CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

स्वास्थ

कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान, मरीज को परिजनों द्वारा चिकित्सालय से  बाहर ले जाने के मामले पर ड्यूटी चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान, मरीज को परिजनों द्वारा चिकित्सालय से बाहर ले जाने के मामले पर ड्यूटी चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी

Sawankumar 07-May-2022 139

कोरिया / मरीज को परिजनों द्वारा चिकित्सालय से बाहर ले जाने के मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा इस दौरान निर्धारित ड्यूटी चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जिला चिकित्सालय में मरीज को भर्ती कर समस्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए इलाज किया जा रहा है। 


सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि बीते दिवस हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मरीज कन्हैया लाल को कल ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया और इलाज शुरू कर दिया गया। मरीज के इलाज की जानकारी परिजनों की दी गयी है। मरीज का इलाज किया जा रहा है जिससे परिजनों को भी सहूलियत हुई है।

उल्लेखनीय है कि घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने सिविल सर्जन को निर्देश दिए। इस संबंध में सिविल सर्जन द्वारा इस दौरान आपातकालीन चिकित्सा ड्यूटी हेतु निर्धारित मेडिकल ऑफिसर डॉ वासिक असदक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और नोटिस में 24 घण्टे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।
continue reading
देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार…24 घंटे में आए 3688 नए केस…

देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार…24 घंटे में आए 3688 नए केस…

Ibtesam Deshmukh 30-Apr-2022 86

 देशभर में कोरोना संक्रमण अब पैर पसारने लगा है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए मरीज सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 18,684 हो गई है. मतलब भारत में कोविड के एक्टिव केस 0.04 फीसदी हैं.


बता दें कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 3377 मरीज मिले थे. इस लिहाज से देखा जाए तो कोविड के केसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. देश में अब कोविड की रिकवरी रेट 98.74 फीसदी हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 2,755 लोगों ने कोविड से जंग जीत ली है. अब देश में कोरोना को हराने वालों कुल मरीजों का ग्राफ 4,25,33,377 तक जा पहुंचा है.

अगर कोविड के डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो देश में यह दर 0.74 फीसदी हो गई है. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.66 फीसदी हो गई है.

दिल्ली में भी बढ़ रही कोरोना की चाल

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के केसों की बात करें तो शुक्रवार को 1607 नए केस मिले थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा हो गई है. इतना ही नहीं, दिल्ली में कोविड से 2 लोग जिंदगी की जंग हार गए. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 30459 लोगों के टेस्ट किए गए.

बता दें कि दिल्ली में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5609 हो गई है. यहां अस्पतालों में अब 139 मरीज भर्ती हैं. जबकि होम आइसोलेशन में 3863 मरीज हैं. इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली में 1490 नए मामले दर्ज किए गए थे.
continue reading
लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, 24 घंटे में 1490 केस की हुई पुष्टि…संक्रमण दर चार फीसदी से ऊपर…

लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, 24 घंटे में 1490 केस की हुई पुष्टि…संक्रमण दर चार फीसदी से ऊपर…

Ibtesam Deshmukh 29-Apr-2022 81

 दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1490 केस आए हैं और दो लोगों ने जान गंवाई है. कल राजधानी में कोरोना के 1367 केस दर्ज किए गए थे. संक्रमण दर भी लगातार चार फीसदी से ऊपर बना हुआ है. राजधनी में इस समय सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5250 पहुंच गया है.


दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले लोगों को नई लहर की आशंका दे रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट अभी भी ऐसा बोलने से बच रहे हैं. उनके मुताबिक मामले जरूर बढ़े हैं, लेकिन हॉस्पिटलाइजेशन अभी भी कम है. दिल्ली सरकार भी इस ओर लगातार इशारा कर रही है. कहा जा रहा है कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है.

