CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

 स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्रहीन शिक्षण-प्रशिक्षण धर्मार्थ समिति आमाखेरवा के कार्यक्रम में हुये शामिल/समाज सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा/श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्रहीन शिक्षण-प्रशिक्षण धर्मार्थ समिति आमाखेरवा के कार्यक्रम में हुये शामिल/समाज सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा/श्याम बिहारी जायसवाल

Ibtesam Deshmukh 27-Jan-2024 131

मनेन्द्रगढ़/ आज 26 जनवरी 2024 को 75 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय मनेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री श्याम बिहारी जयसवाल का आगमन हुआ। जिनके साथ एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, के साथ सभी जिलाधिकारी, अन्य अधिकारी गण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहे। इस अवसर पर संस्था के छात्रों द्वारा अपने मधुर गीत संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मंत्री श्री जायसवाल ने छात्रों के मध्य बैठकर स्वयं झाल-मजीरा बजाते हुए भजनों का आनंद लिया। मंत्री श्री जायसवाल ने बच्चों को वाद्य यंत्रों हेतु 50000 की राशि प्रदान करने की घोषणा की एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक माह संस्था में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा। उन्होंने कहा हम सभी विद्यालय हित में सदैव आगे बढ़कर सहयोग करेंगे। उन्होंने संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज सेवा का यह सबसे उत्तम क्षेत्र है हम आज गौरवान्वित भी हो रहे हैं कि हमारे जिले में छत्तीसगढ़ राज्य की अग्रणी संस्था है जो अपने पूरे संकल्प के साथ दृष्टिहीन बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है, हम संस्था की शासन स्तर पर सभी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करते हुए हर संभव सहायता करेंगे। संस्था के सदस्य चंद्रकांत चावड़ा ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था 27 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी, 1809 को फ्रांस के कुप्रे में हुआ था. बचपन में हुए एक हादसे की वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. लुई ब्रेल को स्पर्श द्वारा लेखन प्रणाली का आविष्कारक माना जाता है। उन्होंने संस्था में सांस्कृतिक भवन बनाये जाने व ब्रेल लिपि के जनक सर लुई ब्रेल की प्रतिमा स्थापित करने हेतु मांग पत्र दिया व कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश गुप्ता द्वारा किया गया।

continue reading
 मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रध्वज फहराकर कर परेड की सलामी ली/जिले में उत्साह, उमंग और हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस/राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रध्वज फहराकर कर परेड की सलामी ली/जिले में उत्साह, उमंग और हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस/राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

Ibtesam Deshmukh 27-Jan-2024 34

मनेन्द्रगढ़/आज 26 जनवरी 2024 को 75 वे गणतंत्र दिवस समारोह रक्षित आरक्षित पुलिस मैदान आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ में मुख्य आतिथि माननीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण छत्तीसगढ़ शासन) एवं कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी  एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात शांति के प्रतीक कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। गणतंत्र दिवस के 75 वीं वर्षगांठ की अवसर पर पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया व परेड की सलामी दी गयी। परेड टुकड़ियों में भारत रक्षित वाहनी 18 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, प्लाटून कमाण्डर फारेस्ट ऑफिसर, एनसीसी सीनियर और जूनियर डिविजन तथा स्काउट गाइड के कैडेट शामिल थे।

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने शहीदों के परिवारों से मिलकर उन्हें शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिले के शहीद हुए जवानों के परिवार को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन शहीद के परिवार जनों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर शहीद परिवार के बच्ची को अपने गोद में लेकर दुलार किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और कलेक्टर-एसपी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग से उत्कृष्ट विवेचना के लिए थाना मनेन्द्रगढ़ निरीक्षक श्री अमित कौशिक, उत्कृष्ट विवेचना के लिए थाना खड़गवां उप निरीक्षक रामनयन गुप्ता, सहित अन्य 30 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीपी साहू (उप अभियंता), श्री अशोक सिंह (सहायक ग्रेड -02), श्री रामलालन सिंह  (सहायक ग्रेड-03), श्री टी. विजय गोपाल राव(व्याख्याता), श्री शैलेश कुमार मिश्रा ( प्रधान पाठक ), श्री एम.आई. इराकी( अधीक्षक), श्री जयेंद्र कुमार साहू(डाटा एंट्री आपरेटर), श्री विष्णु कान्त शुक्ला(डाटा एंट्री आपरेटर), श्री आदित्य कुमार यादव (डाटा एंट्री आपरेटर), श्री जीवन दीप महिला संकुल संगठन बहरासी(अध्यक्ष/सचिव), श्री दिव्या नन्द तिवारी(सहायक ग्रेड-02), श्री बादशाह(भृत्य), श्री प्रभु दयाल सिंह ( सहायक ग्रेड-03), श्री सत्येन्द्र नाथ त्रिपाठी( ग्राम पंचायत खड़गवां मेट), श्री बिहारी लाल शर्मा ( वनपाल), श्री मनोज कुमार (वन रक्षक), श्री श्रवन कुमार जायसवाल( सचिव), कु० उर्मिला सिंह (सचिव), श्री पुष्पेन्द्र कुमार पाठक (सहायक ग्रेड-03), श्रीमती शिल्पा अग्रवाल( प्रशासनिक परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक) श्री रविशंकर मिश्रा(कंप्यूटर ऑपरेटर), श्रीमती दीपू रजक (आ.बा.कार्यकर्ता), श्री सोनुराम( सहायक प्रोग्रामर), श्री देवेन्द्र प्रताप( लेखापाल), सुश्री हिमानी देवांगन( सहायक प्रोग्रामर), श्री किरत रात्रे ( निरीक्षक-क्षेत्राधिकारी), श्री अरुण खाखा (सहायक उप निरीक्षक), श्री रमणीक कुमार गुप्ता ( कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा), कृष्ण प्रताप सिंह( कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा), श्री राज नारायण सिंह (कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा) श्री धर्मेन्द्र( पावर लिफ्टिंग), श्रीमती संजीदा खातून(पावर लिफ्टिंग), श्रीमती कमला देवी (पावर लिफ्टिंग), श्री संजय श्रीवास्तव ( मंडल संयोजक ), श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव ( प्रधान पाठक) को स्वप्रेरणा एवं सेवा भाव से नियमित रूप से सहयोग प्रदान करने के लिये सम्मानित किया गया है।

