Breaking News
ताज़ातरीन
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज/प्रधानमंत्री करेंगे हितग्राहियों से सीधे संवाद
कोरिया / विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम आज शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर में आयोजित की गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु उपलब्ध वीडियो का प्रदर्शन सुबह 10ः30 बजे एलईडी स्क्रीन पर शुरू होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी बूथ भी बनाया गया है। पूरे छत्तीसगढ़ में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद आमजन सहजता से देख-सुन सकें, इसके लिए जिला प्रषासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
27 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण रायपुर में
मनेंद्रगढ़/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनरों व जिला के निर्वाचन पर्यवेक्षकों हेतु 26 फरवरी 2024 से 05 मार्च 2024 तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन रायपुर स्थित कन्वेंशन हॉल (आडिटोरियम) में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में शामिल होने 27 फरवरी 2024 को ईवीएम, व्ही.व्ही पैट तथा डीएलएमटी के लिए नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार भगत डिप्टी कलेक्टर, मास्टर ट्रेनर राम किंकर पाण्डेय प्राचार्य, सुशील तिवारी सहायक प्राध्यापक, टी.विजय गोपाल राव व्याख्याता, वेद प्रकाश मिश्रा प्राचार्य, 28 फरवरी 2024 को ई-रोल मार्क कॉपी ऑफ ई-रोल पोस्टल बैलेट हेतु नोडल अधिकारी सी.एस.पैकरा संयुक्त कलेक्टर, मास्टर ट्रेनर संजीव कुमार प्राचार्य, श्रीकांत लांजेवार प्राचार्य, 01 मार्च 2024 को एमसीसी हेतु अनिल सिदार अपर कलेक्टर, मास्टर ट्रेनर एम.एच. अंसारी प्राचार्य, शैलेन्द्र मिश्रा ए.बी.ई.ओ., ईईएम कंप्लेंट मॉनिटरिंग हेतु विजयेन्द्र सारथी डिप्टी कलेक्टर, एमसीएमसी हेतु लोकेश्वर सिंह जनसम्पर्क अधिकारी, 04 मार्च 2024 को पोलिंग पार्टी डीईएमपी हेतु नितेश उपाध्याय परियोजना निदेशक, मास्टर ट्रेनर मुजीबुर्रहमान अंसारी व्याख्याता, शान्तनु कुर्रे व्याख्याता, तथा 05 मार्च 2024 को निर्वाचन पर्यवेक्षक हेतु सतीश कुमार द्विवेदी, मास्टर ट्रेनर संजय ताम्रकार को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।
मदिरा दुकान संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित
मनेंद्रगढ़/ देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान मनेन्द्रगढ़ के संचालान हेतु दुकान किराये में लेने हेतु मुहरबंद निविदाएं 22 फरवरी 2024 से आमंत्रित की जाती है। निविदा प्रपत्र कार्यालय जिला अधिकारी, कलेक्टोरेट भवन, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. से 500 रूपये नगद भुगतान कर 08 मार्च 2024 तक कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किये जा सकते है। निविदा बिक्रि की अंतिम तिथि 08 मार्च 2024 समय 04:00 बजे, निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 समय 02:00 बजे, निविदा खोलने की तिथि 15 मार्च 2024 समय 04:00 बजे निविदा खोलने का स्थान कलेक्टोरेट सभाकक्ष जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)
कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न हेतु समिति गठित
मनेंद्रगढ़/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 फरवरी 2024 को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तर पर स्थानीय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला, सचिव जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, श्रीमती पूनम गुप्ता अधिवक्ता, श्री भूषणदास गौटिया तथा श्री ओम प्रकाष वर्मा (काईट केयर सोसायटी) सदस्य है। अधिनियम की धारा-7(2) के अनुसार स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष तथा प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल उनकी नियुक्ति तिथि से 03 वर्ष के लिए होगा। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) नियम 2013 के नियम 05 अनुसार स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष उक्त कार्यवाहियों के आयोजन के लिए प्रतिदिन 250/-रु. अध्यक्ष एवं पदेन सचिव से भिन्न उक्त समिति के सदस्य प्रतिदिन 200/- रु. भत्ते के हकदार होंगे। उक्त कार्य करने हेतु आंतरिक के नोडल अधिकारी, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान श्रीमती वित्तबाला श्रीवास्तव होंगे। महिलाओं का कार्यस्थल लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की धारा (2) के अनुसार मनेन्द्रगढ़ तहसील, नगरीय निकाय हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़, भरतपुर हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना भरतपुर, खड़गवां हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना खड़गवां तथा शहरी परियोजना चिरमिरी हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना चिरमिरी को नियुक्त किया जाता है। उपरोक्त परियोजना अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायत प्राप्त कर स्थानीय शिकायत समिति को 07 दिवस के अन्दर प्रेषित करेंगे।
