Breaking News
ताज़ातरीन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी द्वारा जिलाधीश एवं एमसीबी को ज्ञापन सौंपा गया

गुरु घासीदास जयंती पर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के गांवों में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शामिल हुए


आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएँ सुनीं
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मंत्री श्री साहू ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनदर्शन जनसंवाद को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल के दौरान जिले की 10वीं टॉपर वंदना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहीं मौजूद


प्रभारी सचिव ने किया सोनगरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली विस्तृत समीक्षा
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव सी. आर. प्रसन्ना एवं कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के धान खरीदी केंद्र सोनगरा का निरीक्षण किया। यहां टोकन सत्यापन, धान का भौतिक सत्यापन की जानकारी ली गई। जिसमें उन्होंने किसानों से संवाद कर धान खरीदी के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान धान के नमूनों की जांच कर नमी की मात्रा मापी गई इस दौरान जानकारी दी गई कि किसानों के यहां धान का भंडारण मौके पर कम पाया गया, उनका रकबा समर्पण कराया गया।

धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता पाए जाने पर समिति प्रबंधक मोहम्मद तनवीर खान को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यवाही करने को कहा गया।
किड्स कैंपस स्कूल हल्दीबाड़ी में फैंसी ड्रेस एवं वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न



गणेशपुर प्रधान पाठक निलंबित स्कूली छात्रों के कांग्रेस नेता के स्वागत करने के मामले में कि गई कार्यवाही
जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर,जिला सूरजपुर के पत्र क्रमांक / 670/ स्था. / टी / 2025-26 सूरजपुर दिनांक 21.01.2026 के माध्यम से प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर विकासखण्ड रामानुजनगर, जिला सूरजपुर के छात्रों के द्वारा विद्यालयीन अवधि में राजनैतिक दल के नेता के स्वागत में कतारबद्ध हो नारे लगाए गए है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने से रोकने के लिए
संस्था के प्रधान पाठक श्री सभान राम सिंह द्वारा कोई प्रयास नही किया गया और न ही इस बात का ध्यान रखा गया कि छात्र विद्यालयीन अवधि में किन गतिविधियों मे शामिल है। इस प्रकार नियम विपरीत तरीके से राजनैतिक गतिविधियों में छात्रों को शामिल करने में श्री सभान राम सिंह प्रधान पाठक की भूमिका
संदिग्ध होने तथा विद्यालय में प्रशासनिक नियंत्रण नही रखने की प्रथम दृष्टया पुष्टि होती है साथ ही इस घटना का सोशल मीडिया एवं दिनांक 21.01.2026 को नई दुनिया समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने से विभाग की छवि धूमिल हुई है। श्री सभान राम सिंह का उपरोक्त कृत्य उनके पदीय कर्तव्य लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शित करता है, जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 05 का स्पष्ट
उल्लंघन है। अतः श्री सभान राम सिंह प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर, विकासखण्ड रामानुजनगर, जिला सूरजपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (ख) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
आम सभा के पश्चात कलेक्टर कार्यालय घेराव, भाजपा सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक संघर्ष


होटल का नाश्ता करने से 7 लोग हुए फ़ूड शिकार
होटल का नाश्ता करने से 7 लोग हुए फ़ूड शिकार

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों के भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा फैसला लिया है
सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने किसानों के भविष्य को नई दिशा देने का बड़ा फैसला लिया है।केन्द्र के केवीके चलता में आयोजित एक खास बैठक में उन्होंने क्षेत्र के सभी ब्लॉकों से चुने हुए किसानों को एक साथ बुलाया और उनसे सीधा संवाद किया।इस बैठक का मकसद था सिर्फ धान की पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि उन्नत और विविध खेती की ओर बढ़ें, ताकि किसानों की आय कई गुना बढ़े और गांवों में रोजगार के नए रास्ते खुलें।विधायक की घोषणा है कि चयनित किसानों को राज्य से बाहर विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण में शामिल होंगेअंगूर की आधुनिक खेती अनार की उच्च गुणवत्ता वाली खेती केला और फूलों की खेती पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और सूकर पालन यह सब देश के उन राज्यों में जाकर सीखा जाएगा, जहाँ ये फसलें और व्यवसाय सफलता के नए कीर्तिमान बना रहे हैं।विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा हमारे किसान देश के अलग-अलग हिस्सों में जाएंगे, वहाँ की उन्नत तकनीक सीखेंगे और फिर सीतापुर लौटकर इसे लागू करेंगे। इससे न केवल उनकी फसलें बेहतर होंगी,बल्कि पूरे क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित होंगे।

