CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

अनुपम मिश्र ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का किया निरीक्षण/ई-फाइलिंग एवं मध्यस्था पर दिया जोर/लंबित प्रकरणों को तत्काल करें निराकरण-श्री मिश्रा

अनुपम मिश्र ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का किया निरीक्षण/ई-फाइलिंग एवं मध्यस्था पर दिया जोर/लंबित प्रकरणों को तत्काल करें निराकरण-श्री मिश्रा

Ibtesam Deshmukh 06-Jan-2024 139

कोरिया/भारत सरकार के उपभोक्ता संरक्षण मामले में संयुक्त सचिव एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के कोरिया जिले के नोडल अधिकारी श्री अनुपम मिश्रा का तीन दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान उन्होंने बैकुण्ठपुर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का किया निरीक्षण।
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग छत्तीसगढ़ में एक अर्ध-न्यायिक आयोग है, जिसे 2003 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत स्थापित किया गया था। इसका मुख्य कार्यालय रायपुर (सी.जी.) में और सर्किट बेंच बिलासपुर (सी.जी.) में है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 47(1)(ए)(प) में प्रावधान है कि राज्य उपभोक्ता आयोग के पास अधिकार क्षेत्र होगा- दस करोड़ रूपए तक की शिकायत पर विचार करने के लिए और आदेशों से उत्पन्न अपीलीय और पुनरीक्षण क्षेत्राधिकार भी होगा। जिला आयोगों के क्षेत्राधिकार में वे शिकायतें आएंगी, जहां वस्तुओं या सेवाओं के लिए किए गए भुगतान का मूल्य 50 लाख रुपये से ज्यादा न हो। जिला आयोग उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 41 में प्रावधान है कि जिला आयोगों के आदेश से पीड़ित कोई भी व्यक्ति ऐसे आदेश के खिलाफ 45 दिनों की अवधि के भीतर राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील कर सकता है।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रधान ने लंबित व निराकरण प्रकरणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 में 2 हजार 278 प्रकरण था। इसमें से एक हजार 2 हजार 103 प्रकरणों का निपटारा किया है और 180 लंबित और 5 प्रकरणों को पुनः विचारनीय में लिया गया है इस तरह प्रकरण निपटाने में 92.2 रहा।
संयुक्त सचिव श्री अनुपम मिश्रा ने सबसे अधिक लंबित प्रकरण के बारे में जानकारी लेने पर अध्यक्ष ने बताया कि इंश्योरेंस का मामला ज्यादा अधिक है। श्री मिश्रा ने ई-फाइलिंग करने तथा मध्यस्था पर जोर देते हुए कहा कि आम उपभोक्ता आसानी उपभोक्ता फोरम के पोर्टल में जाकर अपना प्रकरण दर्ज करा सकते हैं, इसी तरह मध्यस्था से बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाते हैं। श्री मिश्रा ने उपभोक्ता के जनजागरण के लिए कार्यालय में पोस्टर या बोर्ड के माध्यम से जानकारी लगाने के निर्देश भी दिए तथा लंबित प्रकरणांे शीघ्र निपटाने कहा गया साथ ई-फाइलिंग कार्य को बढ़ावा देने पर बल दिया।
बता दें आम उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे वस्तुओं या सामग्रियों के नुकसान की भरपाई या उनके सही गुणवत्ता के लिए एजेंसी या दुकानदार के साथ आए दिन विवाद होने की खबर होते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की सेवा एजेंसियों, व्यापारी, निर्माता, ऑटो डीलर और सेवा प्रदान करने वाली एजेंसियों के शोषणकारी रवैये के कारण कई उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ता है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से, संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू किया गया था जो 24 दिसंबर, 1986 से लागू हुआ। यह अधिनियम उपभोक्ताओं के हितों की बेहतर सुरक्षा प्रदान करने वाला एक सामाजिक कल्याण कानून है।

continue reading
 योजना तभी सफल, जब जरूरतमंद को मिले लाभ- श्री अनुपम मिश्र/उजाला समूह ने सुनाया ‘बेटी हूंरू उजाला लाऊंगी’

योजना तभी सफल, जब जरूरतमंद को मिले लाभ- श्री अनुपम मिश्र/उजाला समूह ने सुनाया ‘बेटी हूंरू उजाला लाऊंगी’

