Breaking News
ताज़ातरीन
जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल/बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि/कलेक्टर-एसपी ने किया पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
कोरिया /गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2024 का आयोजन बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। रामानुज उ.मा.वि के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी शामिल हुए। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ध्वजारोहण कर परेड की सालामी लेगें। तत्पश्चात मुख्यंमत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े द्वारा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह की उपस्थिति में अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा झांकी के सम्बंध में प्रवेश एवं निकासी, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण आदि के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों के तहत कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने अपने भाटापारा निवास में राम भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया
आज जनदर्शन में 13 आवेदन हुए प्राप्त/कलेक्टर ने जनदर्शन में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर डी. राहुल वेकंट ने कलेक्टर कक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया एवं उनके त्वरित निदान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये। कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न विभाग अंतर्गत भूमिस्वामी हक के खाते में नाम सुधारे जाने, निजी भूमि पर सड़क निर्माण का मुआवजा दिलाने, त्रुटि सुधार, जमीन विवाद जैसे आवेदन प्राप्त हुए उन्होंने राजस्व हमला को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार आवेदक बृजमोहन सिंह निवासी चनवारीडांड ने ग्राम सचिव पर 14-15 वे वित्त की राशि पर भ्रष्टाचार करने, हीरालाल, ईश्वरी, लक्ष्मनिया तथा समस्त घाघरा ग्राम वासियों ने शासकीय भूमि गोठान गुरूबचन पिता तेजस्वी सिंह के द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने, सोनमती निवासी हस्तिनापुर ने पोस्ट मार्टम की अंतिम रिर्पोट दिलाने, विपिन कुमार सोनी एवं नारायण प्रसाद सोनी निवासी लालपुर पट्टे की भूमि पर सड़क बनाये जाने पर मुआवजा दिलाने, धीरोजा श्याम निवासी बिछली भूमिस्वामी हक के खाते में नाम सुधार जाने, तपेश्वर साहू निवासी लोहारी धान विक्रय की बोनस राशि प्रदान करने के आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने समस्त आवेदनों का अवलोकन कर यथाशीघ्र निराकरण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
राजस्व अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूल तथा आगनबाड़ी केंद्रों का करें निरंतर निरीक्षण - कलेक्टर लंगेह/कलेक्टर ने अवैध धान के परिवहन व बिक्री पर सतत निगरानी करने के दिए निर्देश
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लगेंह ने समय-सीमा की बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी से विभिन्न मुद्दो पर विमर्श किया तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए, साथ ही गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की तैयारी की समीक्षा करते हुए समय पर सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूल तथा आगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण कर की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस की समीक्षा करते हुए श्री विनय कुमार लगेंह ने विभागीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकी प्रदर्शनी हेतु अच्छी तैयारी करने तथा इस अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु जानकारी शीघ्र उपलब्ध करने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने समय सीमा, पी.एम. पोर्टल और जनशिकायत पोर्टल में प्राप्त प्रकरणों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए तथा नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के जुड़े कार्यों पर गहन समीक्षा भी की। उन्होंने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, सुपोषण अभियान और मध्य भोजन की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निमार्ण कार्यो की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि सभी निमार्ण कार्यों को गंभिरता से लेते हुए गुणवत्ता व समय-सीमा पर पूर्ण करने के निर्देष दिए।
कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक धान खरीदी भी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि धान खरीदी को बस 5 दिन शेष हैं उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण करें और उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे। किसानों को बारदाना नहीं मिलने या खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस पर भी अमल करने और अवैध धान की बिक्री पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से राइस मिलर्स के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया भी जल्द पूरा करने को कहा। कलेक्टर श्री लगेंह ने 15 फरवरी तक सभी धान खरीदी केंद्रों से जीरो साटेज के साथ शत प्रतिशत धान का उठाव करने निर्देशित किया।
