक अल्सर और गर्भावस्था संबंधी जटिलताएँ भी होती हैं। गर्भावस्था पर धूम्रपान के प्रतिकूल प्रभाव जन्म के समय कम वजन से लेकर सहज गर्भपात, समय से पहले जन्म, मृत जन्म और नवजात मृत्यु की घटनाओं में वृद्धि होती हैं। तम्बाकू का धूम्रपान न केवल उपयोगकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ पैदा करता है, बल्कि आस-पास के व्यक्ति को भी प्रभावित करता है। आसपास के लोग जिन्हें आम तौर पर गैर-धूम्रपान करने वाला भी कहा जाता है, उन्हें हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का होने का बड़ा खतरा है।

continue reading
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में  सियान जतन क्लीनिक’ का विशेष आयोजन बुजुर्गाें को चश्मा छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गये

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सियान जतन क्लीनिक’ का विशेष आयोजन बुजुर्गाें को चश्मा छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गये

बिलासपुर / राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ‘‘राष्ट्रीय वयोवृद्ध देखभाल’’ कार्यक्रम के तहत आज ‘‘सियान जतन क्लीनिक’’ का विशेष आयोजन किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 60 वर्ष उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों की निःशुल्क जांच कर उपचार किया गया। 60 वर्ष उम्र के 49 व्यक्तियों का बुजुर्ग कार्ड बनाया गया है। सियान जतन क्लीनिक में दृष्टिदोष से पीड़ित बुजुर्ग व्यक्तियों को चश्मा एवं अन्य जरूरत मंद बुजुर्गाें को छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गये। दन्तरोग, मोतियाबिंद, शुगर, बी.पी. जैसे बीमारियों से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया।


‘‘सियान जतन क्लीनिक’’ आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. बी.के. वैष्णव, डॉ. आस्था मिश्रा, डॉ. आकांक्षा झा, डॉ. टारजन आदिले, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त चिकित्सकीय दल उपस्थित थे।

continue reading
 बड़ी संख्या में आम लोगों के अलावा शासकीय कर्मियों ने बीपी, शुगर व हीमोग्लोबिन का कराया जांच जिला पंचायत सभागार सहित 91 स्थानों में लगा था निःशुल्क जांच शिविर

बड़ी संख्या में आम लोगों के अलावा शासकीय कर्मियों ने बीपी, शुगर व हीमोग्लोबिन का कराया जांच जिला पंचायत सभागार सहित 91 स्थानों में लगा था निःशुल्क जांच शिविर

कोरिया / दुनियाभर में आज का दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन इस गंभीर समस्या के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के मकसद से मनाया जाता है। हाइपरटेंशन को आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर के रूप में जाना जाता है। भले ही आज का दिन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को समर्पित है लेकिन ब्लड प्रेशर से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी इन दिनों लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। हमारी लाइफस्टाइल और खानपान हमारे ब्लड प्रेशर को काफी प्रभावित करता है।
इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में शिविर का आयोजन किया गया था। इन शिविरों में निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच कराने के लिए आम लोगों के अलावा शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंच कर जांच कराए हैं। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार शुगर 1012, बीपी 1012 तथा हीमोग्लोबिन 1012 लोगों ने जांच कराए हैं। जिसमें से 40 लोगांे को शुगर, 82 लोगों को बीपी  होने की शिकायत मिली था 24 लोगांे में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। इन मरीजों को निःशुल्क दवाई दिए गए।
ऐसे बीमारियों से बचने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। 30 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले व्यक्ति को अपनी रक्तचाप की जांच निरंतर कराते रहना चाहिए। शुगर या बीपी को नियंत्रित करने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच व उपचार कराते रहना चाहिए। ब्लड प्रेशर को प्रभावित करने में खानपान, बदलते जीवन शैली के अलावा कुछ पर्यावरणीय कारक भी होते हैं। बढ़ते तापमान उन्हीं कारकों में से एक है। देश के ज्यादातर हिस्से में भीषण गर्मी और तेज लू चलने की वजह से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। इस बारे में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में पदस्थ डॉक्टर ए.के. सिंह (एम.डी.मेडिसिन) का कहना है कि अलग-अलग लोगों के ब्लड प्रेशर पर गर्म मौसम और अत्यधिक आर्द्रता यानी ह्यूमिडिटी का अलग-अलग प्रभाव हो सकता है। ऐसे में उन्होंने इसके कुछ मुख्य कारण बताए हैं-