Ibtesam Deshmukh 06-Jan-2024 58

कोरिया/विकसित भारत संकल्प यात्रा महज एक यात्रा ही नहीं बल्कि जिले के ग्रामीण इसे एक पर्व की तरह मना रहे हैं। भारत सरकार की योजनाओं को नजदीक से देख रहे हैं, समझ रहे हैं और उसका लाभ भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम आमी में आयोजित कार्यक्रम भारत सरकार के उपभोक्ता संरक्षण मामले में संयुक्त सचिव एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा कोरिया जिले के नोडल अधिकारी श्री अनुपम मिश्रा का स्वागत करीब 70 वर्षीय महिला ने पारंपरिक सुवागीत ‘चल झूला झूल..गोंदा के फूल’ गीत गाकर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
बता दें नोडल अधिकारी श्री अनुपम मिश्रा विगत चार जनवरी से कोरिया जिले के सोनहत एवं बैकुण्ठपुर विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण, अवलोकन तथा पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर रहे हैं। ग्राम पंचायत आमी में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने भारत सरकार के लगे महत्वपूर्ण योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया तो मौके पर हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के बारे में जानकारी भी ली।
श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी कार्ड, मृदा परीक्षण, प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना, सिकल सेल परीक्षण, श्रमिक पंजीयन कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन खाता जैसे योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कितनी संख्या में हितग्राहियों को लाभ हुआ, कितनी संख्या में नए पंजीकृत हुए। इस संबंध में समीक्षा बैठक में तैयारी के साथ उपस्थित होकर जानकारी देने कहा गया।
बीसी सखी से आर्थिक स्थिति मजबूत- श्री मिश्रा को बैंकिंक कॉरेस्पांडेंट (बीसी) सखी से जुड़ी श्रीमती कांति प्रजापति ने ने बताया कि उन्हें अब 15 से 20 हजार रूपए तक पारिश्रमिक मिलने से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। बता दें बीसी सखी का मुख्य कार्य ग्रामीणों तक बैंकिंक सेवाओं को पहुंचाना है, इससे हर तरह के आर्थिक लेनदेन, बैंक खातों में जमा व निकासी, नए खाते खोलने की सुविधा पहुंचाना है। सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बहुत आगे बढ़ने तथा ज्यादा से ज्यादा बचत के महत्व तथा बैंक खोलवाने के बारे जानकारी देने कहा गया।

धुआं से छुटकारा और आंखों से आंसू दूर- मेरी कहानी, मेरी जुबानी के तहत श्रीमती काजल देवांगन, सुमती चक्रधारी, रजवंती बाई ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर मिलने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब धुआं से छुटकारा मिलेगी और आंखों आंसू बंद होगा। आनी निवासी किसान श्री प्रदीप शुक्ला ने किसान सम्मान निधि से हुए लाभ के बारे में बताया।

कच्चा मकान से मिला छुटकारा, आयुष्मान कार्ड बनी संजीवनी- ग्राम आनी के ही श्रीमती रमनिया सिंह ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया, उन्होंने बताया कि कच्चा मकान से छुटकारा मिला अब पक्का मकान मिलने से पानी टपकने की तकलीफ भी दूर हुआ। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पथरी बीमारी के इलाज होने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए श्रीमती बेला बाई ने बताया कि गरीब परिवार के लिए यह आयुष्मान कार्ड संजीवनी की तरह है। घर में इलाज के लिए पैसे नहीं था, ऐसे में आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज हुआ। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील भी की।


‘बेटी हूंःउजाला लाऊंगी’- उजाला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए बहुत ही समुधर गीत ‘बेटी हूं, लिखूंगी, पढ़ूंगी, मेहनत करूंगी, उजाला लाऊंगी’ सुनाया। इस पर नोडल अधिकारी श्री मिश्रा ने प्रेरक गीत के लिए बधाई दी।
श्री मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि योजनाओं का लाभ जिनकों मिले हैं, उन्हें बहुत बधाई लेकिन उनकी जिम्मेदारी यह भी है कि वे अपने परिचितों तथा आसपड़ोस को भी इन योजनाओं से जुड़ने, उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं ताकि हर ग्रामीण सशक्त हो और सरकार की मंशा पूरा हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना तभी सफल होता है, जब हितग्राहियों को लाभ मिले इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दें ताकि दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े, जनपद पंचायत बैंकुण्ठपुर के अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद सीईओ श्री राधेश्याम मिर्झा सहित ग्राम आनी के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

continue reading
 फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का प्रारूप का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी को हुआ

फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का प्रारूप का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी को हुआ

Ibtesam Deshmukh 06-Jan-2024 75

मनेन्द्रगढ़/आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में एमसीबी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने दिशा निर्देश जारी किये हैं |  जिसके तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाकर दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य 22 जनवरी 2024 तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को किया जायेगा।

             भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाता फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए फार्म-7 भरे जायेंगे तथा फोटो परिचय पत्र में त्रुटि सुधार, डुप्लीकेट परिचय पत्र, एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित करने के लिए फार्म-08 भरे जायेंगे। इस प्रकार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति 22 जनवरी 2024 तक मतदान केन्द्र में नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा स्वीकार किये जायेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं त्रुटि सुधार हेतु फार्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाईन मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अथवा https://www.nvsp.in/ में लॉग-इन कर भरा जा सकता है। नये मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, अंकसूची (जन्मतिथि के लिए) स्वयं का फोटो तथा परिवार के सदस्य का परिचय पत्र के फाटोकॉपी की आवश्यकता होगी। पुराने मतदाता फार्म-08 भरकर स्थानांतरित करा सकेंगे एवं नये मतदाताओं के लिए आवेदन फार्म-06 में ही स्वीकार किये जायेंगे। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 02 फरवरी 2024 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। पुनरीक्षण अवधि के दौरान 01 अप्रैल, 01 जुलाई, एवं 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाता भी फार्म-06 में अग्रिम आवेदन कर सकेंगे। जिसका निराकरण उक्त अवधि में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद किया जायेगा। इस बार मुद्रित की जाने वाली निर्वाचक नामावली मकान नम्बरवार न होकर सरल क्रमांकवार होगी। जिसमें विलोपित किए गए मतदाता पृथक हो जाएंगे और यदि मतदाता के विवरण में किसी प्रकार का संशोधन हुआ है, तो वह संशोधित हो जाएगा। यदि किसी मतदाता की मृत्यु होने पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत किया गया है और उस आवेदन को स्वीकार किया गया है, तो संबंधित मतदाता की प्रविष्टि निर्वाचक नामावली से निरसित हो जाएगी। यदि किसी मतदाता द्वारा निर्वाचक नामावली में अंकित प्रविष्टि में संशोधन हेतु अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत किया गया है और उस आवेदन पर कार्यवाही की गई है, तो निर्वाचक नामावली में वह प्रविष्टि यथास्थान ही रहेगी, केवल संशोधन की कार्यवाही परिलक्षित होगी, जैसे पूरक सूची में नाम होने पर केवल प्रविष्टि एवं सरल क्रमांक संशोधित होगा।

