Breaking News
स्वास्थ
महिला ने संजीवनी एक्सप्रेस 108 में नवजात शिशु को दिया जन्म
बलौदाबाजार जिले मे जीवन दायनी कहे जाने वाले संजीवनी एक्सप्रेस ने एक बार फिर गर्भवती महिला की जान बचाने में कारगर साबित हुआ। आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से रिफर गर्भवती महिला ने संजीवनी 108 पर एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म देने के बाद मां और शिशु खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के ग्राम बरकछार की गर्भवती महिला उतरा कथाकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था, वही डॉ ने चेकप के बाद उतरा कथाकार को खून की कमी के वजह से बलौदाबाजार जिला रिफर किया गया, वही गर्भवती महिला को रास्ते मे अचानक दर्द हुआ और लवन में संजीवनी एक्सप्रेस पर महिला ने लड़के शिशु को जन्म दिया। उसके बाद महिला और बच्चे को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में भर्ती कराया गया जहां उनकी प्रभारी बीएमओ ने उनकी इलाज किया। फिलहाल अभी मां और बच्चा स्वस्थ हैं। डिलीवरी होने के बाद थोड़ी समस्या हुई थी लेकिन डॉ की सूझ बूझ के बाद बेहतर है
मुख्यमंत्री ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में घुटना प्रत्यारोपण के लिए पूर्णतः ऑटोमेटिक रोबोट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री बघेल ने आज शाम राजधानी की श्री नारायणा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक पद्धति से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए मध्य भारत का सबसे पहला पूर्ण रूप से ऑटोमेटिक रोबोट का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने इसके लिए हॉस्पिटल के पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस सुविधा की यहां शुरूआत होना श्री नारायणा हॉस्पिटल के साथ-साथ हमारे प्रदेश की भी एक अच्छी उपलब्धि है। इस मशीन के आने से मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद मरीजों की घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए अन्य मेट्रो शहरों के बड़े अस्पतालों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। सीयूव्हीआईएस नाम के इस रोबोट को साउथ कोरिया में एक कंपनी द्वारा विशेष रूप से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए निर्मित किया गया है, जो अत्याधुनिक एवं पूर्णतः ऑटोमेटिक है। विदित हो कि इसी कंपनी ने दुनिया में सबसे पहला सर्जिकल रोबोट लांच किया था। इसमें सर्जरी के पहले प्लानिंग के साथ मरीज के पैर के लोवर लिम्ब का, हिप, नी और एंकल को फोकस करते हुए सीटी स्कैन किया जाता है। एकदम फाइन एक्यूरेसी एवं मानन्यूट डिग्री के एंगल का करेक्शन होने की वहज से रोबोटिक सर्जरी के बाद यह नॉर्मल लिम्ब जैसा हो जाता है और इसमें जॉइंट्स की लाइफ एक्सपेक्टेंसी ज्यादा रहती है। रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के दूर-दराज सहित हर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और इसकी सुगम उपलब्धता के लिए हर संभव पहल की जा रही है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर नगर पालिक निगम एजाज ढेबर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं राजेश तिवारी और डॉ. राम खेमका, राजकुमार अग्रवाल, डॉ. प्रीतम अग्रवाल सहित नारायणा हॉस्पिटल के चिकित्सकीय स्टॉफ उपस्थित थे।
केल्हारी,102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा रात में छः महीने से ऑफ रोड। आखिर जिम्मेदार कौन.?
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: कृषि के सीजन में आंगनबाड़ी तक ना आ सकने वाली महिलाओं के पोषण का पूरा ख्याल, 1 महीने में खेत-खलिहानों तक पहुंचाये गए 16 हजार से अधिक टिफिन


कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न ,बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश ..बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश..
