CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

स्वास्थ

राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने खाद-बीज व कीटनाशक दुकानों का किया औचक निरीक्षण  गड़बड़ी पाए जाने पर चार दुकानो को दिया गया नोटिस

राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने खाद-बीज व कीटनाशक दुकानों का किया औचक निरीक्षण गड़बड़ी पाए जाने पर चार दुकानो को दिया गया नोटिस

कोरिया, 19 अगस्त, 2023। कोरिया जिले के कृषकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने एवं अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न खाद-बीज व कीटनाशक दवाओं के संस्थान व दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया है। 
बता दें राज्य शासन व जिला प्रशासन द्वारा लगातार निजी कृषि केन्द्रों, खाद, बीज व कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को उच्चगुणवत्ता युक्त सामग्री मिल सके। इसी कड़ी में 
राज्यस्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा बैकुण्ठपुर शहर, बैकुण्ठपुर तहसील, सोनहत तहसील एवं बचरा-पोंड़ी तहसील के खाद- बीज- कीटनाशक दुकानों पर औचक निरीक्षण कर कृषि आदान सामग्री एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई। उड़नदस्ता दल द्वारा निरीक्षण के दौरान 4 खाद-बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा एक खाद विक्रता के यहाँ डीएपी  खाद पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है। 
कटगोडी स्थित मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स के यहाँ भण्डारित 18 बोरी डीएपी खाद की पैकिंग असन्तोषजनक होने के कारण खाद की सैम्पलिंग कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया तथा जांच परिणाम आने तक विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। इसके अतिरिक्त मेसर्स गुप्ता कृषि सेवा केन्द्र को विक्रय पंजी संधारण नहीं किये जाने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ ही माँ कामाख्या कृषि खाद बीज भण्डार में खाद विक्रय हेतु आवश्यक पोस मशीन ख़राब पाया गया तथा इसे तत्काल ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी प्रकार बचरा-पोड़ी क्षेत्र के मेसर्स सुरेश कुमार जायसवाल को भी अपूर्ण दस्तावेज के कारण नोटिस जारी किया गया है। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर शहर में मेसर्स किसान घर एवं कृषक सहयोगी संसथान को विक्रय पंजी संधारण, बिल बुक में कीटनाशकों के बैच नंबर नहीं लिखने, स्टाक डिस्पले एवं मूल्य सूची नहीं होने कारण नोटिस जारी किया गया है।  
 
राज्यस्तरीय उड़नदस्ता दल के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की कई कृषि आदान सामग्री विक्रय दुकाने, बंद मिली। राज्यस्तरीय उड़नदस्ता दल में संचालनालय कृषि से उप संचालक श्री उमेश सिंह तोमर, उप संचालक कृषि – एम.सी.बी. श्री लाल सिंह आर्मो, सहायक संचालक कृषि श्री शिवशंकर सिंह, बीज एवं उर्वरक निरीक्षक श्री पुष्कर लाल तिवारी, श्री सुरेश कुमार आर्य, श्रीमती मेहनाज अंसारी तथा अन्य सहायक कर्मचारी उपस्थित थे।
continue reading
फुलझर ब्लड फाउंडेशन ने 44 यूनिट रक्तदान कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

फुलझर ब्लड फाउंडेशन ने 44 यूनिट रक्तदान कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