 

continue reading
 3 एवं 14 जनवरी को विषेष सुक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य/नए मतदाता को नाम दर्ज कराने का अवसर

3 एवं 14 जनवरी को विषेष सुक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य/नए मतदाता को नाम दर्ज कराने का अवसर

Ibtesam Deshmukh 06-Jan-2024 110

कोरिया / जिले के संभावित कुल जनसंख्या 318175 के विरुद्ध विधानसभा निवार्चन क्षेत्र 03 बैकुण्ठपुर के 168224 एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 भरतपुर-सोनहत के सोनहत क्षेत्र में 36384 इस प्रकार कुल 204608 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है जिनमें से 102287 पुरुष,102315 महिला एवं 6 तृतीय लिग शामिल है। कुल मतदाताओं में से 5869 ऐसे मतदाता पंजीकृत है जिनकी उम्र 18-19 के बीच है।
बता दें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के परिपेक्ष्य में जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आज जिले के सभी 306 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, इसी के साथ सभी पंजीकृत मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकेंगे एवं जिनका नाम नही जुड़ा है आवेदन कर सकेगें। इस पुनरीक्षण के दौरान ऐसे सभी मतदाता जो 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है उसके अतिरिक्त वे सभी जो आगामी 1 अप्रैल, 1 जुलाई व 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करेगें अपना अग्रिम आवेदन कर सकेगें। ऐसे सभी अग्रिम आवेदनो का निराकरण निर्धारित 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर स्वतः करते हुए मतदाता के रुप में पंजीकृत कर दिया जावेगा।
आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को देखते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 13 जनवरी व 14 जनवरी को विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही इसकी एक प्रति सभी राजनैतिक दलों को बैठक आयोजित कर उपलब्ध करा दी गई है। ताकि अपने बुथ लेवल एजेंट नियुक्त कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यवाही में सहभागी बने एवं सभी अपना नाम मतदाता सूची में परीक्षण करा सकते है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र मतदाता वोटर पोर्टल वेबसाइट अथवा वोटर हेल्पलाइन मोबाईल एप्प से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इसके अतिरिक्त निकटतम मतदान केन्द्र व तहसील तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (एस.डी.एम. कार्यालय) में भी आवेदन कर सकेंगें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि आनलाईन अथवा निर्धारित क्षेत्र में प्रदर्शित मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम का परीक्षण कर लें एवं सभी पात्र अपना नाम जुडवाने हेतु 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक दावापत्ति/आवेदन प्रस्तुत करें जिससे उनका नाम मतदाता सूची के रूप में दर्ज किया जा सके।

continue reading
 प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर

Ibtesam Deshmukh 06-Jan-2024 58

कोरिया  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम मदनपुर के फत्ते सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री भीम सिंह एवं ग्राम बडेसाल्ही के रतुराम की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री सोमार साय के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।

continue reading
 स्थानीय अवकाश घोषित

स्थानीय अवकाश घोषित

Ibtesam Deshmukh 06-Jan-2024 213

कोरिया/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेशानुसार भाई-दूज 27 मार्च 2024, दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 01 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

continue reading
नवदीप युवा मंच के तत्वाधान में पुनः बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

नवदीप युवा मंच के तत्वाधान में पुनः बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

भियान के तहत् द्वितीय वर्ष कार्क बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन स्कूली छात्राओं (छोटी छोटी बच्चियों) के हाथों फीता काट आगाज़ किया गया। इस प्रतियोगिता में अब तक किसी भी राजनितिक दल के नेताओं को उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया जाता है।                                                        अमूमन देखा जाता है कि अधिकांशतःकार्यक्रमो में बड़ी बड़ी हस्तियों के हाथों उद्घाटन कराया जाता है । लेकिन मंच द्वारा बड़ी हस्तियों के अलावा छोटी बच्चियों को कार्यक्रम में तवज्जो देने का कार्य कर रही है।।मंच के सदस्यों के अलावा स्कूली बच्चियों एवम् आम नागरिक गण उपस्थित रहे।

continue reading
 ऑनलाईन आर.टी.ई. के तहत प्रवेश आवेदन 01 मार्च से शिक्षा का अधिकार के तहत होगा प्रवेश

ऑनलाईन आर.टी.ई. के तहत प्रवेश आवेदन 01 मार्च से शिक्षा का अधिकार के तहत होगा प्रवेश