कोरिया / छत्तीसगढ़
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त विद्यालय के प्राचार्यों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विगत शिक्षण सत्र में जिले का बोर्ड परीक्षा में अच्छा परीक्षा परिणाम रहा है, वर्तमान शिक्षा सत्र में भी बेहतर प्रयास करें जिससे बोर्ड परीक्षाओं में जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टॉप 10 में स्थान मिल सके। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए स्कूलों की मूलभूत आवश्यकताओं के पर चर्चा की। उन्होंने जिले में स्थित समस्त संचालित स्वामी आत्मानन्द विद्यालयों में स्वीकृत तथा रिक्त पदों की जानकारी ली। शिक्षकों की उपलब्धता के विषय में निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। सभी बीईओ, बीआरसी रोस्टर अनुसार नियमित रूप से निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए गत दिवस निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर: 1.73 करोड़ की बिकी दवाइयां, 16 हजार से अधिक हितग्राहियों को हुई 1.54 करोड़ रुपए की बचत
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं में विस्तार करते हुए आमजनों को महंगी दवाइयों पर होने वाले खर्च से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर योजना ने जिले के 16 हजार से ज्यादा लोगों को दवाईयों पर 1 करोड़ 54 लाख रुपए की बचत दी है। रियायती दर पर दवाइयों पर मिलने वाले छूट ने योजना की लोकप्रियता तथा असरदार दवाईयों ने लोगों के बीच विश्वसनीयता भी बढ़ायी है।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ,आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में होंगे शामिल
रायपुर/ आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शामिल होगे।
एकलव्य आवासीय विद्यालय में एक साथ 57 बच्चे हुए बीमार...
बलरामपुर / छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत, स्वाइन फ्लू से पीड़ित 4 वर्ष बच्ची की हुई है मौत
चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु 6 अगस्त को होगा शिविर का आयोजन
कोरिया /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत जिलों में कार्यरत चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु आयुष्मान भारत में अनुबंधित निजी चिकित्सालयों द्वारा पुनः कैम्प का आयोजन किया जाना है। विकासखण्ड खड़गवां के सामुदायिक भवन में 06 अगस्त को प्रातः 09 बजे से रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल के कॉर्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलाजिस्ट के द्वारा एक दिवसीय आर.बी.एस.के. (चिरायु) स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
रायपुर,विशाल निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य शिविर चश्मा वितरण भारतीय जनता पार्टी आपदा प्रबंधन द्वारा
500 से अधिक लोगो के आखों की जांच कर निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया

जिले के 35 साप्ताहिक हाट बाजारों में 5 डेडिकेटेड वाहनों के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं... विगत 3 माह में 460 हाट बाजार क्लिनिक में 30 हजार से अधिक को मिला इलाज एवं दवाइयां...
कोरिया / मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा जिला प्रवास के दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में हाट बाजार क्लिनिक के दिन निर्धारित कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में श्री नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुम्बई, बैंगलोर सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने निःशुल्क शिविर का लाभ लेने आए लोगों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।
रायपुर राजधानी स्थित मंडी गेट जिला अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,काफी संख्या में लोगो ने उठाया लाभ,
रायपुर,राजधानी के मंडी गेट स्थित जिला अस्पताल में आज नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,काफी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का नि:शुल्क जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया


अंबिकापुर. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कल शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद रात दो बजे उपचारार्थ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है।
डायल 112 बन रहा वरदान दर्द से कराहती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