वैसे कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया था कि दिल्ली का आर वैल्यू देश की तुलना में ज्यादा चल रहा है. आर वैल्यू का मतलब होता है कि एक संक्रमित व्यक्ति कितने और लोगों तक उस वायरस को पहुंचा रहा है. IIT मद्रास द्वारा एक स्टडी की गई है जिसमें पता चला है कि वर्तमान में दिल्ली का आर वैल्यू 2.1 है. देश का आर वैल्यू 1.3 चल रहा है. ऐसे में राजधानी की स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है.

IIT मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जयंत झा ने दिल्ली में बढ़ते मामलों पर कहा है कि अभी सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि एक संक्रमति व्यक्ति दो अन्य को भी संक्रमित कर रहा है. अभी हमें दिल्ली के लोगों के इम्यूनिटी स्टैटस के बारे में भी नहीं पता है. जो संक्रमित हो रहे हैं, वे क्या पहले भी हुए हैं या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं है.

वैसे दिल्ली सरकार की तरफ से तमाम तैयारियां कर ली गई हैं. अब टेस्टिंग भी रोजाना 30 हजार से ज्यादा की जा रही है और अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर भी पूरा जोर रहा है. सरकार का जो एक्शन प्लान है उसके मुताबिक अस्पतालों में 65 हजार अतिरिक्त बेड बढ़ाने पर फोकस है. सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज को पहले ही फ्री कर दिया गया है.

लेकिन इस एक्शन प्लान के बीच दिल्ली का कोरोना मीटर अभी रफ्तार पकड़ रहा है. देश में भी कोरोना के मामले तीन हजार से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही कोरोना को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों संग एक अहम बैठक की. उस बैठक में उन्होंने कहा कि अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर जोर देना होगा.
continue reading
Breaking News,, छत्तीसगढ़ समेत बिलासपुर वासियों के लिए बड़ी खबर,,,देश मे कोरोना की दस्तक ने फिर बढ़ाई चिंता,,,जारी हुआ यह आदेश,,

Breaking News,, छत्तीसगढ़ समेत बिलासपुर वासियों के लिए बड़ी खबर,,,देश मे कोरोना की दस्तक ने फिर बढ़ाई चिंता,,,जारी हुआ यह आदेश,,

Ibtesam Deshmukh 26-Apr-2022 104

 रायपुर/ कोरोना ये एक ऐसा नाम है जिसे भूल पाना शायद ही किसी के बस हो, कोरोना ने अपने दहशत की एक ऐसी दांस्ता लिख दी है जो हर एक कि दिलों में घर कर गई है, कोरोना ने ऐसा आतंक मचाया की चारो तरफ लाशों के ढेर लग गए थे, इस घातक वायरस की वजह से देश प्रदेश में भय और डर का माहौल बना रहा, कोरोना वायरल साल 2019 में भारत मे एक सुनामी की तरह आया और मौतों की सिलसिला शुरू हुआ। पर जैसे ही कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई, लोग इसे एक बुरे सपने की तरह भूल गए, जिसके चलते कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक ने फिर एक बार लोगों अपना शिकार बनान शुरू कर दिया, फिर तिसरी लहर के दौरान भी कई मरीज सामने आए, वही अब एक बार फिर देश मे कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडरा रहा है दिल्ली, यूपी हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कोरोना के मरीज सामने आने लगे है।


वही छत्तीसगढ़ सरकार चौथी लहर को लेकर काफी गंभीर है जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच बिंदुओं में आदेश जारी किया गया है। आपको बता दें देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों, कार्यलयों, बाजार और सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अब सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना अनिवार्य है. वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित है. वहीं होम कोरेंटाइन पर रहने वालों के लिए भी निर्देश जारी किया गया है. होम कोरेंटाइन में रहने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य रहेगा. राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में दुकानों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया है।

 
continue reading
सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य राज्य शासन ने जारी किया आदेश

सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Sawankumar 25-Apr-2022 90

रायपुर / कोविड महामारी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, कार्यालयों में मास्क पहनाना एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कार्य स्थलों एवं फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क, फेस कवर करना होगा। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित किया गया है। होम क्वारेन्टाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेन्टाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना होगा। दुकानों, व्यावसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।
continue reading
Bilaspur Sims में इलाज कराने आए युवक ने Doctor के साथ मारपीट के बाद किया हंगामा, Junior Doctors ने खोला मोर्चा