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2024 54

कोरिया /जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु प्रवेश की कार्यवाही के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन की कार्यवाही की जानी है। शिक्षा के अधिकार (आर.टी.ई.) धारा 12 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूलों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीट बीपीएल, (गरीबी रेखा के नीचें) परिवारों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अनाथ, दिव्यांग, (सीडब्ल्यूएसएन), एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के लिए आरक्षित रखी गयी है। जिसमें सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाईन आवेदन 01 मार्च 2024 से शुरू हो रही है। ऑनलाईन आवेदन आप आरटीई के वेबसाइट http:/eduportal.cg.nic.in/RTE/ पर जाकर कर सकते है। आपके आसपास ऐसे परिवार है जो उपरोक्त दिए गए परिवारों में आते हो तो आप ऐसे परिवार को इस योजना की जानकारी दे सकते है, ताकि वे भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। सभी संबंधित दस्तावेज जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जिस वर्ग में आते है।
प्रवेश के संबंध में प्रक्रिया हेतु समय-सारिणी के अंतर्गत कार्य सम्पादित किया जाना है। जिसके अनुसार प्रथम चरण-स्कूल पंजीयन (आवेदन), शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 01 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक, छात्र पंजीयन (आवेदन) 01 मार्च से 15 अप्रैल 2024, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई 2023, लॉटरी एवं आबंटन 20 मई से 30 मई 2024 एवं स्कूल दाखिला प्रक्रिया 01 जून से 30 जून 2024 तक होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 जून से 30 जून 2024
द्वितीय चरण में छात्र पंजीयन (आवेदन) 01 जुलाई से 08 जुलाई 2024, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 09 जुलाई से 15 जुलाई 2024, लॉटरी एवं आबंटन 17 जुलाई से 20 जुलाई 2024, स्कूल दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक होगा। तथा वर्ष 2023-24 हेतु ऑनलाईन दावा प्रक्रिया 01 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक।

continue reading
जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 25 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 25 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

05-Jan-2024 65

कोरिया  जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत राज्य के उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाया जाना है। योजना अंतर्गत प्रवेश 10 मार्च 2024, दिन रविवार को समय दोपहर 12 से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया गया है।
 छत्तीसगढ़ में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला से कक्षा 5 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र, कक्षा 4 थी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो, पालक का वार्षिक आय का स्त्रोत 2.50 लाख से अधिक न हों आय प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रपत्र का स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के आधार पर किया जाएगा अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों से कक्षा 4थी उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही योजना के पात्र होंगे। नगर पालिका तथा नगर निगम क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी योजना के पात्र नहीं होंगे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक विद्यार्थी स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र,
पिछली कक्षा 4थी के अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटो, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाणपत्र एवं चयन होने पर राज्य के किसी भी उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शाला में प्रवेश दिलाने हेतु पालक के सहमति पत्र के साथ 25 जनवरी को अध्ययनरत शाला में आवेदन पत्र जमा कर सकते है तथा आवेदन पत्र जमा होने के उपरांत मापदण्ड  पूर्ण करने वाले छात्र/छात्राएं उक्त परीक्षा में नियत तिथि/समय व स्थान में शामिल होंगे।

continue reading
 विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा किसानों को कृषि विभाग के अधिकारी दे रहे जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा किसानों को कृषि विभाग के अधिकारी दे रहे जानकारी

Ibtesam Deshmukh 05-Jan-2024 59

मनेन्द्रगढ़/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हितग्राहियों को न केवल केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बल्कि तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है। किसानों को खेती किसानी के नवाचारों से भी अवगत कराया जा रहा है। इन नवाचारों का खेती किसानी में उपयोग कर किसानों के समय और धन की बचत होगी। इसी क्रम में 04 जनवरी को जिला एमसीबी के ग्राम मोंगरा एवं बेलकामार में ड्रोन से गेहूं की फसल में नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। किसान ड्रोन से यूरिया का छिड़काव देखकर अत्यंत खुश हुए।

 कृषि विभाग के डीडीए लालसिंह आर्मो ने बताया कि 16 दिसंबर से जिले में प्रतिदिन विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित हो रहा है। जिले के जिन ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम होता है वहां पर ड्रोन का प्रदर्शन भी होता है। उन्होंने बताया की ड्रोन के माध्यम से गेहू की फसल में नैनो यूरिया के छिड़काव एक एकड़ में पांच से सात मिनट में हो जाता है और 500 मिली. प्रति एकड़ लगता हैं। वहीं सामान्य रूप से दानेदार यूरिया का छिड़काव करने में 45 किलो ग्राम की दो बोरी लगती है। इससे किसानों के समय, धन की बचत होगी। नैनो यूरिया के प्रयोग से अधिकतम मात्रा पौधों द्वारा उपयोग कर ली जाती है। दानेदार यूरिया की कम-से-कम उपयोग करने और इस नवाचार के प्रयोग के लिए जिले के किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि ड्रोन से नैनो यूरिया के साथ-साथ अन्य दवाई जैसे कीटनाशक या फफूंदनाशक का छिड़काव किया जा सकता है। परंतु इसके लिए जार टेस्ट करना अनिवार्य बताया गया। किसानों ने भी इस पद्धति को उपयोगी और खेती किसानी के निए लाभकारी बताया। कृषि विकास व किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम मोंगरा,बेलकामार सहित कई गांव में केंद्र शासन द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देते हुए ड्रोन स्प्रेयर से दवा का छिड़काव किया गया। मोंगरा के किसान तुमेश्वर सिंह के खेत में लगाए गए फसल में छिड़काव किया गया ।