कोरबा सेंट्रलाइज कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पर कटघोरा कोबरा 1 की टीम तत्काल रवाना होकर कॉलर के बताए हुए पते पर ग्राम बंचर सब स्टेशन मोहल्ला,मेन रोड से अंदर पहुंच कर प्रसव पीड़िता महिला के घर ,जाकर देखा कि एक महिला जिसका नाम भारती पटेल पति भानु प्रकाश पटेल उम्र 26 वर्ष जो प्रसव पीड़ा दर्द से तड़प रही थी । erv टीम के स्टाफ के द्वारा उक्त प्रसव पीड़ित महिला को घर परिवार के लोगों और गांव की मितानिन के साथ इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के लिए निकले । गांव से लगभग 08 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने से ERV वाहन को रात्रि अंधेरे में ही सुरक्षित जगह देख रोका गया गांव की मितानिन व परिजन की मदद से ERV वाहन के अंदर ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया ।महिला ने स्वस्थ शीशु (लड़का) को जन्म दिया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है । बाद प्रसव के जच्चा बच्चा दोनों को परिवार वालों के साथ इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा जच्चा बच्चा दोनों को स्वास्थ्य होना बताया गया।
माता-पिता के चेहरों पर मुस्कान, 218 बच्चों को मिला एक दिवसीय चिरायु कैम्प में निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ
कोरिया / राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में आयोजित कैम्प में 218 बच्चों को निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ मिला जिससे माता.पिता के चेहरों पर मुस्कान आई है और बच्चों के इलाज की चिंता से राहत मिली है। कैम्प में विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित शून्य से 18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु एक दिवसीय स्वास्थय शिविर का सरगुजा संभाग आयुक्त श्री जी आर चुरेन्द्र ने शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री शर्मा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डा. रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के अंतर्गत जिले में कार्यरत चिरायु दलों द्वारा विभिन्न कैटेगरी अंतर्गत चिन्हांकित बच्चो( 0 से 18 वर्ष के बच्चों) के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु आयुष्मान भारत में अनुबंधित एनएचए एमएमआईए नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुरए अनुभवी चिकित्सक डॉ किंजल बक्शी, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट)) डॉ. प्रशांत कुमार, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ (न्यूरोलॉजिस्ट) एवं जिला स्तर के अन्य चिकित्सक विशेषज्ञों द्वारा जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में 218 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया।

इन रोगों का हुआ परीक्षण और उपचार-
कैम्प में शून्य से 18 वर्ष के आंगनबाड़ी, स्कूल में पंजीकृत बच्चे जिनमें न्यूरो मोटर इम्पैरमेंट 47 मरीज,न्यूरो ट्यूब दोष 03 जन्मजात हृदय रोग के 60 मरीज, कटे-फटे होठ एवं तालू के 01 मरीज, पैर की विकृति के 03 मरीज, स्पीच एंड लेग्वेज डिले 02 मरीज, कॉगनिटीव डिले 02 मरीज,किडनी संबंधीत बिमारी 01 मरीज, जन्मजात मोतियाबिंद 07 मरीज, जन्मजात श्रवण बाधित के 10 मरीजए दृष्टि दोष के 02 मरीजए अस्थि रोग संबंधित 11 मरीज, दंत रोग संबंधित 04 मरीजए चर्म रोग संबंधित 01 मरीज, एवं अन्य 61 मरीजो का परीक्षण एवं उपचार तथा उच्च संस्था में जांच व आपरेशन हेतु चिन्हांकित किया गया है। जिन बच्चों का सर्जरी हेतु चिन्हांकित किया गया है। उनका अनुबंधित अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क इलाज कराया जायेगा।

इस शिविर में सिविल सर्जन डा. किशोरी लाल धुर्व डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा, डा.किंजल , डा. प्रशांत कुमार, डा. ए. के सिंह, डा. एस एस सिह, डा. राजेंद्र बंसरिया, डा मुकेश हेला, डा.आर एस सेंगर, सुधांशु श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अंकित ताम्रकार, रंजीत कुमार, भूपेंद्र पाटनवारए,श्रीमती सरोजनी राय, विजय सोनी व जिला अस्पताल के चिकित्सक व आर बी एस के चिकित्सक दल का विशेष सहयोग रहा
मुख्यमंत्री ने नानगुर को दी सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नानगुर ग्राम पंचायत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑक्सीजन, लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित एम्बुलेंस की सौगात दी । उन्होंने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया।

गौतलब है जिला प्रशासन ने यह एम्बुलेंस जिला खनिज संस्थान न्यास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर को भेंट किया है, जिसका उपयोग गम्भीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा । इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज और विधायक रेखचन्द जैन भी उपस्थित थे ।