Bilaspur Sims में इलाज कराने आए युवक ने Doctor के साथ मारपीट के बाद किया हंगामा, Junior Doctors ने खोला मोर्चा

Ibtesam Deshmukh 04-Apr-2022 244

 बिलासपुर, 4 अप्रैल। बिलासपुर के सिम्स में मेडिकल ऑफिसर डाॅक्टर के साथ विवाद करते हुए एक युवक ने जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार की रात युवक अपने रिश्तेदार का इलाज कराने सिम्स आए युवक ने डॉक्टर के साथ मारपीट की है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट के बाद युवक हंगामा करते हुए दिख रहा है।


इधर, इससे नाराज सिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार सुबह विरोध-प्रदर्शन करते हुए हड़ताल शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस और प्रबंधन की समझाइश दी और बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया।ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मारपीट के बाद सिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार की सुबह हड़ताल का ऐलान कर दिया और फिर ओपीडी के पास एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। डॉक्टरों का कहना था कि मारपीट करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए और सिम्स के डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

करीब एक घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे के साथ कोतवाली पुलिस की टीम डॉक्टरों को समझाइश दी। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी शुभम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने सिम्स के डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करने का भरोसा भी दिलाया।
continue reading
कोरिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में एक्सरे की सुविधा प्रारम्भ...कलेक्टर ने बीते दिनों निरीक्षण कर एक्सरे संचालन शुरू करने के दिये थे निर्देश...दो दिनों में ही हुई एक्सरे की व्यवस्था

कोरिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में एक्सरे की सुविधा प्रारम्भ...कलेक्टर ने बीते दिनों निरीक्षण कर एक्सरे संचालन शुरू करने के दिये थे निर्देश...दो दिनों में ही हुई एक्सरे की व्यवस्था

Ibtesam Deshmukh 04-Apr-2022 165

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में नवीन पोर्टेबल एक्सरे मशीन की स्थापना कर संचालन शुरू कर दिया गया है। नवीन मशीन की स्थापना एवं लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक एक्सरे की सुविधा मिलेगी। बीते दिनों केल्हारी क्षेत्र में पहुंचे कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के समक्ष समाधान तुंहर दुआर शिविर में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित एक्सरे मशीन को शुरू कराने की मांग रखी। जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने स्वयं निरीक्षण कर सीएमएचओ से फोन पर बात की एवं एक्सरे मशीन को 1 सप्ताह के भीतर शुरू किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मेडिकल ऑफिसर को जल्द ही लैब टेक्नीशियन नियुक्त किए जाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए थे।
सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मात्र 2 दिवस के भीतर ही पोर्टेबल एक्सरे मशीन की स्थापना कर एवं लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था कर मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है। उसी दिवस को एक्सरे मशीन स्थापना के पश्चात ही एक्स रे का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होने से अब केल्हारी व दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण वासियों को एक्सरे जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा हेतु जिला अस्पताल या मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

continue reading
ब्रेकिंग/ कोरोना का नया XE वैरिएंट ओमिक्रॉन BA.2 से 10 गुना ज्यादा संक्रामक, WHO ने किया दावा

ब्रेकिंग/ कोरोना का नया XE वैरिएंट ओमिक्रॉन BA.2 से 10 गुना ज्यादा संक्रामक, WHO ने किया दावा

Ibtesam Deshmukh 02-Apr-2022 85

 नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। XE ओमिक्रॉन के दो सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है। WHO ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि जब तक इसके ट्रांसमिशन और बीमारी का व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जाता तब तक इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट से ही जोड़कर देखा जाएगा।

continue reading
देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 181.56 करोड़ टीके लगे

देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 181.56 करोड़ टीके लगे

Ibtesam Deshmukh 22-Mar-2022 91

 नई दिल्ली, 22 मार्च। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 181.56 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 181 करोड़ 56 लाख एक हजार 944 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 581 नये मरीज सामने आयें हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 23 हजार 913 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो हजार 741 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 70 हजार 515 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में पांच लाख 68 हजार 471 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 78 करोड़ 36 लाख 13 हजार 628 कोविड परीक्षण किए हैं।

continue reading
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर, मिली खामियां, शौचालयों में स्वच्छता के अभाव पर जताई नाराजगी, व्यवस्था सुधारने दिए सख्त निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर, मिली खामियां, शौचालयों में स्वच्छता के अभाव पर जताई नाराजगी, व्यवस्था सुधारने दिए सख्त निर्देश

Sawankumar 23-Feb-2022 97

कोरिया / कलेक्टर  कुलदीप शर्मा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि मरीजों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना रखें और सहृदयता के साथ पेश आएं जिससे ज़रूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि दवाइयां लेने पहुंचे लोगों को आवश्यक दवाएं ज़रूर मिले और स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को परिजनों को इलाज से जुड़ी जानकारी विस्तार से दें जिससे उनके मन में किसी तरह का शंका ना रहे। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र आने वाले लोगों की इलाज से जुड़ी शंकाओं को धैर्य से सुनें और समाधान करें।

 
कलेक्टर ने मरीजों से की बात, स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सुविधाओं पर लिया फीडबैक
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सीएचसी में भर्ती मरीजों से चिकित्सकीय सुविधाओं पर फीडबैक लिया। कलेक्टर ने भर्ती महिला से बात की जहां मरीज को हीमोग्लोबिन की कमी के कारण ब्लड चढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद बीएमओ मनेन्द्रगढ़ से महिला की मेडिकल स्थिति पर चर्चा की और ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधा देने कहा।
इसी तरह प्रसूता के साथ आई महिला परिजन से भी कलेक्टर ने बात कर ज़रूरी सुविधाएं मिलने की जानकारी ली।
सीएचसी में निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक संधारण और उपकरणों के संचालन में कमी, शौचालयों में स्वच्छता का अभाव जैसी खामियों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए बीएमओ मनेन्द्रगढ़ को व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

पोषण पुनर्वास केंद्र में 6 बच्चे भर्ती, कलेक्टर ने बच्चों के लिए अलग रसोई तैयार करने के दिये निर्देश
कलेक्टर श्री शर्मा ने सीएचसी में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र में वर्तमान में 06 बच्चे भर्ती हैं। जिनमे से 02 बच्चे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में हैं। कलेक्टर ने बच्चों के खान-पान की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों के पोषण के अनुसार रसोई तैयार कर भोजन देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आईसीयू, ड्रग स्टोर, दवाइयों का स्टॉक के ऑनलाइन संधारण, औषधि वितरण कक्ष, सुबह और शाम के ओपीडी अलग-अलग संधारण, पुरुष एवं महिला वार्ड, जनरल वार्ड, माइनर एवं मेजर आपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष के नियमित संचालन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एवं स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।
continue reading
कोरिया जिला टीबी नियंत्रण ,उन्मूलन में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक सर्टिफिकेट के लिये नामांकित

कोरिया जिला टीबी नियंत्रण ,उन्मूलन में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक सर्टिफिकेट के लिये नामांकित

Sawankumar 22-Feb-2022 84

कोरिया / राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत वर्षो (2015 से 2021) के कार्याे एवं परफाॅरमेंस के आधार पर सब नेषनल सर्टिफिकेशन ऑफ प्रोग्राम टूवर्डस टीबी फ्री स्टेटस के तहत कोरिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक सर्टिफिकेट के लिये नामांकित किया गया है। 

इसके अंतर्गत आईसीएमआर, सेन्ट्रल टीबी डिविजन एवं राज्य कार्यालय, मेडिकल काॅलेज एवं डब्ल्यूएचओ टीम के द्वारा एसएनसी सर्वे, भौतिक सत्यापन व ग्रुप परिचर्चा साक्षात्कार, मापदण्डों को आधार मानते हुये अंतिम रैंकिग की जायेगी। इस हेतु केन्द्र एवं राज्य की टीमों के द्वारा सर्वे के दौरान जिले का भ्रमण किया जावेगा।
 
