CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

पंच दिवसीय एकादशी उद्यापन, सह मद भागवत कथा यज्ञ का आयोजन

पंच दिवसीय एकादशी उद्यापन, सह मद भागवत कथा यज्ञ का आयोजन

 पंच दिवसीय एकादशी उद्यापन, सह मद भागवत कथा यज्ञ का आयोजन, जयनगर प्रखंड के पंचायत घरौंजा के ग्राम घूरमुंडा में पुजारी दुनिया देवी, मुरलीधर यादव विनोद यादव के घर एकादशी उद्यापन एवं मद भागवत कथा यज्ञ का आयोजन  किया गया। यज्ञ का शुभारंभ आचार्य पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर , जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने फीता काटकर, कलश यात्रा एवं यज्ञ का उद्घाटन  किया। यज्ञ मे सम्मिलित महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर, जयकारे लगाते हुए, हाथों में ध्वज लेकर, माथे पर कलश, जय माता दी, जय सियाराम, जय भोलेनाथ, जय बजरंगबली, जयकारे लगाते हुए, नगर भ्रमण करते हुए जल भरने के लिए नदी पहुंचे। यज्ञ स्थल में उपस्थित स्थानीय मुखिया इंदु देवी, पूर्व मुखिया अजय यादव, अर्जुन यादव, धनेश्वर यादव, महेश रजक, मनोज चौधरी, मोकीम खान, पिंटू यादव, लक्ष्मण यादव, इंद्रदेव यादव, बसंत यादव, शिवकुमार यादव, मुरली यादव, राजेश, शुभम, कृष्णा, राम जी, ब्रह्मदेव, कमलेश, ऋषभ यादव, उपस्थित थे जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।

continue reading
 खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 10 मामले दर्ज/दो हाईवा, 1 जेसीबी व 12 ट्रैक्टर जब्त/खनिज की वैधता प्रमाणित नहीं कर पाने वाले  ठेकेदार को 3.81 लाख जुर्माना

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 10 मामले दर्ज/दो हाईवा, 1 जेसीबी व 12 ट्रैक्टर जब्त/खनिज की वैधता प्रमाणित नहीं कर पाने वाले ठेकेदार को 3.81 लाख जुर्माना

Ibtesam Deshmukh 17-Feb-2024 137

बिलासपुर/ खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना और शिकायत के आधार पर 13 फरवरी से से 16 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के कुल 10 मामलों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो हाईवा, 1जेसीबी और 12 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। सड़क निर्माण के कार्य में उपयोग किए जा रहे खनिज की वैधता प्रमाणित नहीं किए जाने पर एक ठेकेदार को 3.81 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया है।

खनिकर्म विभाग के उप संचालक ने बताया कि भिलौनी, मस्तूरी एवं कोनी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन कर रहे 8 प्रकरणों पर कार्रवाई कर जप्त खनिजमय वाहन कुल 8 ट्रैक्टरों को थाना कोनी, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त 15 फरवरी  को रहंगी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी व मुरूम परिवहन के प्रकरण दर्ज करते हुए 2 हाईवा जप्त कर थाना चकरभांटा में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार 16 फरवरी को कैमाडीह (सीपत) क्षेत्र में अवैध मिट्टी  और मुरूम के प्रकरण दर्ज करते हुए 4 ट्रेक्टर एवं 1 जेसीबी जप्त कर थाना सीपत में सुरक्षार्थ रखा गया है।जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन  व परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य में खनिजों की वैधता प्रमाणित नहीं करने पर 3 लाख 81 हजार से अधिक का जुर्माना जमा कराया गया। करमा गुड़ी पीडब्ल्यूडी रोड निर्माण कार्य करने में उपयोग किये जाने वाले खनिजों के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर ठेकेदार मेसर्स संजय कुमार केडिया, बाराद्वार द्वारा खनिज मिट्टी व मुरूम की वैधता प्रमाणित नहीं करने की स्थिति में अर्थदण्ड की राशि रु. 3.81 लाख रुपया जमा कराया गया है।

continue reading
 अरपा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में विचार विमर्श/अरपा रिवाईवल प्लान समिति की बैठक

अरपा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में विचार विमर्श/अरपा रिवाईवल प्लान समिति की बैठक

