Breaking News
ताज़ातरीन
सरकारी फार्म हाऊस से अवैध कब्जा हटाने कलेक्टर ने दिए निर्देश/कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल की बैठक में महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाइन एंट्री पर ज्यादा फोकस करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 11 तारीख तक 2.23 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपने को कहा है। सभी एसडीएम पखवाड़े भर के भीतर शासन के इस आदेश का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एक दिव्यांग यात्री का निजी बस वहां में दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ को कार्रवाई करने को कहा है । उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ ही पीड़ित यात्री को आने-जाने के लिए आजीवन फ्री पास उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों जैसे पटवारी आरआई की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा है ।उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।अंतर विभागीय विभागीय समन्वय की चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई की तखतपुर के चोरभट्टी सरकारी फार्म हाउस में भरनी पंचायत के सचिव ने अवैध कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कब्जा हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए।बैठक में नर्सिंग एक्ट 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरुवंशी,शिवकुमार बनर्जी, सीएसपी सुजाता कुमार सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक फरियादी से मिलकर उनसे आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनदर्शन में पहुंची महिलाओं से चर्चा कर महतारी वंदन योजना की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए 20 तारीख तक आवेदन देने को कहा है। लगभग दो सौ लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपे।
जनदर्शन में शहर के बंधवापारा निवासी श्री रामनाथ साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर भरण पोषण अधिनियम के तहत अपने बच्चों से राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खजुरी (तखतपुर) के सरपंच ने अपने गांव में बने पानी टंकी को चालू करने को कहा। उन्होंने बताया कि टंकी बने पांच साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को परीक्षण कर जल्द चालू करने कहा है। बिल्हा के ग्राम बिटकुली निवासी 85 प्रतिशत दिब्यांगता वाले श्री यश कुमार ने बैटरी चलित तिपहिया वाहन दिलाये जाने की मांग रखी। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को उनका नाम पंजीकृत कर वाहन आने पर प्रदान करने के निर्देश दिए। मस्तुरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के आश्रित ग्राम बेल्हा के ग्रामीणों ने बेल्हा को अलग ग्राम पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को उनका पत्र सौंपकर परिसीमन के समय विचार करने को कहा है।
बिल्हा ब्लाॅक के ग्राम मोहरा की श्रीमती दुर्गा देवी साहू ने हाॅलर मिल को बेचने की सूचना और विद्युत विच्छेद की सूचना के बाद भी निरंतर बिजली बिल भेजने की शिकायत की है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को उनका पत्र भेजकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए । सेमरताल के शिवकुमार साहू ने मनरेगा मजदूरी का 4 महीने का भुगतान नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने की मांग की है। सीईटो जिला पंचायत को मामले का निराकरण करने कहा गया है। जूना बिलासपुर के पुष्पेन्द्र गुप्ता ने प्रधाममंत्री मुदा्र योजना के तहत बैंक से कारोबार के लिए वित्तीय सहायता के लिए अर्जी दी है। उद्योग विभाग को उनका आवेदन भेजते हुए आवश्यक पहल के निर्देश दिए गए हैं। गतौरा की मीनादेवी अग्रवाल ने लो वोल्टेज की समस्या के कारण अपने डेयरी फार्म संचालन में आ रही कठिनाईयों से कलेक्टर को अवगत कराया।
लम्बे समय से 20 शिक्षक स्कूलों से नदारद/सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी करने निर्देश/जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को सौंपी सूची/दस-दस, ग्यारह-ग्यारह साल से नहीं आ रहे स्कूल
बिलासपुर/स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न शालाओं से 20 शिक्षक एवं कर्मचारी लम्बे समय से स्कूल से अनधिकृत रूप से नदारद हैं। इनमें 13 शिक्षकों की गैरहाजिरी 3 साल से अधिक अवधि की और 7 शिक्षक एवं कर्मचारी 3 साल से कम अवधि से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज टीएल की बैठक में जिला कलेक्टर को उनके निर्देशों के अनुरूप नदारद शिक्षकों की सूची सौंप दी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने तीन साल से अधिक अवधि से गायब शिक्षकों की सेवा समाप्ति के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तीन साल से कम अवधि वाले कर्मियों को भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा है। इनमें से कुछ शिक्षक तो दस-दस, ग्यारह-ग्यारह साल से बिना सूचना के स्कूल से गायब हैं। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्लीबंद (कोटा)के शिक्षक श्री बत्तीलाल मीना 11 वर्ष से, श्रीमती मनोरमा तिवारी रिस्दा 10 साल से, श्रीमती प्रेमलता पाण्डेय नवागांव 9 साल से, श्री राकेश उरांव दर्रीघाट 8 साल से, श्रीमती अल्का महतो फरहदा 7 साल से, श्रीमती नलिनी अग्रवाल दर्रीघाट 6 साल से, श्री दिव्यनारायण रात्रे 6 साल से, श्री स्टेनली मार्क एक्का तिफरा, 5 साल से, बसंत कुमार लकड़ा ओखर 5 साल से, श्रीमती शारदा सिंह, मोढ़े 5 साल से, यशवंत कुमार साहू डण्डासागर 3 साल से, मेघा यादव परसापानी 3 साल से, हरीराम पटेल भटचैरा 3 साल से, शिवकुमार बछालीखुर्द 2 साल से, अमन मिरी 22 महीने से, श्याम सुंदर तिवारी सीपत 18 माह से, राकेश मिश्रा बेलसरा 18 माह से, मदनलाल श्यामले कंआंजति 17 माह से, रामबिहारी ताम्रकार मस्तरी 15 माह से तथा शशिकान्त यादव सीस 11 महीने से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि लगातार तीन साल से अधिक अवधि से शासकीय सेवा से बाहर रहने पर कर्मचारी की सेवा समाप्ति के निर्देश हैं।
विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने सरंपचों एवं आवेदकों का ऑनबोर्डिंग/पंजीयन हेतु सुविधा केन्द्र निर्धारित
मनेंद्रगढ़/ सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, भारत सरकार द्वारा परंपरागत कारीगरों एवं शिल्पकारों की विश्वकर्मा के रूप में पहचान कर उनका कौशल उन्नयन करने, उनकी योग्यता एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु आधुनिक औजार, टूलकिट प्रदान करने संपाश्र्विक मुक्त ऋण (collateral free loan) प्रदान करने, उन्नति के लिए विभिन्न बाजारों से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रारंभ किया गया है। योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्रथम चरण सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा ऑनलाइन किया जाना है अतः सरपंच अपना ऑनबोर्डिंग/पंजीयन अनिवार्य रूप से करावें। जिससे कि अपने ग्राम पंचायत के आवेदकों को लाभांवित कर सके। सरपंच तथा आवेदकों के ऑनलाइन / निःशुल्क पंजीयन हेतु विकासखण्डवार सुविधा केन्द्र का निर्धारण किया गया है। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में सुविधा केन्द्र जनपद पंचायत बैकुंठपुर प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक, लोक सेवा केन्द्र ओडगी नाका में प्रातः 10:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक मो. इकबाल से मो. 88395-47446 पर, लोक सेवा केंद्र एसबीआई पटना के पास प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक लोक सेवा केंद्र एसबीआई पटना के पास प्रफुल पटेल मो. 87178-40780 पर, विकासखण्ड खड़गवां लोक सेवा केन्द्र बचरा पोडी के पास प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक टिकेश कुमार मो. 70897-75774 पर, मनेन्द्रगढ़ लोक सेवा केन्द्र कलेक्टोरेट के सामने प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक सुश्री रीना पाण्डेय मो. 81033-24221 पर, विकासखंड भरतपुर लोक सेवा केन्द्र जनकपुर में प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक मो. 9131208409 पर, विकासखंड सोनहत पंचायत कटगोडी, ग्रामीण बैंक के पास कटगोडी में प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक रितेश साहू मो. 97539-61511 पर तथा आईसेक्ट सोनहत में प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक मोबाइल नम्बर 738988425 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
भारतीय सेना में भर्ती के लिए/इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी से 22 मार्च तक कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन
मनेंद्रगढ़/जिला रोजगार अधिकारी के जानकारी अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भरतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन 8 वीं एवं 10 वीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।
अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।
ऑनलाइन परीक्षा कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। इस साल बस्तर संभाग के लिए जगदलपुर में ऑनलाइन परीक्षा कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 ⁄ 0771-2965213 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और एमसीबी प्रेस क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं समाधान शिविर सम्पन्न/एमसीबी में स्त्री रोग और निश्चेतना विशेषज्ञ 15 दिवस के भीतर आएंगे/स्वास्थ्य मंत्री/सरगुजा संभाग मेडिकल हब बनेगा/श्याम बिहारी/जिले में चिकित्सकों और स्टाफ की नहीं होगी कमी
मनेन्द्रगढ़/11 फरवरी को जिले के जनपद पंचायत खड़गवां के दूरस्थ ग्राम पंचायत कटकोना के आश्रित ग्राम नेवारीबहरा के प्राथमिक शाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला प्रशासन, स्वस्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग तथा एमसीबी प्रेस क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वस्थ एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता गांव के बुजुर्ग गुरूदयाल पंडो ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जनपद पंचायत खड़गवां अध्यक्ष सोनवती उर्रे, कटकोना सरपंच भुनेश्वरी सिंह एवं जरौंधा सरपंच प्रदीप राम, रामलाल साहू, अरूणोदय पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में इनके अलावा पुलिस विभाग से चलित थाना, खण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण दल, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग तथा साई दरबार चित्रगुप्त धाम के द्वारा नेकी की दीवार के स्टॉल भी लगाये गये थे।
नेवारीबहरा की सामान्य जानकारी