डिहाइड्रेशन-अकसर हाई तापमान और ह्यूमिडिटी के कारण गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने लगता है। ऐसे में अगर पर्याप्त मात्रा में पानी या अन्य तरल पदार्थ नहीं पी रहे हैं, तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाईड्रेशन के कारण खून में पानी की कमी हो जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है और बेहोशी या चक्कर आना जैसे नजर आ सकते हैं।
हीट स्ट्रेस-लंबे समय तक ज्यादा तापमान के संपर्क में रहने से गर्मी में थकावट या हीट स्ट्रेस हो सकता है, जो आपकी हार्ट हेल्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इससे ब्लड प्रेशर में वेरिएशन्स हो सकता है, जो शरीर में गंभीर तनाव का अनुभव होने पर बढ़ सकता है या वासोडिलेशन और डिहाईड्रेशन के परिणामस्वरूप कम हो सकता है।
वासोडिलेशन-ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और शरीर की कूलिंग प्रोसेस में मदद करने के प्रयास में ब्लड वेसल्स आमतौर पर गर्म मौसम में फैलती हैं। इस वासोडिलेशन के परिणामस्वरूप ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर को गर्म और उमस भरे मौसम में खुद को ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
ब्लड प्रेशर रेगुलेशन होता है प्रभावित-गर्मियों में अक्सर तेज धूप और गर्मी की वजह से ढेर सारा पसीना आता है। इससे न सिर्फ शरीर का पानी खत्म होता है, बल्कि नमक और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी नष्ट हो जाते हैं। इन इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन सामान्य रूप से हार्ट हेल्थ और विशेष रूप से ब्लड प्रेशर रेगुलेशन को प्रभावित कर सकता है।+

इन बातों का रखना होगा ध्यान-
गर्म और उमस भरे मौसम में, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने के लिए सावधानियां महत्वपूर्ण हैं। भले ही प्यास न लगे, फिर भी ब्लड प्रेशर पर गर्म मौसम और ह्यूमिडिटी के प्रभाव को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए बहुत सारा पानी पीकर हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। कैफीन और अल्कोहल से दूर रहना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये डिहाईड्रेशन का कारण बन सकते हैं।
अगर गर्म मौसम में बाहर रहना है, तो ठंडे या वातानुकूलित स्थान पर बार-बार रुकने से अत्यधिक गर्मी से बचने में मदद मिल सकती है। हल्के, हवादार कपड़े पहनते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं,तो आपका शरीर गर्मी को अधिक आसानी से सहन कर सकता है।
जिला पंचायत के मंथन कक्ष में लगे शिविर में डॉ. अनित बखला, डॉ. अंकित परिहार, डॉ. शिल्पा गजपाल, स्टॉफ नर्स सुमित जायसवाल व लैब टेक्नीशियन अंकिता एक्का सहित जिले के 91 शिविरों में उपस्थित डॉक्टरों, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियनों ने बहुत ही जिम्मेदारियों के साथ अपनी सेवाएं दी हैं।
continue reading
ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए होगा आयोजित समर कैम्प

ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए होगा आयोजित समर कैम्प

एमसीबी / विदित हो कि 15 जून, 2024 तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के पालक एवं उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन उपयोगी हो सकता है। छात्र-छात्राओं में परस्पर रचनात्मक गतिविधियों के आदान-प्रदान के लिए समर कैंप आयोजित किया जाये। समर कैम्प हेतु सुझाव इस प्रकार हैं। छात्र-छात्राओं हेतु समर कैम्प स्कूलों में अथवा गांव अथवा शहर के सामुदायिक स्थानों में आयोजित किया जा सकता है। समर कैम्प में कला क्षेत्र, रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित करके उनसे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन या प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। समर कैम्प में स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के पालको एवं शाला विकास समिति का भी सहयोग लिया जाये। समर कैम्प में निम्नानुसार रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा सकती है. यथा चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य, खेलकूद, अपने गांव या शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां। इन गतिविधियों के अलावा आप अपने स्तर पर भी रचनात्मक गतिविधियों का भी चयन कर सकते हैं। समर कैम्प के आयोजन से पूर्व शाला विकास समिति एवं पालक शिक्षक समिति से सहमति ली जाये। यह आयोजन पूर्णतः स्वेच्छिक रहेगा तथा समर कैम्प प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 09: 30 बजे के मध्य संचालित किये जाये। समर कैम्प हेतु स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पृथक से कोई बजट देय नहीं होगा। कृपया जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर कार्यक्रम को सफल बनायें। आशा है कि आप अपने स्तर पर पहल करते हुए ग्रीष्मावकाश में छात्र-छात्राओं के लिए समर कैम्प का आयोजन करेंगे तथा ग्रीष्मावकाश को बच्चों के सीखने के लिए अवसर के रूप में प्रयुक्त करेंगे। आपके द्वारा की गई गतिविधियों से विभाग को अवगत कराने का कष्ट करेंगे।

continue reading
चिरमिरी मनेंद्रगढ़ और जनकपुर में शुरू होंगे ब्लड बैंक। स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर विभाग से मिला लाइसेंस   जिले के 2 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

चिरमिरी मनेंद्रगढ़ और जनकपुर में शुरू होंगे ब्लड बैंक। स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर विभाग से मिला लाइसेंस जिले के 2 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

चिरमिरी l स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मरीजों को अब पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही ब्लड बैंक की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास के बाद खाद्य एवं औषधि प्रसंस्करण विभाग के कंट्रोलर की तरफ से एमसीबी जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड बैंक खोलने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। जल्द ही जिले के मनेंद्रगढ़, चिरमिरी और जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक शुरू हो जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलने के साथ-साथ उन्हें खून की कमी होने पर बाहर जिलों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एमसीबी जिले के लगभग 200000 लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

 
बता दें की एमसीबी जिले में लंबे समय से ब्लड बैंक की मांग की जा रही थी। अब तक लोगों को ब्लड डोनेशन और ब्लड चढ़ाने की सुविधा के लिए कोरिया जिले के शासकीय और निजी ब्लड बैंकों की ओर जाना पड़ता था। लंबे समय के इंतजार के बाद गुरुवार को फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ के कंट्रोलर की ओर से ब्लड बैंकों को लाइसेंस दे दिया गया। लाइसेंस मिल जाने के बाद अब मरीजों को राहत मिलेगी। घायल व गंभीर मरीजों को समय पर ब्लड मिलने से लाभ मिल सकेगा। चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक बनाने की कवायद शुरू की गई थी। बीते वर्ष ब्लड बैंक बनकर तैयार हो गया था। स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई लेकिन लाइसेंस नहीं मिलने के कारण ब्लड बैंक का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लड बैंक का निरीक्षण भी कर चुकी थी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी मनेंद्रगढ़ और जनकपुर के ब्लड बैंक को लाइसेंस दिया है।  
 
 
सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ होगा मुख्य ब्लड सेंटर 
 
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ के कार्यालय से बीएमओ को पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें एमसीबी जिले के बड़ा बाजार चिरमिरी मनेंद्रगढ़ और जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुमन ब्लड को स्टोर करने के लिए स्वीकृति दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल एसईसीएल मनेंद्रगढ़ को मुख्य ब्लड सेंटर बनाया गया है।
 
 
इनके पास होंगे ब्लड सेंटर के प्रभार 
 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी के ब्लड बैंक के लिए मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जयंत कुमार और ब्लड सेंटर टेक्नीशियन बंटी लाल मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लड बैंक के लिए मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रकाश अग्रवाल और ब्लड सेंटर टेक्नीशियन सोमेंद्र मंडल और जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लड बैंक के लिए मेडिकल ऑफिसर डॉ राजीव कुमार रमन और ब्लड सेंटर टेक्नीशियन रूकसार अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है।
 