योगासन कर विवेक तिवारी ने सभी किया चकित

पंतजली योग समिति के सदस्य श्री विवेक तिवारी ने स्टेडियम में अनेक प्रकार के योगासन सभी को चकित कर दिया। जब तिवारी का योगसन समाप्त हुआ तो स्टेडियम तालियों की गूंज से गड़गड़ाने लगा।

 

प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने पायी वाहवाही

समारोह स्थल पर स्कूली विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतो पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बने सैंट पैट्रिक एकेडमी स्कूल के नन्हे सिपाही बने रियांश खरे को अपने पास बुलाकर हाथ मिलया तथा शाबाशी दी। जिले के विद्यार्थियों ने की प्रस्तुति देकर न सिर्फ वाहवाही पायी अपितु दर्शकों के भीतर रोमांच भी भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सेंट पैट्रिक एकेडमी चौघड़ा को प्रथम स्थान, शासकीय कन्या छात्रावास मनेन्द्रगढ़ को द्वितीय स्थान तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत को मिला प्रथम पुरस्कार

                विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकी निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत, पुलिस विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशु विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, इसके साथ ही नगर निगम चिरमिरी एवं समस्त नगरीय निकाय प्रशासन विभाग की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत को प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस प्रकार गणतंत्र दिवस समारोह का समापन गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। झांकियों में कृषि विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान प्राप्त शासकीय आपदा विभाग तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग को प्राप्त हुआ।

जिले में हुई परेड प्रतियोगिता

       समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान वन विभाग, डीईएफ -02 द्वितीय और तृतीय स्थान नगर सेना को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में गाइड को प्रथम स्थान, एनसीसी द्वितीय तथा स्काउट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, वीरेन्द्र सिंह राणा, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, जिला मंत्री सरजू यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज केशरवानी, भाजयुमो जिला महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव, जे.के सिंह, राहुल सिंह , धर्मेन्द्र पटवा, किशन देव शाह, रवि सिंह,किशन सिंह, अल्का गांधी, उर्मिला राव, जया कर, कुसुम जायसवाल, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर, सीएस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री संजय श्रीवास्तव एवं श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

continue reading
 कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Ibtesam Deshmukh 27-Jan-2024 100

मनेन्द्रगढ़ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कलेक्टोरेट में श्री डी. राहुल वेंकट ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर उन्होंने देश के के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन- प्रशासन द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया, जिससे लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बढ़े। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्या का क्षमता के अनुरूप त्वरित समाधान कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर, सी.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
 औद्योगिक कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम के साथ सीएसआईडीसी ने किया अनुबंध/कलेक्टर ने सिरगिट्टी एवं पेण्ड्री बायपास का किया दौरा/प्रदूषण फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

औद्योगिक कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम के साथ सीएसआईडीसी ने किया अनुबंध/कलेक्टर ने सिरगिट्टी एवं पेण्ड्री बायपास का किया दौरा/प्रदूषण फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2024 136

बिलासपुर/ सिरगिट्टी क्षेत्र में उद्योगों से निकले कचरे के प्रबंधन के लिए सीएसआईडीसी एवं नगर निगम के बीच अनुबंध किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र से कचरे का संग्रहण एवं परिवहन बाहर निर्धारित स्थल पर किया जायेगा। सीएसआईडीसी इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क अदा करेगी। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने विगत दिनों आयोजित बैठक में औद्योगिक कचरे के निपटारे के लिए स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश सीएसआईडीसी को दिए थे।
           कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज सिरगिट्टी औद्योगिक इलाके का दौरा किया। उन्होंने उद्योगों से निकले कचरा के संग्रहण के लिए चिन्हांकित स्थल को फेंसिग कर सूचना फलक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उस स्थल को भी देखा जहां कचरे का अंबार लगा था और नियम विरूद्ध तरीके से इसका डिस्पोजल किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश के बाद इस स्थल के संपूर्ण कचरे को साफ करके मैदान का समतलीकरण किया जा चुका है। यहां पर बोर्ड भी लगाया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सिरगिट्टी के बाद आगे पेण्ड्रीडीह बाईपास इलाके का भी भ्रमण कर कोल डस्ट एवं धूल प्रदूषण के हालात का जायजा लिया।
          कलेक्टर ने अफसरों से जोर देकर कहा कि खुले हुए ट्रक में कोल अथवा अन्य खनिजों के परिवहन पर सख्त कार्रवाई किया जाये। धूल एवं वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में खुले में खनिज परिवहन को माना गया हैं। उन्होंने प्रदूषण मण्डल, आरटीओ, खनिज एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से कई धाराओं के तहत एक साथ कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि कोई भी व्यक्ति दुबारा गलती करने से बाज आये। कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर नगर निगम के प्रभारी आयुक्त श्री आर.के. जायसवाल, एसडीएम श्री सूरज साहू, सीजीएम डीआईसी श्री कुसरे सहित खनिज, आरटीओ, प्रदूषण मण्डल के अधिकारी एवं जिला उद्योग संघ के पदाधिकारी शामिल थे।

 

continue reading
उप मुख्यमंत्री  साव करेंगे ध्वजारोहण/मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

उप मुख्यमंत्री साव करेंगे ध्वजारोहण/मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2024 76

