CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

स्वास्थ

छत्तीसगढ़ के लोगों को भी लगेगा कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज, मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के लोगों को भी लगेगा कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज, मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Ibtesam Deshmukh 13-Dec-2021 108

 रायपुरः स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया को आज दोबारा पत्र लिखा है। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए भी मंडाविया से आग्रह किया है।

continue reading
4 दिन नहीं, मात्र 2 घंटे में आएंगे Omicron टेस्ट के नतीजे

4 दिन नहीं, मात्र 2 घंटे में आएंगे Omicron टेस्ट के नतीजे

Ibtesam Deshmukh 13-Dec-2021 134

 कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से पीड़ित है या नहीं, इसकी टेस्टिंग के लिए असम के वैज्ञानिक किट बनाई है. इस किट के जरिए मात्र दो घंटे में ओमिक्रॉन संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा. ये किट पूरी तरह मेड इन इंडिया है. इसमें जांच के लिए हाइड्रोलिसिस आरटी-पीसीआर सिस्टम अपनाई जाती है.


असम में स्थित डिब्रूगढ़ ICMR-RMRC (क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र) ने ऐसी टेस्टिंग किट डेवलप की है जो मात्र दो घंटे में ओमिक्रॉन वैरिएंट की मौजूदगी की जानकारी दे सकेगी.
continue reading
प्रदेश भर में धान खरीदी केंद्रों में कोविड19 टीकाकरण जांच शिविर का आयोजन...  राज्य के 35 धान खरीदी केंद्रों में 835 लोगों को लगा टीका...

प्रदेश भर में धान खरीदी केंद्रों में कोविड19 टीकाकरण जांच शिविर का आयोजन... राज्य के 35 धान खरीदी केंद्रों में 835 लोगों को लगा टीका...

Ibtesam Deshmukh 09-Dec-2021 62

 रायपुर: प्रदेश भर में धान खरीदी केंद्रों में कोविड- 19 टीकाकरण जांच शिविर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मीरा बघेल ने बताया कि बुधवार को 35 धान खरीदी केंद्रों में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर 835 लोगों को टीके लगाए गए।


मालूम हो कि रायपुर में जिले 137 धान खरीदी केंद्र है। इनमें 105 धान खरीदी केंद्र में शिविर लगा चुके हैं। धान खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों का मुफ्त में प्रथम और दूसरे डोज का कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी तरह कोरोना की जांच भी धान खरीदी केंद्रों में किए जाने की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने धान खरीदी केंद्रों में सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए गत दिनों वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग के माध्यम कोरोना जांच, आवश्यक उपचार और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला स्तर पर प्रभावी बनाने को  कहा था। साथ ही कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव के लिए जरूरी तैयारी, निगरानी और मानिटरिंग करने के को कहा था।
continue reading
धान खरीदी केंद्रों में किया जा रहा टीकाकरण...किसान करा रहे वैक्सीनेशन...

धान खरीदी केंद्रों में किया जा रहा टीकाकरण...किसान करा रहे वैक्सीनेशन...

Ibtesam Deshmukh 09-Dec-2021 30

 वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए किसान धान बेचने के साथ ही टीका भी लगवा रहे हैं. प्रदेश में 92 फीसदी लोगों को पहला एवं 51 फीसदी को दोनों डोज लग चुके हैं. इधर कोरोना के नए वेरिएंट को भी लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बतादे की हर घर दस्तक अभियान के तहत कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए नई पहल की गई है।


वहीं स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अब धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।  विकासखंड धरसींवा में कुल 25 धान खरीदी केंद्र हैं। यहां पर 3 सदस्यों की 8 टीमें टीकाकरण का कार्य कर रहीं हैं। 8 धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी कर रही टीम द्वारा 161 लोगों को टीकाकरण किया गया है। इसमें से 45 लोगों को पहला डोज, जबकि 116 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। इस दौरान कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करने के बारे में भी सलाह दी जा रही है।
continue reading
ओमिक्रॉन ब्रेकिंग: मुंबई में 2 नए केस, भारत में अबतक 23 मामले

ओमिक्रॉन ब्रेकिंग: मुंबई में 2 नए केस, भारत में अबतक 23 मामले

Ibtesam Deshmukh 06-Dec-2021 70

 मुंबई में कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रॉन के 2 नए मामले और सामने आए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका से वापसी करने वाले शख्स और उसके अमेरिकी रिटर्न दोस्त में इस वैरिएंट की पुष्टि की गई है। अब महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 10 और देश में 23 हो गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली।

continue reading
कोरोना संकट का फिर से खतरा मंडराया... मानव जाति के लिए घातक Omicron: ऑक्सफोर्ड सारा गिल्बर्ट...