झुमका जल महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू-
कलेक्टर श्री लंगेह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को झुमका जल महोत्सव का आयोजन भव्य हो, इसके लिए तैयारियां जोरों से करने के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने मंच सज्जा, बेरिकेड्स, मंच सज्जा, लाइट, एलईडी, पीने की पानी, सुलभ शौचालय, आमन्त्रण कार्ड, प्रवेश पत्र, बैनर, पोस्टर व अति विशिष्ट लोगों की अगुवाई, रुकने, ठहरने, भोजन सहित अन्य व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचायत कटिया मे नगर भ्रमण
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचायत कटिया मे नगर भ्रमण।
अयोध्या राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परसाबाद रेलवे क्रॉसिंग हनुमान एवं शिव पार्वती मंदिर में रामचरितमानस पाठ भंडारे के साथ संपन्न हुआ
अयोध्या राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परसाबाद रेलवे क्रॉसिंग हनुमान एवं शिव पार्वती मंदिर में रामचरितमानस पाठ भंडारे के साथ संपन्न हुआ। हनुमान मंदिर एवं शिव पार्वती मंदिर प्रांगण को लाइट झालर भगवा झंडा एवं दीप प्रज्वलित कर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। रामचरितमानस का पाठ पूर्ण होने पर हवन करके भंडारे में खीर वितरण किया गया है। सभी ग्रामीण उत्सुक होकर मंदिर में रामचरितमानस पाठ में भाग लिए। इस कार्यक्रम में नवयुवक संघ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राहुल गुप्ता अविनाश गुप्ता सोनू भदानी मधु भदानी आशीष सेठ अश्विनी सेठ, पीयूष भदानी, उज्जवल गुप्ता गौरव गुप्ता सौरभ गुप्ता ध्रुव भदानी सूरज भदानी अविनाश भदानी अंकित गुप्ता पिंटू भदानी मनी भदानी सुदर्शन भदानी सुबोध भदानी पंकज नीरज धीरज प्रिंस अतुल एवं सभी ग्रामवासी नवयुवक संघ के सभी एवं महिला बच्चे बूढ़े उपस्थित थे जयनगर परसाबाद संजय गुप्ता की रिपोर्ट।
जिले में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें’
कोरिया 21 जनवरी 2024/ जिले में 22 जनवरी को पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें बंद रहेंगे। नगरीय प्रशासन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी किया है।
जन आस्था को ध्यान रखते हुए 22 जनवरी, सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सम्पूर्ण कोरिया जिले में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकान बंद रखा जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इसे कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात/3 वर्ष की परिवीक्षावधि को समाप्त कर पुनः 2 वर्ष करने और स्टाइपेंड के रूप में काटी गई राशि को एरिअर्स के रूप में देने की मांग
छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात/3 वर्ष की परिवीक्षावधि को समाप्त कर पुनः 2 वर्ष करने और स्टाइपेंड के रूप में काटी गई राशि को एरिअर्स के रूप में देने की मांग
भारत में विश्वगुरू बनने की क्षमता - उप मुख्यमंत्री श्री साव/सीयू में दो दिवसीय कुलपति समागम का समापन
बिलासपुर/गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) मध्य क्षेत्र के दो दिवसीय कुलपति समागम का समापन समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता प्रो. जी.डी. शर्मा, अध्यक्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने की। मंच पर, डॉ. (श्रीमती) पंकज मित्तल, महासचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ, प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल कुलपति गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं प्रो. मनीष श्रीवास्तव, कुलसचिव गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाने के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा किये जा रहे कार्य प्रशंसनीय है। शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र में संघ के योगदान से शिक्षा में एकरूपता व समानता आ रही है। उन्होेंने कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति ने हमारे मानसिकता को कमजोर किया है। अब हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था करनी होगी। हम सभी जानते है कि भारत में विश्वगुरू बनने की क्षमता है। पिछले कुछ वर्षों में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान एवं स्वीकार्यता बढ़ी है। भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदला है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत फिर से विश्व गुरू कहलाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज विद्यार्थी तनावग्रस्त एवं अवसादग्रस्त हो रहे है। अनेक अप्रिय घटनाएं हो रही है। इसे रोकने की जरूरत है। इसका समाधान भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में हैं। उन्होंने छात्रों से आहृवान किया कि छात्र पढ़ाई को तनाव के रूप में न लें। छात्रों को कक्षा में आत्मविश्वास व ऊर्जा का माहौल मिले। छात्र को राष्ट्रभक्त एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण नागरिक बनाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों की है।
