Breaking News
स्वास्थ
स्वास्थ्य कार्य में लापरवाही बरतने पर फार्मासिस्ट कर्मी निलंबित
कोरिया/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि भण्डारण सामग्री संबंधित विभिन्न फर्माे से प्राप्त मूल देयकों के सत्यापन (स्टाक एण्ट्री) में डॉ. अभिषेक गढ़ेवाल चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर सह प्रभारी जिला औषधि एवं भण्डार शाखा के नियम विरूद्व हस्ताक्षर फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत श्री आशीष कुमार शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनसुख (पटना) सह प्रभारी स्टोर कीपर ने किया था, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचारण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंधन है। इस कृत्य को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 मे निहित प्रावधानों के तहत शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंिबत किया गया है।
निलंबन अवधि में श्री आशीष कुमार शर्मा का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों से की बात गंभीर मरीजों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाने को दिए निर्देश
मंत्री ने एक-एक कक्ष का किया निरीक्षण
नये साल में सिम्स अस्पताल की एक बड़ी उपलब्धि/नेत्ररोग विभाग में 2 मरीजों का एक साथ कॉर्निया एवं लैंस प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन /नेत्रदान से मिले कॉर्निया से दो लोगों को मिली रोशनी
बिलासपुर/नए साल में सिम्स अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दो मरीजों के आंख की जटिल बीमारी का सफल इलाज किया गया है। नेत्रदान से मिले कॉर्निया के प्रत्यारोपण से उनकी रोशनी वापस आ गई है।
सिम्स अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से एक 60 वर्षीय मरीज,जिनकी दाहिनी आँख में दिखाई नहीं देने तथा साथ में आँखों से लगातार पानी बहने की शिकायत के साथ नेत्ररोग विभाग की ओपीडी में जांच कराने आये थे।
जांच में यह पाया गया की मरीज की पुतली में मवाद पड़ गया है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में बवतदमंस नसबमत (कॉर्निया में घाव) कहते है। कई बार यह मवाद दवाईयों से ठीक हो जाता है परंतु संकमण अधिक होने पर इसमें कॉर्निया प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती हैं। मरीज को ज्यादा संक्रमण होने के कारण उन्हें कॉर्निया प्रत्यारोपण की सलाह दी गई थी।
दूसरा मरीज 50 वर्षीय जिन्हें कॉर्निया में संक्रमण हुआ था जांच के बाद दवाईयों के द्वारा संकमण को दूर कर दिया गया था। किन्तु आखों में सफेदी रह गई थी तथा मोतियाबिंद भी हो गया था जिसके कारण आँखो की रोशनी चली गई थी।
सिम्स के नेत्रबैंक में नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया आई तो इन दोनों मरीजों को तत्काल प्रत्यारोपण हेतु फोन करके बुलाया गया। मरीज द्वारा सहमति देने पर सिम्स के डॉक्टरों द्वारा कॉर्निया प्रत्यारोपण (Corneal Transplantation) के साथ ही मरीज की आँख में मोतियाबिंद का भी ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया जिसके बाद मरीज के आँखों का संक्रमण हट गया है तथा मरीज की आँख में रोशनी वापस आ गई है।
इस जटिल ऑपरेशन में नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक डॉ सुचिता सिंह विभागाध्यक्ष, डॉ. प्रभा सोनवानी असिस्टेट प्रोफेसर, डॉ. ज्योति आचार्य, डॉ. विभा राज तथा पी जी छात्र छात्राओं एवं नर्सिंग स्टाफ निशावाणी नेहा उड़ान एवं संदीप कौर तथा वार्ड ब्वाय बंशी कोलाम, विनय गढ़ेवाल तथा प्रसन्ना का सहयोग रहा।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला सीईओ ने जिला अस्पताल में किया औचक निरीक्षण भोजन कक्ष में गंदगी, लापरवाही पर प्रभारी को शो काज नोटिस