सेन्ट्रल टीबी डिविजन द्वारा सर्वे हेतु नामांकित ग्राम व वार्ड जनकपुर में ग्राम पोडी एवं दुधासी, मनेन्द्रगढ में ग्राम पाराडोल एवं खोगापानी के वार्ड नं 02, बैकुण्ठपुर के ग्राम डबरीपारा व शिवपुर के वार्ड नं 02, सोनहत में ग्राम कर्री एवं तर्रा व खडगवां के ग्राम आमाडांड व चिरमिरी के वार्ड नं 26 व आसपास क्षेत्रों में सर्वे का कार्य वाॅलेंटियरों की 10 टीम द्वारा कुल 30 मरीज खोजे जाने हैं। इसके लिए 10,000 हजार घरों का सर्वे तक किया जायेगा जिस हेतु 19 फरवरी 2022 को कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशन में व मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में डाॅ0 रामेष्वर शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में डाॅ. ए. के. सिंह जिला क्षय अधिकारी जिला कोरिया के समन्वय से एवं सुश्री रंजना पैकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक व श्री निशांत मेश्राम राज्य नोडल अधिकारी के सहयोग से सर्वे कार्य कराया जा रहा है। अब तक 824 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 3122 में से 2805 लोगों ने भाग लिया। इनमें से 27 लोग सप्टम के लिए योग्य पाए गए। 23 लोगों का अब तक टेस्ट किया गया है।
 
जागरूकता रथ एवं टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* 
 
22 फरवरी मंगलवार को डाॅ. रामेश्वर शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सुश्री रंजना पैकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डाॅ. श्रेष्ट मिश्रा खण्ड चिकित्सा अधिकारी सोनहत, डाॅ. सुरेन्द्र पैकरा खण्ड चिकित्सा अधिकारी पटना, डाॅ. एस. कुजूर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी खडगवां, श्री राकेश सिंह जिला प्रबंधक प्रशिक्षण एवं मानव संसांधन, श्री शिशिर जायसवाल जिला कार्यक्रम समन्वयक, श्री संतोष सिंह जिला पीएमडीटी समन्वयक, श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा जिला पीपीएम समन्वयक, श्री प्रदीप तिवारी जिला लेखापाल, सुश्री जरीना डाटा प्रबंधक, श्री राजेश सिंह एवं बंशलाल यादव व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के द्वारा जागरूकता रथ एवं टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। 
इस दौरान राज्य एवं जिले की टीम द्वारा प्राईवेट नर्सिग होम, चिकित्सक, औषधि निरीक्षक, प्राईवेट केमिस्ट के साथ टीबी सर्वे ड्रग सेल नोटिफिकेशन व क्षय उन्मूलन कार्यक्रम संबंधित समस्त बिन्दुओ पर समूह चर्चा करते हुये आवष्यक निर्देष दिये गये।
continue reading
देश में 24 घंटे में ढाई लाख से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हुए

देश में 24 घंटे में ढाई लाख से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हुए