प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शास, आदर्श रामानुज स्कूल, बैकुण्ठपुर में होंगे आयोजन

जिले के सैकड़ों भक्तों को मिलेगा अयोध्याधाम जाने का अवसर,इच्छुक यात्रियों के लिए हुए दिशा-निर्देश जारी,जानिए क्या है निर्देश
कोरिया 22 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार के बहुप्रतिक्षित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना का लाभ अब कोरियावासियों को मिलेगा। आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभागृह में अधिकारियों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग द्वारा योजना के बारे में दी गई दिशा-निर्देश के संबंध में जानकारी साझा की।
विधानसभा में साधराम मर्डर केस पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर हंगामा, कांग्रेस के सभी विधायक हुए निलंबित
रायपुर। कवर्धा में गौ सेवक साधराम यादव हत्याकांड का मामला विधानसभा में गुरुवार को गूंजा। कांग्रेस विधायकों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के सभी विधायक सीबीआई जांच की मांग करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के गर्भगृह में पहुंचने पर निलंबन का नियम है। सदस्य स्वयमेव निलंबित हो जाते हैं।
शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पोंडीडीह के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
खोंगापानी में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से जीवन बचाव का किया प्रदर्शन/स्कूली विद्यार्थियों को सीख देने ने एनडीआरएफ ने तालाब में कराया आपदा मॉकड्रिल
मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में आज खोंगापानी में एसडीआरएफ के द्वारा मॉक ड्रिल के तहत पोखरी में बाढ़ आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित ढंग से बाहर निकालने का सफल प्रदर्शन किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोगापानी की छात्रओं को आकस्मिक आपदा पर बाढ़ आपदा से निपटने में सक्षम बनाने के लिए तालाब में यह मॉक ड्रिल प्रदर्शन किया गया । इस दौरान बचाव दल के जवानों ने आपदा के समय व्यक्ति को पानी के भीतर खोजने से लेकर उन्हें सुरक्षापूर्वक लाइव बोट तक लाने का मॉक ड्रिल के तहत सफल प्रदर्शन किया। बचाव के दौरान उपयोग होने वाले सभी उपकरणों का डेमो किया। इसमें सही तरीके से लाइफ जैकेट पहनना, डूबते व्यक्ति को तैराक द्वारा बचाना, अंडरवाटर ड्राइविंग एवं पानी के भीतर व्यक्तियों को पता लगाने की भी जवानों ने सफल प्रदर्शन किया। इसके अलावा जवानों ने परंपरागत तरीके से निर्मित गांव में उपलब्ध सामानों से बचाव के उपकरण तैयार करने और बचाने के तरीके भी बताएं। इस दौरान मोटर बोट, चेन सा आस्का लाइट, फुल बॉडी हार्नेस, लाइफ ब्वॉय लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर रस्सी फर्स्ट एड बॉक्स आदि का प्रदर्शन व उपयोग के तरीके बताए गए। इस अवसर पर टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों में एसडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट कन्हैया योगी, जिला कमांडेंट संजय गुप्ता, एनडीआरएफ सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, राजीव कुमार उपस्थित थे।
.png)
इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी के शिक्षकगण, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, SECL विभाग, स्वास्थ्य विभाग व एसडीआरएफ की कर्मचारी उपस्थित रहे ।
26 से 28 फरवरी तक खड़गवां विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में होगा विशेष ग्रामसभा
मनेन्द्रगढ़/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के खड़गवां विकासखंड के समस्त ग्रामों में 26 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक मनेन्द्रगढ़ जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) “बैगा” समुदाय का ग्राम पंचायत द्वारा तैयार सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन कराने तथा ग्राम सभा अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषय के एजेण्डा अनुसार विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का आदेश जारी किया है।
खड़गवां के सभी पंचायतों में तीन चरणों में होगा विशेष “ग्राम सभा”
“पहला चरण” 26 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत बारी, गोविंदपुर, फुगना, करदेवा, मेंड्रा, नेवरी, पैनारी, बरमपुर, करवा, भुकुभुरी, देवाडांड (कोचका), रतनपुर, बेलकामार में “दूसरा चरण” में 27 फरवरी 2024 को कटकोना, बोड़ेमुड़ा, दुग्गी, धनपुर, सिंघत, जिलीबांध, तामडांड, बड़ेसाल्ही, दुबछोला, एवं “तीसरा चरण” में 28 फरवरी 2024 को गेजी, जरौधा, गढ़तर एवं अमका में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा ।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट छ.ग. ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (2) (क) के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति कराने का दायित्व सरपंच, पंच एव सचिव का होगा। ग्राम सभा की कार्यवाही छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 ख (3) अनुसार संचालित होगी।