ग्राम नेवारी बहरा में 41 पंडो परिवार के 180 सदस्य निवासरत है। जिसमे से 27 परिवार को वन अधिकार पट्टा प्राप्त है। ग्राम में 97 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना है। 36 परिवार के पास राशन कार्ड है। धान बेचने वालों की कुछ संख्या 17 है जिसमें उन्होंने कुल 992 क्विंटल धान बेचा है। 16 परिवार मनरेगा से लाभांवित है। 8 परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास है। 6 पेंशनधारियों की संख्या है। 41 परिवारों से केवल 19 बच्चे स्कूल जाते है। जिसमें लड़कों की संख्या 10 तथा लड़कियों की संख्या मात्र 9 है।
.png)
स्वास्थ्य मंत्री ने समस्त स्टाॅलों का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई। इसके बाद उन्होंने शिविर स्थल में लगाए गए एकीकृत बाल विकास परियोजना, वन विभाग, खंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर एवं चलित थाना खड़गवां का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर को सम्बोधित करते हुए की घोषणाओं की बौछार
शिविर को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा नेवारीबहरा मेरे लिए कोई नया गांव नहीं है। मैं यहां अनेकों बार आया हूं, विधायक था तब भी आता रहा, नहीं था तब भी आता रहा और अब स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद मैं यहां दूसरी बार आ रहा हूं। रविवार को सुबह बारिश होने की वजह से शिविर थोड़ी देर प्रारंभ हुआ। ऐसे बारिश के मौसम में स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर को सम्बोधित करते हुए की घोषणाओं की बौछार कर दी। उन्होंने प्रेस क्लब एमसीबी और ग्रामीणों की मांग पर सरसताल मुख्य मार्ग से नेवारीबहरा पहुंच मार्ग को डामरीकरण सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाने की घोषणा की। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर 15 दिनों के भीतर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं निश्चेतना विशेषज्ञ की पदस्थापना किए जाने के साथ अस्थि रोग मरीजों की सुविधा के लिए सी आर्म मशीन लगाए जाने की घोषणा की। मनेंद्रगढ़ में कैंसर रिसर्च सेंटर की स्थापना की जायेगी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने की बात कही जिसके लिए तत्काल उन्होंने अपने निज सचिव को बुलाकर तत्संबंध में सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने नेवारीबहरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम शासन-प्रशासन को करना चाहिए वह काम पत्रकारों ने किया है। उन्होंने शिविर से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश पूरे स्वास्थ्य अमला को पहुंचविहीन इलाकों में जहां बैगा, पण्डो, कोरवा, कोड़ाकू जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर इलाज व्यवस्था को पूरे प्रदेश में दुरूस्त करने की बात कही। जिससे पहुंचविहीन इलाकों में रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनके गांव में ही मिल सकेगी। जिसमें डाक्टर, नर्स, जांच उपकरण तथा संबंधित बिमारियों की दवाईयां उपलब्ध रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर पीडीएस वितरण में होने वाली परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था, पण्डो जनजाति के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सामुदायिक भवन की घोषणा, विधानसभा क्षेत्र कटकोना में 10 हैंडपंप लगवाने जाने एवं एमसीबी प्रेस क्लब के नवनिर्मित भवन में मुख्य मार्ग से भवन तक पहुंचने के लिए सड़क तथा क्लब परिसर में पानी की व्यवस्था कराए जाने की घोषणा की।
जनजातियों की आर्थिक आय के बढ़ाने के उपाय करने विभागों को दिये निर्देश
उन्होंने एसडीएम के माध्यम से विभागों को कहा कि ग्रामवासियों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक आय बढ़ाने के उपाय करें। पशुपालन विभाग से कुकुट पालन, बकरी पालन तथा सुकर पालन योजनाओं से जोड़कर इनकी आय में वृद्धि करें। साथ ही साथ इनके जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए एनआरएलएम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का 10-10 समूह बनाककर कार्ययोजना तैयार करने कहा।
कृषि विश्व विद्यालय जिले के लिए बड़ी खुशखबरी
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इस बजट सत्र में जिले के खड़गवा क्षेत्र में कृषि विश्व विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। यह हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। इससे यहां के किसानों को उन्नत किस्म के खाद और बीज उपलब्ध हो सकेगा, इसके साथ ही किसानों को उन्नत नस्ल के पशुओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
.png)
स्वास्थ्य सेवा वान द स्पॉट
ग्राम पंचायत कटकोना, नेवारीबहरा, सरईझरिया, फुनगा, मगराहापारा सहित चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ से पहुंचे कुल 212 पुरूष, 189 महिलाएं एवं 58 बच्चों सहित 459 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में 30 आयुष कार्ड, 311 मरीजों की एनसीडी जांच, 250 मरीजों की सिकलिंग जांच, 65 मरीजों की नेत्र जांच, 25 मरीजों के टीबी एवं 53 मरीजों के मलेरिया की जांच की गयी तथा दवाईयों का विरतण भी किया गया।
साईं दरबार के नेकी की दीवार की सराहना
शिविर स्थल में सांई दरबार मनेंद्रगढ़ के सौजन्य से सांई दरबार चित्रगुप्त धाम द्वारा नेकी की दीवार स्टॉल लगाया गया था। जिसका ध्येय वाक्य है ’’जो आपके पास अधिक है यहां छोड़ जावें’’, जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जावें उद्देश्य के साथ शिविर में आए ग्रामीणों को निःशुल्क वस्त्र दान किए। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सांई दरबार मनेंद्रगढ़ के इस नेक और पुनीत कार्य की प्रशंसा की और अपने हाथों से जरूरतमंद ग्रामीणों को वस्त्रों का वितरण किया।
जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं समाधान शिविर को सफल बनाने में खड़गवां एसडीएम विजेन्द्र सारथी, खड़गवां थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता, महिला बाल विकास अधिकारी आर.के. खाती सहित आदिवासी विभाग, जनपद पंचायत, वन विभाग एवं एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह, महासचिव सरवर अली, सतीश गुप्ता, राजीव वर्मा, रमन सिंह, रामचरित द्विवेदी, श्रीकांत शुक्ला, श्रीराम बरनवाल, विनय पांडेय, अभिजीत मुखर्जी, दुलाल डे, नियाज अली, आलोक बरवा, धीरेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश द्विवेदी, राजेश सिन्हा, अविनाश चंद्र, नसरीन असरफी, मनोज श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, शराफत अली, सुजीत शाह, राहुल द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, सरफराज अहमद, वरूण चक्रवर्ती, अंकुश गुप्ता, एबी सिद्दीकी, डीसी बघेल, नीलेश प्रताप सिंह, चंद्रकांत गढ़वाल, सुरेश मिनोचा, राकेश बंसल, शकील अंसारी, राजकुमार केशरवानी, नागेंद्र दुबे, गुरदीप अरोरा व अरूण श्रीवास्तव की सराहनीय योगदान रहा।
मंच का सफल संचालन रामचरित द्विवेदी तथा सतीश गुप्ता ने की वहीं शिविर में उपस्थित समस्त जनों रमन सिंह ने आभार व्यक्त किया।
झुमका जल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद कलेक्टर लंगेह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने की महोत्सव स्थल की सफाई
कोरियाकलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने झुमका बोट क्लब में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
गौरतलब है कि एक व दो फरवरी को द्वितीय झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया था। दो दिन हुए इस महोत्सव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और महोत्सव का लुत्फ उठाया। झुमका जल महोत्सव 2024 के सफल आयोजन पश्चात आवश्यक सफ़ाई हेतु जिला प्रषासन द्वारा श्रमदान का आयोजन आज सुबह 8ः00 बजे से कलेक्टर की अगुवाई में किया गया। इस दौरान बोट क्लब एरिया, स्टेज एरिया, स्टेज के सामने, ग्रीन रूम एरिया, गार्डन एरिया, फ़ूड स्टाल एरिया, पार्किंग एरिया, बिहान मेला स्थल का साफ-सफाई किया गया। इस दौरान सहयोग के लिए स्वच्छता दीदियां भी झुमका बोट क्लब में मौजूद रहीं।
विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग दामाखेड़ा (सिमगा) पर आज दोपहर 3 बजे कांग्रेसियों द्वारा चक्काजाम
विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग दामाखेड़ा (सिमगा) पर आज दोपहर 3 बजे कांग्रेसियों द्वारा चक्काजाम
.png)
शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता पाये जाने पर की गई कार्यवाही
मनेन्द्रगढ़/कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन तथा जिला खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों की निरंतर जाँच की जा रही है तथा अनियमितताएं पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिस पर वार्ड क्रमांक 19 नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ के राशनकार्ड धारियों के द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर युक्त शिकायत की गई थी कि, उपरोक्त वार्ड के शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 531002012 संचालक ऐजेंसी श्री हरि महिला स्व सहायता समूह मनेन्द्रगढ़ द्वारा राशनकार्ड धारियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है, दुकान समय पर नहीं खोली जाती एवं पर्याप्त समय के लिए नहीं खोली जाती, राशन सामग्री का मूल्य अधिक लिया जाता है एवं दुकान संचालन में अनियमिता की जाती है। उक्त शिकायत पर सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा कार्यवाही की गई जिसका जाँच प्रतिवेदन 18 जनवरी 2024 को प्राप्त हुआ। जांच में शिकायत सही पाई गई एवं प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि संचालक/विक्रेता द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के कंडिका 9(16), 11(5). 11(3). 11(11), 12(3), 13(1), 13(2), 15 एवं अनुबंध पत्र, प्राधिकार पत्र की शर्त क्रमांक 5,12,13, 15, 20, 21, 22, 27 एवं 28 का उल्लंघन किया गया है। जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन एवं दण्डनीय है। उक्त प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित संचालक एवं विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका उत्तर दिनांक 01 फरवरी 2024 को संचालिका ने खाद्य शाखा जिला कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में दिया, किन्तु दिया गया उत्तर संतोष जनक नहीं पाया गया। अतः उक्त दुकान आईडी 531002012 की वर्तनान संचालक ऐजेंसी श्री हरि महिला स्व सहायता समूह को निलंबित करते हुए अस्थाई रूप से शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 531002004 दुकान संचालक संस्था पूजा महिला स्व सहायता समूह में संलग्न किया जाता है तथा आगामी आदेश तक पर्यन्त दुकान आईडी क्रमांक 531002012 का संचालन पूजा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जायेगा।
कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक/388 मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन/14 फरवरी 2024 को मॉकपोल में हिस्सा ले सकेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि
मनेंद्रगढ़/आज कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन के पूर्व अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 388 मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है, प्रत्येक मतदान केन्द्र में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जहां सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकेंगे। 6 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, सभी मतदाता अपनी जानकारी ऑनलाइन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन, मोबाइल एप व बी.एल.ओ. के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया गया।
निराकरण उपरांत वर्तमान स्थिति में कुल मतदाता 275452 महिला 155279 पुरुष 156573 तृतीय लिंग 6 पंजीकृत है। जिले में सीनियर सिटीजन मतदाताओं की संख्या 2058, युवा मतदाताओं की संख्या 10504 तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3781 है।
आयोग द्वारा किसी भी मतदान केन्द्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विगत विधानसभा निर्वाचन के अनुसार ही लोकसभा में सभी मतदान केंद्रों में मतदान होगा। प्राप्त आवेदनों की जानकारी जिले की वेबसाइट में अद्यतन किया गया है एवं इसका अवलोकन किया जा सकेगा। आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि के सापेक्ष अग्रिम आवेदन भी प्राप्त किये गये है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अतिरिक्त सामान्य सतत प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत कुल 3781 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है जो सक्षम मोबाईल एप के माध्यम से मतदाता संबंधी सेवा प्राप्त कर सकते है एवं घर पहुँच मतदान का लाभ प्राप्त कर सकते है। लोकसभा निर्वाचन हेतु प्रथम बार मतदान करने वाले 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 10504 पंजीकृत है। कुल 2058, 80$ आयु वर्ग के मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निःशुल्क 1 प्रति फोटो सहित हार्ड कॉपी व फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी प्रदान किया जा रहा है। लोकसभा की तैयारी व आगामी सामान्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच 05 फरवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 के बीच किया जा रहा है। इस दौरान आयोग द्वारा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल कर सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रखा गया है। 14 फरवरी 2024 को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मॉकपोल में हिस्सा ले सकेंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती अभिलाषा पैकरा, राजनीतिक दल के कांग्रेस से राजेश सिंह, राजेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से आनंद ताम्रकार, आम आदमी पार्टी से विवेक सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खदान संचालक व ट्रांसपोर्टरों की दो दिवसीय कार्यशाला/खनन, परिवहन और प्रदूषण से जुड़े नियम कायदों की दी जा रही जानकारी
बिलासपुर, 7 फरवरी 2024/कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर दिनांक 7 एवं 8 फरवरी 2024 को मंथन सभाकक्ष मे पर्यावरण स्वीकृति का री अप्रेसल, खान सुरक्षा के प्रावधानों एवं पर्यावरण की शर्तों का पालन तथा खनिज के परिवहन के सम्बन्ध मे कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला के प्रथम दिन आज 7 फरवरी को श्री आर के सिंग, निदेशक खान सुरक्षा द्वारा खान सुरक्षा निदेशालय के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुऐ खदानों के सुरक्षित संचालन हेतु क्या क्या उपाय किया जाना आवश्यक है, बेच की ऊचाई, स्लोप कैसा हो, कर्मचारियों की सुरक्षा के क्या उपाय किया जाना आवश्यक है, जान माल की दुर्घटना से कैसा बचना आवश्यक है, किस किस स्थिति में तत्काल प्रभाव से खदाने बंद कराई जा सकती है इत्यादि विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री अरुण कुमार, उप संचालक खान सुरक्षा द्वारा एम एम आर 1961 मे किसी भी खदान के संचालन के सम्बन्ध मे प्रावधानों की जानकारी देते हुए यह बताया की खदान संचालन प्रारम्भ, कुछ समय बंद रखना है, बंद करने के बाद फिर शुरू करना है तो हर स्थिति की जानकारी खान सुरक्षा को देना आवश्यक होने की जानकारी दी, खदान मे कार्य करने वाले मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य परिक्षण कराने, उन्हें क्या क्या बीमारी हो सकती है के सन्दर्भ मे विस्तृत जानकारी दी।
श्री दिनेश मिश्रा, उपसंचालक खनिज तथा श्री देवव्रत मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर ने जिला स्तर पर 15.01.2016 से 13.09.2018 के मध्य जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात (दिया) से जारी पर्यावरण स्वीकृति का री अप्रेसल राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सीया) से कराया जाना आवश्यक है, की जानकारी देते हुये इस हेतु क्या क्या दस्तावेजों की अवश्यकता है तथा इसे पोर्टल के माध्यम से कैसे अप्लाई किया जाना है की जानकारी विस्तृत रूप से दी तथा खदान संचालकों को इस विषय पर आ रही दिक्कतों का समाधान भी बताया।
इस कार्यशाला मे खनिज अधिकारी श्री अनिल साहू, खनी निरीक्षक श्री राहुल गुलाटी,बिल्हा, तखतपुर के डोलोमाइट खदान संचालक, मस्तूरी एवं कोटा क्षेत्र के खदान संचालक उपस्थित थे।
रचना/54/258
सड़क सुरक्षा माहः युवोदय स्वयं सेवकों द्वारा जागरूकता अभियान