Ibtesam Deshmukh 03-Feb-2022 93

  देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार गिरावट के बीच बीते 24 घंटे में दो लाख 59 हजार 107 मरीज स्वस्थ हुए हैं, वहीं इस दौरान 1008 लोगों की मौत हुई है।
इस दरम्यान देश भर में 55 लाख 10 हजार 693 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही गुरुवार सुबह सात बजे तक एक अरब 68 करोड़ 87 लाख 93 हजार 137 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान एक लाख 72 हजार 433 नये मामले सामने आए हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 87,682 घटकर 15 लाख 33 हजार 921 हो गये हैं। सक्रिय मामलों की दर इस वक्त 3.67 फीसदी है। इस बीच दो लाख 59 हजार 107 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत पहुंच गयी है। देश में अब तक तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोरोना को मात दे चुके है। इस दौरान 1008 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर स्थिर है।
देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 69 हजार 449 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.41 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 9,984 सक्रिय मामले बढ़कर 37,8564 हो गये। वहीं 41,715 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 56,95,091 हो गयी है, जबकि 500 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 56100 हो गया है।
दूसरे पायदान पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 20479 घटकर 177276 रह गयी है। इस दौरान 40,903 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 362,7925 हो गयी है। वहीं 81 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39137 पर पहुंच गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 18,293 घटकर 1,77,131 रह गए। इस दौरान राज्य में 36,281 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7433,633 हो गयी।
तमिलनाडु में इस अवधि में 10,600 सक्रिय मामले घटकर 1,77,999 हो गये है और इस अवधि में 37 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37636 तक पहुंच गया है। राज्य में 24576 मरीजों के ठीक होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 3159694 हो गयी है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान 262 सक्रिय मामले घटकर 21880 रह गये है तथा 35 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20687 हो गया है। राज्य में अभी तक 1957686 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 5403 घटकर 41795 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1964167 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23254 तक पहुंच गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1678 सक्रिय मामले घटकर 14870 रह गये है, जबकि 4679 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1795190 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 27 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25919 हो गया है।
आंध्र प्रदेश में 5308 सक्रिय मामले घटकर 100622 हो गये है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2173313 हो गयी है। इस दौरान 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14631 हो गयी है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले 960 घटकर 34665 हो गए हैं, जबकि इस दौरान तीन और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4094 हो गया है। वहीं 730648 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले बढ़कर 15563 हो गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 163560 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 617 है।
राजस्थान में कोरोना के 4433 सक्रिय मामले घटकर 58603 हो गये है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1153148 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9310 हो गया।
ओडिशा में कोरोना के 2636 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 31748 रह गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1215380 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8648 हो गया।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 313 सक्रिय मामले बढ़कर 21475 हो गये है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1096510 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13883 हो गया।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 17750 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 711767 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17320 हो गया है।

गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 69187 हो गये हैं तथा अब तक 1098199 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10545 तक पहुंच गयी है।
बिहार में सक्रिय मामले घटकर 3753 रह गये है। राज्य में अब तक 809445 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12226 हो गया है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 26071 रह गये है और राज्य में अभी तक 391664 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7574 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।

continue reading
छत्तीसगढ़ में आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2373 नए मरीजों की भी पुष्टि

छत्तीसगढ़ में आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2373 नए मरीजों की भी पुष्टि

Ibtesam Deshmukh 30-Jan-2022 95

 छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दर में तेजी से गिरावट आ रही है। प्रदेश में आज 2373 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1744 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 
आज 3783 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 9.14 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि प्रदेश में 25734 संक्रमितों का उपचार जारी है।
continue reading
छत्तीसगढ़ : जिले मे कन्या छात्रावास की 8 छात्राएं का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ : जिले मे कन्या छात्रावास की 8 छात्राएं का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव

Ibtesam Deshmukh 30-Jan-2022 114

 बलरामपुर: बलरामपुर जिले के कन्या छात्रावास की 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव निकली है। मामला कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास राजपुर का है। सभी को अलग-अलग कमरे में आइसोलेट किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के कन्या छात्रावास में 8 बच्चियां कोरोना पॉजिटिव निकली है। कुछ दिन पहले कन्या छात्रावास के 44 छात्राओं की कोरोना जांच की गई थी। जिसमें रिपोर्ट आने के बाद 44 छात्राओं में से 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद सभी को अलग-अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है। मामला कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास राजपुर का है।