समाचार क्रमांक/40/2024 /लोकेश/
समय सीमा की बैठक सम्पन्न/प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा महतारी वंदन योजना से हितग्राहियों को करें लाभान्वित- कलेक्टर
मनेन्द्रगढ़आज कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने बैठक में जिला अधिकारियों की विभागवार लंबित प्रकरणों एवं महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन एन्ट्री की प्रगति तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की और कहा कि इन योजनाओं से अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन तथा ऑनलाईन एन्ट्री की प्रगति समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों को शीघ्र ऑनलाईन एन्ट्री करने के निर्देश दिए साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने को निर्देशित किये। उन्होंने माननीय हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, धान खरीदी व धान के उठाव की भी जानकारी ली। श्री वेंकट ने समय सीमा की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्राप्त आवेदनों, जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर व्यक्तिगत रूचि लेकर निराकरण करने तथा निराकरण की जानकारी लिखित प्रतिवेदन में भेजने के निर्देश दिये। उसके बाद उन्होंने शासन स्तर या संचालनालय स्तर से आये पत्रों एवं निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार महिला एवं बाल विकास विभाग, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, मत्स्य पालन, विश्वकर्मा योजना तथा मध्यान्ह भोजन योजना पर चर्चा करते हुए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ तथा एनआरएलएम तीनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ मद से जिले के लिए स्वीकृत होने पूर्ण, अपूर्ण तथा अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी कार्य पूर्ण हो गये उनके पूर्णता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश दिये। लंबित प्रकरणों में राजस्व, जिला पंचायत, वरिष्ट लिपिक शाखा, न्यायिक शाखा, वन विभाग, शिकायत शाखा, वित्त स्थापना, भू-अर्जन शाखा, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, जनपद पंचायत, नगर पालिका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य और कृषि विभाग इत्यादि के प्रकरणों पर क्रमवार चर्चा हुई। उन्होंने लंबित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा तथा उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। एवं अवैध निर्माण का नियमितिकरण, आवासीय भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों का नियमितिकरण आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
उक्त बैठक संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, एसडीएम विजयेन्द्र सारथी, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
आकांक्षी ब्लॉक बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम 24 फरवरी को
कोरिया/छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद बौद्धिक संपदा अधिकार केन्द्र द्वारा जिले के अंतर्गत आकांक्षी विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को जनपंद पंचायत सभाकक्ष में किया गया है।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित तिथि को नियत समय पर उपस्थित होने को आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन पर कन्या आश्रम पहाड़पारा में न्योता भोजन का आयोजन/जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसरो ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
कोरियामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिले के आदिवासी कन्या आश्रत पहाड़पारा में जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो ने मुख्यमंत्री श्री साय का जन्मदिन यहां के बच्चों के साथ मनाया साथ ही आश्रम के बच्चों के साथ न्योता भोजन किया। सभी बच्चों ने बड़ी खुशी और उत्साह से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएं दी और धन्यवाद किया। इसके साथ ही जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसरो ने छात्रावास में सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछते हुए हिंदी की कविताएं भी सुनी।
न्योता भोजन का उद्देश्य
न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग व कोई भी सामाजिक संगठन स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा। समुदाय में ऐसे दानदाताओं की पहचान की जा सकती है जो रोटेशन में माह में कम से कम एक दिन शाला में न्योता भोजन करा सके। भोजन दान की प्रकृति को महादान के रूप में प्रचारित किया जाना है जिसमें पूरे विद्यालय अथवा किसी कक्षा विशेष के बच्चों को न्योता भोजन कराया जा सकता है।
कोरिया के 52 विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत चयन/41 बेटियों ने की विज्ञान कौशल में भागीदारी/बच्चों में वैज्ञानिक चेतना बहुत जरूरी- कलेक्टर श्री लंगेह