कार्यक्रम माँ सरस्वती एवं गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। तरंग बैंड के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं कुलगीत की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात् मंचस्थ अतिथियों का नन्हें पौधों से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिवार के सदस्य की तरह माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का सहयोग हमेशा विश्वविद्यालय को मिलता है। श्री साव सच्चे अर्थो में लोकनायक एवं जननायक हैं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि यह संघ भारत ही नहीं, पूरे विश्व में अपनी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यूनिवर्सिटी न्यूज की सम्पादक डॉ. एस. रमा देवी पाणी ने दो दिवसीय कुलपति समागम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डॉ. (श्रीमती) पंकज मित्तल, महासचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने गुरू घासीदास विश्वविद्यालय की मेजबानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समागम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का व्यक्तिगत रूप से ध्यान रखा गया। इसके लिए संघ विश्वविद्यालय का आभारी है। उन्होंने शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने में विश्वविद्यालय की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए सात तरह के सहयोग की जरूरत है। शोध एवं नवाचार के लिए विश्वविद्यालयों को निवेश करना पड़ेगा। इसके लिए बजट में प्रावधान भी करना जरूरी है। शोध अनुदान के लिए सरकार पर पूरी तरह निर्भर न रहते हुए अन्य स्त्रोतों की संभावनाओं पर विचार करें।
प्रो. जी.डी. शर्मा, अध्यक्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत बदल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यहां की शिक्षा नीति भी बदल रही है। हमारा आत्मविश्वास विश्व में सबसे ऊपर रहा है। हम मानते रहे हैं कि जो कुछ हमारे पास है, वही श्रेष्ठ है। भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनाते हुए अब नकारात्मकता को जड़ से खत्म कर सकारात्मक विचार लाने की आवश्यकता है। हमें विश्व गुरू बनने से कोई भी नहीं रोक सकता।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों को शॉल, श्रीफल से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेेंट किया गया। अंत में डॉ. आलोक मिश्रा, संयुक्त सचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा तिवारी, सहायक प्राध्यापक, वानिकी विभाग ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्षगण, शिक्षक एवं छात्र काफी संख्या में उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने किया महिलाओं की ‘घरौंदा’ का निरीक्षण/केन्द्र पर ही भोजन पकाकर परोसने दिए निर्देश
बिलासपुर//कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज शहर के तारबहार (डीपूपारा) स्थित मानसिक विकास एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इसे घरौंदा महिला के रूप में भी जाना जाता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ 25 महिलाएं फिलहाल इसमें भर्ती होकर लाभान्वित हो रही हैं। स्वैच्छिक संस्था विकास सेवा संस्थान द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इसे मान्यता प्रदान करने के साथ ही संचालन के लिए अनुदान भी दिया जाता है। कलेक्टर ने संस्था की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं को केन्द्र पर ही भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए ताकि उन्हें ताजा भोजन मिल सके। फिलहाल उन्हें बाहर से भोजन मंगाकर उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था की सचिव श्रीमती अंशु गौड़ ने कलेक्टर को संस्था की तमाम गतिविधियां एवं दिनचर्या से अवगत कराया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू,परीविक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती रामेश्री भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायक ग्रेड-3 के पद हेतु हिन्दी अथवा अंग्रेजी में 5000 की डिप्रेशन की गति के प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को किया गया शिथिल
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा जारी सहायक ग्रेड-3 के पद हेतु अब हिन्दी अथवा अंग्रेजी में 5000 की डिप्रेशन की गति के प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है, उक्त जानकारी सालसा के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल द्वारा दी गई है।
गौरतलब है कि सालसा के द्वारा विभिन्न रिक्त पदों के साथ साथ सहायक ग्रेड-3/कम्प्यूटर आपरेटर/ प्रोसेस राईटर के पद हेतु दिनांक 08-09-2023 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 09-10-2023 थी।