सराइपाली - वैसे तो सरायपाली ही नहीं बल्कि  छत्तीसगढ़ के साथ पूरे भारत में काफी चर्चित है फुलझर फाउंडेशन आज इनका एक मिशन भी चल रहा है “हर घर रक्तदाता - घर घर रक्तदाता” जिसमे वह सफल होते आ रहे हैं। बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सरायपाली क्षेत्र के अधिकतर गांवों में फुलझर फाउंडेशन के रक्तदाता है, जिसमे कभी भी रक्त की जरूरत होने पर देर न करते हुए तुरंत सामर्थ ब्लड बैंक सरायपाली पहुंच कर रक्तदान कराते हैं। इसी कड़ी में आज 15 अगस्त अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर क्षेत्र में रक्त की कमी को देखते हुए फाउंडेशन के संचालकों ने विचार कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 44 यूनिट रक्तदान हुआ, साथ ही संस्थापक लोकनाथ पटेल जी ने कहा हमारे बसना, सरायपाली, और सारंगढ़ में बहुत से ऐसे हॉस्पिटल है जहां मरीजों की संख्या ज्यादा हैं, वही संरक्षक प्रवीन प्रधान जी द्वारा रक्तदान शिविर करने का विचार बना और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सम्मान के साथ हमारे संस्था से जुड़कर लोगो की मदद करने की अपील किया। फाउंडेशन के अधिकतर संचालक सदस्य रक्तदान शिविर में भाग लिए और हमेशा की तरह उनका प्रयास जो रहता हैं लोगो को जागरूक करना ताकि मन में जो डर और रक्तदान के प्रति गलत भावना है वो स्पष्ट हो। अंत में अध्यक्ष एवं सचिव तरुण बारीक एवं शुभम साहू जी सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। रक्तदान में संचालक सदस्य - सुनील नायक, दुर्गेश नायक, तनय साहू, चुम्मन माँझी, तेजकुमार ठाकुर, विश्वामित्र जैसवाल, अनुरोध चौहान, खिरसागर पटेल, अजीत प्रधान, प्रियरंजन दास, अजय जगत जीतेश साहू, ब्रजेश पटेल, आस पास के रक्तदाता सुभाष नायक, उमाचरण पटेल, श्यामलाल पटेल, सूरज कुमार, इंद्रजीत पटेल, खगेश्वर पटेल, नावेल खान, सुंदर हैदर, मोहम्मद लियाकत, निखिल बंछोर, ऋतिक, अजीत, तनुसिंह, जागेश्वर, चंदन, कुलदीप, सत्या , राकेश, डॉली , खगेश्वर, सूरज, अमन, राकेश दास, राकेश प्रधान, चंदन मेहेर, चक्रधर, दिनेश हेमचंद, पूनम जैन, बलराम, यशपाल, दीपक, पवन, सुन्दर डडसेना, श्रीकांत, दुष्यंत, मनोज, राहुल, राव यादव, विनय, शामिल रहें ।

continue reading
शहर को मलेरिया व डेंगू से बचाने नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह  ने प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद को लिखा पत्र

शहर को मलेरिया व डेंगू से बचाने नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद को लिखा पत्र

आप को बता दे कि विगत एक महिनो से हो बारिश के कारण शहर में मच्छरो की तादात काफि बढ गई है। यही कारण है कि शहर के लोगो को अब मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का डर सताने लगा हैं। जिसे ध्यान में रख बैकुन्ठपुर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर मच्छर रोधी दवा का छिडकाव और फॉगिंग कराने के लिए पत्र लिखा है।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शहर में फैल रही मौसमी बीमारियों को देखते हुए मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए नगर पालिका के सभी वार्डो में दवा का छिडकाव कराया जाये। जल जमाव वाले जगहों पर


केमिकल और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए । उन्होने नगर पालिका क्षेत्र के लोगो से अपील की है कि लोग मच्छरों से बचाव के लिए घर के अंदर व बाहर रोजाना साफ-सफाई करें। घर के किसी भी हिस्से में पानी को जमा नहीं होने दें। जमा पानी में केरोसिन व कीटनाशक का छिड़काव करें । बारिश से शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति  से पानी में मच्छर पनपने लगते है। अब तक शहरी क्षेत्र में फॉगिंग, चूना व डीडीटी का छिड़काव नहीं हो रहा है। ऐसे में कोरोना काल में लोगों को अन्य संक्रमित बीमारियों से भी दो-चार होना पड़ा था। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर  की वार्डों में जगह-जगह सड़कों पर एवं मोहल्लों के बीच में पानी जमा हो गया है। मच्छर के आतंक से परेशान शहर वासियो की समस्या को देखते हुए नगर पालिका को तत्काल ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव करने की मांग की है। जिससे मच्छरों से पनपने वाली संक्रमित बीमारी से बचाव और अपने शहर को सुरक्षित रखा जा सके।

continue reading
मौसमी बीमारियों के साथ आई फ्लू से पीड़ित 768 लोगो की हुई जाँच के साथ निःशुल्क दावा एवं चश्मे- मनेंद्रगढ़ विधायक के सौजन्य से

मौसमी बीमारियों के साथ आई फ्लू से पीड़ित 768 लोगो की हुई जाँच के साथ निःशुल्क दावा एवं चश्मे- मनेंद्रगढ़ विधायक के सौजन्य से

मनेंद्रगढ़ । नविन जिले के एमसीबी में  मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक ने क्षेत्र की जनता को उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए रुक रुक का हो रही बारिश और लगातार बढ़ रही मौसमी बीमारियों से निजात दिलाने एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर निशुल्क इलाज के साथ दवाइयां एवं नेत्र रोक से पीड़ित मरीजो को जाँच उपरांत नंबर वर चश्मे का वितरण करते दिखाई दिए । 