बिलासपुर/सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने व सड़क दुर्घटना से बचाव के नियमों के पालन करने यातायात विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में युवाओं द्वारा भागीदारी निभाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यूनिसेफ के युवोदय स्वयं सेवको द्वारा जागरूकता अभियान में सहयोग देते हुए विभिन्न चैक-चैराहों पर यातायात नियमों के संदेश का प्रसार किया। इसी कड़ी में नेहरू चैक में स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर व मेगा फोन के माध्यम से सड़क सुरक्षा केे नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
राजस्व पखवाड़ा : विशेष राजस्व शिविरों का सिलसिला लगातार जारी
बिलासपुर/जिले में लोगों के राजस्व मामलों के निराकरण के लिए विशेष राजस्व शिविरों का सिलसिला लगातार जारी है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण की पहल पर 1 से 15 फरवरी तक राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शिविर में राजस्व एवं ग्रामीण अधिकारी किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उनका निराकरण कर रहें है।
निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों में लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शिविरों में राजस्व संबंधी कामों के अलावा विकसित भारत योजना में शामिल योजनाओं के लाभ पाने से छूटे हुए लोगों के आवेदन भी लिए जा रहे है। राजस्व पखवाड़े के दौरान अवकाश के दिनों में भी यह शिविर लगाए जा रहे हैं।
राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित शिविरों में बी-1 का पठन किया जा रहा है। राजस्व से संबंधित आवेदन जैसे अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, अभिलेख अद्यतीकरण, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित राजस्व संबंधित अन्य कार्य के आवेदन लिए जा रहें है। इसके अलावा इन शिविरों में आधार कार्ड संबंधी, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, वन अधिकारी मान्यता पत्र व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार, नोनी सुरक्षा योजना एवं अन्य विभागीय योजना के आवेदन लिए जा रहें है।
8 फरवरी को इन पंचायतों में एवं वार्डाें में शिविर -
राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत 8 फरवरी को नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 25 शिविर लगाये जायेंगे। इनमें बिलासपुर तहसील अंतर्गत मंगला वार्ड क्र 13 एवं 14, जूना बिलासपुर वार्ड क्र 24 से 29, सरकंडा वार्ड क्र 65, बेलतरा तहसील में लखराम, बिल्हा तहसील में सम्बपुरी एवं बरतौरी, बोदरी तहसील में कड़ार, मस्तूरी तहसील में टिकारी, डोड़ेकी, सीपत तहसील में उड़ागी एवं कुकदा, पचपेड़ी तहसील में जौधरा, परसोड़ी, कोटा तहसील में कोटा, करगीखुर्द, बेलगहना तहसील में आमामुड़ा, कुरूवार, रतनपुर तहसील में नवागांव (मो0), तखतपुर तहसील में गिरधौना, लिम्हा, नगोई एवं सकरी तहसील में कुरेली, छतौना, परसदा और समडील में शिविर लगेगा।
मेडिकल काॅलेजों सहित स्वास्थ्य विभाग के काम-काज की समीक्षा/रक्तदान के लिए रोस्टर बनाकर साल पर लगाएं शिविर/सीजीएमएससी को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश/कमिश्नर ने डीन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
बिलासपुर/संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए चल रहे निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए निर्माण एजेन्सी सीजीएमएससी को तेजी से काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ज्यादा मात्रा में रक्तदान संग्रहित करने के लिए रोस्टर बनाकर वर्ष भर रक्तदान शिविर आयोजित करने को कहा है। बैठक में संभाग की तीनों शासकीय मेडिकल काॅलेज के डीन, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी, सीजीएमएससी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती राजपूत ने जिलों में संचालित सक्रिय ब्लड बैंकों की जानकारी ली। उन्होंने इलाज के लिए रक्त की मांग और इसकी उपलब्धता में अंतर को पाटने के लिए लोगों को ब्लड दान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदा-कदा रक्तदान शिविर लगाना पर्याप्त नहीं है। यह कार्य नियमित रूप से होने चाहिए। स्कूल, काॅलेज और औद्योगिक संस्थानों को शामिल कर एक रोस्टर बनाया जाना चाहिए। इस रोस्टर के अनुरूप साल भर शिविर लगते रहना चाहिए। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और समाज प्रमुखों की सेवाएं भी इस पावन कार्य में लिया जाना चाहिए। उन्हांेंने ब्लड के अलग-अलग अवयव को पृथक कर इन्हें सुरक्षित रखने के उपाय पर जोर दिया।
कमिश्नर ने सिम्स सहित संभाग की तीनों शासकीय मेडिकल काॅलेज में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चल रहे कार्यों की प्राथमिकता तय कर ली जाये और जो काम ज्यादा जरूरत का है,उसे पहले पूर्ण किया जाये। रायगढ़ का मेडिकल काॅलेज शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित है। इसलिए मरीजों के आने-जाने के लिए सिटी बस चलाने की सभावना पर विचार करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। उन्होंने बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर रिक्तियों की जानकारी लेकर भर्ती शुरू करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि और सेवाओं में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। तमाम दिक्कते दूर कर जनता को उत्कृष्ट स्तर की सेवाएं प्रदान की जायेगी।
महतारी वंदन योजनाः महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर एक कदम/छोटी-छोटी जरूरतों के लिए निर्भरता अब होगी कम