कोरोना संकट का फिर से खतरा मंडराया... मानव जाति के लिए घातक Omicron: ऑक्सफोर्ड सारा गिल्बर्ट...

Ibtesam Deshmukh 06-Dec-2021 38

 कोरोना संकट का एक बार फिर से खतरा मंडरा रहा है. कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने धड़कनें बढ़ा दी हैं।

बतादे की ऑक्सफोर्ड की प्रोफेसर सारा गिल्बर्ट  ने कहा है कि ओमिक्रॉन मानव जाति के लिए और ज्यादा घातक और संक्रामक हो सकता है। इतना ही नहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट  का प्रभाव इतना अधिक हो सकता है कि कोरोना के टीके भी इस पर कम प्रभावी हो सकते हैं।
continue reading
छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार

Sawankumar 06-Dec-2021 76

 

*टीकाकरण के लिए पात्र 51 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लगे, 91 प्रतिशत को पहला टीका*
 
रायपुर. 6 दिसम्बर 2021. छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में एक करोड़ 22 हजार 404 लोगों ने इसके दोनों टीके लगवा लिए हैं। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र आबादी एक करोड़ 96 लाख 51 हजार का 51 प्रतिशत है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है।
 
कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक (5 दिसम्बर तक) दो करोड़ 79 लाख 93 हजार 381 टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में टीकाकरण के लिए पात्र 91 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश के एक करोड़ 79 लाख 70 हजार 977 नागरिक संक्रमण से बचाव के लिए पहला टीका लगवा चुके हैं।
continue reading
5 साल से छोटे बच्चों को शिकार बना रहा Omicron...

5 साल से छोटे बच्चों को शिकार बना रहा Omicron...

Ibtesam Deshmukh 04-Dec-2021 51

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) को लेकर अब एक और नई डराने वाली बात सामने आई है. दक्षिणी अफ्रीकी डॉक्टर का कहना है कि इस बार 5 साल से कम उम्र के बच्चों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, सभी बच्चे ओमिक्रॉन से संक्रमित नहीं हैं, फिर भी बच्चों में संक्रमण बढ़ने से चिंता जरूर बढ़ गई है.


दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिसीजेस (NICD) की डॉ. वासिला जसैट (Dr Waasila Jassat) ने कहा, 'किसी भी वायरस में बच्चों के संक्रमित होने का खतरा कम रहता है. पहले की महामारियों में भी यही देखने को मिला है. लेकिन तीसरी लहर में 5 साल से छोटे बच्चों और 15 से 19 साल के युवाओं के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बढ़ी थी और अब चौथी लहर में हमने सभी एज ग्रुप में संक्रमण की बढ़ने का ट्रेंड देखा है, खास तौर से 5 साल से छोटे बच्चों में।
continue reading
1 ही परिवार के 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव... स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर…इस जिले में बनाया गया कंटेन्मेंट जोन...

1 ही परिवार के 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव... स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर…इस जिले में बनाया गया कंटेन्मेंट जोन...

Ibtesam Deshmukh 04-Dec-2021 115

 छत्तीसगढ़ – प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। महाकालेश्वर का दर्शन कर राजनांदगांव पहुंचे एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से दो बच्चे पॉजिटिव हैं. इलाके में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड में है। एक ही परिवार के 6 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राजनांदगांव जिले के केसर नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को जरूरी सावधानी बरतने समझाइश दी जा रही है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक परिवार एक पखवाड़े पहले महाकालेश्वर का दर्शन करने के बाद नांद गांव जिला मुख्यालय पहुंचा था, जिनके स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. 1 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई थी. इसके बाद 5 लोग फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

केसर नगर के एक ही परिवार के 6 पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के 6 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर सतर्कता भी बढ़ा दी गई है. पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी है।

कल जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 08, राजनांदगांव से 05, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 06, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 02, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 04, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 03, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
continue reading
भारत में बढ़ा Omicron का खतरा...

भारत में बढ़ा Omicron का खतरा...

Ibtesam Deshmukh 04-Dec-2021 50

देश में भी अब ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है. जयपुर में एक ही परिवार के 9 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 4 दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। वहीं महाराष्ट्र में भी 30 सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। बतादे की चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटी एक महिला ने होम क्वारनटीन का नियम तोड़ दिया और फाइव स्टार होटल चली गई।

continue reading
छत्तीसगढ़ : 2 छात्र निकले कोरोना संक्रमित....स्कूल बंद करने का आदेश....