जानकारी अनुसार मनेंद्रगढ़ विधायक पेशे से चिकित्सक है । जो लगातार अपने क्षेत्र की जनता की सेवा और हर संभव सुविधाए उपलब्ध हो उसकी जुगत में देखे जाते है एक ऐसा की दृश्य आज मनेंद्रगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत झगड़ाखांड के सामुदायिक भवन में देखने को मिला जहाँ स्वयं मनेंद्रगढ़ विधायक एक चिकित्सक के रूप में अपने विधानसभा की निशुल्क नेत्र जांच परीक्षण कर नंबर वर चश्मा वितरण करते दिखाई दिए । इस पुरे शिविर की जानकारी देते हुए विधायक जायसवाल ने बताया की मै स्वयं एक चिकित्सक हु इस लिए मुझे इस बात की जानकारी है की वर्तमान समय में मौसमी बीमारियों की जमावड़ा होता है । जिसको लेकर आज हम लोगो द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मै
 
स्वयं एक चिकित्सक की भूमिका में दिख रहा हु अभी तक हम और हमारी टीम द्वारा 768 लोगो का निशुल्क जाँच की गई जिसमे बहुत कम ही गंभीर रूप से पीड़ित मरीज मिले वर्तमान समय में आई फ्लू जैसी मौसमी बीमारी का संक्रमण काफी मिला जिसका हम और हमारी टीम द्वारा गंभीरता पूर्वक इलाज करते हुए दवाइयां दी और घरेलू नुक्सा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई जिससे उन सभी पीड़ित मरीजो को जल्द लाभ होगा । कार्यक्रम के संबंध में विधायक जायसवाल ने यह भी बताया की आंखों की बीमारी के रूप में फैले हुए अभी कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए भी लोगों को सलाह और दवाइयां दी जा रही है । 

बहरहाल क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल स्वयं इस शिविर की निगरानी कर रहे हैं और लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
continue reading
भा.रा.पत्रकार महासंघ द्वारा मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के लचर व्यवस्था को सुदृढ़ करने  कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भा.रा.पत्रकार महासंघ द्वारा मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के लचर व्यवस्था को सुदृढ़ करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

एमसीबी मनेद्रगढ़ । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के दिशा निर्देश पर जिला एमसीबी के अध्यक्ष आनंद शर्मा वा कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार ,महेंद्र शुक्ला,उग्रसेन पाल, अन्य सभी पत्रकार बंधु के उपस्थित एमसीबी जिला कलेक्टर को स्वास्थ्य विभाग के कमियों पर ज्ञापन सौंपा गया  लचर व्यवस्था देखने को मिल रही है जहा एक ओर  ताजा मामला देखने को मिल रहा की

 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी में है बावजूद इसके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेंद्रगढ़ जो की एक मात्र ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र यहां के मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आते है मगर उनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलता कारण यह है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो चिकित्शक और न ही महिला स्पेसलिस्ट स्टॉप नर्स है सीसी टीवी कैमरा तो लगा हैं पर खराब पड़ा हैं तथा डॉक्टरों के द्धारा दवाई को बाहर लेने के लिए बोला जाता हैं कि यहां की दवाई सही नही रहती हैं इसका खामियाजा क्षेत्र के मरीजों को भुगतना पड़ता है मनेंद्रगढ़ में आपको ज्ञात होगा की ब्लड (खून)की कमी और डॉक्टर की उदाशीनता  से एक मरीज की मौत हो गई थी जिस पर क्षेत्र के विधायक के द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया था लेकिन विडंबना इस बात की है की वह महज खाना पूर्ति था वर्तमान स्थिति की बात करें तो  मनेद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे मनमानी लाचार व्यवस्था को सुदृंय बनने हेतु सौंपा ज्ञापन।
continue reading
निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 8 अगस्त

निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 8 अगस्त

Ibtesam Deshmukh 30-Jul-2023 56

  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए "स्वस्थ तन स्वस्थ मन" योजनान्तर्गत पंजीकृत डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण सह उपचार सुविधा उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता वाले छात्रावास और आश्रमों में स्थानीय स्तर पर अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों (एमबीबीएस/बीएएमएस) से दिनांक 08 अगस्त 2023 सायं 5:30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियमों एवं शर्तों की अधिक जानकारी के लिए अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय में कार्यालयीन समय में अवलोकन किया जा सकता है। जिले की वेबसाईट www.manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg. gov.in पर भी अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

continue reading
जिला पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के मामलों में जप्त शराब को नष्ट किया गया

