Breaking News
ताज़ातरीन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई भावभीनी विदाई
कोरिया/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सेवा अवधि पूर्ण कर लेने वाले कर्मचारियों को पेंशन आदेश एवं शाल श्रीफल देकर जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर अधिकारी- कर्मचारी के लिए एक सतत प्रक्रिया है। एक दिन सभी को निर्धारित तिथि अनुसार सेवानिवृत्त होना होता है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि ’’धन्यवाद पोर्टल’’ के माध्यम से समस्त पेंशनरों को उनके पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से निरंतर अवगत कराया जा रहा है साथ ही उक्त पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों की समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। जिसके तारतम्य में आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों में जल संसाधन के सहायक अभियंता श्री प्रमोद कुमार नामदेव एवं पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक श्री मानवेल केरकेटा शामिल थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, जिला कोषालय अधिकारी श्री पदमाकर सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को मिला टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड
कोरिया /जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनत छात्रों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने तथा व्यक्तित्व विकास हेतु प्रति माह शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को ‘‘टीचर ऑफ द मन्थ अवार्ड‘‘ से सममानित करने की शुरूआत की गई है। इसका उद्देष्य जिले के अकादमिक पैरामीटर को व शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम का उन्नयन, नियमित उपस्थित, छात्रों का कक्षा में ठहराव, व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ाने की है।
जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शासकीय प्राथमिक शाला सोनहत की कु. वैशाली सिंह, माध्यमिक शाला रकया की श्रीमती कानन गुप्ता, शा.उ.मा.वि. सुंदरपुर के श्री भंवर पाल सिंह एवं शा. कन्या उ.मा.वि. बैकुंठपुर के श्री अमृतलाल गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया।
कार्यालय में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए बनने वाली स्थानीय समिति हेतु आवेदन आंमत्रित
मनेंद्रगढ़/ छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर, छत्तीसगढ के निर्देशासनुसार महिलाओं के अनुसार अधिनियम के क्रियान्वयन व दायित्वों के निर्वहन अधिनियम 2013 की धारा 05 के प्रावधानों के अनुसार अधिनियम के क्रियान्वयनव दायित्वों के निर्वहन के लिए राज्य शासन निर्देशानसुर जिले स्तर पर 05 सदस्यों स्थानीय समिति का गठन किया जाना है। समिति की अध्यक्ष समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत ख्याति प्राप्त महिला होगी, जिसे महिलाओं के मुद्दों पर कार्य करने का पर्याप्त अनुभव हो। जिले की तहसील, विकासखण्ड, नगरीय निकाय के कार्य क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के बीच से एक महिला सदस्य नामांकित की जायेगी। महिला कल्याण, संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठन, संघ, संस्था अथवा ऐसे व्यक्ति जो लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों पर कार्य करने का अनुभव रखते है। (महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) नियम 2013 का नियम 04) में दो सदस्य जिसमें एक अनिवार्य रूप से महिला होगी का नामांकन किया जायेगा। नामांकित सदस्यों में से एक सदस्य कानून/विधि के क्षेत्र का जानकार होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उपरोक्त सदस्यों में से एक अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा अल्पसंख्यक, समुदाय की महिला होना चाहिए।
अधिनियम की धारा 7 (2) के अनुसार स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष तथा प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल उनकी नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष के लिए होगा। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) नियम 2013 के नियम 5 अनुसार स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों के लिए फीस या भत्ता-स्थानीय समिति के अध्यक्ष उक्त समिति की कार्यवाहियों के आयोजन के लिए प्रतिदिन 200 (दौ सौ रूपये) के भत्ते के हकदार होंगे और रेलगाडी से थ्री टायर वातानुकूलन, वातानुकूलित बस से तथा ऑटो रिक्शा या टैक्सी से अथवा यात्रा पर उसके द्वारा खर्च की गई वास्तविक लागत जो भी कम हो, की प्रतिपूर्ति के भी हकदार होंगे।
इस समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में कार्य करने हेतु इच्छुक व्यक्ति एक सादे पेपर पर सहमति पत्र दिनांक 15.02.2024 तक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्ट्रेट परिसर कक्ष क्रमांक 23 में पंजीकृत डॉक अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में स्वयं उपस्थित होकर तथा दूरभाष-9340143090 से सम्पर्क किया जा सकता है। समिति में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जावेगी।
दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकल एवं सुगम्य केन वितरण हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन/मोटराइज्ड ट्रायसाइकल हेतु 37 एवं सुगम्य केन हेतु 18 दिव्यांग पाये गये पात्र
कोरिया/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्रायसाइकल एवं सुगम्य केन वितरण हेतु एलिस्को कानुपर (भारत सरकार का उपक्रम) के माध्यम से विगत दिवस मानस भवन बैकुण्ठपुर एवं सामुदायिक भवन जनपद पंचायत सोनहत में परीक्षण/मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में एस.ई.सी.एल. एवं एलिम्को के विशेषज्ञों के द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं नगरीय निकाय बैकुण्ठपुर/शिवपुर चरचा के 27 मोटराइज्ड एवं 07 सुगम्य केन दिव्यांगजनों को पात्र पाया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत सोनहत के 10 मोटराइज्ड एवं 11 सुगम्य केन हेतु दिव्यांगजनों पात्र पाया गया।
एलिम्को जबलपुर के प्रभारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले के मोटराइज्ड ट्रायसाइकल हेतु कुल 37 एवं सुगम्य केन हेतु कुल 18 पात्र पाए गए दिव्यांगजनों को शीघ्र शिविर आयोजित कर वितरण की कार्यवाही की जावेगी।
दिव्यांगजनों हेतु मोटराइज्ड ट्रायसाइकल एवं सुगम्य केन परीक्षण/मूल्यांकन शिविर में उप संचालक समाज कल्याण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर/सोनहत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चरचा एवं उनके अधिकारी/कर्मचारियों के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन किया गया।
महतारी वंदन योजना/कलेक्टर ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद/ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय स्तर पर पदाधिकारियों को सौंपी दायित्व
कोरिया/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु 01 मार्च 2024 से प्रदेश में महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद/ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय स्तर पर पदाधिकारियों को दायित्व सौपा है।
योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी/मुख्य नगर पालिका अधिकारी को महतारी वंदन योजना से संबंधित समस्त अधिकारी/कर्मचारी का जनपद स्तर पर योजना के क्रियान्वयन/अनुश्रवण से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन का दायित्व सौपा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को समस्त पात्र हितग्राहियों का मूल्यांकन/अनुश्रवण तथा आवेदन पत्र भरवाकर पोर्टल पर एंट्री करवाना एवं प्राप्त आपत्ति का निराकरण पश्चात् प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रेषित करना, पर्यवेक्षक सेक्टर के अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर आवेदन करायेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लॉगिन आई.डी. से ऑनलाईन पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित कर सेक्टर की प्रगति प्रतिवेदन समय पर प्रेषित करेंगे। ग्राम पंचायत सचिव योजना के कियान्वयन हेतु ग्राम प्रभारी होंगे। ग्राम पंचायत अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं पंचायत की लॉगिन आईडी से पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन सुनिश्चित करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता योजना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर आंगनबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत समस्त पात्र महिलाओं का पंजीयन व महतारी वंदन पोर्टल पर मोबाईल एप के माध्यम से एंट्री सुनिश्चित कर अपने केन्द्र की प्रगति का प्रतिवेदन सेक्टर पर्यवेक्षक को प्रेषित करेंगें।
नेशनल पब्लिक +2 उच्च विद्यालय स्टेशन रोड परसाबाद में नए सत्र में नामांकन में विशेष छूट
नेशनल पब्लिक +2 उच्च विद्यालय स्टेशन रोड परसाबाद में नए सत्र में नामांकन में विशेष छूट
कारगर व व्यवस्थित सड़क सुरक्षा हेतु होगा समिति का गठन/गैर व सामाजिक संस्थाओं से मंगाया गया आवेदन
मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति के गठन किये जाने हेतु राज्य में सड़क सुरक्षा सुधार पर काम कर रहे गैर सरकारी सगंठन (एनजीओ) या नागरिक समाज सगंठन (सीएसओ) सदस्य हेतु नामांकन दाखिल करने बावत् कार्यालय कलेक्टर, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. में आवेदन पत्र 07 फरवरी 2024 तक कार्यलयीन समय में आमंत्रित किये गये है।
कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रदान किया पीपीओ
मनेंद्रगढ़/कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड खड़गवां के अधीस्थ कार्यरत श्री रेमेजियुस कुजूर प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जड़हरी एवं श्री दीप देवार साय प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला गढ़तर अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर आज सेवानिवृत्त हुये। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के मागदर्शन में बलबिन्दर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज कलेक्टर डी. राहुल वेकंट के हाथों दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को पीपीओ (पेंशन पेमेंट आर्डर) प्रदान किया गया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, बीईओ खड़गवां बलबिन्दर सिंह तथा सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी अपनी भूमिका निभाएं - कलेक्टर/कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक
मनेन्द्रगढ़ /जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी सेक्टर ऑफिसर की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आगामी लोक सभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सेक्टर ऑफिसर सहित सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने संबंधित कार्य पूरी जिम्मेदारी से करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान करवाने के साथ ही अपने मताधिकार का उपयोग करना भी जरूरी है। जिसके लिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का उपयोग भी जरूर करें। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को चुनावी कार्यों में पूरा ध्यान लगाते हुए बिना किसी चूक के कार्य करने कहा है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी अपनी वाणी का भी ध्यान रखें एवं अनावश्यक लापरवाही कर किसी प्रकार की कोई समस्या को आमंत्रण ना दें।
बैठक में कलेक्टर ने सभी सेक्टर ऑफिसर से उनके संबंधित मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एप्रोच रोड, भवन की स्थिति, पेयजल, शौचालय, सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली तथा अभी भी मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की आधारभूत आवश्यकता की कमी होने पर तत्काल जानकारी दिए जाने को कहा। कलेक्टर ने सभी सेक्टर आफिसर को अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रूट चार्ट सहित अन्य आवश्यक जानकारी स्पष्ट रखते हुए कार्य करने कहा।
उक्त में बैठक अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ अभिलाषा पैकरा, संयुक्त कलेक्टर लिंगराज सिदार एवं जिले के समस्त सेक्टर अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्व पखवाड़ा शिविरों को मिल रहा जनता का अच्छा प्रतिसाद/कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र की दो शिविरों का किया निरीक्षण
बिलासपुर/जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा आज से शुरू हो गया। प्रथम दिन निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र में 27 शिविर आयोजित किये गये। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपना काम करा रहे हैं। शासकीय कार्यालयों में चक्कर लगाने के बाद होने वाले काम यहां मिनटों में हो रहे हैं। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज निगम क्षेत्र के दो शिविरांे का जायजा लिया। उन्होंने कुदुदण्ड स्थित हाई स्कूल एवं मगरपारा के अम्बेडकर प्राथमिक शाला गए। उन्होंने विभिन्न कामों से शिविर में पहुंचे लोगों से चर्चा की। शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील लोगों से की है। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी इस अवसर पर साथ थे।
शिविरों में हो रहे ये काम -
इन शिविरों में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन की कार्यवाही की जायेगी।
इन पंचायतों एवं वार्डाें में 2 फरवरी को शिविर -
राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत 2 फरवरी को नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 28 शिविर लगाये जायेंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत सिरगिट्टी वार्ड क्र. 11, कुदुदण्ड वार्ड क्र. 17, तोरवा वार्ड क्र. 41, दोमुहानी वार्ड क्र.43, लिंगियाडीह वार्ड क्र. 51, बेलतरा तहसील में करमा, बिल्हा तहसील के अंतर्गत मोहदा, केवाछी, पोड़ी (ह.), बोदरी तहसील में हरदीकला, मस्तुरी तहसील के अंतर्गत बेलटुकरी, कोसमडीह, सीपत में हिण्डाडीह, जुहली, पचपेड़ी तहसील में कोकड़ी, कोटा में नवागांव एवं धुमा, बेलगहना में खोंगसरा एवं सिलपहरी, रतनपुर तहसील में पुडू एवं कलमीटार, तखतपुर के अंतर्गत देवरीखुर्द, जूनापारा, पकरिया तथा सकरी तहसील के अंतर्गत हॉफा, सैदा, लोखण्डी एवं कपसिया कला में शिविर आयोजित किया गया है।
पीएचई एवं जल संसाधन विभाग के काम-काज की समीक्षा/काम लटकाने वाले ठेकेदारों को कलेक्टर ने किया तलब/भैंसाझार परियोजना को गति देने राजस्व-सिंचाई विभाग की 10 फरवरी को संयुक्त बैठक
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन में काम लटकाने वाले ठेकेदारों को पूर्ण व्यौरे के साथ समक्ष में तलब किया है। कामों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी के विभाग वाले कामों में बिलासपुर जिला पूरे राज्य में अग्रणी होना चाहिए। इस भावना को ध्यान में रखते हुए तमाम अधिकारी एवं ठेकेदार काम करें। उन्होंने समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों से पेनाल्टी काटकर शेष राशि भुगतान को कहा है। उन्होंने कहा कि केवल भुगतान रोकना पर्याप्त नहीं है। कलेक्टर ने काम की गति बढ़ाकर हर घर नल कनेक्शन प्रदान करने की कार्य-योजना में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक काम पूर्ण हो चुके ग्रामों में 15 मार्च तक शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल किया जाये। ऐसे लगभग 280 गांव हैं। उन्होंने उच्च स्तरीय जलागार एवं समूह नल जल योजनाओं की जानकारी लेकर गहन समीक्षा की।
कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए अरपा भैंसाझार परियोजना की समीक्षा की। परियोजना के पूर्ण होने में आने वाली दिक्कतों के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने राजस्व एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की 10 तारीख को संयुक्त बैठक आहूत करने के निर्देश दिए। भू-अधिग्रहण एवं मुआवजा प्रकरणों का भी समाधान किया जायेगा। उन्होंने सभी सिंचाई नहरों की साफ-सफाई एवं डिसिल्टिंग के कार्य अगले खरीफ मौसम शुरू होने के पहले करा लेने के निर्देश दिए। मनरेगा योजना के अंतर्गत यह कार्य किया जाये। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को इसकी तत्काल स्वीकृति के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुआवजा प्रकरणों की विशेष समीक्षा की। इन मामलों को प्राथमिकता से निपटाकर प्रभावित किसानों को राशि भुगतान करने को कहा है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विष्णु देव साय पहली बार पहुंचे कोरिया/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की घोषणा-/जिले में खुलेगा नालंदा परिसर/ झुमका व घुनघुट्टा डैम बनेगा पर्यटन स्थल/74 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की मिली सौगात
कोरिया/दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दोपहर करीब दो बजे कोरिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं क्षेत्र के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े शिकारा पर बैठकर झुमका डैम का आनन्द लिया। बता दें छत्तीसगढ़ में पहली बार शिकारा बोट की शुरुआत झुमका जलाशय में किया जा रहा है।
इसके पहले कोरिया के क्षेत्रवासियों ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए सम्पूर्ण सरगुजा सम्भाग का नेतृत्व सौपने के लिए उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया। महतारी वंदन योजना और तेंदुपत्ते पर 5 हजार 500 रूपए मानक प्रति बोरे पर कैबिनेट में लिये गए निर्णय से उपस्थित जनों को अवगत कराया। श्री साय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के हिस्सा बनते हुए खुशी जाहिर की और मंच से कहा कि अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा की गई है, ऐसे में हमारे प्रदेश के लोगों को भी अयोध्या में प्रभु श्रीराम की दर्शन कराया जाएगा।
झुमका व घनघुट्टा डेम बनेगा पर्यटन केंद्र
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरियावासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा क्षेत्र के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की मांग पर मंच में ही उन्होंने बैकुण्ठपुर स्थित झुमका तथा सोनहत विकासखण्ड स्थित घनघुट्टा डैम को पर्यटन केन्द्र बनाने की घोषणा करते हुए कि यह अंचल निष्चय ही पर्यटकों के लिए एक सुखद सफर का केन्द्र स्थापित होगा। उन्हांेने यह भी कहा कि आने वाले समय में सरगुजा हो या कोरिया इस अंचल को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने की बात कही।
नालंदा परिसर खुलेगा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस तरह राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर खुला है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक ऐसे वातावरण तैयार की गई है यहां पढ़ाई की हर सुविधा है, उसी तर्ज पर कोरिया जिले में नालंदा परिसर खोलने की घोषणा की।
मंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति को गौरवान्वित करने वाला पल कहा। उन्होंने कोरिया के जिला चिकित्सालय को हाइटेक बनाने की बात कही। इसके साथ ही बैकुण्ठपुर विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े के एम्स के मांग का समर्थन करते हुये इसका प्रस्ताव बना कर दिल्ली भेजने की बात कही।
बैकुण्ठपुर के विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विकास कार्यों की मांग भी की। उन्होंने कोरिया को संभाग बनाने, कोरिया में एम्स अस्पताल खोलने तथा बीएड कॉलेज खोलने आदि की मांग की। मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम लाल जायसवाल ने आश्वासन दिया साथ ही बजट में रखने की बात कही।
स्टॉल का किया निरीक्षण -
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के पूर्ण होने पर हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदाय की। श्री साय ने आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से पण्डो हितग्राहियों गुलाब, सूरज, दशरथ कलावती एवं मनमती को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदाय कर उनका हालचाल की जानकारी ली। इसके साथ सक्षम योजना अंतर्गत श्रीमती अर्चना यादव, उर्मिला राजवाड़े, सोनकुंवर, पूजा राठौर को 80 हजार बाकी को 1.20 लाख रुपए का चेक प्रदाय किया। कृषक श्री भरत, श्रीमती मानकुंवर, डिगावन सिंह को मृदा हेल्थ कार्ड एवं विद्युत पम्प का वितरण किया।