छत्तीसगढ़ : 2 छात्र निकले कोरोना संक्रमित....स्कूल बंद करने का आदेश....

Ibtesam Deshmukh 04-Dec-2021 230

बलरामपुर जिले के कुसमी एकलव्य आवासीय विद्यालय में दो छात्र के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल दोनों छात्रों को विशेष निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद तुरंत स्कूल को बंद कराया गया है।


बता दें कि प्रदेश में कोरोना के नए वैरियंट के मद्देनजर स्कूलों में सतर्कता बरती जा रही है। स्कूल आने वाले बच्चों की विशेष मॉनिटरिंग करानी होगी। सभी बच्चों को मास्क, सेनेटाइज अनिवार्य किया गया है। वहीं सभी बच्चों की थर्मलस्क्रीनिंग करनी होगी।

इसके साथ ही सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण पर स्कूल आने की इजाजत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 25 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। वही कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.
continue reading
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ फिर से बड़ा...एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित...प्रदेशभर में 39 मरीजों की हुई पुष्टि...

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ फिर से बड़ा...एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित...प्रदेशभर में 39 मरीजों की हुई पुष्टि...

Ibtesam Deshmukh 24-Nov-2021 56

 छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ फिर से बढ़ रहा है। बतादे की रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं मेडिकल के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में 39 मरीजों की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 7 नए मरीज रायगढ़ में दर्ज हुआ, तो वही छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी उदयपुर के रहने वाले है। दो दिन पहले ही सभी शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहीं अब कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसे माइको कंटेंमेंट जोन बनाकर निगरानी शुरू कर दी है। बता दें कि सरगुज़ा में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

continue reading
COVID 19: देश में कोरोना के 12 हजार से अधिक नये मामले

COVID 19: देश में कोरोना के 12 हजार से अधिक नये मामले

Ibtesam Deshmukh 12-Nov-2021 288

 नयी दिल्ली:  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के मामलों में एक दिन पहले की तुलना में कुछ कमी दर्ज की गयी और इस दौरान करीब साढ़े 12 हजार नये मामले सामने आये हालांकि स्वस्थ होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहने से सक्रिय मामलों में गिरावट जारी रही।

इस बीच देश में गुरुवार को 53 लाख 81 हजार 889 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब दस करोड़ 79 लाख 51 हजार 225 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,516 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 44 लाख 14 हजार 186 हो गया है। इसी दौरान 13,155 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 38 लाख 14 हजार 080 हो गयी है।

देश में सक्रिय मामले 1,140 घटकर 137416 रह गये हैं। इसी अवधि में 501 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 62 हजार 690 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.40 फीसदी, रिकवरी दर 98.26 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी पर बरकरार है।

सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 833 घटकर 70,251 रह गये हैं। राज्य में 7,638 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4936791 हो गयी है। इसी अवधि में 419 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35040 हो गयी है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 47 घटकर 15997 रह गये हैं जबकि 28 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140475 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1016 घटकर 6464948 रह गयी है।

continue reading
ठंड में बढ़ा निमोनिया का खतरा: छत्तीसगढ़ में हर साल 5000 से ज्यादा बच्चों की होती है मौत.. डॉक्टर बोले- सर्दी-खांसी, बुखार को न लें हल्के में...

ठंड में बढ़ा निमोनिया का खतरा: छत्तीसगढ़ में हर साल 5000 से ज्यादा बच्चों की होती है मौत.. डॉक्टर बोले- सर्दी-खांसी, बुखार को न लें हल्के में...

Ibtesam Deshmukh 12-Nov-2021 32

छत्तीसगढ़ में ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार हर साल की अपेक्षा ज्यादा ठंड होने की संभावना जताई है। ठंड के समय बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। इसकी सही समय पर पहचान करके इलाज न किया जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में कोरोना के इस दौर में बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया का खतरा ज्यादा हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में हर साल 35 हजार बच्चों की मौत होती है। इनमें 5 हजार से ज्यादा निमोनिया के कारण हैं।