जिला शिक्षा विभाग ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों ने आॅनलाइन आवेदन कर विचार भेजे थे। छात्र-छात्राओं के नए-नए वैज्ञानिक विचारों को विकसित करने और विज्ञान आधारित माॅडलों के निर्माण करने के लिए प्रत्येक विद्यर्थियों के बैंक खाते में दस-दस हजार रूपए की राशि विज्ञान एवं एवं प्रौद्यागिकी विभाग, नई दिल्ली ने दी है, ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक तथ्यों और सोच का विकास होगा और इस राशि से विज्ञान माॅडल तैयार कर पाएंगे इसे बाद जिला स्तरीय इंस्पायर मानक माॅडल प्रदर्शनी में उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक बेहतर माॅडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं का संभागस्तरीय प्रदर्शन में भाग लेते हुए राज्यस्तरीय माॅडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा, तत्पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी माॅडल प्रदर्शित कर सकते हैं। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के साथ नई तकनीकी से जाड़ा जा सके और उनका बौद्धिक व मानसिक विकास हो सके।
वर्ष 2022-23 में इंस्पायर अवार्ड के लिए 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। वर्ष 2023-24 में 52 विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिले 19 अनुसूचित जनजाति, तीन अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग से 29 एवं एक सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का चयन हुआ है, इनमें से 41 लड़कियों का चयन हुआ है।
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना बहुत जरूरी
जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इंस्पायर अवार्ड में चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना होना बहुत जरूरी है। जिले के 41 बेटियों ने जिस तरह से इंस्पायर अवार्ड के लिए जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है, यह बड़ी उपलब्धियां है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कोरिया जैसे दूरस्थ अंचल से भी प्रतिभा निकल रही है। उन्हें अवसर की दरकार है, जिला प्रशासन ऐसे सभी विद्यार्थियों के हित के लिए सदैव सहयोग करने को तत्पर है।
नशे और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री लंगेह/पुलिस की धमक और आम लोगों की मदद करें: एसपी परिहार
कोरिया,जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
अवैध गतिविधियों का चिन्हांकन कर कार्यवाही करें
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए सभी अधिकारियों से परिचय कराया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि नशे और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही करें। उन्होंने जिले में अपराधिक तत्वों के धरपकड़ के साथ ऐसे सभी अवैध गतिविधियों का चिन्हांकन करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने माननीय उच्च न्यायलय छत्तीसगढ़ के निर्देश का जिक्र करते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि डीजे (साउंड सिस्टम) संचालकों से डीजे को बंद करने के निर्देश जारी करें ताकि किसी भी तरह से संचालित न हो। उन्होंने परीक्षा के समय बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस की धमक अपराधी तत्वों को साफ दिखे
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित करना बहुत ही खुशी की बात है। समन्वय से निश्चित ही अवैध गतिविधयां को रोकने में मदद मिलेगी, वहीं पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस की धमक अपराधी तत्वों को साफ दिखे और आम लोगों की मददगार के रूप में पहचान मिले।
पुलिस प्रशासन के प्रति एक सकारात्मक संदेश
जिले में जुआ, अवैध शराब बिक्री, चोरी, मारपीट, नशाखोरी, ड्रग्स, बंदिश दवाइयों के रोकथाम तथा अवैध रूप से संचालित कबाड़ियों के खिलफ प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिए। श्री परिहार ने सभी अधिकारियों से कहा कि आपसी तालमेल व समन्वय से समस्याओं का निदान करें। उन्होंने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए कार्य करने पर बल दिए ताकि आम जनमानस में पुलिस प्रशासन के प्रति एक सकारात्मक संदेश जाएं।
जिला सड़क सुरक्षा की बैठक
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह तथा पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विमर्श हुए। बैठक में जिले में संभावित ब्लैक-स्पाॅट व अन्य दुर्घटना संभावित सड़कों, स्थानों का चिन्हांकन, राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय मार्ग, मुख्य मार्ग में आदेशात्मक, चेतावनी व सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में फुटपाथ, यातायात व सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। तेज तथा खतरनाक रूप से वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता के साथ ही स्कूल-काॅलेज में यातायात नियमों को बढ़ावा देने के अभियान भी चलाएं। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वार दिए गए 16 बिन्दुओं के गाइड लाइन के अनुसार स्कूली बसों की जांच करने के निर्देश दिए गए।
घायल व गंभीर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं
पुलिस अधीक्षक श्री परिहार ने दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद व चिकित्सा मुहैया कराने पर जोर दिया साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद की हो, ऐसे गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को सूचीबद्ध करते हुए उन्हें सम्मानित करने पर जोर दिए ताकि दुर्घटनाओं से घायल व गंभीर पीड़ितों को प्राथमिक उपचार हेतु अधिक से अधिक लोग मदद के लिए आगे आ सकें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
समय सीमा की बैठक सम्पन्न/महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को करें लाभान्वित- कलेक्टर लंगेह/विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्राप्त आवेदनों प्राथमिकता से करें निराकरण
कोरिया/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन एन्ट्री की प्रगति तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की और कहा कि इन योजनाओं से अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
.png)
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन तथा ऑनलाईन एन्ट्री की प्रगति समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों को शीघ्र ऑनलाईन एन्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारी से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने को। कलेक्टर श्री लंगेह ने अग्नि वीर तथा थल सेना में भर्ती हेतु युवाओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए ताकि देश की सेवा में युवा आगे आ सके। उन्होंने माननीय हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, धान खरीदी व धान के उठाव की भी जानकारी ली। श्री लंगेह ने समय सीमा की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्राप्त आवेदनों, जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर व्यक्तिगत रूचि लेकर निराकरण करने तथा निराकरण की जानकारी लिखित प्रतिवेदन में भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री लंगेह ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बटांकन, सीमांकन, नामांतरण के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार मरकाम सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
पूर्व सैनिक प्रियेश कुमार की सड़क दुर्घटना में निधन/सैनिक कल्याण कार्यालय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कोरिया/डोमनहिल, चिरमिरी निवासी व सेवानिवृत्त सिग्नलमैन, श्री प्रियेश कुमार की जमगहना के पास भाड़ी मोड़ में सड़क दुर्घटना हो गया था। श्री प्रियेश कुमार की इलाज के दौरान 18 फरवरी को मेडिकल कॉलेज, अम्बिकापुर में निधन हो गया।
श्री प्रियेश कुमार को ससम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, कोरिया के कमाण्डर श्री रणजीत बिष्ट ने श्री प्रियेश कुमार की आकास्मिक निधन पर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात किया और दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि केन्द्र तथा राज्य शासन की हर संभव मदद इनके परिवारजनों को की जाएगी। इस अवसर पर कल्याण संयोजक कोरिया, अम्बिकापुर तथा पूर्व सैनिक संगठन के सैनिक सदस्यों द्वारा विदाई दी। बता दें श्री प्रियेश कुमार वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे, उनके एक बेटा भी है।
प्राथमिक शाला कामता ,संकुल कामता , वि. ख. - सिमगा जिला - ब्लौंदा बाजार में आज आनन्द मेला का आयोजन किया गया
प्राथमिक शाला कामता ,संकुल कामता , वि. ख. - सिमगा जिला - ब्लौंदा बाजार में आज आनन्द मेला का आयोजन किया गया।। जिसमे बच्चो द्वारा बना कर लाये गए विभिन्न पकवानों का क्रय विक्रय किया गया। जिसमे नोडल सर - आदरणीय सर्वा सर,, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के आभास उपाध्याय सर सम्मिलित होकर कार्य क्रम की शोभा बढाये।।
समर्था महिला कल्याण समिति गोदारी पारा के द्वारा क्रीड़ा उत्सव का किया गया आयोजन
समर्था महिला कल्याण समिति गोदारी पारा के द्वारा क्रीड़ा उत्सव आयोजन तिथि 11,02,24 समापन तिथि 18,02,24 अध्यक्ष, रीता आइच सहयोगी, श्रीमति - कंचन जयसवाल, श्रीमति- अपर्णा पॉल, श्रीमति- गौरी हथगेन, श्रीमति- गौरी गोयन्, श्रीमति- सरोज दास विशेष आभार - श्री अजय चौहान ( बजरंगदल) श्री रणधीर ठाकुर ( पी. टी. आई. टीचर) श्री पीयूष जायसवाल खेलो के नाम गुब्बरा दौड़ मे प्रथम स्थान- वर्षा शिवहरे द्वितीय स्थान- आरती छड़ीमडि तृतीय

स्थान- ललिता यादव चम्मच दौड़ खेल मे प्रथम स्थान- पूजा अग्रवाल द्वितीय स्थान- सीमा राय तृतीय स्थान- सुजाता चौहान सुई धागा दौड़ मे प्रथम स्थान- सरस्वती जलतारे द्वितीय स्थान- ज्योतसना मिश्रा तृतीय स्थान- ज्योति शर्मा कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान- प्रियंका खटीक द्वितीय स्थान- सुनीता तृतीय स्थान- सरिता जायसवाल मटकी फोड़ में प्रथम स्थान- वर्षा शिवहरे द्वितीय स्थान- आरती छड़ीमडि तृतीय स्थान- ललिता यादव काफि महिलाओ ने ईस कार्य क्रम का लाभ उठाते हुए कहा यह आयोजन होते रहने चाहिए जिससे महिलाओ का उत्साह बड़ते रहे और महिलाओ को भी आगे बड़ने का मिले
बुजुर्गों का करें सम्मान, रखें हरदम ध्यान-श्रीमती एकता लंगेह नानी से मिली गुण,जीवन में मिली लाभ