स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों को पीएमजेवाय योजना के तहत ग्राम ओड़गी के सुखमनिया, चंद्रकली, सूती, रामनारायण तथा टारजन कुमार राजवाड़े को 5-5 लाख का चेक प्रदाय किया। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्रीमती बेलाबाई पति वैसाखु को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 1 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया।
जिस कार्य में रूचि हो उस काम में डूब जाओ -
उन्होंने रामायण आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का फीता काटकर अनावरण किया। प्रदर्शनी में कक्षा 5 वीं से लेकर कक्षा 12 वीं तक के 6 वर्ष से 17 वर्ष तक के छात्र एवं छात्राओं ने राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान के मनभावना चित्रकला अपने-अपने अनुभव के आधार पर तैयार कर प्रदर्शनी में लगाया गया था। मुख्यमंत्री ने बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर गदगद हुए और बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा जिस कार्य में रूचि हो उस कार्य में डूब जाओ और खूब मेहनत करो, तब-तक करो जब-तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। इस तरह की पेंटिंग, चित्रकारी या कलाकारी भावनाओं को व्यक्त करने की उचित माध्यम भी है और अपनी शौक को पूरा करने का एक हुनर भी है।
विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
कोरिया जिले को करीब 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मिली सौगात। जानकारी के मुताबिक करीब 58 करोड़ रुपए की भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य सम्पन्न हुआ। करीब 47 करोड़ रूपए की लागत से बरदिया समूह जल प्रदाय योजना, करीब 3 करोड़ रूपए की लागत से तामडांड़ जलाषय योजना के तहत लाइनिंग कार्य, दो करोड़ रूपए की लागत से जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का निर्माण आदि का भूमिपूजन किया गया इसी तरह करीब डेढ़ करोड़ रूपए की लागत से डकईपारा में एकल ग्राम योजना के तहत कार्य, 17 करोड़ रूपए की लागत से सोरगा रेट्रो योजना, डोहड़ा से टंेगनी मार्ग, स्कूल भवन निर्माण, नहर मरमम्मतीकरण एवं सी.सी. चैनल निर्माण, विधुत वितरण केन्द्र, चेक डेम निर्माण, ग्राम दुधनिया में आर.सी.सी. पुलिया निर्माण, बैकुण्ठपुर स्थित प्रेस क्लब भवन आदि कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने झुमका जलाषय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अंचल पर्यटन की दृष्टि से बड़ा महत्व है। ऐसे में झुमका महोत्सव कराने के पीछे, जल संरक्षण तथा प्रकृति की अनमनोल धरा को संजोने और संवारने की पहल करना ही जिला प्रषासन का मुख्य दायित्व बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत श्रीमती लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर, श्रीमती नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा श्रीमती लालमुनि यादव, जनसम्पर्क आयुक्त मंयक श्रीवास्तव, सरगुजा संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, सरगुजा संभाग आईजी अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 68/2024/फोटो क्रमांक 01 से 14 /मानिकपुरी/बेक/प्रदीप
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश/साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न/जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत आवश्यक चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
मनेन्द्रगढ़ /कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट ने आज समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैठक में संबंधित प्रकरणों की पूरी जानकारी लेकर ही आये जिससे उनका निराकरण बेहतर ढंग से किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि सभी विभाग के अधिकारी तय समय सीमा में ही प्रकरणों का निबटारा करें। आगामी बैठकों में इसी आधार पर मामलों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने प्रकरणवार, बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र, किंतु गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
आज सुबह 10ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी विभाग में प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन जल्द ही पूर्ण करें। साथ ही ऐसे निर्माण कार्य जो पूर्णता की ओर है, की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने अन्तर्विभागीय समन्वय वाले मामलों की वस्तुस्थिति से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके पहले कलेक्टर ने वन विभाग, राजस्व विभाग, जल जीवन मिशन, रोड निर्माण के लंबित मामलों सहित पेंशन प्रकरण, ई जनदर्शन, जन चौपाल में प्राप्त आवेदन आदि की विभागवार जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, सीजी पोर्टल, जनदर्शन तथा जन शिकायत के लंबित प्रकरणों का संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य से संबंधित मूलभूत आवश्यक चीजों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेंटर में मशीन की स्थिति, परिसर व शौचालय की साफ-सफाई के लिये सीएमएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। न्यायालय