बिलासपुर //गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ध्वजारोहण करेंगे।    
   मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सवेरे 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9.18 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.17 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी। इसके पश्चात प्रातः 10.47 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में 19 विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 90 कर्मचारियों को उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव सम्मानित करेंगे।

continue reading
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस/लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति करें मतदानः आई. जी. श्री अजय यादव/उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस/लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति करें मतदानः आई. जी. श्री अजय यादव/उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी हुए सम्मानित

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2024 69

बिलासपुर/14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज जिला प्रशासन द्वारा कोनी स्थित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आई. जी. श्री अजय यादव ने कहा कि लोकतंत्र एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें हम सभी की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों में जागरूकता आई है। मतदान हेतु युवा वर्ग में जो जागरूकता आई है उससे न केवल उनके परिवार जागरूक होंगे अपितु समाज भी जागरूक होगा।
          मुख्य अतिथि की आसंदी से आईजी श्री अजय यादव ने कहा कि  मतदाता जागरूकता अभियान तभी सार्थक है जब व्यक्ति स्वतंत्र रूप से मतदान के लिए आगे आये। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम ’’ थीम पर किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हम अपने अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहते हैं। लोकतांत्रिक पद्धति को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मतदान लोकतंत्र का आधार है। एक एक वोट से लोकतंत्र मजबूत बनता है। वोट देने का अधिकार हमें 18 साल इंतजार करने के बाद मिलता है।

*आई. जी. ने दिलाई मतदाधिकार की शपथ -*              
कार्यक्रम में आईजी श्री यादव द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं युवा मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परम्परा बनाये रखने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित -*
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विधानसभा से एक बीएलओ को 6 हजार रू. प्रोत्साहन राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार से अटल बिहारी विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा को सम्मानित किया गया। सभी रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर समेत अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही नये युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड दिया गया।

*मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति-*
कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गानों, नुक्कड़ नाटक, नृत्य और कविता की शानदार प्रस्तुति दी गयी।
             
        कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अगवाल, एडिशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी,  कृषि महाविद्यालय के डीन श्री आर. के. एस तिवारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।

continue reading
 लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही मतदान में भाग लेने किया गया प्रेरित/नये युवा मतदाताओं को बताया गया मताधिकार का महत्व/14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ आयोजन

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही मतदान में भाग लेने किया गया प्रेरित/नये युवा मतदाताओं को बताया गया मताधिकार का महत्व/14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ आयोजन

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2024 76

मनेन्द्रगढ़/14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज जिला निर्वाचन आयोग के तत्ववधान में मनेन्द्रगढ़ के शासकीय स्वामी विवेकानंद पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ‘‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फार श्योर मेकिंग‘‘ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाले प्रोफेसर, नोडल अधिकारी और बीएलओ को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी व स्वामी विवेकान्द जी के तैल्यचित्र व प्रत्यक्ष पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने रंगोली भी बनाई गई। छात्रों के द्वारा मतदान प्रेरित करने के साथ रंगोली का अवलोकन भी किया गया साथ ही भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।

               कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट ने अध्यक्षता करते हुए लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने तथा अपने देश के लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए, निर्भिक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई ।

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट जी ने कहा भारत 26 जनवरी 1950 को गणराज्य बना उसके एक दिन पहले 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग का गठन किया गया, उन्होंने नये मतदाताओं को बधाई भी दी और उनका आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में मतदाता ही लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका में अपना योगदान देंगे। नये मतदाताओं का यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में पहला कदम होगा। इसे गंभीरता से लेते हुए बेहतर समाज के निर्माण हेतु मतदान प्रक्रिया में भाग लेवें। इसके साथ ही उन्होंने नये मतदाताओं को जागरूक करने के अलावा हर स्तर के चुनाव मे भागीदारी करने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर ने युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, मतदान करने की शपथ दिलायी। साथ ही धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि मोहम्मद जहाँगीर तिगाला (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी )ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस व छेर-छेरा की बधाई देते हुए कहा की हाल ही में हमारे यहाँ विधानसभा चुनाव संपन्न हुए है जिसमें बहुत की अप्रत्याशित परिणाम आये है जो की मतदाता की ताकत को दर्शाते है लोगों को लग रहा था की एक निश्चित निर्णय आएगा लेकिन जब परिणाम आया तो सभी को आर्श्चय भी हुआ और यही हमारी शक्ति भी है की यदि कुछ गलत हो रहा है या किसी को बदलना है तो 05 वर्ष में एक ही बार अवसर आता है तो इसका हमें अवश्य प्रयोग करना चाहिए । हर एक वोट कीमती होता है और सभी को खास कर जो युवा है जो पहली बार अपने मतदान का उपयोग किया होगा और जो अभी के विधानसभा का चुनाव हुआ था जिसमे कई लोगों को छुट गये होंगे जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं कर पाए होंगे और अभी लोक सभा चुनाव तक पूर्ण कर लिए होंगे तो चुनाव आयोग ऐसे मतदाताओं के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है और जो हर 05 वर्ष में हमारा कर्तव्य है भारतीय नागरिक होने का उसका पालन करना है और मतदान जरूर करना है और देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें एवं श्रीमती आस्था यादव ( न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ) ने कहा मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी है तथा संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना और सुदृढ लोकतंत्र के निर्माण के लिये मतदाताओं की सजगता और जागरूकता आवश्यक हैं, उन्होंने अपने संबोधन में आगे और कहा कि हमें देश कला परिस्थिति के अनुरूप योग्य व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए। मताधिकार हमें संविधान से प्राप्त एक महत्वपूर्ण अधिकार है, यह अधिकार लोकतंत्र और मजबूत बनाने का भरोसा है। इस भरोसे पर सभी मतदाता खरे उतरे तभी मजबूत जनतंत्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। उन्होंने युवा मतदाताओं से कहा कि वें मतदान के प्रति स्वयं जागरूक बने और अन्य मतदाताओं को भी जागरूक बनाये जाने हेतु अपील की गई।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने कहा कि वर्ष 2011 से राष्ट्रीय दिवस राष्ट्रीय मतदान दिवस मतदाता दिवस मनाने प्रारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूकता पैदा करना है। जिससे देश के प्रजातंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। अतः वोट करने के मताधिकार का प्रयोग जरूर प्रयोग करें और सभी 18 वर्ष पूर्ण होने पर मतदाता सूची में या पोर्टल के माध्यम से नाम जुड़वा कर मताधिकार प्राप्त करें।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार नीरजकान्त तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय, शासकीय स्वामी विवेकानंद पीजी महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. सरोजबाला बिश्नोई के साथ ही बडी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी सहित महाविद्यालय छात्र-छात्राएँ, प्रबुद्धजन, मतदाता उपस्थित रहे।