सहायक ग्रेड-3/कम्प्यूटर आपरेटर/ प्रोसेस राईटर के पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अतर्गत मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा का प्रमाण पत्र संबंधी शैक्षणिक योग्यता को विलोपित कर संशोधित/शुद्धि पत्रक का विज्ञापन जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से दिनांक 22-01-2024 से दिनांक 27-01-2024 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। विज्ञापन की शेष शर्ते पूर्ववत रहेंगी। पूर्व में जो अभ्यर्थी उक्त पद हेतु आवेदन प्रस्तुत कर चुके हैं उन्हें पुनः आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी के लिये सालसा की शासकीय वेबसाईट https://cgslsa.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित शहरवासी की गई है खास तैयारियां/श्री राम से जुड़े धार्मिक पुस्तकों के प्रति बढ़ा लोगों का रूझान
बिलासपुर/22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासी बेहद उत्साहित है। शहर में इस दिन विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगें। जगह-जगह भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन को दोबारा दिवाली की तरह मनाने की बात शहरवासियों ने की है। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर इन दिनों श्री राम से जुड़े धार्मिक किताबों, श्री रामचरितमानस की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। शहरवासी श्री राम के भक्तिभाव में डूबे हैं। शहर के चौंक-चौराहों को आकर्षक भगवा तोरन और ध्वज से सजाया गया है।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जनमानस में आस्था और उल्लास का भाव है। इन दिनों श्री रामचरितमानस गान व श्री राम से जुड़े धार्मिक पुस्तकों की बिक्री काफी बढ़ गई है। मध्यनगरी चौक स्थित पुस्तक भण्डार के संचालक श्री हिमांशु मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनके सभी फर्म की दुकानों में श्री राम से जुड़े धार्मिक पुस्तकों की बिक्री काफी बढ़ी है। श्री राम के विषय में अधिक से अधिक जानने के लिए लोग उत्सुक है जिसके कारण उनसे जुड़ी किताबों की मांग बढ़ी है।
अयोध्या के श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के प्रति शहरवासी बेहद उत्साहित हैं। हर आयु वर्ग में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है और सभी विभिन्न आयोजनों के जरिए अपने भक्ति भाव प्रकट कर रहें है। शहर के विभिन्न स्थानों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश यात्रा, भण्डारा, रैली व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। घरों में लोग भोग, आरती, पूजन और दिये जलाकर इस दिन की खुशी मनाएंगे। शहर की छात्रा कामिनी सिदार और मधु ने कहा कि श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा से वे काफी उत्साहित है और इस दिन वे अपने घर में दीपक जलाकर, पटाखे फोड़कर हर्षोल्लास से इस दिन को मनाएंगे।
शहर के अयोध्या नगर की रहने वाली श्रीमती चंदना गोस्वामी ने बताया कि उनके क्षेत्र में सभी मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। साथ ही साथ भोग वितरण भंडारे की व्यवस्था की गई है। दिवाली की तरह इस दिन को उनके क्षेत्रवासी धूम-धाम से मनाएंगे।
श्रीमती पूर्णिमा पिल्ले ने कहा कि वे सौभाग्यशाली है कि उन्हें दुबारा दिवाली मनाने का मौका श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मिल रहा है। इस दिन घरो में रंगोली सजाई जाएगी, दीपक जलाकर वे इस दिन का उत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी की शाम से उनके क्षेत्र में शोभा व कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में वैन स्वागत, आंचलिक शैला नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण को केन्द्र/शिविर में ग्रामीण केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत हुये
इसी कड़ी में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ जिले के विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम कमर्जी, मुर्किल, नेउर तथा ठिसकोली पंहुचा। जंहा पर ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का स्वागत समिति एवं उत्सव समिमि ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण ने रथ में माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुना। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की 17 प्रकार की फ्लैगशिप योजना आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, स्कॉलरशीप योजना, वन अधिकार पट्टा-व्यक्तिगत एवं सामूहिक, वन धन विकास केन्द्र शामिल है की जानकारी अधिकारी कर्मचारियों ने दी तथा उसका लाभ उठाने के लिए ग्रामीण जनता को प्रोत्साहित किया किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित ग्रामीणों ने आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के निर्माण की शपथ ली।
