Breaking News
ताज़ातरीन
सफलता की कहानी/पीएम जनमन योजना/बैगा एवं बिरहोर जनजाति के दिन अब बहुरने लगे /आवास सहित दर्जनों योजनाओं का फायदा मिलने से गदगद हैं हितग्राही
बिलासपुर/बैगा और बिरहोर जनजाति समुदायों के दिन अब बहुरने लगे है। इसकी बानगी आज खोंगसरा में पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिली। आवास योजना, हर घर नल जल योजना, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने से समुदाय के हितग्राही गदगद है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खोंगसरा की श्रीमती मुन्नी बाई बैगा के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान खिल गई। जब उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति मिली। श्रीमती मुन्नी बाई बैगा बताती है कि पहले वह कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रही थी। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 40 हजार की पहली किश्त एवं आवास निर्माण स्वीकृति प्रमाण पत्र मिल जाने से अब वह चिंतामुक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगी। खोंगसरा की वृद्धा श्रीमती संचरी बाई को भी आवास निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। टाटीधार की रहने वाली श्रीमती प्रिंयका पटेल को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल का लाभ मिला। वे बताती है कि पहले पीने के पानी के लिए हमें काफी दूर जाना पड़ता था। अब घर पर ही नल कनेक्शन लग जाने से बहुत ही सहूलियत है और निरंतर पीने का स्वच्छ पानी मिल रहा है। इससे बीमारियों से बचेंगे।इन हितग्राहियों ने पीएम जनमन योजना की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीएम जनमन योजना : खोंगसरा में मेगा इवेंट/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को वीसी के जरिए सुने बैगा एवं बिरहोर आदिवासी /पक्के आवास की स्वीकृति पत्र पाकर बैगा और बिरहोर आदिवासियों के खिले चेहरे/पीएम जनमन योजना से बहने लगी विकास की बयार/कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी
बिलासपुर/भारत सरकार द्वारा चिन्हित विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से पीएम जनमन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत बैगा एवं बिरोहर आदिवासी समूहों को योजना का लाभ दिलाने आज कोटा ब्लॉक के खोंगसरा के शासकीय स्कूल में आज मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयोजन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम श्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में बटन दबाकर पहली किश्त की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में पीएम जनमन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रसारण भी किया गया। खोंगसरा में आयोजित कार्यक्रम में कोटा जनपद अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह, उपाध्यक्ष श्री सुमन जायसवाल, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, श्री रामदेव कुमावत, बैगा एवं बिरोहर समाज के प्रमुख, खोंगसरा के सरपंच, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
आयोजन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में उत्सव का माहौल है। पोंगल, बीहू, मकर संक्रान्ति का उत्साह चारों ओर छाया है। आज एक ओर अयोध्या में दीपावली मनाई जा रही है वहीं दूसरी ओर अति पिछड़ी जनजातियों के घरों में भी दीपावली मनाई जा रही है। सरकार की योजनाएं पीवीटीजी तक पहुंचे यही पीएम जनमन योजना का उद्देश्य है। दो महीने में ही हम अपने लक्ष्य तक पहुंच गए हैं। खोंगसरा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन कर की गई। सभी अतिथियों को खुमरी और महुए की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी हितग्राहियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन एक महाअभियान है। इसमें 2-3 सालों के काम को महज दो महीने में किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि प्रतिदिन इस अभियान को सफल बनाने में अपना शत प्रतिशत दे। अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम को श्री रामदेव कुमावत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को अतिथियों ने प्रतीक स्वरूप चेक और प्रमाण पत्र का वितरण किया। कलेक्टर ने सभी स्टॉल का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की।
बहुत सारी योजनाओं का बैगा-बिरहोरों को मिला फायदा -
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत 1 गर्भवती महिला की गोद भराई एवं 9 बच्चों का अन्नप्रासन का रस्म किया गया। कार्यक्रम में 17 हितग्राहियों को आवास निर्माण स्वीकृति प्रमाण पत्र, 8 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं 2 हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को सब्जी मिनिकीट, 3 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र एवं 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 10 हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर का वितरण, 2 हितग्राहियों को 1.50 लाख का चेक, 2 हितग्राहियों को 15 हजार एवं 2 अन्य हितग्राहियों को 60 हजार का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार 10 हितग्राहियों को बैकयार्ड मुर्गी इकाई, 7 हितग्राहियों को मातृ वंदना योजना तहत प्रशस्ति पत्र, 1 हितग्राही को प्रमाण पत्र वितरण, 4 हितग्राही को स्वस्थ बालक स्पर्धा प्रमाण पत्र वितरण किया गया है। 4 हितग्राहियों को बी-1, 20 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, 1 हितग्राही को वन अधिकार पत्रक एवं 14 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रक एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। 5 हितग्राहियों को केकेसी ऋण वितरण एवं 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग साढ़े 6 हजार की बैगा एवं बिरोहर की आबादी 54 बसाहटों में निवास करती है। कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेगा इवेंट में पीवीटीजी समूहों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं-टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड आजीविका के साधनों आदि के बारे में जानकारी दी गई।