  

नए मतदाताओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

        समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 18 एवं 19 वर्ष के नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड एवं आयोग द्वारा निर्धारित आकृति एवं रंग अनुसार निर्मित बैज जिसमें मतदाता बनने पर सम्मानित किया गया, ईपिक कार्ड मिलने से नये मतदाताओं में खुशी की लहर देखी गई। मतदाता जागरूकता स्वीप में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया।

continue reading
 निकाय कर्मचारियों को 3 महीने बाद मिलेगी सैलरी /कैबिनेट मंत्री के प्रयास पर संचालक ने आवंटित की राशि

निकाय कर्मचारियों को 3 महीने बाद मिलेगी सैलरी /कैबिनेट मंत्री के प्रयास पर संचालक ने आवंटित की राशि

 निकाय कर्मचारियों को 3 महीने बाद मिलेगी सैलरी /कैबिनेट मंत्री के प्रयास पर संचालक ने आवंटित की राशि

नगरीय निकायों में कार्यरत रेगुलर और प्लेसमेंट कर्मचारियों को 3 महीने बाद वेतन संकट से राहत मिली है। क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा निकायों को कर्मचारियों के वेतन के लिए राशि जारी कर दी गई है। दरअसल पिछले लगभग 3 महीने से नगर पालिका निगम चिरमिरी और नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कर्मचारी वेतन संकट से जूझ रहे थे। निकाय में कार्यरत रेगुलर और प्लेसमेंट कर्मचारियों को पिछले तीन माह से सैलरी नहीं मिली तो कर्मचारी लोगों से उधार लेकर अपना गुजारा कर रहे थे। कुछ कर्मचारियों के साथ स्थिति ये बन गई थी कि राशन दुकान और दूसरी जगह से मदद मिलनी बंद हो गई। जिसके कारण घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। परेशानियों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ को कर्मचारियों की परेशानी से अवगत करा मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति से समायोजन के शर्त पर स्वीकृत ऋण राशि का आवंटन कराया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा जारी किए गए पत्र में नगर पालिका निगम चिरमिरी को सितंबर से दिसंबर तक के लिए दो करोड़ 70 लाख 64 000 रुपए की राशि जारी की गई है तो वहीं नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ को अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए 89.58 लख रुपए की राशि मिली है। निकायों के लिए स्वीकृत राशि के आवंटन के बाद कर्मचारियों को 3 महीने के वेतन का भुगतान होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

300 से ज्यादा कर्मचारियों को हर महीने 90 लाख का भुगतान 


नगर निगम चिरमिरी से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में कार्यरत नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों को वेतन देने के लिए महीने के लगभग 90 लख रुपए की आवश्यकता होती है। कर्मचारियों की संख्या 300 से भी ज्यादा है। इसमें नगर पालिका निगम चिरमिरी में कार्यरत सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए 28 लाख सभी जनप्रतिनिधियों के लिए 7 लाख और सभी रेगुलर कर्मचारियों को 55 लाख रुपए वेतन के तौर पर देना होता है। वर्तमान समय में निगम चिरमिरी और नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में राजस्व वसूली सही तरीके से नहीं होने के कारण वेतन संकट की समस्या निर्मित हुई है।

 

continue reading
 पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है

 पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की टॉपर छात्रा को एक दिन का विधायक बनाया है। अंजली बैगा ने जनजातीय वर्ग में प्रदेश में 12 कक्षा में सांइस विषय मे पहला स्थान प्राप्त किया था।  जिससे खुश होकर इसे बालिका सशक्ति करण से जोड़ते हुए विधायक रेणुका सिंह ने उसे एक दिन की विधायक बनाया। इस दौरान एक दिन की विधायक अंजली बैगा ने विधायक की तरह पूरी विधानसभा क्षेत्र में काम किया, जिस तरह रेणुका सिंह अपने क्षेत्र में जनता से मिलती हैं, कार्यक्रमों में अतिथि बनती हैं वो सब अंजली ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानी भी सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विधायक रेणुका सिंह ने  जनजातीय वर्ग की टॉपर अंजली को एक दिन विधायक बनाया। अंजली ने 12वीं में विज्ञान विषय से 77 फीसद अंक प्राप्त किया था।

वीओ 1 ।  अंजली बैगा भरतपुर सोनहत विधानसभा की विधायक बनकर गाड़ी में सवार होकर अपने क्षेत्र में पहुंची, जनता की समस्याएं सुनी, इसके साथ ही अधिकारियों को भी काम के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एक दिन की विधायक अंजली बैगा के साथ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने सेल्फी भी ली। इस मौके पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल लाइफ में इन सब चीजों के अनुभव भी जरूरी हैं। 