जिला पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के मामलों में जप्त शराब को नष्ट किया गया

बलौदाबाजार-  बलौदा बाजार जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार- भाटापारा द्वारा जिले के विभिन्न थान/चौकियों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के 292 प्रकरणों में जप्त शराब एवं वाहन की राजसात कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। उक्त निर्देशों के परिपालन में *जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण करने हेतु जिले में श्री सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।* 
*सुभाष दास के निर्देशन में जिले के थाना सिटी कोतवाली, भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, सिमगा, सुहेला, पलारी, गिधपुरी, लवन, कसडोल, गिधौरी, राजादेवरी, चौकी करहीबाजार, गिरोधपुरी एवं बया के 292 प्रकरणों में कुल 7416.61 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण कराया गया*। 
 
 
उक्त कार्य में एसडीओपी बलौदाबाजार के साथ थाना सिटी कोतवाली से प्रधान आरक्षक बृजपाल कंवर, एसडीओपी कार्यालय बलौदाबाजार के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित थाना एवं चौकी के माल मोहर्रिर का विशेष योगदान रहा। 
इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री के जिन प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात करने हेतु जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आदेशित किया गया, उन वाहनों की राजसात कार्यवाही अभी  प्रक्रियाधीन* है।
continue reading
बालक आश्रम खोंगापानी में स्वास्थ्य जाँच के लिए पहुँची एमएमयू / 68 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जाँच सह उपचार

बालक आश्रम खोंगापानी में स्वास्थ्य जाँच के लिए पहुँची एमएमयू / 68 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जाँच सह उपचार

Ibtesam Deshmukh 23-Jul-2023 49

 कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगरीय निकायों में मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। हमर मुखिया के विज़न ख़ुशहाल सब्बो झन के तर्ज पर चलित स्वास्थ्य वाहन के द्वारा गली-मोहल्लों और भीड़-भाड़ वाले इलाक़ों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। एमएमयू में डॉक्टर की टीम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, लैब टेस्ट और दवा की सुविधा प्रदान किया जाता है। नगर निगम चिरमिरी में 2 एवं नगर पंचायत मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, झगराखंड व लेदरी में 1 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। एमएमयू में सभी तरह के लैब टेस्ट ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर, मलेरिया, जैसे अन्य 41 प्रकार के जाँच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।


एमएमयू के एपीएम श्री हिमांशु वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद खोंगापानी में रविवार को शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बारिश के मौसम में बच्चों को अक्सर सर्दी, खांसी, बुख़ार और खुजली जैसी शिकायत रहती है। शिविर के माध्यम से लगभग 68 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य जाँच सह उपचार किया गया। बच्चों को विटामिन का सीरप भी प्रदान किया गया। एमएमयू में आकर बच्चे बहुत खुश हुए।
continue reading
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर के द्वारा इलाज में लापरवाही करने का मामला सामने आयाहाल है

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर के द्वारा इलाज में लापरवाही करने का मामला सामने आयाहाल है

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर के द्वारा इलाज में लापरवाही करने की मामला सामने आया है. जहां परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी में साँप के काटने से गंभीर हुए बच्चे का इलाज किए बिना लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है. जहां उसकी मौत हो गई है.इधर परिजनों नेप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बच्चे का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया.


दरसअल लखनपुर विकासखंड के घुचूडाड़ में माझी परिवार के 5 से 6 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने तड़के सुबह काट लिया. जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी लाया गया. जहां परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने पर डॉक्टर के द्वारा बच्चे कीउपचार तो छोड़िए जांच तक नहीं की गई. वही अस्पताल के बाहर से ही बेहतर इलाज के लिए लखनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. जहां लखनपुर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर परिवार वालों ने यह भी कहा कि किसी भी तरह से डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी.
इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने अपनी गलती मानते हुए कहां की हमसे गलती हुई है तो आने वाले दिनों में इसको लेकर सुधार किया जाएगा और किसी भी तरीके से भविष्य में गलती ना हो उसके लिए और बेहतर प्रयास करने के साथ बेहतर उपचार की बात भी कही है.
बहरहाल ग्राम पंचायत कुन्नी के सरपंच सहित ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी पिछले 4 सालों में रेफर सेंटर घोषित हो गया है. जहा मरीजो का बेहतर उपचार ना करके इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया जाता है. जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब देखना होगा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र का यह हाल है तो अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधा की बेहतर व्यवस्था का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है।
continue reading
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सहायता कियोस्क कर्मचारी कल्याण संघ स्टेट नोडल एजेंसी में समायोजित करने के साथ अपनी विभिन्न मांगों के साथ हुए लामबंद

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सहायता कियोस्क कर्मचारी कल्याण संघ स्टेट नोडल एजेंसी में समायोजित करने के साथ अपनी विभिन्न मांगों के साथ हुए लामबंद

11-Jul-2023 120

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सहायता कियोस्क कर्मचारी कल्याण संघ स्टेट नोडल एजेंसी में समायोजित करने के साथ अपनी विभिन्न मांगों के साथ हुए लामबंद .