बिलासपुर/प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है योजना के सफल क्रियान्वयन को लेेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के सभी संबंधित विभाग योजना के क्रियान्वयन को लेकर तत्परता से जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनें योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं को सहयोग दे रही है।
राज्य सरकार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना महतारी वंदन को लेकर वनांचल ब्लाक कोटा में महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह है। महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रही हैं। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही है। ब्लाॅक कोटा के ग्राम अमने की सचिव श्रीमती स्मिता पाण्डेय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए उनके द्वारा सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजांे के विषय में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम अमने में योजना को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित है और बड़ी संख्या में केन्द्र पहुंच कर फार्म भर रही हैं।
ग्राम पंचायत हिर्री की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता मरकाम ने कहा कि वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी निभा रही है और निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना का फार्म भरने में महिलाओं की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक स्तर में सुधार होगा। योजना के तहत आवेदन भरने पहुंची बुजुर्ग महिला फूलकुंवर ने कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को वह अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगी जिससे उनके परिवार को सहयोग मिलेगा और वह स्वयं अपने खर्च का वहन कर पाएंगी। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए सरकार का आभार जताया।
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में प्रेसवार्ता 08 फरवरी को आयोजित
मनेंद्रगढ़/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 की स्थिति में प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया गया था, जिसका अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 को जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में किया जाना है। अतः उक्त कार्यक्रम के संबंध में 08 फरवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की गई है। उक्त प्रेसवार्ता में इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा प्रिंट मीडिया को आमंत्रित किया गया है।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न/राष्ट्रीय कृमि दिवस 10 फरवरी से 15 फरवरी, शिशु संरक्षण माह 16 फरवरी से 22 मार्च,/राष्ट्रीय पोलियो अभियान 03 मार्च से 06 मार्च तक
मनेंद्रगढ़/कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
10 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। इसके साथ ही 15 फरवरी को कृमि मुक्ति दिवस का मॉप अप राउण्ड मनाया जायेगा। उक्त टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 24 जनवरी 2024 को पूर्ण कर लिया गया है। 16 फरवरी 2024 को शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन नियमित टीकाकरण दिवस को ही मनाया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार तिथि का निर्धारण किया गया है। 16 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को मनाया जायेगा। इन तिथियों के अनुसार जिले में 0 से 5 वर्ष के बीच के बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप (अनुपूरक पोषण) पिलाया जायेगा। साथ ही छूटे हुए बच्चों या टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीका लगाया जायेगा।
.png)
शासन के निर्देशानुसार 1 फरवरी 2024 को वर्चुअल बैठक का आयोजन कर निर्देशित किया गया है कि जिले में 3 मार्च 2024 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम मनाया जायेगा। प्रथम दिवस जिले में 3 मार्च को बूथ में 0 से 5 वर्ष तक के समस्त पोलियो की दवा पिलाया जायेगा। द्वितीय दिवस एवं तृतीय दिवस 4 एवं 5 मार्च को घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी एल.एन. पटेल, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, लिंगराज सिदार, एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉ. एस.एस. सिंह, डीपीएम शुलेमान खान, सुरेन्द्र मण्डल एवं प्रभारी कोल्ड चैन मैनेजर संतोष पोर्ते उपस्थित रहे।
समय सीमा की बैठक सम्पन्न/कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को त्वरित गति से निराकरण करने दिए निर्देश/बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूल एवं आवासीय परिसर के आसपास लाउडस्पीकर व डी.जे. पर प्रतिबंध के दिये निर्देश/प्रत्येक विभाग को अपने-अपने विभाग की समीक्षा करें/कलेक्टर/अधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय बनाकर कार्यों में लाये प्रगति
.png)
कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को त्वरित गति से निराकरण करने दिए निर्देश/बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूल एवं आवासीय परिसर के आसपास लाउडस्पीकर व डी.जे. पर प्रतिबंध के दिये निर्देश/प्रत्येक विभाग को अपने-अपने विभाग की समीक्षा करें/कलेक्टर/अधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय बनाकर कार्यों में लाये प्रगति