ब्लड स्टोरेज सेंटर के लिए निर्धारित है नियम 
 
जिले के तीन ब्लॉक में ब्लड स्टोरेज सेंटर को 2 साल के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। यह लाइसेंस अवधि 4 अप्रैल 2024 से लेकर 3 अप्रैल 2026 तक होगी। ब्लड सेंटर को लाइसेंस रिन्यूअल के लिए 3 महीने पहले ही आवेदन करना होगा। वही ब्लड सेंटर के टेक्निकल स्टाफ बदलने की स्थिति में उन्हें लाइसेंस अथॉरिटी को सूचना देनी होगी। ब्लड सेंटर में ब्लड डोनर और रिसीवर के सैंपल सहित अन्य जानकारियां भी सुरक्षित रखनी होगी। इसके अतिरिक्त कई और नियम भी ब्लड सेंटरों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
 
 
 
घर के पास ही ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध होगी स्वास्थ्य मंत्री
 
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कार्यालय कंट्रोलर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ द्वारा जनकपुर मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक चलाने के लिए औषधिअधिनियम के अन्तर्गत आवेदन स्वीकृत कर लिया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को घर के पास में ही उच्च स्तरीय ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ब्लाक स्तर पर ब्लड बैंक खुलने से सीधा फायदा मरीजों को होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड बैंक खोलने की स्वीकृति दी गई है। मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

 

continue reading
जिला सहित सामुदायिक व प्राथमिक अस्पतालों में पौने दो दर्जन डॉक्टरों की पदस्थापना मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर सम्भव प्रयास-स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

जिला सहित सामुदायिक व प्राथमिक अस्पतालों में पौने दो दर्जन डॉक्टरों की पदस्थापना मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर सम्भव प्रयास-स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

कोरिया 19 फरवरी 2024। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विगत माह कोरिया प्रवास के दौरान बैकुंठपुर के विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े के साथ जिला अस्पताल, नए निर्माणाधीन जिला अस्पताल व मातृत्व-बच्चे अस्पताल का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने विभिन्न समस्याओं व आवश्यकताओं के बारे में जानकारी भी ली थी। एक फरवरी को झुमका जल महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उन्होंने कोरिया के जिला अस्पताल को उच्चस्तरीय सुविधा मुहैया कराने तथा विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों की पदस्थापना शीघ्र करने की बात भी कही थी।

इसी कड़ी में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर द्वारा जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में एम.डी., एमबीबीएस डॉक्टर के साथ सामुदायिक व प्राथमिक अस्पताल केन्द्रों में पौने दो दर्जन एमबीबीएस डॉक्टरों की पदस्थापना आदेश जारी की गई है।

*जिला, सामुदायिक व प्राथमिक अस्पताल में पदस्थापना*
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से मिली जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय, बैकुंठपुर में डॉ मनीष कुमार, एम.डी. एनेस्थीसिया के अलावा एमबीबीएस डॉक्टर नीलाभ देवनाथ, प्रेमलता पैकरा, स्वाति लकड़ा,  विश्वकांत प्रधान, मनीषा कंवर, वैभव पटेल, अरविंद पटेल, रचना प्रधान, विवेक कुमार सिंह, शिवांगी कंवर, धीरज पटेल इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटना में एमबीबीएस अमृता सिंह व सोनहत में वीनीत दुबे एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेंगनी में श्रुति विश्वकर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  कटगोड़ी में सुरेश कुमार पोखरियाल, प्राथ.स्वा. केन्द्र नगर में नीरज सिंह, प्राथ.स्वा.केन्द्र बोडार में संजना बखला व प्राथ.स्वा. केन्द्र रतनपुर में अंकित सोनू एक्का की पदस्थापना हुई है। 

*15 दिन के भीतर पद ग्रहण करना होगा*
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने अपने आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया है कि इन संविदा डॉक्टरों को 15 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

 *जांच व इलाज में मिलेगी लाभ* 
जिले के मरीजों को इससे राहत मिलेगी साथ ही उन्हें इलाज व जांच उपचार के लिए बाहर जाने से छुटकारा भी मिलेगी।

*बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध*
मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार दूरस्थ, आदिवासी, मैदानी व ग्रामीण अंचलो में बेहतर स्वास्थ्य अधोसंरचना के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्टाफ की पदस्थापना के लिए प्रतिबद्ध है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

*कर्तव्यों के प्रति सजग रहें-*
जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह  ने सभी डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निर्वहन करें, मरीजों का भरपूर इलाज करें और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहें।
continue reading


dpboss