जिले में होगा प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन
स्थानांतरण के बाद भी टशन में जमे हुए है महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी
स्वामी विवेकानंद ने सही कहा था, ‘मैं जो दे गया वह डेढ़ हजार वर्ष की खुराक है’ : रूप/डॉ0 रामचंद्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कोरिया में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
.png)
कलेक्टर ने जिले के 24 धान उपार्जन केन्द्रों में भौतिक//सत्यापन एवं मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी
उक्त निगरानी दल धान खरीदी हेतु शेष बचे 12 दिनों में प्रतिदिन धान की आवक एवं रकबा समर्पण की स्थिति, जिले की उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों की नियमित समीक्षा कर कलेक्टर को रिपोर्ट देंगे। 12 जनवरी 2024 को कोटाडोल एवं रापा उपार्जन केन्द्रों में खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान 2381 बोरो में 952 क्विंटल धान कम पाया गया। जिसके कारण खरीदी प्रभारी रमाकान्त पाण्डेय को खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है।
जिला पंचायत ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन/स्वामी विवेकानंद से मिलती है कभी न हार मानने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा
कोरिया/आज राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर जिला पंचायत ऑडिटोरियम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज व स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के छात्र छात्राओं ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान बैकुंठपुर क्षेत्र के विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े, नगरपालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे सहित जनप्रतिनिधिगण तथा स्कूल और कॉलेज छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में युवाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं लोक नृत्य का प्रदर्शन हुआ। उद्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। भारत सरकार ने युवा उत्थान हेतु आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना, कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत की थी जिससे लाखों युवा लाभान्वित हुएं है और सक्षम युवा-समर्थ भारत का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं जिनके लिए भारत सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का गठन किया है और निरंतर शिक्षा की क्षेत्र में आधुनिकरण हो रहा है।
जिले में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा दिशा लकड़ा ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुन उन्हे आभार व्यक्त किया और कहा की स्वामी विवेकानंद जी से यह सिख मिलती है की चाहे कितनी भी कठिनाई और संकट आए हम निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ना चाहिए।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं और सीधे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, परेशानियों के बारे में भी पूछ रहे हैं
कलेक्टर ने किसानों से किसी भी प्रकार पैसे की मांग की शिकायत आने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। मौसम को देखते हुए कहा कि धान के रखरखाव के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए ताकि बारिश से धान को सुरक्षित रख सकें।बता दें राज्य शासन द्वारा जिला प्रशासन धान खरीदी को बेहद गंभीरता से लिए हुए हैं। अवैध धान खरीदी परिवहन, भण्डारण, कोचियों पर नकेल कसी जा रही है। बता दें 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी।
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुंठपुर के ग्राम गोल्हाघाट के मेहीलाल एक्का की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस प्रथम पत्नी सुमित्रा एवं द्वितीय पत्नी आरती, ग्राम सारा के सूर्यदीप की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री प्रीतपाल एवं ग्राम बडेसाल्ही के रतुराम की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री सुमार साय के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।
अनुवादक, वाहन चालक एवं भृत्य के रिक्त पदों के लिए अभ्यिर्थियों की पात्रता सूची जारी
कोरिया / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं में अनुवादक के 01 वाहन चालक के 01 भृत्य के 30 रिक्त पदों की भर्ती हेतु जारी किए गए रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में चयन समिति के द्वारा आवेदन की समीक्षा उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर वेबसाईट cgslsa.gov.in पर अपलोड की गई है। अनुवादक एवं वाहन चालक के अपात्र अभ्यर्थी 15 जनवरी से 17 जनवरी 2024 की अवधि में दावा आपत्ति प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते।
प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर अर्हताधारी अभ्यर्थीयों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट cgslsa.gov.in पर अपलोड सूची का अवलोकन कर सकते है। अपात्र पाये गये अम्यर्थीगण सूची के अंतिम रिमार्क कॉलम में दर्शित किये गये करणों के संबंध मे अपना स्पष्टीकरण/मूल दस्तावेज एवं उसकी सत्यापित छायाप्रतियां या आपत्ति के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पुराना उच्च न्यायालय भवनए बिलासपुर के समक्ष अनुवादक एवं वाहन चालक के अपात्र अभ्यर्थी 15 जनवरी से 17 जनवरी 2024 तक की अवधि में दावा आपत्ति प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत कर निराकरण करा सकते है।
यदि अपात्र अभ्यर्थी उपरोक्त निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होते हैं तो यह माना जावेगा कि उनके पास रिमार्क कॉलम में दर्शित कारण दस्तावेज प्रमाण पत्र का अभाव है और उस अभ्यर्थी को आगामी परीक्षा हेतु अपात्र मानते हुए परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जावेगी।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का संभागीय स्तर सम्मान समारोह हुआ सफलतापूर्वक संपन्न कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक भईयालाल राजवाड़े
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का संभागीय स्तर सम्मान समारोह हुआ सफलतापूर्वक संपन्न