मनेंद्रगढ़/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री, जनमन योजना, पी.एम. आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित प्रधानमंत्री के फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बैठक सर्वप्रथम शिक्षा विभाग से कहा कि 01 मार्च से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने वाले हैं। स्कूल के आसपास एवं आवासीय परिसर के आस-पास लाउडस्पीकर और डीजे. बिलकुल न बजे इसके निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके लिए उन्होंने मजिस्ट्रेट अधिकारी को एप के मायध्य से मॉनिटरिंग करने के साथ ही कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सप्ताह में प्रत्येक विभाग को अपने-अपने विभाग की समीक्षा करने के उपरांत समीक्षा की सार प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। हॉर्टिकल्चर, पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के लिए भूमि चिन्हाकंन की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को 6 बिन्दू में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न जनपदों में लगाये जाने वाले स्वास्थ्य शिविर की जानकारी भी ली। ट्राइबल विभाग को उन्होंने भरतपुर के समस्त लंबित एफआरए पट्टा की स्थिति से अवगत होते हुए, लंबित 208 वन अधिकार पत्र सूची कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पीवीजीटी अंतर्गत चलाये जा रहे जनमन योजना के माध्यम से एफआरए पट्टा व्यक्तिगत या सामुदायिक हितग्राहियों को वितरण किया जाना है, उसके क्या प्रावधान है। उसके लिए उन्होंने प्रक्रिया की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से घरौंदा की स्थिति के बारे में पूछा। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि घरौंधा अन्तर्गत भवन में टाईल्स, बॉथरूम, जर्जर हुए दरवाजों तथा भवन में आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य कराने की जानकारी दी।
चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 516 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने चिरमिरी के सीमएओ को समूहों की अलग से बैठक निर्धारित करने के निर्देश दिये। कृषि विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि विभाग में राजीव गांधी किसान न्याय योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना,, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, शाकम्बरी योजना, किसान समृद्धि योजना हेतु अनुदान, चिराग योजना, कृषक सहायता सहित अनेक योजनाएं सभी योजनाओं की सारगर्भित जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ मद से जिले के लिए स्वीकृत होने पूर्ण, अपूर्ण तथा अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी कार्य पूर्ण हो गये उनके पूर्णता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश दिये। प्रारंभ ऐसे कार्य जिनके फोटो और जियो टैग नहीं आये है ऐसे कार्यों को प्रारंभ नहीं माना जायेगा। निर्माण से संबंधित सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि जो भी कार्य प्रारंभ हुए उनके जियो टैग और फोटो अनिवार्य रूप से संलग्न हो।
कलेक्टर भारत सरकार, राज्य सरकार, राष्ट्रपति, राज्यपाल, पीएम ऑफिस, हाईकोर्ट, राज्य शासन, सचिव स्तर के पत्र, संबंधित विधायक आये हुए आवेदन कार्य की प्रगति या कोई शिकायत है। उसकी पहले समीक्षा की जायेगी। उसके बाद विभागवार कार्यों की समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी एल.एन. पटेल, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, लिंगराज सिदार, एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनडीआरएफ की टीम ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सिखाए आपदा से निपटने के तरीके/28 फरवरी तक जिले के विभिन्न स्कूलों में होंगे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण पर शिविर
कोरिया/ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ओडिशा की टीम द्वारा जिला सेनानी जिला एवं अग्निशमन अधिकारी श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में सोनहत के स्वामी आत्मानंद स्कूल के लगभग 200 छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों को स्कूल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन के पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ टीम ने प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षकों व छात्रों को बाढ़ व भूकम्प सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, वज्रपात सुरक्षा तथा सर्पदंश प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। विदित हो की एनडीआरएफ ओडिशा की टीम द्वारा 6 फरवरी से 28 फरवरी तक जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों तथा शिक्षकों को आपदा प्रबंधन से बचाव पर डिमॉन्सट्रेशन दिया जायेगा।
इसके बाद जिले की आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा बच्चों को डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से आपदा से बचाव के तरीकों का अभ्यास भी करवाया गया। बच्चों को घरो में उपलब्ध सामानों की मदद से बाढ़ के दौरान बचाव के लिए राफ्ट बनाने के तरीके तथा इसे इस्तेमाल करने की विधि के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने बच्चों से बातचीत के दौरान ये भी बताया की जब आपदा होती है तो वे बचाव के कार्यों में जुट जाते हैं और जब आपदा नही होती तब वे विभिन्न स्कूल के बच्चों को आपदा से निपटने के तरीके सिखाते हैं।