डॉ० खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में कार्यरत छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सहायता कियोस्क कर्मचारी कल्याण संघ ने सौपा ज्ञापन ।
 
एमसीबी/चिरमिरी । छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सहायता कियोस्क कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह गुरुंग के नेतृत्व में आज मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के विधायक डॉ०विनय जायसवाल को प्रनिधिमंडल ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया । कियोस्क ऑपरेटर संघ जिले में संचालित डॉ० खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना/आयुष्मान भारत योजना को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ।
विगत 8 वर्षों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो में अपनी सेवाओं के माध्यम से जनता को इस योजना लाभ दिलवा रहे है । छत्तीसगढ़ के जिलों में कार्यरत कियोस्क ऑपरेटर अभी थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से कार्यरत है । इनकी मांग है कि जिस तरह से इनको जिलों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में जितना कार्य लिया जाता है उसके एवज में कंपनी इन्हें प्रतिमाह उतना वेतन भुगतान नही किया जाता हैं । साथ कि कंपनी के अंडर में कार्य से निकाले जाने का डर हमेशा बना रहता हैं । ज्ञापन के माध्यम से इनकी प्रमुख मांग है कि इन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट नोडल एजेंसी  (एस०एन०ए०) में समायोजित कर स्थायीकरण करते हुए संविदा आधार पर मासिक वेतन भुगतान किया जाए । जिलों में कार्यरत कियोस्क ऑपरेटर का मानो इन सारी योजनाओं की रीढ़ की हड्डी है । जिसके बदौलत राज्य सरकार की स्वास्थ्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन इनके माध्यम से किया जा रहा है ।
प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शासन पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए जल्द ही उनकी मांगों को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के समक्ष रख पूरा करने हेतु आश्वस्त किया ।
continue reading
शिक्षक एवम् स्कूल बिल्डिंग के आभाव में नौनिहाल बच्चे

शिक्षक एवम् स्कूल बिल्डिंग के आभाव में नौनिहाल बच्चे

बताते चले कि कवर्धा ,पंडरिया विकासखंड के प्राणखैरा स्कूल के एक ही कमरें में दो दो क्लास के बच्चे पढ़ रहे हैं पहली से पांचवीं तक संचालित इस स्कूल में पढ़ाने के लिये सिर्फ एक ही शिक्षक हैं शहरों में

आत्मानंद स्कूल खुल जाने से शिक्षा का स्तर सुधर जायेगा ये सोचना उचित नहीं है ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्ता पूरी तरह से गर्त में चला गया है एक ही कक्षा में पहली दूसरी  और चौथी पांचवी लग रही है अब सोचने वाली बात ये है की छात्र किस असमंजस के साथ पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं पांच क्लास के लिऐ एक शिक्षक ही उपलब्ध है शिक्षक एक क्लास में पढ़ाई कर  रहे हैं तो बांकी क्लास के बच्चे उठ के भाग जा रहे हैं,अब  शिक्षक बच्चों को ढूंढते फिरे या  पढ़ाये  अश्वनी यदु ने कहा 97 छात्र छात्राओं के लिए एक ही शिक्षक  जल्द उक्त विषय को लेकर जिला शिक्षा आधिकारी  से मांग करेंगे


 
continue reading
50 बटालियन CRPF के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों का इलाज किया गया

50 बटालियन CRPF के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों का इलाज किया गया

जिला संवाददाता - मोहित सागर 
डब्बाकोंण्टा कैम्प मे 50 बटालियन CRPF के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। उक्त मेडिकल कैंप का आयोजन N. P.  सिहं (P.M.G.), कमांडेंट, 50 बटालियन CRPF के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशानुसार किया गया जिसमें पामुला किशोर, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ० नितेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं श्री एम०बी०प्रताप सिंह, सहा०कमां० सम्मिलित हुए। उक्त मेडिकल कैंप के अन्तर्गत एंटापाड पेंटापाड और डब्बाकोंण्टा गांव के नागरिकों के बीमारियों के रोकथाम व सावधानी बरतने हेतु ग्रामीणों को जागृत किया गया साथ ही साथ मेडिकल कैम्प लगाकर नागरिकों के स्वास्थ चेक कर आम बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, उच्च रक्तचाप, बदन दर्द, जोंडों का दर्द, पुराना घाव / जख्म, गले मे खरास, मलेरिया आदि का उपचार कर आवश्यक दवाईयों को वितरण किया गया है।