04 जनवरी 2024 गुरुवार को ग्राम मोंगरा के किसान तुमेश्वर सिंह के खेत में लगाए गए फसल में छिड़काव किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खड़गवां नीरज जायसवाल ने बताया इस महत्वाकांक्षी योजना से सभी छोटे बड़े किसानों को लाभ मिलेगा। दोनों मौसम में इस नवीन तकनीक से अधिक लाभ किसान द्वारा लिया जा सकता है। इस यात्रा में कृषक सम्मान निधि योजना के संबंध में जानकारी के अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने साथ ही सभी कृषकों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने एवं नैनो यूरिया व नैनो डीएपी को बढ़ावा देने जैसे अनेक महत्वाकांक्षी योजना के संबंध में जानकारी दी गई। जीवंत प्रदर्शनी में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खड़गवां नीरज जायसवाल के अलावा कृषि विभाग के के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

continue reading
 विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला लगातार जारी/रांक के  संतोष यादव के पक्के आशियाना का सपना साकार/मेरी कहानी मेरी जुबानी से अन्य हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव किए साझा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला लगातार जारी/रांक के संतोष यादव के पक्के आशियाना का सपना साकार/मेरी कहानी मेरी जुबानी से अन्य हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव किए साझा

Ibtesam Deshmukh 04-Jan-2024 62

बिलासपुर/मस्तूरी विकाखण्ड के ग्राम पंचायत रांक में जब मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची तब यहां आयोजित शिविर में केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने योजना से लाभ मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी सभी के साथ साझा की। ग्राम पंचायत रांक के लाभान्वित हितग्राही श्री संतोष कुमार यादव ने बताया कि पहले वह मिट्टी के घर में रहते थे। बरसात के समय ज्यादा बारिश होने से बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बंदरों की वजह से घर की छत को नुकसान पहुंचता था, जिसे मरम्मत करवाने में हजारों रूपये खर्च हो जाते थे। बरसात के दिनों में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता था। वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का मकान बनने के बाद अब वे निश्चिंत होकर सो पाते है। बरसात में होने वाली परेशानियों से भी अब वे मुक्त हो गए है और परिवार के साथ सुखद जीवन-यापन कर रहे है। श्री दिनेश कुमार सूर्यवंशी कहते हैं कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में टेप नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है। अब पीने के पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर में ही साफ एवं स्वच्छ पेयजल मिल जाने से वे बहुत खुश है।

continue reading
 शिविरों में शिथिलता पर 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस/कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

शिविरों में शिथिलता पर 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस/कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

Ibtesam Deshmukh 04-Jan-2024 157

बिलासपुर/कलेक्टरअवनीश शरण ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के अंतर्गत अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। इनमें सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि श्री पीडी हथेश्वर, लीड बैंक मैनेजर श्री ओरांव तथा जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे शामिल हैं। कलेक्टर ने इन योजनाओं के अंतर्गत लग रहे शिविरों में पहुंचे लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी ने किसी योजना से अनिवार्य रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मिशन मोड पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए काम करने को कहा है। हर योजना के तहत बचे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर सेचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

continue reading
 सीबीएसई के लिए विद्यालय को मिला एनओसी

सीबीएसई के लिए विद्यालय को मिला एनओसी

जयनगर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा कोडरमा मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा को सीबीएसई से मान्यता के लिए झारखंड सरकार के द्वारा  एन ओ शी प्रमाण पत्र मिला। जिसे लेकर विद्यालय निदेशक रामदेव प्रसाद यादव तथा प्राचार्य प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए कहा कि अब यह विद्यालय सीबीएसई एफिलिएटिड स्कूल के नाम से जाना जाएगा। निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि 1992 में इस विद्यालय की नींव रखी गई थी तब से लेकर आज तक झारखंड बोर्ड के द्वारा इस विद्यालय को संचालित किया जा रहा था। परंतु समय की मांग को देखते हुए विद्यालय सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए अग्रसर हुआ और बहुत कम समय में झारखंड सरकार के द्वारा सीबीएसई के लिए विद्यालय को एन  ओ शी प्रमाण पत्र की स्वीकृति मिली। विद्यालय का डायरेक्टर ने कहा कि बेहतर प्रमाण पत्र मिलने पर हमारे विद्यालय ने यह निर्णय लिया कि क्षेत्र में अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ सभी विषयों की बेहतर जानकारी के लिए बंगाल एवं गिरिडीह जिले से शिक्षक लाऐ गए। एन ओ शी पत्र मिलने पर लोगों ने दी बधाइयां। बधाइयां देने वालों में शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जानकी यादव, जिला अध्यक्ष रामधन यादव,  प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, जिला परिषद केदारनाथ यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएनपी बरनवाल, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया गणपत यादव, मुखिया विनोद यादव, मुखिया रेखा देवी, मुखिया आशा देवी, मुखिया फरीदा खातून, मुखिया इंदु देवी, क्षेत्र के सभी विद्यालय के डायरेक्टर एवं सभी शिक्षकों ने बधाइयां दी। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट
continue reading
 कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर दिया सख्त निर्देश/बारदाना की कमी, अवैध धान परिवहन पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर दिया सख्त निर्देश/बारदाना की कमी, अवैध धान परिवहन पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Ibtesam Deshmukh 03-Jan-2024 45