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न/कोविड की दस्तक से पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग को दिये आवश्यक दिशा निर्देश/कोविड के नियमों का पालन अवश्य करें/डरने की जरूरत नहीं सचेत रहना ज्यादा जरूरी/कलेक्टर
अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी दबिश, पैथोलॉजी लैब सील
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की गई। टीम द्वारा मिशन अस्पताल, यूनिटी अस्पताल, मॉडर्न सोनोग्राफी सेंटर, ओम नर्सिंग होम सरकंडा, साई बाबा अस्पताल जरहाभाठा का निरीक्षण किया गया। सिम्स अस्पताल के सामने स्थित मॉडर्न पैथोलैब द्वारा लैब संचालन हेतु वैध दस्तावेज निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नही किये जाने पर सीलबंद की कार्यवाही की गई। अनुपलब्ध दस्तावेज 03 दिवस के भीतर जमा करने के निर्देश संस्थानों के संचालक को दिए गए है।
गौरतलब है कि आयुष विभाग की संचालक श्रीमती नम्रता गांधी ने बिलासपुर भ्रमण के दौरान जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का सतत निरीक्षण करने के निर्देश विभाग को दिए है। इसी कड़ी में तहसीलदार शशिभूषण सोनी, मुकेश देवांगन व आकाश गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन अलग-अलग टीम का गठन कर निरीक्षण किया जा रहा है।
मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 12 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सभी सिविल अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप
भाटापारा के ग्राम लेवई में मध्यान्ह भोजन खाने के तुरंत बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. 12 से अधिक बच्चों को सिविल हास्पिटल भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिड डे मिल खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया है.
चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन के लिए 94 पदों की मंजूरी
*अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल, सर्जिकल और निश्चेतना विशेषज्ञ के साथ ही विभिन्न विभागों में पीजी मेडिकल ऑफिसर के 7, चिकित्सा अधिकारी के 8 और स्टॉफ नर्स के 30 पदों के सृजन की स्वीकृति*

रक्तदान के लिए चलाएं व्यापक अभियान : कलेक्टर झा
भारतीय रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य जरूरत मंदो की सहायता प्रदान करना है। जिले में यह सोसायटी अपने उद्देश्यों को पूरा तभी कर सकता है जब उनके पास पर्याप्त दवाईयां और ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता हो। कलेक्टर ने सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि रक्त की पर्याप्त उपलब्धता होने से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को त्वरित सहायता मिलती है और उन्हें नया जीवन दान मिलता है। उन्होंने रक्त की पर्याप्त उपलब्धता के लिए रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से जिले में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एक बड़ा जिला है और उसके अनुरूप जिले में रेडक्रॉस की शाखा भव्य और गौरवशाली होनी चाहिये। इसके लिए कार्यकारिणी समिति को बड़ा और व्यापक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों को समिति के सदस्य बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति में पैट्रन सदस्य, वाईस पैट्रन और आजीवन सदस्य बढ़ाने, नवीन निर्माणाधीन सुपर मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सालय कोनी एवं नूतन चौक सरकण्डा में रेडक्रास के नए दवाई दुकान खोलने पर सहमति के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। साथ ही समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किये। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, श्री सौरभ सक्सेना सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में हुआ नि:शुल्क जांच परामर्श शिविर का आयोजन
मनेन्द्रगढ़/ कले
बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड को लेकर अभियान चलाया जा रहा है
बेमेतरा/बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले में आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसमें 5 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर घर-घर में वितरण किया जाएगा इसके साथ ही बेमेतरा जिला के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरो में प्रत्येक शनिवार को आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा जहां विभिन्न प्रकार के बीमारियों का उपचार किया जा रहा है इसके साथ ही मातृत्व एवं शिशु संबंधी उपचार और आंख और सिकलिन के भी मरीजों की उपचार किया जाएगा। बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा जहां विशेषज्ञ टीम के द्वारा स्त्री रोग नेत्र रोग मनोरोग इत्यादि का उपचार किया जाना है वहीं 2 अक्टूबर को सभी गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जहां स्वास्थ्य से संबंधी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।
दो माह से सोनोग्राफी की मशीन बंद है,मरीज हो रहे हैं परेशान भाजपा महिला मोर्चा ने दी शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
विश्व मच्छर दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन मच्छर से जुड़ी बीमारियों और बचाव की दी गई जानकारी
मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम
राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने खाद-बीज व कीटनाशक दुकानों का किया औचक निरीक्षण गड़बड़ी पाए जाने पर चार दुकानो को दिया गया नोटिस