इस अवसर पर 50 बटालियन CRPF के अधिनस्थ अधिकारी तथा जवान भी उपस्थित थे। उक्त मेडिकल कैंप में एंटापाड, पेंटापाड और डब्बाकोंण्टा के सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे स्पष्ट होता है कि इस इलाके में ग्रामीणों मे सरकार व सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास बढ रहा है। 50 बटालियन CRPF द्वारा विकास संम्बधी किये गये कार्यों से सभी ग्रामीणों में आशा की नई किरण जागृत हुई है।
continue reading
छग प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ  4 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर: सत्येंद्र सिंह

छग प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ 4 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर: सत्येंद्र सिंह

पटना : ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर से सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कई  सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियो के प्रदेश के पूरे संभाग स्तरीय बैठक लेकर सब की सुझाव और मांग पर 4 जुलाई 2023 से कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांग पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिसमे  प्रमुख रूप से वेतन विसंगति, पुलिस के समान 13 माह का वेतन और कई सूत्रीय मांगों को लेकर छग प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ  के हड़ताल में चले जाने से पूरे प्रदेश के मेडिकल कालेज,जिला चिकित्सालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और HWC में ताला लटक जायेगा। जिससे पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाहाकार मच जाएगा और जन मानस को जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

छग प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ का आज हड़ताल और अन्य मुद्दों को लेकर ब्लॉक बैकुंठपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना , पीएचसी टेंगनी में बैठक आयोजित किया गया। जिसमे बहुत से कर्मचारियों के
द्वारा हड़ताल में जाने के लिए फॉर्म भरा गया।
सत्येंद्र सिंह ने बताया की आज के बैठक में कोरिया जिला के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्याम सुन्दर जयसवाल,प्रांतीय पदाधिकारी आर पी गौतम ,जिला  सचिव बृज साहू, संगठन सचिव संजय कुर्रे,ब्लॉक सचिव वीरेंद्र साहू,महामंत्री दीपक पाण्डेय,विकर्तन जी,अमरनाथ साहू, प्रसांत गौतम,दिनेश साहू,स्टाफ नर्स से अनुराधा कुशवाहा ,देवकुमारी ,अंकिता तिवारी, जेडीएस के प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद वर्मा , किसन और भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
जिला चिकित्सालय में 3 मेजर और 5 माइनर सर्जरी कर, रतन मंडावी का बचाया हाथबस्तर संभाग में प्लास्टिक सर्जरी करने वाला पहला सरकारी अस्पताल

जिला चिकित्सालय में 3 मेजर और 5 माइनर सर्जरी कर, रतन मंडावी का बचाया हाथबस्तर संभाग में प्लास्टिक सर्जरी करने वाला पहला सरकारी अस्पताल

जिला संवाददाता - मोहित सागर
शासन-प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य के क्षेत्र में  विस्तार के साथ ही लगातार जिला चिकित्सालय अपने सफलता के नये आयाम गढ़ रहा है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने एक बार फिर कमाल करके दिखाया है। डॉक्टरों ने रतन मंडावी की 3 मेजर और 5 माइनर सर्जरी करके उसका हाथ बचा लिया गया। रतन मंडावी का हाथ डामर प्लांट की चपेट में आने से कोहनी की मांसपेशियां पूरी तरह से
 