प्रकरण, जन चौपाल व अन्य लंबित प्रकरणों पर जानकारी प्राप्त की गई। लंबित प्रकरणों में राजस्व, जिला पंचायत, वरिष्ट लिपिक शाखा, न्यायिक शाखा, वन विभाग, शिकायत शाखा, वित्त स्थापना, भू-अर्जन शाखा, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, जनपद पंचायत, नगर पालिका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य और कृषि विभाग इत्यादि के प्रकरणों पर क्रमवार चर्चा हुई। उन्होंने लंबित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा तथा उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में स्लम पट्टों पर भूमि स्वामी अधिकार संबंधित आवेदनों का निराकरण, शासकीय भूमि का आबंटन, व्यवस्थापन, निकायों की सम्पत्ति विक्रय से प्राप्त आय की स्थिति, नजूल भूमि का आवंटन, व्यवस्थापन, अवैध निर्माण का नियमितिकरण, आवासीय भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों का नियमितिकरण आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां विजेंद्र कुमार सारथी, जिला परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एवं जिले के सभी ब्लॉक के जनपद सीईओ सहित नगरीय निकाय के सीएमओ तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
गरीब, किसान, महिला और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट: रेणुका/पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विधायक रेणुका सिंह की बजट पर प्रतिक्रिया
मनेन्द्रगढ़/पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने गुरुवार को संसद में पेश हुए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बजट को विकसित भारत का बजट बताया है। रेणुका सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उससे मातृशक्ति को बल मिलेगा। उन्होंने कहा की वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में लखपति दीदीयों को बढ़ावा दिया गया है। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ लखपति दीदीयां बनाने का का निर्णय लिया है। इससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आएगी। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि महिला और बेटियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। सरवाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान शुरू करने की योजना बजट में शामिल हुई है। मिशन इंद्र धनुष के तहत टीकाकरण को बढ़ावा दिया है। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका लगया जाएगा। आशा बहनों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। इनकी तरक्की से ही देश आगे बढ़ेगा। इस बजट में इसका सम्मिश्रण देखने को मिलता है।
जिले के कोल्ड चेन हैंडर्ल्स को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार आज ब्लॉक प्रोगाम मैनेजमेंट यूनिट (बीपीएमयू) कक्ष के मिटिंग हॉल मनेन्द्रगढ़ में ई-विन का रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ई-विन एप क्या है, इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई-विन) एक स्मार्टफोन और क्लाउड टेक्नोलॉजी-आधारित ऐप है जो देश भर में वैक्सीन स्टॉक और तापमान की जानकारी को डिजिटल बनाता है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल, ई-विन को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के समर्थन से विकसित और कार्यान्वित किया गया है। अद्वितीय नवाचार टीके की आपूर्ति को मजबूत करने और हर समय, हर मां और बच्चे के लिए समय पर टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी, लोगों और प्रक्रियाओं को एक साथ जोड़ना है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वैक्सीन के कोल्ड चौन पॉइंट के रखरखाव, तापमान और ऑनलाइन निगरानी को मजबूत करना था। सीएमएचओ डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया यूएनडीपी के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली वैक्सीन सबंधी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में समस्त विकासखंड से आये कोल्ड चेन हैंडलर्स को वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक की ऑनलाइन एंट्री ई-विन के नये एडवांस एडिशन में किए जाने की प्रक्रिया बताई गई। जिसमें उनके द्वारा वैक्सीन के रखरखाव, तापमान निगरानी, वैक्सीन स्टॉक, वैक्सीन वेस्टेज रोकने और वैक्सीन रूम या कोल्ड चेन के तापमान सहित वैक्सीन की उपलब्ध मात्रा की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन एंट्री की ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।
प्रशिक्षण में जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह, सम्भागीय प्रोजेक्ट ऑफिसर अंकित वर्मा, डीपीएम सुलेमान खान, वीसीसीएम सुमित सक्सेना, प्रभारी वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर संतोष र्पाेते एवं समस्त कोल्ड चेन हैंडलर्स, लिंक पर्सन उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अपने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण/एक दर्जन कर्मचारी अनुस्थित,वेतन काटने के निर्देश/हर कर्मचारी की पहचान के लिए टेबल पर हो नेम प्लेट/अपने घर की तरह साफ सुथरा रखें कार्यालय/ज्यादा शुल्क लेने की शिकायत पर चॉइस सेन्टर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश/अधिकारी अपने कक्ष में रखें उपस्थिति पंजी