वीओ 2 । एक दिन की विधायक बनी अंजली बैगा को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भगवानपुर के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उसे मुख्य अतिथि बनाया गया। वही शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्य्रकम में भी अंजली बैगा को मुख्य अतिथि बनाया गया। अंजली बैगा इस अवसर पर ने कहा कि उन्हें एक दिन की विधायक बनकर बहुत अच्छा लगा।उन्होंने कहा कि विधायक रेणुका सिंह की इस अनोखी पहल से बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मैंने इस पद की गरिमा को समझा और विधायकों की मेहनत को भी जाना।  अंजली बैगा ने कहा कि विधायक रेणुका सिंह ने मुझे जो मौका दिया उससे मैं काफी खुश हूं। मैंने यहां पर कई लोगों से बात की उनकी परेशानियों को सुना और अधिकारियों से भी बात की।

फाइनल वीओ। विधायक रेणुका सिंह ने कहा, ये बड़े गर्व की बात है कि वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के मोहनटोला जनजातीय वर्ग से आने वाली बेटी ने जनजाति वर्ग में पुरे प्रदेश में टॉप किया है। मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में ये बच्ची बहुत तरक्की करेगी।  इससे उसे और भी ज्यादा सीखने को मिला, क्योंकि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिल अनुभव भी होना जरूरी है।

बाइट 1  अंजली बैगा, एक दिन की विधायक

बाइट 2 रेणुका सिंह, विधायक भरतपुर सोनहत

 

continue reading
 भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित/भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना : कलेक्टर/400 से ज्यादा युवा हुए शामिल/कार्यशाला में तैयारियों के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित/भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना : कलेक्टर/400 से ज्यादा युवा हुए शामिल/कार्यशाला में तैयारियों के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2024 91

बिलासपुर/भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती में संभाग के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया गया। यह कार्यशाला जिला प्रशासन, सैनिक कल्याण बोर्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यशाला में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, महाविद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों सहित अन्य युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। भारतीय सेना के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष के युवाओं को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाईन पंजीयन करने यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 400 से ज्यादा युवा शामिल हुए।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस अवसर पर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना होता है। देश सेवा करना बड़े गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला निश्चित रूप से युवाओं के लिए उपयोगी होगी। सेना में युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब सेना में भर्ती का प्रारूप बदल गया है। पहले शारीरिक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा होती थीं, लेकिन अब लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक परीक्षा होती है। उन्होंने युवाओं को आईक्यू बढ़ाने पर जोर दिया। परीक्षा के पैटर्न को समझते हुए अपनी पुख्ता तैयारी करने कहा। विषय विशेषज्ञों से आग्रह किया कि युवाओं के प्रश्नों को इत्मीनान से सुनकर उनकी शंकाओं का समाधान करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए अभी से जुट जाए और अपने सपने पूरे करें। कार्यशाला में आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों को सेना के तकनीकी पदों पर भर्ती हेतु प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन लिए जा रहे है। वायु सेना में भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी एवं थल सेना में भर्ती के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन किये जा सकते है। कार्यशाला में ऑनलाईन पंजीयन भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भोपाल से वारंट अधिकारी श्री रामनिवास यादव और भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मेजर पीके माथुर ने सेना में अग्निवीर की पंजीयन और भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रुप कैप्टन श्री निवास ने बताया कि हमें इस सेवा में क्यो जाना चाहिए और इसके क्या फायदे है।
कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पाण्डेय, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के उप संचालक श्री वीके केडिया, बिलासपुर संभाग के सभी आईटीआई के प्राचार्य, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आईटीआई कोनी के संयुक्त संचालक श्री एके सोनी, श्री पीएस तिग्गा, जिला रोजगार अधिकारी श्री एसी पहारे मौजूद थे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने आभार प्रकट किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

continue reading
 कमिश्नर-आईजी ने वीसी के जरिए बैठक लेकर शोरगुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

कमिश्नर-आईजी ने वीसी के जरिए बैठक लेकर शोरगुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2024 132

बिलासपुर/कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी एवं आईजी श्री अजय यादव ने संभाग के सभी कलेक्टर-एसपी की वीसी के जरिए बैठक लेकर ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शोरगुल पर कड़ी निगरानी रखते हुए उल्लंघन किये जाने पर प्रकरण दर्ज करने को कहा है। मोटर व्हीकल एक्ट एवं कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत वाहनों के राजसात किये जाने पर जोर दिया।

परिवर्तित किये गये वाहनों एवं साईलेंसरों के प्रकरणों में भारी जुर्माने के साथ सीआरपीसी 133 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर श्रीमती तिवारी ने कहा कि थानेवार डीजे वालों की सम्पूर्ण जानकारी रखा जाये। जिसमें मालिक का विवरण, प्रेशर हार्न, साइलेंसर विक्रेता मेकेनिक आदि की जानकारी रहे। ध्वनि मापक यंत्रों एवं वीडियोग्राफी से कार्रवाई के लिए साक्ष्य एकत्र किया जाये। विभिन्न स्थलों पर आयोजित उत्सवों, साईलेंस जोन आदि का चिन्हांकन किया जाये। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई कर मजबूत साक्ष्य के साथ सक्षम न्यायालय में तत्काल चालान प्रस्तुत की जाये। जुलूस, रैली, उत्सव, वैवाहिक एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के साक्ष्य एकत्रित कर तत्काल अथवा पीस टाईम में मजबूती के साथ कार्रवाई किया जाना चाहिए।

continue reading
 कलेक्टर ने बाल संप्रेक्षण गृह, बालिका गृह और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण/रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी, डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की दी स्वीकृति/बालिका गृह भवन के तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

कलेक्टर ने बाल संप्रेक्षण गृह, बालिका गृह और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण/रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी, डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की दी स्वीकृति/बालिका गृह भवन के तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2024 67

बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस आफ सेफ्टी, विशेष गृह, बालिका गृह और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन संस्थाओं में निवासरत बच्चों से चर्चा कर रहन-सहन, खान-पान की जानकारी ली। रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने बच्चों के अनुरोध पर डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की स्वीकृति भी दी।
           कलेक्टर ने सबसे पहले बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 29 बच्चे निवासरत है। कलेक्टर ने इत्मीनान से बच्चों से चर्चा की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उनके अनुरोध पर 5 कम्पयूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उनसे चर्चा के दौरान कहा कि अपने भविष्य के लिए कुछ मकसद बनाएं और उसे पूरा करने में जुट जाएं।