क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। हादसे के बाद हाथ को काटने तक की नौबात आ गई थी। इन मामलों में सर्जरी बेहद कठिन हो जाती है और सामान्यतः ऐसे मामले प्लास्टिक सर्जन ही करते हैं। 
जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने समय पर रतन मंडावी के हाथ की जटिल सर्जरी कर हाथ को कटने से बचा लिया। आधुनिक टेक्नालाजी और विशेषज्ञ डाक्टरों की वजह से जिला अस्पताल में यह बड़ी उपलब्धि संभव हो पाई है। डॉक्टरों ने मंडावी की 3 मेजर और 5 माइनर सर्जरी के बाद आज किशोर का हाथ पहले की तरह कार्य करने लगा है। युवक के पिता लालू मंडावी कहते है कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनके बेटा का हाथ दोबारा काम करेगा। यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। 
अस्पताल में सर्जरी हुई है इससे इस बात का पता लगता है कि हमारे चिकित्सकों की विशेषज्ञता से आम जनता को पूरा लाभ मिल रहा है। सर्जन और उनका स्टाफ पूरी तन्मयता से जटिल सर्जरी भी कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल की अधोसंरचना को बेहतर करने की दिशा में जो काम किया गया है उसका अच्छा नतीजा देखने में आ रहा है। 
चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की प्रशंसा- कलेक्टर श्री हरिस एस. ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुकमा जैसे क्षेत्र में भी मेजर सर्जरी होने लगी है। जिला अस्पताल में इस प्रकार की जटिल सर्जरी हुई हैं जिन्हें महानगरों में ही किया जा सकता है। यह सबके आपके लगन और निष्ठा की वजह से संभव हो पाया है।
 
 
continue reading
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान और कलेक्टर ने किया नर्साें का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान और कलेक्टर ने किया नर्साें का सम्मान

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
बिलासपुर, 15 मई 2023/भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मुख्य आतिथ्य में नर्साें के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चौहान ने नर्साें को मातृ तुल्य बताते हुए उनके कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नर्साें की मुख्य भूमिका होती है। डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सें भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है। स्वास्थ्य सेवा में नर्साें के असाधारण योगदान को पहचानने और उनकी सराहना करने का दिन है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस। उनके बिना किसी भी चिकित्सालय की परिकल्पना संभव नहीं है। किसी भी विषम परिस्थिति में डॉक्टरों के उपस्थित न होने पर भी नर्सें मरीजों की जान की रक्षा करते आ रही है। उन्होंने कहा आपके द्वारा न केवल मरीजों की देखभाल की जाती है बल्कि उनके परिजनों को भी संभाला जाता है। कोरोना जैसी भीषण महामारी के समय नर्साें के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी नर्साें को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। उन्हें नर्स दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

continue reading
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान और कलेक्टर ने किया नर्साें का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान और कलेक्टर ने किया नर्साें का सम्मान

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
बिलासपुर, 15 मई 2023/भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मुख्य आतिथ्य में नर्साें के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण चौहान ने नर्साें को मातृ तुल्य बताते हुए उनके कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नर्साें की मुख्य भूमिका होती है। डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सें भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है। स्वास्थ्य सेवा में नर्साें के असाधारण योगदान को पहचानने और उनकी सराहना करने का दिन है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस। उनके बिना किसी भी चिकित्सालय की परिकल्पना संभव नहीं है। किसी भी विषम परिस्थिति में डॉक्टरों के उपस्थित न होने पर भी नर्सें मरीजों की जान की रक्षा करते आ रही है। उन्होंने कहा आपके द्वारा न केवल मरीजों की देखभाल की जाती है बल्कि उनके परिजनों को भी संभाला जाता है। कोरोना जैसी भीषण महामारी के समय नर्साें के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी नर्साें को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। उन्हें नर्स दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

continue reading
लू से बचाव के लिये कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने लोगों से की अपील

लू से बचाव के लिये कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने लोगों से की अपील

 एमसीबी / कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने लोगों से गर्मी के दिनों में लू और तापघात से बचाव तथा रोकथाम के लिए लोगों को सावधानी से रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज की कमी हो जाना होता है। इससे बचाव के लिए बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना निकलें। धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। अधिक से अधिक मात्रा में पानी पियें। अधिक समय तक धूप में न रहें। गर्मी के दौरान नरम मुलायम और सूती  के कपड़े पहनें ताकि हवा और कपड़ा पसीने को सोखता रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस का घोल पीयें। चक्कर आने, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा शीतल पेयजल या उपलब्धता के अनुसार फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। तत्काल स्वास्थ्य लाभ के लिए 104 नंबर में  फ़ोन करके आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श सुविधा का लाभ लें। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की स्थिति में प्राथमिक उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क करें|

continue reading
लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता बिगड़े हैंडपंप में सुधार, तालाब की सफ़ाई और नगरीय निकायों में प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश जारी

लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता बिगड़े हैंडपंप में सुधार, तालाब की सफ़ाई और नगरीय निकायों में प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश जारी