continue reading
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू की जाएगी

Ibtesam Deshmukh 29-Jan-2022 75

 रायपुर/  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गणतंत्र दिवस पर राज्य के सभी शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सौगात दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब उनके इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक के सहित खड़ी रहेगी, जहां 42 प्रकार के टेस्ट की निःशुल्क सुविधा भी होगी और निःशुल्क दवाईयां भी मिलेंगी। इसके लिए ‘‘मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना’’ सभी 169 शहरों में शुरू करने की घोषणा की गई है। पूर्व में यह योजना राज्य के सभी 14 नगर पालिक निगम में 1 नवम्बर 2020 से सफलता पूर्वक संचालित हो रही थी। इस योजना के लाभ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी शहरों में इसे लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कोरोना महामारी के मद्देनजर और भी कारगर साबित होगा, क्योंकि चिकित्सक से मिलने लोगों को अब अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के शुरू होने से समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति चाहता है कि जब वह बीमार पड़े तो उसे अपने इलाज के लिए भटकना न पड़े। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपने काम धंधे बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेना और कतार में लग कर इलाज कराने से हर कोई बचना चाहता है। लोगों की जरूरतों को ध्यान रख छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब इन्हीं उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा कर रही है।

वर्तमान में राज्य के 14 नगरीय निकायों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वर्तमान में सेवारत 60 एमएमयू में अतिरिक्त 60 एमएमयू शामिल किए जाएंगे। इस तरह से प्रदेश के 169 शहरों में 120 एमएमयू के माध्यम से योजना का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना के महत्व को देखते हुए इसे 21 फरवरी 2022 तक प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रति नागरिकों के लगाव को देखें तो योजना के अंतर्गत अभी तक 20 हजार 928 कैंपों का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया जा चुका है। इन कैंपों में 14 लाख 64 हजार 195 मरीज अपना इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। एमएमयू में इलाज के लिए एम.बी.बी.एस. डाक्टर की पदस्थापना होती है। एमएमयू की प्रयोगशाला में कुल 42 प्रकार के टेस्ट निःशुल्क होते हैं। अभी तक 2 लाख 75 हजार 388 मरीज मुफ्त प्रयोगशाला से लाभांवित हो चुके हैं। एमएमयू में कुल 285 प्रकार की दवाइयां मुफ्त वितरण के लिए मौजूद होती हैं। इससे अभी तक 12 लाख 19 हजार 523 मरीजों ने मुफ्त दवा वितरण का लाभ लिया है। मरीजों को दवाइयों का वितरण डॉक्टर की पर्ची के आधार पर फार्मासिस्ट द्वारा किया जाता है।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एमएमयू में मरीजों की जांच की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड की गई है। मरीजों का पंजीयन, डॉक्टर की पर्ची और फार्मासिस्ट द्वारा दवा वितरण का कार्य पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। प्रक्रिया में कहीं चूक ना हो और मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसके लिए सीनियर विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा इसका आडिट भी किया जाता है।
इस सेवा विस्तार से राज्य के 169 शहरों में 120 एमएमयू के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 2 हजार 880 कैंप आयोजित होंगे और लगभग 1 लाख 80 हजार मरीजों का गुणवत्तापूर्ण इलाज संभव हो सकेगा। सुविधा विस्तार के लिए शासन द्वारा सेवा प्रदाता चयन की कार्यवाही सभी जिलों में पूर्ण कर ली गयी है और बसों में एमएमयू के लिए अस्पताल की सुविधाएं विकसित करने हेतु निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही कैंप प्लानिंग, डाक्टर एवं स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर, दवा वितरण आदि व्यवस्थाओं की तैयारियां सभी शहरों में प्रगति पर हैं।

continue reading
CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर , प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले, राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर , प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले, राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

Ibtesam Deshmukh 29-Jan-2022 259

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 3919 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 11 मरीज की मौत हुई है। वहीं 5075 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राजधानी रायपुर से 854 मरीज मिले है। वहीं दुर्ग से 433 मरीज सामने आएं है।