Ibtesam Deshmukh 17-Feb-2024 87

बिलासपुर/जिले की जीवन रेखा अरपा नदी में बारहों महीने पानी का बहाव रहे एवं इसके संरक्षण के लिए आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में अरपा रिवाईवल समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गयी। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा न्यायालय में प्रचलित पब्लिक इंटेरेस्ट लिटिगेशन के तहत अरपा रिवाईवल प्लान हेतु विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गयी है। बैठक में अरपा नदी के उदगम, पानी का बहाव बना रहे एवं अतिक्रमण जैसे मुददोें पर विस्तार से चर्चा की गयी।
       बैठक में बताया गया कि अरपा के संरक्षण के लिए विभागों द्वारा बहुत सारे काम किए गए हैं लेकिन उन कामों की समेकित जानकारी उपलब्ध नही है। समिति में शामिल विभागों के अधिकारियों की एडीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमिटी गठित की गयी है। रिवाईवल समिति ने निर्णय लिया कि टास्क फोर्स कमिटी अगले हफ्ते बैठक कर विभागों द्वारा किए गए कार्यो की समेकित जानकारी प्रस्तुत करेगी। समिति के सदस्यों ने अरपा नदी के भौगोलिक सर्वे, अरपा नदी के उदगम क्षेत्र एवं जलग्रहण क्षेत्र के चिन्हांकन, खनिज गतिविधियों, अतिक्रमण, अरपा नदी में सीवरेज जल प्रवाह की रोकथाम के संबंध में और अरपा रिवाईवल हेतु किए जाने वाले कार्यो एवं गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि अरपा नदी का कुल जलग्रहण क्षे़त्र 3634.56 वर्ग किमी है। अरपा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 77 गांव, मुंगेली जिले के 03 गांव, बिलासपुर जिले के 415 गांव और कोरबा जिले के 130 गांव आते हैं। इस प्रकार चार जिलो के 625 गांव अरपा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में आते हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि अरपा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में 20 सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण किया गया। इससे अरपा नदी में 26.59 मि.घ.मी. जल संवर्धन हुआ। अरपा नदी को जीवंत रखने के लिए चार योजनाएं निर्माणाधीन हैं। इन योजनाओं की प्रस्तावित जल भराव क्षमता 25.16 मि.घ.मी. है और रूपांकित सिंचाई क्षमता 25 हजार हेक्टेयर है। इसी प्रकार अरपा की सहायक नदियों और नालों में 20 योजनाएं निर्माणाधीन हैं।
बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री संजय यादव, एडीएम श्री आर. ए. कुरूवंशी, समिति में शामिल विभागीय अधिकारी, माननीय उच्च न्यायालय से गठित एमिकस क्यूरी की ओर से राज्य जैव विविधता समिति के सदस्य श्री नीरज तिवारी, भूगोल शास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ. श्री पीएल चन्द्राकर, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता न्यायमित्र श्री आशुतोष सिंह कछवाहा, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री यू.एन.एस. देव, पीटीशनर श्री अरविन्द कुमार शुक्ला एवं श्री श्रवण कुमार चंदेल मौजूद थे।  

continue reading
 महतारी वंदन योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी/टोल फ्री नंबर 18002334448 पर फोन कर हितग्राही ले सकते हैं जानकारी

महतारी वंदन योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी/टोल फ्री नंबर 18002334448 पर फोन कर हितग्राही ले सकते हैं जानकारी

Ibtesam Deshmukh 17-Feb-2024 61

रायपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना से संबंधित जानकारी और समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 18002334448 है। इस टोल फ्री नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग को योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 
https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in
  तथा मोबाइल एप्प बनाया गया है। ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, परियोजना कार्यालय व नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर महिलाओं से आवेदन लिया जा रहा है। हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसकी सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 
continue reading
 कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण/गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण/गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

Ibtesam Deshmukh 17-Feb-2024 65

बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने भ्रमण कर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की मौके पर प्रगति देखी और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इन संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए अभी से कार्य-योजना तैयार कर लिया जाये ताकि शुरू होने के बाद अनवरत लोगों को इनका फायदा मिलता रहे, बीच में कोई अड़चन न आये। उन्होंने लगभग तीन घण्टे तक शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर एक दर्जन से ज्यादा चल रहे जनसुविधाओं के कार्यां का नजदीकी से अवलोकन किया। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार इस अवसर पर उपस्थित थे।
        कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महिलाओं के उपयोग के लिए बन रहे पिंक स्टेडियम का निरीक्षण कर दौरे की शुरूआत की। बिलासा डिग्री गल्र्स काॅलेज परिसर में 4.37 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने एजेन्सी से महिला खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर इसके बेहतर संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के संचालन के लिए एक समिति गठित करने का सुझाव दिया। आगे मरीमाई मंदिर मार्ग में बन रहे फूटपाथ निर्माण का अवलोकन किया। सड़क के चैड़ी हो जाने पर बिजली के खंभे बीच सड़क में आ जाने पर मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत किनारे शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके आगे मिनीमाता तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। तालाब के किनारे सवा 7 सौ परिवारों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। तालाब के किनारे आवास निर्माण कर उन्हें पुनर्वास करने की योजना है। कलेक्टर ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। व्यापार बिहार में उन्हेांने अण्डरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी के काम का अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुराने बस स्टेण्ड में शटल कार पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ये एक प्रकार से अत्याधुनिक पार्किंग है जिसमें कार खड़ी करने के बाद मशीन उठाकर कार को उपर ले जाकर मंजिल में खड़ी कर देगा। करीब 16 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है।
      कलेक्टर ने आगे मल्टीपर्पज स्कूल के समीप निर्माणाधीन स्पोर्टस काॅम्पलेक्स सह मिनी स्टेडियम का अवलोकन किया। पूर्ण होने के उपरांत इसका संचालन पीपीपी माॅडल पर करने का सुझाव दिया। लगभग 22 करोड़ रूपये की लागत से इस एकीकृत खेल काॅम्पलेक्स का शहर के बीच निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अरपा नदी पर पचरीघाट के किनारे बनाये जा रहे हेप्पी स्ट्रीट को भी देखा। उन्होंने सिटी कोतवाली थाने परिसर में निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया। तेजी से काम यहां चल रहे हैं। ग्राउण्ड फ्लोर में 46 दुकान भी निकाले गये हैं। तीन मंजिल युक्त भवन में 180 चार पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा इसमें उपलब्ध है। कलेक्टर ने इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक अरपा नदी के दोनों किनारों पर पक्की सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस कार्य के फेज 1 कार्य को पूर्ण कर फेज 2 के कार्य के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अंत में संजय तरण पुष्कर में निर्माणाधीन स्पोर्टस क्लब, मीनोचा काॅलोनी स्मार्ट रोड एवं आगे गोखले नाला को भी देखा। स्मार्ट रोड बनने के बाद गोखले  नाला पर बने पुल की चैड़ाई छोटी हो जायेगी। दुर्घटना की आशंका बने रहेगी। इसलिए गोखले नाला पर नये पुल बनाने के निर्देश दिए।