एमसीबी 19 अप्रैल 2023/कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण योजना, बेरोज़गारी भत्ता योजना और राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री ध्रुव ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों को फ़ील्ड भ्रमण कर नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी भत्ता के लंबित आवेदनों का सत्यापन जल्द से जल्द पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करें। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में सभी नगरीय निकाय तेजी से ऑनलाइन एंट्री करना सुनिश्चित करें ताकि हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। निर्वाचन विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत को मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएँ बिजली, पानी, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री भेंट मुलाक़ात-जनचौपाल में किए गए घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करें।सभी मुख्य राजमार्गों में सड़क दुर्घटना से बचाव और रोकथाम के लिये साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। जर्जर स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत कार्य में तेज़ी लायें। सभी निर्माण विभाग नवीन लोकार्पण और शिलान्यास करने से पूर्व सूचना प्रदान करें ताकि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके। नगरीय निकायों से लेकर ग्राम स्तर तक पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि नगरीय निकायों में जगह जगह प्याऊ की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि ज़िला मुख्यालय के तालाब में साफ़ सफ़ाई, स्ट्रीट लाइट में सुधार कार्य, बिगड़े हैंडपंप का मरम्मत, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
 इंजीनियर और शिक्षक को नोटिस-  जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत में हो रही लेट-लतीफ़ी के लिये आरईएस के इंजीनियर को शोकाज नोटिस जारी किया गया। इसी तरह कर्तव्य में लापरवाही करने वाले एक शिक्षक को भी नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारी बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे। सभी कर्मचारी शासन के द्वारा दिये गये कर्तव्यों का ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करें।
समय सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में उपस्थित लोगों ने कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव को अपनी समस्या तथा माँग से अवगत कराया। इसमें मुआवज़ा वितरण, अतिक्रमण की शिकायत, पेंशन की माँग, वनाधिकार पत्र की माँग, रोज़गार की माँग,राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुए। समस्या तथा माँग के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्री अभिषेक सिंह, निगम आयुक्त चिरमिरी श्री विजयेंद्र सारथी, डिप्टी कलेक्टर श्री सीएस पैकरा तथा अन्य ज़िलाधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
केल्हारी में 2.40 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोकार्पित ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार

केल्हारी में 2.40 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोकार्पित ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 07 अप्रैल 2023/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत केल्हारी में 2 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से नव निर्मित आधुनिक चिकित्सा सुविधा से युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आज विधिवत् लोकार्पण विधायक श्री गुलाब कमरो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पी. एस. ध्रुव, जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू, जनपद सदस्य श्री मकसूद आजम, श्री राम नरेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्री गुलाब कमरो ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर ग्राम पंचायत केल्हारी में सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है। इससे आसपास के 55 गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शुभारम्भ अवसर पर विधायक श्री कमरो एवं कलेक्टर श्री ध्रुव ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जनोन्मुख बनाने का आग्रह कियज्ञं

continue reading
स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गम्भीरतापूर्वक करें कार्य-कलेक्टर कार्य में लापरवाही पर ग्रामीण चिकित्सा सहायक को नोटिस जारी

स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गम्भीरतापूर्वक करें कार्य-कलेक्टर कार्य में लापरवाही पर ग्रामीण चिकित्सा सहायक को नोटिस जारी

 कोरिया 20 मार्च 2023/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य मिशन तथा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन, मुख्य  चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूरा किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो इसका ध्यान रखें। बैठक में श्री लंगेह ने कहा कि बीएमओ गम्भीरतापूर्वक कार्य करें, स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक जिला मुख्यालय में ही निवास करें, ताकि आपात स्थिति में कोई समस्या ना हो।
कलेक्टर श्री लंगेह ने इस दौरान जिला अस्पताल में ओपोडी, ऑपरेशन, एक्सरे, सोनोग्राफी, डायलिसिस, लैब टेस्ट तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिले में कुपोषित बच्चों की जानकारी ली तथा पोषण पुनर्वास केंद्रो में भर्ती किए जाने निर्देशित किया। इस दौरान टीकाकरण, एएनसी पंजीयन, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक,हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सतत मॉनिटरिंग, संस्थागत प्रसव की जानकारी ली गई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जिला स्तर के नोडल अधिकारी नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, हाट बाजार क्लीनिक से लाभान्वित की संख्या मे बढ़ोतरी करें।

कार्य में लापरवाही पर ग्रामीण चिकित्सा सहायक को नोटिस जारी-
कलेक्टर श्री लंगेह ने कार्यों की समीक्षा का दौरान लापरवाही संज्ञान में आने पर विकासखण्ड सोनहत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  बोडार के ग्रामीण चिकित्सा सहायक ओमप्रकाश यादव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नोटिस जारी किए जाने तथा वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।

continue reading
dpboss