बैठक में मौजूद किसानों के चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा था। वे मानते हैं कि यह पहल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और सीतापुर को कृषि का नया केंद्र बना देगी।प्रशिक्षण लेने वाले किसान आगे चलकर अपने साथी किसानों को भी ट्रेनिंग देंगे और उन्नत खेती का जाल पूरे क्षेत्र में फैलाएंगे।
सच दिखाने पर पत्रकार का लहू बहाया गया क्या अब ‘बंदूक’ तय करेगी कानून की सीमा मैकल के पहाड़ निगल रहा माफिया
जीपीएम/अमरकंटक | विशेष रिपोर्ट- जब सत्ता मौन साध ले और कानून केवल फाइलों में सिमट जाए, तब माफिया के हौसले पहाड़ों से ऊँचे हो जाते हैं। छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित पवित्र अमरकंटक–मैकल बायोस्फियर रिजर्व आज हरियाली, नदियों और आस्था के लिए नहीं, बल्कि खनन माफिया के खौफनाक आतंक के लिए पहचाना जा रहा है। ताज़ा घटना ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला कर दिया है। पत्रकार सुशांत गौतम को अवैध उत्खनन की सच्चाई उजागर करने की कीमत लोहे की रॉड, लहू और मौत की धमकी से चुकानी पड़ी।


स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए आईएसईआई एक्सीलेंस पुरस्कार 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल
स्वास्थ्य,सुरक्षा,एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) के द्वारा आईएसईआई एक्सीलेंस कार्यक्रम 2025-26 का भव्य एवं सफल आयोजन दिनांक 10 जनवरी को राजधानी रायपुर स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों,संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों को सम्मानित करना रहा।


आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग
एमसीबी/11 जनवरी 2026/* घने जंगलों, ऊँची-नीची पहाड़ियों और शांत वातावरण के बीच स्थित सिद्ध बाबा धाम आज केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और विकास की जीवंत कहानी बन चुका है। मकर संक्रांति के अवसर पर यह स्थल श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठता है और पूरा क्षेत्र मेले, भक्ति और उल्लास के रंग में रंग जाता है।
वन विभाग ने जारी किया अतिक्रमण करने वाले 43 लोगों को नोटिस
* वन विभाग ने जारी किया अतिक्रमण करने वाले 43 लोगों को नोटिस

42 लाख 78 हजार की धोखाधड़ी में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सशक्त मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर- पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं

09 जनवरी को जनपद पंचायत परिसर में मिलेगा आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान
एमसीबी/ दिव्यांगजनों की सुविधा एवं सशक्तिकरण की दिशा में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। जिले में दिव्यांगजनों हेतु विशेष आधार शिविर का आयोजन 09 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभा कक्ष में किया जाएगा। इस विशेष शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को आधार कार्ड से संबंधित समस्त सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के दौरान नया आधार कार्ड बनाना, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक अपडेट, तथा आधार से जुड़ी विभिन्न तकनीकी समस्याओं का त्वरित एवं सुगम समाधान किया जाएगा।
सुकमा ,7 महिला समेत 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण
सुकमा ,7 महिला समेत 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण।
कोरिया जिले में कड़ाके की ठंड का असर, कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित
कोरिया, 06 जनवरी, 2025/जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है।