continue reading
 कलेक्टर ने ब्लाॅक खड़गवां के सभाकक्ष में योजनाओं की समीक्षा की/सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचाने का करें प्रयास/कलेक्टर

कलेक्टर ने ब्लाॅक खड़गवां के सभाकक्ष में योजनाओं की समीक्षा की/सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचाने का करें प्रयास/कलेक्टर

Ibtesam Deshmukh 17-Feb-2024 55

मनेंद्रगढ़/कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आज खड़गवां के सभाकक्ष में सहायक विस्तार अधिकारी, सर्व उप अभियंता, सर्व तकनीकी सहायक, लेखा एवं करारोपण अधिकारी, सर्व सचिव ग्राम पंचायत, सर्व रोजगार सहायक जनपद पंचायत की संयुक्त समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए महतारी वंदन योजना का लाभ सभी मिले इसके लिए तत्परता और सतर्कता के साथ समय सीमा में हितग्राहियों से फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वन अधिकार पट्टा, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा से कार्य स्वीकृत कराने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दि , एनआरएलएम योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्राप्त आवेदन पत्रों सहित जनपद से संबंधित समस्त योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जनपद स्तर के अधिकारियों को  विशेष पिछड़ी जनजाति  के अन्तर्गत आने वाले बैगा जनजातियों के छुटे हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने केन्द्र सरकार की 17 प्रकार की फ्लैगशिप योजना आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर जैसी योजनाओं को लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचाने के निर्देश दिये।

 
continue reading
 कलेक्टर ने नगर निगम तथा नगरीय निकायों की ली समीक्षा बैठक/जिले को विकसित किये जाने वाले उपायों पर की गई विस्तृत चर्चा

कलेक्टर ने नगर निगम तथा नगरीय निकायों की ली समीक्षा बैठक/जिले को विकसित किये जाने वाले उपायों पर की गई विस्तृत चर्चा

Ibtesam Deshmukh 16-Feb-2024 46

मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज सभा कक्ष में जिले के नगरीय निकाय की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायत के सीएमओ, अभियंता और अकाउंटेंट उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर नगर निगम आयुक्त, नगर पालिका सीएमओ तथा नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से स्वीकृत सेटअप तथा प्लेसमेंट सेटअप के साथ ही स्वीकृत पदों में कितने पद भरे है और कितने पदों पर भर्ती की जानी है उसकी समुचित जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिले के विकास के लिए किए जाने वाले उपायों पर योजनाबद्ध चर्चा की गई। जिसमें नगर निगम चिरमिरी, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ तथा तीनों नगरीय निकाय खोंगापानी, झगराखाण्ड तथा नई लेदरी के डेवलपमेंट के संबंध में उपस्थित संबंधित अधिकारी से कलेक्टर द्वारा जानकारी चाही। उन्होंने सभी सीएमओ को अपने-अपने निकाय में कितनी सरकारी जमीन है तथा कितनी निजी जमीन है। पटवारी के साथ संयुक्त रूप से मिलकर ड्रोन सर्वे कर वीडियोग्राफी कराने कहा। जिसमें पटवारी मौके पर नक्शा, खसरा तथा बी-1 सहित सूचीबद्ध जानकारी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम चिरमिरी में ट्रांसपोर्ट नगर तथा अन्य निकायों में यात्रियों के लिए बस स्टैण्ड उचित स्थानों का चिन्हांकन करने कहा। चूंकि मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्याल होने के कारण भविष्य में बड़ा बस स्टैण्ड बन सकें ऐसे स्थान का निर्धारण करने कहा।

कलेक्टर ने नेशनल हाइवे 43 पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग पर अनेक बसें और ट्रक कई- कई घंटो तक खड़ी रहती है। इसके लिए कोई अस्थायी स्थान का चिन्हांकन करने कहा जिससे बसें और ट्रक वहां पर रूक सके। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निगम क्षेत्र में रोड़ पर ठेला और सब्जी दुकान लगाने वालों को नोटिस के साथ कुछ दिन का समय देकर उनको एक निर्धारित स्थान पर परिवर्तित कराने के लिए मुनादी कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर को बताया कि उक्त चिन्हित सभी क्षेत्रों में यातायात का अत्याधिक भार है। इसलिए इन क्षेत्रों के निकटतम स्थल पर पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने निकायों में पार्किंग, ठेला, गुमटी तथा दुकान के लिए वेंडिंग जोन का निर्धारण अस्थायी रूप से करते हुए उसको बाद में स्थायी बनाया जा सके उसके लिए कार्ययोजना तैयार करने कहा। ताकि मार्केट को सुनियोजित तरीके से स्थापित कर सड़क में लगने वाले अव्यवस्थित गुमटियों को व्यवस्थित और गुमटियों में कार्य कर रहे दुकानदारों को स्थाई विकल्प दिया जा सके।