बच्चों ने इस दौरान देश भक्ति से ओत-प्रोत गानों पर प्रस्तुति भी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने यहां बच्चों के शयन कक्ष, भोजन कक्ष, भंडार कक्ष, रसोई कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी परखी। मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा है अथवा नहीं इसकी भी कलेक्टर ने जांच की। अधीक्षिका श्रीमती अर्चना चौहान ने बताया कि नाश्ते में पूरी और छोले की सब्जी दी गयी और दोपहर को खाने में दाल, चावल और आलू बैगन, सलाद दिया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर ने प्लेस ऑफ सेफ्टी और विशेष गृह का जायजा लिया। इस संस्थान में 15 बच्चे निवासरत है। यहां बच्चों ने अपने हाथों से बनाया बुके और अन्य सामग्रियां कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने इन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने इन किशोरों को भी 5 कम्प्यूटर सेट डीएमएफ मद से दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय बालिका संप्रेक्षण गृह का जायजा लिया। यहां 6 से 18 वर्ष की 35 बालिकाएं है। ये बालिकाएं मुंगेली, बेमेतरा, गौरेला पेंड्रा और बिलासपुर जिले की हैं। कलेक्टर ने अधीक्षिका श्रीमती ज्योति तिवारी से बच्चों को दी रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों को किसी भी हाल में प्रवेश न दिया जाए। बिल्डिंग की मरम्मत के लिए तत्काल प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। 5 कम्प्यूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



*सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण -*
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सहायता केन्द्र सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सखी केन्द्र में महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मेडिकल सुविधा के साथ अल्पकालीन आश्रय की सुविधा है। केंद्र का उद्देश्य घरेलू हिंसाओं से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करना है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सखी वन स्टॉप सेंटर में परामर्श से जुड़े दस्तावेजों के उचित संधारण के निर्देश दिए। सखी केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं है, जो पीड़ित महिला को केंद्र में आवश्यक सहायता प्रदान करती है। केंद्र में विगत वर्ष कुल 160 प्रकरण आए जिनमें 149 का निराकरण किया गया। 28 महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया। सखी केंद्र प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि केंद्र में आने वाले अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा के होते है, जिनमें परामर्श के माध्यम से सुलह का प्रयास किया जाता है।
  निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

continue reading
 प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण 25 जनवरी से/राशनकार्डधारी अपने मोबाइल से स्वयं कर सकते है राशन कार्ड की नवीनीकरण

प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण 25 जनवरी से/राशनकार्डधारी अपने मोबाइल से स्वयं कर सकते है राशन कार्ड की नवीनीकरण

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2024 101

मनेंद्रगढ़/कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो का नवीनीकरण अभियान 25 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी सभी राशनकार्डों में शामिल सदस्यों के नवीनीकरण की कार्यवाही 29 फरवरी तक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के खण्ड 4 (6) के प्रावधान अनुसार राशनकार्ड का नवीनीकरण प्रत्येक 5 वर्ष में छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार किये जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। राशनकार्डो के नवीनीकरण के लिए हितग्राही द्वारा आवेदन 25 जनवरी से 15 फरवरी तक लिया जाएगा। नवीनीकरण के पश्चात राशनकार्डों का वितरण 1 फरवरी से 29 फरवरी तक किया जाएगा। इस लिए जिले सभी 250 शासकीय उचित मूल्य की दुकानो के पर्यवेक्षक के लिए नोडल अधिकारी एवं उनके सहायकों की नियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा की गयी है राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए सभी राशन कार्ड में कम से कम एक सदस्य का ई-केवाईसी होना अनिवार्य है। यदि किसी हितग्राही का हस्ताक्षर नहीं हुआ हैं तो वह हितग्राही अपने संबंधित उचित मूल्य दुकान के संचालक के पास ईपोस मशीन से ई-केवाईसी को पूर्ण कराकर नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकता है । साथ ही दिनांक 25 जनवरी को सभी जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है ।जिसमे मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, रोजगार सहायक एवं अन्य नोडल अधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

राशनकार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया -

राशनकार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डों के समयबद्ध नवीनीकरण के लिए आवेदनों की प्राप्ति खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप्प के जरिये की जाएगी। यह एप्प हितग्राही द्वारा अपने मोबाईल में अथवा उचित मूल्य दुकानों में संधारित टैबलेट अथवा दुकान संचालक के पंजीकृत एंड्रॉयड मोबाईल में डाउनलोड कर इसके जरिये आवेदन की प्रस्तुति की जा सकेगी। राशनकार्ड का नवीनीकरण का आवेदन खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप्प के माध्यम से किया गया है। यह एप्प हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाईट https://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। राशनकार्डधारी द्वारा अपने एंड्रायड मोबाईल फोन में स्वयं खाद्य विभाग के एप्प को डाउनलोड करने के उपरांत इसके जरिये राशनकार्ड के प्रथम पृष्ठ में पूर्व से उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। राशनकार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही राशनकार्ड नंबर मुखिया का नाम, पति या पिता का नाम, लिंग, आयु, राशनकार्ड का प्रकार, उचित मूल्य दुकान का क्रमांक तथा राशनकार्ड में दर्ज समस्त सदस्यों की जानकारी सहित इनके ई-केवायसी की स्थिति एप्प के जरिये विभागीय डेटाबेस से तत्काल प्रदर्शित हो जाएगी। हितग्राही के राशनकार्ड में शामिल पीडीएफ में क्यूआर कोड अपठनीय होने की स्थिति में हितग्राही द्वारा अपने राशनकार्ड क्रमांक तथा मोबाईल नंबर को एप्प में दर्ज किया जा सकेगा तथा उसके द्वारा दर्ज मोबाईल नंबर एवं राशनकार्ड में दर्ज मोबाईल नंबर समान होने की स्थिति में नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। 