कोरिया/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरो पर पर है। लगातार जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का दौरा भी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर अवैध धान परिवहन, भण्डारण की सूचना मिलते ही छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।

यहां कोई समस्या है तो किसान भाइयों, बेहिचक बताइए- श्री लंगेह ने आज आकस्मिक धान खरीदी केन्द्र जामपारा पहुंचे। उन्होंने सीधे किसानों से कहा कि बेहिचक बताइए यहां कोई पैसा की मांग तो नहीं कर रहे हैं? पीने की पानी व्यवस्था है कि नहीं, टोकन समय पर कट रहा है कि नहीं? किसानों ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि यहां किसी भी तरह से कोई पैसे की मांग नहीं की जा रही है।

 नोडल अधिकारी ने बताया कि शाम के समय असामाजिक तत्वों के द्वारा धान खरीदी केन्द्र पहुंच जाते हैं श्री लंगेह ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने की सहमति दी।

जिला सहकारी विपणन संघ ने जानकारी दी है कि जिले में 22 हजार 274 पंजीकृत किसान हैं तथा 30009.089 हेक्टेयर रकबे हैं। इस वर्ष 1 लाख 13 हजार 666 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। अभी तक 9 हजार 110 किसानों द्वारा 45 हजार 910 मेट्रिक टन धान विक्रय कर चुके हैं तथा 20 हजार 26 मेट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। अभी तक लगभग 44 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है, इस वर्ष 22 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।

सहकारिता विभाग के अधिकारी को सख्त हिदायत - कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कल समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी को लेकर सहकारिता विभाग, कोरिया के अधिकारी को सख्त हिदायत दिए हैं कि बारदाना की कालाबाजारी या अवैध धान भण्डारण, परिवहन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी तरह की अनियमितता या पुख्ता शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा है कि धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करें ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्याओं का सामना न करना पड़े।

continue reading
 कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकास्मिक निरीक्षण/डॉक्टरों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता व मरीजों के बारे में ली जानकारी/गंदगी देखते ही कलेक्टर ने संबंधित को हड़काया /उदासीन कार्य के कारण डॉक्टर को मिला नोटिस

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकास्मिक निरीक्षण/डॉक्टरों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता व मरीजों के बारे में ली जानकारी/गंदगी देखते ही कलेक्टर ने संबंधित को हड़काया /उदासीन कार्य के कारण डॉक्टर को मिला नोटिस

Ibtesam Deshmukh 03-Jan-2024 56

कोरिया/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजीयन का जांच किया तो मौके पर डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री लंगेह ने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा साथ ही किचन में जाकर साफ-सफाई के बारे में जायजा लिया।

श्री लंगेह कल समय-सीमा की बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए थे कि किसी भी हालत में अस्पताल में डॉक्टरों, स्टॉफ की अनुपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और आज आकास्मिक निरीक्षण के दौरान समय पर नहीं पहुंचने वाले डॉक्टर तथा स्टॉफ को शो-काज नोटिस जारी किया गया।

जिला अस्पताल को लेकर आए दिए मरीजों में इस बात की शिकायत मिल रही थी डॉक्टर व स्टॉफ समय पर अस्पताल में नहीं रहते, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए आज सुबह कलेक्टर श्री लंगेह ने जिला अस्पताल का आकास्मिक निरीक्षण किया।

 ई-हॉस्पिटल की सुविधा - जिला चिकित्सालय में शीघ्र ई-हॉस्पिटल की सुविधा प्रांरभ करने हेतु कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। श्री लंगेह ने अस्पताल व वार्डाे के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त संख्या में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। मरीजों से मिलने के लिए परिजनों को टोकन देने की व्यवस्था करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए हैं। साथ ही मरीजों के बिस्तर के समीप परिजनों के लिए कुर्सी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

 प्रभारी को हड़काया, डॉक्टरों को नोटिस- अस्पताल में गंदगी देखते ही संबंधित प्रभारी को बुलाकर हड़काया और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल व परिसर को साफ-सुथरा रखें। अस्पताल परिसर में पान-मसाला, गुटका इत्यादि का उपयोग प्रतिबंध है, इस पर कड़ाई से पालन करने को कहा गया। जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में उक्त अव्यवस्थाओं, अनियमितता एवं चिकित्सकों की अनियमित कार्यशैली के कारण नराजगी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

श्री लंगेह ने डायलिसिस यूनिट एवं अल्ट्रा सोनोग्राफी कक्ष का भी निरीक्षण किया। मरीजों की सोनोग्राफी की प्रति दिवस एवं मासिक औसत संख्या अत्यंत कम व निराशाजनक होने पर डॉ. शालिनी शर्मा को शो-काज नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने बच्चों के वार्ड में जाकर निरीक्षण किया तथा कुपोषित बच्चों को ज्यादा लाभ दिलाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय करते हुए पर्याप्त उपचार तथा पौष्टिक आहार देने के निर्देश भी दिए।