निकायो में वेस्ट मैनेंजमेेंट पर चर्चा करते हुए कहा सभी निकायों से सप्ताह या माह में कितना कचरा निकल रहा है। कितने कचरे का कम्पोस्ट बन पा रहा है तथा कितना सोलिड कचरे को स्टोर कर कबाड़ में बेचा जा रहा की जानकारी तैयार करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दिदियों की जानकारी लेते हुए उनके आय के बारे में पूछा। उन्होंने जिले के लोगों से गीला कचरा तथा गीला कचरा अलग-अलग लेने के लिए सप्ताह, महिना, तीन माह तथा छमाही कार्ययोजना तैयार कर अभियान चलाने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त निकायों में स्थित छोटा हो या बड़ा सभी एसएलआरएम सेंटर क्रियाशील होने चाहिए। इसके साथ ही नगरी निकाय के राजस्व अमले को घर, दुकान इत्यादि का असेंसमेंट करने के लिए निर्देशित किया ताकि निर्मित क्षेत्र के अनुरूप सही कर(टैक्स) की वसुली की जा सकें। बैठक में अवैध नल कनेक्शन को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने निकायों में पानी  की समस्या, पानी की उपलब्धता तथा गर्मी के दिनों में किन-किन निकायों पर पानी की अधिक समस्या होती है। बैठक में ग्रीष्म ऋतु के पूर्व ही जल व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। गर्मियों में पेयजल व्यवस्था की सप्लाई पर उन्होंने विशेष ध्यान देने की बात कहीं, इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाता है वहां पूर्व से रोस्टर प्लान निर्धारित करने के लिए कहा ताकि गर्मी के दिनों वहां पानी की नियमित सप्लाई की जा सके ।

बैठक में नगर निगम आयुक्त बी.एस. मरकाम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के सीएमओ इसहाक खान, तरुण कुमार एक्का, अंजना वाईक्लिफ, संजय दुबे, रमेश द्विवेदी सहित अभियंता और अकाउंटेंट उपस्थित थे।

 

continue reading
 प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 08 लाख रूपये की राशि मंजूर

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 08 लाख रूपये की राशि मंजूर

Ibtesam Deshmukh 16-Feb-2024 41

कोरिया /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 08 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुंठपुर के ग्राम सारा की सावित्री की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस पती श्री उमाशंकर एवं तहसील पोड़ी (बचरा) के ग्राम छुरी के मिथलेश कुमार की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री जयकुमारी  के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।

continue reading
 महतारी वंदन योजना के तहत 55 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त/विवाहित महिलाओं को मिलेगी हर साल 12 हजार रूपए

महतारी वंदन योजना के तहत 55 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त/विवाहित महिलाओं को मिलेगी हर साल 12 हजार रूपए

Ibtesam Deshmukh 16-Feb-2024 44
कोरिया / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा स्वावलम्बी बनाने की दिशा में ‘महतारी वंदन योजना’ शुरू की है। प्रदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार मंे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, तथा आर्थिक स्वावलंबन व सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ लागू किए गए हैं, जिसके तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इसी कड़ी में जिला प्रशासन कोरिया द्वारा लगातार महतारी वंदन योजना हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन जमा करने का आग्रह कर रहे हैं जिसके कारण महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। संबंधित विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब-तक 55 हजार 660 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें बैंकुण्ठपुर विकासखंड के अंतर्गत 40 हजार 184 तथा सोनहत विकासखण्ड के तहत 15 हजार 476 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह 31 हजार 255 आवेदन अपलोड किए जा चुके हैं।
योजना का उद्देश्य-
महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाए रखने तथा आर्थिक रूप से अधिक स्वावलम्बी बनाने के लिए विवाहित महिलाओं को हर माह राज्य सरकार की तरफ से एक हजार रूपए उनके खाते में डाले जाएंगे। इस तरह साल में 12 हजार रूपए मिलने से स्वास्थ्य, पोषण एवं बच्चों के शिक्षा पर खर्च कर सकेंगे।
आवश्यक दस्तावेज-
हितग्राहियों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक खाते मंे दर्ज मोबाइल नंबर, व्यक्तिगत बैंक खाता के तहत महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा। महिला के स्वयं के बैंक खाते में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
continue reading
 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि/किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 से 21 फरवरी तक ग्राम स्तरीय अभियान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि/किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 से 21 फरवरी तक ग्राम स्तरीय अभियान