नवीनीकरण हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य -

राशन कार्ड में शामिल मुखिया अथवा परिवार के किसी भी सदस्य के ई-केवायसी का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में आवेदक एप्प द्वारा प्रदर्शित नवीनीकरण हेतु आवेदन के बटन को क्लिक कर आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। यह कार्यवाही पूर्ण होते ही एप्प के जरिये आवेदक को उसके आवेदन को सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने संबंधी जानकारी तथा 30 दिवस के भीतर नवीनीकृत राशन कार्ड जारी होने संबंधी सूचना प्राप्त हो जाएगी। शेष आगामी कार्यवाही वर्तमान में राशन कार्ड जारी करने हेतु प्रक्रिया के अनुसार पीडीएफ निर्माण, राशनकार्ड में प्राधिकृत अधिकारी के हस्ताक्षर के उपरांत नवीनीकृत राशनकार्ड जारी किया जाएगा।

दुकान संचालक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुति की प्रक्रिया -

सर्वप्रथम उचित मूल्य दुकान संचालकों को खाद्य विभाग के मोबाईल एप्प को अपने टेबलेट में डाउनलोड कर अपनी दुकान की आईडी को पंजीकृत करना होगा। जिसके लिए दुकान संचालकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर में ओटीपी नंबर भेजकर सत्यापन किया जाएगा। उचित मूल्य दुकान संचालक के सफलतापूर्वक पंजीयन के उपरांत उसके दुकान से संलग्न सभी राशनकार्डधारियों तथा इसमें शामिल सदस्यों की जानकारी नवीनीकरण हेतु उपलब्ध हो जाएगी। दुकान संचालक द्वारा उपरोक्त कार्यवाही नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र में ही किया जा सकेगा।
    हितग्राही के राशनकार्ड में शामिल पीडीएफ में क्यूआर कोड अपठनीय होने की स्थिति में दुकान संचालक हितग्राही के राशनकार्ड क्रमांक एवं हितग्राही के विभागीय डेटाबेस में दर्ज मोबाईल को एप्प में दर्ज कर भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। किंतु ऐसी स्थिति में हितग्राही से राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु संचालक खाद्य द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र की लिखित प्रति दुकान संचालक द्वारा प्राप्त की जाएगी तथा प्राप्त लिखित आवेदन नवीनीकरण की आगामी कार्यवाही हेतु संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में जमा की जाएगी तथा इन आवेदनों की प्राप्ति उपरांत ही छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नियम 2016 के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण तथा पीडीएफ प्रिंट करने की कार्यवाही की जाएगी।

continue reading
 हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउन्ड में हुई आज फुल ड्रेस रिहर्सल/कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउन्ड में हुई आज फुल ड्रेस रिहर्सल/कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2024 131

बिलासपुर/जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में सवेरे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।


   कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आईपीएस श्री अजय कुमार  ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

continue reading
 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधायक रेणुका सिंह की बालिका सशक्तिकरण को लेकर अनोखी पहल/जनजातीय वर्ग की प्रदेश टॉपर को बनाया एक दिन का विधायक

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधायक रेणुका सिंह की बालिका सशक्तिकरण को लेकर अनोखी पहल/जनजातीय वर्ग की प्रदेश टॉपर को बनाया एक दिन का विधायक

Ibtesam Deshmukh 24-Jan-2024 46

मनेंद्रगढ़/पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की टॉपर छात्रा को एक दिन का विधायक बनाया है। अंजली बैगा ने जनजातीय वर्ग में प्रदेश में 12 कक्षा में सांइस विषय मे पहला स्थान प्राप्त किया था। जिससे खुश होकर इसे बालिका सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विधायक रेणुका सिंह ने उसे एक दिन की विधायक बनाया। इस दौरान एक दिन की विधायक अंजली बैगा ने विधायक की तरह पूरी विधानसभा क्षेत्र में काम किया, जिस तरह रेणुका सिंह अपने क्षेत्र में जनता से मिलती हैं, कार्यक्रमों में अतिथि बनती हैं वो सब अंजली ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानी भी सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विधायक रेणुका सिंह ने  जनजातीय वर्ग की टॉपर अंजली को एक दिन विधायक बनाया। अंजली ने 12वीं में विज्ञान विषय से 77 फीसद अंक प्राप्त किया था। अंजली बैगा भरतपुर सोनहत विधानसभा की विधायक बनकर गाड़ी में सवार होकर अपने क्षेत्र में पहुंची, जनता की समस्याएं सुनी, इसके साथ ही अधिकारियों को भी काम के लिए निर्देशित किया। साथ ही एक दिन की विधायक अंजली बैगा के साथ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने सेल्फी भी ली। उक्त मौके पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल लाइफ में इन सब चीजों के अनुभव भी जरूरी हैं।

एक दिन विधायक बनकर किए ये काम

एक दिन की विधायक बनी अंजली बैगा को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भगवानपुर के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उसे मुख्य अतिथि बनाया गया। वही शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्य्रकम में भी अंजली बैगा को मुख्य अतिथि बनाया गया। अंजली बैगा इस अवसर पर कहा कि उन्हें एक दिन की विधायक बनकर बहुत अच्छा लगा और विधायक रेणुका सिंह की इस अनोखी पहल से बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मैंने इस पद की गरिमा को समझा और विधायकों की मेहनत को भी जाना व मुझे जो मौका दिया उससे मैं काफी खुश हूं। मैंने यहां पर कई लोगों से बात की उनकी परेशानियों को सुना और अधिकारियों से भी बात की।