इसी तरह राजनांदगांव से 202, बालोद से 66, बेमेतरा से 97, कबीरधाम से 69, धमतरी से 108, बलौदा बाजार से 136, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 34, बिलासपुर से 223, रायगढ़ से 136, कोरबा से 130, जांजगीर चापा से 152, मुंगेली से 33, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 25, सरगुजा से 57, कोरिया से 67, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से 44, जशपुर से 27, बस्तर से 321, कोंडागाँव 182, दंतेवाड़ा से 24, सुकमा से 22, कांकेर से 164, नारायणपुर से 7 बीजापुर से 76 मरीजों की पहचान हुई है।

continue reading
COVID19 : कोविड टीकाकरण में 165.04 करोड़ टीके लगे

COVID19 : कोविड टीकाकरण में 165.04 करोड़ टीके लगे

Ibtesam Deshmukh 29-Jan-2022 72

 देश भर में पिछले 24 घंटे में 56 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 165.04 करोड़ से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 56 लाख 72 हजार 766 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 165 करोड़ चार लाख 87 हजार 260 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 35 हजार 532 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या बढकर 20 लाख चार हजार 333 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.91 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 13.39 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख 35 हजार 939 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 83 लाख 60 हजार 710 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.89 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 17 लाख 59 हजार 434 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही देश में अभी तक कुल 72 करोड़ 57 लाख 74 हजार 705 कोविड परीक्षण किए हैं।

continue reading
ओमिक्रॉन के बाद अब सामने आया ‘NeoCov' कोरोना वायरस, तेजी से हो रही मौत.. वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

ओमिक्रॉन के बाद अब सामने आया ‘NeoCov' कोरोना वायरस, तेजी से हो रही मौत.. वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Ibtesam Deshmukh 28-Jan-2022 75

 अब चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने एक नए कोरोनावायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने इस नए कोरोनावायरस को काफी खतरनाक बताया है। उनके मुताबिक, इस नए कोरोनावायरस से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। कोरोना वायरस को लेकर चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक चेतावनी जारी की है।

continue reading
Corona update : देश में मरीजों की संख्या में दर्ज की गई गिरावट, पिछले 24 घंटे में तीन लाख से कम मिले मरीज

Corona update : देश में मरीजों की संख्या में दर्ज की गई गिरावट, पिछले 24 घंटे में तीन लाख से कम मिले मरीज

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2022 205

 नई दिल्ली: भारत में कोरोन वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. रोजाना के नए केस 3 लाख के नीचे आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,55,874 नए मामले सामने आए हैं. कल की तुलना में मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई.  सोमवार को 3,06,064  नए मामले सामने आए थे. बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी देखने को मिल रही है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. नए मामलों में तेजी के साथ एक्टिव केस भी काफी बढ़े हैं. देश में 22,36,842 मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों के 5.62 फीसद रह गए हैं. रिकवरी रेट 93.15 प्रतिशत पर है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2,67,753 मरीज ठीक हुए जबकि अब तक कुल 3,70,71,898 लोग संक्रमण को हराकर ठीक हो चुके हैं. दैनिक संक्रमण दर 15.52 फीसदी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 17.17 प्रतिशत पर हैं.

continue reading
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर : प्रदेश में मिले 4 हजार से ज्यादा मरीज,राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर : प्रदेश में मिले 4 हजार से ज्यादा मरीज,राजधानी के आंकड़े चौंकाने वाले

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2022 50

 रायपुर/ छत्तीसगढ में कोरोना थमाने का नाम नहीं ले रहा है प्रदेश में तीसरी लहर अपने चरम सीमा पर है तो वहीं राजधानी रायपुर में दिन में दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश में 4914 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 23 मरीज की मौत हुई है। वहीं 5711 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। वही राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं राजधानी में 1156 मरीज मिले है। वहीं दुर्ग से 911 मरीज सामने आएं है।

इसी तरह राजनांदगांव से 225, बालोद से 68, बेमेतरा से 111, कबीरधाम से 78, धमतरी से 183, बलौदा बाजार से 66, महासमुंद से 91, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 320, रायगढ़ से 192, कोरबा से 111, जांजगीर चापा से 91, मुंगेली से 86, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 56, सरगुजा से 140, कोरिया से 99, सूरजपुर से 91, बलरामपुर से 94, जशपुर से 127, बस्तर से 127, कोंडागाँव 85, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 61, कांकेर से 142, नारायणपुर से 40 बीजापुर से 102 मरीजों की पहचान हुई है।

continue reading


dpboss