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 74

कोरिया /प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना भारत सरकार से 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2018 से की गई है। इस योजना के तहत सभी किसान परिवारों को राशि 6000 रूपये प्रतिवर्ष की आय सहायता प्रदान की जाती है। योजनान्तर्गत राशि 6000 रुपये तीन किस्तों में राशि 2000 रूपये सीधे लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से अंतरण की जाती है। कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार व संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत 12 से 21 फरवरी तक ग्राम स्तरीय संतृप्तिकरण अभियान चलाकर जिले के पात्र किसानों के पंजीयन तथा ई-केवाईसी, आधार सीडिंग (ई-केवाईसी आधार सीडिंग) पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। ई-केवायसी तथा आधार सीडिंग हेतु लोक सेवा केन्द्र व इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक को भी उक्त शिविर में सम्मिलित होने हेतु सूचित किया गया है। उप संचालक कृषि श्री राजेश कुमार भारती ने जिले में पीएम किसान के सभी हितग्राहियों को जिन्होंने ई-केवायसी नहीं कराया है या हितग्राही का आधार सीडिंग नहीं हुआ है, उन्हे कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जिले में ग्राम पंचायत स्तर में आयोजित शिविरों में जाकर अपना ई-केवायसी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आग्रह किया है।

continue reading
 अग्निवीर आवेदकों को दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

अग्निवीर आवेदकों को दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 51

मनेन्द्रगढ़/वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिये पंजीकृत आवेदकों को ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कराया जाना है। वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होनी है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिन आवेदकों ने वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन किया, उन्हे निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जायेगी। ऑनलाइन कोचिंग के लिये 15 फरवरी 2024 तक अपना नाम और मोबाईल नम्बर जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ को मोबाईल नम्बर 78285-68193 पर अपनी जानकारी दे सकते है

continue reading
 अपने दायित्वों के प्रति जवाबदेही हो- कलेक्टर श्री विनय लंगेह/कोरिया पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं वाला जिला-श्री नीलम टोप्पो/महज सात माह के कार्य जीवन भर रहेंगी यादें-श्रीमती नंदिनी साहू/दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई

अपने दायित्वों के प्रति जवाबदेही हो- कलेक्टर श्री विनय लंगेह/कोरिया पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं वाला जिला-श्री नीलम टोप्पो/महज सात माह के कार्य जीवन भर रहेंगी यादें-श्रीमती नंदिनी साहू/दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 51

कोरिया/जिले के अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो का स्थानांतरण कोण्डागांव जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर कार्यरत रहीं श्रीमती नंदिनी साहू का स्थानांतरण सूरजपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुआ है। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इन दोनों अधिकारियों को एक सादे समारोह में जिला प्रशासन द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने दोनों अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनने पर बधाई देते हुए कहा कि शासन ने जो दायित्व सौंपे हैं, उसे जवाबदेही के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा हम सब आम लोगों के सेवा के लिए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहयों को मिले, हर दिन नया करने को सोचे, जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे लगन और जुनून के साथ करें। स्वयं आकलन करते हुए सोचे कि आज क्या काम करना है, क्या काम अधूरा है, सीखने की उम्र नहीं होती इसलिए छोटे से छोटे कर्मचारी से भी कार्य सीखा जाना चाहिए और हरदम सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ना चाहिए साथ अपनी टीम के साथ सदैव तालमेल के साथ कार्य करने की गुण विकसित करनी चाहिए।
अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महज सात माह किसी भी विभाग या संस्था में काम करने के लिए बहुत कम समय होते हैं, उसके बावजूद जिला कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन और नेतृत्व ने जिस तरह से नवाचार और कार्य के प्रति उत्साह पैदा की है, वह निश्चित ही कार्यकाल के दौरान उसका लाभ मिलने की उम्मीद की।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी के तौर पर कार्यरत रहीं श्रीमती नंदिनी साहू ने कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो सीखने और समझने का अवसर मिला है, वह उनके कैरियर के लिए काफी उपयोगी होगी। महज सात माह का उनका कार्यकाल सदैव याद रखने का जिक्र किया।
अपर कलेक्टर के रूप नवपदस्थ श्री अरूण कुमार मरकाम ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ सौंपे गए जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे साथ ही दोनों अधिकारियों के सीईओ बनकर स्थानांतरण के सुखद और कोरिया के प्रशासन के लिए एक यादगार बताया।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को जिला प्रशासन, राजस्व एवं निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट का विदाई दी गई। विदाई समारोह में जिले के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

continue reading
 3 मार्च 2024 से जिले मनाया जायेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम

3 मार्च 2024 से जिले मनाया जायेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 66

मनेन्द्रगढ़/अमृत सदन जनपद पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम वीपीडी सर्विलांस एएफपी, खसरा तथा डीपीटी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिले में 3 मार्च 2024 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम मनाया जायेगा। प्रथम दिवस जिले में 3 मार्च को बूथ में 0 से 5 वर्ष तक के समस्त पोलियो की दवा पिलाया जायेगा। द्वितीय दिवस एवं तृतीय दिवस 4 एवं 5 मार्च को घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।

कार्यक्रम में संभाग से आये विश्व स्वास्थ्य संगठन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.एस. सिंह, सौमेंद्र मण्डल, शंकर सिंह बीईई खड़गवां, रामप्रसाद बीईई जनकपुर, दिनेश कुमार गुप्ता बीईई, मनेंद्रगढ़ शहरी विकासखंड प्रबंधक राकेश वर्मा, विकासखंड प्रबंधक खड़गवां राजकुमार राजवाड़े, डाटा प्रबंधक भास्कर निराला, जिला प्रभारी कोल्ड चैन मैनेजर संतोष पोर्ते, विकासखंड के समस्त सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

continue reading
 महतारी वंदन योजनाः महिलाओं की आत्मनिर्भरता की एक बड़ी पहल/योजना से महिलाएं हैं बेहद खुश./जिले में अब तक प्राप्त हुए कुल आवेदन 2 लाख 43 हजार 1 सौ 32