बच्ची बहुत तरक्की करेगी : रेणुका

विधायक रेणुका सिंह ने कहा, ये बड़े गर्व की बात है कि वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के मोहनटोला जनजातीय वर्ग से आने वाली बेटी ने जनजाति वर्ग में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में ये बच्ची बहुत तरक्की करेगी।  इससे उसे और भी ज्यादा सीखने को मिला, क्योंकि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी होना जरूरी है।

continue reading
 जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न/स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें- श्री भईयालाल/वित्तीय वर्ष 2023-24 में निरस्त तथा स्वीकृत कार्यों का किया गया अनुमोदन

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न/स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें- श्री भईयालाल/वित्तीय वर्ष 2023-24 में निरस्त तथा स्वीकृत कार्यों का किया गया अनुमोदन

Ibtesam Deshmukh 24-Jan-2024 59

कोरिया /कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट  सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक एवं शासी परिषद के सदस्य श्री भईयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप गुप्ता व शासी परिषद की सदस्य मौजूद थे।

बैठक में विधायक एवं शासी परिषद के सदस्य श्री भईयालाल राजवाड़े ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की सूची सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने तथा बैठक में सभी जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। श्री राजवाड़े ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से छात्रावास आश्रमों के छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुरूप व गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध सुनिष्चित करने तथा नियमित रूप से छात्रावास आश्रमों का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।  

कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले के विकास के लिए विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना एवं प्रस्तावों पर विस्तृत जानकारी परिषद के सदस्यों को दी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक आय-व्यय लेखा, स्वीकृत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यो तथा पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में निरस्त कार्यों तथा स्वीकृत कार्यो के कार्योत्तर स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, वन मण्डलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो व विभागीय अधिकारी एवं शासी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

continue reading
विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित

विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित

Ibtesam Deshmukh 24-Jan-2024 47

मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़ विधान सभा का सोलहंवा सत्र दिनांक 05 फरवरी 2024 से प्रारंभ होकर शुकवार दिनांक 01 मार्च 2024 तक संचालित होने हेतु सूचना प्राप्त हुई है। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने विधानसभा सत्र के दौरान जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने एवं मुख्यालय से बाहर नहीं रहने के निर्देश दिए हैं। सत्रावधि के दौरान आपके अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों को किसी भी तरह का अवकाश देय नहीं होगा। अति आवश्यक होने की स्थिति में कलेक्टर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से अनुमति प्राप्त कर अवकाश पर प्रस्थान करेंगें। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विभाग/जिला प्रमुख प्राप्त विधान सभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु अपने-अपने विभाग में सेल का गठन कर फैक्स एवं मेल के द्वारा जानकारी / सूचना तत्काल भेजकर की गई कार्यवाही की प्रति सहित इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है।

continue reading
 जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश/जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्ण

जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश/जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्ण

Ibtesam Deshmukh 24-Jan-2024 147

मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व के बारे में बताया। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिले के रक्षित अरक्षित केंद्र के पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस एवं नगर सेना की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी जायेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन इत्यादि विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि सभी कार्य क़ो समय से पहले पूर्ण करने क़ो कहा। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने के लिए विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों, कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी, साथ ही सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

बैठक में उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के तहत गांव में लगाए जा रहे शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारीयों से कहा की शिविर के माध्यम से समस्त पात्र हितग्राहियों क़ो योजना का लाभ दिलाएं व स्वास्थ्य व अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाये। कलेक्टर ने कहा कि उज्ज्वला गैस के छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं, इसलिए उनकी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।      

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए विवादित, अविवादित नामांतरण सीमांकन, खाता विभाजन, समय सीमा के प्रकरण, सहित अन्य प्रकरणों का समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण के प्रकरण अनावश्यक रूप से समय सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए, सभी राजस्व अधिकारी इस बात पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा तथा उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए तथा उन्हें शत् प्रतिशत समय सीमा के भीतर पूर्ण करने क़ो कहा। कलेक्टर ने बैठक में स्लम पट्टों पर भूमि स्वामी अधिकार संबंधित आवेदनों का निराकरण, शासकीय भूमि का आवंटन, व्यवस्थापन, निकायों की सम्पत्ति विक्रय से प्राप्त आय की स्थिति, नजूल भूमि का आवंटन, व्यवस्थापन, अवैध निर्माण का नियमितिकरण, आवासीय भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों का नियमितिकरण आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग को जिले में हो रहे नल जल योजना के तहत सम्पूर्ण ग्राम व शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा और कहा कि जिले के प्रत्येक चिन्हित शहरी क्षेत्र से लेकर प्रत्येक ग्राम व ग्राम पंचायत में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

      बैठक मे सीईओ जिला पंचायत श्री आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूलचंद चोपड़ा व जिले के सभी ब्लॉक के जनपद सीईओ सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
 गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर बंद रहेगी शराब दुकान

गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर बंद रहेगी शराब दुकान

Ibtesam Deshmukh 24-Jan-2024 32

कोरिया/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ अबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जिले के अवस्थित समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकान, देशी, विदेशी मदिरा दुकान तथा क्लब बार पूर्णतः बंद रहेंगी।

continue reading
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस/वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेंगे हम/विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और अधिकारी- कर्मचारियों को किया जायेगा सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस/वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेंगे हम/विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और अधिकारी- कर्मचारियों को किया जायेगा सम्मानित

Ibtesam Deshmukh 24-Jan-2024 109

 कोरिया /25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज जिला पंचायत ऑडिटोरियम में दोपहर 01.00 बजे स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवीन मतदाताओं को मुख्य अतिथि के हाथों ईपिक कार्ड एवं बैज वितरण किया जायेगा। इसी कड़ी में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी तथा अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

 इस अवसर पर स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाती, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाती जायेगी।
समाचार क्रमांक 67/2024/बेक
continue reading

dpboss