राज्य और जिला प्रशासन के साथ निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने के लिए, राज्य, जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गये हैं, जो अभियान की सफलता के लिए सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं। यह पहल नागरिक भागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देने, समावेशी विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। प्रत्येक व्यक्ति तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करके, विकसित भारत संकल्प यात्रा एक विकसित और सशक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रगति और समृद्धि की यात्रा में किसी भी नागरिक को पीछे न छोड़ने के सरकार के समर्पण का प्रतीक है।
धुआं से मिलेगी मुक्ति, समय पर मिलेगा भोजन- श्रीमती रामतिन बाई/धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, आपने हम जैसे गरीबों का रखा ध्यान-श्रीमती मानकुंवर
कोरिया /मैं बहुत खुश हूं कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर पर हमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस मिला। अब धुंआ से मुक्ति मिलेगी, आंख से आंसू निकलना बंद होगा और परिवार को समय पर भोजन बनाकर भी दे पाऊंगी। मैं तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हम जैसे गरीब महिलाओं के दर्द को जाना, समझा और समाधान किया। सुबह से जंगलों मंे लकड़ियां बिनने जाती थीं, जंगली-जानवरों का डर अलग होता था। तन और मन को आज इस शिविर से राहत मिला है। मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करती हूं कि जिन्होंने बड़े लोगों की तरह हम जैसे गरीब लोगों को भी गैस चूल्हा में भोजन बनाने की सुविधा प्रदान किए हैं। यह कहानी नहीं बल्कि केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आज कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा एवं बैकुण्ठपुर में शिविर में मिली गैस चूल्हा के लाभान्वित शिवपुर-चरचा तथा बैकुण्ठपुर के हितग्राही करीब 30 वर्षीय श्रीमती रामबाई, 55 वर्षीय श्रीमती मानकुंवर बाई, 25 वर्षीय श्रीमती दुर्गा साथी, 35 वर्षीय फूलबासन बाई, 31 वर्षीय श्रीमती ऊषा बाई ने साझा की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले की शिवपुर-चरचा तथा बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे हुए थे। लाभान्वित हितग्राहियों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस-चूल्हा प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी बीते दुख-तकलीफों को साझा करते हुए बताया कि किस तरह चूल्हा से भोजना बनाना पड़ता था, इसके लिए पहले उन्हें लकड़ी के लिए जंगल जाना होता था, वहीं भोजन बनाते समय धुआं के कारण खांसी और आंख से आंसू बहते थे। अब गैस-चूल्हा मिलने से निश्चय ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
श्रीमती फूलबासन बाई कहती है कि यहां के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह भी बहुत संवेदनशील है, उनके प्रयास ही हमें इन योजनाओं की जानकारी मिली है और उसका लाभ भी मिला है। श्रीमती ऊषा बाई ने अन्य पात्र हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस योजना के लिए जरूरी कागजात स्थानीय नगर पालिका परिषद में जमा करें और मोदी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाएं। यह योजना परिवार के लिए और पर्यावरण के लिए भी बहुत कल्याणकारी बताया, क्योंकि गैस चूल्हा होने से पेड़ की कटाई भी रूकेगी और हरियाली भी बने रहेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं/सबरिया लोगों ने गोंड जनजाति के रूप में मांगी मान्यता/उप मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंचे आम जन
बिलासपुर/प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने शुक्रवार को जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। बिलासपुर में नेहरू चौक स्थित निवास में उनसे मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं को लेकर लगभग 200 आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिये गए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जनदर्शन के जरिए आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए। उनके निवास स्थल पर आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जांजगीर जिले के बुढ़ादेव आदिवासी समाज सेवा समिति रूप में संगठित सबरिया जाति के लोगों ने गोंड जाति की मान्यता दिलाने संबंधी आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिया है। उन्होंने कहा कि सब्बल लेकर मेहनत मजदूरी करने के कारण बोल-चाल की भाषा में हमें सबरिया कहा जाने लगा। शिक्षा के अभाव में राजस्व अभिलेख में भी सबरिया का प्रयोग हो गया है जिसके कारण हमें गोंड जाति नही माना जा रहा है और हमे शासन द्वारा प्रदान किये जा रहे आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है। जबकि हम अत्यंत पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजेार है। गोंड जाति में सम्मिलित किये जाने की मांग समिति के सदस्यों द्वारा की गई है। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया।
अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना श्रीमती वासंती वैष्णव भी जनदर्शन में कलाकारों के लिए बिलासपुर में रियायती दर पर सभागार उपलब्ध कराने की मांग लेकर उप मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंची। जिससे विभिन्न विधाओं के कलाकारांे को मंच मिल सके। विकासखण्ड मस्तूरी के किसानों ने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुंगेली जिले के सुरीघाट निवासी सत्यप्रकाश गेंदले ने अनुकंपा नियुक्ति में देरी होने की शिकायत उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव से करते हुए बताया कि पिता की मृत्यु के बाद डेढ वर्ष का समय बीतने के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति नही दी गई है जबकि वे शिक्षित और पात्र है। अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग आवेदक द्वारा की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्राप्त आवेदनों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से उप मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट करने व विभिन्न कार्यक्रमों में आमंत्रण के लिए भी जिले के स्थानीय व अन्य जिलों के लोग पहुंचे। बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज मैदान में होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का आमंत्रण अखंड ब्राम्हण सेवा समिति द्वारा दिया गया। मुंगेली जिले से गायत्री परिवार द्वारा 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान महायज्ञ व बलौदाबाजार जिले में कर्मा जयंती समारोह का आमंत्रण उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को दिया गया। श्री साव ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद व कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।
श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में श्रमिकों के 158 आवेदनों का हुआ निराकरण
कोरिया/ श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीयन/नवीनीकरण तथा विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित करने हेतु कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत छिंदिया एवं विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत चिरमी में शिविर/मोबाईल कैम्प का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत छिंदिया में शिविर में श्रमिकों से पंजीयन/नवीनीकरण के 85 आवेदन तथा ग्राम पंचायत चिरमी में 73 आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया गया। श्रम पदाधिकारी ने शिविर में बताया कि श्रमिक आवष्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लाभ ले सकते है।
हावड़ा मुंबई मेल ठहराव एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न /क्षेत्रवासियों ने मंत्री एवं विधायक का किया अभिनंदन
हावड़ा मुंबई मेल ठहराव एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
कोरिया एवं सूरजपुर की संयुक्त टीम ने जीता संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने की शासकीय योजनाओं की समीक्षा/आपसी समन्वय बनाकर गंभीरता से करें योजनाओं की मॉनिटरिंग/शासन स्तर पर लंबित मामलों की दें जानकारी, करेंगे समाधान
बिलासपुर/कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं और कामों को गंभीरता से लेते हुए उनकी सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से मैदानी स्तर पर लोगों के जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित होना चाहिए। श्रीमती राजपूत तिवारी ने कहा कि शासन स्तर पर यदि कोई मामला लंबित है तो इसकी जानकारी दें ताकि फॉलो अप कर जल्द स्वीकृत अथवा निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ।
श्रीमती राजपूत तिवारी के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अफसरों की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शासकीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। श्रीमती तिवारी ने कहा शासन की जो प्राथमिकता है वह उनकी भी प्राथमिकता है, और उनका तेजी से अमल होना चाहिए। उन्होंने विभागवार प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। श्रीमती तिवारी ने कहा कि किसानों के ऋण प्रकरण सहकारी बैंक द्वारा त्वरित गति से स्वीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग केईई ने बताया कि 1350 मीटर बाउंड्री वॉल खड़े करना है, जिसमें से 1000 मीटर का काल पूर्ण हो चुका है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि पदोन्नति उपरांत जारी संशोधित आदेश के तहत सभी शिक्षक ज्वाइन कर लिए हैं।
कमिश्नर ने बैठक में धान खरीदी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब कुछ ही दिन धान खरीदी के लिए रह गए हैं, ऐसी स्थिति में गैर किसान लोग भी अपना धान खपाने का प्रयास करेंगे। इन पर कड़ी निगरानी रखा जाए ताकि गैर लोग धान बेच ना सके। इस प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को कोई दिक्कत भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना सतत रूप से क्रियाशील रहना चाहिए अधिकारी गण टीम भावना के साथ योजनाओं को संचालित करें। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री अभिषेक साहू, श्रीमती अर्चना मिश्र सहित सभी विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री की उपस्थिति में सम्पन्न/विभिन्न हितग्राहियों का वितरण किया गया चेक/22 जनवरी 2024 को दिपावली के समान मनाने किया जिलेवासियों से आग्रह