महतारी वंदन योजनाः महिलाओं की आत्मनिर्भरता की एक बड़ी पहल/योजना से महिलाएं हैं बेहद खुश./जिले में अब तक प्राप्त हुए कुल आवेदन 2 लाख 43 हजार 1 सौ 32

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 60

बिलासपुर/प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में भी तत्परता से कार्य किए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि, योजना के क्रियान्वयन में जुटे हैं महिलाओं में इस योजना को लेकर काफी उत्साह है। जिले में अब तक महतारी वंदन योजना में लगभग 2 लाख 43 हजार आवेदन प्राप्त हुए।
          राज्य सरकार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना महतारी वंदन को लेकर ब्लाक बिल्हा में महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रही हैं। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां ग्रामीण महिलाओं को दी जा रहीं है। ग्राम कछार की सरपंच श्रीमती त्रिवेणी मरकाम ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए उनके द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजांे के विषय में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण में योजना को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित है और बड़ी संख्या में केन्द्र पहुंच कर फार्म भर रही हैं।
          ग्रामीण महिलाएं शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर काफी खुश हैं उन्हें इस बात की खुशी है कि अब छोटी छोटी जरूरतों के लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। योजना के क्रियान्वयन में पंचायत स्तर पर पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है और अधिक से अधिक इस योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। केंद्र में फॉर्म भरने पंहुची श्रीमती सुमन पटेल और श्रीमती अनुसूईया यादव ने कहा कि सरकार ने गरीब महिलाओं की सुध ली है जिससे वो बहुत खुश हैं। अब उनके हाथ में अपने खर्च के लिए पैसे होंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य किए जा रहें है। केंद्र में फॉर्म भरने पंहुची गांव की इंद्राणी देवांगन ने बताया कि वह गांव में छोटे स्तर पर पार्लर का संचालन कर रही है। योजना से मिलने वाली राशि को वह अपने व्यवसाय को बढ¬़ाने में खर्च करेंगी। केन्द्र्र पहंुची अन्य महिलाओं ने महतारी वंदन के लिए सरकार को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि को वे अपने बेहतर खान पान, स्वास्थ्य के साथ घरेलू जरूरतों पर खर्च करेंगी जिससे उनके परिवार को सहयोग मिलेगा साथ ही वे अपने स्वयं के खर्च उठा पाएंगी। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस संवेदनशील पहल के लिए महिलाओं ने सरकार को धन्यवाद दिया और जिला प्रशासन का योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में कार्य के लिए आभार जताया।
रेहाना/90/293

 

continue reading
 शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम हस्तिनापुर के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम हस्तिनापुर के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 44

मनेन्द्रगढ़/अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, ग्राम पंचायतों के महिला स्व सहायता समूह, लैम्प्स, अन्य समूह, सहकारी समितियों से दुकान आबंटन हेतु सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम हस्तिनापुर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है। उक्त सम्बंधित आवेदन पत्र प्रस्ताव सहित जिसमें दुकान संचालन हेतु पूंजी की व्यवस्था, महिला स्व सहायता समूह के लिए ग्रेडिंग, पंजीयन बैंक खाते से सम्बंधित जानकारी, सहित शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था आवेदन 12 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। उक्त दिनांक के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेंद्रगढ़ में कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10:00 से सायं 05:00 बजे तक लिया जायेगा।

continue reading
 बटांकन, सीमांकन, नामांतरण समय सीमा के भीतर निराकरण करें-कलेक्टर लंगेह/हितग्राहियों से पैसे की मांग पर होगी कड़ी कार्यवाही

बटांकन, सीमांकन, नामांतरण समय सीमा के भीतर निराकरण करें-कलेक्टर लंगेह/हितग्राहियों से पैसे की मांग पर होगी कड़ी कार्यवाही

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 70

कोरिया /कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बटांकन, सीमांकन, नामांतरण समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों, राजस्व अधिकारियों से कहा कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए हितग्राहियों को कार्यालय के चक्कर लगववाने की परिपाटी को समाप्त करें, ऐसे करते पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पैसे मांगने पर होगी कार्यवाही- कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट कहा कि नियमानुसार कार्य करें। किसी भी व्यक्ति या जरूरतमंद तबकों से कार्य कराने के एवज में पैसे मांगने पर कड़ी कार्यवाही की जाए। जन चैपाल में आए आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पटवारी द्वारा जमीन की नाप-जोख या नकल देने के लिए पैसे मांगे जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए हैं।
महतारी वंदन योजना तथा पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए साथ ही प्राप्त आवेदन का पंजीयन तत्काल पोर्टल में करने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। श्री लंगेह ने अग्नि वीर तथा थल सेना में भर्ती हेतु युवाओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए ताकि देश की सेवा में युवा आगे आ सके।
श्री लंगेह ने बैठक में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन आदि प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने माननीय हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, धान खरीदी व धान के उठाव की भी जानकारी ली। श्री लंगेह ने समय सीमा की बैठक में जन चैपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये।

continue reading
 कलेक्टर ने ली आवेदन पर संवेदनशील निर्णय/दिव्यांग रोशन राजवाड़े की होगी निःशुल्क पढ़ाई