कलेक्टर ने अपने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण/एक दर्जन कर्मचारी अनुस्थित,वेतन काटने के निर्देश/हर कर्मचारी की पहचान के लिए टेबल पर हो नेम प्लेट/अपने घर की तरह साफ सुथरा रखें कार्यालय/ज्यादा शुल्क लेने की शिकायत पर चॉइस सेन्टर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश/अधिकारी अपने कक्ष में रखें उपस्थिति पंजी
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज संयुक्त जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और नया कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। साढ़े 11 बजे तक अनुपस्थित एक दर्जन कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण में उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारियों के टेबल पर नेमप्लेट नहीं पाए गए,इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहचान के लिए हर कर्मचारी की टेबल उनका पदनाम युक्त नेम प्लेट अनिवार्य रूप से हो ताकि लोगों को उनको ढूंढने में सुविधा हो। कलेक्टर ने कहा कि उपस्थिति पूंजी अधिकारी के कक्ष में रखा जाए। किसी बाबू के टेबल पर नहीं होने चाहिए। अधिकारी देखें कि कर्मचारी यदि पहुंचने में आधे घंटे विलंब हो तो पंजी में चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार अनुपस्थित मानकर जरूरी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने श्रम विभाग के निरीक्षण में कुछ काम से आए श्रमिकों से भी मुलाकात की। शहर की एक महिला श्रमिक ने बताया कि कार्ड में नाम सुधार के लिए चॉइस सेन्टर द्वारा 50 रुपया लिया गया है। जबकि इस काम के लिए शासन द्वारा लगभग 30 रुपए शुल्क निर्धारित है। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चॉइस सेन्टर की आईडी जब्त करने के निर्देश श्रम आयुक्त को दिए। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई और दस्तावेजों के उचित रखरखाव पर जोर दिया। जैसे अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं, उसी तरह की साफ सफाई अपने कक्ष और कार्यालय की भी करने के निर्देश दिए। कुछ राजस्व और श्रम निरीक्षकों के दौरे पर होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मोबाइल से उनसे संपर्क किया, और किस काम से दौरे पर निकले हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों से अपने मातहत कर्मचारियों पर समुचित नियंत्रण रखकर नियमानुसार शासकीय कार्य समय पर संपादित करने के सख्त निर्देश दिए।
इन कर्मचारियों को वेतन काटने मिला नोटिस
कलेक्टर जब कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे तब लगभग साढ़े 11 बजे तक जिला कार्यालय के 11 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्हें नोटिस जारी की गई है। इनमें 10 विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी और एक भृत्य शामिल हैं। जिन्हें नोटिस जारी की गई है, उनमें केके पड़वार सहायक अधीक्षक, श्रीमती सुषमा ताम्रकार सहायक वर्ग दो, प्रमोद दुबे सहायक वर्ग दो,रौनक शर्मा सहायक वर्ग दो, श्रीमती मेघा छाबड़ा, सहायक वर्ग दो, श्रीमती रीना सोनी सहायक वर्ग तीन, मनीष जायसवाल सहायक वर्ग तीन, श्रीमती शशि कैवर्त्य सहायक वर्ग तीन, श्रीमती दिव्या आयु, श्रीमती प्रीति राजगीर तथा भृत्य तुषार वैष्णव शामिल हैं।
शहीद दिवस‘ के अवसर पर बिलासपुर जिला स्काउट संघ द्वारा ‘सर्वधर्म सभा‘ का आयोजन/शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बिलासपुर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर जिला स्काउट संघ द्वारा सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। शासकीय बहुउद्देशीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन आदर्शो का स्मरण करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय बहुउद्देशीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर में जिला स्काउट संघ के तत्वाधान में शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्काउट संघ के सदस्यों द्वारा गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई इसमें उपस्थित सभी धर्म के लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
संस्था के प्राचार्य अरविंद कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती हैं। जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने बताया की महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी का मार्ग प्रशस्त किया था और आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बताएं मार्ग पर चलना ही वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय की रेंजर प्रभारी पार्वती कौशिक एवं रेखा विजयन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सी.एल. चंद्राकर, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव, स्काउट मास्टर राजेंद्र कौशिक, शत्रुघ्न सूर्यवंशी, नवीन यादव, रोवर लीडर- डॉ. प्रदीप कुमार, महेंद्र बाबू टंडन, शशांक विश्वकर्मा, सूर्यकांत खूंटे, गाइड कैप्टन- पुष्पा शर्मा, किरण बाला पांडे, डॉ. भारती दुबे, रश्मि तिवारी व बड़ी संख्या में स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे।
राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव
राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव
जयनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खुशबू ग्रुप के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया
जयनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खुशबू ग्रुप के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के छात्रों के द्वारा संस्कृतीक एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी के द्वारा दसवीं एवं 12वीं के छात्रों को विदाई देते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार के ओर से सम्मानित किया गया। आए हुए अतिथियों को माला पहनकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्राओं को यह बताया गया कि आपके यहां जाने के बाद एक अच्छे एवं संस्कारिक छात्र का परिचय देते हुए विद्यालय के साथ-साथ अपने गुरुजनों एवं माता-पिता का नाम रोशन करें हम यही आशा एवं शुभकामना के साथ आपको विदा करते हैं। इस कार्यक्रम को भव्य रूप में करने के लिए सुनीता मैडम,वार्डन सह शिक्षिका निरुपमा सिंह, बेबी कुमारी, ललिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विनीता कुमारी, रेनू कुमारी, विभा कुमारी, एवं उतरा सिंह ने काफी मेहनत कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक निभाया। विद्यालय के सभी छात्राओं ने अपने-अपने ग्रुप में कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम में लोगों को उत्साहित किया। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।
गणतंत्र दिवस पर कोरिया भाजपा कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने फहराया तिरंगा भाजपाईयों ने दी सलामी
कोरिया बैकुंठपुर भारत का गणतंत्र दिवस देश का अहम राष्ट्रीय पर्व माना जाता है जिसे भारत देश में 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है । गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाता है और भारत के संविधान निर्माण दिवस बावत राष्ट्रीय पर्व के रूप में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अस्तित्व में आया और तब से लेकर संविधान निर्माण की तिथि पर लाल किले की प्रचीर से भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस पर भारतीय ध्वज तिरंगा फहराने की शुरुआत की गई । और जिस परंपरा अनुसार 26 जनवरी 2024 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा लाल किले से ध्वजारोहण किया गया जिस कड़ी में कोरिया जिले के भाजपा जिला कार्यालय बैकुंठपुर में भी भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया व उपस्थित सभी भाजपाईयों ने तिरंगे को सलामी दी । राष्ट्रगान जन गण मन गाया और मिठाई बांटी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने गणतंत्र दिवस के विशेष बातों पर प्रकाश डालते हुए बताया की देश का संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन हुआ था. इसमें कुल 22 समितियां थी जिसमे कुल 299 सदस्य थे , इनमें प्रारूप समिति (ड्राफ्टिंग कमेटी) सबसे प्रमुख समिति थी, जिसका काम संपूर्ण संविधान का निर्माण करना था. प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे.जिनके द्वारा 2 साल, 11 महीने 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया गया था । और जिसे डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था और जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। जिसके बाद भारत देश को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया और जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है । इसी तारतम्य में जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया की 26 जनवरी हमारे स्वंतत्रता सेनानियों के शौर्य को याद करने और देश पर उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देने सहित जय जवान जय किसान, वंदे मातरम् के नारों के उद्घोष करने का होता है जिससे हमारे देश के पराक्रम सहित अखंडता , संप्रभुता की रक्षा हेतु सभी भारतीय को प्रेरणा मिलती रहे और आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का संचार होता रहे । ध्वजारोहण में जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,महामंत्री पंकज गुप्ता,उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला संवाद प्रमुख विमल कांत गुप्ता,भाजपा वरिष्ट नेता मनोज गुप्ता,भानुपाल, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरशद खान,बैकुंठपुर मंडल महामंत्री हर्षल गुप्ता,सुदीप सोनी,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू,अवधेश सिंह,अनिल खटीक,संदीप साहू,शेख इरशाद ,लव कुमार रवि,रवि त्रिपाठी,महिला पत्रकार कामरून निशा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष सरिता जायसवाल,मीडिया प्रभारी कविता यादव,प्रियंका गुप्ता,सरिता सोनी,लीना शिवहरे,मनीषा जायसवाल सहित भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।