ठंड के समय मौसम अचानक बदलने से फेफड़ों में होने वाले एक तरह के संक्रमण से सांस लेने में परेशानी होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। चिकित्सक इसे ही निमोनिया कहते हैं। अगर निमोनिया के लक्षण बच्चों या बुजुर्गों में दिखें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। इस बार भी सरकारी अस्पतालों में यह आयोजन किया जा रहा है।
वहीं शासन की ओर से मुफ्त लगाए जाते हैं ।टीके स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में हर साल छह लाख बच्चे जन्म लेते हैं। मृत्युदर की बात करें तो शून्य से पांच वर्ष तक के 35 हजार बच्चों की किसी न किसी बीमारी की वजह से मौत हो जाती है। इसमें 15 फीसदी बच्चे ऐसे हैं, जो निमोनिया की वजह से जान गवां देते हैं। यही वजह है बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए शासन की ओर से मुफ्त में टीका लगाया जाता है। टीके से वंचित रहना और सही इलाज ना मिल पाना भी मौत का प्रमुख कारण है। कोरोना काल में टीके से वंचित हैं बच्चे

कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को अस्पताल से दूर रहने की सलाह दी गई थी। खासकर बिना बच्चों के लिए निर्देश जारी हुए थे। इसके चलते बच्चों को लगने वाले टीके भी रुक गए हैं। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों के लिए निशुल्क निमोनिया का टीका उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना की वजह से निमोनिया के साथ ही अन्य टीकों से भी बच्चे वंचित रह गए हैं।
बतादे की बिलासपुर जिले में निमोनिया के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम, कैंपेन व कई जगह पर आयोजन किए जाएंगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी सभी अस्पतालों में इस दिन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी व पीएचसी में शून्य से 5 साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। बच्चों के माता पिता व बुजुर्गों की देखरेख करने वालों को ठंड में निमोनिया व ठंड से बचाने के लिए उपाय भी बताए जाएंगे।
continue reading
वैक्सीन नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन... प्रशासन ने जारी किया आदेश...

वैक्सीन नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन... प्रशासन ने जारी किया आदेश...

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2021 129

महाराष्ट्र में ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने कोविड-19 रोधी टीकों की एक भी खुराक नहीं लेने वाले अपने कर्मचारियों को वेतन न देने का फैसला किया है। टीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में यह फैसला किया। बैठक में महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा और ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के भी मौजूद थे।

टीएमसी की ओर से सोमवार देर रात जारी की गई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर निकाय के जिन कर्मचारियों ने टीके की पहली खुराक भी नहीं ली है, उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। दूसरी खुराक लेने के पात्र होने के बावजूद टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दिया जाएगा।
 
continue reading
Corona update Bilaspur: तीन गंभीर कोरोना मरीज में डेल्टा प्लस वेरिएंट की आशंका

Corona update Bilaspur: तीन गंभीर कोरोना मरीज में डेल्टा प्लस वेरिएंट की आशंका

Ibtesam Deshmukh 06-Nov-2021 92

बिलासपुर:  अभी तक जिले में कोई भी मरीज कोरोना वायरस के खतरनाक डेल्टा प्लस वेरियंट से संक्रमित नहीं मिला है। लेकिन इसके बाद भी इस वेरियंट के संक्रमित मिलने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। वही कोरोना के तीन गंभीर मरीज ऐसे में जिनमें इए वेरियंट से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए तीनांे का आरटीपीसीआर सेंपल लेकर जांच के भुवनेश्वर भेजा गया है। तीन मरीज में से एक होम आइसोलेट चल रहा है और दो मरीज का सिम्स में उपचार किया जा रहा है।

जैसे ही चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग को इन तीनों मरीज की जानकारी दी, वैसे ही अधिकारी सक्रिय हो गए, क्योंकि शासन स्तर पर निर्देशित किया गया है कि कैसे भी इस खतरनाक वेरियंट को प्रदेश में फैलने से रोका जाए। ऐसे में तीनों का सेंपल जांच के लिए भुनेश्वर भेजाकर रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने भुवनेश्वर स्थित लैब में संपर्क कर इन सेंपल को प्राथमिकता के साथ जांच करते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया है, ताकि यदि रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वेरियंट की पुष्टि होती है तो तीनों मरीजों के उपचार करने का तरीका बदलकर उन्हें स्वस्थ्य करने की कोशिश की जाएगी, ताकि यह वेरियंट फैल न सके।
डेल्टा प्लस वेरियंट की आशंका में अब तक जिले से 550 सेंपल भेजे जा चुके है। इस सभी सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। राहत यह है कि अभी तक कोई भी इस वेरियंट से संक्रमित नहीं मिला है। ऐसे में जिला समेत प्रदेश इस खतरनाक वेरियंट से सुरक्षित बना हुआ है।
शासन का निर्देश है कि यदि कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री वाला कोरोना से संक्रमित मिल रहा है तो उसका सेंपल जांच के लिए भुनेश्वर या फिर पूना भेजा जाए। ऐसे हर गंभीर मरीज के साथ ही ट्रेवल हिस्ट्री वाले मरीज का सेंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। क्योंकि इन्हीं के माध्यम से डेल्टा प्लस वेरियंट प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
continue reading
दुर्ग में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा… त्योहारों में लोगों ने जमकर उड़ाई थी गाइडलाइन की धज्जियां…