बता दें सी.टी. स्कैन मशीन कक्ष का निरीक्षण किया गया, यहां औसतन प्रतिदिन 10 से ज्यादा सी.टी. स्कैन होने से मरीजों का लाभ मिल रहा है। जिले के अतिरिक्त पड़ोसी जिलों एवं मध्यप्रदेश से भी सी.टी. स्कैन कराने मरीज पहुंच रहे हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने सी.टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ फिल्म उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें- जिला चिकित्सालय में संचालित कैंटिन एवं सायकल स्टैण्ड का निविदा प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करने तथा जीवनदीप समिति के संबंध में गठित जांच दल द्वारा जांच प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। अस्पताल परिसर के बाहर अव्यवस्थित ठेला, गुमटी के संचालन के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया।

अस्पताल समय में निजी प्रेक्टिस करने पर होगी कार्यवाही- अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी जो निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं, तत्काल उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बता दें माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश अनुरूप ही शासकीय चिकित्सक को कार्यालयीन समय के अतिरिक्त निजी प्रेक्टिस करने के संबंध में जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया, न्यायालय शासन के दिशा-निर्देश के अहवेलना पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री लंगेह ने मरीजों को जांच, उपचार, दवाई के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में दवाई रखें तथा जांच कराने आ रहें मरीजों को समय पर जांच-उपचार करें। श्री लंगेह ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। आयुष्मान कार्ड के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मरीजो के जांच, उपचार, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए हैं।

continue reading
 03 से 06 जनवरी तक प्रवास यात्रा में रहेंगे अनुपम मिश्रा

03 से 06 जनवरी तक प्रवास यात्रा में रहेंगे अनुपम मिश्रा

Ibtesam Deshmukh 02-Jan-2024 59

मनेन्द्रगढ़/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् श्री अनुपम मिश्रा, केन्द्रीय संयुक्त सचिव मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जिला प्रभारी अधिकारी के रूप में 03 जनवरी 2024 से 06 जनवरी 2024 तक यात्रा प्रवास में रहेंगे। प्रभारी अधिकारी श्री अनुपम मिश्रा, केन्द्रीय संयुक्त सचिव, को रिसीव कर अनुपपुर से नई लेदरी रेस्ट हाउस तक जिला प्रवास दौरान समस्त लाइजिनिंग ड्यूटी एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए श्री प्रवीण कुमार भगत, डिप्टी कलेक्टर को नियुक्त किया गया है।

continue reading
परसाबाद प्राचीन दुर्गा मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष को स्वागत को लेकर भजन कीर्तन का आयोजन किया

परसाबाद प्राचीन दुर्गा मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष को स्वागत को लेकर भजन कीर्तन का आयोजन किया

 जयनगर प्रखंड अंतर्गत परसाबाद प्राचीन दुर्गा मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष को स्वागत को लेकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दुर्गा मंडप में परसाबाद कटिया गडगी परसाबाद रेलवे स्टेशन घुरमुंडा घरौंजा बाजार के सभी लोगों ने नववर्ष के अवसर पर दुर्गा मंडप भजन कीर्तन में शामिल हुए। पूजा अर्चना  किया गया, खीर पुरी का वितरण किया गया। पूछे जाने पर उप मुखिया प्रतिनिधि अविनाश प्रिंस मोदी ने कहा कि हम सभी ग्रामवासी प्रत्येक वर्ष नए साल का आगमन एवं पुराने साल की विदाई को लेकर इस प्राचीन दुर्गा मंडप में धूमधाम से भजन कीर्तन  करते हैं।  माता रानी से विनती करते हैं, आचना करते हैं, कि हमारा क्षेत्र में शांति बनी रहे, सभी निरोग हो, आपसी भाईचारा बना रहे, लोग भक्तिमय बने रहे। यही हमारी आरजू विनती प्रत्येक वर्ष रहती है। हजारों की संख्या में लोग खीर पुरी का प्रसाद ग्रहण किये। उपस्थित उप मुखिया नीलू भदानी उप मुखिया प्रतिनिधि अविनाश भदानी टिकी भदानी बीएसभी विद्यालय के शिक्षक आशीष सेठ मधुप भदानी आदर्श भदानी राहुल कसेरा चंदन बरनवाल प्रिंस मोदी राजेश सिंह मिंटू कसेरा चंदन कसेरा  बल्लू कसेरा यश कुमार गुप्ता उर्फ हर्ष गुप्ता शौर्य गुप्ता   मुनिता देवी रीना देवी प्रभा देवी रेणु देवी सरवन कसेरा कृष्ण कसेरा चिंटू कसेरा  एवं काफी संख्या में ग्रामीण महिला बच्चे बड़े उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।

continue reading
 अहिवरन जयंती मोदी मिलन समारोह वन भोज कार्यक्रम कटिया परसाबाद में संपन्न हुआ।