मनेन्द्रगढ़/ जिले की नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन विवेकानन्द कालेज के पास वार्ड नंबर 15 मनेन्द्रगढ़ में कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल की मुख्य अतिथि में शासन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए गया और इस दौरान नगर के विद्यालय से आए हुए नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के जन जागरूकता के कारण घर-घर में शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। आजादी के बाद कभी लोगों ने यह नहीं सोचा होगा कि एक साथ इतना खाता खुल जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 38 करोड़ खातों का खुलवाना एक ऐतिहासिक कदम है। माता एवं बहनों के नाम से निःशुल्क गैस चूल्हा और गैस सैलेण्डर देना। 500 में सैलेण्डर देना प्रधानमंत्री के सपनों का भारत है उस दिशा में कदम उठाने के लिए एक बड़ा अभियान है। आम आदमी कभी सोचा नहीं था कि वह भी पक्के के मकान में रहेगा। प्रधानमंत्री ने सोचा कि बडे़ लोग ही पक्के के मकानों में रहते है। आम गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री जी संकल्प लिया कि हर गरीब परिवार को पक्का का मकान मिले। इसके लिए उन्होंने पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रारंभ किया। सरकार बनते के साथ ही प्रधानमंत्री आवास के 18.50 लाख अधूरे आवास को पूर्ण करने की अनुमति दी गयी है। आप अपने अधिकारों को जाने, शासन की सभी योजनाओं की जानकारी रखें और उसका लाभ ले। आप सभी क्षेत्रवासियों से एक आग्रह 22 जनवरी 2024 को 500 सालों के बाद भगवान श्रीराम जी अपने अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे है। आप लोग भी इसके सहभागी बने अपने शहर और घर को साफ-सफाई रखते हुए खूब सजाये। दिये जलाये। मंदिरों की साफ-सफाई कर तीर्थस्थलों का सजाये। 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाये।
इसी तरह जिले की समीपवर्ती कोयलांचल क्षेत्र की नगर पंचायत खोगापानी के अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा और उनके साथ नगर के गणमान्यजन की उपस्थिति और स्थानीय विद्यालयांे के छात्र छात्राओं द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में विकसित भारत मोदी गारंटी के बारे में और शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया गया और इन योजनाओं में शामिल होने के लिए पंजीयन कराने की अपील की गई है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धी के प्रयास को सार्थक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत हर पात्र और वंचित हितग्राही तक घर तक पहुंचकर उनकी पात्रता के अनुसार हितलाभ प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम विधालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। महमूद अन्सारी ने प्रधानमंत्री आवास, मिनल मिश्रा में मातृत्व वंदना के तहत अपने अनुभव को मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थी ने साथ के साझा किया।
ऑन स्पॉट सर्विस- आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के आने पर लाभार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसी कड़ी में 80 लोगों का ओपीडी हुआ, जिसमें 38 सिकलसेल के मरीज पाये गये। इसी प्रकार टी.बी. के 40 मरीज पाये गये। इसी प्रकार अन्य योजनाओं के लिए उज्ज्वला योजना के 170 आवेदन जमा किये गये। खाद्य विभाग क से 588 राशन कार्ड बनाने के आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हेतु 77 आवेदन जमा हुये। प्रधानमंत्री स्वनिधि के 67 आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री आवास के लिए 583 आवेदन जमा किये गये। इसी प्रकार पेंशन के कई आवेदन जमा किये गये।
हितलाभ का हुआ वितरण - नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सांस्कृतिक भवन विवेकानन्द कालेज के पास आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्रताधारी हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। आवास योजना स्वास्थ्य सुविधाओं सहित उज्जवला योजना सहित इस सब की जानकारी प्रदाय की गयी। जिसमें कौशल्या देवी 2000 हजार, अजय प्रताप को 50000 हजार, विनोद कुमार को 10000, पुष्पा यादव 10000 हजार, संदीप 10000 हजार, मो. सफी को 50000 हजार, दीप चन्द गुप्ता को 50000 हजार, दिनेश गुप्ता को 10000 हजार, सावित्री को 10000 हजार तथा अरविंद अग्रवाल को 20000 हजार रूपये का चेक वितरण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल उपाध्यक्ष, श्याम मुरारी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, धर्मेन्द्र पटवा, सरजु यादव, राहुल सिंह, सुनैना विश्वकर्मा, गोविंद जायसवाल, दया शंकर यादव, लखन लाल श्रीवास्तव, एसडीएम मनेन्द्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार नीरजकांत तिवारी के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों तथा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार साथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।