दुर्ग में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा… त्योहारों में लोगों ने जमकर उड़ाई थी गाइडलाइन की धज्जियां…

Sawankumar 22-Oct-2021 149

 दुर्ग जिले में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या इकाई को पार कर दहाई में पहुंच गई है। एक ही दिन में 13 कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में चिंता बढ़ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या जो बढ़ी है उसका कारण नवरात्रि व दशहरा के त्योहार में लोगों द्वारा कोविड नियमों की अनदेखी करना है।


स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 21 अक्टूबर को जो कोविड टेस्ट के आंकड़े सामने आए हैं वो डराने वाले और चिंताजनक हैं। मात्र 1479 संदेहियों का टेस्ट लेने पर 13 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा इकाई अंक में होता था। दहाई का ये आंकड़ा 62 दिनों बाद दुर्ग जिले में देखने को मिला है। इससे पहले 19 अगस्त 2021 को जिले में कोविड के 10 मरीजों की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से नए मरीजों की संख्या इससे कम ही रही है। 13 मरीजों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि लोग यदि ऐसे ही लापरवाही बरतते रहे तो तीसरी लहर की आशंका बढ़ जाएगी।
21 अक्टूबर को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार दुर्ग जिले में 1479 लोगों का सैंपल लिया गया था। इनमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 34 से बढ़कर 43 हो गई है। गुरुवार को मात्र 4 एक्टिव केस ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में अब तक 96,839 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि अब तक 1797 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है।
continue reading
अंबिकापुर ब्रेकिंग: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे में हुई 7 बच्चों की मौत… मचा हड़कंप…

अंबिकापुर ब्रेकिंग: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे में हुई 7 बच्चों की मौत… मचा हड़कंप…

Sawankumar 18-Oct-2021 101

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे में 7 बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रायपुर और बिलासपुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम को तलब किया गया है।वही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।सिंहदेव दोपहर 3:30 बजे दिल्ली से सीधे अंबिकापुर जाएंगे। अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीते रात चार बच्चों की संदेहास्पद मौत हो गई है. इन बच्चों का इलाज अस्पताल के एसएनसीयू मे चल रहा था. जिस वक्त इन बच्चों की मौत हुई उस वक्त वार्ड में 50 बच्चे भर्ती थे. बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने इलाज मे लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर विरोध जताया है।


जिन चार बच्चों की मौत हुई, उनमें से एक बच्चे के पिता महेश कुमार जायसवाल ने रोत बिलखते हुए मीडिया से अपना दर्द बयां किया और वार्ड में मौजूद कर्मचारी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. जायसवाल ने बताया कि उसके बच्चे के इलाज के दौरान उस पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती करने का दबाव बनाया जा रहा था। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों की मौत के मामले में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था लचर हो गई है. डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मंगवाई गई मशीनें हॉस्पिटलों में डंप पड़ी हुई हैं।
मशीनों के चलाने के लिए टेक्नीशियन और विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं की जा रही हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपना दौरा स्थगित कर अंबिकापुर पहुंच रहे हैं, अच्छी बात है, लेकिन जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. ऐसी घटना दोबारा ना हो यह तय किया जाना चाहिए।
continue reading
अंबिकापुर: मेडिकल कॉलेज में 4 नवजातों की मौत को लेकर हंगामा... प्रभारी मंत्री डहरिया ने बुलाई आपात बैठक...

अंबिकापुर: मेडिकल कॉलेज में 4 नवजातों की मौत को लेकर हंगामा... प्रभारी मंत्री डहरिया ने बुलाई आपात बैठक...

Sawankumar 17-Oct-2021 68

अंबिकापुर: अंबिकापुर जिले के मेडिकल कॉलेज के SNCU और बच्चा वार्ड में 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। सभी नवजात बच्चे SNCU वार्ड में भर्ती थे। बच्चों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस मामले की जानकारी लगते ही प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया ने जिला प्रशासन की आपात बैठक बुलाई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से सीधे अंबिकापुर के लिए रवाना हो रहे हैं.