अहिवरन जयंती मोदी मिलन समारोह वन भोज कार्यक्रम कटिया परसाबाद में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी, सेवानिवृत्ति DDC नारायण मोदी, SDO शशिकांत शिकंर, प्राइवेट विद्यालय संगठन के अध्यक्ष बीएनपी बरनवाल, समाजसेवी राम मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुंदन मोदी, सुभाष मोदी, चंदन मोदी, ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान प्रस्तुति के साथ किया गया। आए हुए अतिथियों को माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा एक से कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं के द्वारा चेयर रेस, गुब्बारे फुलाने की प्रतियोगिता, एवं बच्चों के द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किए गए। उपस्थित सेवानिवृत्ति DDC नारायण मोदी ने कहा कि, सभी लोग अपने परिवार साथ बैठकर, हरे रामा हरे कृष्णा का भजन कीर्तन करें।  कीर्तन के दौरान, दोनों हाथ से ताली बजा बजाकर हथेली को लगभग 10 मिनट तक ताली बजाएं ऐसा करने से आपका भगवान का भजन भी होगा और शरीर में किसी प्रकार का रोग नहीं होगा। ताली बजाने से दोनों हाथों में घर्षण होती है जो की स्वस्थ रहने का समुचित उपचार हाथों में होता है। मनुष्य को स्वस्थ एवं निरोग रहने का एक सहज और सरल उपाय है । कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में CO शशिकांत शिंकर के प्रमोशन SDO के पद पर होने की खुशी में कार्यक्रम में माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सभी ग्राम वासियों ने बधाइयां दी। इस कार्यक्रम में मोदी समाज के लोगों ने एक साथ भोजन कर एकजुटता का परिचय देते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का एकजुटता का परिचय देते हुए नए वर्ष की कामना की।इस कार्यक्रम में उपस्थित हरिहर मोदी विश्व हिंदू परिषद जयनगर प्रखंड अध्यक्ष विनोद बरनवाल मुन्ना मोदी सुरेश मोदी संतोष मोदी, विनोद ज्योतिष मोदी महेश मोदी, शशि मोदी आशीष मोदी  शशि मोदी, सीमा सिंकर, शिक्षिका दीपा कुमारी शिक्षिका श्वेता कुमारी बिणा कुमारी, सुलोचना कुमारी मोदी समाज के सभी बुजुर्ग महिलाएं बच्चे बूढ़े उपस्थित थे।
continue reading
 अयोध्या से आए कलश एवं पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम जयनगर दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ

अयोध्या से आए कलश एवं पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम जयनगर दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ

 अयोध्या से आए कलश एवं पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम जयनगर दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्र उच्चारण कर आचार्य बसंत शास्त्री एवं विष्णुकांत शास्त्री ने विधिवत उद्घाघाटन सुरेंद्र भाई मोदी, जिला परिषद केदारनाथ यादव, उप प्रमुख राज नारायण सिंह, वीरेंद्र स्वर्णकार, पवन सिंह, सेवानिवृत्ति शिक्षक सुरेंद्र मोदी, सदानंद सिंह, विजय पंडित, समाज सेवि राम ने दीप ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद बरनवाल संचालन महेश पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर एवं पत्रकार बंधुओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई की पूजित अक्षत को पूजा घर में ले जाकर मंदिर में ले जाकर कागज में लपेटकर कपड़े से बांधकर पूजा करें प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। अक्षत ले जाने के बाद 22 जनवरी तक शाकाहारी भोजन करें। सभी लोगों से अपील की गई की अपने घर के आसपास जहां भी मंदिर हो नित्य प्रतिदिन घर में एवं मंदिर में घी का दीपक जलाएं भजन हनुमान चालीसा रामचरितमानस का पाठ कराऐं। कार्यक्रम में जय श्री राम जय हनुमान जय माता दी जय भोलेनाथ जयकारे से गूंजेमान था। सभी महिलाएं भजन कीर्तन गाते दिखे। महिलाओं ने इस खुशी के माहौल में एक दूसरे को सिंदूर लगाकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे उपस्थित थे

continue reading
 विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी- डॉ आशुतोष/जरूरतमन्द को मिलें लाभ, यात्रा का मुख्य उद्देश्य-सीईओ

विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी- डॉ आशुतोष/जरूरतमन्द को मिलें लाभ, यात्रा का मुख्य उद्देश्य-सीईओ

Ibtesam Deshmukh 29-Dec-2023 100

कोरिया जिले के प्रत्येक नागरिकों की जिम्मेदारी है कि भारत को एक विकसित देश बनाने में सब सहयोग करें, भारत को आगामी 2047 तक विकसित रास्ट्र बनाने के लिए आवश्यक है कि हमारे देश के प्रत्येक नागरिक अपने शत प्रतिशत योगदान दे। यह बात जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित ग्रामीणों, किसानों, युवाओं से कही।
सोनहत जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत कटगोड़ी व पुसला में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है।  इस यात्रा में जुड़कर हजारों नागरिक महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ रहे हैं व मौके पर लाभ भी ले रहे हैं।
डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि पात्रता के अनुसार केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से जुड़ कर लाभ लें और देश को विकसित करने के लिए जनभागीदारी में योगदान दे।आयोजन में जनपद पंचायत सोनहत क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और जरूरतमन्द नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आव्हान किया।
 28 दिसम्बर को जिला पंचायत सीईओ डॉ चतुर्वेदी ने बैकुंठपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुटा में पंहुचकर आम ग्रामीणों से संवाद किया था।  विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष निरन्तर कार्यक्रमो में शामिल हो रहे हैं और ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस दौरान जनपद पंचायत के सीईओ अलेक्जेंडर पन्ना सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों व बड़ी संख्या के ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


 

continue reading

dpboss