कलेक्टर ने ली आवेदन पर संवेदनशील निर्णय/दिव्यांग रोशन राजवाड़े की होगी निःशुल्क पढ़ाई

Ibtesam Deshmukh 14-Feb-2024 62

कोरिया/ सर, मेरे बेटे रोशन राजवाड़े जन्म से मूक-बधिर व मंदबुद्धि है, इनकी कुछ मदद कर दीजिए। यह फरियाद आज कलेक्टर सभागृह में आयोजित जन चैपाल में ग्राम पिपरा निवासी श्रीमती सरस्वती राजवाडे़ पति श्री संतकुमार राजवाड़े अपने 13 वर्षीय बेटे श्री रोशन राजवाड़े के बारे में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को जानकारी साझा की। कलेक्टर श्री लंगेह ने तत्काल आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि इनकी हर संभव मदद करें साथ ही इन्हें मूक-बधिर स्कूल में भर्ती करें और निःशुल्क शिक्षा, भोजन, रहने की सुविधा भी मुहैया कराई जाए।
जानकारी के मुताबिक समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल बौद्धिक मंदता वाले बालकों के लिए विशेष स्कूल, ओड़गी नाका, बैकुण्ठपुर में प्रवेश देने के साथ एमआर किट भी प्रदान की गई ताकि बालक श्री रोशन फिजयोथेरेपी व सामान्य व्यायाम कर सके। बालक श्री रोशन राजवाड़े की मां श्रीमती सरस्वती राजवाड़े ने पेंशन देने की आवेदन पर, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन प्राप्त की गई है, नियमानुसार पेंशन संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

 

continue reading
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं/जनदर्शन में जन सामान्य समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे कलेक्ट्रेट/कलेक्टर जनदर्शन बना, नागरिकों के लिए अपनी बात रखने का उचित माध्यम/कलेक्टर जनदर्शन में 24 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं/जनदर्शन में जन सामान्य समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे कलेक्ट्रेट/कलेक्टर जनदर्शन बना, नागरिकों के लिए अपनी बात रखने का उचित माध्यम/कलेक्टर जनदर्शन में 24 आवेदन हुए प्राप्त

Ibtesam Deshmukh 13-Feb-2024 202

मनेन्द्रगढ़/कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिको की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी - बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जिसका जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव तेजी से निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 24 आवेदन प्राप्त हुये।

आज जनदर्शन में मनेन्द्रगढ़ निवास राधिका द्वारा जान से मारने की धमकी, आत्माराम निवासी नॉर्थ झगड़ाखाण्ड द्वारा भूमि विक्रय अनुमति बाबत, रामप्रसाद निवासी खोंगापानी द्वारा रोजगार दिलाने, मनेन्द्रगढ़ निवासी उत्कर्ष सेन द्वारा अजय साउंड सिस्टम को छोड़ने के सम्बंध में, मनेन्द्रगढ़ निवासी अवतार सिंह द्वारा मकान बेचने हेतु, मनेन्द्रगढ़ निवासी  रविन्द्र कुमार सोनी द्वारा विधानसभा निर्वाचन में भोजन पानी का भुगतान प्रदान कराने, ग्राम बेलबहरा निवासी शीला द्वारा बचत राशि को प्रदाय कराने, मनेन्द्रगढ़ निवासी श्यामलाल द्वारा भू-माफियाओं को आर्थिक लाभ दिलाए जाने के सम्बंध में, आम आदमी पार्टी मनेन्द्रगढ़ द्वारा पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में, खोंगापानी निवासी मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट फॉर अवर रिटेल आउटलेट एट खोंगापानी, पराडोल निवासी लाल प्रताप सिंह द्वारा आवेदक की भूमि पर जबरन कब्जा कर लेने के संबंध में, ग्राम नेरुआ निवासी कुंती बाई, इंद्रपाल, समे लाल द्वारा रोजगार सहायक को हटाने के संबंध में, मुख्तियारपारा निवासी रीतू सिंह द्वारा नक्शा खसरा नंबर ऑनलाइन कराने हेतु, मनेन्द्रगढ़ निवासी राजेश वैश्य द्वारा पटवारी से नकल दस्तावेज नहीं मिलने संबंध, जनकपुर निवासी संध्या बैग द्वारा संकुल संगठन पदाधिकारी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष की जानकारी देने, चैनपुर निवासी अंकुर जैन द्वारा बैलगाड़ी परियोजना हेतु, चैनपुर निवासी अंकुर जैन द्वारा परसगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में आबंटित जमीन को रद्द करने हेतु, मनेन्द्रगढ़ निवासी शिल्पा अग्रवाल द्वारा क्रयशदा भूमि पद अधिकार प्राप्त न होने, बौरीडांड निवासी रघुनाथ द्वारा भूमि संबंधित, नागपुर निवासी सुभाष चंद्र जायसवाल द्वारा मासिक मानदेय प्राप्त न होने, घुटरा निवासी राय सिंह  द्वारा पट्टा निरस्त किए जाने के संबंध में, झगराखाण्ड निवासी भूषण दास द्वारा अधिकारी के द्वारा जाति प्रस्ताव दस्तावेज गुम कराने की शिकायत, बौरीडांड निवासी के दुर्गाराव द्वारा अतिक्रमण कब्जा कर रोड बंद करने, मनेन्द्रगढ़ निवासी राजीव, भूषण अग्रवाल द्वारा मेरे जमीन में प्रधानमंत्री आवास बना दिया गया।

कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।

 

continue reading
 कलेक्टर ने ली आवेदन पर संवेदनशील निर्णय/दिव्यांग रोशन राजवाड़े की होगी निःशुल्क पढ़ाई

कलेक्टर ने ली आवेदन पर संवेदनशील निर्णय/दिव्यांग रोशन राजवाड़े की होगी निःशुल्क पढ़ाई

Ibtesam Deshmukh 13-Feb-2024 102

कोरिया /कोरिया 13 फरवरी, 2024। सर, मेरे बेटे रोशन राजवाड़े जन्म से मूक-बधिर व मंदबुद्धि है, इनकी कुछ मदद कर दीजिए। यह फरियाद आज कलेक्टर सभागृह में आयोजित जन चैपाल में ग्राम पिपरा निवासी श्रीमती सरस्वती राजवाडे़ पति श्री संतकुमार राजवाड़े अपने 13 वर्षीय बेटे श्री रोशन राजवाड़े के बारे में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को जानकारी साझा की। कलेक्टर श्री लंगेह ने तत्काल आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि इनकी हर संभव मदद करें साथ ही इन्हें मूक-बधिर स्कूल में भर्ती करें और निःशुल्क शिक्षा, भोजन, रहने की सुविधा भी मुहैया कराई जाए।
जानकारी के मुताबिक समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल बौद्धिक मंदता वाले बालकों के लिए विशेष स्कूल, ओड़गी नाका, बैकुण्ठपुर में प्रवेश देने के साथ एमआर किट भी प्रदान की गई ताकि बालक श्री रोशन फिजयोथेरेपी व सामान्य व्यायाम कर सके। बालक श्री रोशन राजवाड़े की मां श्रीमती सरस्वती राजवाड़े ने पेंशन देने की आवेदन पर, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन प्राप्त की गई है, नियमानुसार पेंशन संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

continue reading
 दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान का आगाज/कलेक्टर ने  लिया जायजा/बड़ी संख्या में राशन दुकानों में पहुंच रहे हैं हितग्राही, व्यवस्था से हैं खुश/13 फरवरी को भी शहर की राशन दुकानों में बनाए जाएंगे राशन कार्ड/कलेक्टर ने की कार्ड बनवाने की अपील

दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान का आगाज/कलेक्टर ने लिया जायजा/बड़ी संख्या में राशन दुकानों में पहुंच रहे हैं हितग्राही, व्यवस्था से हैं खुश/13 फरवरी को भी शहर की राशन दुकानों में बनाए जाएंगे राशन कार्ड/कलेक्टर ने की कार्ड बनवाने की अपील

Ibtesam Deshmukh 13-Feb-2024 160

बिलासपुर/दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान की शुरुआत आज से हुई। बड़ी संख्या में हितग्राही राशन दुकानों में अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने  पहुंच रहे हैं । आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए की की गई इस व्यवस्था से हितग्राहियों में खुशी देखी जा रही है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज शहर के राशन दुकानों का निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड महाअभियान का जायजा लिया।  उन्होंने स्थानीय पार्षदों से भी  सहयोग की अपील की। कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा कर उनसे जानकारी ली। हितग्राहियों ने इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने सभी ऑपरेटर को पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीपीएम पियुली मजूमदार भी साथ में मौजूद थे।
    कलेक्टर ने उसलापुर के वार्ड क्रमांक 3के राशन दुकान, गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 33 एवं तैबा चैक स्थित वार्ड क्रमांक 25 के राशन दुकान का निरीक्षण कर महाभियान का जायजा लिया। उन्होंने ऑपरेटर को पूरी सावधानी से सभी एंट्री करने के निर्देश दिए। साईं नगर के राशन दुकान में बताया गया कि अभी तक 87 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है और कॉर्ड बनाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। पहले दिन आज शहर के 72 राशन दुकानों में कॉर्ड बनाया जा रहा है। पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। गांधी नगर की श्रीमती रेखा  भक्तानी ने बताया कि यह जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्थाकी गई है।  हम कई सालों से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे थे लेकिन बन नहीं पा रहा था।  घर के पास ही सुविधा मिलने से हम बहुत खुश हैं। जैनब हुसैन ने भी इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि 13 फरवरी  को वार्ड क्रमांक 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम और राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है। उन्हें मोबाइल एप से कार्ड बनाने गहन रूप से प्रशिक्षित किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए केवल राशनकार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा।
कलेक्टर ने की कॉर्ड बनवाने की अपील- जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम को सभी वार्डों में व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वार्ड वार राशन दुकानों में शिविर लगाए गए हैं। लेकिन व्यक्ति किसी भी वार्ड में अपना कार्ड बनवा सकता है।

continue reading

dpboss