हर महीने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में होगा हेल्थ कैम्प - कलेक्टर कलेक्टर ने विभिन्न शिविरों से मिले आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण एवं आवेदकों को सूचना अवश्य देने के निर्देश, 12 से 14 साल के बच्चों के लिए स्कूलों में वैक्सीनेशन कैम्प के निर्देश
कोरिया -कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने समय सीमा की बैठक में बीते दिन हुए मेगा हेल्थ कैम्प की सफलता को देखते हुए जिले में हर महीने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ कैम्प का आयोजन करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की मौजूदगी में ग्रामीण जन को कैम्प के ज़रिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। आगामी 28 मई कोकेल्हारी में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को लोगों को पूर्व सूचना देकर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं जिससे अधिक से अधिक लोग कैम्प का लाभ उठा सकें।
12 से 14 साल के बच्चों के लिए स्कूलों में वैक्सीनेशन कैम्प के निर्देश
कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में सीएमएचओ को निर्देश दिए कि 12 से 14 साल के बच्चों के लिए स्कूलों में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन कर वैक्सीनशन पूर्ण कराएं। बच्चों के वैक्सीनशन के लिए जिले के सभी 414 स्कूलों में कैम्प की कार्ययोजना तैयार कर टीकाकरण किया जाएगा।
विभिन्न शिविरों से मिले आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश
कलेक्टर ने बैठक में सभी एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत से चर्चा करते हुए उन्हें निर्देशित किया कि जनचौपाल, विभिन्न शिविरों एवं विकासखंड भ्रमण के दौरान आमजनों से मिले सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। निराकरण के साथ ही आवेदक को निराकरण की सूचना देना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण 30 मईतक पूर्ण निराकृत करें।
इसी तरह कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर एवं गोधन न्याय योजना के संचालन, सी-मार्ट में उत्पादों के विक्रय की जानकारी, जाति प्रमाण-पत्र जारी करने, कृष्ण कुंज हेतु भूमि के चिन्हांकन आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, एएसपी श्रीमती मधुलिका सिंह, समस्त संयुक्त व डिप्टी कलेक्टर व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हॉस्पिटल वाली गाड़ी‘ का मिल रहा लाभ, शिवदयाल की समस्या का हुआ समाधान, गुलबसिया को शुगर एवं बीपी से मिली राहत’ ’मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत 1 साल में 259 क्लिनिक के ज़रिए 17 हजार से अधिक को मिला इलाज एवं दवाइयां’
कोरिया 24 मई 2022/ जिले के ग्रामीण अंचलों के लोगों तक हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचायी जा रही हैं। स्थानीय हाट बाज़ारों में जरूरतमंदों को एमएमयू वाहन के द्वारा इलाज एवं जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध हो रहीं हैं।
केस 1 - विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम शिवपुर के साप्ताहिक हाट बाजार में कुछ महीनों से चक्कर एवं बदन दर्द की समस्या लेकर पहुंचे 47 वर्षीय श्री शिवदयाल कुर्रे ने बताया कि हाट बाजार में बीपी तथा शुगर की प्रारंभिक जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गई। नियमित उपचार एवं दवाइयों के सेवन से अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।
केस 2 - इसी प्रकार इलाज के लिए आयी 55 वर्षीय श्रीमती गुलबसिया ने बताया कि मुझे 15-20 दिनों से लगातार दोनो पैरों में जलन व दर्द होता था, हाट बाजार क्लीनिक के बारे में पता चलने पर मैंने जांच करवायी। चिकित्सकों द्वारा शुगर और बी.पी. जाँच किया गया तथा खान-पान संबंधित सलाह भी दी गई। मैं अब निरंतर यहां से दवाइयां ले रही हूं, जिससे बी.पी. सामान्य एवं शुगर पहले से कंट्रोल में है तथा जलन एवं दर्द भी ठीक हुआ है।
’259 हाट बाजार क्लिनिक में 17 हजार से अधिक को मिला इलाज एवं दवाइयां, 05 को रेफर किया गया जिला अस्पताल’
जिले में हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से 1 अप्रैल से 22 मई 2022 तक कुल 17 हजार 252 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा 17 हजार 255 को निःशुल्क दवाइयों का लाभ मिला। वहीं 05 जरूरतमंदों को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस समयावधि में 259 साप्ताहिक हाट बाजारों में एमएमयू वाहन पहुंचे, प्रति हाट बाजार लगभग 70 के औसत दर से मरीज़ो का इलाज हुआ। सभी विकासखण्डों में 05 डेडिकेटेड वाहनों के माध्यम से स्वास्थ्य टीमों ने साप्ताहिक हाट बाज़ारों में पहुँचकर हितग्राहियों का उपचार किया।