स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बैकुण्ठपुर ने किया बेहतर प्रर्दशन/नतीजे घोषित होने के साथ राष्ट्रपति करेंगे सम्मान
कोरिया/ कोरिया जिले खासकर बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के लिए 11 जनवरी 2024 एक यादगार तिथि साबित हो सकती है। नगर पालिका, परिषद बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनीष वारे ने जानकारी दी है कि नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के नतीजे घोषित होने साथ ही देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में उक्त सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय-निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका बैकुण्ठपुर ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उक्त समारोह में
15 जनवरी को शासी परिषद की बैठक आयोजित/विभिन्न विषयों की होगी समीक्षा व चर्चा
जानकारी के मुताबित इस बैठक में वर्ष 2023-24 के आय-व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों तथा वर्ष 2023-24 में निरस्त कार्यों का अनुमोदन व अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
कोरबा लोकसभा के सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक एवं शासी परिषद के सदस्य श्री भइया लाल राजवाड़े को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है।
साथ ही पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी, खनिज विभाग, छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी, जिला शिक्षा विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जल संसाधान विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला रोजगार विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, समाज कल्याण, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण तथा बैकुण्ठपुर, सोनहत व खड़गवां जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
बता दें सोनहत विकासखंड के ग्राम पंचायत आनंदपुर के सरपंच श्री रामसिंह, ग्राम पंचायत कटगोड़ी के ग्राम सभा सदस्य श्री चन्द्र प्रकाश राजवाड़े, ग्राम पंचायत बोड़ार के ग्राम सभा सदस्य श्रीमती दिलबस, ग्राम पंचायत लटमा के ग्राम सभा सदस्य श्रीमती संतोषी सिंह, ग्राम पंचायत मधौरा के ग्राम सभा सदस्य श्रीममती सोनामती इसी तरह बैकुण्ठपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सोरगा के सरपंच श्रीमती बसंती सिंह, ग्राम पंचायत नगर के ग्राम सभा सदस्य श्री जगतबली, ग्राम पंचायत टेंगनी के ग्राम सभा सदस्य श्री खेल सिंह, ग्राम पंचायत कटकोना के ग्राम सभा सदस्य श्रीमती देवती सिंह, ग्राम पंचायत चेरवापारा के ग्राम सभा सदस्य श्रीमती लीलावती सिंह, नगरीय निकाय सदस्य बैकुण्ठपुर के सदस्य श्रीमती ललिता सिंह तथा नगरीय निकाय सदस्य शिवपुर-चरचा के सदस्य श्री संजय कुमार जो कि शासी परिषद का सदस्य है, इन्हें जिला खनिज संस्थान न्यास विभाग ने उपस्थित होने का आग्रह किया ळें
जिले में मतदान के महत्व पर प्रचार रथ रवाना/‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’/25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
इस मौके पर मतदाताओं को एक बैज भी दिया जाएगा, जिसमें लोगों के साथ नारा अंकित होगा ’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’। मतदान दिवस मनाने का मुख्य कारण है कि लोगांे को मतदान का महत्व बताया जाए ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो और सही उम्मीदवार को चुने, जिससे देश का विकास निरंतर सही दिशा में चल सके। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेते हैं क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है।
कोरिया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रचार अभियान वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से बैकुण्ठपुर सहित सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में मतदान के महत्व को बताया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस वाहन के द्वारा 18 वर्ष उम्र के युवाओं व दिव्यांग वर्ग के लोगों को मतदाता कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस वैन के माध्यम से पिछड़े जनजाति वर्ग से आने वाले मतदाता, महिला मतदाता, तृतीय लिंग व बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के महत्व तथा मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह प्रचार रथ जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा रवाना की गई ळें
जिले के 105 ग्राम पंचायतों तक पहुंची मोदी की गारंटी गाड़ी
शिविर के दौरान धरती कहे पुकार के कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जैविक खेती के महत्व को बताया जा रहा है और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत 1हजार 52 लाभार्थियों द्वारा शासकीय योजनाओं से उनके जीवन में होने वाले सकरात्मक परिवर्तन के बारे में अपने अनुभव साझा किए गए है।1585 खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए गए हैं। वैज्ञानिक पद्धति से खेती-किसानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 93 ग्राम पंचायतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में 1639 जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित हो चुके है जिसमें मुख्य रूप से रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी,जांजगीर-चाम्पा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, कैनिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
पीएम जनमन योजना एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का करे प्रभावी क्रियान्वयन-कलेक्टर
कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
भाटापारा एवं सिमगा नगर में संपन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर,/सांसद सुनील सोनी . शिवरतन शर्मा हुए शामिल*
शत प्रतिशत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभ दिलाने का करें प्रयास - श्री जोशी
सिमगा पुलिस की लगातार दबिश विश्रामपुर -गणेशपुर मे बड़ी कार्यवाही
सिमगा पुलिस की लगातार दबिश विश्रामपुर -गणेशपुर मे बड़ी कार्यवाही