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 3:30 बजे से लेकर 6:45 बजे तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन स्थित एसएनसीयू में भर्ती 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई है. 4 घंटे के अंदर 4 नवजात बच्चों की मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए. परिजनों ने सुबह एमसीएच के सामने स्थित मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया. करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक चक्काजाम रहा. परिजन स्वास्थ्य मंत्री को बुलाने को बात पर अड़े हुए थे. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आराेप लगाया है।
चक्काजाम की सूचना पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल प्रसाद और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके रिलवानी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी. अस्पताल में व्यापक समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद परिजन चक्काजाम को समाप्त किया. हालांकि नवजात की मौत के मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेके रेलवनी का कहना है कि सभी बच्चे प्रीमेच्योर थे. बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ही आईसीयू में भर्ती किया जाता है।

इधर 4 नवजात शिशु की मौत की जानकारी लगते ही प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया ने जिला प्रशासन की आपात बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रभारी मंत्री अंबिकापुर रवाना हो गए हैं. प्रभारी मंत्री डहरिया ने तत्काल कलेक्टर, एसपी, CMHO, मेडिकल डीन अधीक्षक, CEO, जिला पंचायत और अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपात बैठक में बुलाया है।

बता दें कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित एमसीएच भवन में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं. पीने की पानी से लेकर शौचालय तक की परेशानी बनी हुई है. ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय आए दिन जाम रहता है. इसका खामियाजा मरीज व उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. स्टाफ नर्स से बात करने पर सही से जवाब तक नहीं देते हैं. आवश्यकता पड़ने पर मरीज के परिजन स्टाफ नर्स के समस्या लेकर जाते हैं, तो उन्हें भगा दिया जाता है. इस तरह दुर्व्यवहार से परिजन नाराज थे और बच्चों की मौत के बाद अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया।
अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों की खबर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तक पहुंच गई है. सिंहदेव दिल्ली प्रवास के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर 3:30 बजे दिल्ली से सीधे अंबिकापुर पहुंच रहे हैं. इस विषय की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर और रायपुर से स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम को अंबिकापुर पहुंचने के लिए निर्देश दिया है।
continue reading
कोरिया जिला अस्पताल में दौड़ रही महतारी एक्सप्रेस का बुरा हाल...102 हुआ आइसोलेट...

कोरिया जिला अस्पताल में दौड़ रही महतारी एक्सप्रेस का बुरा हाल...102 हुआ आइसोलेट...

Sawankumar 09-Oct-2021 100

कोरिया: जिला अस्पताल में दौड़ रही महतारी एक्सप्रेस का बुरा हाल है । यहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं है और ना ही गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के दौरान दवाइयां टावेल ,कमल भी उपलब्ध नहीं रहते है। वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बचरा पौड़ी से रिफर कर जिला अस्पताल पहुची 102 महतारी एक्सप्रेस जिसमे मां अपने 13 दिन के बच्चे को ले कर पहुची।जिसमें न क्सीजन सिलेंडर और दवाइयां भी नहीं है ।महतारी एक्सप्रेस में ( पैरामेडिकल स्टाफ ) उपलब्ध भी नहीं है सिर्फ ड्राइवर मौजूद रहा है।

हम बात करें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां की तो वहां 102 एंबुलेंस महतारी एक्सप्रेस में अंदर की ओर सीट, उखड़ गए है। ग्राम कोडा से पहुंची मितानिन ने बताया कि हम लोग खुद घर से कमल चादर लेकर आते हैं  ।ड्राइवर ने बताया कि पैरामेडिकल स्टाफ नही है और ना ही ऑक्सीजन सिलेंडर दवाइयां, कमल ,टॉवेल भी नहीं है ।
वही जिला अस्पताल में पहुंचे जनप्रतिनिधि प्रेम शंकर सोनी कहना है कि महतारी एक्सप्रेस में यहा सुविधाएं नहीं है यहां की जिम्मेदारी सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा की है मैं इनकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से करूंगा ।
सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा कहना है मुझे अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की थी आपके द्वारा जानकारी मिली है। नोडल अधिकारी को बुलाकर बैठक लेने की बात कही है जो भी महतारी एक्सप्रेस में गाइडलाइन नियमों का पालन करने के लिए कहूंगा।
continue reading
dpboss