फुलझर ब्लड फाउंडेशन ने 44 यूनिट रक्तदान कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
सराइपाली - वैसे तो सरायपाली ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के साथ पूरे भारत में काफी चर्चित है फुलझर फाउंडेशन आज इनका एक मिशन भी चल रहा है “हर घर रक्तदाता - घर घर रक्तदाता” जिसमे वह सफल होते आ रहे हैं। बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सरायपाली क्षेत्र के अधिकतर गांवों में फुलझर फाउंडेशन के रक्तदाता है, जिसमे कभी भी रक्त की जरूरत होने पर देर न करते हुए तुरंत सामर्थ ब्लड बैंक सरायपाली पहुंच कर रक्तदान कराते हैं। इसी कड़ी में आज 15 अगस्त अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर क्षेत्र में रक्त की कमी को देखते हुए फाउंडेशन के संचालकों ने विचार कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 44 यूनिट रक्तदान हुआ, साथ ही संस्थापक लोकनाथ पटेल जी ने कहा हमारे बसना, सरायपाली, और सारंगढ़ में बहुत से ऐसे हॉस्पिटल है जहां मरीजों की संख्या ज्यादा हैं, वही संरक्षक प्रवीन प्रधान जी द्वारा रक्तदान शिविर करने का विचार बना और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सम्मान के साथ हमारे संस्था से जुड़कर लोगो की मदद करने की अपील किया। फाउंडेशन के अधिकतर संचालक सदस्य रक्तदान शिविर में भाग लिए और हमेशा की तरह उनका प्रयास जो रहता हैं लोगो को जागरूक करना ताकि मन में जो डर और रक्तदान के प्रति गलत भावना है वो स्पष्ट हो। अंत में अध्यक्ष एवं सचिव तरुण बारीक एवं शुभम साहू जी सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। रक्तदान में संचालक सदस्य - सुनील नायक, दुर्गेश नायक, तनय साहू, चुम्मन माँझी, तेजकुमार ठाकुर, विश्वामित्र जैसवाल, अनुरोध चौहान, खिरसागर पटेल, अजीत प्रधान, प्रियरंजन दास, अजय जगत जीतेश साहू, ब्रजेश पटेल, आस पास के रक्तदाता सुभाष नायक, उमाचरण पटेल, श्यामलाल पटेल, सूरज कुमार, इंद्रजीत पटेल, खगेश्वर पटेल, नावेल खान, सुंदर हैदर, मोहम्मद लियाकत, निखिल बंछोर, ऋतिक, अजीत, तनुसिंह, जागेश्वर, चंदन, कुलदीप, सत्या , राकेश, डॉली , खगेश्वर, सूरज, अमन, राकेश दास, राकेश प्रधान, चंदन मेहेर, चक्रधर, दिनेश हेमचंद, पूनम जैन, बलराम, यशपाल, दीपक, पवन, सुन्दर डडसेना, श्रीकांत, दुष्यंत, मनोज, राहुल, राव यादव, विनय, शामिल रहें ।
शहर को मलेरिया व डेंगू से बचाने नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद को लिखा पत्र
आप को बता दे कि विगत एक महिनो से हो बारिश के कारण शहर में मच्छरो की तादात काफि बढ गई है। यही कारण है कि शहर के लोगो को अब मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का डर सताने लगा हैं। जिसे ध्यान में रख बैकुन्ठपुर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर मच्छर रोधी दवा का छिडकाव और फॉगिंग कराने के लिए पत्र लिखा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शहर में फैल रही मौसमी बीमारियों को देखते हुए मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए नगर पालिका के सभी वार्डो में दवा का छिडकाव कराया जाये। जल जमाव वाले जगहों पर

केमिकल और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए । उन्होने नगर पालिका क्षेत्र के लोगो से अपील की है कि लोग मच्छरों से बचाव के लिए घर के अंदर व बाहर रोजाना साफ-सफाई करें। घर के किसी भी हिस्से में पानी को जमा नहीं होने दें। जमा पानी में केरोसिन व कीटनाशक का छिड़काव करें । बारिश से शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति से पानी में मच्छर पनपने लगते है। अब तक शहरी क्षेत्र में फॉगिंग, चूना व डीडीटी का छिड़काव नहीं हो रहा है। ऐसे में कोरोना काल में लोगों को अन्य संक्रमित बीमारियों से भी दो-चार होना पड़ा था। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर की वार्डों में जगह-जगह सड़कों पर एवं मोहल्लों के बीच में पानी जमा हो गया है। मच्छर के आतंक से परेशान शहर वासियो की समस्या को देखते हुए नगर पालिका को तत्काल ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव करने की मांग की है। जिससे मच्छरों से पनपने वाली संक्रमित बीमारी से बचाव और अपने शहर को सुरक्षित रखा जा सके।
मौसमी बीमारियों के साथ आई फ्लू से पीड़ित 768 लोगो की हुई जाँच के साथ निःशुल्क दावा एवं चश्मे- मनेंद्रगढ़ विधायक के सौजन्य से


भा.रा.पत्रकार महासंघ द्वारा मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के लचर व्यवस्था को सुदृढ़ करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 8 अगस्त
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए "स्वस्थ तन स्वस्थ मन" योजनान्तर्गत पंजीकृत डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण सह उपचार सुविधा उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता वाले छात्रावास और आश्रमों में स्थानीय स्तर पर अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों (एमबीबीएस/बीएएमएस) से दिनांक 08 अगस्त 2023 सायं 5:30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियमों एवं शर्तों की अधिक जानकारी के लिए अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय में कार्यालयीन समय में अवलोकन किया जा सकता है। जिले की वेबसाईट www.manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg. gov.in पर भी अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिला पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के मामलों में जप्त शराब को नष्ट किया गया














